Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR: पुलिस ने दो अलग अलग कार्यवाई में साढ़े सात लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी

SAGAR: पुलिस ने दो अलग अलग कार्यवाई में साढ़े सात लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी

तीनबत्ती न्यूज : 29 फरवरी, 2024
सागर:  सागर जिले में अवैध शराब का धंधा जोरों पर है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग अलग मामलों में साढ़े सात लाख से अधिक रुपए की अवेध शराब पकड़ी है। 

मालथोन पुलिस ने पकड़ी 101 पेटी अवैध देशी शराब,आरोपी फरार

पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी के निर्देश पर  सागर जिले में अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, , जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान चलाया जा रहा है।   बीती देर रात्रि मे मालथोन पुलिस ने 101 पेटी अवैध देशी शराब का जखीरा पकड़ने में सफलता प्राप्त की ।  थाना प्रभारी मालथोन को मुखबिर द्वारा विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम पलेथनी का लोकेन्द्र बुन्देला अपने दो अन्य साथियों के साथ अपने पलेथनी स्थिति घर की रसोई के बगल से बने कच्चे कमरे में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के प्रयोजन से छिपा कर रख रहा है। उक्त मुखबिर की तस्दीक एवं त्वरित कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी मालथोन निरीक्षक श्री योगेन्द्र सिंह दांगी द्वारा उप निरीक्षक देवेन्द्र झारिया को सूचित किया जाकर स्वयं मय स्टाफ केमुखबिर के बतायेअनुसार ग्राम पलेथनी लोकेन्द्र बुन्देला के घर पहुंचा जहाँ स्ट्रीट लाइट की रोशनी में लोकेन्द्र बुन्देला अपने दो अन्य साथियो के साथ शराब की पेटी उठाकर कच्चे कमरे तरफ जाते दिखा जो पुलिस की गाडियां देखकर पेटियां छोडकर भागे जो मौके पर पहुंचे निरीक्षक श्री योगेन्द्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक देवेन्द्र झरिया चौकी प्रभारी बरोदिया कलां एवं हमराही स्टाफ ने गाडियों से उतरकर भागते हुए तीनों व्यक्तियो का पीछा किया जो घर के पीछे जंगल होने से एवं रात्रि में अन्धेरा होने से अन्धेरे का लाभ लेकर से भागने में सफल हो गये घर के आंगन में सर्च करने पर 05 पेटी डीसीआर देशी मन्दिरा मशाला व 04 पेटी पावर स्ट्रांग व्हिस्की पायी गयी इसके उपरान्त मुखबिर के बताये अनुसार रसोई के बगल वाले कच्चे कमरे को चैक करने पर कमरे के अन्दर से 33 पेटी डीसीआर देशी मदिरा मशाला व 59 पेटी पावर स्टोंग विस्की बरामद हुयी इस तरह कुल डी०सी०आर० देशी मदिरा मशाला 38 पेटी व 63 पेटी पावर स्ट्रांग व्हिस्की कुल 101 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 50 पाव कुल 101 पेटी में 5050 पाव प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल 909 बल्क लीटर शराब प्रत्येक पाव की कीमत 100 रू कुल कीमती करीबन 5,05000/- रु होना पाया गया। उपरोक्त शराब को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मौके पर उपस्थित स्वतंत्रतसाक्षीगणके समक्ष जप्त किया गया। थाना मालथोन में मौके से फरार लोकेन्द्र पिता वीरेन्द्र बुन्दला निवासी ग्राम पलेथनी एवं अन्य अज्ञात 02 व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 82/24 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर अंधेरे का लाभ लेकर फरार हुए आरोपियों की तलाश जारी है।
इनकी भूमिका सराहनीय
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालथोन श्री योगेन्द्र सिंह दांगी के अतिरिक्त थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक श्री जसवंत सिंह राजपूत एवं थाना मोतीनगर का स्टाफ एवं चौकी प्रभारी बरोदिया उप निरीक्षक श्री देवेन्द्र झरिया स०3०नि० देवेन्द्र दिवेदी, प्र०आर० प्रेमनारायण, प्र०आर० राजेश सिंह, आर. संजय, आर० हर्ष यादव , आरजय सिंह, आर० जितेन्द्र लोधीकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मोतीनगर पुलिस के पकड़ी 450 लीटर अवैध शराब एक फोर्ड इंडिवर कार से

 मोतीनगर पुलिस ने  एक सफेद रंग की फोर्ड इंडिवर गाडी क्रमांक एमपी 04सीए 0014 से अवैध रूप से भारी मात्रा में अवेध शराब पकड़ी। पुलिस को सूचना मिली कि  खुरई तरफ से शराब सागर आ रही है। पुलिस ने पथरिया हाट के पास बडे शंकर के सामने स्टोपर लगाकर चौकिंग लगाई । कुछ समय बाद खुरई तरफ से एक सफेद रंग की फोर्ड इंडिवर गाडी क्रमांक एमपी 04 सीए 0014 की आती दिखी । जिसे रोकने का प्रयास किया जो गाडी चालक ने पुलिस को देखकर गाडी कुछ दूर पहले ही रोक ली और गाडी में बैठे चार लोग गाडी से उतरकर भागने लगे । जिनको हमराही स्टॉफ की मदद से पकडने का प्रयास किया जो दो लोगों को पकडा गया । बाकी के दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पकडे गये व्यक्तियों से उनके नाम पता पूछे जो नाम विशाल पिता मगनलाल कोरी उम्र 23 साल निवासी भैसा पहाडी थाना मोतीनगर  एवं अजय पिता धूपसिंह लोधी उम्र 26 साल निवासी ग्राम पलेथनी थाना मालथौन  का होना बताया। समक्ष गवाहान हमराही स्टाफ के गाडी की तलाशी ली जो गाडी की बीच की सीट एवं पीछे की सीट में खाकी रंग के कार्टून भरे पाये गये जिनमें लाल रंग से सोम कंपनी का नाम लिखा है। जिन्हे खोलकर देखा तो सभी कार्टूनों में पावर स्ट्रंग विस्की के पाव भरे पाये गये। समक्ष गवाहान के गाडी में भरे कार्टूनों को गिना गया जो कुल 50 कार्टून होना पाये गये एवं प्रत्येक कार्टून में 50-50 पाव पावर स्ट्रंग विस्की के प्रत्येक पाव में 180 एमएल शराब भरी हुई है। जो कुल 2500 पाव मात्रा 450 ली. कीमती करीबन 2,50,000 रूपये की भरी पाई गई। पकडे गये आरोपियों से शराब लाने एवं रखने के संबंध में 'लायसेंस का होना पूछा जो नही होना बताया। पुलिस ने अवेध शराब और  प्रयुक्त वाहन क एमपी 04 सीए 0014 की जप्ती कर आरोपी को गिरप्तार किया गया। 
इनका कार्य सराहनीय
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के. निरी. जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर,  उनि ललित बेदी उनि शशिकांत गुर्जर, उनि लखन डाबर  प्रआर 'जानकी रमण मिश्रा  प्रआर  जयसिंह राजपूत, आर  पवन सिंह , सत्येंद्र सिंह, सुनील लोधी  मुकेश कुमार चालक ,प्रआर अमर तिवारी सायबर सेल सागर आदि है। 


Share:

MP : डिंडोरी मे वाहन पलटा, 14 की मौत, 21 घायल :चौक के कार्यक्रम से लोटते वक्त हुआ हादसा ▪️ राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री सीएम ने जताया शोक

MP : डिंडोरी मे वाहन पलटा, 14 की मौत, 20 घायल :चौक के कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा

तीनबत्ती न्यूज : 29 फरवरी,2024
डिंडोरी : मध्यप्रदेश के डिंडोरी  जिले में एक पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने मृतकों और घायलों की पुष्टि की है। हादसा बिछिया थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ।  ये लोग गोद भराई की रस्म से लौट रहे थे।सीएम मोहन यादव ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए आर्थिक मदद की घोषणा भी की है और घायलों के इलाज के निर्देश दिए है। पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सहित अनेक लोगो ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। 


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मरकाम के अनुसार ग्रामीण अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव चौक के कार्यक्रम के लिए गए थे। लौटते समय पिकअप MP20 GB4146 अनियंत्रित पलटी और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर विकास मिश्रा, एसपी अखिल पटेल शहपुरा अस्पताल पहुंच गए। इस वाहन में करीब 35 लोग सवार थे। इस पिकअप वाहन का बीमा 2021 में और फिटनेस  सितंबर 2022 से एक्सपायर हो चुकी थी।


  मृतकों की सूची


पीएम ने जताया दुख

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है: PM @narendramodi

सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि घटना में  हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके डिंडोरी पहुची 

कै

बिनेट मंत्री श्रीमती @SampatiyaUikey ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना एवं मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और घायलों के समुचित उपचार में किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी जाएगी




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________



Share:

लाइनमेन दिवस पर दिल्ली में सम्मानित होंगे सागर के लाइनमेन राजू पटेल

लाइनमेन दिवस पर दिल्ली में सम्मानित होंगे सागर के लाइनमेन राजू पटेल


तीनबत्ती न्यूज : 28 फरवरी,2024
जबलपुर : देश में लाइनमेनों द्वारा विद्युत क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और विद्युत क्षेत्र के विकास से देश की तरक्की में किये जा रहे निस्वार्थ यो गदान को मान्यता देने के लिए केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा लाइनमेनों को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में 4 मार्च को आयोजित होने वाले लाइनमेन दिवस समारोह-2024 में सम्मानित किया जाएगा।


दिल्ली में आयोजित होने वाले लाइनमेन दिवस समारोह में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जबलपुर रीजन के जबलपुर सिटी सर्किल में कार्यरत लाइन अटेंडेंट सुशील कुमार पाठक, मुख्य अभियंता (प्रवर्तन) कार्यालय सागर में कार्यरत लाइन अटेंडेंट राजू पटेल एवं रीवा रीजन के कार्यपालन अभियंता कार्यालय में कार्यरत लाइन परिचारक समित कुमार पाण्डेय को सम्मानित किये जाने के लिये चयनित किया गया है। 

___________



इसके अतिरिक्त लाईनमैन दिवस 2024 कार्यक्रम के लिये कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी जीपी पाण्डेय को नोडल अधिकारी के रूप में नामांकित किया गया है, जिनके निर्देशन में 4 मार्च 2024 को दिल्ली समारोह में लाईनमेनों को सम्मानित किया जायेगा। लाइनमेनों के चयन पर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी एवं कंपनी की मुख्य महाप्रबंधक (मानव संशाधन एवं प्रशासन) श्रीमती नीता राठौर ने शुभकामनाएं दी हैं।




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________

Share:

संगीत श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा राष्ट्रीय पुरस्कार ▪️दृश्य और प्रकाश अभिकल्पक में किए काम को लेकर हुआ चयन


संगीत श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा राष्ट्रीय पुरस्कार   
▪️दृश्य और प्रकाश अभिकल्पक में किए काम को लेकर हुआ चयन   

तीनबत्ती न्यूज : 28 फरवरी,2024
सागर. रंग थिएटर फोरम के सचिव सागर निवासी रंगकर्मी संगीत श्रीवास्तव को रंगमंच में उनके कार्य के लिए देश की सर्वोच्च संस्था संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली द्वारा "उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2022" प्रदान करने को घोषणा की गई है। 27 फरवरी 2024 को संगीत नाटक अकादमी ने इन पुरस्कारों की घोषणा की है। संगीत नाटक अकादमी द्वारा दिया जाने वाले ये पुरस्कार, प्रदर्शन कला के क्षेत्र में लोगों को दिया जाने वाला सम्मान है। संगीत ने दृश्य अभिकल्पक और प्रकाश अभिकल्पक के रूप में काम किया और वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कला उत्सवों में व्यापक रूप से प्रदर्शित हुए। संगीत द्वारा परिकल्पित नाटक, भारत के साथ-साथ 20 से अधिक देशों मे 500 से अधिक बार प्रदर्शित किए गए हैं। संगीत श्रीवास्तव द्वारा किए गए इन्हीं कार्यों को देखते हुए संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली उनका चयन इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया है। बता दें कि 2022 और 2023 के लिए अकादमी द्वारा 6 अकादमी रत्न, 92 अकादमी पुरस्कार व 80 उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कारों की घोषणा की है।    

___________


रंग थिएटर फोरम के अध्यक्ष डॉ. मनीष बोहरे ने बताया कि संगीत श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली से स्नातक किया है। उन्हें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा फ़ेलोशिप अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। इसके अलावा भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आट्र्स लंदन प्रशिक्षण के लिए भी उनका चयन हुआ था। संगीत श्रीवास्तव के पिता जुगल किशोर श्रीवास्तव पेशे से वकील है और मां उमा श्रीवास्तव शिक्षिका हैं। संगीत श्रीवास्त की इस उपलब्धि पर सागर के रंगकर्मी व कला जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।

___________



____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________





Share:

बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर के डीन बनाए गए डॉ रमेश पांडेय और डॉ राजेश जैन अधीक्षक

बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर के डीन बनाए गए डॉ रमेश पांडेय और डॉ राजेश जैन अधीक्षक 

तीनबत्ती न्यूज : 28 फरवरी ,2024
सागर।  चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर में प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से डॉ० रमेश पाण्डेय  (प्राध्यापक मेडिसिन विभाग) को डीन और  डॉ. राजेश जैन (प्राध्यापक, अस्थि रोग) को चिकित्सा महाविद्यालय, सागर के अधीक्षक पद पर नियुक्त किया है। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा तरुण कुमार पिथोड़े ने इसके आदेश जारी किए है। वर्तमान में डा आर एस वर्मा डीन के पद पर थे।

देखे : आदेश  







एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________



Share:

SAGAR : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या : सड़क किनारे मिला शव : नाराज लोगो ने किया प्रदर्शन

SAGAR : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या : सड़क किनारे मिला शव

तीनबर्ती न्यूज : 28 फरवरी,2024
सागर : सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की पत्थर से कुचलकर  हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। युवक का सड़क किनारे शव मिला है। मृतक के सिर पर पत्थर से  मारकर कर हत्या की गई है। गले और पैर में तौलिया बंधी मिली है। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए देवरी अस्पताल भेजा गया है। शराब दुकान के पास हुई इस घटना को लेकर लोगो ने प्रदर्शन भी किया।


सड़क किनारे मिला शव

जानकारी के अनुसार महाराजपुर में पुलिया के पास मंगलवार देर रात सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में युवक पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाहर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में मृतक की पहचान कमलेश लड़िया उम्र 30 साल निवासी महाराजपुर के रूप में हुई। वह पल्लेदारी का काम करता था। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को घटनाक्रम की सूचना दी। जिसके बाद परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया। इस दौरान मृतक के सिर पर घाव मिले हैं। वहीं गले और पैर में तौलिया लिपटी हुई थी। वारदातस्थल से पुलिस ने खून से सना पत्थर जब्त किया है।

मृतक करता था पल्लेदारी का काम  

मृतक के पिता सोहन लड़िया ने बताया कि उनका बेटा कमलेश महाराजपुर में अनाज व्यापारी के यहां पल्लेदारी का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर से रोजाना की तरह काम पर निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसी दौरान सूचना मिली कि कमलेश सड़क किनारे पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी थीं। गले और पैर में तौलिया लिपटी थी। पास में खून से सना पत्थर पड़ा था। उसकी किसी ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या की है।

हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे महाराजपुर थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया ने बताया कि मृतक युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या की गई है। विवाद के दौरान हो सकता है कि पैर और गले में तौलिया लिपट गई हो। प्राथमिक जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।

शव रखकर किया प्रदर्शन

 घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की आफत गंज टोला रहने वाले और एक अनाज व्यापारी की दुकान पर पल्लेदारी का काम करने वाले 30 वर्षीय एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या के विरोध में परिजनों एवं गांव के सैकड़ो लोगों ने मृतक का शव रखकर महाराजपुर के मुख्य मार्ग के पुल पर करीब 2 घंटे तक लगातार चक्का जाम कर हत्यारों को पकड़ने, परिजनों को आर्थिक सहायता देने एवं मुख्य मार्ग से शराब दुकान हटाए जाने की मांग की।
एसडीएम के प्रतिनिधि के रूप चक्का जाम स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार आरके चौधरी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में हत्यारों को शीघ्र पकड़ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने, एवं परिजनों के भरण पोषण का इंतजाम करने की मांग की।

नायब तहसीलदार श्री चौधरी ने मांगों को लेकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देने के बाद चक्का जाम समाप्त हो सका। महाराजपुर के सरपंच प्रतिनिधि संतोष सोनी ने बताया कि गांव के ही एक युवक कमलेश लड़ियां की शराब दुकान के पास हत्या किए जाने के कारण गांव के लोगों ने मिलकर चक्का जाम किया है जिसमें हत्यारों को पकड़ने प्रशासन के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया और 7 दिन में शराब दुकान हटाने की कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मिला है।





एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________






Share:

SAGAR : नापतौल उपकरणों में मिली कमियां : प्रशासन ने की चालानी कार्यवाई

SAGAR : नापतौल उपकरणों में मिली कमियां : प्रशासन ने की चालानी कार्यवाई


तीनबत्ती न्यूज :  28 फरवरी 2024
सागर
: कलेक्टर  दीपक आर्य के निर्देश पर नापतौल नियंत्रक कैलाश बुंदेला ने सागर शहर, खुरई तथा बीना में संस्थानों में पाई गई अनियमितताओं के कारण चालानी कार्रवाई की है। नापतोल प्रभारी, सहायक नियंत्रक द्वारा नापतौल अधिनियम में पाई गई अनियमितताओं के कारण संस्थानों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की है। 


इन दुकानों पर हुई कार्यवाई

जिन संस्थाओं के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है उनमें विक्रम बेकरी सदर बाजार सागर, नितिन किराना भंडार सदर बाजार सागर, शिमला होटल गुजराती बाज़ार सागर, साहू ब्रदर्स हार्डवेयर गुजराती बाजार सागर, फबनानी बर्तन भंडार बाहुबली कॉलोनी सागर, अजय ज्वेलर्स, कीमतराय पंजवानी बर्तन भंडार सागर, रिलायंस स्मार्ट बीना, अजय उपभोक्ता भंडार खुरई शामिल हैं। शासन ने दुकानदारों से नाप-तौल उपकरणों का समय पर सत्यापन एवं मुद्रांकन कराने के निर्देश दिए।




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________







Share:

MP : टी आई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात : एक दिन पहले हुआ था ट्रांसफर

MP : टी आई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात : एक दिन पहले हुआ था ट्रांसफर

तीनबत्ती न्यूज : 27 फरवरी,2024
अनूपपुर : मध्यप्रदेश  के अनूपपुर जिले में पदस्थ टी आई संतोष कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका कल सिवनी जिले में ट्रांसफर हुआ था। पूरा मामला डिंडोरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मैनपुरी गांव के पास का है फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।


अनूपपुर जिले में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ संतोष कुमार  उद्दे  ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संतोष कुमार का शव आज डिंडोरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मिला ।  घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है। 
संतोष कुमार का अनूपपुर जिले से सिवनी के लिए कल सोमवार को स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था।  हालांकि इसके पहले संतोष कुमार उमरिया जिले के चंदिया और  मानपुर थाना में थाना प्रभारी के रूप में भी पदस्थ रहे। 




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________








Share:

www.Teenbattinews.com

Archive