Editor: Vinod Arya | 94244 37885

भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने बीना के अटल मंच पहुंचे पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह

भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने बीना के अटल मंच पहुंचे पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह


तीनबत्ती न्यूज: 08 सितम्बर, 2025

बीना। पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद,खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने बीना पहुंच कर स्थानीय भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से भेंट की। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का इस बीना दौरे में लगभग 40 से अधिक स्थानों पर स्वागत द्वार,पंडाल लगाकर आतिशबाजी, पुष्प मालाओं व शाल श्रीफल के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने बीना दौरे का आरंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व मंत्री रहे स्व सुधाकर राव बापट के पैतृक ग्राम ढुरुआ पहुंच कर की। यहां वे स्व बापट के पुत्र बीना के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संजय बापट के निवास पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट की। यहां संजय बापट के परिजनों व पूर्व विधायक महेश राय सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह का स्वागत किया। 

यह भी पढ़ेसुरों से सजी एक शाम स्वर्गीय विट्ठल भाई पटेल के नाम " भुलाए नहीं भूलती भैया की याद " ▪️विट्ठल भाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान इंदौर व सागर का आयोजन 14 सितंबर को ▪️सिंगर साईंराम अय्यर , इशिता विश्वकर्मा, अनिल श्रीवास्तव ,इकबाल खान व कलाकार देंगे प्रस्तुतिया : कई हस्तियों का होगा सम्मान


बीना के सर्वोदय चौराहा स्थित अटल मंच पहुंच कर पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने बीना के सभी ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व नेताओं से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनके उत्साह और अटूट समर्पण के लिए पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। सर्वोदय चौराहा पर मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बीना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चालीस सालों के अथक परिश्रम से भाजपा को शिखर तक पहुंचाया है और संगठन को सशक्त बनाया है। ऐसे कर्मठ और संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं से भेंट करना मेरा दायित्व है जिसे पूरा करने मैं समय समय पर बीना का दौरा करता हूं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा बीना के विकास की चिंता की है और कभी भी बीना को खुरई से अलग नहीं समझा। उन्होंने कहा कि निरंतर हो रहे विकास ने बीना और खुरई के बीच का फासला कम कर दिया है और दोनों लगभग एक ही हो गये हैं इसलिए दोनों के हित भी समान हैं। 


पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह बीना में ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं के यहां भी पहुंचे जहां उनके किसी परिजन के निधन के शोक समाचार थे। उन्होंने  नगर पालिका उपाध्यक्ष पं रमाकांत गोटू बिलगैंया के निवास पहुंच कर विगत दिनों दिवंगत हुए पं श्री रामप्रसाद जी बिलगैंया को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देहरी के प्रतिष्ठित दीवान स्व भगवान सिंह जी ठाकुर के श्राद्ध पटा में पहुंच कर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और श्री लोकेंद्र सिंह ठाकुर व परिजनों से भेंट की। बीना भाजपा में कई दशकों से जुड़े रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निवास पहुंच कर पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सौजन्य भेंट की और परिजनों का कुशलक्षेम जाना। वे पार्षद अजय सिंह ठाकुर के निवास पहुंचे। 


बीना में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने सागर से रवाना हुए पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह का स्नेही भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने जगह-जगह काफिला रोक कर स्वागत द्वार लगा कर आतिशबाजी,  पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। खुरई के बायपास स्थित आचार्य श्री विद्यासागर चौराहे से आरंभ हुई स्वागत परंपरा परसा चौराहा, बीना रोड बायपास, निर्तला, बारधा , ढुरुआ सहित  अनेक ग्रामों में कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ स्वागत करने पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के सौ से अधिक चौपहिया वाहनों के काफिले को रोकते रहे।  देहरी ग्राम पहुंचने पर समस्त ग्रामवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का आत्मीय स्वागत किया।

यह भी पढ़ेMP: पुलिसकर्मियों का बार डांसरों के साथ अश्लील डांस : एसपी ने ASI और कांस्टेबिल को किया सस्पेंड ▪️बार डांसरों के बीच मनी कांस्टेबल की जन्मदिन पार्टी : वीडियो वायरल




अटल मंच पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का स्वागत करने वाले भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं में करोड़ीलाल यादव पूर्व मडल अध्यक्ष, जगदीश तिवारी जी, नारायण जैन खिमलासा, शिवकुमार सिंह  देहरी पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेंद्र उपाध्याय मंडल अध्यक्ष, श्रीमती लता सिकरवार नपा अध्यक्ष, श्रीमती उषा राय जनपद अध्यक्ष, अमरप्रताप सिंह जनपद उपाध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष रमाकांत गोटू बिलगैंया, पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम साहू, नवीन सिंह चंदेल, तिलक सिंह ठाकुर, अमर प्रताप सिंह ठाकुर, मदन सिंह राजपूत, राहुल समैया,शैलेष शाह, कमलेश राय, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

सुरों से सजी एक शाम स्वर्गीय विट्ठल भाई पटेल के नाम " भुलाए नहीं भूलती भैया की याद " ▪️विट्ठल भाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान इंदौर व सागर का आयोजन 14 सितंबर को ▪️सिंगर साईंराम अय्यर , इशिता विश्वकर्मा, अनिल श्रीवास्तव ,इकबाल खान व कलाकार देंगे प्रस्तुतिया : कई हस्तियों का होगा सम्मान

सुरों से सजी एक शाम स्वर्गीय विट्ठल भाई पटेल के नाम " भुलाए नहीं भूलती भैया की याद "

▪️विट्ठल भाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान इंदौर व सागर का आयोजन 14 सितंबर को

▪️सिंगर साईंराम अय्यर , इशिता विश्वकर्मा, अनिल श्रीवास्तव ,इकबाल खान व कलाकार देंगे प्रस्तुतिया : कई हस्तियों का होगा सम्मान


तीनबत्ती न्यूज: 08 सितंबर ,2025

सागर। सागर के गौरव फिल्मी गीतकार ,प्रसिद्ध राजनेता व संस्कृति धर्मी स्वर्गीय विट्ठल भाई पटेल (Vitthal Bhai Patel ) की स्मृति में 14 सितंबर को शाम 7:00 बजे से संगीत संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। पद्माकर सभागार मोती नगर सागर में आयोजित सुरों से सजी इस महफिल में एक साथ कई आवाजों में गाने वाले गायक साई राम अयर (Singer Sai Ram Iyer ) अपनी प्रस्तुति देंगे। अय्यर के साथ गायिका इशिता विश्वकर्मा (Ishita Vishwakarma)  गायक अनिल श्रीवास्तव (Anil Shrivastava ) व इकबाल खान (Iqbal Khan) भी संगीत संध्या में अपने सुरों से रोमांचित करेंगे। इस मौके पर साहित्य, पत्रकारिता, फिल्म समाज सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों मैं उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय विट्ठल भाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान इंदौर वा सागर के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। स्व विट्ठल भाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान के संयोजक श्री ललित अग्रवाल, डॉ अंकलेश्वर दुबे अन्नी, सुनील भाई पटेल , धारणा पटेल , अजय दुबे साई वाटिका , अभिषेक गौर और सृजन सुहाने  ने मीडिया को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

_____________

फोटो फीचर देखने क्लिक करे

देखे: विट्ठलभाई पटेल : नाम एक : व्यक्तित्व अनेक

_______________


विट्ठलभाई की कर्मभूमि पर पहला आयोजन

ललित अग्रवाल ने बताया कि स्वर्गीय विठ्ठल भाई पटेल की रचना धार्मिता को समर्पित यह कार्यक्रम 2014 से अब तक ( करोना काल को छोड़कर) हर साल इंदौर में आयोजित किया जाता रहा है ।जिसमें अनेक कलाकारों की प्रस्तुति और कई हस्तियों का सम्मान हो चुका है । पिछले 12 सालों से इंदौर भोपाल और अब सागर में आयोजन किया जा रहा है। इस साल 2025 का आयोजन भैया स्वर्गीय विट्ठल भाई पटेल की जन्म व कर्म स्थली सागर मैं किया जा रहा है। कई टीवी चैनल पर आवाज का जादू बिखेर चुके आशीश दबे कार्यक्रम के सूत्रधार होंगे और संगीत संयोजन करेंगे। ख्यात म्यूजिक अरेंजर योगेश पाठक की 10 सदस्यीय टीम गीतों को अपनी साजकारी से सजाएंगे।कार्यक्रम में इंडियन ऑयल एंव होटल रियार्थ इन की सहभागिता है । इंदौर के हर्षवाल इवेंट का प्रबंधन रहेगा।

यह भी पढ़ेMP: पुलिसकर्मियों का बार डांसरों के साथ अश्लील डांस : एसपी ने ASI और कांस्टेबिल को किया सस्पेंड ▪️बार डांसरों के बीच मनी कांस्टेबल की जन्मदिन पार्टी : वीडियो वायरल

कार्यक्रम शो मेन राजकपूर को समर्पित


संयोजक ललित अग्रवाल ने बताया कि बीते 11वर्षों से हमारा प्रतिष्ठान भैया की यादों को समर्पित संगीत और साहित्य का एह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत सुखद है कि इस वर्ष यह आयोजन भैया विठ्ठल भाई के ग्रह नगर सागर मैं हो रहा है। इसकी खास वजह यह भी है कि यह महान कार्यक्रम शो मेन राज कपूर के जन्म शताब्दी वर्ष को समर्पित है।

भैया विठ्ठल भाई और अभिनेता राज कपूर की प्रगाढ़ता और प्रेम को आप सभी भली भांति जानते है। उन्होंने कहा कि विट्ठल भाई की चर्चा, फिल्म बॉबी के सुपर हिट गीत झूठ बोले कौआ काटे के लिए ही ज्यादा होती है लेकिन महाकवि स्वर्गीय शैलेंद्र जी की चर्चित फिल्म तीसरी कसम के निर्माण में विट्ठल भाई का भावपूर्ण योगदान था। हमारा प्रयास यही है कि एक ईमानदार जननेता और जनकवि के रूप में विठ्ठल भाई पटेल की स्मृतियों को संजोकर अविस्मरणीय बनाया जाए ।आने वाले समय में यह आयोजन देश के अन्य प्रमुख नगरों में भी करने का प्रस्ताव है।

ये हैं भैया की याद के आयोजन के कलाकर


साईराम अय्यर भारत के लाइव स्टेज शोज़ के ऐसे बेजोड़ कलाकार जिन्हें ईश्वर ने एक ही गले से पुरुष और महिला स्वर के गीत गाने का हुनर बख़्शा है, यानी वे कोई युगल गीत गाते हुए रफ़ी-लता को एक साथ सुना सकते हैं,आपको चौंका सकते हैं. दुनिया भर के प्रतिष्ठित मंचों पर साईराम की अद्वितीय गायकी ने उन्हें एक स्टार का दर्जा दे रखा है. 2500 से ज़्यादा प्रस्तुतियाँ दे चुके साईराम कुदरत का करिश्मा हैं.

यह भी पढ़ेHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 08 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

इशिता विश्वकर्मा हमारे अपने मध्यप्रदेश की बेटी आज मुम्बई म्युज़िक इण्डस्ट्री की सबसे प्रतिभासंपन्न कलाकारों में शामिल है. ज़ी-सारेगामा 2010 की विजेता इशिता सोनी टीवी के चर्चित शो इण्डिया गॉट टेलेंट की उपविजिता रही हैं. वे 2023 में देश के प्लेबैक स्टार अरिजीत सिंह के साथ फ़िल्म ‘प्यार है तो है’ में युगल स्वर मिला चुकी हैं. भारतरत्न लता जी के गीतों जैसी मिठास वाली इशिता के कंठ से झरती सुनाई देती है.


गायक अनिल श्रीवास्तव और इकबाल खान 

बॉलीवुड सिंगर अनिल श्रीवास्तव ‘के फ़ॉर किशोर’ रियलिटी शो से चर्चा में आए थे. वे लाइव शोज़ के हुनरमंद कलाकार हैं. किशोर कुमार जॉनर को बेहतरीन अंदाज़ और मस्ती में निभाने वाला यह कलाकार देश के लीडिंग सिंगर्स और म्युज़िक डायरेक्टर्स के साथ श्रोताओं की तालियाँ बटोर रहा है.

मोहम्मद रफ़ी की संजीदगी जिनकी आवाज़ में महकती है ऐसे इक़बाल ख़ान बीते कोई तीस बरसों से फ़िल्म संगीत के अत्यंत विनम्र और मधुर गायक हैं. ‘याद-ए -रफ़ी’ के कार्यक्रमों के यह चहेता आर्टिस्ट पहली बार भैया की नगरी के संगीतप्रेमियों की दुआएँ लेने आ रहा हैं।

आशीष दवे का संयोजन और,योगेश पाठक की टीम


समारोह में कई टीवी चैनल पर आवाज का जादू बिखेर चुके आशीश दबे कार्यक्रम के सूत्रधार होंगे और संगीत संयोजन करेंगे। 
ख्यात म्यूजिक अरेंजर योगेश पाठक की 10 सदस्यीय टीम गीतों को अपनी साजकारी से सजाएंगे।

विशेष निवेदक

विट्ठलभाई पटेल परिवार :  कमलाबेन विठ्ठलभाई, छायाबेन संजय भाई ,धारणा-सावंत पटेल, मृणालिनी बेन धर्मेन्द्र भाई हीरक भाई, अनिकेत, आदित्य धर्मिष्ठा बेन-सुनील भाई पटेल, नलिनी बेन-राजू भाई पटेल राज-वरदान मन्नू भाई पटेल, सीमा-जेनिल सुनील भाई पटेल शारदा बेन-पी. पटेल, निर्मला बेन-एम. पटेल कीर्ति बेन-डी. पटेल, आरती बेन-पी. पटेल भावना बेन-पी. रघुवंशी, हर्षिला बेन-आर. पटेल वन्दना बेन-एस. पटेल, विराजिता-आर. पटेल कामथ अनीश, राजवीर, रूद्राक्ष

भैया के अनुरागीः

लक्ष्मीनारायण चौरसिया, मीना ताई पिंपलापुरे, डॉ. सुरेश आचार्य, हरगोविंद विश्व, शिवरतन यादव, उमाकान्त मिश्र (श्यामलम्) जयेन्द्र भाई पटेल, बिहारीलाल सबलोक, सुरेन्द्र सुहाने, अभिषेक गौर, चावला जितेंद्र (जग्गा) मनोज-हेमचंद जैन डॉ. अश्विनी सागर (थिएटर सोसायटी: दिव्यांग एकता) राजू पाण्डेय (ऑर्केस्ट्रा रिद्म) राजेश मनमानी (मनमानी फिल्म्स) चंपक भाई रशीद भाई (बाबू) (एकता समिति) रवींद्र सिंह गौर, कुन्नू भैया (गोल्डन म्युज़िकल अकादमी)


_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

MP: पुलिसकर्मियों का बार डांसरों के साथ अश्लील डांस : एसपी ने ASI और कांस्टेबिल को किया सस्पेंड ▪️बार डांसरों के बीच मनी कांस्टेबल की जन्मदिन पार्टी : वीडियो वायरल

MP: पुलिसकर्मियों का बार डांसरों के साथ अश्लील डांस : एसपी ने ASI और कांस्टेबिल को किया सस्पेंड

▪️बार डांसरों के बीच मनी कांस्टेबल की जन्मदिन पार्टी : वीडियो वायरल


तीनबत्ती न्यूज : 08 सितंबर, 2025

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया पुलिस के बार डांसरों के साथ डांस के वीडियो जमकर वायरल हो रहे है। दतिया के सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक एएसआई का बार डांसर्स के साथ अश्लील डांस वीडियो सामने आया है। वीडियो में एएसआई संजीव गौड़ दो महिलाओं के साथ फिल्मी गानों पर अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सूरज वर्मा ने एएसआई और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

_______________

वीडियो देखने क्लिक करे

बार डांसरों के बीच मनी कांस्टेबल की जन्मदिन पार्टी : वीडियो वायरल

_______________

यह भी पढ़ेSAGAR: मजहबी विवादित नारे लगवाने वाले जिला शहर महामंत्री व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

होटल में मनाया जन्मदिन

दतिया के सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक राहुल बौद्ध की 02 सितम्बर को  बर्थडे पार्टी एक होटल में रखी गई थी। इस दौरान 2 बार डांसर्स को भी बुलाया गया था। सामने आए वीडियो में एएसआई संजीव गौड़ और कुछ अन्य युवक दोनों महिलाओं के साथ फिल्मी गानों पर डांस करते हुए अश्लील हरकतें करते दिखे। जमीन पर लेटकर वीडियो में डांस करते दिख रहे है। 

यह भी पढ़ेHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 08 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

एसपी ने किया सस्पेंड



यह भी पढ़े: डॉ गौर विश्वविद्यालय प्रो. वाय. एस. ठाकुर को मिला कुलपति का प्रभार

सोशल मीडिया आर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सूरज वर्मा ने वीडियो सामने आते ही दतिया एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है और दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।  आदेश में लिखा कि इनकी हरकतों से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। इनको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है। 

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा विधायक निवास पर क्षमावाणी समारोह आयोजित

विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा विधायक निवास पर  क्षमावाणी समारोह आयोजित


तीनबत्ती न्यूज: 07 सितंबर,2025

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर आज भव्य सामूहिक क्षमापना समारोह का आयोजन हुआ। यह पावन आयोजन परम पूज्य मुनि श्री 108 विमल सागर जी महाराज, परम पूज्य मुनि श्री 108 अनंत सागर जी महाराज एवं परम पूज्य आर्यिका विजिज्ञासा श्री माताजी के संसंघ के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ समारोह की शुरुआत में पूज्य मुनि श्री एवं पूज्य माता जी की मंगल आगवानी विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन ने की। तत्पश्चात् उन्होंने पूज्य मुनि संघ एवं आर्यिका माता जी का का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किए ।


विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा यह मेरा सौभाग्य है कि पिछले 16 वर्षों से मुझे क्षमावाणी कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर मिल रहा है। परंतु आज जैसा अद्वितीय और आत्मिक क्षमावाणी कार्यक्रम इससे पहले कभी नहीं हुआ। मैंने बड़े संकोच के साथ पूज्य मुनि श्री से आग्रह किया था और उनके आशीर्वाद से ही आज यह संभव हुआ है।

विधायक जैन ने पूज्य आर्यिका श्री माताजी के प्रवचन का समर्थन करते हुए कहा कि यदि हम पूज्य मुनि श्री और पूज्य माताजी के उपदेशों और भावों को आत्मसात नहीं कर पाए, तो केवल भक्ति, पाद प्रक्षालन या अनुष्ठान से हमें वास्तविक पुण्य प्राप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा पुण्य तभी मिलेगा जब हम उनके बताए मार्ग का अनुशरण करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह दशलक्षण पर्व वास्तव में हमारी परीक्षा है। समाज में आज जिस प्रकार की परिस्थितियाँ निर्मित हो रही हैं, वैसा माहौल पूर्व में कभी नहीं रहा। सागर को हमेशा से शांति का टापू कहा जाता है और मेरा प्रयास है कि एक जनप्रतिनिधि के नाते मुझ तक आने वाले हर विषय का समाधान पूरी निष्ठा और प्राण-प्रण से किया जाए।


परम पूज्य मुनि श्री 108 विमल सागर जी महाराज ने क्षमावाणी महापर्व पर मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि जब विधायक शैलेंद्र कुमार जैन हमारे पास आए और उन्होंने निवेदन किया कि पिछले 16 वर्षों से वे क्षमावाणी कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर आयोजित कर रहे हैं, परंतु इस बार इसे निज निवास परिसर में करना चाहते हैं, तो मैं उन्हें कैसे मना कर सकता था। ये नगर के मुखिया हैं और नगर के कल्याण के लिए इस पावन कार्य का आयोजन कर रहे हैं। ऐसे समय में जब सागर में विपरीत परिस्थिति है चातुर्मास करने का अवसर आया और हमने सहर्ष स्वीकार कर लिया । उन्होंने कहा कि सागर नगर का महत्व भी अद्वितीय है – यहाँ खारा जल भी क्षीर सागर बन जाता है, जिसका जल लाकर जन्मोत्सव मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि क्षमा धर्म कायरों का नहीं, बल्कि वीरों का आभूषण है। पर्यूषण पर्व की शुरुआत क्षमा से होती है और उसका समापन भी क्षमा से ही होता है,यदि धर्म से जुड़ना है, तो पहले हाथ जोड़ना सीखो, जिस व्यक्ति के जीवन में क्षमा भाव आ जाता है, वह शीघ्र ही धर्म पथ पर अग्रसर हो जाता है।”आयोजक को अनेक योजनाएँ बनानी पड़ती हैं, और यदि उसके भीतर क्षमा भाव हो तो वह निश्चय ही सफल होता है। स्वार्थियों की विनय और मार्दव की विनय में बड़ा अंतर है – स्वार्थी व्यक्ति छिपकर चलता है, जबकि महाजन सीना चौड़ा करके आगे बढ़ता है।


पूज्या विजिज्ञासा श्री माताजी ने क्षमावाणी महापर्व पर अपने मंगल प्रवचन में कहा कि दिव्य आत्मा को देखकर क्षमा को स्वीकार करना वीरों का काम है। जहां श्रद्धा और आदर का भाव होता है, वहाँ बिना गलती किए भी क्षमा भाव अपने आप प्रकट हो जाते हैं। यह पुण्य कार्य शैलेन्द्र भैया ने किया है, जिन्होंने पूरे समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। मुनि श्री का वात्सल्य भाव इतना व्यापक है कि आज सभी साधु एक ही मंच पर विराजमान हैं। जब साधु-साधु आपस में इतना वात्सल्य रख सकते हैं तो आप सभी क्यों नहीं रख सकते ?

ये रहे शामिल

इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन,पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन,पूर्व विधायक सुनील जैन,श्रीमती निधि जैन, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,मनोज जैन,आनंद जैन,संतोष घड़ी, अरविन्द जैन जिला शिक्षा अधिकारी,डा शक्ति जैन कुलसचिव,राजा भैया,सुनील पटना,मुकेश ढाना,देवेंद्र जैना,दिलीप मलैया,इंद्र कुमार नायक,सुरेंद्र जैन मालथोन,मुन्ना लंबरदार, अजित जैन नीटू,प्रियेश जैन,अशर्फीलाल जैन, मुकेश जैन,दिनेश बिलहरा,सुनील जैन छाया, अनिल लंबरदार,सपन जैन,सुनील जैन बालक कॉम्प्लेक्स,वीरेंद्र जैन मालथौन, तरूण  कोयला, दिनेश जैन ऑटो पार्ट्स,प्रकाश जैन , श्रीमती आशारानी जैन, श्रीमती रानी पराग बजाज,श्रीमती शकुंलता जैन,कमल जैन, अनिल चंदेरिया,डा राहुल जैन,श्रीकांत जैन, प्रासुख जैन,अमित बैसाखिया,राजकुमार हरचंद,अभिषेक जैन,समीर जैन नमन समैया, सौरभ उपकार,महेंद्र जैन, अशोक जैन वर्धमान,डा अमिताभ जैन,डा अरुण सराफ, डा अभिषेक जैन,नीलेश जैन,सचिन जैन,अरुण सिंघई,डा वी के सोधिया,सुदीप जैन,राजेंद्र सुमन पंडित जी, दीप्ति चंदेरिया,नितिन जैन तिलकगंज, सिंथिल पड़ेले,दीपेश जैन,हर्ष सराफ,सोनू जैन,भोलू जैन,प्रदीप रांधेलिया, प्रशांत जैन,संगीता शैलेश जैन,आदित्य जैन लाल दुकान,अमरचंद जैन,राजेश पटना,राकेश बजाज,विनीत जैन गैस सहित अन्य लोग मौजूद थे।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

भारतीय थल सेना को 207 नए अधिकारी : लेफ्टिनेंट कर्नल प्रखर धगट ने दिलाई सेवा शपथ, ▪️मध्यप्रदेश से 24 शामिल : बेटियों ने परचम लहराया.:

भारतीय थल सेना को 207 नए अधिकारी :  लेफ्टिनेंट कर्नल प्रखर धगट ने दिलाई सेवा शपथ, 

▪️मध्यप्रदेश से 24 शामिल : बेटियों ने परचम लहराया.: 


तीनबत्ती न्यूज: 07 सितंबर, 2025

गया (बिहार) : ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया में आयोजित 27वीं पासिंग आउट परेड में भारतीय थल सेना को 207 नए अधिकारी मिले। जिनमें 23 महिला अधिकारी भी शामिल हैं। इस बैच में मध्यप्रदेश से 24 अधिकारी शामिल होकर तीसरा सर्वाधिक योगदान देने वाला राज्य बना।


मध्यप्रदेश की ये बेटियां सेना में

मध्य प्रदेश की बेटियों में से ग्वालियर की बटालियन अंडर ऑफिसर मुक्ता सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। वहीं भोपाल की काव्या त्रिवेदी, आयुषी  तिवारी, पवनी श्रीवास्तव, नर्मदापुरम की सोनिया महतो, सतना की शिवानी झा और जबलपुर की दीप्ति सिंह  भी  इस परेड में  सैन्य कमीशन अधिकारी बनीं ।

अफसरों ने दी बधाई

इस अवसर पर परेड की समीक्षा सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने की, जबकि ओटीए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया ने सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।

शपथ दिलाई

गौरव का विषय रहा कि मध्यप्रदेश के ही लेफ्टिनेंट कर्नल प्रखर धगट, जो ओटीए के एडजुडेंट (दंडपाल) हैं, ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को देश सेवा की शपथ दिलाई

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

SAGAR: मजहबी विवादित नारे लगवाने वाले जिला शहर महामंत्री व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

SAGAR: मजहबी विवादित नारे लगवाने वाले जिला शहर महामंत्री व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को कांग्रेस ने जारी किया नोटिस


तीनबत्ती न्यूज: 07 सितंबर, 2025

सागर: बीते दिनों तीनबत्ती पर सर तन से जुदा करने वाले विवादित भड़काऊ - नारे लगाने के मामले में कोतवाली पुलिस पहले ही तीन लोगों पर आपराधिक मामला पंजीबद्ध कर - चुकी है। इसके बाद एफआईआर में कांग्रेस से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी नोटिस जारी किए है ।

_________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में #तन से जुदा..के लगे नारे: 03 पर #FIR

____________

शहर कांग्रेस ने नोटिस किए जारी



मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री संजय कावले के आदेश पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने शनिवार को पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सदर मंडल फिरदौष कुरैशी व जिला शहर महामंत्री शहबाज कुरैशी को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन में जबाव मांगा है। शहर जिला अध्यक्ष जाटव ने जवाब न देने पर एकतरफा कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। फिरदौस व शहबाज को जारी नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में जुलूस निकाला गया, जिसमें अनुशासनहीनता करते हुए सांप्रदायिकता बढ़ाने की मंशा अनुरूप गलत तरीके से नारे लगाए गए, जिससे शहर का वातावरण और माहौल कांग्रेस संगठन के विरोध में बना। 

शहर जिलाध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि इसके साथ जिला शहर कांग्रेस कमेटी यह भी स्पष्ट करती है कि मामले में अन्य आरोपी पम्मा कुरैशी (कसाई) कांग्रेस पार्टी का सदस्य नहीं है और जिला शहर कांग्रेस कमेटी का इस वाहन रैली से कोई संबंध नहीं था। जिला शहर कांग्रेस संगठन भविष्य में भी किसी भी प्रकार का अनुशासनहीन कृत्य बर्दाश्त नहीं करेगा।

कांग्रेस नेता फिरदौष कुरैशी को भेजा जेल

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी फिरदौष कुरैशी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ भड़काऊ विवादित बयान देने को लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी, जिसमें उसे शनिवार को नगर दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बाकी दो आरोपी पम्मा कसाई व उसका बेटा शहबाज कुरैशी फरार हैं, पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive