महाराणा प्रताप प्रतिमा के अनावरण हेतु मुख्यमंत्री को देगा आमंत्रण, क्षत्रिय महासभा का प्रतिनिधिमंडल करेगा भेंट
तीनबत्ती न्यूज: 16 जुलाई, 2026
सागर। क्षत्रिय महासभा जिला सागर का एक प्रतिनिधिमंडल सागर में स्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा के अनावरण समारोह में आमंत्रित करने के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट करेगा। यह निर्णय रुद्राक्ष धाम मंदिर परिसर में आयोजित क्षत्रिय महासभा जिला सागर के वरिष्ठ संरक्षक मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में गढ़पहरा महोत्सव के आयोजन, ऐतिहासिक गढ़पहरा किले के संरक्षण, सागर नगर के संस्थापक राजा ऊदनशाह की प्रतिमा सागर किले में स्थापित करने तथा क्षेत्र के इतिहास के संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक के बाद वरिष्ठ संरक्षकों ने अध्यक्ष के साथ सिटी स्टेडियम के सामने प्रतिमा अनावरण स्थल का निरीक्षण भी किया।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ संरक्षक एवं पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उनके नगरीय विकास मंत्री रहते हुए स्वीकृत एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा सिटी स्टेडियम के सामने स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि महासभा की इच्छा है कि इस प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर-कमलों से हो। इसी उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें औपचारिक आमंत्रण देगा।
उन्होंने बताया कि सिटी स्टेडियम का नामकरण भी महाराणा प्रताप के नाम पर किया गया है। साथ ही महासभा द्वारा स्थापित महाराणा प्रताप कन्या छात्रावास के द्वितीय तल का निर्माण इस वर्ष प्रारंभ किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद अगले वर्ष छात्रावास को 100 छात्राओं की क्षमता के साथ पुनः संचालित किया जाएगा।
गढ़पहरा महोत्सव के लिए समिति गठित
बैठक में ऐतिहासिक गढ़पहरा किले के संरक्षण, वहां के शासकों की प्रतिमाएं स्थापित करने, गढ़पहरा महोत्सव आयोजित करने तथा सागर और गढ़पहरा के गौरवशाली इतिहास के संरक्षण के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।
समिति के संयोजक सेवानिवृत्त डीएसपी वीरेन्द्र बहादुर सिंह तथा सहसंयोजक डॉ. शैलेंद्र सिंह बनाए गए हैं।
21 जुलाई को हनुमान मंदिर में चढ़ाया जाएगा ध्वज
महासभा के जिला अध्यक्ष लखन सिंह ने हाल ही में आयोजित क्षत्रिय समाज के प्रथम सामूहिक कन्यादान कार्यक्रम का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आषाढ़ माह के मंगलवार 21 जुलाई को क्षत्रिय महासभा के सभी सदस्य गढ़पहरा स्थित प्रसिद्ध श्री देव हनुमान मंदिर में ध्वज अर्पित करने पहुंचेंगे।
ये रहे शामिल
बैठक में क्षत्रिय महासभा जिला सागर के वरिष्ठ संरक्षक पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह पीपरा, बलवंत सिंह कर्रापुर,, राजेंद्र सिंह दरी, भूपत सिंह लंबरदार, लोकेंद्र सिंह राजपूत, शिवराज सिंह छापरी, कैलाश सिंह देवरी,राजकुमार सिंह सुमरेड़ी, कुंवर सिंह किर्रावदा, इंदर सिंह बीना, शिवकुमार सिंह देहरी, लोकेंद्र सिंह देहरी, रणधीर सिंह पटना, प्रीतम सिंह देवरी, इंद्राज सिंह खिरिया, इंद्राज सिंह केरबना, रावेंद्र सिंह सागौनी, अशोक सिंह बामोरा, राजू राजपूत जैसीनगर, मदन राजपूत बीना, भूपेंद्र सिंह सिगदोनी, राहुल राजपूत, अजब सिंह पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, संतोष सिंह नौगांव,विजय सिंह नयाखेड़ा, नरेन्द्र सिंह पप्पू मौसिया, राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह सहावन राजेंद्र सिंह बन्नाद, अजीत सिंह चीलपहाड़ी, सिद्धार्थ सिंह बामोरा, पुष्पेंद्र सिंह सहावन, राम लखन सिंह केसली सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।






