मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था से नाराज कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव : पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा कांग्रेसियों को
तीनबत्ती न्यूज: 15 जून,2026
सागर: लगातार जिले में बिगड़ रही कानून व्यवस्था से आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों के साथ जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर के नाम तहसीलदार राहुल गोंड को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने एवं कुंभकरण की नींद में सोए पुलित प्रसासन को जगाने की मांग की ।
---------------
वीडियो देखने क्लिक करे
-------------+
शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि भाजपा सरकार देश की दशा और दिशा बिगाड़ने का काम कर रही है देश की संवैधानिक संस्थाओं की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं एवं सागर शहर में कानून व्यवस्था चरमरा गई है पुलिस के अधिकारी कुंभकरण की नींद में सोए हैं और धृतराष्ट्र की तरह उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है । पूरे शहर में हत्या, लूट ,जुआ, सट्टा ,अवैध शराब , नशीली दवाओं की बिक्री, कटरवाजी, अवैध परिवहन,काला बजारी, का कारोबार चरम सीमा पर है और आज जब आज कांग्रेस जनता की आवाज बनकर कलेक्ट्रेट पर मांग उठने आई तो पुलिस रोक रही है पानी की बौछार से कांग्रेस के होंसले नहीं टूटेंगे लेकिन पुलिस को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है । पुलिस की निष्क्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है लोग घर से डर की वजह से निकल नहीं पा रहे हैं आठ बजे के बाद बाजार में शांति छा जाती हैं ।
जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने जिला प्रशासन से सड़कों पर उतरने की मांग की बड़े अधिकारी ए.सी. कमरों में बैठे हैं । तन्खाह आने का इंतजार करते रहते हैं ।शहर में पहले पुलिस बीट प्रभारियों के माध्यम से गली मोहल्ले में चेकिंग किया करती थी जो अब बंद हो गई है। उसे चालू किया जाए पुलिस का खुफिया तंत्र पूर्णतः फेल हो चुका हैं अगर पुलिस ने अपनी कार्य शैली नहीं सुधारी तो जिला शहर कांग्रेस गृहमंत्री का पुतला जलाएगी ।शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से फैल हो चुकी है । ट्रैफिक पुलिस ने इसे धंधा बनाकर रख दिया है सिर्फ चालानी कार्रवाई में ही मगन है शहर में जगह-जगह बैरीगेट लगाकर अवैध वसूली कर रही है ट्रैफिक पुलिसकर्मी जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया जा रहा है। और शहर में जनता ट्रैफिक से परेशान है ट्रैफिक होने की वजह से लोग समय पर अपने गंतव्य को नहीं पहुंच पाते है।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि लगातार पुलिस प्रशासन से कई बार कांग्रेस के माध्यम से लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं विरोध दर्ज किया जा रहा है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस प्रशासन कमीशन खोरी के चलते अपराधियों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है शहर की शराब की दुकानों के बाजू में अवैध तरीके से अवैध अहाते चलाए जा रहे हैं जिससे वहां से निकलने वाली महिलाओं के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है आबकारी एक्ट के तहत ऐसे अवैध अहाते बंद कराई जावे।ज्ञापन का वाचन जगदीश यादव एवं आभार आनंद हेला ने माना ।
ये हुए शामिल
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे,राकेश राय ,जितेंद्र रोहन, , सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे,संदीप सबलोक , प्रशांत समैया,संदीप चौधरी, हेमराज रजक ,नरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र राजे ,कमलेश तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू ,चक्रेश सिंघई, शरद पुरोहित मोंटी यादव, शेरु खान, चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार, रोहित मांडले, संजय रोहिताश, चमन अंसारी, निलेश अहिरवार, आदिल राइन,पीयूष अवस्थी, दीनदयाल तिवारी, गोपाल तिवारी, लीलाधर सूर्यवंशी,भैयन पटेल, बाबू मछंदर,जय रैकवार, विनोद रैकवार,मयंक ठक्कर, हीरालाल चौधरी, पवन पटेल, पार्षद रोशनी वसीम खान, आदित्य चौधरी, किरण लता सोनी, रेखा सोनी, ज्योति मलैया, आंचल आठिया,प्रेम नारायण विश्वकर्मा, मानसिंग चौधरी, गोपी यादव, गब्बर पठान,अर्चना कनौजिया, रोहित अहिरवार ,कुंजीलाल लाडिया, श्री दास रैकवार, तोता यादव, उमेश यादव, वीरू चौधरी, बंटी कोरी, संजय बमदेरे, तन्नु कोरी,ऋषभ जैन, विनीत जैन ताले वाले, भूरे खटीक ,राहुल खटीक ,प्रशांत सोनी ,अशोक नागवानी, पप्पू गोस्वामी ,सुरेश पंजवानी, पवन यादव, प्रभात भंडारी, सुनील पाहवा ,अनिल दक्ष, राहुल रजक, राहुल अहिरवार, सुनील ठाकुर, रितेश रोहित, रमेश कोरी, टीकाराम दीवान, जीशान मजहर, नौशाद अब्बासी, फिरोज ,राजेश चौधरी, सुमित तिवारी अरविंद पंथीसहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें