Editor: Vinod Arya | 94244 37885

महाराजा अग्रसेन जयंती पर आरती पूजन प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक गरबा के साथ संपन्न हुआ अग्रसेन जयंती महोत्सव

महाराजा अग्रसेन जयंती पर आरती पूजन प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक गरबा के साथ संपन्न हुआ अग्रसेन जयंती महोत्सव


तीनबत्ती न्यूज : 04 अक्टूबर ,2024

सागर:- समाजवाद के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की 5148वीं जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज सागर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं प्रतिभा सम्मान और गरबा के साथ संपन्न हुआ। 

यह भी पढ़े : क्लिक करे सागर में महाराजा अग्रसेन जी के नारों से गुंजायमान हुआ नगर : पारंपरिक परिधान के साथ निकले अग्रवंशी

समाज के सचिव मोहन अग्रवाल ने बताया कि जयंती महोत्सव की प्रथम दिन दिवस बच्चों के लिए बच्चियों की सुरक्षा थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई जिसमें वर्ग ए में राबी पोद्दार ने प्रथम,गौरवी अग्रवाल ने द्वितीय अनय अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ग्रुप में वर्ग ब में मिसका अग्रवाल प्रथम एकता अग्रवाल द्वितीय हुआ अन्वी अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आयुषी जैन व मनीषा पटेल उपस्थिति रही। 


समाज की वरिष्ठ महिलाओं के लिए आयोजित तुलसी गमला सजाओ प्रतियोगिता में श्रीमती अंजू अग्रवाल ने प्रथम, गीता अग्रवाल ने द्वितीय एवं शशिकांत अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती सुजीता दुबे एवं प्रीति सिंह रही। 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में वर्ग में शिवांश अग्रवाल ने प्रथम श्रेयांश अग्रवाल ने द्वितीय हुआ कृष्ण केशव अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तो वहीं वर्ग ब में शरद पोद्दार प्रथम अभिषेक द्वितीय और नेहा अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही । 



एकल नृत्य प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने आकर्षक परिस्थितियों दी जिसमें वर्ग अ में अनुष्का अग्रवाल प्रथम आर्यना अग्रवाल द्वितीय राबी पोद्दार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ब में आन्या अग्रवाल प्रथम आस्था अग्रवाल द्वितीय व समृद्धि अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही, नृत्य प्रतियोगिता के स वर्ग में समीक्षा अग्रवाल ने प्रथम सृष्टि अग्रवाल ने द्वितीय अवनी अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया नित्य प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में राम नामदेव व नीला नामदेव उपस्थित रही


जयंती महोत्सव के द्वितीय दिवस महिलाओं के लिए रुई की बाती से आभूषण बनाओं प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें रंजनी अग्रवाल ने प्रथम, पारुल अग्रवाल ने द्वितीय व अलका अग्रवाल एवं माधुरी अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तो वहीं युवतियों के लिए आयोजित शगुन का नारियल सजाओं प्रतियोगिता में अक्षरा अग्रवाल ने प्रथम, ऋषिता अग्रवाल ने द्वितीय व प्रियम अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में मिसेज सागर रही ब्यूटिशन अंजू शर्मा एवं शिक्षिका कृष्णा साहू ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


महिला व युगल वर्ग के लिए आयोजित जोड़ी अभिनय प्रतियोगिता मे महिला वर्ग से लता-सुमन अग्रवाल ने प्रथम, बरखा पोद्दार-रजनी अग्रवाल ने द्वितीय और गौरवी-नीरजा अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल वर्ग से पारुल - विशाल अग्रवाल प्रथम, डॉ छवि- विजय अग्रवाल द्वितीय और प्रियंका- अंशुमान अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेविका कविता लारिया व निशा सिंधे उपस्थित रही कविता लारिया जी ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला। रात्रि में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चों ने रंगारंग मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिसमें से वर्ग अ में अक्षर राज अग्रवाल ने प्रथम व अन्वी अग्रवाल और आरव अग्रवाल ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग ब‌ से अभिराज अग्रवाल प्रथम अन्वी द्वितीय व आरव अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। से वर्ग से आन्या अग्रवाल प्रथम, काव्या द्वितीय व आस्था अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में दीपिका पटेल व चारु पटेल उपस्थिति रहीं।


जयंती महोत्सव के अंतिम दिन नगर में निवासरत अग्रबंधुओ ने उपस्थित होकर महाराजा अग्रसेन जी का आरती पूजन किया। समाज के वरिष्ठ रवि अग्रवाल, ओपी अग्रवाल, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल ने उपस्थित समाज जन से समाज की पंजीकृत संस्था अग्रवाल विकास सभा से जुड़ कर सामाजिक एकता के साथ कार्य करने का आव्हान किया।

आरती पूजन उपरांत समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों व चिकित्सा क्षेत्र में डॉ साक्षी अग्रवाल, डॉ शैजल अग्रवाल, डॉ छवि अग्रवाल,राजनैतिक क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल,खेल क्षेत्र में आयुषी अग्रवाल, सैन्य सेवा में चयनित उत्तम अग्रवाल व चाटेट एकाउंटेंट के रूप में चयनित मेघना अग्रवाल को सम्मानित किया गया। 


जयंती महोत्सव के अंत में पारंपरिक वेशभूषा धारण कर समाज की महिलाओं व पुरुषों ने भजनों पर गरबा व डांडिया नृत्य कर आदिशक्ति की आराधना की।

कार्यक्रम में आलोक अग्रवाल, रज्जन अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,गीतेश अग्रवाल, किशन अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, डॉ आरके गर्ग,रमेश चंद्र अग्रवाल,रूपकिशोर अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, रामनारायण अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल,मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राकेश गर्ग, बृजेश अग्रवाल,विकास अग्रवाल, गौरव अग्रवाल,सीमा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, विश्वाभा शाह, दीपा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल प्रीति अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल,रीति अग्रवाल शिल्पी अग्रवाल मोना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Share:

पुलिस और सटोरियों की सांठगांठ से चल रहा था सट्टा : एसपी ने थाना प्रभारी, एक ASI और तीन आरक्षको को किया सस्पेंड

पुलिस और सटोरियों की सांठगांठ से चल रहा था सट्टा : एसपी ने थाना प्रभारी, एक ASI और तीन आरक्षको को किया सस्पेंड


तीनबत्ती न्यूज : 04 अक्टूबर ,2024

पन्ना : पन्ना जिले के सलेहा थाना के पास में  सट्टा खिलाने के मामले में एसपी साईकृष्ण एस थोटा ने बड़ी कार्यवाई करते हुए थाना प्रभारी, एएसआई और तीन पुलिस आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने इस थाना क्षेत्र में मंगलवार को तीन सटोरियों को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया था। इनके सट्टा खिलाने की वीडियो भी सामने आए है। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर सांठगांठ कर सट्टा खिलवाए जाने के आरोप भी लगाए थे। हालांकि इस बीच एक स्टिंग वीडियो भी सामने आया। जिसमें कुछ शख्स सट्टा पर्ची लगाते दिख रहे है। यह वीडियो और थाना स्टाफ की शिकायत मिलने पर पन्ना एसपी ने थाना प्रभारी सरिता तिवारी, एएसआई सहित तीन आरक्षकों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया है।

एसपी ने की निलंबन की कारवाई

एसपी ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक  एसपी साईकृष्ण एस थोटा ने थाना के बगल में खुलेआम सट्टा खिलाने वाले मामले में थाना प्रभारी सरिता तिवारी, बीट प्रभारी कार्यवाहक सउनि शिवेंद्र प्रताप सिंह, बीट के कार्यवाहक प्रधान आरक्षक भूपेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, आरक्षक सतीश श्रीवास और आरक्षक दीपक सोनकिया को निलंबित कर दिया है।

सट्टा खिलाते पकड़ा था पुलिस ने 

सट्टा  की जानकारीमिलने पर एसपी ने स्पेशल टीम बनाई थी। जिसमे एसडीओपी एसपी सिंह बघेल की अगुवाई में जिले की टीम ने सलेहा में दबिश देकर तीन दुकानों में तीन आरोपियों जय हिंद कछवाह निवासी सलेहा, मयूर जैन निवासी सलेहा और संजय कुमार चौरसिया निवासी गंज सलेहा को थाना के बगल में सट्टा खिलाते पकड़ा था। यह जगह पुलिस थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर है। 

तीनों सटोरिए किराए की तीन दुकानों में काउंटर बनाकर सट्टा खिलाते थे। पकडे गए तीन आरोपियों से पुलिस द्वारा कुल 36 हजार रूपए नगदी, चार नग मोबाइल कीमत लगभग 80 हजार रूपए की जप्ती की गई। पुलिस टीमों द्वारा छापामार कार्यवाही के दौरान सट्टे के लेनदेन संबंधी हिसाब लेख होना पाए जाने पर दस डायरियां जप्त की गई हैं। इसके साथ ही साथ पुलिस द्वारा सैकड़ों की संख्या में सट्टा पर्ची भी आरोपियों के पास जप्त की गई है।

इनका सट्टा खिलाने का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद एसडीओपी की जांच और वीडियो मिलने पर एसपी साईकृष्ण एस थोटा ने थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सलेहा थाना प्रभारी सरिता तिवारी के निलंबन के बाद साइबर सेल प्रभारी अनिल सिंह राजपूत को पुलिस थाना सलेहा प्रभारी बनाया गया है।

Share:

बीना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

बीना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली


तीनबत्ती न्यूज : 04 अक्तूबर ,2024

सागर:  बीना विधानसभा क्षेत्र के भानगढ़ भाजपा मंडल से आए लगभग 20 लोगों ने पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक  भूपेन्द्र सिंह के समक्ष कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भानगढ़ के कांग्रेस पदाधिकारी, नेता भूपेंद्र सिंह ठाकुर(बमोरी दुर्जन) के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए इन सभी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि हम सभी पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जी और भाजपा के विकास कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं।आगे पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हम सभी भाजपा के लिए समर्पित भाव से जुटेंगे।



पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने बामोरा स्थित कार्यालय पहुंचे सभी नवागत कार्यकर्ताओं को भाजपा का दुपट्टा पहना कर भाजपा में स्वागत किया। इन सभी की आनलाइन सदस्यता भी कराई गई है।  भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के बीएलओ रहे भूपेंद्र सिंह भानगढ़, आशीष सिंह, प्रदीप सिंह, विशाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, हीरेंद्र सिंह, अमित सिंह, छोटू सिंह, कल्लू सिंह, कपिल सिंह, गोलू सिंह, दीपक सिंह, अमित साहू, रामराज सिंह, भानगढ़ सरपंच नीलेश पटेल, पंकज श्रीवास्तव, रहीश खान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर भानगढ़ के पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बलभद्र सिंह बुंदेला, खिमलासा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, बीना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शहर अजय पटेल, दिनेश जैन भानगढ़ उपस्थित रहे।

Share:

MP : सड़कों के रख-रखाव में लापरवाही : 21 अधिकारियों और 173 ठेकेदारों को नोटिस : 9 ठेकेदारों को किया ब्लैक लिस्ट ▪️सड़क विकास निगम के तीन मार्गों पर निवेशकर्ता के टोल अधिकार वापस लिए गए ▪️सीएम डॉ. यादव ने की लोक निर्माण विभाग की समीक्षा

MP : सड़कों के रख-रखाव में लापरवाही : 21 अधिकारियों और 173 ठेकेदारों को नोटिस : 9 ठेकेदारों को किया ब्लैक लिस्ट

▪️सड़क विकास निगम के तीन मार्गों पर निवेशकर्ता के टोल अधिकार वापस लिए गए
▪️सीएम डॉ. यादव ने की लोक निर्माण विभाग की समीक्षा


तीनबत्ती न्यूज : 04 अक्टूबर,2024

भोपाल
: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सतपुड़ा-विंध्याचल भवन क्षेत्र सहित संपूर्ण अरेरा हिल्स क्षेत्र में कार्यालयों के लिए वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप भवनों के निर्माण के उद्देश्य से समग्रता में प्लानिंग की जाए। क्षेत्र में मेट्रो की सुविधा भी उपलब्ध होने जा रही है, साथ ही रोड नेटवर्क भी बेहतर हो रहा है। अत: कर्मचारियों व आम नागरिक की सुविधा को ध्यान में रख, कार्य स्थलों तक वॉक टू वर्क की सुविधा सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र की अधोसंरचना विकसित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं के संबंध में मंत्रालय में बैठक ले रहे थे। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में इंदौर की ईस्टर्न बायपास परियोजना और गड्ढा मुक्त सड़क अभियान पर भी चर्चा हुई।

लोक-पथ एप से हुईं 3 हजार 652 शिकायतें निराकृत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में ईस्टर्न बायपास परियोजना का क्रियान्वयन किसानों तथा क्षेत्र के निवासियों को विश्वास में लेकर किया जाए। क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों के लाभ व हित सुनिश्चित करते हुए योजना लागू की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़कों रख-रखाव में अद्यतन तकनीक अपनाते हुए कार्य किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि 07 अगस्त से 06 सितम्बर तक प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए चलाये गये विशेष अभियान में प्रमुख अभियंता, सड़क एवं सेतु द्वारा 35 हजार 995 किलोमीटर सड़कों पर मरम्मत की गई। आम नागरिकों द्वारा सड़कों में गड्ढों की शिकायत के लिए संचालित लोक-पथ एप में 46 हजार 516 किलोमीटर सड़कें रजिस्टर्ड हैं। गत 2 माह में एप में 3 हजार 721 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 3 हजार 652 शिकायतें निराकृत की जा चुकी हैं।

सड़कों की स्थिति के संबंध में 15 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र और 156 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए तथा 9 ठेकेदारों की 73 लाख 30 हजार रूपए की राशि राजसात कर उनका पंजीयन ब्लैक लिस्ट किया गया है। अभियान में म.प्र. सड़क विकास निगम ने ओ.एम.टी योजना के तीन मार्गों पर निवेशकर्ताओं से टोल अधिकार वापस लिए। ठेकेदारों पर दंडात्मक कार्यवाही कर एक करोड़ 30 लाख रूपए से अधिक का दंड अधिरोपित किया गया। सड़क विकास निगम ने 17 ठेकेदारों और 6 अधिकारियों को मार्ग के उचित रखरखाव न करने के कारण शो-कॉज नोटिस भी जारी किए।

व्हाईट टॉपिंग से होगा सड़कों का सुधार

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में 21 जिलों में चयनित 41 डामरीकृत सड़कों पर व्हाईट टॉपिंग कार्य का पायलेट प्रोजेक्ट लिया जा रहा है। व्हाईट टॉपिंग के अंतर्गत डामरीकृत सड़कों पर क्रांकीट की 6 से 8 इंच मोटाई का कार्य किया जाता है। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनीष रस्तोगी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित 

Share:

डॉ हरीसिंह गौर विश्विद्यालय अधिकारी कल्याण समिति के डॉ संजीव सराफ बने अध्यक्ष और सचिन गौतम सचिव

डॉ हरीसिंह गौर विश्विद्यालय अधिकारी कल्याण समिति के डॉ संजीव सराफ बने  अध्यक्ष और सचिन गौतम सचिव 


तीनबत्ती न्यूज : 04 अक्टूबर,2024

सागर:  डॉ हरीसिंह गौर विश्विद्यालय के अधिकारियों ने एक बैठक कर डॉ हरीसिंह  गौर विश्विद्यालय अधिकारी कल्याण समिति का पुनर्गठन किया और यह निर्णय लिया कि इस समिति का विधिवत पंजीयन कराया जाए और समिति की तरफ से विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायें  जिसमे गौर जयंती, रक्तदान, पौधरोपण, स्वास्थ शिविर, वस्त्र वितरण आदि शामिल है। 

समिति ने सर्वानुमति से नई कार्यकारिणी के रूप में डॉ संजीव सराफ को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष डॉ मुकेश साहू एवं डॉ सुमन पटेल, सचिव सचिन गौतम सहसचिव बृज भूषण सिंह एवं सुनील कुमार प्रवक्ता डॉ माधव चंद्रा कोषाध्यक्ष डॉ रूपेंद्र चौरसिया,और कार्यकारिणी सदस्य कुलदीपक शर्मा,डॉ पंकज तिवारी,डॉ विवेक साठे,संतोष सहगौरा, डॉ अभिषेक जैन,डॉ किरण माहेश्वरी, , सतीश कुमार, डॉ दीपक सिंघई को चुना गया। इस अवसर पर श्रीमती ए लक्ष्मी, अंजनेय शुक्ला, रमेश प्रजापति, राकेश कुमार ठाकुर, सहित विश्विद्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

Navratri 2024 :: बुंदेलखंड अंचल के रानगिर और टिकिटोरिया में सजा है देवी का दरबार : उमड़ रहे है श्रद्धालु

Navratri 2024 :: बुंदेलखंड अंचल के रानगिर और टिकिटोरिया में सजा है देवी का दरबार : उमड़ रहे है श्रद्धालु


तीनबत्ती न्यूज : 04 अक्टूबर, 2024


नवरात्रि पर पूरे देश में मां दुर्गा की पूजा अर्चना हो रही है। मां दुर्गा के मंदिरों में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी है। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के सागर जिले  प्रसिद्ध देवी स्थान हरसिद्धि माई रानगिर ( Harsiddhi Mata Mandir Rangir ) और टिकिटोरिया ( Tikitoriya Devi Templ, rahil ) पर पहाड़ी की चोटी पर विराजी में जगदम्बा देवी के मंदिर श्रद्धालुओ की आस्था के केंद्र बने है। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव अपने मंत्रित्व कार्यकाल और वर्तमान में लगातार इन स्थानों को भव्य और आस्था पर्यटन केंद्र बनाने में जुटे है। इस कारण सालभर लोग इनके दर्शनों को पहुंचते  है। 


दूर-दूर तक फैली है रानगिर की मां हरसिद्धि माता की ख्याति


सागर से करीब 60 किलोमीटर दूर नरसिंहपुर मार्ग पर रहली स्थित प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र रानगिर अपने आप में एक विशेषता समेटे हुए है। देहार नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन मंदिर में विराजी मां हरसिद्धि की ख्याति दूर दूर तक फैली है। मां के दर पर आने वाले मे श्रद्धालुं की हर मनोकामना पूरी होती है। यहां पर हर दिन अनेक श्रद्धालुओं का आना होता है लेकिन साल की दोनो नवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन कर प्रसाद, भेट चढ़ाते हैं तथा मां के दरबार में अनुष्ठान करते है।

श्रद्धालुओं का जनसैलाब तो नवरात्रि और सभी प्रमुख तीज त्यौहार पर उमड़ता है लकिन चौत्र माह की नवरात्रि पर यहां विशाल मेला लगता है जिसमें सागर जिला सहित पूरे मध्यप्रदेश और प्रदेश के बाहर तक के श्रद्धालु रानगिर आते हैं और मां के दरबार में मनौती मांगते है। कुछ श्रद्धालु जहां मनौती लेकर आते हैं वही कई श्रद्धालु मनौती पूरी होन पर मां के दरबार मे हाजिरी लगाते है। कहा जाता है कि सच्चे मन से मां हरसिद्धि के सामने जो भी कामना की जाती है वह पूरी हे जाती है और मां के भक्त इसी आशा और विश्वास से मां के दरबार में दौडे चले आते हैं और मां भी अपने भक्तो की मनोकामना पूरी करती हैं।

पुराणो में वर्णित है रानगिर की कथा

किवदंती के अनुसार देवी भगवती के 52 सिद्ध शक्ति पीठों में से एक शक्तिपीठ है सिद्ध क्षेत्र रानगिर है। पौराणिक कथा के अनुसार दक्ष प्रजापति के अपमान से दुखित हो सती ने योगबल से अपना शरीर त्याग दिया था भगवान शंकर ने सती के शव को लेकर विकराल तांडव किया तो सारे संसार में हाहाकार मच गया तब विष्णु के सुदर्शन चक्र ने सती के शव को कई अंगों वे बांट दिया। ये अंग जहां जहां भी गिरे वे सिद्ध क्षेत्र के नाम से जाने जाते हैं। कथानुसार सती की रान एवं दांत के अंश जहां  गिरे वह स्थान सिद्ध क्षेत्र रानगिर एवं गौरी दांत नाम से विख्यात हुये। अन्य कथानक में यह भी कहा जाता है कि इस क्षेत्र की पहाड़ी कंदराओं में रावण ने घोर तपस्या की थी इस कारण इसका नाम रावणगिरी हुआ और कालांतर में परिवर्तित होता हुआ सूक्ष्म नाम रानगिर पड़ा। वैसे इस सिद्ध क्षेत्र के संबंध में अनेकानेक किवदंतियां हैं। कहा जाता है कि उक्त स्थान पर भगवान राम के वनवास काल में चरण कमल पड़े थे जिससे इसका नाम रामगिर पड़ा एवं परिवर्तित होते-होते रानगिर हो गया।


इतिहास में दर्ज है रानगिर की कहानी

1732 मे सागर प्रदेश का रानगिर परगना मराठों की राजधानी था। जिसके शासक पंडित गोविंद राव थे। वर्तमान मंदिर पंडित गोविंदराव का निवास परकोटा था। 1760 मे पंडित गोविंद राव की मृत्यु के बाद यह स्थल खण्डहर मे बदल गया। इसी खण्डहर के बीच एक चबूतरा था कुछ सालों बाद इसी चबूतरे पर मां हरसिद्धि देवी जी की मूर्ति स्थापित की गई। बाद मे धीरे-धीरे श्रद्धालुओं ने इस खण्डहर को पुनजीर्वित कर विशाल मंदिर का रूप दिया। वर्तमान मंदिर का निर्माण करीब दो सौ साल पहले हुआ था।

पहाड़ों पर विराजीं रानगिर की हरसिद्धि माता, तीन रूपों में होते हैं भक्तों को दर्शन

रहली के रानगिर में विराजी मां हरसिद्धि तीन रूप में दर्शन देती हैं।  प्रातरू काल मे कन्या, दोपहर में युवा और सायंकाल प्रौढ़ रुप में माता के दर्शन होते है। जो सूर्य, चंद्र और अग्नि इन तीन शक्तियों के प्रकाशमय, तेजोमय तथा अमृतमय करने का संकेत है।

रानगिर में विराजित मां की लीला अपरंपार है। दिन मे तीन प्रहरों मे मां तीन रूप में दर्शन देती हैं। सूर्य की प्रथम किरणों के समय मां बाल रूप में दर्शन देती हैं तो  दोपहर बाद  युवा रूप में एवं शाम के  वृद्धा दर्शन देती हैं। परिवर्तित हेने वाले मां की छवि में श्रद्धालु अपने आस्था और श्रद्धा मां के चरणो मे समर्पित कर धन्य हो जाते हैं। मां महिमा अपरंपार हैं भक्त जो भी मनोकामना लेकर आते हैं मां उसे अवश्य ही पूर्ण करती हैं।मां की यह प्रतिमा अति प्राचीन है।  प्रतिमा के साथ छोटी मूर्ति भी बनी हुई है जो किसी सेवक के लिए इंगित करती है। हरसिद्धि का भावार्थ पार्वती देवी ही है। हर का अर्थ महादेव और सिद्धि का अर्थ प्राप्ति है।

 आधुनिक झूला पुल का हो रहा निर्माण

रानगिर सिद्ध क्षेत्र में पर्यटन एवं श्रृद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आधुनिक झूला पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यह पुल रहली और सुरखी को जोड़ेगा जिससे यहाँ अवागमन बढ़ेगा। रानगिर में शासन के द्वारा अनेक विकास कार्य किये जा रहे हैं जिसमें फोरलाईन से पक्की सड़क, मंदिर परिसर, सीसी रोड, देहार नदी पर नवीन पुल आदि प्रमुख निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य किये जा रहे हैं अपनी प्रसिद्धि एवं भक्तों के अटूट विश्वास के कारण रानगिर बुंदेलखंड का प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बन गया है।


माता के दरबार में पहुंचने के लिए

देहार नदी के पूर्व तट पर घने जंगलों एवं सुरम्य वादियों के बीच स्थित हरसिद्धि माता के दरबार में पहुंचने के लिए जिला मुख्यालय सागर से दो तरफा मार्ग है। सागर, नरसिंहपुर नेशनल हाइवे पर सुरखी के आगे मार्ग से बायीं दिशा में आठ किलोमीटर अंदर तथा दूसरा मार्ग सागर-रहली मार्ग पर पांच मील नामक स्थान से दस किलोमीटर दाहिनी दिशा में रानगिर स्थित है। मेले के दिनों में सागर, रहली, गौरझामर, देवरी से कई स्पेशल बस दिन-रात चलती हैं। दोनों ओर से आने-जाने के लिए पक्की सड़कें हैं। निजी वाहनों से भी लोग पहुंचते हैं।


मिनी मैहर के नाम से प्रसिद्ध है टिकीटोरिया : पहाड़ी की चोटी पर विराजी हैं जगदम्बा 

सागर जिले के रहली के नजदीक टिकीटोरिया पहाड़ी पर विराजी मां शेरावाली के दरबार को मिनी मैहर के नाम से जाना जाता है, यहां पर माता के दरबार में आने वाले भक्तों की मुरादें मां पूरी करती है। रहली जबलपुर रोड पर रहली से 5 किमी दूर स्थित टिकीटोरिया पहाड़ी पर विराजमान मां सिंहवाहिनी के इस मंदिर को मिनी मैहर के नाम से जाना जाता है।

टिकीटोरिया माता मंदिर का इतिहास

अज्ञात है मां सिंहवाहिनी के मंदिर निर्माण की कहानी पर इंतिहास एवं किवदंतियों के अनुसार टिकीटोरिया का मन्दिर मराठाकालीन है। पं गोपालराव और रानी लक्ष्मीबाई के द्वारा सन् 1732 से 1815 में मध्य निर्मित हुआ तब यहां पत्थर की मूर्ति स्थापित की गई थी। इस मन्दिर की भी प्राचीन मूर्ति अन्य मन्दिरों की प्राचीन मूर्तियों के भांति विदेशियों के द्वारा खण्डित कर दी गयी थी। जिससे वह मूर्ति नर्मदा नदी में विसर्जित करने के उपरान्त पुनः मां दुर्गा जी की मूर्ती सन् 1968 में ग्राम बरखेडा के अवस्थी परिवार श्रीमती द्रौपदी मातादीन अवस्थी के द्वारा स्थापित कराई गई। वर्तमान में टिकीटोरिया के मुख्य मंदिर में अष्टभुजाधारी मां सिंगवाहिनी की नयनाभिराम प्रतिमा है। लगभग 30 से 35 साल पहले यहां पहाड़ काटकर मिट्टी की सीढ़ियां बनायी गयी थीं फिर पत्थर रख दिये गये और जीर्णाेद्धार समिति का गठन किया गया। वर्तमान में जनसहयोग से मंदिर में ऊपर तक जाने के लिए 365 सीढ़ियां हैं। माता के भक्तों द्वारा दिये गए दान से यहां संगमरमर की सीढ़ियों का निर्माण किया गया हैैं। इसके अलावा यहां विभिन्न धार्मिक आयोेजन, विवाह आदि के लिए धर्मशालाएं भी हैं जो विभिन्न समाज समितियों द्वारा बनवायी गयी हैं।


मंदिर परिसर एक नजर में

टिकीटोरिया के मुख्य मंदिर के सामने ही ऊंचाई पर शंकर जी का मंदिर बना है तथा मंदिर के दाहिनी ओर से एक गुफा है जिसमें राम दरबार तथा पंचमुखी हनुमान जी की विशाल प्रतिमा है। अंनतेश्वर मंदिर है जो पूरा संगमरमर का बना हुआ है। मंदिर के पीछे यज्ञशाला और भैरव बाबा का मंदिर भी है।  मान्यता के अनुसार टिकीटोरिया में मां भवानी के दरबार में आकर मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है।



 प्रकृतिक सुन्दरता समेटे हुए है मंदिर परिसर


टिकीटोरिया का पहाड़ सागौन के वृक्षों से भरा हुआ है। मंदिर पहाड़ी के ऊपर होने के कारण यह पहाड़ सिद्ध क्षेत्र होने के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है, पूरी पहाड़ी सागौन, बबूल, पलास, नीम एवं अन्य छायादार एवं फलदार वृक्षों से आच्छादित है। टिकीटोरिया मन्दिर पहाडी के नीचे एक तालाब भी बना हुआ है जिसे लोग रामकुंड के नाम से जानते हैं।

मां भवानी के दरबार में पूरी होती है भक्तों की मनोकामनाएं


ऐेंसी मान्यता है कि टिकीटोरिया मंदिर में आने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं माता पूरी करतीं हैं दरबार की इसी ख्याती के कारण माता के दरबार पर नवरात्रों पर मेला लगता है। मेले के अवसर पर अनेक लोग अपने परिवार के साथ आते हैं। लोगों मनोकामना पूरी होने के बाद वे मां भवानी के दरबार में उपस्थिति देते है। ऐसी मान्यता है कि मां शेरावाली के दरबार में संपत्ति ही नही संतान की भी प्राप्ति होती है। मां के दरबार में लोग रोते रोते आते है हंसते हंसते जाते है।

 बुंदेलखंड का पहला रोप वें स्वीकृत

दो दशक पहले यहां केवल पहाड़ी पर मां जगदंबा का मंदिर था और सीढ़ियाँ भी नही थी, मंदिर तक जाने के लिए भक्तों को काफी मशक्कत करनी पढती थी लेकिन अब काफी जीर्णाेद्धार हो गया हैं। तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भारत के प्रयासों से सिद्ध धाम टिकिटोरिया बुंदेलखंड का पहला रोप-वे लगने वाला है जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धांलुओं को और भी सहूलियत होगी।

टिकीटोरिया माता मंदिर कैसे  पहुंचे

टिकीटोरिया मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर सागर जिले की रहली तहसील में स्थित है। यह मंदिर जबलपुर सागर राजमार्ग में स्थित है। टिकीटोरिया मंदिर में पहुंचना बहुत ही आसान है, क्योंकि यह मंदिर जबलपुर और सागर हाईवे पर स्थित है। सागर अथवा जबलपुर से आप बड़ी ही आसानी से अपने निजी वाहन द्वारा अथवा सार्वजनिक यात्री बस इत्यादि के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

चमकता वीनस और क्रिसेंट मून 5 अक्‍टूबर की शाम आकाश में बनायेंगे जोड़ी ▪️ सारिका घारू

चमकता वीनस और क्रिसेंट मून 5 अक्‍टूबर की शाम आकाश में बनायेंगे जोड़ी 

 ▪️ सारिका घारू



तीनबत्ती न्यूज : 04 अक्टूबर ,2024

नवरात्रि  पर 05 अक्टूबर की शाम दक्षिण - पश्चिमी आकाश में सूर्य के अस्‍त होने के तुरंत बाद हंसियाकार चंद्रमा और बिंदी के रूप में चमकता शुक्र जोड़ी सी बनाते दिखेंगे । बिना किसी टेलिस्‍कोप के खाली आंखो से ही दिखने जा रही इस घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त सारिका घारू ने बताया कि वीनस और मून आपस में सिमटे से 5 डिग्री से कम के अंतर पर होंगे ।  इस नजदीकियों को टेक्‍नीकल रूप से एपल्‍स कहा जाता है ।

सारिका ने बताया कि ये खगोलीय जोड़ी क्षितिज से लगभग 14 डिग्री उपर रहकर धीरे-धीरे नीचे आते जायेंगे । इस जोड़ी को सूर्यास्‍त के बाद 1 घंटे से कुछ अधिक समय तक देखा जा सकेगा । इस समय हंसियाकार चंद्रमा माईनस 9.9 के मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा तो वीनस माईनस 4 मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा ।

तो मत चूकिंये किसी खुले स्‍थान से इस मनोहर आकाशीय जोड़ी से साक्षात्‍कार करने के लिये । ध्‍यान रखिये ये सिंदूरी शाम को यह समीपता दिखेगी केवल सीमित समय तक ही ।


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर की कैंटीन में युवती से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर की कैंटीन में युवती से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा


तीनबत्ती न्यूज : 03 अक्टूबर ,2024

सागर : बुंदेलखंड मेडिकल कालेज की कैंटीन के बाथरूम में दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को अदालत ने दस  साल की सजा सुनाई है। प्रकरण की सुनवाई सत्र न्यायाधीश एमके शर्मा की कोर्ट में हुई। न्यायालय ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र पिता बाबूलाल पाल को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और छह हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

 यह भी पढ़ेट्रैप के दो मामलों में रिश्वत लेते पकड़े गए सब इंजीनियर एवं पटवारी :लोकायुक्त पुलिस सागर ने पकड़ा था रिश्वत लेते

मामले में पैरवी कर रहे लोक अभियोजक रामअवतार तिवारी ने बताया कि घटना के एक माह पूर्व पीड़िता का भाई बीएमसी सागर में इलाज के लिए भर्ती हुआ था। उस समय आरोपी जितेन्द्र पिता बाबूलाल पाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम बदौआ बीएमसी में खाना बांटने आता था। जिस कारण पीड़िता की आरोपी से जान-पहचान हो गई थी। उनकी मोबाइल से बातचीत होने लगी थी। 11 जनवरी 2022 की सुबह पीड़िता अपने घर से बिना बताए आरोपी से मिलने मेडिकल कालेज गई थी। 


यह भी पढ़े पूर्व मंत्री गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दुष्कृत्य पीड़ित के परिजनों से भेंट की : सख्त कार्यवाई के दिए निर्देश : आरोपी का पिता होगा भाजपा से निष्कासित ▪️ नदी में नहाने गई नाबालिग से दो लड़कों ने किया दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग

तब आरोपी ने उसे रात में मिलने के लिए बुलाया था। रात के समय पीड़िता के वहां पहुंचने पर आरोपी ने कैंटीन के दरवाजे बंद कर लिए और रात करीब 11 बजे उसे बाथरूम ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ जबरन गलत काम किया। पीड़िता चिल्लाई। लेकिन वहां पर कोई नहीं था। आरोपी ने रात में उसे वहीं पर बंद रखा और दूसरे दिन सुबह 7 बजे बाहर छोड़ दिया और घर जाने के लिए कहा।

यह भी पढ़े सागर किले की दीवार से सटाकर मकान बनाने वाले 23 लोगो को नोटिस दिए नगर निगम ने

पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया और मां के साथ थाना गोपालगंज पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र पाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच पूरी होने पर कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट ने मामले में सुनवाई शुरू की। सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक ने मामले से जुड़े साक्ष्य और दस्तावेज कोर्ट में पेश किए। साक्षियों की गवाही कराई। न्यायालय ने मामले में सुनवाई करते हुए डीएनए रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया और सजा सुनाई है।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

www.Teenbattinews.com

Archive