Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर संभाग की खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा: E-KYC और संदिग्ध राशन कार्डों की जांच धीमी होने पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी ▪️खाद्यान्न आवंटन और उठाव की गलत जानकारी मिली ▪️सहायक आपूर्ति अधिकारी निवाड़ी और टीकमगढ़ को नोटिस

सागर संभाग की खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा: E-KYC और संदिग्ध राशन कार्डों की जांच धीमी होने पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी

▪️खाद्यान्न आवंटन और उठाव की गलत जानकारी मिली

▪️सहायक आपूर्ति अधिकारी निवाड़ी और टीकमगढ़ को नोटिस 


तीनबत्ती न्यूज: 10 सितम्बर 2025

सागर : कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सागर संभाग के सभी जिला आपूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शासकीय राशन दुकाने निर्धारित दिवसों में निर्धारित समय पर खुलें और राशन दुकानों से हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि निर्धारित दिवसों में किसी भी स्थिति में राशन दुकानें बंद नहीं होनी चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि हितग्राहियों को समय पर और सहजता के साथ राशन मुहैया होना चाहिए।

 कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने उक्त निर्देश मंगलवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने राशन कार्डधारियों के ईकेवाईसी कार्य की प्रगति की जिलेवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने ईकेवाईसी कार्य में सागर संभाग के सभी जिलों में आपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। कमिश्नर ने सागर संभाग के सभी जिला आपूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे राशन कार्ड धारियों के ईकेवाईसी का कार्य तेजी पूर्ण कराएं। बैठक में कमिश्नर ने संदिग्ध राशन कार्ड धारियों के प्रकरणों की जांच कर ऐंसे सभी संदिग्ध राशन कार्ड धारियों के राशन कार्ड निरस्त करने के कार्य की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा संयुक्त संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए की संदिग्ध राशन कार्ड धारियों पर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन मुझे एक सप्ताह की समयावधी में प्रस्तुत करें।


बैठक में कमिश्नर ने खाद्यान्न उठाव और आवंटन की जिलेवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान माध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के संचालन के लिए कम खाद्यान्न उठाव के कारणों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में कमिश्नर ने संभाग स्तरीय समीक्षा के दौरान खाद्यान्न उठाव की भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने इस उदासीनता और लापरवाही के लिए सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी निवाड़ी और टीकमगढ़ को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी संयुक्त संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण‘‘ विषय पर युवा संवाद 11 सितम्बर को

‘वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण‘‘ विषय पर युवा संवाद 11 सितम्बर को


तीनबत्ती न्यूज : 10 सितम्बर,2025

सागर। स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा शिकागो में विश्व धर्म संसद को संबोधित करने के उपलक्ष्य में 11 सितंबर गुरुवार को मोती नगर चौराहा स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

युवा संवाद कार्यक्रम के आयोजक  अविराज सिंह ने बताया कि युवा संवाद का विषय ‘‘वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण‘‘ है। महाकवि पद्माकर सभागार में 12 बजे से आयोजित युवा संवाद परम पूज्य दादा गुरू महाराज के सानिध्य में होगा। जिसकी अध्यक्षता रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर के कुलपति श्री विनोद मिश्रा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता यंग थिंकर्स फोरम (Young Thinkers Forum) के निर्देशक श्री आशुतोष जी हैं। श्री अविराज सिंह ने युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने की अपील नागरिकों से की है।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

सागर गैरे ,राजस्थान स्वीट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई : लिए गए सैंपल ▪️सागर गेरे में नहीं मिला फूड लायसेंस

सागर गैरे ,राजस्थान स्वीट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई : लिए गए सैंपल

▪️सागर गेरे में नहीं मिला फूड लायसेंस


तीनबत्ती न्यूज: 09 सितंबर ,2025

सागर : मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देश पर एसडीएम श्रीमती अदिति यादव, तहसीलदार श्री संदीप तिवारी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति राय सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने सागर गैरे रेस्टोरेंट पर छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में कई अनियमितताएं और गंदगी पाई गई निरीक्षण कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ेसुरों से सजी एक शाम स्वर्गीय विट्ठल भाई पटेल के नाम " भुलाए नहीं भूलती भैया की याद " ▪️विट्ठल भाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान इंदौर व सागर का आयोजन 14 सितंबर को ▪️सिंगर साईंराम अय्यर , इशिता विश्वकर्मा, अनिल श्रीवास्तव ,इकबाल खान व कलाकार देंगे प्रस्तुतिया : कई हस्तियों का होगा सम्मान

एसडीएम श्रीमती अदिति यादव ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश अनुसार मिलावट से मुक्ति अभियान एवं माफिया पर कार्रवाही करने के निर्देश दिए गए है। इसी परिप्रेक्ष्य में खाद्य पदार्थो की दुकानों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सागर गैरे रेस्टोरंेट पर कार्रवाही की गई। जिसमें रेस्टोरेंट में न तो वैध फूड लाइसेंस मौजूद था, न ही स्वच्छता के मानकों का पालन किया जा रहा था। किचन और परिसर में भारी गंदगी मिलने के साथ-साथ, वहां उपयोग किए जा रहे छह गैस सिलेंडरों के दस्तावेज भी अनुपलब्ध पाए गए।

इनका किया निरीक्षण

एसडीएम श्रीमती अदिति यादव ने बताया कि इसी प्रकार सिविल लाईन की राजस्थान स्वीट्स, चाय सुट्टा बार, कृष्ण स्वीट्स सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया और सैंपल लिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात : विकास कार्यों को स्वीकृत कराने का किया अनुरोध

विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात : विकास कार्यों को स्वीकृत कराने का किया अनुरोध


तीनबत्ती न्यूज: 09 सितंबर, 2025

भोपालनरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंटकर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के आधारभूत एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता आधार पर स्वीकृत कराये जाने का अनुरोध किया। विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री जी से नपा मकरोनिया एवं कर्रापुर की स्थाई पेयजल आपूर्ति स्वीकृत कराने अनुरोध किया। उन्होंने अवगत कराया कि दोनों निकायों में म.प्र.शासन से अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना स्वीकृत है। स्थानीय स्तर से दोनों परिषदों की प्राक्कलन प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित किए गए जो लंबित हैं। दोनों निकायों में स्थाई पेयजल स्रोत के लिए जल संसाधन विभाग की बाबर मटिया बांध परियोजना से जल आपूर्ति हेतु स्वीकृति प्रदान कराने का अनुरोध किया।

विधायक लारिया ने सेतु बंधन योजना (सीआरआईएफ) अंतर्गत मकरोनिया चौराहे पर चतुर्कोणीय फ्लावर का निर्माण कार्य को पुनरीक्षित फ्लावर ओव्हर की लंबाई बढ़ाने कार्यवाही कराकर स्वीकृत कराने अनुरोध किया। विधायक लारिया ने विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने एवं  बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए नवीन सड़क मझगुवां अहीर ग्राम सुआतला से मासानझिरी की ओर सीसी सड़क निर्माण, रिछावर से टीलाखेड़ी तक सड़क मार्ग, मुहली से बामोरा तक सड़क, बहेरिया- बामोरा- पटकुई सड़क मार्ग, पुरानी सदर से जिंदा (सेमराबाग) सड़क मार्ग, भोपाल जैसीनगर तिगड्डा से पाटन मार्ग तक सड़क मार्ग लंबाई 1 किमी, खुरई मार्ग एनएच नगना ढोंगा-बरोदिया मार्ग का मजबूतीकरण कार्य एवं मदनपुरा खिरिया नीखर मार्ग तक सड़क मार्ग, लंबाई 2 किमी स्वीकृत कराए जाने का अनुरोध किया।

विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री से विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों के उन्नयन की आवश्यकता पर ध्यानाकर्षण कराते हुई शासकीय माध्यमिक शालाओं को हाई स्कूल में एवं हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन कराने एवं विधानसभा के स्कूलों में नवीन भवन एवं अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत कराने का मांग पत्र प्रस्तुत कर स्वीकृति प्रदान कराने का अनुरोध किया। विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव  से नरयावली आगमन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने विधायक लारिया द्वारा प्रस्तुत आधारभूत एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कराने एवं शीघ्र नरयावली आने के लिए आश्वस्त किया।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

राज्यपाल और सीएम से मिले विधायक शैलेंद्र जैन : बीड़ी निर्माण को लेकर की चर्चा

राज्यपाल और सीएम से मिले विधायक शैलेंद्र जैन : बीड़ी निर्माण को लेकर की चर्चा


तीनबत्ती न्यूज: 09 सितंबर ,2025

सागर। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने राजभवन में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल माननीय श्री मंगूभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने महामहिम को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में तेंदूपत्ता एवं बीड़ी निर्माण से संबंधित रोजगार के महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत जानकारी दी तथा प्रदेश के आदिवासी समाज के हित में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

विधायक जैन ने कहा कि तेंदूपत्ता उद्योग प्रदेश के लाखों आदिवासी श्रमिकों के जीवन-यापन से जुड़ा हुआ है अभी आदिवासी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रमिक तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य करते हैं और सीजन के बाद फ्री हो जाते हैं जिससे यह अन्य कार्यों में संलिप्त हो जाते हैं, यदि इन्हीं श्रमिकों को बीड़ी निर्माण में भी लगा दिया जाए तो साल भर उन्हें रोजगार उपलब्ध होगा और इन्हें एक अच्छी आय होने से यह अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने से बचेंगे। उचित सुधार एवं पारदर्शी व्यवस्था से न केवल इन श्रमिकों के हित सुरक्षित होंगे बल्कि ग्रामीण और वन क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। महामहिम राज्यपाल ने विधायक जैन द्वारा रखे गए बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि आदिवासी समाज के हितों की रक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर विधायक जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन एवं राजभवन के मार्गदर्शन  में आवश्यक सुधार शीघ्र किए जाएंगे, जिससे आदिवासी श्रमिकों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री से की मुलाकात, दुर्घटना प्रभावित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता


विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें सागर के समीप रिछावर क्षेत्र में विगत दिनों घटी दुखद दुर्घटना से अवगत कराया। इस हादसे में सागर विधानसभा के तुलसीनगर एवं सुभाषनगर वार्ड के चार मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।

विधायक जैन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस हृदयविदारक दुर्घटना में अपने बच्चों को खो चुके शोकाकुल परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें इस कठिन समय में संबल मिल सके। विधायक जैन की इस पहल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रत्येक परिवार को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सदैव पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सागर आने का न्योता दिया

इसके अलावा विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री को सागर के रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के शिलान्यास हेतु आमंत्रित किया तथा विधायक जैन ने आज महामहिम राज्यपाल महोदय से बीड़ी श्रमिकों एवं आदिवासी अंचल में तेंदूपत्ता नीति के संबंध में चर्चा की उससे अवगत कराया क्योंकि इस विषय की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा ही की गई थी इस पर भी उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया,इसके अलावा जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने विधायक जैन के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए जल्द ही सागर आने का आश्वासन दिया।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

EOW सागर ने स्टाम्प ड्यूटी चोरी के मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार, खरीददार और बेचवार पर दर्ज की FIR : 03 लाख से अधिक की स्टाम्प शुल्क चोरी

EOW सागर ने स्टाम्प ड्यूटी चोरी के मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार, खरीददार और बेचवार पर दर्ज की FIR : 03 लाख से अधिक की स्टाम्प शुल्क चोरी


तीनबत्ती न्यूज: 09 सितंबर, 2025

सागर: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) सागर में स्टाम्प ड्यूटी चोरी के मामले डिप्टी रजिस्ट्रार ,खरीददार और बेचवार पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  EOW सागर के मुताबिक आवेदक अजीत अग्रवाल, निवासी-दमोह द्वारा जगजीत सिंह वाधवा पिता सरदारीलाल वाधवा, निवासी-दमोह एवं अन्य के विरूद्ध रजिस्ट्री करते समय चतुर्सीमा में फेरबदल कर स्टाम्प शुल्क चोरी की शिकायत की गई थी। शिकायत आवेदन पत्र की जांच में 3,19,739/-रु. की स्टाम्प शुल्क चोरी के लिए रजिस्ट्री में भूमि की चतुर्सीमा में फेरबदल करना पाये जाने से ईओडब्ल्यू द्वारा जगजीत सिंह वाधवा, जिला दमोह एवं अन्य के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ेसीएम राईज स्कूल के शिक्षक और चपरासी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने ▪️निलंबन अवधि के वेतन भुगतान के एवज में शिक्षक से मांगे थे 05 लाख

जमीन की दिशा बदलकर की हेराफेरी 

ई.ओ.डब्ल्यू द्वारा की गई जांच में पाया गया कि लखन लाल पटैल निवासी दमोह ने वर्ष 2018 में 0.71 हेक्टेयर भूमि 57,73,500/-रुपये में क्रय की थी। उसी भूमि को वर्ष 2020 में लखन लाल पटैल द्वारा 27,93,200/- रुपये में जगजीत सिंह वाधवा को बेचा गया। जगजीत सिंह वाधवा और लखन लाल पटैल ने तत्कालीन उप पंजीयक उल्लास नाखरे के साथ मिलकर वर्ष 2020 में भूमि को क्रय-विक्रय करते समय रजिस्ट्री में भूमि की चतुर्सीमा में बायपास रोड़ को ना दिखाते हुए जगजीत सिंह वाधवा की भूमि को दर्शाकर स्टाम्प शुल्क में 3,19,739/-रुपये की चोरी की गई थी। 

यह भी पढ़ेMP: पुलिसकर्मियों का बार डांसरों के साथ अश्लील डांस : एसपी ने ASI और कांस्टेबिल को किया सस्पेंड ▪️बार डांसरों के बीच मनी कांस्टेबल की जन्मदिन पार्टी : वीडियो वायरल

इस प्रकार स्टाम्प शुल्क में अवैध लाभ प्राप्त करने लिए रजिस्ट्री के दौरान जानबूझकर भूमि की दिशाओं में फेरबदल कर भूमि को मुख्य मार्ग के स्थान पर आतंरिक भाग में दर्शाया गया। वर्ष 2018 में लखन लाल पटैल द्वारा उक्त भूमि क्रय करते समय रजिस्ट्री एवं 2020 में जगजीत सिंह वाधवा द्वारा वही भूमि क्रय करते समय रजिस्ट्री तत्कालीन उपपंजीयक उल्लास नाखरे द्वारा ही की गई थी। इस प्रकार जगजीत सिंह वाधवा, लखनलाल पटैल एवं तत्कालीन उप पंजीयक दमोह उल्लास नाखरे तीनों को वास्तविक दिशाओं का संज्ञान होने के बाद भी उनके द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर रजिस्ट्री में दिशाओं का फेरबदल कर शासन को स्टाम्प शुल्क में 3,19,739/- रुपये की क्षति कारित की गई।

यह भी पढ़ेसुरों से सजी एक शाम स्वर्गीय विट्ठल भाई पटेल के नाम " भुलाए नहीं भूलती भैया की याद " ▪️विट्ठल भाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान इंदौर व सागर का आयोजन 14 सितंबर को ▪️सिंगर साईंराम अय्यर , इशिता विश्वकर्मा, अनिल श्रीवास्तव ,इकबाल खान व कलाकार देंगे प्रस्तुतिया : कई हस्तियों का होगा सम्मान

इन पर हुई FIR 

Eow सागर ने आरोपियों  जगजीत सिंह वाधवा पिता सरदारीलाल वाधवा, निवासी-दमोह,  लखनलाल पटैल पिता श्री राम प्रसाद पटैल निवासी-दमोह और उल्लास नाखरे तत्कालीन उप पंजीयक दमोह एवं अन्य के विरूद्ध अपराध धारा 420, 468, 471, 120 (बी) भा.द.वि, 7 (सी) भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित 2018 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive