Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू पारितोष कटारे को समाज सेवा के लिए प्रशासन ने किया सम्मानित

कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू पारितोष कटारे को समाज सेवा के लिए प्रशासन ने किया सम्मानित


तीनबत्ती न्यूज : 10 मार्च ,2026

सागर: सागर  सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष सिंटू पारितोष कटारे को जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। कलेक्टर संदीप जी आर ने उन्हें 6 मार्च को प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनकी सराहना की। सिंटू कटारे अपनी निस्वार्थ समाजसेवा और जमीनी स्तर पर मानवीय सहायता के लिए जाने जाते हैं।

--------------- 

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

सागर में पूर्व विधायक के आवास और अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नल कनेक्शन नियम विरुद्ध मिले : नगर निगम ने काटे कनेक्शन: जुर्माना सहित वसूली जाएगी राशि

----------------- 

श्मशान घाट सेवा से लेकर असहायों की मदद

वे श्मशान घाटों पर लावारिस दिवंगतों का अंतिम संस्कार करने, सड़क दुर्घटनाओं और आगजनी जैसी आपातकालीन स्थितियों में मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कोरोना काल में उन्होंने प्रवासी मजदूरों की सहायता और राशन वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सैकड़ों लोगों को कोरोना काल में अनाज वितरण रोजाना किया। उन्होंने दो गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया था।

बीमार लोगों और गौ वंश की सेवा

सिंटू कटारे की सेवा का दायरा केवल इंसानों तक सीमित नहीं है, वे बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गोवंश के उपचार व मृत पशुओं के ससम्मान दफनाने की व्यवस्था भी स्वयं करते हैं। कलेक्टर संदीप जी आर ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें मध्यप्रदेश सरकार की 'राहवीर' योजना की जानकारी भी दी। सिंटू कटारे को मिले सम्मान पर शहर के गणमान्य नागरिकों और उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive