उपार्जन प्रक्रिया में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त : भुगतान में देरी और परिवहन प्रबंधन पर जताई नाराजगी
तीनबत्ती न्यूज: 13 मई 2026
सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में जारी उपार्जन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने परिवहन, भुगतान और भंडारण प्रबंधन में आ रही समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया।समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने एसी नोट कम जारी होने और किसानों के भुगतान में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अनाज गोदाम में पहुंचने के बाद 24 घंटे के भीतर डब्लू एच आर (Warehouse Receipt) और एक्सेप्टेंस नोट बन जाना चाहिए जिससे किसानों को समय पर भुगतान हो सके।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि निर्धारित समय सीमा के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की तय की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि खरीद और भुगतान के बीच के अंतर को तत्काल कम किया जाए। उपार्जन केंद्रों से अनाज के उठाव में तेजी लाने के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाने और पर जोर दिया गया। समितियों के पास लंबित स्टॉक की समीक्षा करते हुए उन्होंने बॉटम 5 गोदाम प्रबंधकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, जहाँ कार्य संतोषजनक नहीं है।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को हिदायत दी कि उपार्जन कार्य शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों को समय सीमा के भीतर निराकृत करने के आदेश दिए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में उपार्जन संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
-----------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें