Editor: Vinod Arya | 94244 37885

भाजपा क्लस्टर प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र की ली बैठक ▪️केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

भाजपा क्लस्टर प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र की ली बैठक 
 ▪️केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

तीनबत्ती न्यूज : 31 जनवरी ,2024
सागर :  प्रत्येक मतदान केंद्र पर 51 प्रतिशत वोटों के साथ सुनिश्चित विजय की कार्ययोजना और रणनीति के उद्देश्य को लेकर आज टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र की बैठक हुई है। इसके लिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर रणनीति बनाकर काम किया जाएगा। यह बात लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संभागीय क्लस्टर प्रभारी, पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने लोकसभा स्तरीय बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। क्लस्टर प्रभारी श्री सिंह ने टीकमगढ़ में लोकसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। 

पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव परिणामों की दृष्टि से टीकमगढ़ लोकसभा में मतों की गणना करें तो लगभग सवा लाख वोटों से भाजपा कांग्रेस से आगे रही। आगामी लोकसभा चुनाव में टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा भारी अंतर से विजय प्राप्त करेगी। इसके लिए भाजपा संगठन ने जो कार्ययोजना दी है उस पर बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता अमल करेगा। श्री सिंह ने बेठक में कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जैसा सशक्त नेतृत्व है, अभेद्य संगठन है और स्पष्ट नीति व कार्यक्रम हैं। इसके उलट कांग्रेस इन सभी बिंदुओं पर असफल पार्टी है जिसने जनता का विश्वास खो दिया है। लोगों को आज श्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास है और मोदी जी की गारंटी पर विश्वास है। 

     संभागीय क्लस्टर प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं के प्रभावी परिणाम देखने को मिले हैं। देश के 13 करोड़ से अधिक लोग गरीबी की रेखा से ऊपर उठे हैं जिनमें मध्यप्रदेश के 1.36 करोड़ लोग भी शामिल हैं। केंद्र की भाजपा सरकार की सभी योजनाएं गरीबी को आधार मानकर बनाई गई हैं जबकि कांग्रेस जाति आधारित योजनाएं बना कर असमानता को बढ़ावा देती रही। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों पर केंद्रित कल्याणकारी योजनाएं लेकर आई ।

     पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने सुशासन, भ्रष्टाचार मुक्त, परिवारवाद मुक्त ऐसा वातावरण दिया है जिसमें सांस्कृतिक पुनर्स्थापन के साथ हमारा प्यारा देश सशक्त, वैभवशाली, समृद्धशाली भारत बनने की ओर तेजी से बढ़ा है। यही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है जिस पर देश को अगाध विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश में अधिकांश सभी विपक्षी दल परिवार वाद से ग्रस्त हैं। विपक्षी एकता के लिए बना गठबंधन पूरी तरह बिखर गया। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अलग हो गईं, पंजाब में आप पार्टी ने गठबंधन से इंकार कर दिया, उप्र में अखिलेश यादव ने अपने उम्मीदवारों की ही घोषणा कर दी और विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार ने बिहार में भाजपा के साथ सरकार बना ली। 

     बैठक को संबोधित करते हुए टीकमगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि हमने उस सौभाग्यशाली पीढ़ी में जन्म लिया जिसमें हमारे नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व भर के अनेक देशों में भारत माता के जयकारे सुनाई देते हैं। नौ पीढ़ियों बाद हमारे भगवान श्री की भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा हुई, कश्मीर से धारा 370 हटी। श्री नुना ने कहा कि हम टीकमगढ़ लोकसभा को एतिहासिक मतों से जीतने जा रहे हैं। बैठक को प्रदेश महामंत्री जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, निवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश जी, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, छतरपुर विधायक ललिता यादव ने भी संबोधित किया। 

      प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटैल, जिलाध्यक्ष टीकमगढ़ अमित नुना, जिलाअध्यक्ष निवाड़ी अखलेश अयाची, जिलाध्यक्ष छतरपुर चन्द्रभान गौतम, पूर्व विधायक राकेश गिरी, प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, महाराजपुर विधायक कामाख्या सिंह, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक के.के. भट्ट, पूर्व विधायक अशोक गोयल, अभय यादव, लोकसभा विस्तारक जाहर सिंह, लोकसभा विस्तार पालक विवेक चतुर्वेदी, लोकसभा विस्तारक तूफान सिंह, पूर्व विधायक पर्वतलाल अहिरवार, पूर्व विधायक शिशुपाल यादव, तूफान सिंह मीणा, रूपनारायण पटैरिया, राजेंद्र करोलिया, गौरव भटनागर, भूपेंद्र नामदेव, ध्यान सिंह ठाकुर, पुष्पेंद्र सिंह, गुड्डू भैया खरगापुर, मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी, कार्यालय मंत्री शक्ति सिंह, पूनम अग्रवाल, पुष्पा यादव सहित बैठक में सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के विस्तारक, सभी मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों, सभी मोर्चा अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।







एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________


Share:

पशु विक्रय बाजार पूरी तरह कराया बंद : अब डेयरी विस्थापन स्थल पर ही लगेगा बाजार

पशु विक्रय बाजार पूरी तरह कराया बंद : अब डेयरी विस्थापन स्थल पर ही लगेगा बाजार



तीनवत्ती न्यूज : 31 जनवरी,2024
सागर
: सागर नगर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर से डेरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की कार्यवाही के साथ ही राहतगढ़ बस स्टैंड पर लगने वाले पशु बाजार को डेयरी विस्थापन स्थल हफसिली में शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को प्रभारी  कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला के  निर्देश अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग उपायुक्त श्री एस एस बघेल एवं मोती नगर थाना प्रभारी श्री संदीप चौधरी के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित पुलिस बल एवं नगर निगम अतिक्रमण दल द्वारा राहतगढ़ बस स्टैंड के पास लगने वाले पशु बाजार को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया । वहां पर  पशुओं को बांधने एवं वाहनों पर उतारने-चढ़ाने के लिए बनाए गए रैम्प को जेसीबी मशीन से तोड़कर जमीन को समतल कर दिया गया।

नदीम कुरैशी एवं अन्य के विरुद्ध धारा 133 के तहत की गई कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त के प्रतिवेदन पर नगर दंडाधिकारी द्वारा लोकहित एवं स्वच्छता मिशन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापारी नदीम कुरैशी के विरुद्ध धारा 133 के तहत करवाई हेतु नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में लेख किया गया है कि उक्त व्यापारियों द्वारा अगर भगत सिंह वार्ड में पशु मेला अथवा पशु बाजार लगाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध न्यायालय के अवमानना की कार्रवाई सुनिश्चित की जावेगी।

पशुओं को जप्त करने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश

निगम आयुक्त ने पशुओं को शहर में वापस लाकर  पुनः डेयरी संचालित करने वाले डेयरी मालिकों के पशुओं को जप्त करने तथा उनकी नीलामी की कार्रवाई करने के निर्देश डेयरी विस्थापन दल को दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं नगर निगम परिषद द्वारा सागर नगर को पशु विचरण मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है इसलिये नगर निगम सीमा क्षेत्र में डेयरी का संचालन पशु बाजार व पशु मेला का  नहीं लगाया जा सकता है इसलिए जो पशुपालक अपने जानवरों को पुनः शहर में वापस लाएंगे उनके पशुओं को जप्तकर नीलामी की कार्रवाई के साथ ही पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी जिसके लिए पशुपालक स्वयं जिम्मेदार होंगे ।कार्रवाई के दौरान दल प्रभारी शिवनारायण रैकवार, राजू रैकवार ,उमेश चौरसिया एवं दल के कर्मचारी उपस्थित थे।











एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________

  

Share:

MP : महिला आईएएस को 50 हजार की रिश्वत देने पहुंचे निलंबित शिक्षक : अफसर ने शिक्षक को कराया गिरफ्तार

MP : महिला आईएएस को 50 हजार की रिश्वत देने पहुंचे निलंबित शिक्षक : अफसर ने शिक्षक को कराया गिरफ्तार

तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी, 2024
छतरपुर : आईएएस  अफसर और छतरपुर की जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर तपस्या सिंह परिहार को 50 हजार रुपए की रिश्वत का करना एक निलंबित शिक्षक को  महंगा पड़ गया। तपस्या सिंह परिहार ने तत्काल पुलिस को बुलाकर चेंबर से ही उसे गिरफ्तार करवा दिया।



