Editor: Vinod Arya | 94244 37885

बिल एंड मेलिंडा गेट्स अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयनित हुए डॉ सुमित रावत

 
बिल एंड मेलिंडा गेट्स अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयनित हुए डॉ सुमित रावत 


सागर 01 अक्टूबर 2022।
बीएमसी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं वायरोलॉजी के नोडल अधिकारी डॉ सुमित रावत को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाऊंडेशन  की ओर से प्रोफेशनल डेवलपमेंट अवार्ड के लिए चयनित किया गया। यह अवार्ड मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में सबसे उत्कृष्ट रिसर्च के लिए विश्व स्तर पर हर वर्ष प्रदान किया जाता है। डॉ. रावत  मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर  में अवार्ड प्राप्त करेंगे। उन्हें आने-जाने की स्कॉलरशिप व 1000 अमेरिकी डॉलर की राशि प्रदान की जाएगी । पूर्व में भी डॉ. रावत की रिसर्च नेचर बा  ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हो चुकी है। जाने-माने मेडिकल चिकित्सक डॉक्टर बी डी चौरसिया की जयंती के अवसर पर बीएमसी में आयोजित कार्यक्रम में भी डॉक्टर रावत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  डॉक्टर एस के पिप्पल, आई.एम.ए. प्रसिडेंट डॉक्टर मनीष, आईएमए सेक्रेटरी डॉक्टर मनोज साहू, एमटीए अध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश जैन, डॉक्टर प्रवीण खरे, डॉक्टर तलहा साद, डॉक्टर मनीष जैन, डॉक्टर उमेश पटेल आदि  सभी चिकित्सक एवं छात्र-छात्राएं  उपस्थित थे।           
Share:

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बाद अब विधानसभा में जिले को करेंगे कांग्रेस मुक्त: गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष भाजपा◾ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के 326 में से 262 स्थानों पर जीती

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बाद अब विधानसभा  में जिले को करेंगे कांग्रेस मुक्त: गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष भाजपा

◾ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के 326 में से 262 स्थानों पर जीती


सागर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा धर्म श्री स्थित जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया ।पत्रकार में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने आज पार्टी कार्यालय में पत्रकारों महामंत्री एवं नगर निगम अध्यक्ष व्रन्दावन अहिरवार,श्याम तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन उपस्थित रहें।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा की विचारधारा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान जी की जनकल्याण की योजनाओं का जनमानस में स्वीकारिता स्पष्ट नजर आ रही है। भाजपा आज देश की सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी पार्टी बनकर लोगों के सर्वकल्याण के लिये कार्य कर रही है। जिससे भाजपा के सर्वकल्याण के ध्येय वाक्य से जनमानस में भाजपा की स्वीकारता स्पष्ट दिख रही है। 
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी दल के प्रति स्वीकार्यताभाव के चलते ही प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होेते है जिसके चलते सागर जिले में भी भाजपा की जनमानस में स्वीकारभाव के चलते ही 6 नगर पालिका, 10 नगर परिषदों में कुल 75 भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुये है। जिसमें प्रमुखता से खुरई नगर पालिका में 21 पार्षद, मालथौन में 15, बांदरी में 15, बरोदिया में 15, सुरखी में 2, बिलहरा में 2, शाहपुर में 1 पार्षद, बीना में 2, देवरी में 2 प्रत्याशी नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण में सागर जिले से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुये।
साथ ही श्री सिरोठिया ने कहा कि सागर जिले में नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के कुल 326 वार्डो में से 262 वार्डों में भाजपा ने एवं 37 वार्डो में कांग्रेस एवं 27 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। जीते हुये लगभगत सभी निर्दलीय प्रत्याशियों ने भारतीय जनता पार्टी की।


 जनकल्याणकारी नीतियों को दृष्टिगत रखते हुये अपना समर्थन भाजपा को दिया है। वहीं शाहपुर नगर परिषद के कुल 3 कांग्र्रेस के जीते हुये पार्षदों ने भी अपना समर्थन भाजपा को देकर शाहपुर को कांग्रेस मुक्त बनाया है इसी प्रकार खुरई गढ़ाकोटा नगर पालिका एवं बांदरी, बरोदिया, मालथौन भी कांग्रेस मुक्त हुयी है। जिसके लिये भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में सागर जिले में मिली ऐतिहासिक जीत पर सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाती है चुनाव मे गडब्डियो का। जबकि लोग निर्दलीय लड़े परंतु कांग्रेस से फार्म  नही भरा। इसके लिए  कांग्रेस को आत्म मंथन की जरूरत है।

