Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: News : वरिष्ठ रंगकर्मी व सिने कलाकार गोविंद नामदेव द्वारा निर्देशित नाटक "बुंदेली धरती का हिंडोला " का मंचन 13 और 14 दिसंबर को

Sagar: News : वरिष्ठ रंगकर्मी व सिने कलाकार गोविंद नामदेव द्वारा निर्देशित  नाटक "बुंदेली धरती का हिंडोला " का मंचन 13 और 14 दिसंबर को


तीनबत्ती न्यूज: 12 दिसंबर, 2025

सागर : रंग थिएटर फोरम, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली और संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश के संयुक्त रूप से और प्रसिद्ध कलाकार और रंगकर्मी गोविंद नामदेव दारा निर्देशित नाटक  "बुंदेली धरती का हिंडोला " का मंचन 13 और 14 दिसंबर 2025 को रविन्द्र भवन सभागार सागर में  होगा।

पढ़ें संबंधित खबर नाट्य कार्यशाला के समापन पर होगा बुंदेली धरती का हिंडोला नाटक का मंचन: सागर में 35 दिन की कार्यशाला: फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव* ▪️रंगकर्मी गोविंद नामदेव ने रंगमंच के क्षेत्र में 50 वर्ष पूर्ण किए

रंगकर्मी गोविंद नामदेव ने मीडिया को चर्चा में बताया कि इसके लिए 35 दिनों की वर्कशॉप आयोजित की गई। जिसमें पूरी तैयारी की गई।  इस नाटक का लेखन भी स्वयं अभिनेता गोविंद नामदेव ने किया है। नाटक की प्रस्तुति का इंतजार कर रहे प्रतिभागियों में विशेष जोश दिखाई दे रहा है। मंचन शनिवार शाम 6:30 बजे तथा रविवार को दो शो दोपहर 3:30 बजे और शाम 6:30 बजे होगा। आयोजक संस्थाओं ने शहर के दर्शकों और कला-प्रेमियों से इन प्रस्तुतियों में शामिल होकर युवा कलाकारों का मनोबल बढ़ाने की अपील की है।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

 SAGAR: नाट्य कार्यशाला में सिने अभिनेता गोविंद नामदेव दे रहे है प्रशिक्षण : एक महीने चलेंगा, फिर नाटक का मंचन

_____________


_______________

वीडियो देखने क्लिक करे

सिने कलाकार #गोविंद #नामदेव दिखेंगे आने वाली फिल्मों में नए #किरदारो में : वेबसीरीज में बदले कई रूप

_____________

बुंदेलखंड अंचल में महिलाओं की स्थिति पर केंद्रित है नाटक 

रंगकर्मी और नाटक के लेखक गोविंद नामदेव बताते है कि  बुंदेली धरती का हिंडोला नाटक  महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा पर केंद्रित है। खासतौर से बुंदेलखंड अंचल की महिलाओं को लेकर। उन्होंने कहा कि पूरे देश में घरेलू हिंसा में मध्यप्रदेश आगे है और बुंदेलखंड अंचल ज्यादा प्रभावित है।  उन्होंने बताया कि अपने आसपास के हालातों को देखकर इस नाटक को लिखने की सूझी। करीब छह महीने में इसका लेखन हुआ। अब यह नाटक मंचन के लिए तैयार है।  इस नाटक में दिखाया है कि हालात कैसे है और हमें क्या करना चाहिए। अफसोस जाहिर करने की बजाय जिम्मेदारी निभाने का भाव होना चाहिए। यही संदेश नाटक का है। 


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

डॉ गौर विवि: प्रो. दिवाकर शुक्ला को सांख्यिकी में योगदान हेतु लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

डॉ गौर विवि:  प्रो. दिवाकर शुक्ला को सांख्यिकी में योगदान हेतु लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड


तीनबत्ती न्यूज: 12 दिसंबर, 2025

सागर । डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के गणित एवं सांख्यिकी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं वैदिक अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दिवाकर शुक्ला को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए ’लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके लंबे शैक्षणिक एवं शोध सफर की साक्षी है। जिसमें उन्होंने सांख्यिकी एवं गणित के क्षेत्र में शैक्षणिक योगदान दिया है ।

प्रो. दिवाकर शुक्ला के 35 वर्षों से अधिक के शैक्षणिक जीवन में 180 से अधिक शोध पत्र प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने 24 पीएच.डी. थीसिस का सफल मार्गदर्शन किया, 45 से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलनों में भाग लिया तथा 8 पुस्तकें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया एवं चीन देशों का शोध संबंधित भ्रमण भी किया ।

उनकी उपलब्धियों में मध्यप्रदेश की संस्था मैपकास्ट का यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड, आई.एस.ए.एस सोसाइटी का युवा वैज्ञानिक मेडल, यू.जी.सी का करियर अवॉर्ड, यू.जी.सी की विजिटिंग फेलोशिप तथा सी.एस.आई.आर. जे.आर.एफ. एवं एस.आर.एफ. फेलोशिप प्रमुख हैं। डॉ. शुक्ला विश्वविद्यालय में संकायाध्यक्ष, कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष, केन्द्रीय पुस्तकालय के कार्यकारी लाइब्रेरियन, कार्य परिषद के सदस्य, विद्या परिषद के सदस्य, आई. टी. सेल के फाउन्डर अध्यक्ष, प्रवेश प्रकोष्ठ के मुख्य समन्वयक, परीक्षा समिति सदस्य, अनेक भर्ती समितियों के अध्यक्ष के रूप में विश्वविद्यालय में सेवायें दे चुके हैं। प्रो. शुक्ला का यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग की उत्कृष्टता का प्रतीक भी है 


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

आवासीय पट्टा वितरण सर्वे में कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

आवासीय पट्टा वितरण सर्वे में कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह


तीनबत्ती न्यूज: 11 दिसंबर, 2025

बांदरी। विकास का फायदा तभी है जब सभी का जीवन संस्कारित, अनुशासित हो। आप धर्म पर चलें और क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी मुझ पर छोड़ें। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने यहां के बमनोरा, इमलिया, सेमरअटा तथा बांदरी वार्डों में 1.5 करोड़ की लागत से निर्मित सीसी रोड कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। बांदरी नगर परिषद की समीक्षा बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए कि शहरी आवासहीन एक भी व्यक्ति का नाम पट्टे के सर्वे कार्य में न छूटे।


पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन के प्रारंभ में ही उपस्थित जनता, जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे आगे से उनके स्वागत के लिए फूलमालाओं वगैरह पर व्यय मत करें। सिर्फ रोरी और हल्दी से स्वागत कर उन्हें कापी, किताबें, पेन ,कंपाक्स बाक्स, फल और टाफियां भेंट करें जो कार्यक्रम के बाद स्कूली बच्चों में वितरित किए जाएंगे। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के भाषण का त्वरित प्रभाव यह हुआ कि शेष स्वागतकर्ताओं ने इस आग्रह पर अमल करते हुए यही सामग्री भेंट की जो उन्होंने कार्यक्रम स्थल तथा स्कूली की छुट्टी होने पर निकल रहे बच्चों को वितरित कर दीं। उन्होंने कहा कि रोरी हल्दी से हुआ स्वागत हमारी संस्कृति में शुभ माना जाता है। सिर्फ पांच रुपए की हल्दी,रोरी से स्वागत की जो परंपरा निपट सकती है उसमें शाल, बड़ी बड़ी पुष्प मालाएं , बड़ी फोटो जैसी सामग्री पर अनावश्यक व्यय उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने और पुत्र अविराज सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आरंभ इसी विचार के साथ किया था जो अब एक जनसेवा का बड़ा अभियान बन चुका है। इसी एक वर्ष में एकत्रित हुए 2300 यूनिट और अभी तक एकत्रित हुए 15000 यूनिट रक्तदान से हजारों जानें बचाई जा चुकी हैं। 


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले 50 सालों में बांदरी के विकास में कांग्रेस ने भाषणों के अलावा कुछ नहीं किया। बांदरी में तहसील, कालेज, उल्दन बांध, घर घर पेयजल के नल, आडिटोरियम, बड़े शादीघर, गरीबों के मकान, सार्वजनिक शेड, खेल मैदान, व्यवस्थित नालियां, सड़कें, स्ट्रीट लाइट यह सब जो अब हुआ वह पिछले 50 सालों में कांग्रेस ने क्यों नहीं किया था। उन्होंने कहा कि विकास में एक बाधा शराब और दूसरे तरीके के नशीले पदार्थ हैं जिनसे  जीवन और धन बर्बाद होते हैं साथ ही परिवार,क्षेत्र और अंततः देश का विकास बाधित होता है। इसका उपचार धर्म, संस्कृति और संस्कारों पर चलना है। इसके लिए कथाएं, रामायण,गीता पाठ करें। उन्होंने कहा कि जो धर्म और सत्य के मार्ग पर चलता है उसके जीवन में कभी चिंता नहीं आती , भगवान स्वयं उसकी सहायता के लिए आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि अधर्म का पैसा माया है जो अच्छी लग सकती है लेकिन मृत्यु का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि अभी बांदरी सहित क्षेत्र का औद्योगिक विकास और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था करना है ताकि लोग रोजगार व उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाएं।



आवासीय पट्टों के लिए सर्वे में पात्रों के नाम जुड़वाएं, जनवरी में पट्टा वितरण होगा


बांदरी नगर परिषद की समीक्षा बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व  अधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए कि शहरी आवासहीन एक भी व्यक्ति का नाम पट्टे के सर्वे कार्य में न छूटे। उन्होंने  बताया कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश एवं राजस्व विभाग मंत्रालय द्वारा नगरीय क्षेत्रों में भूमिहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकारों का प्रदान किया जाना अधिनियम 1984 के अन्तर्गत आवासीय भूमि के पट्टे दिये जाने का निर्णय लिया है। इस हेतु नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन एवं राजस्व विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ-4209/2025/18-3, भोपाल दिनांक 17.11.2025 द्वारा संशोधन के माध्यम से भूमि पर काबिज होने की तारीख जो पूर्व में 31 दिसम्बर 2014 निर्धारित थी, उसके स्थान पर 31 दिसम्बर 2020 कर दी गई है। 


खुरई से वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन काबिज पात्र नागरिकों को आवासीय पट्टे देने हेतु व्यापक अभियान चलाने के निर्देश देते हुये कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम इस अभियान में न छूटे इसके लिए जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता भी आवेदकों की मदद करें। अधिनियम में हुए संशोधन के अनुसार  शासकीय नगरपालिकाओं व विकास प्राधिकरणों की भूमि पर निवास कर रहे ऐसे सभी भूमिहीन व आवासहीन नगरीय गरीब व्यक्तियों को जो 31 दिसम्बर 2020 की स्थिति में शासकीय भूमि पर कब्जा रखते हो पट्टा प्राप्ति का अधिकार प्रदान किया गया है। इस हेतु सभी नगर परिषदों एवं नगर पालिका में समयबद्ध सर्वेक्षण हेतु दलों का गठन किया गया है। क्षेत्रीय विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने ऐसे सभी नागरिकों से जो शासकीय भूमि पर कब्जा किए हैं और उनके पास पट्टे नहीं हैं, से कहा कि संबंधित दलों से सम्पर्क स्थापित कर सर्वेक्षण में नाम दर्ज कराएं। की अपील की है। उन्होंने पट्टा वितरण सर्वे के लिए नियुक्त बांदरी के सभी 15 वार्डों के प्रभारियों व पटवारियों के नाम मंच से पढ़ कर उपस्थित जनता को सुनाए और कहा कि इनके पास पट्टों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। 


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने बैठक में अतिक्रमण की समस्या के कारण जाम लगने की समस्या के निराकरण के लिए तहसीलदार व टीआई को अतिक्रमण चिंहित कर हटाने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम मनोज चौरसिया ने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के अंतर्गत अभी तक 18000 फार्म वापस नहीं लौटे हैं जिनके लिए सभी जनप्रतिनिधि बीएलओ से सहयोग करें ताकि उदासीनता के कारण कोई नाम नहीं छूटे। उन्होंने कहा कि जो अन्यत्र चले गए, मृत्यु हो चुकी, क्षेत्र में आते जाते रहते हैं या रिपीट नाम हैं ऐसे ही अधिकतर नाम फार्म नहीं लौटने वालों में हैं।


बैठक में पार्षदों ने विभिन्न विकास कार्यों और समस्याओं को बैठक में रख कर निराकरण कराया तथा कार्य स्वीकृत करिए। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा विश्वनाथ सिंह के आग्रह पर नवनिर्मित शेड से बड़ा एक और शेड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया। बैठक में एसडीएम श्री मनोज चौरसिया, तहसीलदार, सभी पार्षद, एल्डरमैन, सीएमओ संजय समुद्रे सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

ये रहे शामिल

लोकार्पण कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा विश्वनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी लोधी, पप्पू मुकद्दम, बंटी पिठौरिया, सुरेंद्र सिंह लोधी, अभय सिंह, डी.आर रोहित, सनत साहू, आजाद यादव, राजा राजपूत, देशराज सिंह, एसडीएम खुरई मनोज चौरसिया, अनिल कुशवाहा, सीईओ मालथौन सचिन गुप्ता, मुकेश जैन, सुरेंद्र लोधी, लोकेन्द्र राजपूत, महेश पाराशर, दुर्गा सिंह, रावराजा राजपूत, लक्ष्मीकांत, महेन्द्र जानी, दवीदयाल पटेल, राजेन्द्र लोधी, राजू सोसाइटी, राजाराम सिंह हडुआ, राजू जैन, कुलदीप राय, सुरपाल यादव, सचिन साहू, पुष्पेन्द्र यादव, मोहन अहिरवार, सनत रोहित, मकसूद अली, रफीक खान, गोविन्द अहिरवार, अबदेश ठाकुर, नीलेश शराफ, संतोष पटेल, रामू पटेल, इन्द्रराज लम्बरदार, राजू चौहान, काशीराम झा, राजेन्द्र मोटे ठाकुर, सुरेन्द्र यादव, दिवाकर वर्मा, मुकेश राय, सौरव मोदी, आनंद रजक, शुभम सटट्, जगदीश पाटकर, जनक लोधी, शेर सिंह यादव, महादेव लोधी, गोविंद यादव, नमन जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

निजी एवं शासकीय सम्पत्ति के बकाया सम्पत्तिकर की वसूली हेतु नोटिस जारी किए निगम कमिश्नर ने ▪️बड़े बकायादारों की सूची में रेलवे स्टेशन, बीएमसी, डिग्री कालेज से लेकर भाग्योदय तीर्थ ट्रस्ट और मंदिर आदि शामिल

निजी एवं शासकीय सम्पत्ति के बकाया सम्पत्तिकर की वसूली हेतु नोटिस जारी किए निगम कमिश्नर ने ▪️बड़े बकायादारों की सूची में रेलवे स्टेशन, बीएमसी, डिग्री कालेज से लेकर भाग्योदय तीर्थ ट्रस्ट और मंदिर आदि शामिल


तीनबत्ती न्यूज: 11 दिसंबर 2025

सागर: निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने नागरिकों को बेहतर नागरिक सेवाएं व सुविधाएँ प्रदान करने हेतु नगर निगम की आर्थिक मजबूती के लिए वर्ष के आख़री माह दिसंबर महीने को राजस्व वसूली माह बताते हुए अभियान चलाकर अधिक से अधिक करों की वसूली के निर्देश नगर निगम के राजस्व विभाग को दिये थे। उक्त अभियान के तहत विगत दिनों निगमायुक्त ने मौक़े पर पहुंचकर दुकानें सील करने और मौक़े पर ही संपत्तिकर वसूली की कार्यवाही भी कराई। निगमायुक्त के निर्देशानुसार  नगर निगम द्वारा सम्पत्तिकर, कचरा प्रबंधन शुल्क,जलकर, व्यवसायिक दुकानों का किराया आदि बकायादारों से वसूली तेज कर दी गई है।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर : अतिक्रमण : कटरा बाजार में सड़क पर लगाई गई दुकानों की सामग्री जब्त

_________________

नगर पालिक निगम सागर अंतर्गत रहवासी, व्यवसायिक एवं अन्य निजी एवं शासकीय सम्पत्तियों की बकाया कर राशि जमा करने हेतु संबंधितों को नोटिस भी जारी किये जा रहे हैं। नोटिस में सम्पत्तिकर जमा करने हेतु निर्धारित समय सीमा में बकाया कर राशि जमा न करने पर नगर पालिक निगम अधिनियम की धाराओं के तहत नियमानुसार सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Sagar News: पुलिस वैन और कंटेनर की भिड़ंतः 4 जवानों की मौत, 1 गंभीर; नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी से लौट रही थी पुलिस की BDDS टीम ▪️Bdds टीम का डॉग सुरक्षित

सम्पत्ति कर के इन बड़े बकायादारों सहित शासकीय कार्यालयों को दिये गए नोटि

जिनको नोटिस जारी किए उनमें सुप्रिडेंट गवर्मेंटआई टी आई 32,08,533 रूपये, रेल्वे स्टेशन- 18,65,646 रूपये, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज - 57,54,309 रूपये, पी डब्लू डी अधिभोगी शासकीय  क्वार्टर 936156 रूपये, गर्ल्स डिग्री कॉलेज- 9,20,823 रूपये, सहोद्रा राय शासकीय पोलिटेक्निक कॉलेज - 7,52,506 रूपये, बी एम सी वॉयज हॉस्टल  6,74,739रूपये, जिला अस्पताल - 6,42,088 रूपये, हाईस्कूल स्विडिस मिशन - 5,89,763रूपये, वन विभाग कॉलोनी - 5,67,761रूपये, जनजाति बालक छात्रावास कार्यालय - 5,60,318 रूपये, जनता स्कूल-5,03,020रूपये आदि बकायादारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

____________

हादसे का वीडियो देखने क्लिक करे

___________

निजी बड़े बकायादार

शोभाराम कालूराम - 10,33,082 रूपये, श्री जैन मंदिर ट्रस्ट कोठा मंदिर तारण तरण चैत्यालय 15,56,944 रूपये, भाग्योदय तीर्थ धर्मार्थ ट्रस्ट- 7,78,902 रूपये, सेठ भगवानदास शोभालाल जैन 5,12,224रूपये,  मणीभाई/भाडाजी भाई पटेल शिवा पेपर हॉउस  4,41,459रूपये, हरगुनदास/सुंदर दास पंजवानी- 3,97,567 रूपये, गीता/उद्धवदास दरयानी- 3,67,294रूपये,  बकायादारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने सम्पत्तिकर के सभी बकायादारों से अपील करते हुए कहा कि अपने बकाया सम्पत्तिकर को समय पर जमा करायें और नगर विकास में सहयोग करें।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

MP NEWS: भारत की जनगणना 2027 :परीक्षा के दृष्टिगत मकान गणना और जनगणना की अवधि तय करें: मुख्य सचिव अनुराग जैन ▪️2027 में पहली बार देश में डिजिटल होगी : राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक

MP NEWS: भारत की जनगणना 2027 :परीक्षा के दृष्टिगत मकान गणना और जनगणना की अवधि तय करें:  मुख्य सचिव अनुराग जैन

▪️2027 में पहली बार देश में डिजिटल होगीराज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक 



तीनबत्ती न्यूज:  10 दिसम्बर, 2025

भोपाल : मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभाग अध्यक्षों को निर्देश दिये है कि आगामी जनगणना 2027 के दृष्टिगत प्रशासनिक इकाइयों में जो भी परिवर्तन किये जाने हैं वे 31 दिसम्बर 2025 तक अनिवार्यतः कर लिये जांए। मुख्य सचिव श्री जैन की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में भारत की जनगणना 2027 के दृष्टिगत राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 अप्रैल से 30 सितम्बर 2026 के दौरान 30 दिवस की अवधि में किया जायेगा। मुख्य सचिव ने सम्बंधित विभागों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि स्कूली बच्चों की पढ़ाई, मानसून इत्यादि को ध्यान में रखते हुए उक्त 30 दिवस की अवधि निर्धारित की जायें।

____________

हादसे का वीडियो देखने क्लिक करे

___________

परीक्षाओं का रखे ध्यान

बैठक में बताया गया कि जनगणना के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य पूरे देश में एक साथ फ़रवरी 2027 में किया जायेगा। मुख्य सचिव श्री जैन ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि वे जनगणना के द्वितीय चरण को ध्यान में रखकर वर्ष 2026-27 का शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करें। उन्होंने परीक्षाओं की समय-सारणी इस तरह तैयार करने के निर्देश दिये है जिससे विद्यार्थीयों को कोई असुविधा नहीं हो। साथ ही सम्बंधित विभागों को यह भी निर्देश दिये गये कि वे आपस में समन्वय करते हुए जनगणना 2027 के लिए मानव संसाधन की उपलब्धता के लिए योजना तैयार करें जिससे जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

आगामी जनगणना डिजिटल प्रशिक्षण के निर्देश

मुख्य सचिव श्री जैन ने आगामी जनगणना डिजिटल होने के मद्देनजर सर्वसम्बन्धितों को उचित समय पर युक्तियुक्त प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। श्री जैन ने जनगणना के दौरान स्व-गणना (Self-Enumeration) किये जाने के प्रावधान की सराहना की। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों को यह भी निर्देश दिये कि वे जनगणना 2027 के कार्य के समन्वय के लिए अपने अपने विभागों में एक नोडल अधिकारी नामित करें। जनसंपर्क विभाग को जन सामान्य में जनगणना के प्रति जागरूकता लाने एवं भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिये गये ।

यह भी पढ़ें: Sagar News: पुलिस वैन और कंटेनर की भिड़ंतः 4 जवानों की मौत, 1 गंभीर; नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी से लौट रही थी पुलिस की BDDS टीम ▪️Bdds टीम का डॉग सुरक्षित

मुख्य सचिव श्री जैन ने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जन को यह बताया जाना आवश्यक होगा कि जनगणना 2027 पहली बार देश में डिजिटल होगी, जिसमें मोबाईल एप के माध्यम से आंकड़ों का संकलन एवं वेब पोर्टल के माध्यम से मैनेंजमेंट एवं मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बात का प्रचार होना चाहिए कि जनगणना अधिनियम की धारा 15 के तहत जनगणना में संकलित व्यक्तिगत जानकारियां गोपनीय होती है साथ ही इन्हें कहीं पर भी साक्ष्य के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता। 

राज्य-स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (SLCCC) की इस पहली बैठक में अपर मुख्य सचिव, गृह, अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन, अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास, सचिव, गृह एवं राज्य नोडल अधिकारी (जनगणना), निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश,राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी, एन.आई.सी. और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Sagar News : ट्रेनर एयरक्राफ्ट हुआ क्रेश : लैंडिंग के वक्त बिगड़ा संतुलन : पायलट सुरक्षित

अपर मुख्य सचिव, गृह श्री शिव शेखर शुक्ल ने बताया कि मध्यप्रदेश में गृह विभाग जनगणना के लिए नोडल विभाग है जो भारत सरकार, जनगणना निदेशालय एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए जनगणना सम्पादन में अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा । प्रारंभ में निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनगणना 2027 की रूपरेखा, प्रारम्भिक तैयारियां, डिजिटल रोडमैप और संगठनात्मकढांचा इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। उन्होंने यह बताया कि इस बार की जनगणना में स्व-गणना (Self-Enumeration)का प्रावधान भी किया जायेगा जिससे कि आम नागरिक अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। 

निदेशक, जनगणना द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय महत्त्व के इस वृहद कार्य में लगभग 1 लाख 75 हजार प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक अमले की भी आवश्यकता होगी। निदेशक जनगणना द्वारा अवगत कराया गया कि जनगणना के प्रथम चरण के पूर्व परीक्षण का कार्य प्रदेश में जिला रतलाम की रतलाम तहसील, जिला सिवनी की कुरई तहसील के कुछ चयनित ग्रामों में तथा ग्वालियर जिले के नगर निगम ग्वालियर के चयनित वार्डों में नवम्बर 2025 में कराया गया। पूर्व परीक्षण कार्य को राज्य शासन एवं सम्बंधित जिला प्रशासन के सहयोग से सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

www.Teenbattinews.com

Archive