Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News : भाजपा का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न

Sagar News : भाजपा का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न


तीनबत्ती न्यूज: 18 मई,2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस  “मीडिया एवं सोशल मीडिया,नई तकनीक, एआई, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण” विषय पर आयोजित सत्र को भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता डायरेक्टर इंक मीडिया पत्रकारिता कॉलेज आशीष द्विवेदी ने की। सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान दौर में मीडिया और सोशल मीडिया जनसंपर्क,जनमत निर्माण और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। 

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: स्वस्थ होकर फिर योग साधन में जुटे योगाचार्य विष्णु आर्य : योग दिवस की तैयारिया शुरू :DD NEWS : दूरदर्शन न्यूज की एक रिपोर्ट

-------------

राजनीतिक कार्यकर्ता को मीडिया से दूरी नहीं बल्कि सकारात्मक और सक्रिय समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं,बल्कि समाज में धारणा और मत निर्माण का सशक्त उपकरण है।भाजपा ने हमेशा वैचारिक स्पष्टता, राष्ट्रहित और संगठनात्मक दृष्टिकोण के साथ मीडिया का उपयोग किया है।कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी व्यवस्थित रूप से समाज तक पहुंचानी चाहिए। प्रशिक्षण सत्र में सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म आज जनसंवाद के प्रभावी साधन हैं। छोटे-छोटे वीडियो, रील्स, पॉडकास्ट और स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


प्रशिक्षण महा अभियान के द्वितीय दिवस में अष्टम सत्र के मुख्य वक्ता अभिषेक भार्गव संगठन के स्थायी कार्यक्रम,बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। सत्र की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने की। नवम सत्र में मुख्य वक्ता विवेक चतुर्वेदी ने "विचार परिवार" विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की वैचारिक परंपरा एवं कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला सत्र की अध्यक्षता शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया ने की। दशम सत्र में प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह जी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विचार साझा किए,सत्र की अध्यक्षता डॉ.अनिल तिवारी जी ने की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस में ग्यारहवें सत्र में "कार्यविस्तार एवं संगठन सुदृढ़ीकरण" विषय पर विधायक विधायक प्रदीप लारिया ने विचार साझा किए,सत्र की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की। 


प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन  कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने शून्य से शिखर तक अटल प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया साथ ही सभी उपस्थित पार्षदो ने अंतिम सत्र में सहभागिता की। प्रदर्शनी अवलोकन उपरांत कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला वैचारिक परिवार है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत आज भी संगठन की कार्यशैली का मूल आधार हैं। प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा, कार्यसंस्कृति एवं जनसेवा के मूल मंत्रों से जोड़ने का कार्य किया जाता है। 


प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन प्रातः 05:30 बजे बिसिल की ध्वनि के साथ सांसद,विधायक महापौर सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी जागृत हुए और निर्धारित समय पर शाखा,योग एवं व्यायाम कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग में सहभागी सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने योगाचार्य भगत सिंह लोधी के मार्गदर्शन सामूहिक योग,प्राणायाम एवं व्यायाम कर कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें सभी ने स्वयं श्रमदान किया।

प्रशिक्षण वर्ग में समयबद्धता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हुए सुबह 9:30 बजे से विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुए। जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान समापन के पूर्व प्रशिक्षण महाअभियान में सेवा प्रदत्त कर रहें विभिन्न व्यवस्था टोलीयों के कार्यकर्ताओं का 

भाजपा जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, महापौर संगीता तिवारी, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी वैभव राज कुकरेले,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व विधायक पारुल साहू, डॉ. विनोद पंथी, प्रशिक्षण वर्ग टोली जिला संयोजक मनीष चौबे, जगन्नाथ गुरैया, चैन सिंह ठाकुर, सुखदेव मिश्रा, चेतराम अहिरवार एवं सुमित यादव द्वारा गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। प्रशिक्षण महाअभियान के समापन अवसर पर वर्ग नियंत्रक डॉ.वीरेंद्र पाठक ने आभार व्यक्त किया।आयोजन का समापन सामूहिक राष्ट्रगीत गायन के साथ हुआ। 


प्रशिक्षण वर्ग में जिला पंचायत अध्यक्ष,हीरा सिंह राजपूत,बीना नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, मकरोनिया नगर पालिका,मिहीलाल अहिरवार, खुरई नगर पालिका अध्यक्ष नन्हीबाई अहिरवार प्रदेश कार्यसमिती सदस्य शैलेश केसरवानी,शशि कैथोरिया,बुध्दि जीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी, अमितकछवाहा, इंदू चौधरी श्रीकांत कौशिक, अर्पित पांडे शालीन सिंह,रिशांक तिवारी  अंशुल सिंह परिहार, रामेश्वर नामदेव  सुखदेव मिश्रा,लक्ष्मण सिंह,देवेन्द्र फुसकेले,रामकुमार साहू,राजेश्वर सेन,शैलेन्द्र ठाकुर,जगन्नाथ गुरैया,  निकेश गुप्ता, मनीष चौबे, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विक्रम सोनी, संतोष ठाकुर, यश अग्रवाल, पुष्पेन्द्र परिहार,सुमित यादव, चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर, संध्या भार्गव, सविता साहू, जयंती मौर्य, अर्जुन पटैल, हरिशंकर कुशवाहा, आफीसर यादव, राहुल वैद्य, आसमा जैन, विकास सांधेलिया(जैन), सुषमा यादव, सुनीता इंद्रकुमार राय,भूपेन्द्र नामदेव,सपना कमल कुर्मी,श्रीकांत जैन,प्रभारी आलोक केशरवानी,कपिल कुशवाहा, साहबराज यादव,जय सोनी, तृप्ति बाबू सिंह लोधी,आई.टी. विभाग,बालकिशन सोनी,सोनू उपाध्याय, रामेश्वर नेमा, नितिन सोनी, भानू प्रताप सिंह, नेहा जैन, रामकुमार यादव, राहुल नामदेव,  मधुकर जाटव, उमेश गौड़,अमित वैसाखिया, गोपी पंथी, अंशुल हर्षे, नीरज यादव, नितिन साहू, नीलम अहिरवार, सतीश जैन,जीवन (रिंकू) राज, मेघा दुबे, विकास केशरवानी, कुलदीप खटीक, सौरभ केशरवानी, मनीष पटेल, रेखा आठिया, अंकित तिवारी सापट, हरलाल साहू, भगवानदास मासाब, अशोक सिंह पड़रिया, शशांक पाण्डे, प्रशांत अहिरवार, सोहन सिंह, नारद यादव, ईश्वर बाई चैधरी, अरविंद घोषी, राजेन्द्र उपाध्याय, आलेख राय, नंदकिशोर चैधरी, संजय सिंह ठाकुर, राकेश अहिरवार, अजवीर सिंह ठाकुर, चित्तर सिंह राजपूत, अनुज सोनी, सीमा बाथरी, विशाल कुर्मी, ज्ञानेन्द्र कौशिक, पवन यादव, रामचरण अहिरवार, खिलान पटैल, चौधरी राहुल जैन, राजकुमार चंदेल राजू, रविन्द्र सिंह राजपूत, माखन पटेल, मोतीलाल अहिरवार, अनिल पाराशर, सुरपाल यादव, कुलदीप राय, अरविंद सिंह लोधी, देवेन्द्र सिंह बुन्देला, भीकम अहिरवार, राजपाल सिंह राजपूत, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर प्रवान अहिरवार, नीतेश यादव, निरंजन सिंह ठाकुर, तुलसीराम अहिरवार, बुंदेल सिंह ठाकुर, अतुल भार्गव, संदीप सिंह संतोष पटैल, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, उमेश चढार, धर्मेन्द्र पटैल, संदीप बडौनिया, कमल कोरी (गोलू), लोकमान्य लोधी, रवि मंगोलिया , अनंदी अहिरवार, सुरेन्द्र रघुवंशी, हेमराज कुर्मी, नरेश चढार, प्रियंक तिवारी, विशाल खटीक, राहुल जैन, बंटी राठौर, बलराम राय , मूरत सिंह राजपूत, प्रवीण जैन, बलवीर सिंह राजपूत, शिवदयाल बड़ोनिया, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, आदित्य उपाध्याय, मनोज रैकवार, देवी पटैल, विवेक सोदिया शामिल हुए।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive