Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समाधान में नगर निगम सागर प्रदेश में प्रथम स्थान : 98.32 वेटेज स्कोर के साथ मिला “ए” ग्रेड

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समाधान में नगर निगम सागर प्रदेश में प्रथम स्थान : 98.32 वेटेज स्कोर के साथ मिला “ए” ग्रेड



तीनबत्ती न्यूज: 21 मई 2026

सागर:  नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन एवं सतत मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप नगर निगम सागर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.32 वेटेज स्कोर प्राप्त कर प्रदेश की 16 नगर निगमों में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ नगर निगम सागर को पुनः “ए” ग्रेड प्राप्त हुआ है।

उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रतिमाह प्रदेश की 16 नगर निगमों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण प्रक्रिया का मूल्यांकन किया जाता है। इस मूल्यांकन में नगर निगम सागर ने नागरिक शिकायतों के त्वरित, संतोषजनक एवं समय-सीमा में निराकरण के आधार पर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें: 12 वर्षों में 15,903 यूनिट रक्तदान से 48 हजार जिंदगियों को जीवनदान : रक्तदान अश्वमेध यज्ञ से भी बड़ा यज्ञ : पूर्व गृहमंत्री  नभूपेन्द्र सिंह फूलमाला-होर्डिंग्स नहीं, 5 लाख की उपयोगी सामग्री से हुआ भूपेन्द्र सिंह का स्वागत

नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा प्रतिमाह सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं। शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने के कारण नगर निगम सागर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में भीषण गर्मी राहत पहुंचाने फव्वारे चालू कराए नगरनिगम ने

--------------

निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का स्थल पर पहुंचकर संतुष्टिपूर्ण समाधान करना ही नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं इंजीनियरों से आगामी समय में भी इसी प्रतिबद्धता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

एसपी बंगले के पास वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

-------------------

नगर निगम सागर द्वारा नागरिक सेवाओं में बेहतर कार्यप्रणाली एवं प्रभावी शिकायत निराकरण व्यवस्था के माध्यम से प्रदेश में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की जा रही है।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive