Editor: Vinod Arya | 94244 37885

एक तरफ कन्या पूजन,दूसरी तरफ अबोध बच्चियों से दुष्कृत्य..: ▪️पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का सवाल : क्या हम लंकाधिपति रावण का पुतला जलाने की पात्रता रखते हैं ? और क्या हम इसके अधिकारी हैं ?

एक तरफ कन्या पूजन,दूसरी तरफ अबोध बच्चियों से दुष्कृत्य..:

▪️पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का सवाल : क्या हम लंकाधिपति रावण का पुतला जलाने की पात्रता रखते हैं ? और क्या हम इसके अधिकारी हैं ?


तीनबत्ती न्यूज : 07 अक्टूबर,2024
सागर : मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ रेप की बढ़ती घटनाओं पर प्रदेश के सबसे वरिष्ठ और 9 दफा से विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने गहरी चिंता जताते हुए दशहरा होने वाले रावण दहन से जोड़कर सवाल उठाए है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने आफिशियल फेसबुक एकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है।यह पोस्ट अब चर्चा का विषय बनी है।  वर्तमान में कांग्रेस इसको लेकर बेटी बचाओ अभियान चलाकर बीजेपी सरकार को घेरने में लगी है। पूर्व मंत्री भार्गव की सोशल मीडिया पर आई पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया है।



क्या हम लंकाधिपति रावण का पुतला जलाने की पात्रता रखते हैं ? और क्या हम इसके अधिकारी हैं ?

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने लिखा कि नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, गांव से लेकर शहर तक जगह जगह देवी जी सहित कन्याओं का पूजन हो रहा है। पांच दिन बाद  दशहरा आयेगा देश भर में गांव से लेकर शहरों तक लोग रावण का पुतला दहन करेंगे। आजकल जहाँ अखबारों में एक तरफ दुर्गा पूजन और कन्या पूजन की खबरे छपती हैं उसी पेज के दूसरी तरफ 3 वर्ष और 5 वर्ष की अबोध बालिकाओं के साथ दुष्कृत्य तथा उनकी हत्या करने की खबरे भी निरंतर पढ़ने और देखने मे आती हैं। मैंने यह भी गौर किया है कि दुनियां के किसी भी देश में मुझे ऐसे समाचार पढ़ने या देखने नहीं मिले। नवरात्रि के महापर्व में हमे अब यह विचार करना होगा कि क्या हम लंकाधिपति रावण का पुतला जलाने की पात्रता रखते हैं ? और क्या हम इसके अधिकारी हैं ?


विजयादशमी को हम बुराई पर अच्छाई की विजय का त्यौहार मानते हैं।  रावण ने सीता माता का हरण किया लेकिन सीता जी की असहाय स्थिति में भी उनका स्पर्श करने का प्रयास नहीं किया । तुलसीदास जी रामचरित मानस  के सुंदर कांड में लिखते हैं-
""तेहि अवसर रावनु तहं आवा।संग  नारि बहु किएं बनावा ""
अर्थात- रावण जब सीता माता के दर्शन करने जाता था तब लोक लाज के कारण अपनी पत्नी और परिवार को भी साथ ले जाता था।


रावण महान था

उन्होंने लिखा कि सभी प्रकार की रामायणों में उल्लेख है कि रावण से बड़ा महाज्ञानी, महा तपस्वी , महान साधक और शिवभक्त भू लोक में नहीं हुआ जिसने अपने शीश काट काटकर भगवान के श्री चरणों मे अर्पित किए ऐसे में आजकल ऐसे लोगों के द्वारा जिन्हें न किसी विद्या का ज्ञान है , जिन्हें शिव  स्तुति की एक लाइन और रुद्राष्टक, शिवतांडव स्तोत्र का एक श्लोक तक नहीं आता, जिनका चरित्र उनका मुहल्ला ही नहीं बल्कि पूरा गांव जानता है, उनके रावण दहन करने का क्या औचित्य है ??
यह तो सिर्फ बच्चों के मनोरंजन के लिए आतिशबाजी दिखाने का मनोरंजन बनकर रह गया है।

मन में बैठे रावण को मारे

हम सबसे पहले इस बात का प्रण ले कि हमें अपने मन के अंदर और अपनी इंद्रियों में बैठे उस रावण को मारना होगा जो तीन और पांच वर्ष तक की अबोध बच्चियों के साथ दुष्कृत्य करने को प्रेरित करता है।
एक और बात गौर करने लायक है कि जबसे ऐसे दुष्कृत्य करने वालों को मृत्युदंड और कड़ी सजाओं के कानून बने हैं तब से ऐसी घटनाएं और अधिक देखने मे आ रहीं हैं। नवरात्रि में हम सभी भारतीयों को यह आत्ममंथन का विषय है।

Share:

कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर FiR : मकरोनिया में निकाला था मशाल जुलूस

कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर FiR : मकरोनिया में निकाला था मशाल जुलूस


तीनबत्ती न्यूज : 07 अक्टूबर, 2024

सागर :  सागर के मकरोनिया इलाके में 5  अक्टूबर को  बेटी बचाओ अभियान के चलते युवक कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध  प्रदर्शन किया था।  मकरोनिया थाना पुलिस ने बिना अनुमति मशाल जुलूस निकालने के मामले में बंडा विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी समेत 17 कांग्रेसियों और पदाधिकारियों पर केस दर्ज किया है इसके अलावा 10 से 15 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है।

लोग हुए परेशान

पुलिस के अनुसार फरियादी छत्रपाल सिंह जाटने थाने में इसकी शिकायत की थी। फरियादी ने शिकायत में बताया कि 5 अक्टूबर की शाम वह रजाखेड़ी से मकरोनिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही रजाखेड़ी चौराहा पर पहुंचा तो वहां पर कुछ लोग जो कांग्रेस के झंड़े और हाथों में मशाल, बैनर लिए थे उन्होंने बीच सड़कर पर जाम लिया दिया। मैंने आगे जाने के लिए कहा तो वह नहीं माने और मुझे चौराहे तरफ जाने से भी रोक लिया। इससे मैं परेशान हो गया।

यह भी पढ़े" बेटी बचाओ " के नारे के साथ युवक कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस ▪️ पुलिस ने किया वाटर कैनन भड़के युवक कांग्रेसी, पुलिस से झड़प

इन पर हुआ मामला दर्ज

फरियादी ने शिकायत में कहा कि उक्त जुलूस में बड़ा से कांग्रेस के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, जितेन्द्र चौधरी, राजा बुन्देला, असरफ खान, अभिषेक गौर, देवेन्द्र कुर्मी, सुरेन्द्र चौबे, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, अरवाज अली, संजय रोहिदास, निखिल चौकसे, नीलेश अहिरवार, हेमंत लारिया, अजय पार्षद, रोहित मंडले, रिचा सिंह और अन्य 10 से 15 लोग इकट्ठे थे। जिन्होंने मुझे और कुछ अन्य लोगों को आगे नहीं जाने दिया और रास्ता रोक लिया। जिस कारण मुझे और अन्य लोगों को परेशानी हुई। शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

यह भी पढ़ेजिला चिकित्सालय को बीएमसी में मर्ज किए जाने के खिलाफ है डाक्टर, अधिकारी और कर्मचारी : मंत्री गोविंद राजपूत को दिया ज्ञापन ▪️ मर्जर से बढ़ेगी परेशानियां : मरीजों को मिलने वाली निशुल्क सुविधाए होंगी प्रभावित

महिला अपराधों के विरोध में निकाला था मशाल जुलूस

 5 अक्टूबर को सागर में युवक कांग्रेस ने लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों और बीएमसी में प्रसूता की मौत मामले के विरोध में मकरोनिया के रजाखेड़ी से मशाल जुलूस निकाला था। मशाल जुलूस रजाखेड़ी से शुरू हुआ जो मकरोनिया चौराहे जा रहा था। तभी रास्ते में पुलिस ने जुलूस रोका। इस दौरान कांग्रेसी और पुलिस के बीच बहस के साथ धक्का-मुक्की हुई थी। सड़क पर जाम की स्थिति बनी थी।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

जिला चिकित्सालय को बीएमसी में मर्ज किए जाने के खिलाफ है डाक्टर, अधिकारी और कर्मचारी : मंत्री गोविंद राजपूत को दिया ज्ञापन ▪️ मर्जर से बढ़ेगी परेशानियां : मरीजों को मिलने वाली निशुल्क सुविधाए होंगी प्रभावित

जिला चिकित्सालय को बीएमसी में मर्ज किए जाने के खिलाफ है डाक्टर, अधिकारी और कर्मचारी : मंत्री गोविंद राजपूत को दिया ज्ञापन

▪️ मर्जर से बढ़ेगी परेशानियां : मरीजों को  मिलने वाली निशुल्क सुविधाए होंगी प्रभावित


तीनबत्ती न्यूज : 06 अक्तूबर ,2024

सागर : राज्य सरकार द्वारा जिला अस्पताल को बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में मर्जर के पक्ष में अस्पताल के अधिकारी,डाक्टर, कर्मचारी भी नहीं है। अनेक संगठनों और राजनेतिक दलों ने भी इसका विरोध किया है। मर्जर होने से जनता को परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। आज खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत से जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ,सीएमएचओ सहित जिला अस्पताल के अधिकारियों , कर्मचारियों ने मुलाकात की और चर्चाकर  ज्ञापन सौंपा। मंत्री राजपूत ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों, अधिकारी कर्मचारियों को  आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जाएगी तथा जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े Damoh: बैंक की दीवार में छेद कर तिजोरी से साढ़े 7 लाख रुपए की चोरी : आरोपी फरार

मर्जर से बढ़ेगी परेशानियां

अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि जिला अस्पताल सागर का इतिहास 50 वर्षों से अधिक का है। शहर एवं आसपास समस्त ग्रामीण क्षेत्र एवं अन्य जिलों जैसे टीकमगढ़, छतरपुर ,पन्ना रायसेन, दमोह आदि जिले में के मरीज यहां आते हैं चिकित्सकों, कर्मचारी के त्याग और योगदान से लोगों की सेवा करते हैं ।निशुल्क स्वास्थ्य लाभ जिला चिकित्सालय से  जनता को प्राप्त हो रहा है । ज्ञापन में कहा गया कि  अगर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल मर्ज हो जाता है तो मरीज को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिसमे ओपीडी पर्ची बनने में लंबी कतार, पैथोलॉजी लैब, दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र , एमएलसी जिला मेडिकल बोर्ड आरबीएस के सेवाए, फिजियोथैरेपी सेंटर, सहित इकलौता प्रमाणित ब्लड बैंक संचालित जिला अस्पताल में है जिसका जनमानस को लाभ मिलता है परंतु मर्ज हो जाने से उक्त सेवाएं प्रभावित होगी।


निशुल्क सुविधाएं के लाभ होंगे प्रभावित

जिला अस्पताल में करीब 38 निशुल्क जनहितेसी योजनाएं योजनाएं संचालित है जिसका लाभ जनता को मिलता है मर्ज होने के बाद यह प्रभावित होंगे साथ ही परिसर की स्किल लैब पैरामेडिकल स्टाफ , जिला अस्पताल परिसर में संभागीय स्किल लैब । जिसमें 6 जिलों की चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ऐसी अनेकों समस्याओं से जनसाधारण को परेशानी होगी। 

यह भी पढ़ेHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह :07 अक्तटूबर 13 अक्टूबर 2024 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

समस्या का होगा निदान 

मंत्री श्री राजपूत ने चिकित्सकों , अधिकारी ,कर्मचारी द्वारा दिए गए ज्ञापन पर उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं को लेकर उच्च स्तर पर अधिकारियों से बात कर जल्द ही आपकी समस्याओं का निदान किया जाएगा ज्ञापन देने वालों में सिविल सर्जन सीएमएचओ, चिकित्सक सहित जिला अस्पताल के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

Damoh: बैंक की दीवार में छेद कर तिजोरी से साढ़े 7 लाख रुपए की चोरी : आरोपी फरार

Damoh: बैंक की दीवार में छेद कर तिजोरी से साढ़े 7 लाख रुपए की चोरी :  आरोपी फरार

तीनबत्ती न्यूज : 06 अक्टूबर, 2024

दमोह :दमोह जिले के तेजगढ़ सहकारी बैंक मे देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बैंक की दीवाल में छेद कर अज्ञात चोर तिजोरी तक पहुंचे। तिजोरी से साढ़े 7 लाख चोरी कर भाग गए। आज (रविवार) सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार को बैंक प्रबंधन को इस बात की जानकारी लगी। कैबिनेट बैठक के चलते पुलिस सिग्रामपुर ड्यूटी में लगी थी, लेकिन रात को ही बैंक पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों ने लॉकर का एक दराज तोड़कर उसमें से रखे 7 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए। जबकि दूसरी दराज को खोलने में संभवत: वह सफल नहीं हो पाए, जिससे दराज में रखे 15 लाख 50 हजार रूपये चोरी होने से बच गए। घटना की सूचना पर पुलिस डॉग स्कॉट के साथ मौके पर पहुंची है।

यह भी पढ़ेHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह :07 अक्तटूबर 13 अक्टूबर 2024 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

बैंक प्रबंधक पंकज मिश्रा ने पुलिस को बताया कि सहकारी समिति के अंदर ही यह शाखा संचालित होती है। बैंक में 22 लाख 50 हजार रुपए तिजोरी में रखे थे, जो अलग-अलग दराज में थे।समिति भवन की दीवार में पीछे से छेद करके अज्ञात चोर बैंक में घुसे और साढ़े सात लाख रुपए की चोरी कर ली और 15 लाख रुपए दूसरी दराज में रखे थे जो चोरी होने से बच गए। बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन उनमें कुछ खराबी आ गई है।

यह भी पढ़े पन्ना में पुलिस और सटोरियों की सांठगांठ से चल रहा था सट्टा : एसपी ने थाना प्रभारी, एक ASI और तीन आरक्षको को किया सस्पेंड

तेजगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि चोरों ने बैंक के पीछे वाली दीवार में छेद करके चोरी की है। सूचना मिलने पर जब पुलिस बैंक पहुंची तो वहां से 15 लाख रुपए जब्त किए गए और बैंक मैनेजर के बताए अनुसार तिजोरी में 22 लाख 50 हजार रुपए थे, जिसमें से साढ़े सात लाख रुपए चोरी हुए हैं। हो सकता है संभव है कि उनकी नजर 15 लाख रुपए पर नहीं पड़ पाई या वह दराज नहीं खोल पाए शायद इसलिए बच गए होंगे, लेकिन हम हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रहे हैं।



Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह :07 अक्तटूबर 13 अक्टूबर 2024 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह :07 अक्तटूबर 13 अक्टूबर 2024 तक

▪️पंडित अनिल पांडेय


Astrology   | Horoscope
Astrology Forecast 
Horoscope Weekly

तीनबत्ती न्यूज : 06 अक्टूबर,2024

आप सभी को पंडित अनिल पांडे का नमस्कार आज मैं आपको 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 केअश्विनी शुक्ल पक्ष के पंचमी से अश्विनी शुक्ल पक्ष के एकादशी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल को बताने जा रहा हूं ।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा । 8 तारीख को 12:38 रात से चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेगा  ।  चंद्रमा 11 तारीख को 7:23 प्रातः से मकर राशि में गोचर करेगा और 13 तारीख को 11:55 दिन से कुंभ राशि का हो जाएगा ।


इस पूरे सप्ताह सूर्य कन्या राशि में और मंगल मिथुन राशि में  रहेगा । बुद्ध प्रारंभ में कन्या राशि में रहेगा तथा 10 तारीख के 10: 53 दिन से तुला राशि में प्रवेश करेगा  । गुरु प्रारंभ में वृष राशि में रहेगा तथा 9 अक्टूबर के 8:50 रात से वृष राशि में बक्री हो जाएगा ।  शुक्र प्रारंभ में तुला राशि में रहेंगे  तथा 12 अक्टूबर के 4:02 से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। । वक्री शनि पूरे सप्ताह कुंभ राशि में और बक्री राहु पूरे सप्ताह मीन राशि में गोचर करेंगे ।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।


मेष राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी ।  प्रेम प्रसंग ठीक चलेंगे ।   अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे  ।  भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है  ।  धन आने की मात्रा में कमी आएगी  ।  इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं  ।  सात और 8 अक्टूबर को आपको कुछ अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।


वृष राशि

इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा ।  छात्रों की पढ़ाई में प्रगति होगी ।  धन आने की उम्मीद है  ।  शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए  ।  कार्यालय में भी आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपके लिए 13 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है  ।  7 और 8 अक्टूबर को आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क होना चाहिए  ।  9 और 10 अक्टूबर को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।


मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  आपके सुख में वृद्धि होगी ।  कार्यालय में आपका व्यर्थ का वाद विवाद हो सकता है  ।  आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा  ।  व्यापार अच्छा चलेगा  ।  आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है  ।  सात और 8 अक्टूबर को  आपके स्वास्थ्य में थोड़ी तरक्की होगी  ।  11 और 12 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं ।   सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।


कर्क राशि

इस सप्ताह आपका , आपके जीवनसाथी का तथा माताजी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा  ।  भाई बहनों के साथ आपका उत्तम सहयोग रहेगा  ।  भाग्य से आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी  ।  इस सप्ताह आपके लिए  11 और 12 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है  ।  सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए  ।  7 और 8 तारीख को आपके संतान को कुछ प्राप्त हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।


सिंह राशि

इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति हो सकती है  । व्यापार में उन्नति होगी  ।  लाभ में कमी आएगी  ।  आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है  ।  आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है  ।  भाग्य से आपको  मदद प्राप्त हो सकती है ।  इस सप्ताह आपके लिए 13 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है  ।  7 और 8 तारीख को आपके सुख में कमी आ सकती है या आपके माताजी को कष्ट हो सकता है  ।  11 और 12 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं  ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।


कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । व्यापार में उन्नति होगी  ।  धन की प्राप्ति होगी  । भाग्य साथ देगा  ।  शत्रु शांत रहेंगे  ।  कार्यालय में आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है  ।  13 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।


तुला राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा ।  कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होने का योग है  ।  व्यापार ठीक चलेगा  ।  भाग्य से कोई विशेष प्राप्ति नहीं हो पाएगी  । शरीर के निचले अंग में परेशानी हो सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है  ।  7 और 8 तारीख को आपके प्रयासों से धन प्राप्ति हो सकती है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।


वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति होगी ।  आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा ।  कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है  ।  धन आने का योग है  ।  आपके संतान को कष्ट हो सकता है  ।  माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है  ।  आपके सुख में बाधा पड़ सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 13 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है  ।  7 और 8 तारीख को आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए  ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।


धनु राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है ।  धन आने के अच्छे योग भी बनेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है  ।  भाई बहनों के साथ पहले जैसा ही संबंध रहेगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है  ।  सात और आठ तारीख को आपको कचहरी के कार्यों में आपके प्रयास के कारण सफलता मिल सकती है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है । 


मकर राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति होगी ।  भाग्य आपका साथ देगा ।  शत्रु पराजित होंगे ।  संतान को कष्ट हो सकता है  ।  भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है  ।  सात और आठ तारीख को धन प्राप्त होने का योग बन सकता है  ।  9 और 10 तारीख को आपको सचेत रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप  करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।


कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा ।   इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा  ।  आपके पराक्रम में कमी आएगी  ।  सुख में भी कमी आ सकती है  ।  इस सप्ताह  आपके लिए 13 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है  ।  7 और 8 अक्टूबर को आपको कार्यालय के कार्यों में सावधान रहना चाहिए  ।  11 और 12 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले तिल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि की पूजा अर्चना करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है । 


मीन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी  का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा ।  आपके सुख में थोड़ी कमी आ सकती है ।  भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है ।  कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें  ।  इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है  ।  7 और 8 तारीख को भाग्य आपका साथ दे सकता है  ।  13 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको किसी अच्छे ज्योतिषी से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

" बेटी बचाओ " के नारे के साथ युवक कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस ▪️ पुलिस ने किया वाटर कैनन भड़के युवक कांग्रेसी, पुलिस से झड़प

" बेटी बचाओ " के नारे के साथ युवक कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस 

▪️ पुलिस ने किया वाटर कैनन भड़के युवक कांग्रेसी, पुलिस से झड़प


तीनबत्ती न्यूज : 05 अक्टूबर, 2024

सागर : मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 अक्टूबर से सम्पूर्ण प्रदेश में "बेटी बचाओ" अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सागर में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवम मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के निर्देशानुसार युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे के नेतृत्व में सैकड़ो युवक कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ ने मकरोनिया के रजाखेड़ी से मकरोनिया चौराहे तक विशाल मशाल जुलूस निकाला।

 पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा की मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम की कोई चीज बची नहीं है अपराधियों के अंदर से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है मध्य प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जबकि अखबार की सुर्खियां मध्य प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को न बताते हो महिलाओं से जुड़ी हुई कई घटनाओं में भाजपा के लोगो का नाम सामने निकलकर आया है और इन मामलों में सरकार की उदासीनता भाजपा की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है । 

सागर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा की महिलाओ के बलात्कार और अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर है मध्य प्रदेश में हर 17 मिनट में एक बच्ची के साथ रेप और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है और ऐसी घटनाओं के लगातार सामने आने का बड़ा कारण युवा बेरोजगार है वह सोशल मीडिया पर फैली गलत चीजों को आत्मसात करके समाज में घूम रहे है और ऐसी घटनाओं को अंजाम दे देते है जिससे समस्त मानव समाज के माथे पर कलंक लग जाता है मोहन यादव की भाजपा सरकार महिलाओं और बहनों की रक्षा और सुरक्षा देने में हर स्तर पर फैल साबित हुई है नैतिकता के आधार पर मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री को। इस्तीफा दे देना चाहिए ।

कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर आभार नरयावली युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजा बुंदेला ने माना । इस दौरान मशाल जुलूस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहने वालो में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार,पूर्व विधायक तरबर लोधी,वरिष्ठ नेता अमित रामजी दुबे,ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी,युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,अभिषेक गौर, सुरेन्द्र चौबे,सिंटू कटारे,फिरदोष कुरेशी,अशोक कुशवाहा, शरद राजा सेन, रमाकांत यादव,भैयन पटेल, जयदीप तिवारी, परषोत्तम शिल्पी, गोवर्धन रेकवार, डॉक्टर हेमंत लारिया,ऋचा सिंह, निखिल चौकसे, नीलेश अहिरवार, रोहित मांडले, सागर साहू, संजय रोहिदास, सन्दीप चौधरी, जतिन चौकसे, प्रणव प्रताप सिंह, राहुल कुशवाहा, चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार, अभिषेक अहिरवार, अरबाज अली,आदिल राइन,आशु लम्बरदार, हर्ष वर्धन कुर्मी, पीयूष तिवारी,सौरभ खटीक, प्रताप चौहान, पवन जाटव,सोहेब कुरेशी, शहजाद निहारिया, अजय बमदेले, मदन सेन, महेश सेन,दुर्गेश अहिरवार,लक्ष्मी नारायण सोनकिया,रवि सोनी,रज्जू साहनी, सुनील ठाकुर, उधम सिंह,अभिषेक तिवारी, सिकन्दर राइन, जीवन लाल,अजय कुमार अहिरवार,अमित कुशवाहा, शेख अलीम, धीरज चंदेलिया, धन सिंह अहिरवार, विनोद रजक,रोहित सिंह, श्रीदास रेकवार, किशन ठाकुर,अजय ठाकुर, गुड्डू रेकवार, कल्याण सिंह आदि मौजूद थे।

Share:

नवरात्रि पर भजन प्रतियोगिताओं में महिला भजन मंडलियों की भागीदारी बढ़ाएं : पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ▪️ भाजपा नेत्री ने गाया “आगड़ दम बागड़ दम

नवरात्रि पर भजन प्रतियोगिताओं में महिला भजन मंडलियों की भागीदारी बढ़ाएं :  पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह

▪️ भाजपा नेत्री ने गाया “आगड़ दम बागड़ दम



तीनबत्ती न्यूज : 05 अक्टूबर, 2024

मालथौन। आधी आबादी महिलाओं की है, नवरात्रि के पवित्र पर्व पर होने वाले हर आयोजन में महिलाओं की अधिक व सक्रिय भागीदारी होना चाहिए।  पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने नवरात्रि पर्व पर यहां आयोजित नवरात्रि महामहोत्सव भजन प्रतियोगिता में यह बात अपने संबोधन में कही।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह सिर्फ भजन प्रतियोगिता ही नहीं है बल्कि भक्ति साधना में लीन होने का एक माध्यम भी है । नवरात्रि में व्रत उपवास, धर्म साधना में लगे सभी श्रद्धालुओं को विभिन्न भजन मंडलियों से भक्ति संगीत सुनने का अवसर यहां मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के चार स्थानों मालथौन, बांदरी, खुरई नगर व ग्रामीण में भजन प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इनमें क्षेत्र की 300 से अधिक भजन मंडलियां हिस्सा लेकर अपनी प्रस्तुतियां दे रही हैं। उन्होंने आयोजन समितियों से कहा कि यह देवी मां शक्ति की आराधना का पर्व है और इसमें महिलाओं की अधिक से अधिक हिस्सेदारी हो, यह आयोजन समितियों को सुनिश्चित करना चाहिए। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाज में आमतौर पर महिला वर्ग ही भजन मंडलियों के माध्यम से भक्ति संगीत में आगे रहता है। तब कम से कम आधी प्रतिभागी भजन मंडलियां आयोजन में हिस्सेदार होना चाहिए।  इसके लिए प्रयास करें और यदि प्रतियोगिता के दिन बढ़ाने पड़ें तो बढ़ाए जाना चाहिए।

पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक धार्मिक आयोजन हों धर्म संस्कृति का प्रभाव बढ़े इसके लिए एक हजार से अधिक मंदिर यहां बनाए जा चुके हैं और अभी यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शक्ति साधना के इस महापर्व में साधना करने से आत्मबल बढ़ता है, आत्मा मन और देह की शुद्धि होती है। उन्होंने आयोजन के आरंभ में कन्यापूजन किया और भजन मंडलियों से भजन सुने। गायक वादक कलाकारों व निर्णायक मंडल का अभिनंदन किया। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के आग्रह पर महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा राय ने वायरल हुआ लोकगीत आगड़ दम बागड़ दम सस्वर सुनाया। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेन्द्र सिंह दरी ने इस पर श्रीमती सीमा राय का अभिनंदन किया।

पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में मालथौन नगर परिषद की बैठक हुई

मालथौन नगर परिषद की बैठक पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में परिषद कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सभी पार्षदों को निर्देश दिए कि नये पीएम आवास स्वीकृत कराने हेतु अपने वार्डों के हितग्राहियों की सूची बना कर दें ताकि सूची समय पर भोपाल भेजी जा सके। सूची में अपने अपने वार्ड के पीएम आवास से वंचित रह गए सभी हितग्राहियों के नाम शामिल करें ताकि उन्हें आवास स्वीकृत कराए जा सकें। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने पार्षदों से कहा कि आप सभी अपने वार्डों में पीएम आवास निर्माण की पहली किस्त ले कर निर्माण नहीं करने वाले हितग्राहियों से मिल कर उन्हें आवास का निर्माण शीघ्र शुरू करने को प्रेरित करें। ऐसे हितग्राहियों को पार्षद यह भी बताएं कि पहली किस्त की राशि से निर्माण शुरू नहीं करने वाले हितग्राहियों की अगली किश्तें निरस्त हो जाएंगी  और एफआईआर की जाकर पूर्व में दी गई राशि की वसूली का प्रावधान है। ऐसी स्थिति नहीं आने दें और अपने आवास बनाना शीघ्र शुरू कर दें ताकि अगली किस्त की पात्रता पूरी कर सकें।


पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सभी पार्षदों से उनके वार्डों की समस्याएं पूछीं और मिली जानकारी के आधार पर अनेक कार्य स्वीकृत किए। उन्होंने स्वच्छता अमले को नवरात्र त्यौहार पर विशेष रूप से स्वच्छता रखने के निर्देश दिए। बैठक के पश्चात पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और निराकरण हेतु सीएमओ संजय समुद्रे को निर्देश दिए। बैठक में परिषद अध्यक्ष जय सिंह बुंदेला सहित सभी पार्षद अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के आग्रह पर मालथौन की भाजपा नेत्री ने गाया “आगड़ दम बागड़ दम

सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके बुंदेली लोक गीत “आगड़ दम बखगड़ दम नोन जादां मिर्चें कम“ की लोकप्रियता से पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह भी अछूते नही रहे।

मालथौन में नवरात्रि महोत्सव के दौरान चल रही भजन प्रतियोगिता आयोजन में पहुंचे पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने महिलाओं से यह लोकगीत गाने का आग्रह किया और स्थानीय भाजपा नेत्री, पूर्व महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा राय ने बहुत ही शानदार ढंग से यह पारंपरिक लोक गीत सुना कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह भी सीमा राय की गायन कुशलता से हैरत में रह गये और उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया पर मालथौन की सीमा राय जी ही वायरल होने वाली हैं। 


पूर्व मंत्री के आग्रह पर वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह बुंदेला ने गायिका भाजपा नेत्री श्रीमती सीमा राय का देवी माता रानी का पटका पहना कर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र की महिला भजन मंडलियों के भजन प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए विशेष रूप से कोशिश किए जाने और आवश्यक होने पर महिला भजन मंडलियों के लिए भजन प्रतियोगिता का समय बढ़ाने के निर्देश आयोजन समिति को दिए।



Share:

एसएएफ की 35वीं बटालियन मण्डला का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर : सीएम डॉ. यादव ▪️मध्यप्रदेश जैन कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय ▪️सिंग्रामपुर में मंत्रि-परिषद का हिस्सा बनना हमारा सौभाग्य ▪️विजयादशमी को शस्त्र पूजन कार्यक्रम लोकमाता देवी अहिल्या बाई के नाम पर

एसएएफ की 35वीं बटालियन मण्डला का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर :  सीएम डॉ. यादव

▪️मध्यप्रदेश जैन कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय

▪️सिंग्रामपुर में मंत्रि-परिषद का हिस्सा बनना हमारा सौभाग्य
▪️विजयादशमी को शस्त्र पूजन कार्यक्रम लोकमाता देवी अहिल्या बाई के नाम पर


तीनबत्ती न्यूज : 05 अक्टूबर, 2024
सागर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विशेष सशस्त्र पुलिस बल (SAF) की 35वीं बटालियन, मण्डला का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर किया जाएगा। वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर सिंग्रामपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक का हिस्सा बनना सभी सदस्यों का सौभाग्य हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती का जन्म दुर्गा अष्टमी के दिन ही हुआ था। जैसा उनका नाम था वैसा ही उन्होंने अपने जीवन काल में 23 हजार से अधिक गांवों के साम्राज्य पर कुशलता, पराक्रम और शौर्य से शासन किया। उन्होंने 51 लड़ाइयों में दुश्मनों का वीरता से सामना कर विजय प्राप्त करने के साथ जनता के लिए कल्याणकारी कार्य करते हुए अपने "दुर्गा" नाम को सार्थक किया। दुर्भाग्यवश 52वीं लड़ाई में आसफ खान से युद्ध लड़ते हुए वीरांगना रानी दुर्गावती वीरगति को प्राप्त हुई। रानी दुर्गावती का यह बलिदान प्रदेश में सदैव स्मरण किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले के सिंग्रामपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। रानी दुर्गावती के अभूतपूर्व योगदान के सम्मान में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम् गान के साथ शुरू हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती के शासन सूत्र, जन-कल्याणकारी नीतियां और शासन अविस्मरणीय है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रदेश के प्राणपुर, साबरवानी और लाड़पुरा खास को देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम के लिये प्रदत्त सम्मान का प्रशस्ति-पत्र भेंट किया। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर प्राणपुर को पारंपरिक चन्देरी क्रॉफ्ट श्रेणी और साबरवानी व लाड़पुरा खास को रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म श्रेणी में चुना गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती के सिंगौरगढ़ दुर्ग के इतिहास, महत्व, वास्तुकला और अन्य विशेषताओं पर निर्मित ब्रोशर का विमोचन किया। मंत्रि-परिषद की बैठक के दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन, संघर्ष और कल्याणकारी कार्यों के महत्व को प्रदर्शित करता रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान परियोजना पर केन्द्रित वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया। स्मारक एवं उद्यान, जबलपुर में मदन महल पहाड़ी के 24 एकड़ भूमि पर 100 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किया जाएगा। स्मारक में संग्रहालय, ओपन एयर थिएटर, जल संरक्षण संरचनाएं, फूड जोन, रानी दुर्गावती की कांस्य प्रतिमा आदि निर्मित किए जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा किए गए ग्रामीण पर्यटन और पर्यटन के विकास और प्रचार-प्रसार के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। 


विजयादशमी को शस्त्र पूजन कार्यक्रम लोकमाता देवी अहिल्या बाई के नाम पर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थी। लगभग 300 वर्ष पहले महिला सशक्तिकरण के लिए उनके द्वारा अपने शासनकाल में अनेक कार्य कराए गए। इस वर्ष विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन कार्यक्रम लोकमाता देवी अहिल्या बाई के नाम पर किया जाएगा। देवी अहिल्याबाई के शासन स्थल महेश्वर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में वे स्वयं हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों से अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले के शस्त्र-पूजन कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया। 

'शक्ति अभिनंदन अभियान" अंतर्गत 5 अक्टूबर से महिला सशक्तिकरण और जागरूकता पर होंगे विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक 'शक्ति अभिनंदन अभियान" चलाया जा रहा है। अभियान में जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर महिला सशक्तिकरण और जागरूकता पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। अब 5 अक्टूबर से संवाद कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य संवेदी कार्यक्रम, सोशल मीडिया कैंपेन और शक्ति संवाद जैसे कार्यक्रम संचालित किए जायेंगे। संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत बदलाव की कहानियाँ, रोजगार, व्यवसाय एवं उद्यमिता में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के साथ महिला एवं बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। बालिकाओं के प्रशिक्षण के लिए सशक्त वाहिनी पंजीयन, सेफ्टी वॉक का आयोजन किया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य संवेदी कार्यक्रम और विकास में महिला भागीदारी पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन, सकारात्मक पुरूष भागीदारी पर चर्चा और महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके साथ सायबर सिक्योरिटी/सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर प्रशिक्षण, 'मैं निडर हूँ : बालिकाओं का दृष्टिकोण" के लिए सोशल मीडिया कैम्पेन चलाया जाएगा। ''शक्ति संवाद" कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश के समस्त थानों पर महिला सुरक्षा के लिए संवाद किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा महिला नेतृत्व पर आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों का निरन्तर क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों और विधायकों से अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले के कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया। 

प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए हैदराबाद में 16 अक्टूबर को रोड-शो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। आगामी 16 अक्टूबर को हैदराबाद में रोड-शो किया जाएगा। भोपाल में 17 और 18 अक्टूबर को माइनिंग कॉन्क्लेव और 23 अक्टूबर को रीवा रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों को बताया कि सागर में हुए इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव से लगभग 23 हजार 181 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिसमें हजारों लोगों के लिये रोजगार सृजन संभावित है। इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव में 10 राज्यों से आए 3500 से अधिक निवेशकों और प्रतिभागियों ने सहभागिता की। रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव सागर में 96 इकाइयों के आशय-पत्र जारी किये गये, जिनमें 240 एकड़ भूमि आवंटित की गई। 

मध्यप्रदेश की बेरोजगारी दर सबसे कम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की बेरोजगारी दर देश के औसत तथा अन्य राज्यों में सबसे कम है। भारत सरकार के सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के द्वारा वर्ष 2024 में Periodic Labour Force Survey के द्वारा बेरोजगारी से संबंधित आंकडे जारी किए गए हैं। सर्वे के अनुसार पूरे देश की बेरोजगारी दर 10.2% है। मध्यप्रदेश की बेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे कम 2.6% है। राज्यों में सबसे अधिक बेरोजगारी दर केरल (29.9%) में है।

विकास के लिए विभागों का विज़न डॉक्यूमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। प्रत्येक विभाग के विजन और विगत एक वर्ष में किए गए मुख्य कार्यों की समीक्षा कर विज़न डॉक्यूमेंट तैयार करें। उन्होंने मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों को विज़न डॉक्यूमेंट के निर्माण के लिए विभागों का सुपरविजन करने के लिए निर्देशित किया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती की पहली राजधानी सिंग्रामपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। मंत्री श्री पटेल ने रानी दुर्गावती के जीवन संघर्ष और जन-कल्याणकारी कार्यों का उल्लेख कर नमन किया। उन्होंने बैठक में आए मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत, संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लोधी और पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों का शॉल और पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया और रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्मृति-चिन्ह के रूप में भेंट की।

किले की डिजाइन से तैयार हुआ स्थल

रानी दुर्गावती के सुशासन, कार्यकुशलता और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित कैबिनेट बैठक हॉल का डिज़ाइन तैयार किया गया। रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को प्रतिबिंबित करते हुए निर्माण की गई संरचना में किला-नुमा प्रवेश द्वार और रानी दुर्गावती के जीवन की प्रमुख घटनाओं को प्रदर्शित करती पेंटिंग भी लगाई गई थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की ओर से नवागत मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय तथा भारत सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में कार्य करने के अनुभव का लाभ मध्यप्रदेश को मिलेगा। बैठक में सेवानिवृत मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा के प्रति मंत्रि-परिषद ने आभार जताया।
 


▪️रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में 3900 रूपये प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त सहायता राशि की स्वीकृति
▪️मध्यप्रदेश जैन कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में दमोह जिले के सिंग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के अभूतपूर्व योगदान के सम्मान में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद ने रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में अधिकतम 3900 रूपये प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त सहायता राशि की स्वीकृति दी। योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत गठित "महासंघ (Federation) द्वारा क्रय कोदो-कुटकी पर किसानों को महासंघ द्वारा भुगतान किये गये न्यूनतम क्रय मूल्य के अतिरिक्त यह सहायता राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किसानों के खाते में दिये जाने का निर्णय लिया गया। 

जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण योजना की निरन्तरता को मंजूरी

मंत्रि-परिषद ने निर्णय लिया कि सहकारी बैंकों के माध्यम से वर्ष 2024-25 में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को अल्पावधि फसल ऋण दिये जाने की योजना निरन्तर जारी रहेगी। 

मध्यप्रदेश जैन कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश जैन कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया है। देश में अपने प्रकार का यह पहला कार्य है। जैन समाज के प्रतिभाशाली बच्चे एवं युवाओं को शिक्षा, सामाजिक सरोकार जैसे जैन-मुनियों के प्रवास एवं चार्तुमास के दौरान सुरक्षा एवं बेहतर शिक्षा एवं स्थिति में सुधार आदि के संबंध में शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन जैन समाज के विशेष संदर्भ में प्रभावी तरीके से करने के लिए मध्यप्रदेश जैन कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया है। बोर्ड में 01 अध्यक्ष एवं 02 सदस्य होंगे। बोर्ड के गठन से जैन समाज, वर्ग के व्यक्तियों के लिए शासन की कल्याणकारी/जनहितकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा। इससे जैन समाज के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को गति मिल सकेगी। बोर्ड में 2 वर्ष श्वेतांबर और 2 वर्ष दिगम्बर समाज के कार्यकाल को निर्धारित किया जाएगा।

रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान विकसित करने समिति गठन की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान को विकसित करने गठन की स्वीकृति दी। समिति में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, लोक निर्माण मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री और संस्कृति और पर्यटन मंत्री सदस्य होंगे। जबलपुर में स्थित मदन महल पहाड़ी के 24 एकड़ क्षेत्र को लगभग 100 करोड़ रूपये की लागत से रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। इसमें रानी दुर्गावती की कांस्य प्रतिमा, ओपन एयर थिएटर, कला और शिल्प जोन (शिल्पकला, धातु और टेराकोटा), स्थानीय भोजन की उपलब्धता वाला फूड जोन, जल-संरक्षण संरचनाएं, कैफेटेरिया एवं फिल्म निर्माण पर समिति द्वारा निर्णय लिये जायेंगे।

अन्य निर्णय

मंत्रि-परिषद द्वारा निर्णय लिया गया है कि पूर्ववर्ती चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आपस में विलय होने से दोनों विभागों के अन्तर्गत संचालित नर्सिंग महाविद्यालयों में शैक्षणिक एकरूपता लाई जाये। इसके लिए स्वशासी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों को शासकीय नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान में परिवर्तित किया जाकर स्वशासी नर्सिंग महाविद्यालय के लिए पूर्व से स्वीकृत सभी 428 पदों को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सेवा भर्ती नियम अंतर्गत प्रशासित किया जाएगा।
मंत्रि-परिषद ने दमोह जिले में स्थित हवाई पट्टी के उन्नयन की सैद्धांतिक सहमति भी दी।
     
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive