Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर विश्वविद्यालय शिक्षक संघके चुनाव दिसंबर में : कुलपति से मिले संघ के पदाधिकारी

सागर विश्वविद्यालय शिक्षक संघके चुनाव दिसंबर में : कुलपति से मिले संघ के पदाधिकारी


तीनबत्ती न्यूज: 10 दिसंबर, 2025

सागर :  नवगठित डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यलय के शिक्षकों के संगठन सागर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (SAUGOR UNIVERSITY TEACHERS ASSOCIATION (SUTA) की तदर्थ पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक संघ की अध्यक्ष डॉ. रूपाली सैनी की अध्यक्षता में इतिहास विभाग में सम्पन्न हुई। 

____________

हादसे का वीडियो देखने क्लिक करे

___________

जिसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा, बैंक अकाउंट की स्थिति, उपनियमों का संयोजन के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिए गये। आज की बैठक में उपनियमों की बारीकी तथा शिक्षक संघ संचालन के अनुभवों को साझा करने के लिये इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. अशोक अहिरवार एवं विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. हिमांशु पांडे को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। बैठक के पश्चात् समस्त पदाधिकारियों ने कुलपति से भेंट की तथा "सागर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ"  का पंजीयन पत्रक सौंपा ।

यह भी पढ़ें: Sagar News: पुलिस वैन और कंटेनर की भिड़ंतः 4 जवानों की मौत, 1 गंभीर; नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी से लौट रही थी पुलिस की BDDS टीम ▪️Bdds टीम का डॉग सुरक्षित

इस अवसर पर कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिक्षकों के संगठन की आवश्यकता बहुत अरसे से महसूस की जा रही थी मुझे आशा है कि शिक्षकों का यह संगठन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उन्नयन, सकारात्मक प्रशासनिक गतिशीलता में मददगार होगा। संघ की अध्यक्ष डॉ. रूपाली सैनी ने कहा कि शिक्षकों का यह संगठन हमेशा विश्वविद्यालय के विकास में अपनी रचनात्मक भूमिका निभायेगा। संघ की सचिव डॉ. अभिलाषा दुर्गवंशी ने पदाधिकारियों की बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि संघ की सदस्यता अभियान जारी है और हम आधे से अधिक शिक्षकों को सदस्य बना चुके हैं, शीघ्र ही हम लोग सारे शिक्षकों तक पहुंच जाएंगे। 

यह भी पढ़ेंSagar News : ट्रेनर एयरक्राफ्ट हुआ क्रेश : लैंडिंग के वक्त बिगड़ा संतुलन : पायलट सुरक्षित

सहसचिव डॉ. आफरीन खान ने बताया कि संगठन का यह ढांचा तदर्थ है शीघ्र ही दिसंबर के अंत तक शिक्षक संघ के चुनाव कराने की योजना है। कोषाध्यक्ष डॉ. अनीता कुमारी ने शिक्षक संघ के बैंक खाता खोलने संबंधी प्रगति की जानकारी दी। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र मटसेनिया तथा कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य प्रो. केशव टेकाम ने भी अपने विचार तथा सुझाव रखते हुए कहा कि हमें शीघ्र ही पर्याप्त सदस्यता के लक्ष्य को पाकर शिक्षकों की आम सभा में चुनाव अधिकारी एवं चुनाव की घोषणा की तैयारी करने की आवश्यकता है।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

आपकी महापौर आपके द्वार” अंतर्गतदो वार्डो में लगी जनचौपाल एवं मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण शिविर

“आपकी महापौर आपके द्वार” अंतर्गतदो वार्डो में लगी जनचौपाल एवं मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण शिविर 



तीनबत्ती न्यूज: 10 दिसंबर, 2025

सागर: महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु “आपकी महापौर आपके द्वार” जनचौपाल एवं मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार 10 दिसंबर को नरयावली नाका एवं गांधी चौक वार्ड में किया गया। शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी,  एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर,श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, पार्षद श्रीमती पूजा राधेश्याम सोनी,याकृति जड़िया उपस्थित थी।

____________

हादसे का वीडियो देखने क्लिक करे

___________

महापौर ने कहा कि एसआईआर सर्वे के दौरान जिन मतदाताओं के नाम अनुपस्थित पाए गए हैं, उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने हेतु वार्ड पार्षद संबंधित बीएलओ के साथ मिलकर सक्रिय सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि “आपकी महापौर आपके द्वार” एवं जनचौपाल शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है, जिससे लोगों को अपने कार्यों हेतु भटकना न पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों को लाभ दिलाने की कार्रवाई शिविर में प्राथमिकता से की जा रही है, इसलिए अधिक से अधिक लोग शिविर में उपस्थित होकर अपने आवेदन प्रस्तुत करें।


शिविर में क्षेत्र के नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया गया तथा मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर सर्वे) के अंतर्गत अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के कार्य की सराहना की

महापौर द्वारा आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल शिविर में नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किए जाने पर  सराहना करते हुए पूर्व पार्षद संतोष सोनी मारुति ने कहा कि महापौर जी द्वारा बहुत ही अच्छी पहल प्रारंभ की है इससे लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। जो लोग निगम नहीं जा सकते हैं उनकी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Sagar News: पुलिस वैन और कंटेनर की भिड़ंतः 4 जवानों की मौत, 1 गंभीर; नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी से लौट रही थी पुलिस की BDDS टीम ▪️Bdds टीम का डॉग सुरक्षित

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना तिवारी ने कहा कि मैं पहली बार देख रहा हूं कि महापौर द्वारा सेवा का कार्य किया जा रहा है शिविर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है मैं महापौर जी को धन्यवाद देता हूं। एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, पार्षद याकृति जड़िया एवं सोमेश जड़िया ने भी आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल शिविर आयोजित करने की सराहना की। 

यह भी पढ़ें : Sagar News: सड़क हादसे में चार पुलिस जवानों की मौत एक घायल घायल आरक्षक को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के भेजा गया

इस अवसर पर  पार्षद प्रतिनिधि शैलेष जैन,सुधीर अग्रवाल, रामसेवक तिवारी ललित गुप्ता, प्रताप घोषी, माधव प्रसाद कटारे, नितिन पचौरी, सूरज चौरसिया, संध्या महेश लिटौरिया,उमा शुक्ला, राजेंद्र नगरिया, विनीत भट्ट, अमित भट्ट,श्याम तपा , निमिष जडिया,अशोक सोनी, गोपाल तिवारी, अजय तिवारी , प्रेमचंद बडकुल, ललित गुप्ता,दीपकतिवारी, ओमप्रकाश,आकाश अवस्थी ,संजय रावत,संतोष सेन दादा,जयकांत सोनी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

Sagar News : ट्रेनर एयरक्राफ्ट हुआ क्रेश : लैंडिंग के वक्त बिगड़ा संतुलन : पायलट सुरक्षित

Sagar News : ट्रेनर एयरक्राफ्ट हुआ क्रेश : लैंडिंग के वक्त बिगड़ा संतुलन : पायलट सुरक्षित


तीनबत्ती न्यूज : 10 दिसंबर, 2025

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले की ढाना हवाई पट्टी पर चाएम्स एविशियशन का ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। लैंडिंग के वक्त अनियंत्रित होने के बाद एयरक्राफ्ट की नोज जमीन से आ टकराई। हवाई पट्टी पर मौजूद कर्मचारी तुरंत दौड़े। पायलट को बाहर निकाला। एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। पायलट खतरे से बाहर है। 

____________

हादसे का वीडियो देखने क्लिक करे

___________

हादसा बुधवार को हुआ। चाइम्स एविएशन एकेडमी के इस एयरक्राफ्ट को ट्रेनी पायलट उड़ा रहे थे।चाइम्स एविएशन एकेडमी के कर्मचारियों के मुताबिक, लैंडिंग के वक्त पायलट का एयरक्राफ्ट से नियंत्रण छूट गया। वह एक तरफ झुककर रनवे से नीचे आकर क्रैश हो गया।

यह भी पढ़ें: Sagar News: पुलिस वैन और कंटेनर की भिड़ंतः 4 जवानों की मौत, 1 गंभीर; नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी से लौट रही थी पुलिस की BDDS टीम ▪️Bdds टीम का डॉग सुरक्षित

बड़ा हादसा टला

हादसे के वक्त ढाना हवाई पट्टी से सड़क दुर्घटना में घायल एक जवान को एयरलिफ्ट किया जा रहा था। इसकी वजह से जिला प्रशासन के अधिकतर अधिकारी मौके पर मौजूद थे। एम्बुलेंस भी वहीं खड़ी थी। इससे ट्रेनी पायलट को जिला अस्पताल भिजवाया गया। एविएशन एकेडमी के अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Sagar News: सड़क हादसे में चार पुलिस जवानों की मौत एक घायल घायल आरक्षक को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के भेजा गया



______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

Sagar News: सड़क हादसे में चार पुलिस जवानों की मौत एक घायल घायल आरक्षक को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के भेजा गया

Sagar News: सड़क हादसे में चार पुलिस जवानों की मौत एक घायल घायल आरक्षक  को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के भेजा गया



तीनबत्ती न्यूज:  10 दिसंबर 2025 
सागर: सड़क दुर्घटना में घायल आरक्षक राजीव चौहान को उचित उपचार प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए।
____________

हादसे का वीडियो देखने क्लिक करे

___________


आरक्षक राजीव चौहान (उम्र 42 वर्ष) अपने चार अन्य साथियों के साथ बालाघाट में ड्यूटी समाप्त कर अपने गृह नगर मुरैना लौट रहे थे। इसी दौरान सागर जिले के बांदरी–मालथोन मार्ग पर कंटेनर और पुलिस वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में श्री चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके चार साथियों का मौके पर ही निधन हो गया।



गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल आरक्षक राजीव चौहान के अच्छे उपचार के लिए उन्हें ढाना हवाई पट्टी से एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल के लिए एयरलिफ्ट किया गया। कलेक्टर संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा घायल आरक्षक राजीव चौहान के साथ सागर से आरक्षक पंकज शर्मा को साथ भेजा गया। 

____________

हादसे का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: पुलिस वैन और कंटेनर की भिड़ंतः 4 जवानों की मौत, 1 गंभीर

______________


मौके पर पुलिस महानिरीक्षक  हिमानी खन्ना, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. नीना गिडियन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  ममता तिमोरी सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Share:

Sagar News: पुलिस वैन और कंटेनर की भिड़ंतः 4 जवानों की मौत, 1 गंभीर; नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी से लौट रही थी पुलिस की BDDS टीम ▪️Bdds टीम का डॉग सुरक्षित

Sagar News: पुलिस वैन और कंटेनर की भिड़ंतः 4 जवानों की मौत, 1 गंभीर; नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी से लौट रही थी पुलिस की BDDS टीम

▪️Bdds टीम का डॉग सुरक्षित 

▪️सीएम डा मोहन यादव ने जताया शोक


तीनबत्ती न्यूज: 10 दिसंबर , 2025

सागर : सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कंटेनर और पुलिस के बीडीडीएस (BDDS) वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पुलिस वाहन में सवार 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। यह टीम बालाघाट में ड्यूटी पूरी कर वापस मुरैना लौट रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं टीम में शामिल का डॉग सुरक्षित है। हादसे पर सीएम डा मोहन यादव और डीजीपी सहित जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया है। 




____________

हादसे का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: पुलिस वैन और कंटेनर की भिड़ंतः 4 जवानों की मौत, 1 गंभीर

______________



जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड बालाघाट में ड्यूटी पर तैनात था। वहां से वे बीडीडीएस वाहन (क्रमांक एमपी 03 आ 4883) में सवार होकर वापस मुरैना लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर बांदरी के पास झिंझनी घाटी पर सामने से आ रहे कंटेनर से पुलिस वाहन की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉग मास्टर समेत चार जवानों की जान चली गई।

जेसीबी से बॉडी काटकर निकाले शव


कंटेनर और पुलिस वाहन की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ड्राइवर और जवान गाड़ी के अंदर ही फंस गए। बीडीडीएस का वाहन आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन की बॉडी काटकर शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों का पंचनामा बनाकर बांदरी अस्पताल भेजा गया।


____________

हादसे का वीडियो देखने क्लिक करे

___________

मृतकों और घायल की पहचान : टीम का डॉग सुरक्षित

जांच में मृतकों की पहचान जवान प्रधुमन दीक्षित, अमन कौरव और चालक परमलाल तोमर (तीनों निवासी मुरैना) के रूप में हुई है। वहीं, चौथे मृतक डॉग मास्टर विनोद शर्मा भिंड के निवासी थे। हादसे में आरक्षक राजीव चौहान (निवासी मुरैना) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में bdds टीम का डॉग सुरक्षित है।

यह भी पढ़ेंSagar News: सड़क हादसे में चार पुलिस जवानों की मौत एक घायल घायल आरक्षक को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के भेजा गया


सीएम डा मोहन यादव ने जताया शोक

सीएम डा मोहन यादव ने x पर शोक व्यक्त किया और लिखा कि आज सागर जिले में सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन होने का समाचार हृदयविदारक है। हादसे में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल पुलिसकर्मी शीघ्र स्वस्थ हो।

https://x.com/i/status/1998595930946421199


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

सरस्वती वाचनालय में साहित्यकार डाॅ उमाशंकर शुक्ल को 101 वीं जयंती पर किया स्मरण

सरस्वती वाचनालय में साहित्यकार डाॅ उमाशंकर शुक्ल को 101 वीं जयंती पर किया  स्मरण 


तीनबत्ती न्यूज: 09 दिसंबर, 2025

सागर: तीनबत्ती स्थित श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय के स्वराज सभागार में मंगलवार को वरिश्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार स्व. उमाशकर शुक्ल की 101 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर के कुलपति प्रो वायएस ठाकुर उपस्थित थे। मुख्य वक्ता माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि भोपाल के पूर्व कुलपति दीपक तिवारी थे। 

कार्यक्रम की शुरूआत में सभी अतिथियों ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पष्चात अतिथियों का पुश्प मालाओं से स्वागत किया गया। वाचनालय ट्रस्ट के सचिव शुकदेव प्रसाद तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए स्व उमाषंकर षुक्ल के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला । वाचनालय ट्रस्ट के अध्यक्ष के के सिलाकारी ने अपने संबोधन में डाॅ उमाशंकर षुक्ल के साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान की चर्चा की उन्होंने कहा कि सागर मे चकराघाट पर कवि पदमाकर की प्रतिमा लगवाने में डाॅ उमाषंकर षुक्ल का मुख्य योगदान था।  

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपक तिवारी ने कहा की यदि 101 साल बाद आज उमाशंकर शुक्ल की यहां चर्चा हो रही है इसका मतलब है उनका योगदान समाज के प्रति ज्यादा था। हमें ऐसा प्रयास करना चाहिए सागर की जो विभूतियां है उनके बारे में नई पीढी का अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराने का काम किया जाए। इसके लिए उनके जीवन पर आधारित पुस्तक भी प्रकाषित हो सकती है। पं द्वारका प्रसाद मिश्र ने यदि डाॅ उमाशंकर शुक्ल की पुस्तकों की प्रस्तावना लिखी है तो निष्चित की उन्होंने शुक्ल में योग्यता देखी होगी। 

पत्रकार दीपक तिवारी ने कहां की वर्तमान दौर में धर्म का महिमा मंडन हो रहा है जो देश और समाज धर्मिक कट्टरता के आधार पर चलते है उनका भविश्य लंबा नही होता। ऐसे मे वैज्ञानिक दृश्टिकोण से सभी को साथ लेकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा की समाज के जो भी लीडर है उनसे सवाल अवष्य किये जाना चाहिए बेरोजगारी क्यो बढ रही ह ैदेष की पूंजी का बडा हिस्सा चंद लोगों के पास क्यों है ऐसे सवाल समाज के विकास के लिए जरूरी है। 


कुलपति प्रो वाय एस ठाकुर ने कहा की उमाशंकर शुक्ल का सागर की पत्रकारिता और साहित्य जगत मेंविषिश्ठ योगदान है। विवि के हिन्दी विभाग के प्रमुख रहे नंद दुलारे बाजपेयी ने डाॅ शुक्ल को दूसरा प्रेमचंदबताया था। ऐसे लोगों का जीवन समाज के लिए आदर्श है बेहत हो की हम नई पीढी को उनके बारे में बताये।

कार्यक्रम के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव ने डाॅ उमाशंकर षुक्ल को अपना अच्छा मित्र बताया। उन्होंने कहा कीसागर की विभूतियों के बारे मंे भविश्य में वाचनालय ऐसे कार्यक्रम करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन नलिन जैन ने किया और आभार जीएस छत्रसाल ने माना। 

_____________

 पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

____________

ये रहे शामिल

इस अवसर पर डाॅ सुरेश आचार्य, डाॅ लक्ष्मी पाण्डेय, डाॅ शेलेन्द्र षुक्ल, सौमेन्द्र शुक्ला, श्री मती क्षिप्रा शुक्ला, गजाधर सागर, पूरन सिंह राजपूत, भोलेष्वर तिवारी, हरी चौबे, रमेष दुबे अनुपम पटैरिया, विनोद आर्य , सुदेश तिवारी, राहुल सिलाकारी, रविन्द्र सिलाकारी, नितिन कोरपाल, ऋशभ जैन सहित बढी संख्या में लोग उपस्थित थे;

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive