Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सीएम डॉ. यादव ने स्कूल विभाग की समीक्षा: शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले स्कूल होंगे सम्मानित ▪️सिलेबस में शामिल होगी सम्राट विक्रमादित्य की जीवनी ▪️शिक्षा घर योजना के प्रस्ताव को मिली सैद्धांतिक सहमति

सीएम डॉ. यादव ने स्कूल विभाग की समीक्षा: शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले स्कूल होंगे सम्मानित

▪️सिलेबस में शामिल होगी सम्राट विक्रमादित्य की जीवनी

▪️शिक्षा घर योजना के प्रस्ताव को मिली सैद्धांतिक सहमति


तीनबत्ती न्यूज: 21 मई, 2026

भोपाल। आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के स्कूलों की सूरत ही बदल जाएगी। स्कूल न केवल सम्मानित होंगे, बल्कि वे ऐसे छात्र भी तैयार करेंगे जो संस्था के विकास और विस्तार में योगदान देंगे। इतना ही नहीं आने वाले सिलेबस में अब सम्राट वीर विक्रमादित्य की जीवनी भी शामिल होगी। भगवान श्री कृष्ण के गुरु सांदीपनि के जीवन पर भी रोचक पुस्तक तैयार की जाएगी। स्कूलों में बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 मई को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई तरह के निर्देश दिए।  

यह भी पढ़ें12 वर्षों में 15,903 यूनिट रक्तदान से 48 हजार जिंदगियों को जीवनदान : रक्तदान अश्वमेध यज्ञ से भी बड़ा यज्ञ : पूर्व गृहमंत्री  नभूपेन्द्र सिंह फूलमाला-होर्डिंग्स नहीं, 5 लाख की उपयोगी सामग्री से हुआ भूपेन्द्र सिंह का स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार सांदीपनि विद्यालय जैसी अत्याधुनिक शालाओं में शिक्षा देकर प्रदेश की एक मजबूत नींव तैयार कर रही है। प्रदेश के हर विद्यार्थी तक बेहतरीन शैक्षणिक सुविधाएं और संसाधन समय पर पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभागीय गतिविधियों में तेजी लाएं और 16 जून से प्रारंभ हो रहे शैक्षणिक सत्र से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पूर्व छात्र-छात्रा सम्मेलन कराए जाएं, ताकि ऐसे विद्यार्थी जो अपने विद्यालय से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, वे उस विद्यालय के विकास-विस्तार में कुछ योगदान भी कर सकेंगे।

---------

वीडियो देखने क्लिक करे

रक्तदाताओं के प्रति कृतज्ञता: मंच पर पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने श्रद्धा से किया झुककर रक्तकोष को प्रणाम

------------

जन-जन तक पहुंचाएं सांदीपनि स्कूल की अवधारणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा परिणामों में और अधिक सुधार लाने के लिए शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, नियमित मॉनीटरिंग, तकनीक और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन स्कूलों ने शत-प्रतिशत रिजल्ट दिया है, उनका सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 26 स्कूल ऐसे हैं, जहां शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम आया है। यहां के सारे विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन स्कूलों के अलावा 90 या 95 प्रतिशत से अधिक रिजल्ट देने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालय की अवधारणा-योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना भी तैयार की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को ऐसे जिलों को चिन्हित करने को कहा, जहां सभी स्कूलों में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं उपलब्ध हों, साथ ही भौतिक एवं मानव संसाधन की कमी वाले जिलों की भी अलग श्रेणी तैयार की जाए। इससे सरकार को इन्हीं जिलों पर फोकस करने में आसानी होगी। कमी वाले जिलों पर इसी साल से काम प्रारंभ किया जाएगा। उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी स्थानीय विधायक के साथ बैठकर पूरी विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में व्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए प्रयास करें।


_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

 सागर: झूठे पुलिस केस से परेशान परिवार 800 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ा: 6 घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित उतरा

________________________

घोषणाओं का जल्द हो पालन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभागीय अधिकारियों को सम्राट वीर विक्रमादित्य की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुरु सांदीपनि के जीवन पर भी एक रोचक पुस्तक तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर की गई सभी घोषणाओं का जल्द से जल्द पालन कराएं। एक वर्ष से पुरानी कोई भी घोषणा लंबित न रहे। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग की वर्तमान में संचालित 14 विभागीय योजनाओं को निरंतर रखने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतरी के लिए सरकार हर जरूरी प्रयास करेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 1 जुलाई से पहले पूरी कर ली जाए। सत्र प्रारंभ होने से पहले स्कूलों में सभी पूर्व तैयारियां कर ली जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छोटे बच्चों की शिक्षा के लिए प्रारंभ से ही माहौल बनाया जाए। महिला बाल विकास विभाग भी इसमें योगदान दे। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अब प्रदेश के इतिहास में पहली बार स्कूल शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग बच्चों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में 1 जुलाई से गुरु पूर्णिमा यानी 29 जुलाई तक शिक्षक वंदना कार्यक्रम, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया जाए। निजी विद्यालय खोलने के लिए सामाजिक संस्थाओं और संगठनों को प्रोत्साहन दिया जाए।

स्कूलों में दिया जाए व्यावसायिक प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाए। हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी कक्षाओं में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का भी अध्ययन कराया जाए। संभव हो तो क्षेत्रीय स्व-सहायता समूहों को भी ऐसी शालाओं और विद्यार्थियों से जोड़ा जाए। स्कूली शिक्षा में कक्षा 8 से 12 में एआई के कौशल को कैसे जोड़ा जाए, इस पर भी एक कार्य योजना तैयार की जाए। स्कूलों में एनसीसी, एनएसएस जैसे सामाजिक सेवा कार्य को भी बढ़ावा दिया जाए। स्वास्थ्य परीक्षण, ड्राइविंग लायसेंस कैम्प, प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की  सुविधा उपलब्ध कराने के भी प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय स्कूलों से पास आउट विद्यार्थी  12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा, रोजगार, कृषि कार्य, पैतृक व्यवसाय, कौशल प्रशिक्षण जैसे किस कार्य-रोजगार में लगे हैं, इसकी ट्रैकिंग भी होनी चाहिए। इससे सरकार के पास हमारे युवाओं का एक डेटाबेस तैयार होगा।  

शासकीय स्कूलों में बढ़ी नामांकन दर

बैठक में सचिव स्कूल शिक्षा ने बताया कि शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन वृद्धि के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आया है। वर्ष 2024-25 की तुलना में वर्ष 2025-26 में शासकीय विद्यालयों में कक्षा-1 में नामांकन में करीब 32.4 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, कक्षा 9 से 12 के नामांकन में 4.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है। इस साल प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में 1 अप्रैल को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। अप्रैल माह में ही 92 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों का शाला प्रवेश करा दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में राजगढ़ जिले के भैंसवामाता एव नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में संस्कृति विद्यालय प्रारंभ किए गए हैं।

शिक्षा घर योजना को सैद्धांतिक सहमति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में विभाग के सचिव की 'शिक्षा घर योजना' के नाम से नई योजना का प्रेजेंटेशन देने की सराहना की और इसकी सैद्धांतिक सहमति दी। इस योजना में किसी वजह से स्कूली शिक्षा पूरी न कर पाने वाले विद्यार्थियों को हाईस्कूल-हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। योजना से ऐसे सभी किशोर-किशोरी, युवक-युवती लाभान्वित होंगे, जिन्होंने कक्षा 8 या इसके बाद की कक्षाओं में अनुत्तीर्ण होने पर पढ़ाई समाप्त कर दी थी। योजना का क्षेत्र सम्पूर्ण मध्यप्रदेश होगा, जिसमें प्रदेश की सभी ग्राम, पंचायतें और नगरीय निकाय भी शामिल होंगे। योजना का क्रियान्वयन म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जाएगा।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

12 वर्षों में 15,903 यूनिट रक्तदान से 48 हजार जिंदगियों को जीवनदान : रक्तदान अश्वमेध यज्ञ से भी बड़ा यज्ञ : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह फूलमाला-होर्डिंग्स नहीं, 5 लाख की उपयोगी सामग्री से हुआ भूपेन्द्र सिंह का स्वागत

12 वर्षों में 15,903 यूनिट रक्तदान से 48 हजार जिंदगियों को जीवनदान : रक्तदान अश्वमेध यज्ञ से भी बड़ा यज्ञ : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह


फूलमाला-होर्डिंग्स नहीं, 5 लाख की उपयोगी सामग्री से हुआ  भूपेन्द्र सिंह का स्वागत



तीनबत्ती न्यूज: 21 मई,2026

सागर। बीते 12 साल में मेरे जन्मदिन पर 15903 यूनिट रक्तदान हुआ है जो बुंदेलखंड के पांच जिलों, भोपाल और विदिशा के सरकारी अस्पतालों को सौंप दिया गया जिससे हजारों जरूरतमंदों का जीवन बचा सका है। मैं रक्तदाताओं का ऋणी हूं, उन्होंने अश्वमेध यज्ञ से भी बड़ा काम रक्तदान करके किया है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अपने जन्मदिन पर आयोजित रक्तार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में अविराज सिंह ने सस्वर महिषासुरमर्दिनी स्रोत का कंठस्थ पाठ सुनाया। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के शुभचिंतकों ने 11 कूलर, 11 व्हील चेयर और लाखों रुपए कीमत की ऐसी सामग्री भेंट कर उनका स्वागत किया जो जनोपयोगी है और जरूरतमंदों के काम आए। उन्होंने सभी 11 कूलर बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को दान कर दिए। 


पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उनके जन्मदिवस की पूर्व वेला में पिछले 12 वर्षों से आयोजित किए जा रहे रक्तदान अभियान ने अब सेवा और मानवता का एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया है। इस वर्ष आयोजित चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर के साथ 12 वर्षों में कुल 15 हजार 903 यूनिट रक्त संग्रह का अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित हुआ है, जिसके माध्यम से लगभग 50 हजार जरूरतमंद लोगों को जीवनरक्षक सहायता मिल सकी है। होटल ग्रांड दीपाली में आयोजित रक्तार्पण समारोह में उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है और यही कारण है कि उन्होंने अपने जन्मदिवस को उत्सव नहीं, बल्कि मानव सेवा का पर्व बनाया।

यह भी पढ़ेंपूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान महादान: 2221 यूनिट ब्लड: 7 जिला अस्पतालों को मिला संग्रह ▪️पिछले साल के 1612 यूनिट का अपना ही रिकार्ड टूटा ▪️ जिला चिकित्सालय का ब्लडबैंक बीएमसी को हस्तांतरित करने का आदेश जारी

पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि केवल रक्त संग्रह नहीं, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का बढ़ना है। उन्होंने कहा कि पहले लोग रक्तदान को लेकर अनेक भ्रांतियों से घिरे रहते थे, लेकिन अब युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2221 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जो अब तक का नया रिकॉर्ड है। भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बावजूद युवा 50 से 100 किलोमीटर दूर से बाइक चलाकर रक्तदान करने पहुंचे। कुल रक्तदाताओं में लगभग 60 प्रतिशत युवा रहे, जबकि बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरणा दी।

---------

वीडियो देखने क्लिक करे

रक्तदाताओं के प्रति कृतज्ञता: मंच पर पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने श्रद्धा से किया झुककर रक्तकोष को प्रणाम

------------

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्हें सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि अब सागर मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक स्थापित होने का आदेश जारी हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिला विकास समिति की बैठक में उन्होंने यह प्रस्ताव रखा था कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ब्लड बैंक स्थापित किया जाए, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में 5 हजार से 10 हजार यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि अब ब्लड बैंक की क्षमता 1000 से बढ़कर 1200 यूनिट हो गई है और अगले वर्ष तक इसे 5000 यूनिट तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 6 करोड़ रुपये की राशि पहले से स्वीकृत है और आने वाले दो-तीन महीनों में आधुनिक सुविधाओं सहित ब्लड बैंक शुरू होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: चार दिवसीय रक्तदान शिविर में दूसरे दिन तक 824 यूनिट ब्लड जमा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान का उत्साह

उन्होंने कहा कि इस वर्ष सागर के साथ-साथ दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना तथा अन्य जिलों को भी रक्त उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ और दमोह से आए चिकित्सकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने जीवन में इतना विशाल और व्यवस्थित रक्तदान शिविर पहली बार देखा। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प अब केवल सागर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में कोई भी गरीब व्यक्ति रक्त के अभाव में परेशान न हो, यह सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से उनके कार्यालय में 24 घंटे संचालित होने वाली “ब्लड हेल्पलाइन” शुरू की गई है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन 10 से 15 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है।



श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्तदान का महत्व वही व्यक्ति समझ सकता है, जिसके परिजन अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हों। उन्होंने कहा कि कई गरीब परिवार ऐसे होते हैं जिनके पास न तो रक्तदाता होते हैं और न ही बाजार से रक्त खरीदने की आर्थिक क्षमता। ऐसे समय में रक्तदान करने वाले लोग किसी देवदूत से कम नहीं होते। उन्होंने कहा कि जब किसी मरीज के शरीर में रक्त पहुंचता है और उसकी सांसें फिर से चलने लगती हैं, तब वही रक्त साक्षात ईश्वर का स्वरूप प्रतीत होता है। इसी भावना से उन्होंने विभिन्न अस्पतालों को रक्त समर्पित करते समय रक्त की थैलियों को प्रणाम किया, क्योंकि वही रक्त किसी के जीवन का आधार बनता है।

__________

देखने नीचे क्लिक करे

सुखद तस्वीर: पिता का जन्मदिन :बेटी का रक्तदान, बेटे ने दिया प्रमाणपत्र

________________&

उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी पद या राजनीतिक स्थिति का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे सेवा का पवित्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जब वे मंत्री थे तब भी रक्तदान शिविर आयोजित होते थे, लेकिन आज मंत्री पद पर न रहने के बावजूद रक्तदान के रिकॉर्ड लगातार टूट रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि यदि उद्देश्य मानवता और सेवा का हो तो समाज स्वयं जुड़ता चला जाता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर सदैव उसी व्यक्ति के साथ खड़ा रहता है, जिसका उद्देश्य पवित्र होता है।


श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने 12 वर्ष पूर्व यह संकल्प लिया था कि जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव की जगह समाजोपयोगी आयोजन बनाया जाएगा। इसी सोच के तहत उन्होंने फूल-मालाओं, पटाखों, केक और भव्य स्वागत की परंपरा से स्वयं को दूर किया। उन्होंने बताया कि अब वे न तो मालाएं पहनते हैं और न ही स्वागत स्वरूप बुके स्वीकार करते हैं। इसके स्थान पर वे लोगों से कंबल, पंखे, व्हीलचेयर, स्टेशनरी और अन्य उपयोगी सामग्री देने का आग्रह करते हैं, जिन्हें बाद में गरीब परिवारों, अस्पतालों और जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने बताया कि केवल सात महीनों में उन्हें लगभग 7000 कंबल प्राप्त हुए, जिन्हें गरीब परिवारों में वितरित किया गया, जबकि सैकड़ों पंखे और अन्य सामग्री भी जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई।

यह भी पढ़ें : चार दिवसीय रक्तदान शिविर में दूसरे दिन तक 824 यूनिट ब्लड जमा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान का उत्साह

उन्होंने कहा कि फ्लेक्स और होर्डिंग लगाने से कोई नेता नहीं बनता, बल्कि लोगों के दिलों में स्थान बनाने वाला ही सच्चा जननेता होता है। उन्होंने उज्जैन सिंहस्थ के समय का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रभारी मंत्री रहते हुए उन्होंने तीन महीने तक अपना कोई व्यक्तिगत होर्डिंग नहीं लगने दिया और पूरी निष्ठा से सेवा कार्य किया। उसी कार्य के आधार पर बाद में उन्हें प्रदेश का गृह मंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन मानव सेवा और गरीबों की दुआ जीवनभर साथ रहती है।

वरिष्ठ विधायक श्री बृजबिहारी पटैरिया ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा अपने जन्मदिवस की पूर्व वेला में आयोजित विशाल रक्तदान महाअभियान ने सेवा और मानवता का नया इतिहास रच दिया है। विगत 12 वर्षों में 15 हजार 903 यूनिट रक्त संग्रह कर इस अभियान ने न केवल हजारों लोगों को जीवनदान देने का कार्य किया है, बल्कि पूरे प्रदेश में रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप भी प्रदान किया है। होटल ग्रांड दीपाली में आयोजित रक्तार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य और महादान है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रतिवर्ष यह अभियान नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, वह अपने आप में अद्भुत और प्रेरणादायी है।



उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता, क्योंकि इसकी वास्तविक आवश्यकता वही समझ सकता है जिसने संकट की घड़ी में रक्त की कमी का दर्द देखा हो। उन्होंने अपने निजी अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद जब वे गंभीर रूप से बीमार पड़े और दिल्ली में उपचार चल रहा था, तब चिकित्सकों ने तत्काल ताजा रक्त की आवश्यकता बताई थी। उस समय परिवार और परिचितों द्वारा बड़ी कठिनाई से रक्त की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि उसी समय उन्हें महसूस हुआ कि जीवन में रक्त का महत्व कितना बड़ा है। उन्होंने कहा कि धन, पद और संसाधन उस समय बेकार हो जाते हैं जब मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है और रक्त उपलब्ध नहीं होता।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा रुद्राक्ष धाम मंदिर में विराजमान भगवान श्री राधा कृष्ण जी, दक्षिणमुखी हनुमान जी के चित्रों व पं देवप्रभाकर शास्त्री की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात युवा नेता अविराज सिंह ने आदिशंकराचार्य द्वारा मां शक्ति की आराधना में रचित मां महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् का कंठस्थ सस्वर पाठ सुनाया। जटिल संस्कृत शब्दों की इस कर्णप्रिय रचना का 17 मिनट अवधि का कंठस्थ पाठ सुन कर श्रोता स्तब्ध हो गए, कर्तल ध्वनि से सभी ने अविराज सिंह की सराहना की। तत्पश्चात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का जन्मदिन के अवसर पर स्वागत और अभिनन्दन का क्रम आरंभ हुआ। जन्मदिन पर आयोजित रक्तार्पण कार्यक्रम में उनको शुभकामनाएं देने आए लोगों ने लगभग 5 लाख रुपए कीमत की जनोपयोगी सामग्री भेंट की। ज्ञात हो कि उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों को अपना संकल्प याद दिलाते हुए दो दिन पूर्व ही अपील जारी कर दी थी कि उनका फूल मालाओं, बुके से स्वागत नहीं करें और न ही बधाई, शुभकामनाओं के होर्डिंग्स, फ्लैक्स,कटाउट्स में धन का अपव्यय किया जाए। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह की इस अपील और संकल्प को देखते हुए कार्यक्रम में सभी आगंतुकों ने उनको ऐसी उपयोगी सामग्री भेंट में दी जो जरूरतमंदों को बांटी जा सके। 

स्वास्थ्य विभाग की क्षेत्रीय संचालक डा नीना गिडियन, उपसंचालक स्वास्थ्य डा आर्य, जिला ब्लडबैंक प्रभारी डा महेश जैन ने पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित 16 मई से 19 मई तक चार दिवसीय रक्तदान शिविर में संग्रहीत कुल 2221 यूनिट ब्लड शासकीय जिला चिकित्सालयों के ब्लड बैंकों को सौंपे जाने का प्रमाणपत्र सौंपा।


कार्यक्रम की रुपरेखा वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष रोहित ने रखी। कार्यक्रम को पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक कुरवाई वीर सिंह पवार, पूर्व विधायक बीना महेश राय, सागर महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, टीकमगढ भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह,स्टेट बार एसोसिएशन चेयरमैन डा रश्मि ऋतुजैन,  हाईकोर्ट की उपमहाधिवक्ता श्वेता यादव ने भी संबोधित किया। आभार लक्ष्मण सिंह ने तथा संचालन अजय तिवारी ने किया। 

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों में देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया, पूर्व विधायक बीना महेश राय, पूर्व विधायक वीर सिंह पवार कुरवाई, पूर्व सांसद डा सुशील तिवारी, चंद्रप्रताप सिंह खुरई, अनुराग प्यासी, क्षत्रिय महासभा जिला सागर अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा,वीनूशमशेर जंगबहादुर राणा, सतेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह ढाना, अशोक श्रीवास्तव, रमेश मुन्ना रावत, संजय बापट बीना,सरोज राजपूत टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष, सीमा राय, प्रीति सिंह, मालथौन नपं अध्यक्षजयंत सिंह बुंदेला, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, नपा उपाध्यक्ष गंजबासौदा संदीप सिंह, एडवोकेट श्वेता यादव, पार्षद रामू ठेकेदार, पार्षद सोमेश जड़िया, पार्षद रूबी पटेल, पार्षद राजकुमार पटेल, पार्षद शैलेंद्र ठाकुर, पार्षद सूरज घोसी, अरविंद तोमर, सतेंद्र सिंह होरा, आशीषप टैरिया, बार एसोसिएशन सागर सचिन वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, डा जीएस ठाकुर, डा लक्ष्मी ठाकुर, रवींद्र सिंह गौर, दलहन संघ अध्यक्क्ष महेश साहू, शारदाबाई खटीक, लक्ष्मण सिंह, संतोष दुबे, अजय तिवारी देवचैरी, अभिषेक खरे टीकमगढ़ सहित हजारों गणमान्य जन उपस्थित रहे।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

एसपी बंगले के सामने कारों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

एसपी बंगले के सामने कारों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस


तीनबत्ती न्यूज: 20 मई,2026

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में एसपी बंगले के सामने घरों के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ कर उत्पात मचाने वाले बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने सदर क्षेत्र में पैदल जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया। इस दौरान आरोपी खुद बोलते नजर आए— “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।” आरोपियों को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

एसपी बंगले के पास वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

-------------------


जानकारी के अनुसार, घटना कैंट थाना क्षेत्र की है, जहां कुछ युवक गाली-गलौज कर रहे थे। गालियां देने से मना करने पर आरोपी नोमान ने झूमाझटकी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने घरों के बाहर खड़ी वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पथराव कर चार कारों के शीशे फोड़ दिए और इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें: सागर जिले से गिरफ्तार हुई फर्जी महिला डॉक्टर : फर्जी डिग्रियों के सहारे डॉक्टर बन करोड़ों कमाने वाली पर 25 हजार का था इनाम


घटना की शिकायत मिलने पर कैंट पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने नोमान, मुन्नू उर्फ इमरान खान, एहशान खान, राहिल और समीर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

दबिश देकर पकड़े गए आरोपी

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। टीमों ने कैंट क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

 सागर: झूठे पुलिस केस से परेशान परिवार 800 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ा: 6 घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित उतरा

________________________

कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि कारों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

भीषण गर्मी में फव्वारे फव्वारे चालू :3R सेंटर के बेहतर संचालन के निर्देश ,स्वच्छता में लापरवाही पर दरोगा को नोटिस ▪️निगमायुक्त ने कहा—सागर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाना लक्ष्य

भीषण गर्मी में फव्वारे फव्वारे चालू :3R सेंटर के बेहतर संचालन के निर्देश ,स्वच्छता में लापरवाही पर दरोगा को नोटिस

▪️निगमायुक्त ने कहा—सागर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाना लक्ष्य


तीनबत्ती न्यूज: 20 मई 2026

सागर: शहर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन ने शहर के विभिन्न फव्वारे चालू कर दिए हैं। निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार पहले से ही प्रमुख चौराहों पर विशाल मशीनों के माध्यम से पानी की फुहारें छोड़कर वातावरण में ठंडक बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा था। बुधवार को निगमायुक्त ने कटरा बाजार डिवाइडर एवं जय स्तंभ के समीप लगे फव्वारों का संचालन शुरू कराया और नगर निगम द्वारा संचालित सभी फव्वारों को व्यवस्थित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में भीषण गर्मी राहत पहुंचाने फव्वारे चालू कराए नगरनिगम ने

--------------

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री खत्री ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान फव्वारों के आसपास का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है, जिससे राहगीरों को राहत मिलती है। उन्होंने फव्वारों के टैंकों की नियमित सफाई, स्वच्छ पानी की उपलब्धता और सतत संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि फव्वारे धूल के कणों को कम करने और वायु गुणवत्ता सुधारने में भी सहायक होते हैं।


इसी क्रम में निगमायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंद्रानेत्र चिकित्सालय, सुभाषनगर ब्रिज के समीप स्थित 3R सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां एकत्रित पुरानी वस्तुओं की जानकारी ली और उनके पुनः उपयोग की प्रक्रिया को समझा। 3R सेंटर संचालकों ने बताया कि स्थानीय नागरिकों द्वारा दान की गई पुरानी कॉपियां, किताबें, कपड़े, बर्तन, खिलौने और अन्य उपयोगी सामग्री जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाती है। इससे वस्तुएं कचरा बनने से बचती हैं और रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल की अवधारणा को बढ़ावा मिलता है।

निगमायुक्त ने कहा कि “नेकी की दीवार”, “नेकी का पेड़” और 3R सेंटर जैसे प्रकल्प न केवल कचरा कम करने में मददगार हैं, बल्कि जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति का भी प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों में अनुपयोगी पड़ी सामग्री को कचरे में फेंकने के बजाय ऐसे केंद्रों तक पहुंचाएं, जिससे किसी जरूरतमंद के जीवन में खुशियां लाई जा सकें।

इसके बाद निगमायुक्त ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कबाड़ से जुगाड़ कर तैयार की गई कलाकृतियों और पेंटिंग्स का निरीक्षण किया। राहतगढ़ ब्रिज के समीप स्थापित कबाड़ से बनी तोप, टायरों से निर्मित जिराफ और चाय केतली जैसे सेल्फी पॉइंट्स का अवलोकन कर उन्होंने स्वयं भी सेल्फी ली। साथ ही अप्सरा अंडरब्रिज, अंबेडकर चौक, राधा तिराहा, शीतला माता मंदिर क्षेत्र और संजय ड्राइव रोड सहित कई स्थानों की स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया।




भगतसिंह वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर निगमायुक्त ने संबंधित दरोगा प्रकाश ताम्रकार को कारण बताओ नोटिस जारी करने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण देशव्यापी महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा है, जिसका सीधा प्रभाव शहर और नागरिकों की छवि पर पड़ता है। ऐसे में नगर निगम कर्मचारी और नागरिक दोनों को स्वच्छता के प्रति सजग रहना होगा।

उन्होंने सागरवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर सहभागिता निभाएं और “सागर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने” के संकल्प को सफल करें।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

सागर जिले से गिरफ्तार हुई फर्जी महिला डॉक्टर : फर्जी डिग्रियों के सहारे डॉक्टर बन करोड़ों कमाने वाली पर 25 हजार का था इनाम

सागर जिले से गिरफ्तार हुई फर्जी महिला डॉक्टर : फर्जी डिग्रियों के सहारे डॉक्टर बन करोड़ों कमाने वाली पर 25 हजार का था इनाम



तीनबत्ती न्यूज|20 मई,2026

ललितपुर(उत्तरप्रदेश)। फर्जी मेडिकल डिग्रियों और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर डॉक्टर बनकर नौकरी करने एवं करोड़ों रुपये का आर्थिक लाभ लेने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये की इनामिया महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान तालाबपुरा निवासी व वर्तमान में मध्यप्रदेश के खुरई में रहने वाली लवीना सिंह उर्फ दीपाली गुप्ता पत्नी अभिनव सिंह के रूप में हुई है।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: स्वस्थ होकर फिर योग साधन में जुटे योगाचार्य विष्णु आर्य : योग दिवस की तैयारिया शुरू :DD NEWS : दूरदर्शन न्यूज की एक रिपोर्ट

-------------

पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 1422/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें: पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान महादान: 2221 यूनिट ब्लड: 7 जिला अस्पतालों को मिला संग्रह ▪️पिछले साल के 1612 यूनिट का अपना ही रिकार्ड टूटा ▪️ जिला चिकित्सालय का ब्लडबैंक बीएमसी को हस्तांतरित करने का आदेश जारी

मामले की शिकायत उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामनरेश सोनी ने दर्ज कराई थी। आरोप है कि अभियुक्त दंपति ने रिश्तेदारों की एमबीबीएस और एमडी डिग्रियों का दुरुपयोग करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उनके आधार पर विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टर के पद पर नौकरी हासिल की। दोनों ने स्वायत्तशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत अन्य संस्थानों में कार्डियोलॉजिस्ट और जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ बनकर कार्य किया तथा लाखों-करोड़ों रुपये का आर्थिक लाभ उठाया।

यह भी पढ़ेंMP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई

पुलिस जांच में सामने आया कि लवीना सिंह और उसके पति अभिनव सिंह ने बहनोई डॉ. राजीव गुप्ता एवं ननद डॉ. दीपाली गुप्ता के मेडिकल दस्तावेजों में कूटरचना कर फर्जी पहचान बनाई और कई वर्षों तक अलग-अलग स्थानों पर डॉक्टर बनकर नौकरी की। इस दौरान अर्जित धन से जमीन, मकान और महंगी गाड़ियां भी खरीदी गईं।

पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि आर्थिक तंगी और पति पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों ने मिलकर यह साजिश रची। वर्ष 2019 में अभिनव सिंह को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद दोनों ने दोबारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में डॉक्टर के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया।




पुलिस ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अभिनव सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब फरार चल रही 25 हजार की इनामिया महिला लवीना सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी एवं निरीक्षक नरेन्द्र सिंह सहित कोतवाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

Sagar News : समय सीमा में काम नहीं निपटाने पर चार पंचायत सचिवों पर जुर्माना

Sagar News : समय सीमा में काम नहीं निपटाने पर चार पंचायत सचिवों पर जुर्माना


तीनबत्ती न्यूज:  20 मई 2026
सागर
: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार, अपने कार्यों के प्रति लापरवाही और प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के अंदर नहीं करने पर बंडा, जैसीनगर, राहतगढ़, देवरी की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिवों पर जुर्माना लगाया गया।  

इन पर हुआ जुर्माना

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय जारी जुमाना आदेश के अनुसार बलवंत सिंह सचिव ग्राम पंचायत औरिया जैसीनगर, कामता प्रसाद सचिव ग्राम पंचायत खैराई राहतगढ, कृष्ण कुमार तिवारी सचिव ग्राम पंचायत मानेगांव देवरी एवं गौर कृष्ण दास ठाकुर सचिव ग्राम पंचायत कंदारी बंडा पर कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर जुर्माना लगाया गया।




म०प्र० लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी द्वारा अपने अधिकार का उपयोग करते हुए, आर्थिक सांख्यिकी विभाग के प्रकरण को समय सीमा के अंदर निराकरण न करने, साथ ही इस हेतु पूर्व में भी पंचायत सचिवों को निर्देशित करने के उपरांत भी प्रकरण का निराकरण समय सीमा में नहीं किया गया हैं। साथ ही कारण बताओ नोटिस का भी ग्राम पंचायत  सचिवों द्वारा समाधान कारक जवाब नहीं दिया गया । उक्त कृत्य लोक सेवा गांरटी अधिनियम 2010 की धारा 7 (क) का उल्लंघन हैं। अतएव सचिवों के द्वारा आवेदन को विलंबित करने एवं समय सीमा पर निराकृत नहीं करने पर दंड स्वरूप जुर्माना लगाया गया। साथ ही उक्त जुर्माना राशि को तीन दिन के अंदर जमा करने का आदेश दिया गया।

---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  





Share:

www.Teenbattinews.com

Archive