प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक
तीनबत्ती न्यूज: 11 मार्च, 2026
सागर : जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार भारतीय जनता पार्टी सागर जिला कोर कमेटी की बैठक प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। कोर कमेटी बैठक में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विषय प्रस्तावना प्रस्तुत की। बैठक में विधानसभा वार संगठनात्मक विषयों एवं आगमी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
ये रहे शामिल
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी गौरव रणदिवे,प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर,केबीनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,सागर विधायक शैलेन्द्र जैन,नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया शामिल हुए।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें