Editor: Vinod Arya | 94244 37885

टीएल समीक्षा बैठकः सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में ढिलाई न बरतें अधिकारी : कलेक्टर के जनपद सीईओ को नोटिस, वेतन रोकने के निर्देश

टीएल समीक्षा बैठकः सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में ढिलाई न बरतें अधिकारी : कलेक्टर के जनपद सीईओ को नोटिस, वेतन रोकने के निर्देश




तीनबत्ती न्यूज: 29 जून 2026
सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में आज समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने आयोगों से प्राप्त पत्रों, सीएम मॉनिट के विषय, विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनसुनवाई के आवेदनों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों द्वारा टीएल पत्रों के जवाब समय पर नहीं दिए गए हैं, वे तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। इसके साथ ही मानव अधिकार आयोग के पत्रों, अवमानना मामलों और सीएम मॉनिटरिंग के लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में पिछले 3 बार की जनसुनवाई के लंबित आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि, सीएम हेल्पलाइन की नॉट अटेंडेड शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। सिटीजन चार्टर के तहत तय समय-सीमा के भीतर ही हर हाल में आवेदनों का निपटारा सुनिश्चित हो, अन्यथा संबंधितों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कृषि और राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया गया कि खाद व बीज की गुणवत्ता की लगातार सैंपलिंग की जाए और अवैध भंडारण या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल निरीक्षण कर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई जारी रखें। इसके अलावा एग्रीस्टैक के कार्य में तेजी लाने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से शुरू हो रही मूँग और उड़द की खरीदी से पहले तहसीलदारों द्वारा शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण किया जाए।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए राहतगढ़ जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस के साथ साथ आगामी आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं। संबल 2.0 योजना के तहत लंबित पंजीयन के कार्यों को गति देने और अनुग्रह सहायता के लंबित मामलों की प्रक्रिया को शीघ्रता से निपटाने के लिए कहा गया। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में स्वीकृत, प्रगतिरत और पूर्ण हो चुके कार्यों की संख्या की समीक्षा की गई।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि नॉट अटेंडेड और 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण ढंग से बंद कराया जाए। विभाग अपनी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग सुधारें और अपने विभाग को ए ग्रेड में लाएं। बेदखली के 1 वर्ष और 2 वर्ष पुराने आदेशों का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करायें। इसे ड्राइव मोड में चलाने और सीमांकन के विवादों को मौके पर ही निपटाने के निर्देश दिए गए। इस पूरी प्रगति को प्रतिदिन गूगल शीट पर भी अपडेट करना होगा।  बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन विसेन सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।

Share:

जरुआखेड़ा रेलवे यार्ड में ओवरहॉलिंग कार्य : 30 जून से 3 जुलाई तक दिन में सड़क यातायात बंद

जरुआखेड़ा रेलवे यार्ड में ओवरहॉलिंग कार्य : 30 जून से 3 जुलाई तक दिन में सड़क यातायात बंद





तीनबत्ती न्यूज:  29 जून 2026

सागर : पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता रेल पथ सागर पश्चिम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जरुआखेड़ा रेलवे यार्ड में समपार क्रमांक 12 स्पेशल (कि.मी. 1014/11-13) अप रोड पर ओवरहॉलिंग कार्य किया जाना है। यह कार्य 30 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा। इस अवधि में उक्त समपार पर सड़क यातायात का आवागमन बंद रहेगा।


Share:

सागर:डॉ. देवेश पटैरिया को मिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी CMHO का अस्थाई प्रभार

सागर:डॉ. देवेश पटैरिया को मिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी CMHO का अस्थाई प्रभार


तीनबत्ती न्यूज: 29 जून,2026

सागर : कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, सागर द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सागर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) में बड़ा बदलाव किया गया है।

​स्वास्थ्य संबंधी कारणों से हटे डॉ. गंगा प्रसाद आर्या

​जारी किए गए आदेश पत्र के अनुसार, वर्तमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंगा प्रसाद आर्या ने अपने स्वयं के स्वास्थ्य और पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए इस पदीय दायित्व के निर्वहन से मुक्त करने का लिखित अनुरोध किया था। उनके इस आग्रह को स्वीकार करते हुए उन्हें सीएमएचओ के पदभार से मुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंसागर में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: कृषि विभाग के छापे के बाद कैंट थाने में एफ आई आर दर्ज

डॉ. देवेश पटैरिया संभालेंगे नया कार्यभार

​व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक नियुक्ति की गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. देवेश पटैरिया को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला सागर का प्रभार सौंपा गया है।


तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी क्रमांक/स्थापना/2026/5516 का यह आदेश 24 जून 2026 को जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : 22 जून से 28 जून 2026 तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह ▪️पंडित अनिल पाण्डेय 

​इस आदेश की प्रतिलिपि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त (भोपाल), सागर संभाग के आयुक्त, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।


-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------



Share:

सागर में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: कृषि विभाग के छापे के बाद कैंट थाने में एफ आई आर दर्ज

सागर में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: कृषि विभाग के छापे के बाद कैंट थाने में एफ आई आर दर्ज



तीनबत्ती न्यूज: 29 जून,2026

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में कृषि विभाग की टीम ने अवैध उर्वरक भंडारण और विक्रय के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सागर के खुरई रोड पर गढ़ौली खुर्द स्थित 'मेसर्स माँ हरसिद्धि एग्रो' (ट्रेडर्स) और गुजरात के 'सहदेव फर्टिलाइजर्स' के खिलाफ बिना अनुमति और वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से उर्वरक भंडारण करने के मामले में थाना कैंट में एफआईआर दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृषि विकास अधिकारी सह उर्वरक निरीक्षक शिवकांत सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुडारी में सचिन गुप्ता के मकान में अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए कृषि विभाग की टीम ने पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर छापेमारी की। वहाँ एक हैवी ट्रक (क्रं. MP 09 HH 2213) से उर्वरक की बोरियाँ उतारकर मकान में रखी जा रही थीं। 


जांच टीम ने मौके से कुल 500 बोरी अवैध उर्वरक (BENTONITE GRANULES) की जप्त

किया है, जिसका कुल वजन 25,000 किलोग्राम है। इसमें से 230 बोरियाँ ट्रक में और 270 बोरियाँ मकान के अंदर रखी हुई पाई गईं। जप्त किए गए उर्वरक की कुल कीमत ₹1,25,000 और जप्त ट्रक की कीमत करीब ₹20 लाख बताई जा रही है (कुल जप्ती ₹21,25,000)। आरोपी प्रदीप साहू भंडारण और खरीदी-बिक्री से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज मौके पर पेश नहीं कर सका।

कृषि विभाग की शिकायत पर कैंट पुलिस ने 'मेसर्स माँ हरसिद्धि एग्रो' के प्रोपराइटर प्रदीप साहू (पिता काशीराम साहू) और 'सहदेव फर्टिलाइजर्स' (भावनगर, गुजरात) के प्रोपराइटर महेश रामजी भाई चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं 7 और उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 की धारा 8 एवं 35 के तहत अपराध संख्या 0332/2026 पंजीकृत कर मामले को विवेचना में ले लिया गया है। परीक्षण के लिए उर्वरक के सैंपल भी प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी सागर श्री अनिल राय, एडीए सागर श्री अंकित रावत, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर. डी. लडिया, उप संचालक कार्यालय से श्री भूपेंद्र राजपूत, कृषि विकास अधिकारी व उर्वरक निरीक्षक शिवकांत राजपूत, कृषि विस्तार अधिकारी श्री राघवेंद्र राजपूत एवं श्री कुलदीप क्रिश्चियन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share:

भाजपा राज में न राम का चंदा सुरक्षित, न महाकाल की भूमि; सागर में कांग्रेस ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन


भाजपा राज में न राम का चंदा सुरक्षित, न महाकाल की भूमि; सागर में कांग्रेस ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन 


तीनबत्ती न्यूज: 28 जून,2026

सागर । कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज सागर के बड़ा बाजार स्थित रामबाग मंदिर परिसर में कांग्रेस का बड़ा आक्रोश देखने को मिला। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल धरने में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  इसका संयोजन बड़ा बाजार ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने किया, एवं राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार बहादुर सिंह ठाकुर को ज्ञापन सोपा

धरना प्रदर्शन में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है कि एक तरफ जहां अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के नाम पर हुए चंदा घोटाले को लेकर भाजपा खामोशी अख्तियार किए हुए है, वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में आगामी सिंहस्थ महापर्व को लेकर उज्जैन की बहुमूल्य जमीनों को नियम विरुद्ध तरीके से खुर्द-बूर्द कर 'जमीन चोरी' का खेल खेला जा रहा है। धर्म और आस्था का चोला ओढ़कर सत्ता का सुख भोगने वाली भाजपा के राज में न तो प्रभु श्री राम का चंदा सुरक्षित है और न ही महाकाल की नगरी उज्जैन की पवित्र भूमि। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस दोहरे चरित्र को लेकर चुप नहीं बैठेगी और जनता की अदालत में इसका पूरा पर्दाफाश करेगी।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा, "भाजपा के राज में आज न तो प्रभु श्री राम का चंदा सुरक्षित है और न ही महाकाल की पवित्र भूमि। एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर का चंदा घोटाला दबाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ उज्जैन में सिंहस्थ की जमीनें चोरी हो रही हैं। कांग्रेस इस दोहरे चरित्र और भ्रष्टाचार के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी।" संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने कहा कि ने कहा कीजनता की अदालत में बेनकाब होगी भाजपा भाजपा की राज्य में आज ना तो प्रभु श्री राम का चंदा सुरक्षित है और ना ही महाकाल की पवित्र भूमि एक तरफ अयोध्या राम मंदिर का चंदा घोटाला दबाया जा रहा है दूसरी तरफ उज्जैन में सहस्त्र की जमीन चोरी हो रही है 


पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम की मंदिर में चंदा चोरी है दर्शाती है कि भाजपा को भगवान राम से भी डर नहीं लगता वह अपने आप को भगवान राम से भी बड़ा समझने लगी है इसके पहले भी चंदा चोरी की आप भाजपा पर लगे थे तब लोगों ने नारा दिया था कि सीता माता रोती है भाजपा के काम से करोड़ों रुपए का गए उनके पति के नाम से और आज फिर वही दोहराया गया 

अमित राम जी दुबे ने कहा सहस्त्र की आजाद से भाजपाइयों की आंखों में लूट की नियत की चमक अलग दिखाई दे रही है भाजपा सत्ता संगठन दोनों मिलकर सेहत के नाम पर जमीनों का सौदागर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं महाकाल से पूरी दुनिया डरती है और एक भाजपा जैसी पार्टी है जो उनके नाम पर लोगों की जमीन ने हड़प रही है इनके पाप की इन्हें जल्द सजा मिलेगी 

मुकुल पुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री मेलोडी खिलाकर विदेशों को तो मूर्ख बना सकते हैं भारत की जनता को नहीं बहुत जल्द मोदी अपना साम्राज्य झोला में लपेटकर चल देंगे

धरने को नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव संदीप सबलोक  शैलेंद्र तोमर अवधेश तोमर राहुल चौबे सागर साहू किरण लता सोनी लीलाधर सूर्यवंशी हेमराज रजक एडवोकेट वीरेंद्र राजे नरेंद्र मिश्रा बाबू मछंदर शरद पुरोहित जी रेखा सोनी नीलेश अहिरवार रीतेश रोहित विनीत जैन ताले वाले अरविंद मछंदर बाबू मछंदर आदि ने संबोधित किया ।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र चौधरी ने किया ज्ञापन का वाचन संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने किया एवं आभार प्रदर्शन सेवा दल  अध्यक्ष सिंटू कटारे ने माना धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पंडित त्रिलोकी नाथ कटारे सुरेंद्र सुहाने राकेश राय दीनदयाल तिवारी बृजेंद्र नगरिया कल्लू पटेल अजय राजपूत ऋषभ जैन यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित जितेंद्र रोहण मयंक ठक्कर गोपाल प्रजापति कुंजी लड़ियां प्रभात भंडारी अभिषेक तिवारी रेखा अहिरवार वीरू चौधरी गजेंद्र दुबे उमेश यादव गोपी लाल यादव राम शंकर सेन सौरभ खटीक  अशोक चकिया ज्योति मलैया प्रभात जैन संजय कटारे समीर खान नरेंद्र अहिरवार सुमित तिवारी राहुल खटीक महेश अहिरवार दीपक कुर्मी अशोक पंजवानी डॉक्टर आनंद हेला अजय लारिया शहनाज  आनंद अहिरवार दीपक मिश्रा फिरदौस कुरैशी  आमिर खान शोएब कुरैशी  दुलीचंद सकवार लीलाधर सूर्यवंशी चमन अंसारी पार्षद ताहिर खान हरिश्चंद्र सोनवार शहर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।


Share:

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में खुरई नपा के विशेष सम्मेलन में अनेक प्रस्ताव पारित, सीवर एजेंसी को अल्टीमेटम मिलेगा

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में खुरई नपा के विशेष सम्मेलन में अनेक प्रस्ताव पारित, सीवर एजेंसी को अल्टीमेटम मिलेगा


तीनबत्ती न्यूज: 28 जून,2026

खुरई। आगामी 6 जुलाई को स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर खुरई नगर पालिका के नवनिर्मित भवन के प्रांगण में स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम होगा। इसी दिन खुरई नगर पालिका के नवनिर्मित भवन का नामकरण  श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन नाम से होगा। इस आशय का प्रस्ताव पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुए नगरपालिका परिषद खुरई के विशेष सम्मेलन में पारित किया गया। खुरई के सरदार वल्लभ भाई पटेल आडिटोरियम में लौह पुरुष सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा उनकी आगामी जयंती तक स्थापित कर अनावरण कराए जाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ।


खुरई नपा के विशेष सम्मेलन में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि 6 जुलाई को ही देश की धर्म, संस्कृति, स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अपना बलिदान देने वाले सिखों के गुरु तेग बहादुर जी के नाम से खुरई के बीना बायपास चैराहे का नामकरण  भी होगा। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि संतोषजनक वर्षा होने की स्थिति में 15 जुलाई के आसपास तारीख निश्चित कर खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक दिन में 1 लाख पेड़ लगाने के वृहद वृक्षारोपण संकल्प के तहत खुरई नगर पालिका क्षेत्र में 35 हजार वृक्ष लगाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि गत वर्ष खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में 65 हजार वृक्ष लगा कर वृक्षारोपण के क्षेत्र में खुरई विधानसभा क्षेत्र ने प्रदेश में रिकार्ड बनाया था। अब एक दिन में एक लाख वृक्ष रोप कर अपने ही रिकार्ड को तोड़ कर नया कीर्तिमान बनाया जाएगा।

सभी लगाए पौधे

पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी 42 पार्षदों, 6,एल्डरमेन व नपा के अधिकारियों से कहा कि सभी अपने वार्डों, क्षेत्रों में वृक्षारोपण योग्य स्थानों को सूचीबद्ध कर सीएमओ राजेश मेहतेल को सौंप दें ताकि सूची के आधार पर वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त गड्ढे, ट्रीगार्ड तथा फलदार वृक्षों के पौधों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि अपने वार्ड के सभी परिवारों को वृक्षारोपण कार्य में शामिल करें। वृक्षारोपण करने वाले परिवार चाहें तो अपने किसी पूर्वज परिजन की स्मृति पट्टिकाएं भी रोपे गए वृक्षों पर लगा सकते हैं। निजी स्थानों पर पेड़ लगाने के लिए भी इच्छुक परिवारों को निशुल्क फलदार वृक्षों के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रचार प्रसार दीवार लेखन, फ्लेक्स, सोशल मीडिया आदि सभी प्लेटफार्म पर किया जाए।


सम्मेलन में सीवरेज कार्य की मीक्षा, वर्षा पूर्व शहर में जल निकासी की सुनिश्चितता सहित अनेक विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। निर्माणाधीन सीवर योजना पर विस्तार से चर्चा के बाद यह निर्णय पारित किया गया कि सीवर लाइन का कार्य कर रही एजेंसी रेस्टोरेशन व पिचिंग का कार्य नियमानुसार नहीं करते हुए लापरवाही कर रही है। अतः एजेंसी के स्थान पर खुरई नपा द्वारा पिचिंग कार्य किया जाएगा जिसका व्यय भुगतान एजेंसी द्वारा किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि सीवर कार्य एजेंसी द्वारा रोड के अनुसार कनेक्शनों का लेबल नहीं बनाया है। एजेंसी को सात दिवस में सभी स्थानों पर कनेक्शन का की ऊंचाई रोड के समान लेबल करने का नोटिस दिया जाए तथा असमान लेबल के चलते होने वाली किसी भी दुर्घटना में पीड़ित पक्ष को एजेंसी द्वारा क्षतिपूर्ति देना होगी। सीवर के संबंध में पारित किए गए जिन निर्णयों को शासन हेतु भेजा जाएगा उनमें यह बिंदु भी शामिल है कि सीवर कार्य एजेंसी ने अपने काम के दौरान खुरई नगर की जो भी नाले, नालियां आदि संरचनाएं तोड़ी हैं उनका दस दिन के भीतर गुणवत्ता पूर्ण रेस्टोरेशन एजेंसी सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं होने पर एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। उक्त सभी कार्यों के लिए सुपरविजन एजेंसी पीआईयू के स्थान पर खुरई नगरपालिका को नियुक्त किया जाए यह भी प्रस्ताव पारित हुआ।



विशेष सम्मेलन में हुई चर्चा में यह निष्कर्ष निकल कर आया कि सीवर एजेंसी द्वारा कार्य में विलंब के कारण अनेक स्थानों पर वर्षाकाल में जलभराव की स्थिति निर्मित होंगी। ऐसे असुविधा ग्रस्त क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जो भी कार्य नगरपालिका खुरई द्वारा किया जाएगा उसका भुगतान सीवर एजेंसी एमपीसीईडी द्वारा किया जाएगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जलभराव की स्थिति में नपा के पास उपलब्ध संसाधनों के द्वारा पंपिंग के माध्यम से जलनिकासी सुनिश्चित की जाए तथा इस कार्य हेतु स्टाफ की वार्डवार ड्यूटी लगाई जाए। यह भी निर्णय पारित किया गया कि नगर में चल रहे जिन निर्माण कार्यों से मकानों,नाले नालियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से क्षतिग्रस्त होने की आशंका है उन सभी निर्माण कार्यों पर वर्षाकाल के चार महीनों तक रोक लगाई जाएगी। भवन निर्माण कार्यों से निकले वेस्ट मटेरियल(मलमा)को उठवाने के लिए संबंधितों को समयबद्ध नोटिस जारी किए जाएं और समयावधि में नहीं उठाए जाने पर नगरपालिका उक्त मटेरियल को स्वयं उठवा कर व्यय की वसूली संबंधित प्रापर्टी मालिक से करेगी।

ये हुए शामिल

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, उपाध्यक्ष राहुल चैधरी, वरिष्ठ पार्षद देशराज सिंह यादव, नीतिराज पटेल, राजेंद्र यादव कल्लू,अजीत सिंह अजमानी, बलराम यादव, गनेश पटेल, राशिद बेग, श्रीमती कुसुम विनोद राजहंस, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, मनोज राय, जयराम अहिरवार,श्रीमती मोना धर्मेंद्र सिंघई, जगदीश अहिरवार निर्तला, श्रीमती सुनीता इंद्रकुमार राय, हेमन्त सिंह मुहली, एल्डरमेन रंधीर सिंह, आकाश परिहार, गोलू उर्दोना, नन्नू सेन, मिंदर रजक, इंद्राज सिंह, मनोज दुबे, श्रीमती सपना महेश विश्वकर्मा, सीएमओ राजेश मेहतेल सहित सभी पार्षद गण, एल्डरमैन उपस्थित रहे।

Share:

एक पेड़ मां के नाम' अभियान : विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया वृक्षारोपण

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान :  विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया वृक्षारोपण


तीनबत्ती न्यूज: 28 जून,2026

सागर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत विधायक शैलेन्द्र  जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष  श्याम तिवारी ने आज भोपाल रोड स्थित कब्रिस्तान परिसर में पौधारोपण कर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि "जल ही जीवन है और वृक्ष ही हमारा भविष्य हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। एक वृक्ष लगाने का अर्थ केवल पौधा रोपना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करना है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता और मातृ सम्मान का प्रतीक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है।"

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष इरशाद पप्पू पहलवान, नितिन सोनी,  नफीस खान, अजमेरी राइन, श्री आरिफ नगीना, श्री सब्बीर भाई, श्री तारिक खत्री, श्री शाहिद भाई, श्री जुबेर भाई, श्री हैदर राइन, श्री आमीन भाई, श्री वसीम खान, श्री अरसद अली, श्री शालू भाई, श्री जीशान खान, श्री अनीस खान, श्री सलमान खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share:

सेवादल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न

सेवादल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न


तीनबत्ती न्यूज:28 जून, 2026
सागर
: हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले शहर कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम इस जून माह के अंतिम रविवार को कार्यक्रम नगर निगम मार्केट में वरिष्ठ कांग्रेसी और फुटकर व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनीत जैन ताले वाले के करकमलों से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव, प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू और स्थानीय पार्षद श्रीमती सुरेखा राकेश राय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनीत जैन ने कहा कि आजादी की लडाई में संघर्ष कर रहे हम देशवासियों ने साथ साथ संघर्ष किया चाहे हिंदू हो या मुस्लिम या और कोई संप्रदाय का हो। पर आज देश की सांप्रदायिक सरकार हिंदू मुस्लिम करके सबको लडा रही है और अपना उल्लू सीधा कर रही है। अब भोली भाली जनता को समझना चाहिये कि जिन भगवान राम के सहारे सत्ता में आये उसी राम मंदिर के चढावे पर नियत खराब कर ली,ये बहरूपिया अपने फायदे के लिये कुछ भी कर सकते है इसलिये अब तुष्टीकरण की राजनीति बंद होना चाहिये।
कार्यक्रम का आयोजन
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और संचालन द्वारका चौधरी ने किया।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, राकेश राय, जित्तू रोहण, हरिशचन्द्र सोमवार, प्रेमनारायण विश्वकर्मा,समीर खान, योगराज कोरी, दीनदयाल तिवारी,राजा सेन, रजिया खान,प्रभात जैन, नितिन पचौरी,कल्लू पटेल, आनंद हेला,रिषभ जैन,गजेन्द्र दुबे, रामशंकर सेन,जाहिद ठेकेदार,अंकुर यादव,अमर श्रीवास्तव,प्रभात भंडारी, उमेश यादव,परख शुक्ला,तिलक समैया,अशोक रैकवार,भागीरथ अहिरवार,महेश अहिरवार, अजय लारिया,गोपीलाल यादव, सुरेश पंचवानी,शाकिब कुरैशी आदि जन उपस्थित रहे।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive