Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: स्कूली बच्चों से भरे ऑटो से गिरकर एक छात्रा की मौत : मवेशियों को बचाने के चक्कर में बिगड़ा था आटो का संतुलन

Sagar: स्कूली बच्चों से भरे ऑटो से गिरकर एक छात्रा की मौत : मवेशियों को बचाने के चक्कर में बिगड़ा था आटो का संतुलन 


तीनबत्ती न्यूज : 08 अक्टूबर,2024

सागर : सड़को पर घूमरहे मवेशी जानलेवा साबित हो रहे है।आए दिन सड़को पर हादसे हो रहे है। जिले के बीना में खुरई रोड पर स्थित ढुरुवा गांव के पेट्रोल पंप के पास मवेशियों को बचाने के चक्कर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो का संतुलन बिगड़ने से उसमें बैठी एक छात्रा गिर गई। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। 

यह भी पढ़ेछतरपुर रेप– हत्याकांड : रेप पीड़िता समेत तीन को गोली मारने वाले आरोपी ने खुद को गोली मारी : रेप और हत्या के आरोपी ने SP को सोशल मीडिया पर लोकेशन बताई : पुलिस और आरोपी के बीच हुई फायरिंग

बीना के बारधा गांव से ऑटो क्रमांक एमपी 15 जेडएफ 4934 में रोजाना गांव के बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए बीना आते हैं। आज मंगलवार को स्कूली बच्चों को लेकर ऑटो चालक बीना आ रहा था। ढुरुवा गांव के पेट्रोल पंप के पास मवेशियों को बचाने के चक्कर में जैसे ही ऑटो चालक ने अपने ऑटो को तेज रफ्तार में घुमाया तो उसमें बैठी परिधि पिता महेश साहू (9) गिर गई और उसे गर्दन में गंभीर चोटें आई।बच्ची को तत्काल बीना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को मिली तो वह अस्पताल पहुंचे। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े एक तरफ कन्या पूजन,दूसरी तरफ अबोध बच्चियों से दुष्कृत्य..: ▪️पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का सवाल : क्या हम लंकाधिपति रावण का पुतला जलाने की पात्रता रखते हैं ? और क्या हम इसके अधिकारी हैं ?

बच्ची के परिजन राहुल साहू ने बताया कि परिधि साहू बीना के खुरई रोड स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ती थी। बताया जा रहा है ऑटो तेज रफ्तार में था और अचानक से मवेशी आ गए जिससे ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बच्ची की गिरने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिधि अपनी तीन बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर की थी। बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर टीम को अस्पताल भेजा गया है। बच्ची के शव का पीएम कराया जाएगा। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जाएगी।


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

छतरपुर रेप– हत्याकांड : रेप पीड़िता समेत तीन को गोली मारने वाले आरोपी ने खुद को गोली मारी : रेप और हत्या के आरोपी ने SP को सोशल मीडिया पर लोकेशन बताई : पुलिस और आरोपी के बीच हुई फायरिंग

छतरपुर रेप– हत्याकांड : रेप पीड़िता समेत तीन को गोली मारने वाले आरोपी ने खुद को गोली मारी : रेप और हत्या के आरोपी ने SP को सोशल मीडिया पर लोकेशन बताई : पुलिस और आरोपी के बीच हुई फायरिंग


तीनबत्ती न्यूज : 08 अक्टूबर,2024

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में रेप पीड़िता और उसके परिजनों को गोली मारने वाले आरोपी ने खुद को गोली मार ली। आरोपी ने आत्महत्या करने के पहले फेसबुक पर अपनी लेकेशन एसपी को बताई। जिसमे पुलिस लोकेशन पर पहुंची ।इस दौरान दोनो तरफ से फायरिंग भी हुई। इसी बीच आरोपी ने खुद को गोली मार ली। कलसात अक्तूबर को दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता समेत उसके परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। इससे बाद से वह फरार था, पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसमें पीड़िता के दादाजी की मौत हो गई थी। आज मंगलवार को आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले आरोपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद को निर्दोश बताया और एसपी को खुद की लोकेशन भी बताई।

यह भी पढ़ेSagar News : अवैध शराब बिक्री की शिकायत लेकर BJP विधायक प्रदीप लारिया मिले एसपी से : अनेक दफा पत्र लिख चुके है विधायक और बोले- गांव हो या मोहल्ला, अवैध शराब बिक रही है तो कार्रवाई होनी चाहिए

यह था पूरा मामला : राजीनामा के लिए दवाब बनाने की गोलीबारी

छतरपुर जिले के एक गांव का है। सोमवार 07 अक्तूबर को आरोपी भोला अहिरवार नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के घर में घुस गया, उसके हाथ में कट्टा था। आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे पास्को केस में राजीनामा करने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान 65 साल के पीड़िता के दादा ने उसे रोकने की कोशिश तो आरोपी ने उनके सीने में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के पेट में गोली मारी और फरार होने के लिए घर से निकला। इस दौरान उसे पीड़िता का 23 साल का चाचा मिला तो उसे भी गोली मार दी और फरार हो गया। परिजनों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दादा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा को इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है, जबकि दुष्कर्म पीड़िता का जिला अस्पताल में ही इलाज जारी है।  

यह भी पढ़ेएक तरफ कन्या पूजन,दूसरी तरफ अबोध बच्चियों से दुष्कृत्य..: ▪️पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का सवाल : क्या हम लंकाधिपति रावण का पुतला जलाने की पात्रता रखते हैं ? और क्या हम इसके अधिकारी हैं ?

               आरोपी भोला अहिरवार

 नाबालिग से किया था दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय भोला अहिरवार ने एक गांव में रहने वाली नाबालिग से करीब दो महीने पहले दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और वह पीड़ित परिवार पर राजीनामा करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। लेकिन, पीड़ित परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। पुलिस भी आरोपी को नही पकड़ सकी थी।  

यह भी पढ़ेपूर्व मंत्री गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दुष्कृत्य पीड़ित के परिजनों से भेंट की : सख्त कार्यवाई के दिए निर्देश : आरोपी का पिता होगा भाजपा से निष्कासित ▪️ नदी में नहाने गई नाबालिग से दो लड़कों ने किया दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग

आरोपी पर 20 हजार का इनाम

गोलीकांड के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की थी। वह हमें लगातार धमका रहा था, इसे लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। जिससे कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इधर, गोलीकांड के बाद पुलिस तेजी से सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू की। उसके ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

फेसबुक पर बताई एसपी को लोकेशन

आज मंगलवार की सुवह भोला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट की और एसपी छतरपुर को खुद की लोकेशन बताई। इसके अलावा उसने खुद को निर्दोश बताते हुए कई बातें लिखी। आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद सिद्ध बाबा पूछी वाले रोड पर पुलिस पहुंची और उसे पकड़ने की तैयारी शुरू की। इस दौरान उसने पुलिस पर फयारिंग कर दी, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस बीच उसने खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सागर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा का कहना है कि पुलिस से घिरे होने के कारण घबराहट में उसने ऐसा किया होगा।   

यह भी पढ़ेपन्ना में पुलिस और सटोरियों की सांठगांठ से चल रहा था सट्टा : एसपी ने थाना प्रभारी, एक ASI और तीन आरक्षको को किया सस्पेंड

आरोपी भोल ने बताया अपने आपको निर्दोष

'मैंने किसी का रेप नहीं किया, यह पूरा गांव जानता है। लेकिन, मुझे फिर भी साजिश के अनुसार फंसाया गया, सिर्फ पैसे के लिए और पैसे ले देकर मेरे खिलाफ पोस्को 376 जैसी धारा में केस दर्ज करवाया गया। हां, यह जरूर है कि जो कल हुआ वो मैंने ही किया है। एसपी साहब से मेरा कहना है कि मैं यहां सिद्ध बाबा पूछी वाले रोड के यहां हूं, यहीं मिल जाऊंगा आप आ जाएं। सिविल लाइन टीआई ने बाल्मीक चौबे ने पैसे लेकर मुकदमा कायम किया था, मुझे अपराधी बनाने के लिए। मैं जो गाड़ी लाया था, वह किसी की मांग कर लाया था, उसे इस बारे में कुछ नहीं पता था कि मैं क्या करने वाला हूं। और किसी को जबरदस्ती मुजरिम नहीं बनाना। मेरे खिलाफ जब मुकदमा कायम हुआ, उसमें प्रेमचंद डालू सरपंच और एवीएन दीपक पाली,  इन दो दलालों ने उन्हें भटकाया और मुकदमा कायम करवाया। यह पोस्ट में एक मजदूर के मोबाइल से कर रहा हूं जो यहां काम कर रहा है'।


यह भी पढ़े : Sagar : कलेक्टर ने किया स्कूल का निरीक्षण तो स्कूल में पढ़ाने की बजाय फेरी वाले से खरीदी करते मिले शिक्षक और स्कूल के प्राचार्य थे गैर हाजिर ▪️ गैर हाजिर प्राचार्य सस्पेंड : एक दर्जन से अधिक शिक्षको को दिया नोटिस

Share:

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा सागर में "सिलसिला" के तहत पंडित ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी को समर्पित स्मृति प्रसंग एवं रचना पाठ आयोजित

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा सागर में "सिलसिला" के तहत पंडित ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी को समर्पित स्मृति प्रसंग एवं रचना पाठ आयोजित


तीनबत्ती न्यूज : 07 अक्टूबर,2024

सागर : मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में ज़िला अदब गोशा, सागर के द्वारा सिलसिला के तहत प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेवी पंडित ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी को समर्पित स्मृति प्रसंग एवं रचना पाठ का आयोजन एक होटल में ज़िला समन्वयक और मशहूर युवा शायरआदर्श दुबे के सहयोग से किया गया।

उल्लेखनीय है कि "मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्थानीय विभूतियों के योगदान को नई पीढ़ी के समक्ष लाना है। सागर से सम्बन्ध रखने वाले पंडित ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी ऐसे ही महान साहित्यकार एवं समाजसेवी थे जिनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व दोनों से हमें प्रेरणा लेने की ज़रूरत है।" 

यह भी पढ़ेएक तरफ कन्या पूजन,दूसरी तरफ अबोध बच्चियों से दुष्कृत्य..: ▪️पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का सवाल : क्या हम लंकाधिपति रावण का पुतला जलाने की पात्रता रखते हैं ? और क्या हम इसके अधिकारी हैं ?

सागर ज़िले के समन्वयक आदर्श दुबे ने बताया कि सिलसिला के तहत स्मृति प्रसंग एवं रचना पाठ का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता सागर के वरिष्ठ शायर अशोक मिज़ाज बद्र ने की  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में भोपाल के उस्ताद शायर शाहिद सागरी, डॉ अनीस काशिफ़ और सुरेश जैसवाल (सीहोर) मंच उपस्थित रहे। इस सत्र के प्रारंभ में  प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेवी पंडित ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सागर के साहित्यकार आशीष ज्योतिषी ने पंडित ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन और साहित्य  से जुडे कई अनछुए पहलु साझा किये  उन्होंने बताया कि देश के स्वाधीनता संग्राम में लड़ते हुए उन्हें जेल भी जाना पड़ा और उन्होंने में जेल में रहकर कविताएं लिखीं...जनम जनम के हैं हम बाग़ी लिखी बग़ावत भाग्य हमारे जेलों में ही कटी जवानी ऐसे ही कुछ पड़े सितारे

रचना पाठ में जिन शायरों ने अपना कलाम पेश किया उनके नाम और अशआर निम्न हैं :

अशोक मिज़ाज बद्र  

उस ज़माने में जुदाई का तसव्वुर ही न था 

आप के साथ मेरी एक भी तस्वीर नहीं 

शाहिद सागरी

यक़ीनन आपका पैग़ाम होगा

खुली छत पर कबूतर बोलता है

डॉ अनीस खान काशिफ़

सब के दिल की प्यारी आंख 

जैसे   राजकुमारी  आंख 

सुरेश जैसवाल अहम 

होने को वक़्त जुदा आया 

ज़मी पे याद ख़ुदा आया।

वृन्दावन राय सरल

कच्चे फलों से छीन ली जीने की आरज़ू 

मौसम का इंतज़ार किसी ने नहीं किया 

अरुण दुबे 

शरीफों की नहीं अब पूछ कोई

गुनहगारों की अब इज़्ज़त तो देखो  

मोहम्मद शरीफ़ 

दिल हैं हमारे अब तो कैसे ये जल रहे हैं 

जैसे कि ज़ख्म ताज़े बरसों से पल रहे हैं 

ईश्वर दयाल गोस्वामी 

ये  अमीरी  कि   शे'र  कहने  को,

लफ्ज़ आते हैं ख़ुद-ब-ख़ुद चलकर ।

अबरार अहमद

बेटी को बोझ कहते हैं वो जानते नहीं ।

बरकत इन्हीं के दम से हमारे घरों में है ।।

क्रांति जबलपुरी 

मालिक मेरे उरूज को ऐसा कमाल दे। 

पत्थर की आंख से भी जो आंसू निकाल दे

शफ़ीक़ अनवर

नफ़रतों ने मिटा दिया हमको।

नफ़रतें अब हमें मिटाना है।।

प्रभात कटारे 

जिनकें नइयां फ्रेंड गुरु   

मस्ती सब दी एन्ड गुरु

भानु प्रताप सिंह

क्या तेरी अदालत है क्या तेरी ज़मानत है

खोल दे ज़रा पट्टी ज़िंदगी बिखरती है

सुल्तान ख़ान

रख सोच अपनी खुशदिल क्यों है तू अश्कबार

तू ज़िन्दगी बना ले मानिंद ए आबशार 

मुकेश रहबर

नज़र से भी उतारा जा रहा है 

ये दिल चाहत में मारा जा रहा है 

आमीन अली

मत लगा इस पे पहरे पहरेदार की तरह

मुहब्बत आम होनी चाहिए खुले बाज़ार की तरह ।।

नईम माहिर 

अपनी हिम्मत को हम आज़माते रहे।

चोट खाते रहे मुस्कुराते रहे ।।

कार्यक्रम का संचालन वरुण प्रधान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में ज़िला समन्वयक आदर्श दुबे ने सभी अतिथियों, रचनाकारों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

परंपरागत देवी आराधना गरबा का केंद्र बाज खेड़ावाल गुजराती ब्राह्मण समाज, सागर का आयोजन

परंपरागत देवी आराधना गरबा का केंद्र बाज खेड़ावाल गुजराती ब्राह्मण समाज, सागर का आयोजन




तीनबत्ती न्यूज : 07 अक्टूबर, 2024

सागर : सागर शहर के चकराघाट स्थित श्री मल्ली माता मंदिर इस शारदीय नवरात्रि परंपरागत गरबे खेले जा रहे हैं । खेड़ावाल गुजराती ब्राह्मण समाज,18 वीं शताब्दी में गुजरात से आकर सागर में आ बसे थे ।  ये परिवार गुजरात से अपने साथ लाए देवी उपासना के भाव भक्ति गरबे का निर्वहन कर रहे हैं । 



समाज के वरिष्ठ संरक्षक श्री अनिल भाई सेलट का कहना है कि सागर सहित मध्य प्रदेश और देश के अनेक हिस्सों में रहने वाले खेड़ावाल गुजराती ब्राह्मण समाज के परिवारों का शताब्दियों से प्रयास है कि देवी आराधना के गरबों को आधुनिकता की मिलावट से बचाए रखा जाए । इन में भाव भक्ति  की गरिमा प्रधानता से रखी जाए।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

महिला कांग्रेस ने बच्चियों पर अत्याचार के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

महिला कांग्रेस ने बच्चियों पर अत्याचार के विरोध में निकाला कैंडल मार्च


तीनबत्ती न्यूज : 07 अक्टूबर,2024

सागर
: प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी और महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश पर महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे लगातार अत्याचार के खिलाफ  जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एड.महजबींन अली के नेतृत्व में कैंडल मार्च का आयोजन कर प्रदेश सरकार का जबरदस्त विरोध किया गया।केंडल मार्च राजीव गांधी भवन से प्रारंभ हुआ और तीन बत्ती पर गौर मूर्ति के समक्ष समाप्त हुआ।


इस अवसर पर पूर्व जिला शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा के इस राज में दो वर्ष की बच्ची से लेकर सत्तर साल की वृद्ध महिला भी सुरक्षित नहीं है।महिला और बच्चियों पर अत्याचार इतना बढ़ गया है कि भाजपा के ही एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर की है।


अध्यक्ष महजवींन अली ने कहा कि मोहन यादव सरकार की आंखों में जरा भी पानी या शर्म हो तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिये।
मार्च में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव भावना रोहण,पार्षद रिचा सिंह,नीलोफर अंसारी, रोशनी खान,रजिया खान,मीना पटेल ,किरण लता सोनी,रेखा सोनी,मीरा अहिरवार,गीता अहिरवार,साजदा अली ,दीक्षा, शिवानी, माही, शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, सुरेन्द्र चौबे,जितेन्द्र रोहण, दीनदयाल तिवारी,नितिन पचौरी,श्रीदास रैकवार,चमन अंसारी,पवन पटेल, साहिल,मोनू आदि उपस्थित रहे।
Share:

भक्तिभाव के साथ चकराघाट स्थित विट्ठल मंदिर घाट पर हुई गंगा आरती

भक्तिभाव के साथ चकराघाट स्थित विट्ठल मंदिर घाट पर हुई गंगा आरती

तीनबत्ती न्यूज : 07 अक्टूबर,2024

सागर : स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा  ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने हेतु लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से चकराघाट पर प्रारंभ की गई  मां गंगा  की आरती का आयोजन चकराघाट स्थित श्री विट्ठल मंदिर घाट  पर विधायक  शैलेंद्र जैन,नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति में किया गया । गंगा आरती में श्रद्धा,भक्तिभाव से विभिन्न वार्डों के नागरिक बच्चे एवं बड़ी संख्या में  महिलाएं भी उपस्थित हुई ।  गंगा आरती  के पूर्व नवरात्रि के उपलक्ष में शीतला माता मंदिर चकराघाट पर किया गया शेरनृत्य आकर्षण का केंद्र रहा । 

यह भी पढ़े : Sagar News : अवैध शराब बिक्री की शिकायत लेकर BJP विधायक प्रदीप लारिया मिले एसपी से : अनेक दफा पत्र लिख चुके है विधायक और बोले- गांव हो या मोहल्ला, अवैध शराब बिक रही है तो कार्रवाई होनी चाहिए


इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि नागरिकों की सहभागिता से झील एवं अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित कर पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है,इस उद्देश्य के साथ ही प्रत्येक सप्ताह सोमवार को चकराघाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही झील को जलकुंभी से मुक्त कर स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं ।

यह भी पढ़ेएक तरफ कन्या पूजन,दूसरी तरफ अबोध बच्चियों से दुष्कृत्य..: ▪️पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का सवाल : क्या हम लंकाधिपति रावण का पुतला जलाने की पात्रता रखते हैं ? और क्या हम इसके अधिकारी हैं ?

 निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि चकराघाट पर नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा तालाब को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए‌ फूलमालाओं, आदि  पूजन उपरांत विसर्जित करने वाली सामग्री डालने के लिए नाडेप पिट हौदियां बनाई गई है  इन नाडेप हौदियों में ही पूजन सामग्री, फूलमालाएं आदि सामग्री डालें,इन नाडेप हौदियों की लगातार सफाई की जाती है। 

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

Sagar News : अवैध शराब बिक्री की शिकायत लेकर BJP विधायक प्रदीप लारिया मिले एसपी से : अनेक दफा पत्र लिख चुके है विधायक और बोले- गांव हो या मोहल्ला, अवैध शराब बिक रही है तो कार्रवाई होनी चाहिए

Sagar News : अवैध शराब बिक्री की शिकायत लेकर BJP विधायक प्रदीप लारिया मिले एसपी से : अनेक दफा पत्र लिख चुके है विधायक और बोले- गांव हो या मोहल्ला, अवैध शराब बिक रही है तो कार्रवाई होनी चाहिए


तीनबत्ती न्यूज: 07 अक्टूबर,2024

सागर : सागर जिले में अवैध शराब की बिक्री और जुआ आदि जोरो पर है। लेकिन पुलिस और आबकारी अधिकारी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं रहे हैं.अबैध शराब की बिक्री बंद कराने सागर जिले के नरयावली से चौथी दफा के BJP विधायक प्रदीप लारिया ज्ञापन लेकर पुलिस अधिक्षक कार्यालय पहुंचे. उनके साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उनके सामने अपनी समस्या रखी. कार्रवाई करने की मांग की. हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है, जब विधायक लारिया इन मुद्दों को लेकर प्रशासन के दरवाजे पर खड़े हैं. प्रशासन को पत्र लिखने के अलावा विधानसभा में भी मुद्दा उठा चुके है।

यह भी पढ़े : एक तरफ कन्या पूजन,दूसरी तरफ अबोध बच्चियों से दुष्कृत्य..: ▪️पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का सवाल : क्या हम लंकाधिपति रावण का पुतला जलाने की पात्रता रखते हैं ? और क्या हम इसके अधिकारी हैं ?

देखे :video: बीजेपी एमएलए प्रदीप लारिया गए मिलने एसपी से

अवेध गतिविधियों पर लगे अंकुश

नरयावली विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब की शिकायत को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक इंजी.प्रदीप लारिया एक प्रतिनिधि मंडल के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ महिलाएं भी थीं। उन्होंने एसपी विकास शहवाल से मुलाकात की और विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री समेत अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की बात कही। इसके साथ मकरोनिया में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराने, पुलिस थानों में बल बढ़ाने और अन्य बिंदुओं पर एसपी से चर्चा की।

अवेध शराब बिक रही है तो कार्यवायी हो : एमएलए

विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि दो दिन पहले कुछ महिलाएं आई थीं। उन्होंने शिकायत की थी कि उनके आसपास अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके बाद सोमवार प्रतिनिधि मंडल के साथ एसपी से मुलाकात की हैं। उनसे अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने समेत ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की है। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गांव या मोहल्ला में यदि अवैध शराब बिक रही है तो कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, पुलिस ने विधायक लारिया द्वारा रखे गए बिंदुओं पर जल्द कार्रवाई कर निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ेकांग्रेस के पूर्व विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर FiR : मकरोनिया में निकाला था मशाल जुलूस

Video: सुने: विधायक प्रदीप लारिया ने क्या कहा


अवैध शराब, जुआ-सट्टा को लेकर पत्र लिखते रहते हैं विधायक : नही लग रहा अंकुश

स्थानीय लोगों ने बताया कि विधायक प्रदीप लारिया अक्सर विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखते रहते हैं। पिछले दिनों वह करीब चार से पांच बार पत्र लिख चुके हैं। लेकिन नरयावली विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर अंकुश नहीं लग रहा है। जिसके बाद सोमवार को विधायक लारिया को खुद एसपी कार्यालय पहुंचकर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करनी पड़ी।

यह भी पढ़ेपूर्व मंत्री गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दुष्कृत्य पीड़ित के परिजनों से भेंट की : सख्त कार्यवाई के दिए निर्देश : आरोपी का पिता होगा भाजपा से निष्कासित ▪️ नदी में नहाने गई नाबालिग से दो लड़कों ने किया दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग


जल्द कार्रवाई की जाएगी- एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा

उन्होंने कहा है कि जो भी मांगे हैं, उन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा का कहना है कि आज कुछ समाज जनों ने एसपी ऑफिस में आकर ज्ञापन सौंपा है, जो-जो बिंदु उन्होंने ज्ञापन में दिए हैं, उन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी.


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

www.Teenbattinews.com

Archive