Editor: Vinod Arya | 94244 37885

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने सागर-टीकमगढ़ का सफर किया यात्री बस से : बोले - PM मोदी की बात माने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं, ईंधन बचाएं

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने सागर-टीकमगढ़ का सफर किया यात्री बस से :  बोले - PM मोदी की बात माने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं, ईंधन बचाएं   



तीनबत्ती न्यूज|17 मई,2026

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और ईवी वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए चर्चित केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने रविवार को सागर से टीकमगढ़ तक यात्री बस में सफर कर लोगों को एक सकारात्मक संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार अपने गृह जिला सागर आए थे। आज वे अपने लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के लिए बस से रवाना हुए।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सादगी की मिसाल! केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से टीकमगढ़ का सफर सरकारी काफिले से नहीं, आम यात्री बस से किया।

--------------

केंद्रीय मंत्री ने सरकारी काफिले और अतिरिक्त वाहनों के बजाय आम यात्रियों के साथ बस में यात्रा की। सफर के दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। बस में बैठी एक बुजुर्ग महिला को पानी की बोतल देते हुए उन्होंने कहा, “आपको देखकर मुझे अपनी दादी की याद आ गई।” मंत्री के इस व्यवहार की यात्रियों ने सराहना की।



नेता और अधिकारी आगे आएंगे तो बदलेगी सोच

यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi लगातार ईंधन बचत की अपील कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई और सीमित संसाधनों को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन अपनाना समय की आवश्यकता है।

---------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुभचिंतकों से कहा जन्मदिन पर होर्डिंग्स -फ्लेक्स नहीं लगाएं: जरूरतमंदों की उपयोगी सामग्री भेंट करें

_____________


उन्होंने कहा कि यदि नेता और अधिकारी स्वयं आगे आकर ईंधन बचत का संदेश देंगे तो समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रधानमंत्री की अपील के बाद लोगों में धीरे-धीरे बदलाव भी दिखाई देने लगा है, जो अच्छे संकेत हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की। 

-----------+

देखे: फोटो फीचर

सागर : प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा द्वारा प्रस्तुत “हमारे राम” महानाट्य का भव्य मंचन कला, संस्कृति और भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम बन गया। रंगमंच पर तकनीक का कौशल देखने मिला।

------------------

यात्रियों ने जताई खुशी

केंद्रीय मंत्री को अपने बीच पाकर बस में मौजूद यात्री भी उत्साहित नजर आए। कई यात्रियों ने इसे सादगी और जनसंपर्क की मिसाल बताया। मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाने से ईंधन की बचत के साथ-साथ अनावश्यक खर्च भी कम होगा और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। वे हमेशा पब्लिक ट्रांसपोर्ट और अपनी टूव्हीलर का उपयोग करते रहते है। 

---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

चार दिवसीय रक्तदान शिविर में दूसरे दिन तक 824 यूनिट ब्लड जमा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान का उत्साह

चार दिवसीय रक्तदान शिविर में दूसरे दिन तक 824 यूनिट ब्लड जमा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान का उत्साह


तीनबत्ती न्यूज|17 मई, 2026

सागर। जन्मदिन पर रक्तदान शिविर जैसा प्रकल्प इतने बड़े स्तर पर आयोजित करना विलक्षण घटना है। यह आसान काम नहीं है। इस शिविर की एक बड़ी उपलब्धि रक्तदान से जुड़े भ्रम दूर करते हुए जागरूकता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण है। यह उद्गार दैनिक भास्कर सागर के संपादक  योगेश पवार ने पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के दूसरे दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम में  व्यक्त किए। इस मेगा ब्लड डोनेशन केंप में दो दिनों में ही 824 रक्तदान वीरों ने रक्तदान करते हुए अपना योगदान किया। 

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सादगी की मिसाल! केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से टीकमगढ़ का सफर सरकारी काफिले से नहीं, आम यात्री बस से किया।

--------------

संपादक योगेश पवार ने संबोधन में रक्तदान से जुड़ा अपना व्यक्तिगत अनुभव सुनाते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार अचानक आए फोन काल पर इंदौर में एक असहाय बुजुर्ग महिला को रक्तदान किया था। वर्किंग कलर्स में काम छोड़कर विजय नगर से उज्जैन रोड पर स्थित हास्पिटल में रक्तदान के लिए बाइक से जाते हुए उनके मन में भी कई डाउट्स आ रहे थे। लेकिन रक्तदान करके वापस लौटते हुए मुझे जिस आत्मसंतुष्टि का अनुभव हुआ वह आज भी भूल नहीं पाता। फिर रक्तदान मुझे आसान और सुखद लगने लगा। 


कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी प्रकाश चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि भूपेंद्र सिंह ने अपने जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविरों से सागर जिले में जागरूकता पैदा कर दी है। देखने में आता था कि मरीज के साथ आने वाले सगे संबंधी और रिश्तेदार अपने ही परिजन को ब्लड देने में कतराते थे। लेकिन अब ऐसी प्रवृत्ति में कभी आई है और रिलेटिव्स रक्तदान करने की पहल करने लगे हैं। इस बदलाव का श्रेय पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी और उनके द्वारा पिछले 12 सालों से आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविरों को जाता है। 


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गौसेवक पारंग शुक्ला ने कहा कि रक्तदान का यह आयोजन एतिहासिक है। मैं इसके लिए ईश्वर के चरणों में प्रणाम करता हूं कि उन्होंने श्रद्धेय भूपेन्द्र सिंह जी को इस पुण्य कार्य के लिए चुना है। 

---------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुभचिंतकों से कहा जन्मदिन पर होर्डिंग्स -फ्लेक्स नहीं लगाएं: जरूरतमंदों की उपयोगी सामग्री भेंट करें

_____________

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं आप सभी का जीवन भर ऋणी रहूंगा। आप जैसे विद्वानों और समाजसेवियों से इस सेवा कार्य की अनुशंसा मिलती है तो जीवन की सार्थकता का अनुभव होता है। ईश्वर की कृपा से यह सब संभव होता है। हम सभी की समवेत शक्ति इस पुण्य कार्य में सहयोगी बनी है जिससे कभी तक प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से 42000 लोगों के जीवन की रक्षा में योगदान संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि विगत 11 वर्षों से चल रहे रक्तदान शिविरों से कभी सागर जिले में रक्त की कमी नहीं होती। हमारे कार्यालय से रात दिन ब्लड हेल्पलाइन काल सेंटर संचालित है जिसमें चौबीसों घंटे कोई भी रक्त के लिए सहायता ले सकता है। हम जरूरतमंद को हर संभव रक्त उपलब्ध कराने की कोशिश करते हैं और ऐसा करते हुए जरूरतमंद से कभी भी उसकी जाति, वर्ग, क्षेत्र, जिला और प्रदेश नहीं पूछते। उन्होंने कहा कि सागर जिले के ब्लड बैंक की क्षमता 1000 यूनिट की है। नार्मस् की दृष्टि से बीएमसी में ही 5000 यूनिट क्षमता का पूरी सुविधाओं से लैस ब्लड बैंक होना चाहिए। इसके लिए पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में जिला विकास समिति की बैठक में हमारे प्रस्ताव पर बुंदेलखंड मेडीकल कालेज में इस स्तर का ब्लड बैंक स्थापित करने की स्वीकृति और 5.75 करोड़ की स्वीकृति हुई है। ऐसा होने पर हमारे इन रक्तदान शिविरों से संग्रहित ब्लड वहीं उपयोग होने लगेगा। पिछले वर्ष भी हमारे ब्लड डोनेशन कैंप से लगभग 2300 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ था जिसे क्षमता से ऊपर होने के चलते भोपाल गांधी मेडीकल कालेज को दिया गया था।


दूसरे दिन रक्तदाताओं के महा महोत्सव सा माहौल, रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाए गये