जानकारी के अनुसार, आरोपी विशाल अस्थाना निलंबित शिक्षक है, वह अपनी बहाली करवाने के लिए आवेदन के साथ लिफाफे में 50 हजार रुपए रिश्वत लेकर परिहार के पास पहुंचा था। जैसे ही उसने IAS अधिकारी को पैसे देकर बहाली करवाना चाहा, वह भड़क गईं और पुलिस के हवाले कर दिया।


विधानसभा चुनाव के दौरान निलंबित हुआ था

पता चला है कि आरोपी सटई संकुल क्षेत्र के ग्राम कुपिया में स्थित माध्यमिक शाला में शिक्षक है। विधानसभा चुनाव के दौरान विशाल अस्थाना लगातार अपनी ड्यूटी से गायब था। चुनाव संबंधी प्रशिक्षण में भी हिस्सा नहीं लिया, जिसके कारण कलेक्टर संदीप जीआर ने उसे निलंबित कर दिया गया था। विशाल अस्थाना तभी से निलंबित था और अपनी बहाली के लिए लगातार


सीईओ बोलीं- रिश्वत देने आया था पुलिस को पकड़वाया

इस पूरे मामले में सीईओ तपस्या परिहार ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर न पहुंचने के कारण कुपिया क्षेत्र के एक स्कूल के शिक्षक विशाल अस्थाना को निलंबित किया गया था जिसकी जांच उनके पास है। जांच के दौरान शिक्षक ने बताया था कि उसे निर्वाचन के दौरान छुट्टी दी गई थी जबकि उस समय छुट्टी दिया जाना किसी के अधिकार में नहीं था। इस बात की भी जांच चल रही थी और इसी बीच जब विशाल अस्थाना मेरे पास इस मामले को लेकर रिश्वत देने आए तब उन्हें पुलिस के हवाले करवा दिया गया। वहीं पुलिस ने रिश्वत देने आए टीचर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर मामले की पूंछताछ कर रहे हैं।


____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________

Share:

खैरागढ़ विश्वविद्यालय : सामाजिक विषयों पर मुखर हुए कला-साहित्य के विद्यार्थी, एनएसएस के कार्यक्रम में विचारों को मिला मंच

खैरागढ़ विश्वविद्यालय : सामाजिक विषयों पर मुखर हुए कला-साहित्य के विद्यार्थी, एनएसएस के कार्यक्रम में विचारों को मिला मंच 

तीनबत्ती न्यूज :30 जनवरी,2024
खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में 29 जनवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर आधारित व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री प्राची पाटिल (मुम्बई) के द्वारा 'स्वामी विवेकानंद जी के नारी विचार एवं पुष्य श्लोका जीजा माता' विषय पर विशेष व्याख्यान दिया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी के विचारों और पदचिन्हों पर चलकर, उनसे प्रेरणा लेकर युवा राष्ट्रनिर्माण में महति भूमिका निभा सकते हैं। उन्होनें विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस अवसर को संगीत संकाय के विद्यार्थियों ने संगीतमयी बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई। 
 
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी डॉ. दिवाकर कश्यप ने बताया कि संगीत संकाय में आयोजित इस व्याख्यान कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और एनएसएस कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में संगीत संकाय के अधिष्ठाता प्रो.डॉ. नमन दत्त, दृश्यकला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. राजन यादव, डॉ. लिकेश्वर वर्मा, डॉ. हरिओम हरि, डॉ विवेक नवरे, डॉ. शिवनारायण मौरे, सुगम शिवाले समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी और विश्वविद्यालय परिवार शामिल हुआ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता सुश्री प्राची के साथ पधारीं ऋतू शर्मा के द्वारा तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता संपन्न कराया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर बेबाकी से अपनी बातें रखीं। इस प्रतियोगिता में जयश्री साहू (सकारात्मक विचार), रतन जैन (मतदान), एमजे प्रवीण कुमार (पर्यावरण), पूर्वी नगाइच (भारत की वीरांगनाएं), प्रियांशु पांडेय (गाँव से राष्ट्र विकास), पूनम शुक्ला (मेरे सपनों का भारत), सुमीत यादव (शक्ति का नाम नारी है), आकाश यादव (तन मन धन की स्वच्छता), देवहुति साहू (युवा देश के भविष्य ) और जीतू कुमार (कृषि) ने भाग लिया। इस सफल कार्यक्रम के लिए सुश्री ऋतू शर्मा ने कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर, प्रभारी कुलसचिव प्रो डॉ नीता गहरवार समेत विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी भरत बिदुआ ने किया।


____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________

Share:

वीरांगना नारी शक्ति कप : अरुणाचल और प.बंगाल ने जीते मैच

वीरांगना नारी शक्ति कप : अरुणाचल और प.बंगाल ने जीते  मैच

तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी, 2024
सागर। उत्सव समिति के तत्वाधान में वीरांगना नारी शक्ति कप T 20 राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट आज सुबह मैच का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ महापौर संगीता सुशील तिवारी एवं निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार जी  के मुख्य आतिथ्य में । महापौर और अध्यक्ष ने दोनों टीमों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। महापौर संगीता तिवारी जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन में देश की युवा मातृशक्ति को दिशा मिलती है  सभी को संदेश देते हुए देश की वीरांगनाओ को आदर्श बनाकर देश और समाज के निर्माण में सहयोग करें ।उत्सव समिति के संयोजक राजकुमार सिंह सुमरेडी जी की टीम और  वीरांगना वाहिनी की टीम भी बधाई दी आज का पहला मैच वीरांगना पद्मावती फाइटर्स दिल्ली और  वीरांगना कल्पना दत्त फाइटर्स पश्चिम बंगाल के बीच । दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पश्चिम बंगाल में पहले बैटिंग करते हुए  20 ओवर में 123   रन  5 विकेट खोकर बनाए खुशबू पाठक ने 58 रन 7 चौके 1 छक्का लगा कर । लक्ष्य का पीछा करते हुए   उत्तर प्रदेश ने 20 ओवर में  95    रन ही बना पाई । शिवम पाल ने सर्वाधिक  6 विकेट लिए । बंगाल की शिवम पाल प्लेयर ऑफ द मैच रहीं

वही आज का दूसरा मैच वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई वॉरियर्स उत्तर प्रदेश और   वीरांगना रानी गाइदिन्ल्यू वॉरियर्स अरुणाचल प्रदेश के बीच।  मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमेश त्रिपाठी उपायुक्त वाणिज्य कर अधिकारी सतना एवं समाजसेवी नेवी जैन अधिवक्ता योगेश श्रीवास्तव के द्वारा मैच का टॉस कराकर शुरू कराया गया। इसमें अरुणाचल प्रदेश ने  टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया उत्तर प्रदेश बैटिंग करते हुए 20 ओवर में  88  रन पर सिमट गई। 89 का लक्ष्य 19 बे ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 अरुणाचल प्रदेश की टीम की ओर से      प्लेयर ऑफ द मैच रिया  रही जिन्होंने चार ओवर में नौ रन देकर चार विकेट लिए अंपायरिंग अनवर खान और विक्रम सिंह ने की। उत्सव समिति के जिला अध्यक्ष अमित केसरवानी और उनकी टीम के साथी संदीप तिवारी श्रीमती कमलेश्वरी मिश्रा श्रीमती सीमा अग्रवाल  मुकेश अग्रवाल विक्रम सिंह राजपूत संतोष ठाकुर मनोज बड़ोनिया  अनिल सोनी विजय सोनी श्रद्धा तिवारी पंकज गुप्ता राजीव केसरवानी मुकेश गुप्ता एडवोकेट राजेश मिश्रा जस्सी भाई अक्षय सिंह  ठाकुर के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया
Share:

आयु पूरी कर चुके आटो रिक्शो की होगी जांच :सीएनजी एवं ई-व्हीकल को करें प्रोत्साहित : प्रभारी कलेक्टर

आयु पूरी कर चुके आटो रिक्शो की होगी जांच :सीएनजी एवं ई-व्हीकल को करें प्रोत्साहित : प्रभारी कलेक्टर


                                              तीनबत्ती न्यूज :  30 जनवरी 2024
सगर: वायु गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए जन अभियान प्रारंभ होगा, सीएनजी एवं ई व्हीकल को प्रोत्साहित करंे एवं ई-चार्जिंग स्टेशन प्रारंभ होगें। उक्त निर्देश प्रभारी कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने शहर परिवेश की वायु गुणवत्ता सुधार हेतु सिटी क्रियान्वयन समिति की बैठक में दिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री के.पी. सोनी, श्री आरके जैन, श्री संजय तिवारी, श्रीमती रीता कुरेशिया, डीएसपी ट्रैफिक श्री अखिलेश तिवारी, लोक निर्माण विभाग, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

प्रभारी कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने आज शहर की परिवेशी वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु गठित स्थिति क्रियान्वयन समिति में निर्देश दिए कि शहर की वायु गुणवत्ता सुधार के लिए जन अभियान प्रारंभ किया जाएगा जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित शहरवासियों को शामिल कर वायु गुणवत्ता के बारे में बताया जाएगा।
  उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सर्वप्रथम कचरा न जलाया जाए। संपूर्ण सड़कों के दोनों तरफ फेवर ब्लॉक लगे, साथ में जगह-जगह पार्क, वृक्षारोपण एवं फाउंटेन लगाने का कार्य किया जावे। उन्होंने कहा कि ई-वाहन एवं सीएनजी के लिए प्राथमिकता के साथ उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जो ऑटो अपनी आयु पूरे कर चुके हैं उनकी जांच कर कार्रवाई की जाए।
  प्रभारी कलेक्टर श्री शुक्ल ने कहा कि नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में स्वीपिंग मशीन स्पाइलग मशीन का प्रयोग सफाई में किया जावे साथ में लकड़ी, कोयला के उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के माध्यम से अधिक से अधिक सभी पात्र हितग्राहियों को गैस टंकी उपलब्ध कराई जाएं जिससे की लकड़ी का प्रदूषण कम होगा। प्रभारी कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत शहर की परिवेशी वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें सभी शहर वासियों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक होगी इसके लिए प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता अभियान प्रारंभ किया जाएगा।
Share:

SAGAR : सरकारी तालाब में अवैध उत्खनन : एक पोकलेन एवं दो डंपर जब्त▪️तीन दिन में दो पोकलेन और 5 डंपर हुए जब्त

SAGAR : सरकारी तालाब में अवैध उत्खनन : एक पोकलेन एवं दो डंपर जब्त
▪️तीन दिन में दो पोकलेन और 5 डंपर हुए जब्त 

तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी 2024
सागर। सागर जिले में अवेध उत्खनन की खूब शिकायते मिल रही है। माफियाओं पर कार्रवाई करने के निर्देश के बाद कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देशानुसार जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
बीना में पिछले तीन दिन में दो बढ़ी कार्यवाई हुई है। जिसमे दो पोकलेन मशीन और 5 डंपर जब्त किए जा चुके है। 
सरकारी तालाब में अवेध उत्खनन


बीना में एसडीएम श्री देवेंद्र प्रताप सिंह एवं एसडीओपी श्री प्रशांत सुमन के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है ।
___________
______________

एसडीएम श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आज मंगलवार को तहसील बीना के ग्राम हड़कलख़ाती  में शासकीय तालाब में अवैध उत्खनन करते हुए पाये जाने पर १ पोकलेन एवं २ डंपर मौक़े से ज़ब्त किए गये जब्त सामग्री को थाना आगासौद में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।

दो दिन पहले भी हुई थी कारवाई, पकड़ी थी पोकलेन मशीन और डंपर

बीना में अवेध उत्खनन की अनेक शिकायते है। प्रशासन 27 जनवरी को भी एक कार्यवाई की थी। एसडीएम बीना  देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीओपी पुलिस बीना प्रशांत सुमन सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा तहसील बीना के ग्राम बेलई में अवैध उत्खनन करते हुए पाये जाने पर एक पोकलेन एवं तीन डंपर मौक़े से ज़ब्त किए गये।

____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________



Share:

SAGAR: जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री को कारण बताओं नोटिस

SAGAR: जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री को कारण बताओं नोटिस

तीनबत्ती न्यूज: 30 जनवरी,2024
सागर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी का कार्य 29 जनवरी 2024 से प्रारंभ हो गया है। श्री अनिरूद्ध आनंद सहायक यंत्री एवं प्रभारी कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को एफएलसी के समय वेयर हाउस खोलने एवं बंद करने और एफएलसी कार्य कराने में सहयोग करने का कार्य दिया गया है। परन्तु वे 29 जनवरी को कार्य पर उपस्थित नहीं हुए है जिससे एफएलसी जैसा महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहा। उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार अवचार की श्रेणी में आता है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती भव्या त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में श्री अनिरूद्ध अपना स्पष्टीकरण तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधान के तहत समुचित अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए आयुक्त, सागर संभाग, सागर की ओर प्रस्ताव प्रेषित किया जायेगा।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive