Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Regional Industry Conclave Sagar : वर्तमान उद्योगों के साथ-साथ नए उद्योगों की स्थापना में आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा : सीएम डा मोहन यादव ▪️ सीएम डॉ. यादव ने इंडस्ट्रियल कांक्लेव की तैयारियों की समीक्षा की

Regional Industry Conclave Sagar : वर्तमान उद्योगों के साथ-साथ नए उद्योगों की स्थापना में आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा : सीएम डा मोहन यादव

▪️ सीएम डॉ. यादव ने इंडस्ट्रियल कांक्लेव की तैयारियों की समीक्षा की 


Regional Industry Conclave sagar

तीनबत्ती न्यूज : 24 सितम्बर ,20

सागर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 27 सितंबर को सागर में आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के संबंध में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक  में कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में वर्तमान उद्योगों के साथ-साथ नए उद्योगों की स्थापना में आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा। यहां छोटे उद्योगों के साथ-साथ सहायता समूहों के द्वारा बनाए जाने वाले विभिन्न उत्पादों को भी आगे बढ़ाने के अवसर दिए जाएंगे। शासन की "हर आंगन में रोजगार" नीति के तहत वर्तमान संसाधनों के साथ उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाएगा इसी प्रकार अगरबत्ती जैसे बीमारू उद्योगों को इस सूची से बाहर निकालने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़े : दमोह जिले के संग्रामपुर में होगी मंत्रि-परिषद की बैठक 5 अक्टूबर को ▪️शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व : मंत्री करेंगे अपने जिलों में पूजन : सीएम डॉ. यादव ▪️ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक

इस अवसर पर भोपाल से खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सूक्ष्म लघु, मध्यम उद्योग मंत्री श्री चैतन्य कश्यप, विधायक  गोपाल भार्गव एवं सागर एन आई सी से विधायक  शैलेंद्र जैन , महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत , कलेक्टर  संदीप जी आर, अपर कमिश्नर  पवन जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उद्योगपति एवं अधिकारी मौजूद थे। 


बीडी और अगरबत्ती को लेकर केंद्र और राज्य स्तर पर समस्याएं निपटाएंगे

27 सितंबर को आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की तैयारी एवं उद्योगपतियों की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि  बुंदेलखंड की बीड़ी एवं अगरबत्ती उद्योगों की समस्याओं को केंद्र एवं राज्य स्तर पर चर्चा करके निराकृत किया जाएगा एवं बड़ी एवं अगरबत्ती उद्योग को पुनर्जीवित कर रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे‌। उन्होंने कहा कि सागर संभाग के 6 जिलों में स्थानीय स्तर के उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीतल की मूर्ति, बर्तन उद्योग, अगरबत्ती उद्योग, बीड़ी उद्योग,  पर्यटन,  फूड प्रोसेसिंग इंडस्टरीज,  लकड़ी उद्योग, अदरक, टमाटर,लहसुन के  उत्पादों को आगे बढ़ाने के प्रोत्साहन दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ेDamoh Accident : ट्रक ने ऑटो को रौंदा,7 की मौतः 5 एक ही परिवार के सदस्य , 3 घायल : नशे में था ट्रक ड्राइवर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सागर संभाग सहित संपूर्ण बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए सभी कलेक्टर संभाग कमिश्नर के नेतृत्व में कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 27 तारीख को आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में शासन की योजनाओं की जानकारी का प्रदर्शन किया जाए।

यह भी पढ़े केंद्रीय मंत्री डा वीरेंद्र कुमार ने सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति निरस्त की : विरोध के चलते हटाया 130 से ज्यादा सांसद प्रतिनिधियो को

नोरादेही टाइगर रिजर्व से पर्यटन को बढ़ावा

 इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा की रहली विधानसभा क्षेत्र में नौरादेही टाइगर रिजर्व में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इसके लिए और प्रयास करने होंगे। विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर की बीड़ी एवं अगरबत्ती उद्योग की समस्याओं को दूर करने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।  सागर में अगरबत्ती उद्योग में उपयोग किए जाने वाले बांस की प्रमुख समस्या है, जिसे आयात करना पड़ता है और इस कारण लागत भी कई गुना बढ़ जाती है। यदि बांस स्थानीय क्षेत्र में ही उपलब्ध हो जाए तो अगरबत्ती उद्योग पुनर्जीवित हो सकेगा।  उन्होंने यह भी कहा कि सागर में पर्यटन के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं नौरादेही अभ्यारण को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

सीएम ने की उद्योगपतियों से चर्चा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सागर के बीड़ी उद्योगपति श्री अनिरुद्ध पिंपलापुरे ने बीड़ी उद्योग के संबंध में एवं श्री एन एल चतुर्वेदी ने भी अपने उद्योग के संबंध में जानकारी दी एवं उनकी समस्याओं को दूर करने की अपेक्षा की।मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सागर के  एल एन चतुर्वेदी ,अनिरुद्ध पिंपलापुरे के अतिरिक्त छतरपुर के अर्पित अग्रवाल,  निवाड़ी के संतोष सुरी, दमोह के राकेश अग्रवाल , पन्ना से  मनोज केसरवानी से भी उनके उद्योगों एवं उनके जिलों में  उद्योगों की स्थिति के संबंध  में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर  रुपेश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमति जूही गर्ग, एमपीआईडीसी के एस के जैन, जीएमडीआईसी श्रीमती मंदाकिनी पांडे , एल.एन. चतुर्वेदी,मेसर्स मीनाक्षी मेटल्स टी.एम्.टी. बार , अंकुर तिवारी मेसर्स महाकौशल जैविक खाद, बायो सीएनजी बायोमास पेलेट, राहुल जैन मेसर्स पारसनाथ ग्लास टफ्फन प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम बम्होरी रेगुआ, सागर प्रमोद उपाध्याय. मेसर्स सिद्धुगुवा सागर, सीमेंट उत्पादक निलय शर्मा, मेसर्स जय अनघ गायत्री प्राइवेट लिमिटेट आदि उद्योगपति सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

दमोह जिले के संग्रामपुर में होगी मंत्रि-परिषद की बैठक 5 अक्टूबर को ▪️शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व : मंत्री करेंगे अपने जिलों में पूजन : सीएम डॉ. यादव ▪️ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक

 दमोह जिले के संग्रामपुर में होगी मंत्रि-परिषद की बैठक 5 अक्टूबर को

▪️शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व : मंत्री करेंगे अपने जिलों में पूजन : सीएम डॉ. यादव

▪️ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में  मंत्रि-परिषद की बैठक


तीनबत्ती न्यूज :  24 सितंबर 2024

भोपालमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस वर्ष दशहरा पर्व, शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा। सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों के पुलिस शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं स्त्री शक्ति और सामर्थ्य को नमन के प्रतीक स्वरूप लोकमाता अहिल्या देवी की राजधानी महेश्वर में दशहरे पर शस्त्र पूजन करेंगें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी 5 अक्टूबर की मंत्रि-परिषद की बैठक दमोह जिले के संग्रामपुर में होगी। यह रानी दुर्गावती के प्रति राज्य सरकार के सम्मान का प्रकृटीकरण है बैठक का आयोजन। उल्लेखनीय है कि संग्रामपुर रानी दुर्गावती की राजधानी रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मं‍त्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में वंदे-मातरम् के गान के साथ मंत्रालय में बैठक आरंभ हुई।

यह भी पढ़ेDamoh Accident : ट्रक ने ऑटो को रौंदा,7 की मौतः 5 एक ही परिवार केvसदस्य , 3 घायल : नशे में था ट्रक ड्राइवर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लंदन की T-4 एजुकेशन संस्था द्वारा रतलाम के विनोबा सीएम राइज़ स्कूल को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार-2024 के नवाचार श्रेणी में शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में शामिल होने संबंधी प्रमाण पत्र सौंपा गया। मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने यह प्रमाण पत्र सौंपा।

प्रदेश में आरंभ हो रही है सोयाबीन उपार्जन के लिए नामांकन की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सोयाबीन उपार्जन के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो रही है। सभी मंत्री तथा जनप्रतिनिधि अधिक से अधिक कृषकों का नामांकन सुनिश्चित कराएं। समर्थन मूल्य पर गुणवत्ता पूर्ण सोयाबीन का उपार्जन करें।

यह भी पढ़ेभाग्योदय तीर्थ हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में लगी भीषणआग : लाखो का नुकसान , जिला प्रशासन मौके पर : आग लगने के कारणों की होगी जांच

परम्परागत उद्योगों को किया जाएगा प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि अगली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 27 सितंबर को सागर में होगी। इसी क्रम में रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल में भी दिसंबर 2024 तक क्षेत्रीय इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोलकाता में हुए रोड शो और उद्योगपतियों व निवेशकों से चर्चा के सत्र का उत्साहवर्धक प्रतिसाद मिला है। कोलकाता के रोड शो और परिचर्चा सत्र में 700 से अधिक उद्योगपतियों और निवेशकों ने सहभागिता की तथा मध्यप्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखाई। कोलकाता के सत्र में हुई चर्चा के परिणामस्वरूप प्रदेश में लगभग 20 हजार करोड़ रूपए का निवेश संभावित है, जिससे लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। देश के 16 प्रमुख उद्योग समूह प्रदेश में इकाईयां लगाने के इच्छुक हैं। इस क्रम में बिरला समूह द्वारा बड़नगर (उज्जैन) में सीमेंट इकाई लगायी जाएगी। प्रदेश के परम्परागत उद्योगों को भी प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अगले दो वर्ष में 14 गुना वृद्धि के लिए प्रयास जारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में पिछले 12 साल में प्रदेश में 14 गुना वृद्धि की है। इस दिशा में अगले दो वर्ष में 14 गुना वृद्धि की संभावना है। इसके लिए प्रदेश में निर्धारित कार्ययोजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। ग्रामोन्नयन अभियान के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों के 51 जिलों के 259 विकासखंडों के 500 से कम जनसंख्या वाले गांवों में आयुष्मान, एलपीजी, मोबाइल मेडिकल यूनिट, कौशल विकास, होम-स्टे, ग्रामीण विद्युतीकरण, टेलीकॉम गतिविधि जैसे कार्यों को क्रियान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकास और जनकल्याण के लिए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों के हितग्राहियों का ग्रामीणों से प्रत्यक्ष परिचय व संवाद कराया जाए।


सिंहस्थ-2028 के आयोजन के लिए "कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना" के लिये 919 करोड़ 94 लाख रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा अनुबंधित एजेंसी से सिंहस्थ-2028 के आयोजन के लिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की महती आवश्यकता के दृष्टिगत प्रो-रेटा आधार पर "कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना" लागत राशि 919 करोड़ 94लाख रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि उज्जैन जिले की कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति रुपये 598 करोड़ 66 लाख की प्रदान की गई थी। परियोजना अंतर्गत कान्ह नदी के दूषित जल को 16.70 किलोमीटर की भूमिगत क्लोज डक्ट से उज्जैन शहर की सीमा के बाहर कालियादेह के पास क्षिप्रा नदी में प्रवाह किया जाना प्रस्तावित था। कार्य के लिए मेसर्स वेंसर उज्जैन प्रोजेक्ट के साथ राशि रू. 479 करोड़ 89 लाख का 15 मार्च 2024 को अनुबंध निष्पादित किया गया। कार्य सितम्बर 2027 तक पूर्ण किया जाना है।

दूषित जल को पवित्र क्षिप्रा नदी में मिलने से रोकने के लिए क्लोज डक्ट के एलाईंमेंट का परिवर्तन किया गया। परिवर्तन के बाद 18.5 किलोमीटर कट/कवर एवं 12 किलोमीटर टनल प्रस्तावित किये जाने से राशि रू. 321 करोड़ 28 लाख की वृद्धि होकर वर्तमान लागत 919 करोड़ 94 लाख हो रही है।

समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा खरीफ वर्ष 2024 (विपणन वर्ष 2024-25) में केन्द्र सरकार के प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत सोयाबीन का पंजीकृत कृषकों से उपार्जन, राज्य उपार्जन एजेंसी म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया।

कृषकों का 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक पंजीयन होगा एवं खरीदी (उपार्जन) 25 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक की जायेगी। सोयाबीन उपार्जन के लिये 1400 केंद्र बनाये जायेंगे, जिनमें यथा संशोधन भी किया जा सकेगा। प्रदेश में किसानों से 13.68 लाख मेट्रिक टन सोयाबीन न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विटंल 4892 रूपये की दर से उपार्जन किया जाएगा। निर्धारित मात्रा से अधिक उपार्जन होने पर राज्य सरकार अपने स्तर पर सोयाबीन की खरीदी करेगी।

नीमच जिला अंतर्गत भाटखेड़ा से डुंगलावदा तक 4-लेन सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा नीमच जिला अंतर्गत भाटखेड़ा से डुंगलावदा तक 4-लेन सीमेंट कांक्रीट सड़क लंबाई 16 कि.मी. के निर्माण के लिए 133 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी।

विधानसभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष (वेतन तथा भत्ता) अधिनियम में संशोधन का अनुमोदन

विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के भत्तों पर देय आयकर सरकार द्वारा भरने का प्रावधान है। विधानसभा अध्यक्ष ने 1 जुलाई को सदन में घोषणा की थी कि वे अपना आयकर स्वयं भरेंगे। इसी परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष (वेतन तथा भत्ता) अधिनियम में संशोधन करने संबंधी विधेयक पर मंत्रि-परिषद् ने अनुमोदन प्रदान किया है, जिसे विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्तुत किया जायेगा।

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के भत्तों पर देय आयकर सरकार द्वारा भरने का प्रावधान है। नेता प्रतिपक्ष ने 1 जुलाई को सदन में घोषणा की थी कि वे अपना आयकर स्वयं भरेंगे। इसी परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष (वेतन तथा भत्ता) अधिनियम में संशोधन करने संबंधी विधेयक पर मंत्रि-परिषद् ने अनुमोदन प्रदान किया। जिसे विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्तुत किया जायेगा।

नवीन विधायक विश्राम गृह निर्माण के लिए 159 करोड़ 13 लाख रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा नवीन विधायक विश्राम गृह निर्माण के लिए 159 करोड़ 13 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। उल्लेखनीय है कि वर्तमान विधायक विश्राम गृह का निर्माण वर्ष 1958 में किया गया था। वर्तमान विश्राम गृह के पुराने पारिवारिक खण्ड क्रमांक-1 एवं शापिंग सेंटर के स्थान पर 102 आवास 5 ब्लाकों से निर्मित किये जाना है। प्रत्येक आवास का प्लिंथ एरिया 2615 वर्ग फीट होगा।
Share:

Damoh Accident : ट्रक ने ऑटो को रौंदा,7 की मौतः 5 एक ही परिवार के सदस्य , 3 घायल : नशे में था ट्रक ड्राइवर

Damoh Accident : ट्रक ने ऑटो को रौंदा,7 की मौतः 5 एक ही परिवार के सदस्य , 3 घायल :  नशे में था ट्रक ड्राइवर 


तीनबत्ती न्यूज : 24 सितम्बर ,2024

दमोह:  मध्यप्रदेश के दमोह जिले के कटनी स्टेट हाईवे के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में मंगलवार को एक ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमे पांच सदस्य एक ही गुप्ता परिवार के है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी मौके  पर पहुंचे और  घायल लोगों के लिए इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा।बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे।

जेसीबी मशीन से निकाला लोगो को

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक में फंसे ऑटो से शव और घायलों और को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। इस हादसे में ऑटो चालक आलोक गुप्ता समेत 7 लोगों की जान चली गई। वहीं, गायत्री पति सिद्ध, रीता बाई पति राजेश और एक बच्चा घायल हैं।

ट्रक ड्राइवर नशे में

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। छतरपुर के बक्सवाहा का रहने वाला ड्राइवर नीरज सिंह लोधी (22) शराब के नशे में है। पुलिस मेडिकल जांच के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची है। वह इतने नशे में है कि कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। उसे तो ये भी होश नहीं कि क्या हुआ है। 

मृतकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य

मृतकों में 5 एक ही परिवार के मृतकों में पांच लोग एक ही राकेश गुप्ता के परिवार के है। मरने वालों में 5 लोग एक ही परिवार के है।  सभी लोग दमोह शहर के शोभा नगर के रहने वाले हैं और बांदकपुर दर्शन करने जा रहे थे।

इनकी मौत हुई

1. साक्षी पिता राजेश गुप्ता

2. हीरालाल गुप्ता

3. राकेश गुप्ता पिता राम चरण गुप्ता

4. गायत्री गुप्ता

5. आलोक गुप्ता

6. शिवा गुप्ता

7. महेंद्र गुप्ता


सीएम ने जताया शोक : मृतकों के परिजन को 2-2 लाख का मुआवजा


सीएम मोहन यादव ने दमोह में हुए हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- हादसे में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share:

केंद्रीय मंत्री डा वीरेंद्र कुमार ने सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति निरस्त की : विरोध के चलते हटाया 130 से ज्यादा सांसद प्रतिनिधियो को

केंद्रीय मंत्री डा वीरेंद्र कुमार ने सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति निरस्त की : विरोध के चलते हटाया 130 से ज्यादा सांसद प्रतिनिधियो को


तीनबत्ती न्यूज : 23 सितम्बर ,2024

टीकमगढ़ : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आखिरकार अपने लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़ में बनाए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। उनके लोकसभा क्षेत्र में आने वाले टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी के जिला कलेक्टर को भेजे पत्र सोशल मीडिया पर उनका पत्र वायरल भी है। उनके प्रतिनिधि अनुराग वर्मा ने पत्र की पुष्टि भी कर दी है। केंद्रीय मंत्री ने 132 सांसद प्रतिनिधि बनाए थे।

टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी के जिला कलेक्टर को भेजे पत्र। : समीक्षा के बाद होंगी नियुक्ति








केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि मेरे द्वारा जिले में विभिन्न विभागों एवं स्थानों पर कार्य को सहज बनाने के लिए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई थी। विभिन्न विषयों के आने के कारण एवं पार्टी के रीति नीति एवं सिद्धातों के तहत पार्टी हित में समस्त सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति स्थगित की जाती हैं।सभी सांसद प्रतिनिधियों की समीक्षा करने के उपरांत सभी प्रकार की सकारात्मक स्वीकृति आने के उपरांत पुनः नियुक्तियां की जावेगी।

यह भी पढ़े राहुल गांधी ने विदेश में भारत का उपहास उड़ाया : जनता बर्दाश्त नहीं करेगी केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ▪️ बीडी शराब जैसे नशों से मुक्त कराने जन अभियान चलाना होगा


सांसद प्रतिनिधियों को लेकर था विवाद

पिछले एक माह के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में करीब 132 सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति के संबंध में सूची जारी की थी। सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति के बाद से ही इस मुद्दे को लेकर विरोध शुरू हो गया था।इसकी शुरुआत छतरपुर जिले के पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए की। इसका समर्थन विधायक ललिता यादव ने किया। सके बाद टीकमगढ़ और खरगापुर विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायकों ने सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति को गलत ठहराया था। पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने कांग्रेस पार्टी का काम करने वाले लोगों को प्रतिनिधि बनाया है।पू र्व विधायक राहुल सिंह लोधी ने सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति में पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा के आरोप लगाए थे। 

यह भी पढ़े भाग्योदय तीर्थ हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में लगी भीषणआग : लाखो का नुकसान , जिला प्रशासन मौके पर : आग लगने के कारणों की होगी जांच

पाक्सो एक्ट दर्ज हुआ सांसद प्रतिनिधि पर

इस विवाद के  दौरान  सांसद प्रतिनिधि आशीष तिवारी पर कोतवाली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।सांसद प्रतिनिधि पर दर्ज एफआईआर के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। सागर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने आशीष तिवारी को हटाने की जानकारी दी। 

लगातार बढ़ते विवादो के कारण आज सोमवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सभी सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति निरस्त कर दी है और लिखा कि समीक्षा के बाद पुनः घोषणा की जाएगी।

Share:

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई में नपा भवन, मिडवे रिट्रीट सहित 24 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई में नपा भवन, मिडवे रिट्रीट सहित 24 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 


तीनबत्ती न्यूज : 23 सितम्बर,2024

खुरई
। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में 23.34 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 8.12 करोड़ की लागत से नगरपालिका परिषद खुरई का कार्यालय भवन,10.22 करोड़ की लागत से खुरई से बीना रोड पर मिडवे रिट्रीट और 5 करोड़ की लागत से खुरई तालाब के सौंदर्यीकरण के तहत पाथवे, राधाकुंड, फ्लोटिंग फाऊंटेन व लाइटिंग आदि दूसरे चरण के कार्य शामिल हैं। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि खुरई मध्यप्रदेश की इकलौती ऐसी नगरपालिका है जहां पिछले 7 सालों में 2 हजार करोड़ की लागत से सुव्यवस्थित योजना के साथ विकास के काम हुए हैं व चल रहे हैं। सरकार ने इसे विकास का माडल घोषित किया है।




पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विकास कार्यों ने खुरई की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल दी है। यहां सुविचारित योजना के तहत हुए विकास का परिणाम है कि सरकार ने खुरई नगरपालिका को विकास का माडल मानते हुए प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं के अध्यक्षों व सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को खुरई नपा के विकास के अवलोकन के लिए तीन दिवसीय दौरा कराया है। प्रदेश में खुरई अकेला नगरपालिका क्षेत्र हैं जहां 175 करोड़ लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। यहां 11 हजार पीएम आवास, 20 करोड़ से शहर के नाला निर्माण, 50 करोड़ से नगर की पेयजल योजना, 15 करोड़ के 13 पार्क, 30 करोड़ से सड़क निर्माण, 30 करोड़ के 45 सामुदायिक भवन, 68 करोड़ से मार्ग निर्माण, 5 करोड़ से आडिटोरियम, 4 करोड़ से डॉ. आंबेडकर संग्रहालय, 10 करोड़ से स्ट्रीट लाइट, 2-2 करोड़ के आश्रय स्थल व हाट बाजार,  50 करोड़ से वार्ड विकास, 40 लाख से दीनदयाल रसोई घर जैसे काम हुए हैं। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि 80 करोड़ की लागत से पूरे शहर की सड़कें अगले तीन महीने में सीसी रोडों में बदल जाएंगी। आईआईटी स्वीकृत होकर जगह चयनित हो चुकी है। कृषि महाविद्यालय के भवन निर्माण का काम शीघ्र हो जाएगा। रजवांस मार्ग का रेलवे ओवरब्रिज 6 माह में तैयार हो जाएगा और खिमलासा मार्गों के रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण आरंभ हो रहा है।

पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खुरई सिविल अस्पताल से लगकर 12 एकड़ भूमि सुरक्षित कराई गई है जिस पर अगले चार साल के भीतर मेडीकल कॉलेज का निर्माण होगा। उन्होंने किसानों से कहा कि खुरई नगर का विस्तार करने शीघ्र ही कई नई सड़कों का निर्माण होगा




पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश की भाजपा सरकार की लाडली बहना, आयुष्मान योजना, मुफ्त राशन योजनाओं पर भ्रम फैलाया था कि ये योजनाएं चुनाव बाद बंद हो जाएंगी। चुनाव के साल भर बाद भी यह तीनों योजनाएं और विस्तार देकर तेजी से चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार लाडली बहना योजना की राशि भविष्य में 5 हजार तक बढ़ाने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ही अपने कामों के आधार पर यह दावा कर सकती है कि यह किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं की सरकार है। भाजपा सरकार इनके परिवारों की चिंता करती है और उन्हें सीधा लाभ पहुंचाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपको मतदाता नहीं बल्कि परिवार माना है, इसलिए आप सभी परिवार सहित भाजपा की सदस्यता लीजिए। उन्होंने कहा कि खुरई का विकास राजनैतिक मकसद से नहीं किया बल्कि परिवार की भावना से किया है। इसलिए मैं खुरई के हर एक परिवार से मांग करता हूं कि आप सभी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीजिए। भूमिपूजन कार्यक्रम को पार्षद बलराम यादव, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीतिराज पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश मिश्रा ने भी संबोधित किया, संचालन पार्षद अजीत सिंह अजमानी ने किया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद्र बजाज, सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर, सभी पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, नेता कार्यकर्ता व अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

भाग्योदय तीर्थ हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में लगी भीषणआग : लाखो का नुकसान , जिला प्रशासन मौके पर : आग लगने के कारणों की होगी जांच

भाग्योदय तीर्थ हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में लगी भीषणआग : लाखो का नुकसान , जिला प्रशासन मौके पर : आग लगने के कारणों की होगी जांच



 
तीनबत्ती न्यूज : 23 सितम्बर ,2024
सागर। सागर के  सबसे बड़े भाग्योदय तीर्थ  हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में भीषण आग लगने से अफरातफरी फेल गाई। आक्सीजन सिलेंडर धमाके के साथ फटते रहे ।  पूरे क्षेत्र में धुंआ ही धुंआ भर गया। इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई । परंतु इसमें लाखो का नुकसान हो गया। पुलिस प्रशासन ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया। यह एक बड़ा हादसा भी टल गया। सागर के इस निजी हॉस्पिटल परिसर में एक बड़ा धार्मिक आयोजन चल रहा है। जिसने रोजाना हजारों श्रद्धालु जुड़ते है। 
________
देखे : भाग्योदय तीर्थ हॉस्पिटल में लगी आग

_________



शाम के वक्त हुआ हादसा

भाग्योदय तीर्थ हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में शाम के वक्त अचानक आग लग गई ।बताया जाता है कि आक्सीजन सिलेंडर फटने से आग लगी । देखते ही देखते 15 ,20 फीट ऊपर तक आग की लपटे उठने लगी, धुएं का गुबार पूरे परिसर में छा गया, वहां पर मौजूद लोगों ने आसपास खड़े लोगों को वहां से हटाया इसके बाद तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई मोती नगर पुलिस फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आर्मी की दमकल भी बुलाई गई।


तत्काल ही वहां पर आज को बुझाने की कवायद शुरू की गई,। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार यहां पर रह रहकर छोटे-छोटे धमाके टाइप के भी कुछ उठ रहे थे जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा था। अस्पताल परिसर में मरीजों और परिजनों की संख्या खूब थी। लगातार बढ़ती आग और धुंए के चलाते परिजन मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए नजर आए। आईसीयू और ब्लड बैंक सहित कुछ वार्डो में धुंआ भर गया। मरीजों में भगदड़ के हालात बन गए।भाग्योदय तीर्थ के वालंटियर, फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस के द्वारा आज को बुझाने की प्रयास किए गए करीब आधा घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

 धार्मिक आयोजन भी चल रहा था

भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र में इस समय हजारों लोगों का आना जाना हो रहा है । यहां पर जैन संत श्री सुधा सागर जी महाराज  विराजमान है। उनके द्वारा शाम के समय जिज्ञासा समाधान किया जाता है जिसमें सैकड़ो लोग पहुंचते हैं, अस्पताल में भी हर तरह के मरीज और उनके परिजन यहां पर आते हैं। यह घटना भाग्योदय परिसर में जहां पर नए मंदिर का निर्माण किया जा रहा है उसके ठीक बाजू में हुई है । 

     फाइल फोटो : भाग्योदय तीर्थ हॉस्पिटल

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसा अस्पताल से बिल्कुल सामने जिस समय घटना हुई उसके आसपास सैकड़ो लोग थे गनीमत रही कि किसी भी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने सुचारू रूप से संचालन की बात कही है। इस दौरान सभी मरीज सुरक्षित रहे और भाग्योदय अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, डॉक्टर सभी को सहायता कर रहे हैं।
भाग्योदय तीर्थ संस्थान में फार्मेसी  नर्सिंग कालेज के साथ ही होस्टल आदि है।  परिसर क्षेत्र में काफी बड़े इलाके में धार्मिक और सामाजिक आयोजन अक्सर होते है। कुछ लोगो ने फायर सेफ्टी और अन्य सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठाए है। बताया जाता है कि अंदर चल रहे धार्मिक आयोजन को लेकर मनमाने तरीके से टेंट और बिजली आदि बिना सुरक्षा इंतजामों के लगाए गए है। आगजनी की घटना ने अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी।

जिला प्रशासन रहा मौके पर


सागर के भाग्योदय अस्पताल की मेडिकल स्टोर में आग लगने की सूचना पाते ही जिला प्रशासन ,  पुलिस प्रशासन , नगर निगम  तत्काल मौके पर पहुंचा। जहां फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया जा रहा है। कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देश पर अपर कलेक्टर  रुपेश उपाध्याय, एसडीएम श्रीमती अदिति यादव , नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री ,डिप्टी कलेक्टर  विजय डहेरिया , एडिशनल एसपी  लोकेश सिन्हा,  सीएसपी  एस बिजोरिया सहित नगर निगम का अमला मौके पर मौजूद है।


आग लगने के कारणों की होगी जांच

अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास प्रारंभ किये। कुछ देर की कोशिश के बाद 6 फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अस्पताल में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित हैं। आग लगने के कारण की जांच की जाएगी।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

Online Satta: Sagar : आनलाईन सट्टा खिलाने वाले अंतर्राजीय गिरोह गिरफ्तार : 13 पासबुक व 26 एटीएम से करीब 01 करोड का हिसाब किताब बरामद ▪️ छतीसगढ़ के सटोरिया पुलिस चौकी के पास खिला रहे थे सट्टा

Online Satta Sagar : आनलाईन सट्टा खिलाने वाले अंतर्राजीय गिरोह गिरफ्तार : 13 पासबुक व 26 एटीएम से करीब 01 करोड का हिसाब किताब बरामद

 ▪️   छतीसगढ़ के सटोरिया पुलिस चौकी के पास खिला रहे थे सट्टा 



तीनबत्ती न्यूज : 22 सितम्बर ,2024

सागर :आनलाईन सट्टा (Online Satta) न दोनो जोरों पर है। सागर पुलिस( Sagar  Police ) ने एक आन लाईन सट्टा खेलने वाले गिरोह की पकड़ा है। इसमें सटोरियों से पासबुक, लैपटाप , एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और करीब एक करोड़ रुपए का हिसाब किताब भी जब्त किया है। छतीसगढ़  ( Chhattisgarh ) के सटोरिया एक पुलिस चौकी के पास  किराए के मकान में सट्टा खिला रहे थे।

शनिचरी पुलिस चौकी के पास पकड़े गए सटोरिया

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने  मुखबिर की सूचना पर  संकेत पिता संतोष जैन उम्र 34 साल निवासी शास्त्री वार्ड हनुमान मंदिर के पास थाना मोतीनगर जिला सागर को पकडा । जिसने बडे स्तर शनिचरी स्थित पुलिस चौकी के पास मकान में उसके अन्य सहयोगी द्वारा ऑन लाईन बेबसाईट के माध्यम  अवैध सटटा संचालित किया जा रहा था। 

यह भी पढ़ेSagar : शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य के सूने घर में चोरीः स्कूल गए थे प्राचार्य, घर में घुसे चोर


पुलिस ने रेड कार्यवाही कर इम्तियाज पिता मुमताज रयान उम्र 27 साल निवासी भिलाई पावर हाउस थाना छावनी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ , तुक्केश्वर पिता राजेश कुमार साहू उम्र 19 साल निवासी वृंदावन नगर कैम्प 01 भिलाई थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ . मोहम्मद आफताब पिता मोहम्मद एनूल उम्र 20 साल नि० कैम्प 01 भिलाई पावर हाउस थाना छावनी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ , कबीर पिता दीपक कुमार कोरी उम्र 22 साल निवासी कैंप नंबर 1 सुखेलो थाना छावनी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़, निखिल कुमार पिता सुभाष प्रसाद महतो उम्र 20 साल निवासी भिलाई पावर हाउस के पास बसंत टाकिज थाना छावनी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ , गोलू उर्फ निखिल पिता मंगलदास सतनामी उम्र 21 साल निवासी कैम्प नंबर 1 रोड 18 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ , मोहम्मद जावेद पिता शेख कमरुद्दीन उम्र 20 साल निवासी बसंत टकीज के पीछे थाना छावनी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ ,  विशाल पिता हरीशंकर साहू उम्र 37 साल निवासी विजय टॉकीज देवरहा काम्पलेस सागर को पकड़ा।

यह भी पढ़ेHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 सितम्बर से 29 सितम्बर 2024 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

फर्जी तरीके से  लाभ देने का लालच

पुलिस के मुताबिक फर्जी तरीके से दो से तीन गुना लाभ देने की लालच देकर सट्टा लगाने के लिए प्रलोभित कर सटटा का संचालन करना बताया । आरोपी के कब्जे से 22 मोबाईल फोन.03 लैपटॉप, 19 पासबुक, 13 चेकबुक, 26 एटीएम कुल संपत्ति कीमती करीबन 05 लाख रूपये की जप्ती की गई।आरोपी गण का कृत्य अपराध धारा 318(4)319(2),61 (2) भारतीय न्याय संहिता, 3/4 सटटा एक्ट का पाये जाने से मौके की कार्यवाही की।

मुख्य आरोपी फरार 

पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया  है।  गिरफ्तार आरोपियों से एटीएम, पासबुक के खातो आदि की विस्तृत पूछताछ की जा रही है। घटना का मुख्य आरोपी अमन जैन नि० नमक मण्डी थाना कोतवाली सागर का फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। सटोरियों के इंदौर से भी तार जुड़े है ।पुलिस जांच कर रही है।

इनका कार्य सराहनीय

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम  निरी. जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर  उनि लखन डाबर. सउनि राकेश भटट . प्रआर  जयसिंह राजपूत  प्रआर  विकास सिंह. प्रआर, प्रमोद बागरी. प्रआर जानकी रमण मिश्रा , प्रआर सौरभ सायबर सेल शाखा ,आर  पवन कुमार. आर मंजीत सिंह .आर  सत्येन्द्र सिंह आर संजय. आर  उमाशंकर. आर देवेन्द्र सुमन आर सुनील कुमार शामिल  है।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

www.Teenbattinews.com

Archive