आमतौर पर रक्तदान शिविरों के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ऐसी व्यस्तता दुर्लभ देखने मिलती है। तीन रजिस्ट्रेशन काउंटर्स पर रक्तदाताओं की संख्या क्षमता से अधिक होने पर चौथा काउंटर खोलना पड़ा। हाल में 60 बिस्तर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक लगातार भरे रहे। रक्तदाताओं के लिए विशाल रक्तदान शिविर किसी उत्सव की तरह संचालित होते हैं। दूसरे दिन भी सैकड़ों की संख्या में रक्तवीर अपना योगदान करने होटल ग्रैंड दीपाली के सिग्नेचर हाल में आयोजित सुव्यवस्थित विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे। दोपहर तक ही 400 से अधिक रक्तवीर रक्तदान कर चुके थे। 60 बिस्तरों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, टेक्नीशियन प्रत्येक रक्तदाता को अटेंड करते रहे। विशेषज्ञ चिकित्सक निरंतर देखरेख में लगे रहे। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह, युवा नेता अविराज सिंह, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, डा.सुशील तिवारी, बीएमसी और जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक निरंतर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते रहे और उन्हें प्रमाणपत्र सौंपते रहे।


दो दिन में पूर्व मंत्री के 15 परिजनों ने रक्तदान किया

रक्तदान के पुण्य सेवा कार्य में पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के परिजन भी पीछे नहीं हैं। दो दिनों में ही परिवार से जुड़े 15 रक्तदाताओं ने अपना योगदान दर्ज कराया। इनमें धर्मेंद्र सिंह (बबलू भैया) तेंदूखेड़ा, क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा, पूर्व जिला पंचायत सभापति अशोक सिंह बामोरा, वैभव सिंह बामोरा, सत्यम सिंह बामोरा, नरेन्द्र सिंह पप्पू, अनुराग सिंह बामोरा, रौनक सिंह बामोरा, अंकित सिंह बामोरा, सिद्धार्थ सिंह बामोरा, उत्तम सिंह बामोरा, शुभांशु सिंह बामोरा, सागर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता पृथ्वी सिंह बामोरा, गौरांग सिंह बामोरा, अभिनव सिंह बामोरा शामिल रहे। शेष परिजन अगले दो दिनों में रक्तदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष के शिविर में भी पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के पुत्रा अविराज सिंह और सुपुत्रियों सहित परिवार से जुड़े 23 सदस्यों ने रक्तदान किया था। 



महिलाये भी आगे रक्तदान में

इस विशाल रक्तदान शिविर में महिला रक्तदाता भी बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दर्ज कराती हैं। पहले दिन 11 महिला रक्तदाता सामने आईं थीं। दूसरे दिन भी 11 महिला रक्तदाताओं ने अपना योगदान दिया। इनमें श्रीमती काजल गोदना बीना, सुभेदार वार्ड पार्षद रूबी पटेल, मनीषा राय बागराज वार्ड, रजनी विश्वकर्मा, श्रीमती सोनम ठाकुर हंसरई, श्रीमती बबीता बनर्जी, बागराज वार्ड, ज्योति जैन बांदरी, निधि जैन सेवन, सविता सिंह बामोरा, रुखसार खान बंडा, राजकुमारी विश्वकर्मा रोड़ा ने शिविर में रक्तदान किया। इनमें पार्षद रूबी पटेल के पति और भाई ने भी रक्तदान किया। बीना से आकाश सिंह गोदना ने अपनी पत्नी काजल सिंह के साथ रक्तदान किया।पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू के पति नीरज  केसरवानी ने रक्तदान किया। सिरोंजा निवासी श्रीमती बबीता बनर्जी ने अपने पति चन्दन बनर्जी और पुत्र अभिषेक बनर्जी के साथ लगातार 12 वें वर्ष इसी शिविर में रक्तदान किया। हंसरई ग्राम की श्रीमती सोशल सिंह अपने पति अनिल सिंह के साथ रक्तदान कर रहीं थीं। इस तरह पति पत्नी, मां बेटे एक साथ रक्तदान कर रहे हैं ऐसे नजारे आमतौर पर दुर्लभ होते हैं लेकिन इस रक्तदान शिविर में यह दृश्य बार बार दिखाई देते हैं। मंडी बामोरा नगर परिषद के उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने अपने 25 साथियों सहित रक्तदान किया। पूर्व विधायक पारुल साहू के पति नीरज केसरवानी ने रक्तदान किया। खुरई सीएमओ राजेश मेहतेल और सागर के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक यादव तथा कांग्रेस नेता शोएब कुरैशी ने रक्तदान किया।नगर के एक प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट ने रक्तदान किया। जिले की सभी तहसीलों और आसपास के जिलों से भी रक्तदाता इस शिविर में रक्तदान करने पहुंच रहे हैं।



पूर्व प्राचार्य ने 21 पंखों से स्वागत किया,पत्रिका का विमोचन

खुरई के पूर्व प्राचार्य संदीप चौबे ने 21 स्टेंड इलेक्ट्रिक फैन भेंट कर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। यह सभी पंखे पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के संकल्प के अनुसार जरूरतमंदों को भेंट कर दिये जाएंगे। खुरई के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कौशिक और प्रेमनारायण तिवारी ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पत्रिका का विमोचन उनसे कराया। इस अवसर पर खुरई के पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, मयंक जैन, सौरभ सिंह परिहार,प्रदीप आठिया उपस्थित थे।


रक्तदान के तीसरे दिवस शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथिगण


रक्तदान के तीसरे दिवस शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथि गण पत्रिका समाचार पत्र के संपादक श्री नितिन त्रिपाठी, वरिष्ठ चिकित्सक डा राजेंद्र चउदा तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री गुलझारी लाल जैन होंगे।

यह भी पढ़ेंपूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह रक्तदान शिविरों का इतिहास बनाने की ओर अग्रसर : डाॅ. जी एस चौबे ▪️चार दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन 298 रक्तवीरों का योगदान

ये रहे उपस्थित

विशाल रक्तदान शिविर के द्वितीय दिवस महत्वपूर्ण गणमान्य नागरिक उत्साह वर्धन के लिए उपस्थित रहे। इनमें पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह,डा सुशील तिवारी, क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह, संजय बापट बीना, चंद्रप्रताप सिंह, विश्वनाथ सिंह लोधी, जयंत सिंह बुंदेला, लोकेंद्र सिंह पिठौरिया, युवा उद्यमी अनिरुद्ध पिंपलापुरे, शैलेंद्र जैन (पार्षद वृंदावन वार्ड), पार्षद सूरज घोसी, संतोष रोहित, लक्ष्मण सिंह लोधी, नवीन भट्ट्, संतोष दुबे, सुरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष कुरवाई, महेश साहू (अध्यक्ष अनाज तिलहन), पार्षद मनोज राय खुरई, रिक्की शर्मा (पार्षद मकरोनिया), देशराज सिंह यादव खुरई,, धर्मेंद्र सिंह बुंदेला शाहगढ़, पृथ्वी सिंह बामोरा, पत्रकार बीडी दुबे, करके अरजरिया,श्रीकांत त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह पिठौरिया, राजेश सिंह ठाकुर उर्दोना, महेश सिंह खेरा, धर्मेन्द्र सिंह तेंदूखेड़ा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह दुधवारा, संदीप साहू, उमेश यादव, राजकुमार अहिरवार गढ़ौली, पत्रकार मुकेश कौशिक खुरई,कृष्ण पाल सिंह बामोरा, अशोक जैन पटवारी, सिद्धार्थ सिंह बामोरा, रुद्र प्रताप सिंह बामोरा,, अंकित सिंह बामोरा, रौनक सिंह बामोरा, गौरांग सिंह बामोरा, संदीप सिंह बासौदा, आदेश जैन,  अनुराग सिंह बामोरा, शुभांशु सिंह बामोरा, नीति राज सिंह खुरई,  वीरेंद्र सिंह ठाकुर, पवन दुबे, बृजेश महाराज खुरई, अरविंद सिंह, श्याम जी दुबे, वीरेंद्र चौहान मकरोनिया, अवनीत सिंह(नी बी सरदार),अंकित तिवारी मकरोनिया, जितेंद्र सिंह धनोरा, राघवेंद्र गंभीरिया खुरई,  संतोष करैया, राहुल बाहरपुर, हेमराज सिंह महुली, राहुल सिंह चौरा, अजय सिंह राजपूत रोड़ा, राजेश सैनी, बबलू चौरसिया नगर निगम सागर, अजीत सिंह चीलपहाडी , भूपेंद्र सिंह सिंगदौनी,  राजेश सैनी, राजवीर सिंह शाहपुर, योगेश श्रीवास्तव डब्बू, (एडवोकेट), अजीत राय मालथोन, रक्तदान महादान ग्रुप सागर से रक्तवीर समीर जैन, पवन जैन, नीलेश जैन, राजकुमार सिंह, नरेश सिंह धनौरा, मुकेश राय, शुभम जैन बांदरी, सचिन साहू दुर्गा प्रजापति, कमलेश कुशवाहा, विशाल गुरु, राजा सिंह गढ़ौला जागीर, मिश्री चंद गुप्ता, राहुल राजपूत सिंगपुर, पुष्पेंद्र सिंह मछऊ, जितेन्द्र सिंह धनौरा, ऋषि व्यास, संतोष पटेल करैया, क्रोध विश्वकर्मा व उपस्थित रहे।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

“ रामायण रासो “ का विमोचन जगद्गुरु श्री श्री रामभद्राचार्य जी के कर कमलों से होगा : डॉ प्रदीप पांडेय की पुस्तक

“ रामायण रासो “ का विमोचन जगद्गुरु श्री श्री रामभद्राचार्य जी के कर कमलों से होगा : डॉ प्रदीप पांडेय की पुस्तक


तीनबत्ती न्यूज|17 मई,2026

सागर:  श्यामलम अध्यक्ष उमाकांत मिश्र ने बताया कि डॉ प्रदीप पाण्डेय  की रचना “रामायण रासो “ भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और गौरवशाली साहित्यिक परंपरा को एक नए शिखर पर ले जाने वाला अनूठी एवं साहित्य के क्षेत्र की वृहद घटना है । जिसके माध्यम से आने वाले समय में अनेक साहित्यिक परिवर्तन देखने भी मिलेंगे। प्रतिष्ठित संस्थान  भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रकाशित महाकाव्य 'रामायण रासो' का विमोचन तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरू श्री श्री रामभद्राचार्य के कर कमलों से होगा जिस हेतु उनकी अनुमति 24 जून 2026 की चित्रकूट की प्राप्त हुई है। इस ऐतिहासिक कृति की विशेषताओं, इसके पीछे की प्रेरणा और विमोचन समारोह की विस्तृत रूपरेखा को सार्वजनिक करने के लिए का आयोजन किया गया है।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सादगी की मिसाल! केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से टीकमगढ़ का सफर सरकारी काफिले से नहीं, आम यात्री बस से किया।

--------------

'रामायण रासो' केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि एक युगप्रवर्तक साहित्यिक प्रयास है, जिसमें रामायण के महान आदर्शों को 'रासो' काव्य शैली की ओजस्वी और प्रभावशाली भाषा में पिरोया गया है। यह ग्रंथ पाठकों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन के उन अनछुए और गहन प्रसंगों से परिचित कराएगा  जो समकालीन समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। साथ ही आदिकाल से सुषुप्त अवस्था को व्याप्त यह बिधा जो जिसमें विगत चार सौ वर्षों से  लेखन कार्य नहीं हुआ व रासो में प्रकाशित रचनाएं आज पूरे भारत से प्राय: समाप्त हो चुकी है ऐसी स्थिति यह रामायण रासो साहित्य के नव जागरण में भी कारगर सिद्ध होगा एवं यह “ रासो ” विधा के नवलेखन हेतु प्रेरित भी करेगा। 



पहली दफा रामायण,रासो परम्परा में

विषय पर चर्चा करते हुए कृति के लेखक डॉ प्रदीप पाण्डेय ने 'रामायण रासो' की मुख्य विशेषताएं और विस्तृत पृष्ठभूमि के बारे बताते हुए कहा कि रासो शैली का यह अभिनव प्रयोग है,अमूमन 'रासो' काव्य परंपरा को ऐतिहासिक राजाओं की वीरता और शौर्य गाथाओं से जोड़कर देखा जाता रहा है और ऐसा प्रचार भी हुआ जबकि ऐसा नहीं है।  इस ग्रंथ में पहली बार इस ओजस्वी शैली का उपयोग भगवान श्रीराम के मर्यादित जीवन, उनके शौर्य, धर्म-युद्ध और लोकरंजन के स्वरूप को निखारने के लिए किया गया है। इस महाकाव्य की रचना में शोध परिश्रम, विभिन्न प्राचीन रामायणों का तुलनात्मक अध्ययन शामिल हैं। यह आधुनिक पीढ़ी के तार्किक सवालों का आध्यात्मिक और ऐतिहासिक समाधान प्रस्तुत करता है।

-----------+

देखे: फोटो फीचर

सागर : प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा द्वारा प्रस्तुत “हमारे राम” महानाट्य का भव्य मंचन कला, संस्कृति और भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम बन गया। रंगमंच पर तकनीक का कौशल देखने मिला।

------------------

भाषाई और काव्यात्मक सौंदर्य

 ग्रंथ की भाषा न केवल साहित्यिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि इसमें प्रवाह और गेयता (लयबद्धता) भी है, जो पाठकों और श्रोताओं को आदि से अंत तक बांधे रखती है।

---------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुभचिंतकों से कहा जन्मदिन पर होर्डिंग्स -फ्लेक्स नहीं लगाएं: जरूरतमंदों की उपयोगी सामग्री भेंट करें

_____________

युवा पीढ़ी के लिए यह नैतिक सेतु भी है आज के तकनीकी और आपाधापी से भरे युग में, यह ग्रंथ युवा मानस को अपनी जड़ों, पारिवारिक मूल्यों और कर्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देने में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। "रामायण हमारी चेतना का आधार है। 'रामायण रासो' के माध्यम से हमारा प्रयास श्रीराम के उसी लोक-कल्याणकारी और मर्यादा-रक्षक स्वरूप को एक नई काव्यात्मक ऊर्जा के साथ सामने लाना है। हमें विश्वास है कि यह कृति साहित्य जगत और जनमानस में एक नया वैचारिक विमर्श पैदा करेगी।" प्रेस वार्ता के दौरान साहित्यकार राजकुमार तिवारी, अंबिका यादव, दामोदर अग्निहोत्री सहित  संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 18 मई से 24 मई 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 18 मई से 24 मई 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय


तीनबत्ती न्यूज|17 मई, 2026


जय श्री राम, 

आज मैंने यूट्यूब पर एक बहुत बड़े कथावाचक का वीडियो देखा । थंबनेल की हेडिंग थी हनुमान जी कोई देवता नहीं है । हालांकि उन्होंने एक नया शब्द देकर बताया की हनुमान जी ब्रह्मा विष्णु और महेश के बराबर शक्तिमान पुरुष हैं । उनकी बात मेरी समझ में नहीं आई । मेरे समझ में तो यही आता है कि मेरे सभी कष्टों का निवारण श्री हनुमान जी  कर सकते हैं । हमें केवल उनके उनको याद करना है । श्री हनुमान जी को याद करने के लिए आज की चौपाई है :-

सब सुख लहै तुम्हारी सरना |

तुम रच्छक काहू को डर ना ||

चौपाई के संपुट पाठ करने से अगर आपको कोई डराने की कोशिश कर रहा है या आपके सुख में  कमी आ रही है तो वह दूर हो जाएगा । 

नाशे रोग हरे सब पीरा" नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है ।  इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।

आइये अब हम आपको इस सप्ताह ,ग्रहों के विचरण की जानकारी देते हैं ।

इस सप्ताह सूर्य और बुध वृष राशि में, मंगल मेष राशि में , गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।  

राशिवार साप्ताहिक राशिफल में सबसे पहले हम  हमेशा की तरह मेष राशि की चर्चा करेंगे ।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

रतलाम : त्रिवेंद्रम - हजरत निजामुद्दीन 12431 राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग दिल्ली - मुंबई रूट प्रभावित

__________________


मेष राशि :-

इस सप्ताह व्यापारियों का व्यापार बहुत अच्छा रहेगा ।  धन आने का योग है । भाई बहनों के साथ आपके संबंध  सामान्य रहेंगे । कचहरी के कार्यों में आपको ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहिए । आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,परंतु क्रोध की मात्रा भी बढ़ सकती है । आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है । आपकी प्रतिष्ठा में क्षति संभव है । कृपया अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें । आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए सफलता दायक है । सप्ताह के अन्य दिन भी कार्यों को संपन्न करने के लिए ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ‌ ।

------------+

देखे: फोटो फीचर

सागर : प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा द्वारा प्रस्तुत “हमारे राम” महानाट्य का भव्य मंचन कला, संस्कृति और भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम बन गया। रंगमंच पर तकनीक का कौशल देखने मिला।

------------------


वृष राशि:-

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । व्यापार में  उन्नति संभव है  । कर्मचारी एवं अधिकारियों को अपने वाणी पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए अन्यथा उनको नुकसान हो सकता है  । भाई बहनों के साथ आपका संबंध इस सप्ताह  थोड़ा कम ठीक रहेगा । । वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह धन आने का योग है  ।  भाग्य से सप्ताह आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा  । आपको कोई भी कार्य  संपन्न करने के लिए अपने परिश्रम और अपने कर्म पर विश्वास करना पड़ेगा  । इस सप्ताह आपके लिए 18 ,23 और 24 तारीख  कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए ठीक है  । सप्ताह के अन्य दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

मिथुन राशि:-

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा । विवाह के प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी । नए संबंध बन सकते हैं । कचहरी के कार्यों में आप बिल्कुल किसी भी तरह का रिस्क  नहीं ले । अगर आपने नौकरी प्राप्त करने के लिए कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो उसमें आप इस सप्ताह सफल हो सकते हैं । कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख  उपयोगी हैं । 18 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । आपको  हानि हो सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर चार दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ

-------------

कर्क राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है  । व्यापारियों का व्यापार अच्छी तरह से चलेगा  ।  कर्मचारी और अधिकारियों के लिए  यह सप्ताह अच्छा रहेगा  ।  जनप्रतिनिधियों को अपनी प्रतिष्ठा में कमी देखने को मिल सकती है । प्रतिष्ठा के लिए उनको सावधान रहना चाहिए ।  दुर्घटनाओं के प्रति इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए ।  सतर्कता पूर्वक कार्य करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है ।  इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख लाभदायक है ।  19 और 20 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

---------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुभचिंतकों से कहा जन्मदिन पर होर्डिंग्स -फ्लेक्स नहीं लगाएं: जरूरतमंदों की उपयोगी सामग्री भेंट करें

_____________

सिंह राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है । व्यापार में उन्नति होगी । शासन के साथ व्यापार में आपको लाभ होगा । अधिकारियों से आपको सावधान रहना चाहिए । भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद मिलेगी ।  दुर्घटनाओं से  आपको सतर्क रहना चाहिए  । कचहरी के कार्यों में आपको इस सप्ताह रिस्क नहीं लेना चाहिए  । आपकी प्रतिष्ठा में इस सप्ताह वृद्धि हो सकती है  । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे  । आपको अपने संतान से मदद मिल सकती है  । छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी  । इस सप्ताह आपके  लिए 18,  23 और 24 तारीख फलदायक है  । इन तारीखों में आपको किसी भी कार्य के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे  । इस सप्ताह आपको 21 और 22 तारीख को सतर्क होकर कार्यों को करना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

यह भी पढ़ेंMP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई

कन्या राशि:-

इस सप्ताह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने सहयोगियों से तथा अपने अधिकारियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । आपको अच्छी पदस्थापना भी प्राप्त हो सकती है । इस सप्ताह आपको भाग्य पर आश्रित नहीं रहना चाहिए । अपने कर्म पर आपको विश्वास करना चाहिए । अगर आप कर्म पर विश्वास करके कार्य करेंगे तो आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी ।  इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख कार्य करने के लिए अनुकूल हैं  । 23 और 24 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

तुला राशि:-

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ दे सकता है  , मगर   कार्यों को करते समय आपको थोड़ी सी सावधानी भी रखना चाहिए । दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए । यह सप्ताह आपके  जीवनसाथी के लिए अच्छा रहेगा । उनके क्रोध की मात्रा में थोड़ी वृद्धि हो सकती है । इस सप्ताह  आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । छात्रों की पढ़ाई में रुकावट आएगी । इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे ।  धन आने का योग है ।  इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख कार्यों को करने में परिणाम दायक है । इन तारीखों में काम करने पर आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे । 18 तारीख को कार्य करते समय आपको बहुत सचेत रहने की आवश्यकता है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

यह भी पढ़ें: बीना मंडी रिश्वत कांड में दो अधिकारियों को 4-4 साल की सजा,: लोकायुक्त पुलिस सागर ने किया था ट्रैप

वृश्चिक राशि:-

इस सप्ताह आपका मनोबल बहुत ऊपर रहेगा । अपने आत्मविश्वास से ही आप बहुत सारे कार्यों को निपटा सकते हैं । आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा । इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहने की आवश्यकता है । आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह थोड़ा सा प्रयास करने पर पराजित तथा समाप्त कर सकते हैं । इस सप्ताह आपको भाग्य के मामले में सावधान रहना चाहिए । कचहरी के कार्यों में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 18 ,23 और 24 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए लाभप्रद है ।  21 और 22 तारीख को आपको अपने भाग्य से मदद मिल सकती है ।  19 और 20 तारीख को आपको होशियार रहकर कार्यों को करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

धनु राशि:-

अगर आपका विवाह नहीं हुआ है तो इस सप्ताह आपके विवाह के प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है ।  नए संबंध भी बन सकते हैं ।  लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है ।  व्यापार ठीक-ठाक चलेगा ।  शत्रु शांत रहेंगे । आपको  संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है ।  दुर्घटनाओं से  आपको सावधान रहना चाहिए ।  सावधानी पूर्वक कार्य करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख परिणाम मूलक है  ।18 तथा 21 और 22 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

मकर राशि: 

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है ।  इसके लिए आपको मामूली प्रयास करने पड़ेंगे । माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । पिताजी के डायबिटीज या ब्लड प्रेशर में वृद्धि हो सकती है ।  आपको अपने संतान से थोड़ी मदद मिल सकती है । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे ।  पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है । धन प्राप्त करने के लिए आपको विशेष प्रयास करने पड़ेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों में असरकारी है ।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

यह भी पढ़ें: MP: लोकायुक्त का छापा, तीन सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार,एक महिला डाक्टर भी :मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले लेते थे कमीशन

कुंभ राशि:-

 इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा । आपके भाई बहनों की उन्नति भी हो सकती है । सामान्य धन आने का योग है । व्यापार ठीक चलेगा । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए  । कुछ लोग इसमें रुकावट खड़ी कर सकते हैं । आपके संतान के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा ।  आपको संतान से सहयोग भी प्राप्त होगा  । छात्रों की पढ़ाई में समस्या हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 18 तथा 23 और 24 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए प्रभावशाली है ।  21 और 22 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें  । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

मीन राशि:-

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है । मगर इसके लिए आपको प्रयास भी करनी पड़ेंगे । धन आने का अच्छा योग है । इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का पूरा प्रयास करना चाहिए । व्यापारियों का व्यापार इस सप्ताह ठीक चलेगा ‌ आपको अपने भाई बहनों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए । आपके संतान को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है । आपको इस पर ध्यान देना चाहिए  । भाग्य से आपको लाभ होगा  । इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है ।  21 और 22 तारीख आपकी संतान के लिए अच्छी है  ।  23 और 24 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का  जाप करें  । सप्ताह का शुभ दिन  मंगलवार है ।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive