Sagar News : अनियंत्रित होकर कार पलटी : दो युवकों की मौत, चार घायल : एक युवक की थी अगले महीने शादी
▪️शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा
तीनबत्ती न्यूज: 11 मार्च ,2026
सागर: सागर जिले के बीना के आगासौद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। इस सड़क हादसे में चार युवक घायल हो गए। ये सभी शादी समारोह से लौटे थे।हड़कल खाती गांव के पास तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों का इलाज जारी है।
-----------------
वीडियो देखने नीचे क्लिक करे
-----------------
शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार (MP04ZP6805) में सवार सभी लोग बीना रिफाइनरी के पास एक होटल में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे।हड़कल खाती गांव के पास एक मोड़ पर तेज गति के कारण कार ड्राईवर नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया।
एक युवक की थी अगले महीने शादी
मृतकों की पहचान बीना के भीम वार्ड निवासी सैफ खान (30) और यश अहिरवार (27) के रूप में हुई है। हादसे में प्रियांश, श्रेयांश, अमन और विशाल घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घायल युवक भोपाल के रहने वाले हैं। मृतक सैफ अली खान की आगामी 10 अप्रैल को शादी होने वाली थी। हादसे की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।उधर पुलिस ने शवो का पंचनामा बनाकर पीएम कराया है।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें