Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सीएम डॉ. यादव की मौजूदगी में 27 सितम्बर को सागर में होगी चौथी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ▪️ उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा और सेक्टोरल-सत्र होंगे ▪️ नवीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का होगा शिलान्यास एवं भूमि-पूजन ▪️ मुख्यमंत्री करेंगे कोयंबटूर में एमपी आईडीसी कार्यालय का वर्चुअल लोकार्पण

सीएम डॉ. यादव की मौजूदगी में 27 सितम्बर को सागर में होगी चौथी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

▪️ उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा और सेक्टोरल-सत्र होंगे

▪️ नवीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का होगा शिलान्यास एवं भूमि-पूजन

▪️ मुख्यमंत्री करेंगे कोयंबटूर में एमपी आईडीसी कार्यालय का वर्चुअल लोकार्पण

तीनबत्ती न्यूज : 26 सितम्बर ,2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 सितंबर को सागर में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर सेक्टोरल-सत्रों में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न नवीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इनमें सागर, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि आवंटन, सागर में एमपीआईडीसी के रीजनल कार्यालय का भूमि-पूजन, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर एवं निवाड़ी जिलों में जिला निवेश प्रोत्साहन केंद्र का लोकार्पण और कोयंबटूर में एमपीआईडीसी के कार्यालय का लोकार्पण शामिल हैं।

करीब 7 घण्टे सीएम सागर में रहेंगे

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे सागर हेलीपैड पहुंचेंगे जहां से कार्यक्रम स्थल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज पहुंचेंगे जहां रीजनल इंडस्ट्रीज एनक्लेव का उद्घाटन करेंगे एवं उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। एवं कार्यक्रम के उपरांत 5:45 पर भोपाल के लिए सागर हेलीपैड से रवाना होंगे।

यह भी पढ़ेसागर की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से बुन्देलखंड को मिलेगी औद्योगिक गति : सीएम डॉ. यादव ▪️सागर संभाग का औद्योगिक परिदृश्य और संभावनाएं

चौथी रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव सागर में

प्रदेश के चौथे रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का आयोजन सागर के जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी ग्राउंड में शुक्रवार को किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में देश-विदेश के उद्योगपति एवं निवेशक शामिल होंगे। शुभारंभ सत्र में र देश के प्रमुख उद्योगपति राज्य में निवेश के प्रति अपने विचार रखेंगे।

सेक्टोरल-सत्र

कॉन्क्लेव में विभिन्न सेक्टोरल-सत्र आयोजित किये जायेंगे। इसमें पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक एवं संबधित सेक्टर (मुख्य फोकस – बीना रिफ़ाइनरी से संबंधित) कृषि, खाद्य प्र-संस्करण और डेयरी क्षेत्र, एमएसएमई एवं स्टार्टअप, कुटीर उद्योग (मुख्य फोकस-बीड़ी उद्योग), रिन्यूएबल एनर्जी, टेक्सटाइल व टेक्निकल टेक्सटाइल पर दो राउंड-टेबल सत्र, एक ज़िला-एक उत्पाद (ओडीओपी) से संबंधित कार्यशाला और स्थानीय समस्याओं के आईटी आधारित समाधान के लिए हैकथोन का आयोजन भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ेRegional Industry Conclave Sagar: रीजनल इंडस्ट्रीज कांक्लेव : बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगाः मंत्री गोविंद राजपूत ▪️4500 से अधिक उद्यमियों ने पंजीयन कराया : 60 से अधिक प्रमुख उद्योगपति आएंगे

कॉन्क्लेव का मुख्य फोकस कुटीर उद्योग

कॉन्क्लेव का मुख्य फोकस स्थानीय कुटीर उद्योग होगा। बीड़ी उद्योग पर आधारित पृथक सेशन में विस्तृत कार्य-योजना पर चर्चा की जायेगी। 'एक ज़िला-एक उत्पाद' में सागर संभाग के सभी जिलों के स्थानीय उत्पादों की विश्व स्तरीय गुणवत्ता, विपणन एवं प्र-संस्करण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

निवेश की संभावनाओं संबंधी वीडियो फिल्म दिखाएंगे

कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं संबंधी वीडियो फिल्म दिखाई जायेगी। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटिज इन मध्यप्रदेश पर और प्रमुख सचिव खनन एवं खनिज साधन श्री संजय शुक्ला द्वारा इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटिज इन माइनिंग सेक्टर पर प्रेजेंटेशन दिया जायेगा। प्रमुख सचिव पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ल द्वारा इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटिज इन टूरिज्म सेक्टर और सचिव एमएसएमई डॉ. श्री नवनीत मोहन कोठारी एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स पर प्रेजेंटेशन देंगे। कॉन्क्लेव में प्रबंध निदेशक हस्तशिल्प, हथकरघा विकास निगम एवं मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड श्री मोहित बुंदस द्वारा कुटीर एवं ग्रामोद्योग पर प्रेजेंटेशन देंगे। प्रमुख उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर अपने अनुभव साझा करेंगे। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर एवं टेक्सटाइल व टेक्निकल सेक्टर में निवेश पर राउंड टेबल मीटिंग होगी।

कॉन्क्लेव में "एक जिला-एक उत्पाद" सहित विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाये जायेंगे। कॉन्क्लेव में बुंदेलखंडी संस्कृति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। स्थानीय कलाकार बुंदेलखंडी नृत्य और गायन की आकर्षक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम स्थल पर पारम्परिक तरीक़े से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। अतिथिगण भोजन में स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

बुंदेलखंड हैकाथॉन 2024:  युवाओं के सपनों को उड़ान देने का मंच : मंत्री गोविंद राजपूत



खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत आज सागर में आयोजित हुई बुंदेलखंड हैकाथॉन 2024 के आयोजन में शामिल हुए।
मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड हैकाथॉन 2024 में आज हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जहाँ से बुंदेलखंड की प्रतिभा पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने वाली है। यह हैकाथॉन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के सपनों को उड़ान देने का मंच है।
क्या आप जानते हैं कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप देश बन गया है? यह गर्व की बात है। और अब सागर जैसे शहरों की बारी है इस स्टार्टअप क्रांति में अपनी अमिट छाप छोड़ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। स्टार्टअप हब के रूप हमारा लक्ष्य है सागर को एक प्रमुख स्टार्टअप हब में विकसित करना। जब भोपाल, इंदौर का युवा अपना नाम कर सकता है, तो सागर का युवा क्यों पीछे रहे?
उन्होंने कहा कि, वे विशेष रूप से बेटियों से कहना चाहते हैं कि आप अपने सपनों को पंख दें। कोई भी चुनौती अपने आप में बड़ी या छोटी नहीं होती, बस हमारा दृष्टिकोण उसे बड़ा या छोटा बनाता है।




सपनों को यथार्थ में बदलने का माध्यम है बुंदेलखंड हेकेथान : विधायक श्री जैन

सागर विधायक  शैलेंद्र जैन ने कहा कि बुंदेलखंड हेकेथॉन सपनों को यथार्थ में बदलने का माध्यम साबित होगा। स्टार्टअप इस दिशा में पहला कदम है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सूक्ष्म, लघु उद्योग तथा स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।

कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने कहा कि शासन की मंशा हमेशा समस्याओं को हल करने की दिशा में नीति बनाने की होती है। सागर जिले में भी इसी दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। सागर जिले में रंगीन रोटी कैंपेन भी इस तरीके का ही एक प्रयास है, जिसमें हमारे स्कूली और आंगनवाड़ी बच्चे पोषण युक्त आहार प्राप्त कर रहे हैं। सागर में भी स्टार्टअप्स तथा औद्योगिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन सेंटर, को-वर्किंग स्पेस जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

60 स्टार्टअप्स ने बताये बुंदेलखंड की समस्याओ के इनोवेटिव निराकरण 


रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के अंतर्गत , बुंदेलखंड हैकथॉन का आयोजन 26 सितम्बर को किया गया।  जिसमे देश भर से 60 स्टार्टअप ने बुंदेलखंड की समस्याओ के लिए अपने अपने इनोवेटिव आइडियाज को साँझा किया , बुंदेलखंड हैकथॉन देश भर से 600 से अधिक रेजिस्ट्रेशन्स प्राप्त किये गए जो की उन समस्याओ के लिए थे जो बुंदेलखंड की आम जनता , सरकारी कर्मचारियों , निजी कर्मचारियों एवं बुंदेलखंड के उद्योगपतियों के द्वारा साँझा की गयी थी | 
बुंदेलखंड हैकथॉन का आयोजन मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कोर्पोरशन , द्वारा किया गया जिसमे कार्यक्रम संयोजक के रूप में इन्क्यूबेशन मास्टर्स ने इस आयोजन में अपनी सहभागिता दी | 
बुंदेलखंड हैकथॉन का मुख्य उद्देश्य , समूचे बुंदेलखंड में व्याप्त समस्याओ का समाधान इनोवेटिव तरीके से प्राप्त करना साथ ही , बुंदेलखंड को नवाचार एवं उद्यमिता की मुख्य धारा में जोड़ना था , उक्त कार्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्टार्टअप्स के समाधान को परखने एवं गहराई से जानने के लिए देश के विभिन्न शहरों से स्टार्टअप्स जगत की हस्तियां मौजूद रही , जिसमे मुख्यता स्टार्टअप इन्वेस्टर्स एवं मेंटर्स शामिल रहे , जिन्होंने स्टार्टअप के साथ वार्तालाप कर उनके आईडिया को समझा और साथ ही अपने अनुभवों साँझा किया | 

मिलेंगे पुरस्कार

कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को उनके आईडिया पर जूरी द्वारा स्कोर प्रदान किया जिससे टॉप तीन आइडियाज को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा । जिसमे प्रथम पुरुस्कार 150000 , द्वितीय पुरस्कार 100000 एवं तृतीय पुरस्कार 100000 सुनिश्ति किया गया है साथ ही बेस्ट वुमन स्टार्टअप को भी 50000 की राशि द्वारा सम्मानित किया जायेगा |

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

Sagar : शहर कांग्रेस ने काला विशाल मशाल जुलूस : 27 सितम्बर को कांग्रेस मुख्यमंत्री दिखाए को काले झंडे ▪️ पहले की बिजनेस मीट का सागर की जनता को कोई लाभ नहीं मिला : राजकुमार पचौरी

Sagar : शहर कांग्रेस ने काला विशाल मशाल जुलूस : 27 सितम्बर को कांग्रेस मुख्यमंत्री दिखाए को काले झंडे 

▪️ पहले की बिजनेस मीट का सागर की जनता को कोई लाभ नहीं मिला : राजकुमार पचौरी



तीनबत्ती न्यूज : 26 सितम्बर ,2024

सागर :  आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बिजनेस कांक्लेब के लिए लगाए गए टेंटो में बारह करोड़ के खर्च में भ्रष्टाचार, मध्यभारत एग्रो जैसी फैक्ट्री से हो रहे प्रदुषण, भाजपा शासन में हो रहे भ्रष्टाचार, स्मार्ट सिटी का भ्रष्टाचार,प्राइवेट अस्पतालों को बिना सुविधाओं के लाइसेंस देना,तालाब सफाई घोटाला आदि को लेकर कांग्रेस कार्यालय गौर मूर्ति से राधा तिराहा तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।मशाल जुलूस मुख्यमंत्री एवं प्रदेश शासन द्वारा की जा रहीं अंदेखी एवं भाजपा शासन के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के बिरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया हैँ। इस विशाल मशाल जुलूस का नेतृत्व जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने किया कांग्रेस जनों ने हाथो में जलती मशालो के साथ भ्रष्टाचार विरोधी नारे लगाते कांग्रेस कार्यालय के सामने से गौर मूर्ति, कटरा जामा मस्जिद, गुजराती बाजार, होते हुए जुलूस राधा तिराहा पंहुचा।


जहाँ जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राजकुमार पचौरी ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित यह रीजनल बिजनेस कांक्लेब भाजपा पदाधिकारियों और मंत्रियो के करीबी व्यापारी मित्रो को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है, करोडो रूपये के डोम लगाए गए हैँ आसपास की सड़के चमकाई गई हैँ जो एक वारिश भी सहन नहीं कर पाई हैँ।


पचौरी ने कहा कि पूर्व सरकारों ने भी इस तरह के आयोजन किये थे जिसका कोई लाभ बुंदेलखंड के लोगो को नहीं मिला। यह  बिज़नेस मीट भी जनता के साथ धोखा साबित होगा। मध्यभारत एग्रो जैसी  फैक्ट्री से हो रहे प्रदुषण से आसपास के ग्रामीण परेशान हैँ।सागर के युवाओ को अन्य उचित रोजगार की आवश्यकता है,जो तभी मिल पाएगा जब छोटे छोटे उद्योग धंधों को स्थापित किये जाएगे।जिससे सागर जिले और बुंदेलखंड की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।मुख्यमंत्री को सागर के विकास के नाम पर हुए आर्थिक घोटाला की उच्च स्तरीय जाँच कराना चाहिए। कल 27 सितम्बर को  कांग्रेस मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएगी।सभी कांग्रेस जन कांग्रेस कार्यालय में एकत्र होकर कूच करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने बताया कि  सागर की जनता को इन बिज़नेस कांक्लेब का कभी कोई लाभ नहीं मिला। सागर जिले की जमीनों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथों में बांट दिया जाएगा। नगर विधायक सिर्फ बीड़ी उद्योग और अगरबत्ती उद्योग की बात कर रहे हैं उन्हें अन्य छोटे और मध्यम उद्योग की स्थापना पर जोर देना चाहिए।।

 ये हुए शामिल

मशाल जुलूस में पूर्व विधायक सुनील जैन, मुकुल पुरोहित, अमित रामजी दुबे नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, सुरेंद्र चौबे रमाकांत यादव, राकेश राय, राजू राठौर,शिवशंकर यादव रिंकू केशरवानी जितेन सिंह चावला राजेश कोरी, जय रैकवार, हीरालाल चौधरी रवि सोनी, जाहिद ठेकेदार, नरेश संकत पार्षद ऋचा सिंह, माधवी चौधरी, शैलेन्द्र तोमर,विजय साहू, पप्पू गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, महेश जाटव, जमना प्रसाद सोनी,विजय साहू योगराज कोरी, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, समीर खान चैतन्य पाण्डे, तोता यादव, शरद बोहरे, युबा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जितेंद्र चौधरी,प्रदीप पाण्डेय हरिश्चन्द्र सोनवार, राजा सेन, ऋषभ जैन,अशोक नागवानी, पप्पू, गोस्वामी, अभिलाष जैन लीलाधर सूर्यवंशी, रेखा सोनी,गब्बर पठान, सागर साहू, नरेन्द्र मिश्रा,नीलेश अहिरवार,मुरलीधर अहिरवार,ओंकार साहू,सागर साहू, इमरान खान,अभिषेक पाठक, वसीम नेता, सुरेश पिंजवानी, शफीक राइन, शेरू खान,दुलीचंद सकवार,भैयन पटेल, टीकाराम दीवान,आनंद हेला, आदित्य चौधरी ,बाबू मछन्दर, रैकवार, आनंद अहिरवार nsui, सौरभ खटीक, अजय बम्देले, शैलेश अकेला, पवन जाटव प्रहलाद ठाकुर,अरविन्द सिंह ठाकुर,गोपाल तिवारी, कमलेश तिवारी बिल्ली रजक सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस जनों ने मशाल जुलूस में शामिल थे.


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

Sagar : अग्रवाल समाज ने मनाया महालक्ष्मी वरदान दिवस : अग्रसेन जयंती के दिए निमंत्रण

Sagar : अग्रवाल समाज ने मनाया महालक्ष्मी वरदान दिवस : अग्रसेन जयंती के दिए निमंत्रण


तीनबत्ती न्यूज : 25 सितम्बर, 2024

सागर :- अग्रवाल समाज सागर द्वारा लक्ष्मी पूजन पर गुलाब बाबा मंदिर में सामूहिक हवन पूजन कर सभी की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मोहन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल महालक्ष्मी पूजन को अग्रवाल समाज कुलदेवी महालक्ष्मी का वरदान दिवस के रूप में मनाता है सभी समाज जन परिवार सहित सामूहिक महालक्ष्मी जी का हवन पूजन कर सुख समृद्धि और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हैं। अनुष्ठान के मुख्य जजमान अंशुमान अग्रवाल और प्रियंका अग्रवाल रही । हवन पूजन के बाद सभी को प्रसादी का वितरण किया गया।

हवन पूजन में समाज के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, शिव कुमार भीमसरिया, कमल अग्रवाल,लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, राकेश गर्ग हरिकिशन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, विकास अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,गौरव अग्रवाल,शरद पोद्दार, रिंकू अग्रवाल,गौरव अग्रवाल,पर्व अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल,अंकित अग्रवाल हिमांशु अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल,अनिमेष अग्रवाल,श्रीमती शशिकांता अग्रवाल,इंद्रा अग्रवाल, संतोष पोद्दार,राजकुमारी गर्ग,वर्षा अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल,अनु अग्रवाल छाया अग्रवाल, पारुल अग्रवाल,नेहा अग्रवाल आदि समाज जन उपस्थित रहे।

केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति का अभिनंदन



अग्रवाल युवा मंच ने अग्रवाल विकास सभा के सचिव मोहन अग्रवाल के नेतृत्व में डॉ हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ नीलिमा गुप्ता से सौजन्य भेंट कर उनके कुशल मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही उपलब्धियों पर उनका अभिनंदन किया एवं 29 से 3 अक्टूबर तक आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव का आमंत्रण पत्र दिया।

प्रतिनिधिमंडल में अग्रवाल युवा मंच के संयोजक विवेक अग्रवाल, वैश्य महासम्मेलन सागर के जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, युवा महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, नगराध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल गौरव अग्रवाल उपस्थित रहे।


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

सागर की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से बुन्देलखंड को मिलेगी औद्योगिक गति : सीएम डॉ. यादव ▪️सागर संभाग का औद्योगिक परिदृश्य और संभावनाएं

सागर की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से बुन्देलखंड को मिलेगी औद्योगिक गति : सीएम डॉ. यादव

▪️सागर संभाग का औद्योगिक परिदृश्य और संभावनाएं


तीनबत्ती न्यूज : 25 सितम्बर,2024

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुंदेलखंड क्षेत्र को केन-बेतवा परियोजना की सौगात देकर पूरे क्षेत्र के समग्र विकास के नये द्वार खोल दिये हैं। इससे कृषि के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। आगामी 27 सितम्बर को सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने जा रहा है। इस कॉन्क्लेव से वीरों की धरती के रूप में विख्यात बुंदेलखंड को एक नई पहचान मिलने के साथ औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्रीय अंचलों में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से निवेश में अभूतपूर्व सफलताएँ मिली हैं। इससे क्षेत्र के विकास के साथ बड़ी संख्या में रोजगार सृजन भी होगा। उन्होंने कहा कि म.प्र. सरकार बुन्देलखंड क्षेत्र के समग्र विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।



सीएम ने कहा कि सागर की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने से पहले बुंदेलखंड क्षेत्र के उद्योगपतियों से चर्चा की गई। सभी ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये व्यापक पैमाने पर निवेश के लिये सहमति दी है। देश-विदेश के उद्योगपतियों ने कॉन्क्लेव में शामिल होने और निवेश के लिये रूचि दिखाई है।

सागर संभाग का औद्योगिक परिदृश्य

सागर संभाग में आने वाले प्रमुख जिले – सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह और पन्ना में औद्योगिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ लागू की जा रही हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़े और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हों।

सागर जिला

सागर जिले में 5 औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 440 एकड़ भूमि पर 206 औद्योगिक इकाइयाँ कार्यरत हैं। इन इकाइयों में लगभग 211 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ है और 4789 लोगों को रोजगार मिल रहा है। प्रमुख परियोजनाओं में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा बीना स्थित रिफाइनरी में 15000 करोड़ रुपये का निवेश और 4000 लोगों को रोजगार शामिल है। इसके अतिरिक्त, रिफाइनरी के विस्तार और पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए 49000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश प्रस्तावित है, जिससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

छतरपुर जिला

छतरपुर जिले में 3 औद्योगिक क्षेत्र हैं, जो 145 एकड़ भूमि पर स्थित हैं। यहाँ कुल 82 औद्योगिक इकाइयाँ कार्यरत हैं, जिनसे 19 करोड़ रुपये का निवेश और 560 लोगों को रोजगार मिला है। भविष्य में ग्राम ढढारी में 131 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा ग्राम दामची, नया गांव, पठापुर, और सिकारपुरा में भी नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास प्रस्तावित है, जिससे खाद्य प्रसंस्करण, खनिज आधारित उद्योग और इंजीनियरिंग वर्क्स जैसे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

टीकमगढ़ जिला

टीकमगढ़ जिले में 4 औद्योगिक क्षेत्र हैं, जिनमें कुल 32 औद्योगिक इकाइयाँ कार्यरत हैं। इनसे लगभग 12 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ है और 358 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। प्रमुख योजनाओं में बेल मेटल क्लस्टर और फर्नीचर क्लस्टर का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा, ग्राम सुनोरा खिरिया, कारी खास, और लिधौरा उगड़ में भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय उद्योगों को और अधिक विस्तार मिलेगा।

निवाड़ी जिला

निवाड़ी जिले में 3 औद्योगिक क्षेत्र हैं, जिनमें कुल 119 औद्योगिक इकाइयाँ कार्यरत हैं। यहाँ 135 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ है और 1690 लोगों को रोजगार मिला है। महत्वपूर्ण परियोजनाओं में पैसिफिक मेटा स्टील्स द्वारा 1772 करोड़ रुपये के निवेश से इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जिससे 1164 लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही, बबेड़ी जंगल और ग्राम जेर में नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है।


दमोह जिला

दमोह जिले में 3 औद्योगिक क्षेत्र हैं, जिनमें कुल 53 औद्योगिक इकाइयाँ कार्यरत हैं। इनसे 16 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ है और 210 लोगों को रोजगार मिला है। यहाँ मेसर्स जे.एस.डब्ल्यू सीमेंट द्वारा 3000 करोड़ रुपये के निवेश से सीमेंट प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

पन्ना जिला

पन्ना जिला, जो हीरे की धरती के रूप में जाना जाता है, औद्योगिक विकास की दिशा में भी अग्रसर है। जिले में 2 औद्योगिक क्षेत्र हैं, जिनमें 20 औद्योगिक इकाइयाँ कार्यरत हैं। इनसे 46 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ है और 178 लोगों को रोजगार मिला है। प्रमुख परियोजनाओं में अमानगंज में 2000 करोड़ रुपये के निवेश से सीमेंट प्लांट का निर्माण और डायमंड बिजनेस पार्क की स्थापना शामिल हैं।

औद्योगिक संभावनाएँ

सागर संभाग के सभी जिलों में खनिज आधारित उद्योग, पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, पीतल, पेट्रोकेमिकल, बीड़ी, फर्नीचर, इंजीनियरिंग वर्क्स, प्लास्टिक और पैकेजिंग जैसे उद्योगों में अपार संभावनाएँ हैं। राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से इन उद्योगों में व्यापक निवेश की उम्मीद है, जो न केवल आर्थिक विकास को गति देंगे बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे।

राज्य सरकार ने वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष घोषित किया है। इस दिशा में सरकार द्वारा पूरे देश में रोड-शो एवं स्थानीय स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है, जिससे राज्य औद्योगिक केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो रहा है। राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में प्रदेश महत्वपूर्ण योगदान देगा।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

Regional Industry Conclave Sagar: रीजनल इंडस्ट्रीज कांक्लेव : बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगाः मंत्री गोविंद राजपूत ▪️4500 से अधिक उद्यमियों ने पंजीयन कराया : 60 से अधिक प्रमुख उद्योगपति आएंगे

Regional Industry Conclave Sagar: रीजनल इंडस्ट्रीज कांक्लेव : बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगाः मंत्री गोविंद राजपूत

▪️4500 से अधिक उद्यमियों ने पंजीयन कराया : 60 से अधिक प्रमुख उद्योगपति आएंगे


तीनबत्ती न्यूज : 25 सितम्बर, 2024

सागर। बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर में 27 सितंबर को होने वाली रीजनल इंडस्ट्रीज कांक्लेव बुंदेलखंड के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी। इसका उद्घाटन  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। यह जानकारी खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत  ने आयोजन स्थल पुलिस अकादमी परेड ग्राउंड की तैयारी का जायजा लेते हुए दी।

यह भी पढ़ेRegional Industry Conclave Sagar : वर्तमान उद्योगों के साथ-साथ नए उद्योगों की स्थापना में आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा : सीएम डा मोहन यादव ▪️ सीएम डॉ. यादव ने इंडस्ट्रियल कांक्लेव की तैयारियों की समीक्षा की

60 से अधिक प्रमुख उद्योगपति होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि तैयारियां अतिम चंरण में है। इस भव्य आयोजन में देश और विदेश के साढे चार हजार से अधिक उघमियों ने अभी तक पंजीयन कराया है। उघोग के विभिन्न क्षेत्रों से 60 से अधिक उघोगपति शामिल होंगे। एक दिवसीय इस आयोजन में खनिज पर्यटन, नवकरणीय उर्जा ,टेक्सटाईल, आईटी, डॉटा सेंटर के क्षेत्र में भरपूर निवेश होने की संभावना है। आयोजन के अंत में ओडीओपी पर कार्यशाला आयोजित की जावेगी। कॉन्कलेब की तैयारियां अंतिम चरण में है। पूरे शहर को आमंत्रित अतिथियों के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मंत्री श्री राजपूत ने बताया रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्कलेब में मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश और विदेश के उद्यमीयो को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव उद्यमियों से चर्चा कर बुंदेलखंड में निवेश करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ेदमोह जिले के संग्रामपुर में होगी मंत्रि-परिषद की बैठक 5 अक्टूबर को ▪️शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व : मंत्री करेंगे अपने जिलों में पूजन : सीएम डॉ. यादव ▪️ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री डॉ यादव को बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास की चिंता है वह हर समय मुझे से बुंदेलखंड के विकास पर चर्चा करते हैं उन्होंने बताया बुंदेलखंड क्षेत्र में खनिज, पर्यटन, कुटीर उद्योग ,जैसे बीड़ी, अगरबत्ती ,नवकरणीय ऊर्जा, पेट्रोल केमिकल्स ,प्लास्टिक, खाद्य प्रसंस्करण, डेरी और फर्नीचर निर्माण में उद्योग लगाने की पर्याप्त संभावनाएं हैं।


मंत्री श्री राजपूत ने बताया सागर की पहचान चांदी उद्योग के रूप में देश में है । फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में चनौआ में टमाटर, चितौरा में मिर्ची, जैसीनगर की हल्दी और शाहगड़ में देसी घी के उत्पादन की इकाइयां स्थापित किए जाने की पर्याप्त संभावनाएं हैं। यदि यह प्रयास किए जाते है तो सागर फूड प्रोसेसिंग एवं उत्पादन का हब बन सकता है। इसी प्रकार शाहगड़ और हीरापुर क्षेत्र में खनिज उत्पादन इकाइयां स्थापित किए जाने की बेहतर संभावनाएं हैं। यहां का रॉक फास पेट , डोलामाइट,जिप्सम, सोप स्टोन ,आयरन  प्रचुर मात्रा में है। शाहगड़ का खनिज पूरे देश में विख्यात है एक समय शाहगड़ के काले पत्थर की विदेश में कल सोने के रूप में पहचान थी। मंत्री श्री राजपूत ने बताया सागर के सिद्धगुआ औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के भरपूर प्रयास किए जाएंगे ।यहां के उद्यमियों को सड़क बिजली और पानी जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया आयोजन में एक जिला एक उत्पाद पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा  जिसमें उत्पादों के प्रोसेसिंग मार्केटिंग ,बैंक सुविधाओं और निर्यात के संबंध में उद्यमियों से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव चर्चा करेंगे।

बुंदेलखंड में अपार संभावनाएं : शैलेंद्र जैन

विधायक जैन ने बताया कि हमारा सागर उद्योग और इन्वेस्टर्स के लिहाज से कोरी जगह है जहां अपार संभावनाएं हैं । यहां पर नोरादेही टाइगर रिजर्व के बनने से बड़ी संख्या में लोग आकर्षित हुए हैं,सागर की मानव निर्मित सबसे बड़ी वाटर बॉडी लाखा बंजारा झील हमारे पास है, पन्ना नेशनल पार्क,ओरछा धाम भी हमारे बुंदेलखंड के आकर्षण का केंद्र है। सागर में एक लंबे प्रयास के बाद आज फर्नीचर क्लस्टर लगने को तैयार हैं इसके माध्यम से बढ़ी संख्या में फर्नीचर उद्योग से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि हमारा सागर चांदी के अच्छे कार्य के लिए जाना जाता है नदी  हम सागर में सिल्वर क्लस्टर बनाने के लिए भी कार्य कर रहे हैं बड़ी संख्या में लोग इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं इसके निर्माण से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके  अलावा बुंदेलखंड के प्राचीन उद्योग बीड़ी एवम अगरबत्ती उद्योग को पुनः अस्तित्व में लाने के लिए हम कार्य कर रहे हैं जिससे निम्न स्तर पर लोगों को रोजगार मिल सकें: उन्होंने बताया कि यह इन्वेस्टर्स मीट बाकी मीट से अलग हुई क्युकी यह रीजनल है इसमें हमने प्रयास किया है कि हमारे स्थानीय युवाओं को हम किस तरह सहयोग कर सकते हैं, हमारे युवाओं ने अपने प्रस्ताव सबमिट किए हैं इसमें हमने बाहर के बड़े उद्योग पतियों को भी भी बुलाया है ताकि हम सागर में कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी शुरू कर सकें लेकिन हमारा स्थानीय उद्यमी हमारी प्राथमिकता है उसे हम किस तरह सहयोग करके आगे बढ़ा सके उसकी डिमांड को जान सके हम इसका प्रयास कर रहे हैं ।

ये रहे शामिल

आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री राजपूत के साथ नगर विधायक शैलेन्द जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, संभाग आयुक्त डॉं. वीरेन्द्रसिंह रावत, कलेक्टर संदीप जी आर, एस.पी. विवेक सहवाल सहित अन्य अधिकारी और पार्टी के नेता मौजूद थे। 


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

www.Teenbattinews.com

Archive