श्री सिरोठिया ने कहा कि आगामी चुनाव में सागर जिले को कांग्रेस मुक्त करने के लिये सभी कार्यकर्ता पूर्णतः तैयार है और हम निश्चित ही सागर जिले की आठो विधानसभा सीटों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विकासशील एवं जनकल्याणकारी नीतियों एवं बूथस्तर पर देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम जनमानस में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपार विश्वास से जीतेंगे।

कैलाश विजयवर्गीय आयेंगे कल सागर

साथ ही श्री सिरोठिया ने बताया की कल दिनांक 2-10-2022 को सागर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया हैं जिसमें  भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल होंगे।
 पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने एवं आभार नगर निगम अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री वृंदावन अहिरवार ने व्यक्त किया।
Share:

डॉ.नवनीत धगट के बिजली कंपनी से सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई सम्मान समारोह

डॉ.नवनीत धगट के बिजली कंपनी से सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई सम्मान समारोह 

सागर, 30 सितम्बर,विद्युत मंडल, बिजली कंपनी में 42 वर्ष की सेवाएं और अधिवार्षिकी आयु की पूर्णता पर स्थानीय पावर हाउस परिसर में डॉ. नवनीत धगट का भावपूर्ण सम्मान और विदाई कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
सरस्वती पूजन से आरंभ हुए आयोजन में वक्ताओं ने डॉ. धगट के सहकर्मियों, बिजली उपभोक्ताओं से सद्भाव पूर्ण सम्बन्धों और कर्तव्यों के प्रति समर्पण की प्रशंसा की । डॉ. धगट के बिजली कंपनी और समाचार पत्रों, मीडिया से समन्वय सहयोग की भी सराहना हुई ।

 बतौर अनुभाग अधिकारी इनके सफल सेवाकाल के साथ डॉ. धगट के स्वस्थ और सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं सभी वक्ताओं ने कीं । कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री रामलखन श्रीवास्तव ने किया । कार्यक्रम अध्यक्षता श्री अजय नामदेव, सहायक अभियंता ने की । इस अवसर पर बड़ी संख्या में बिजली अधिकारियों- कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही ।
सेवानिवृत्तमान डॉ. धगट ने सहकर्मी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।



IMG-20220921-WA0073.jpg
Share:

जैसीनगर जनपद पंचायत के सीईओ सुरेन्द्र खरे के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

जैसीनगर जनपद पंचायत के सीईओ सुरेन्द्र खरे के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश


सागर 30 सितंबर 2022।
जिला कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जैसीनगर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेन्द्र खरे के विरूद्व विभागीय जांच के आदेष दिए है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेष में श्री खरे पर हितग्राहीमूलक शासकीय योजनाओं में रूचि न लेने तथा शासन की मंषा के अनुरूप योजनाओं के लक्ष्यों को पूरा करने में असफल होने को मुख्य बिंदु के रूप में शामिल किया गया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेन्द्र खरे के विरूद्व की जाने वाली विभागीय जांच जिन बिंदुओं पर आधारित होगी उनमें महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं और अभियानों की नियमित समीक्षा/मॉनीटरिंग न करने के कारण योजनाओं की प्रगति प्रभावित होना शामिल है। विगत 17 सितंबर से प्रांरभ हुए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में श्री खरे द्वारा रूचि न लेने के कारण औसतन आवेदनों की संख्या 25 से भी कम है। 30 सितंबर तक हुए 57 षिविरों के आयोजन में 1393 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए एवं आज दिनांक तक केवल 195 स्वीकृत किए गए। इसी प्रकार 25 षिविरों में ऑनलाइन एंट्री शून्य एवं 6 षिविरों में 10 से कम आवेदन प्राप्त हुए।
विगत 29 सितंबर को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की महत्वूपर्ण वीडियों कान्फ्रेंस में वे बिना अनुमति अनुपस्थित रहे। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के अंतर्गत 30 जून तक 6 अमृत सरोवर पूर्ण किए जाने थे जबकि अब तक केवल एक अमृत सरोवर का निमार्ण कार्य पूरा किया गया। केवल दो अमृत सरोवर में पौधरोपण किया गया। जनपद पंचायत जैसीनगर अंतर्गत स्वीकृत 20,113 कार्यो में से 15112 कार्य ही पूर्ण किए गए। जिसका प्रतिषत 75.14 है जबकि जिले का कार्य पूर्णता का प्रतिषत 79.20 है। प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2020 के पहले के 22, 2021-22 के 94 एवं आवास प्लस के 53 हितग्राहियों को आज दिनांक तक पहली किष्त जारी नहीं की गई। 2021-22 के 37 आवास प्लस के 58 हितग्राहियों की स्वीकृति हेतु प्रकरण लंबित है। पहली किष्त वाले लंबित 83 हितग्रहियों के खाते अब तक फ्रीज होने की कार्यवाही लंबित है। डिले आवास श्रेणी में से 822 हितगा्रहियों को 45 दिन से अधिक होने के बाद भी दूसरी किष्त की राषि नहीं जारी की गई। इसी प्रकार 1276 हितगा्रहियों को 45 दिन बीतने के बाद भी तीसरी किष्त जारी नहीं की गई।
 
दीनदयाल उपाध्यय राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन  के अंतर्गत वर्ष 2022-23 हेतु 350 स्व सहायता समूह के गठन के लक्ष्य के विरूद्व अब तक केवल 59 समूहों का गठन किया गया। बैंक लिंकेज हेतु जनपद पंचायत जैसीनगर को 8.25 करोड के लक्ष्य के विरूद्व आज दिनांक तक की प्रगति केवल 2.41 करोड़ है। स्वच्छ भारत मिषन योजना ग्रामीण में वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 15 सामुदायिक स्वच्छता परिसर को 31 मार्च 2022 तक पूर्ण किया जाना था। किंतु उस तिथि तक केवल 7 परिसर ही पूर्ण किए गए। वर्ष 2021-22 में 500 से कम आबादी वाले एवं 2000 से अधिक आबादी वाले कुल 45 गा्रमों को ओडीएफ प्लस ग्राम घोषित किया जाना था किंतु वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर केवल 12 ग्रामों को ओडीएफ प्लस राईजिंग श्रेणी में घोषित किया गया। चालू वित्तीय वर्ष में आज दिनांक तक कुल 25 ग्रामों को ओडीएफ ग्राम घोषित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री खरे द्वारा योजनांतर्गत  रूचि न लिए जाने के कारण आज दिनांक तक केवल 25 ग्राम ही ओडीएफ प्लस घोषित हुए है।
इन तथ्यों एवं आंकडों से स्पष्ट होंता है कि जनपद पंचायत जैसीनगर में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेन्द्र खरे शासन की मंषा के अनुरूप योजनाओं के तहत दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने में असफल रहे है। उनका यह कृत्य मध्यप्रदेष सिविल सेवा नियम 1966 के प्रावधानों की श्रेणी में आता है जो सिविल सेवा नियम 1965 के तहत दंडनीय है। इसी क्रम में श्री सुरेन्द्र खरे के विरूद्व अनुषासानात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।
                                                









Share:

SAGAR: युगांतक ग्रुप का सांस्कृतिक गरबा महोत्सव: विधायक और महापौर ने सराहा

SAGAR: युगांतक ग्रुप का सांस्कृतिक गरबा महोत्सव: विधायक और महापौर ने सराहा

 सागर । युगांतक ग्रुप का 20 वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक गरबा महोत्सव में आज विधायक शैलेंद्र जैन और महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
इस मौके पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि गरबा हमारी संस्कृति का प्रतीक है। देवी भक्ति के रूपों को देखन मिलता है। गरबा महोत्सव के आयोजको और प्रतिभागियों को शुभकामनाए देता हू। जिनकी  मेहनत से इतना बढ़िया आयोजन हो रहा है। 





महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि  नवरात्रि पर्व पर धार्मिक उत्सव हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाते है। मेरी आप सभी को शुभकामनाएं है। विधायक और महापौर ने कुछ समय तक गरबा की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और सराहना की। इस मौके पार्षद धर्मेंद्र खटीक, प्रासुक जैन, विशाल खटीक, रितेश मिश्रा सहित अनेक लोग मोजूद रहे।  


मेयर संगीता तिवारी के साथ प्रतिभागी प्रियांश आर्य

 सरोज सागर पेलेस में आयोजित महोत्सव में  सामूहिक गरबा के साथ ही एकल और ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जा रही है। 


गरबा की आयोजन समिति में हिमांशु कटारे , आशीष जाडिया,शैलेन्द्र तिवारी, योगेश जैन,  दीपक जैन, पंकज भट्ट ,लखन यादव अनिरुद्ध सोनी,चंदन सुहाने,आलोक जड़िया शशी नागवानी रुचि कुलहरा सुनील सोनी,, अर्जुन भट्ट, शालवी जैन आदित्य शर्मा आदि शामिल है। सभी ने अतिथियों का स्वागत किया। 

युगांतक ग्रुप के गरबा महोत्सव के रोजाना फोटो/ वीडियो देखने क्लिक करे फेसबुक पेज से)


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

SAGAR: ट्रेन से यात्रा कर रही महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एक स्टेशन पर ,दूसरा हॉस्पिटल में

SAGAR: ट्रेन से यात्रा कर रही महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एक स्टेशन पर ,दूसरा हॉस्पिटल में


सागर।  जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन 12550 से सफर कर रही एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के बाद सागर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार कर प्रसव कराया गया। देर रात्रि में जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म पर मोजूद महिलाओ की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया और बच्ची ने जन्म दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया । यहां पर महिला ने एक दूसरे बच्चे को भी जन्म दिया है। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे है। करीब आधा घंटा ट्रेन रुकी भी रही। रेलवे पुलिस की इस मानवीय मदद की तारीफ हो रही है। 

जम्मू से छत्तीसगढ़ जा रहे थे पति–पत्नी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के थाना नवागढ़ के निवासी लकेश कश्यप और उसकी गर्भवती पत्नी लक्ष्मी देवी और पड़ोसी सुनील के साथ जम्मू के कटवा पठानकोट से जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से घर के लिए गुरुवार को निकले थे। सफर के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई। कुछ लोगो ने रेलवे हेल्पलाइन को फोन किए। 
सागर रेलवे जीआरपी पुलिस को  यह सूचना दी गई।  रात्रि कालीन ड्यूटी पर जीआरपी के प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह परमार ने  थाना प्रभारी पी के अहिरवार को सूचना दी  पीड़ित महिला की मदद के लिए प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करने लगे।

प्लेटफार्म पर मोजूद महिलाओ ने की मदद

प्रधानआरक्षक रघुवीर सिंह परमार ने बताया कि करीब डेढ़ बजे रात को जम्मू तवी ट्रेन आई। इसके कोच  नंबर S–5 को अटेंड किया।  महिला की हालत खराब थी वह दर्द से कराह रही थी। उसे तत्काल सागर के प्लेटफार्म पर उतारा। रेल्वे स्टेशन पर अन्य ट्रेन का इंतजार कर रही यात्री महिलाओ को बुलाकर के उस महिला की मदद के लिए चारो तरफ से साड़ी लगवाकर परदा जैसा बनवाया। महिला की ओट  डिलिवरी कराई। लक्ष्मी देवी ने एक बेटी को जन्म दिया। उसे और दर्द हो रहा था और वह  वेहोश हो गई । आरपीएफ के ASI बी पी पांडे भी आए। उन्होंने मौके पर 108 एम्बुलेंस को सूचना दी । यहा पर डीएचआई जननी एक्सप्रेस आई । इसके चालक अभयराज और लोगो की मदद से  बेहोसी हालात में महिला एवं बच्ची दोनो को जिला अस्पताल डफरिन में ले जाकर भर्ती कराया । हॉस्पिटल में थोड़ी देर बाद दुसरे बच्चे ने जन्म लिया कुछ देर बाद महिला को होश आ गया।
स्टेशन पर प्रसव के दौरान ट्रेन करीब आधा घंटे रुकी रही। उसके पति लोकेश ने सामान आदि उतारा। जम्मू में साथ में मजदूरी कर रहे और पड़ोसी सुनील ने बताया कि हम लोग छत्तीसगढ़ साथ जा रहे थे। एक बेटी पहले से है। सागर में डिलेवरी के बाद जिला  हॉस्पिटल में सभी स्वस्थ्य है। दूसरा बच्चा थोड़ा कमजोर है। फिलहाल रेलवे की इस मानवीयता की लोग सराहना कर रहे है। 


Share:

SAGAR : 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की बैठक संपन्न

SAGAR :  108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की बैठक संपन्न


सागर। जिला अस्पताल परिसर में सागर जिला के 108 एंबुलेंस प्रभारी राजीव द्विवेदी एवं रविंद्र खरे के द्वारा जिले के सभी 108 एंबुलेंस  एंबुलेंस के ईएमटी और पायलट  स्टाफ की बैठक ली, बैठक में जिला प्रभारी राजीव  द्विवेदी ने सभी कर्मचारियों को  इमरजेंसी सर्विस की जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही कोई केस आपके पास आता है तो केस को बिना देर किए लेना है और केस को लेने के बाद तत्काल एंबुलेंस को मूव करना है और जल्द से जल्द मरीज के पास पहुंचकर सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार करना है और मरीज को सावधानीपूर्वक अस्पताल में शिफ्ट करवाना है साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों एम डी टी के बारे में विस्तृत जानकारी दी । अन्य दिशा-निर्देश भी दिए ।

बैठक में जितेन्द्र नाहर जीवन साहू विनोद यादव नीरज कौशिक जानकी सौर अमीन खान दीपक संजय सेन आशीष उमरे राजभान आदि स्टाफ मौजूद रहे
Share:

SAGAR: बाइक चोर गिरोह पकड़ा, 13 मोटर साइकिल बरामद, 06 आरोपी गिरफ्तार

SAGAR: बाइक चोर गिरोह पकड़ा, 13 मोटर साइकिल बरामद, 06 आरोपी गिरफ्तार

सागर। थाना शाहगढ पुलिस ने मोटर साइकिल चोर गिरोह का फर्दापाश कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की कुल 13 मोटर साइकिल बरामदगी की है। लंबे समय से जिला सागर एवं सीमावर्ती जिलो में लगातार हो रही मोटर साइकिल चोरी की घटनाओ को गम्भीरता से लेते श्पलिस अधीक्षक म सागर श्री तरूण नायक के निर्देशन में,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह जी के नेतृत्व में, एवं  एसडीओपी बण्डा श्री शेखर दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहगढ द्वारा हमराह स्टाफ के साथ वाहन चैकिंग के दौरान मोटर साइकिल चोर 01 राघवेन्द्र उर्फ मोटूराजा पिता वीर सिंह राजा उम्र 32 साल नि. ग्राम खैरी थाना भगवा जिला छतरपुर को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ में अपने अन्य साथी 02, संदीप राजा पिता राजा जी राजा उम्र 24 साल निवासी ग्राम गोरखपुरा थाना भगवा जिला छतरपुर, 03 हाकिम सिंह पिता रघुवीर सिंह बुन्देला उम्र 45 साल नि. ग्राम गोरखपुरा थाना भगवा जिला छतरपुर, 04 छोटेराजा पिता भगवत सिंह बुन्देला उम्र 24 साल नि. ग्राम मझपुरा नरवा थाना शाहगढ जिला सागर, 05 विशाल पिता मनका यादव उम्र 20 साल नि. ग्राम लुडयारा थाना शाहगढ जिला सागर, 06 गजराज पिता बहादुर सिह ठाकुर उम्र 20 साल निवासी ग्राम सादपुर थाना शाहगढ जिला सागर उक्त सभी आरोपियो से सागर, छतरपुर, टीकमगढ, दमोह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो से चोरी गई 13 मोटर साइकिल कीमति करीबन 5 लाख 45000 हजार रूपये की बरामद की गई है। मोटर साइकिल सूची निम्नानुसार है।
क्र. मोटर साइकिल इंजन नम्बर चेचिस नम्बर
01 सिल्वर रंग की होण्डा साइन MP15MH6189 ME4JC36CJB8312725 JC36E2480253
02 एच एफ डीलक्स सिल्वर रंग MP15MR9516 HA11EJF9E18285 MBLHA11ATF9E38052
03 काले रंग की हीरो स्प्लेण्डर MP15ND1723 HA10AGK5E24023 MBLHAW096K5E10361
04 लाल रंग की बजाज प्लेटिना DZZPEB12522 MD2A18AZ6EPB12897
05 लाल काले रंग की टीवीएस स्पोर्ट CF5DF1157014 MD625MF54F1D85856
06 हीरो होण्डा एनएक्सजी HA12EEB9J01026 MBLHA12TAB9J01040
07 नीले रंग हीरो स्प्लेण्डर आई स्मार्ट MP15MV3751 रजि. नं.  MP15MV3751
08 लाल काले रंग की बजाज प्लेटिना DZZRCJ20667 MD2A18AZ0DRK20859
09 काले रंग की बजाज प्लेटिना PFYRH97247 MD2A76AY7HRF67057
10 हीरो एचएफ डीलक्स HA11ENK5C02101 MBLHAW026K5C01088
11 बजाज डिस्कवर काले रंग DSGBMC03492 DSVVMC04282
12 काले नीले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स HA11EJF9K23550 MBLHA11ATF9K52394
13 डिस्कवर मोनस्टर बिना नम्बर

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी शाहगढ उनि0 उमेश यादव, चौकी प्रभारी हीरापुर उनि0 धनेन्द्र यादव, सउनि0 लोक ‍विजय सिंह, आर0 1251 अरविन्द्र पाण्डेय, आर0 314 हल्काई यादव, आर0 548 राशिद खान, आर0 755 बृजनंदन, आर0 214 प्रताप चन्द्र, आर0 311 गोविंद, आर0 1082 देवी सिंह, आर0 373 सुन्दर सिंह, आर0 1459 शिवराज, आर0 855 कुरेश, आर0 311 मुकेश, सायबर सेल के आर0 अमित शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive