Editor: Vinod Arya | 94244 37885

स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था देख बिफरीं कलेक्टर पाल : स्थायी बिजली कनेक्शन, सफाई और व्यवस्थित ओपीडी संचालन के दिए निर्देश

स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था देख बिफरीं कलेक्टर पाल :  स्थायी बिजली कनेक्शन, सफाई और व्यवस्थित ओपीडी संचालन के दिए निर्देश


तीनबत्ती न्यूज:  30 जून 2026
सागर: दावों और जमीनी हकीकत का अंतर भांपने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल बिना किसी पूर्व सूचना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चितौरा का औचक निरीक्षण करने पहुंची। जैसे ही कलेक्टर अस्पताल परिसर में दाखिल हुईं, वहां की अव्यवस्थाएं और प्रशासनिक लापरवाही की देख नाराजगी जताई। अव्यवस्थाएं देख कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। अस्पताल में परमानेंट बिजली कनेक्शन न होने की बात सामने आते ही कलेक्टर ने बिजली विभाग और स्वास्थ्य अमले को तत्काल तलब किया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अस्पताल अंधेरे या जनरेटर के भरोसे नहीं चल सकता, तत्काल वैध बिजली कनेक्शन करवाकर रिपोर्ट सौंपें। उन्होंने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को निर्देश दिए कि अति व्यवस्थाएं ठीक करायें।

ओपीडी रजिस्टर और स्टाफ़ की जांच: 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा ओपीडी संख्या का भी बारीकी से परीक्षण किया।  उन्होंने अधिकारियों को  हिदायत दी कि शासकीय अस्पताल गरीब मरीजों की  उम्मीद है। यहां बिजली, पानी और सफाई जैसी बुनियादी चीजों के लिए अगर मरीज तरस रहा है, तो यह आपकी अक्षमता है, इसे अतिशीघ्र सुधारें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive