Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: "सम्भल कर चले, बड्डे , शहर में हैं बड़े-बड़े गड्डे " ▪️गड्ढों से परेशान लोगों का पोस्टर जागरूकता अभियान

 Sagar: "सम्भल कर चलें बड्डे , शहर में हैं बड़े-बड़े गड्डे " 

▪️गड्ढों से परेशान लोगों का पोस्टर जागरूकता अभियान



तीनबत्ती न्यूज : 12 फरवरी ,2026

सागर। शहर में इन दिनों सड़कों की हालत गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। जगह-जगह बने गड्ढे आमजन के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन रहे हैं। खासकर प्राइवेट बस स्टैंड के पास मेन रोड पर बना बड़ा गड्ढा कई दिनों से दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है। यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां दिनभर बसों, ऑटो, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद सड़क पर बना गहरा गड्ढा अभी तक नहीं भरा गया है। रात के अंधेरे में यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां कई बार वाहन चालक असंतुलित होकर गिर चुके हैं। 


पोस्टर जागरूकता अभियान शुरू

सड़कों की इसी बदहाल स्थिति को देखते हुए जागरूक नागरिकों ने जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की है। शहर के विभिन्न स्थानों पर चेतावनी संदेश वाले बैनर लगाए जा रहे हैं, जिन पर लिखा है "  सम्भल कर चलें, बड्डे शहर में हैं बड़े-बड़े गड्डे "


इस पहल में पार्षद शिव शंकर यादव, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, दीपक स्वामी एवं सादिक अली सहित समस्त जागरूक नागरिक शामिल हैं। उनका कहना है कि जब तक सड़कों की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक लोगों को सचेत करना जरूरी है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि प्राइवेट बस स्टैंड के पास बने गड्ढे सहित शहर की अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल सर्वे कर मरम्मत कराई जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।शहरवासियों को उम्मीद है कि इस पहल के बाद जिम्मेदार विभाग जल्द ही संज्ञान लेकर सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाएगा।



Share:

खुरई की सड़कों के उन्नयन व सुदृढ़ीकरण हेतु पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को लिखा पत्र

खुरई की सड़कों के उन्नयन व सुदृढ़ीकरण हेतु पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को लिखा पत्र


तीनबत्ती न्यूज: 12 फरवरी। 2026

सागर। सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित 9 क्षतिग्रस्त सड़कों के सुदृढ़ीकरण और उन्नयन कराए जाने को लेकर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मप्र ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखा है। इनमंश से अधिकतर मार्ग बड़ी और लंबी सड़कों से कनेक्टिविटी हो जाने के कारण भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हुए हैं।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मप्र ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि खुरई और मालथौन विकासखण्डों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित मार्गों और पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़कों से लंबे रूट निर्मित हो गये हैं। इन पर से भारी वाहनों के आवागमन हो जाने से 9 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे क्षेत्र के नागरिकों को असुविधा और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने लिखा है कि इन 9 सड़कों को शीघ्र मजबूतीकरण और उन्नयन की आवश्यकता है।




अपने पत्र में पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जिन मार्गों के सुदृढ़ीकरण और उन्नयन की मांग की है उनमें मालथौन विकासखण्ड के 7 मार्ग शामिल हैं तथा खुरई विकासखण्ड के 2 मार्ग शामिल हैं। इनमें मालथौन विकासखण्ड के एनएच 44-उप्र सीमा से किशनगढ़-माहुलखास-भटनोरा-सीपुरखास-कुंवरपुरा-बेसरातिराहा-दुगाहांकला-दुगाहाखर्दसे नरेन नदी मार्ग, एनएच 26 से बरोदियाकलां से मड़ावनपायक-मड़ावनगौरी-परसोन मार्ग, इमलिया-आसोली मार्ग उन्नयनीकरण,दुगाहांकलां-झौलसी मार्ग उन्नयनीकरण, झींकनी-चंद्रापुर मार्ग उन्नयनीकरण, रजवांस-हड़ली मार्ग उन्नयनीकरण, एनएच 26-अटाटीला मार्ग पर पुल निर्माण तथा खुरई विकासखण्ड के बांदरी-जरुआखेड़ा मार्ग से बूधौन-कुमरोल-धनौरा मार्ग और एनएच 934 से टीहर-रुसल्ला-सिलारपुर-सिलगांव मार्ग (जिससे बीना एवं विदिशा तक सीधा संपर्क निर्मित होगा) शामिल हैं।



Share:

डॉ गौर विवि के: इतिहास विभाग के सात छात्रों का यूजीसी नेट परीक्षा में चयन

डॉ गौर विवि के: इतिहास विभाग के सात छात्रों का यूजीसी नेट परीक्षा में चयन


तीनबत्ती न्यूज: 12 फरवरी ,2026

सागर,: डॉ गौर विवि के: इतिहास विभाग  के सात छात्रों का यूजीसी नेट परीक्षा में चयन हुआ है। विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक अहिरवार ने एक बड़ी उपलब्धि मानते हुए सभी यूजीसी नेट पास किए गए छात्रों को विभागीय शिक्षकों के साथ मिलकर छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए मिठाई खिलाई और प्रसन्नता व्यक्त की


इनका हुआ चयन

चयनित छात्रों में खुशबू जैन, मनीष पटैल, दुर्गेश सिह, पृथ्वी राज, हर्ष कोरी, कुमारी प्रियंका, राखी जैन  है। इस उपलब्धि पर डॉ अहिरवार ने कहा कि यह विभाग के एम.ए. में अध्ययनरत छात्रों की बहुआयामी प्रतिभा एवं अपने परिवेश के परिपेक्ष को समझने का ही परिणाम है कि उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है । इससे अन्य छात्रों को प्रेरणा प्राप्त होगी। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक प्रो. बी. के. श्रीवास्तव, डॉ. संजय बरोलिया, डॉ. पंकज सिंह एवं शोधार्थी भूपेन्द्र अहिरवार, पल्लवी सिंह, अंबुज श्रीवास्तव, अतुल सिंह चंदेल, आशु अहिरवार, मोनाली यादव, शिवानी प्रजापति, प्रवीण्या श्रीवास्तव, करूणा राजपूत, विजय प्रकाश, विशेष जोठे, अभय सिंह चौहान, शुभम राज अहिरवार, श्रावस्ती मिश्रा एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे।

Share:

आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का का 11वां शिविर में सम्पन्न

आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का  का 11वां शिविर में सम्पन्न


तीनबत्ती न्यूज : 11 फरवरी 2026

सागर,: नगर निगम सागर द्वारा नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संचालित जनहितकारी पहल “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” के अंतर्गत राजीवनगर एवं रविशंकर वार्ड का 11वां शिविर पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर महाकवि पद्माकर सभागार में प्रारंभ किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं, जिनमें से अनेक का निराकरण मौके पर ही किया गया तथा शेष आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, एम.आई.सी. सदस्य  विनोद तिवारी,शैलेन्द्र ठाकुर, ,  पार्षद प्रतिनिधि नरेश यादव,श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, वार्ड पार्षद प्रहलाद पटेल, सूरज घोसी,श्रीमती रुबी कृष्ण कुमार पटेल एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे : 

सागर: शिवसेना ने #वैलेंटाइन डे के खिलाफ मोर्चा खोला : #लट्ठों में चमेली और सरसों का तेल पिलाकर पूजन किया

_____________


महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि आज पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है उनकी सोच थी कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभान्वित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाना चाहिए उनकी मंशानुरूप शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों को लाभान्वित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, यह उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर का कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। महापौर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। इस अवसर पर 

महापौर ने नागरिकों से अपने वार्ड की स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में सागर को बेहतर रैंक दिलाने हेतु सक्रिय सहभागिता करने की अपील भी की।


वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम की यह अभिनव पहल अत्यंत सकारात्मक परिणाम दे रही है। इससे विशेष रूप से निम्न एवं मध्यम वर्ग के नागरिकों को राहत मिली है, जो सामान्यतः निगम कार्यालय नहीं पहुंच पाते। उन्होंने बताया कि महापौर के निर्देश पर वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने वार्ड पार्षद सूरज घोसी एवं प्रहलाद पटेल की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि वे निरंतर जनता की समस्याओं को निगम स्तर पर उठाते रहते हैं तथा उनका निराकरण करवाते हैं।

एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने कहा कि महापौर जी द्वारा पहली बार इस प्रकार के  शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण कराने की पहल की है साथ ही जो लोग शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं उनको उनके ही वार्ड में लाभान्वित करने की कार्रवाई की जा रही है। 

शिविर में पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जडिया ने भी आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल शिविर की सराहना करते हुए महापौर जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पहल का नागरिकों को आसानी से लाभ मिल रहा है। 

शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण, लोक निर्माण, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ तथा राजस्व विभाग अंतर्गत संपत्तिकर, जलकर एवं कचरा प्रबंधन शुल्क से संबंधित प्रकरणों पर कार्यवाही की गई। अनेक नागरिकों द्वारा मौके पर कर एवं शुल्क की राशि भी जमा की गई। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महापौर ने सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया


शिविर के दौरान महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ राजीव नगर वार्ड में सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य को गुणवत्ता पूर्ण समय सीमा में करने के निर्देश दिए।

ये भी रहे शामिल

इस अवसर पर शैलेष जैन शेरा, मिंटू महाराज दीक्षित, उपायुक्त एस एस बघेल,कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, उपयंत्री दिनकर शर्मा,जया श्रीवास्तव, श्रीमती  नीता श्रीवास्तव,उपयंत्री आयुष शुक्ला, संयम चतुर्वेदी, प्रकाश प्रभारी आसिमा तिर्की, विक्रम जैन, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

Sagar News : जनसुनवाई में गैरहाजिर नपा सीएमओ सस्पेंड : कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई


Sagar News : जनसुनवाई में  गैरहाजिर नपा सीएमओ सस्पेंड : कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई


तीनबत्ती न्यूज11 फरवरी 2026 

सागर: कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने विगत दिवस जैसीनगर में आयोजित जनसुनवाई में बगैर पूर्व सूचना एवं बगैर अनुमति के अनुपस्थित रहने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलहरा के बी एस बघेल को निलंबित कर दिया।

कलेक्टर कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलहरा के बी एस बघेल बिना किसी पूर्व सूचना / अनुमति के अनुपस्थित रहे, जबकि इस संबंध में सीएमओ को पूर्व में सूचना दी गई थी, जिससे शिकायतों की उचित समीक्षा नहीं की जा सकी जिसके लिये सीएमओ बघेल को पूर्व में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। उक्त संबंध में सीएमओ बघेल द्वारा जनसुनवाई से अनुपस्थित होने के संबंध में कोई भी कारण स्पष्ट नहीं किया और न ही स्वयं समक्ष में उपस्थित हुये।


उपरोक्त के दृष्टिगत श्री के. बी.एस. बघेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद् बिलहरा जिला सागर को म.प्र. नगर पालिका अधिनियम 1961,मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966  के उपबंधों के उल्लंघन करना पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। 


Share:

Sagar News: फाइबर-ऑप्टिक तकनीक कमाल: बीएमसी में जबड़े की हड्डियों के जुड़ाव का सफल ऑपरेशन ▪️तीन साल बाद खुला मासूम का मुंह: टी एम जे एंकायलोसिस' सर्जरी से

Sagar News: फाइबर-ऑप्टिक तकनीक कमाल: बीएमसी में जबड़े की हड्डियों के जुड़ाव का सफल ऑपरेशन

▪️तीन साल बाद खुला मासूम का मुंह:  टी एम जे  एंकायलोसिस' सर्जरी से



तीनबत्ती न्यूज :  11 फ़रवरी, 2026 

सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता का लोहा मनवाया है। संस्थान के डेंटल और एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने 9 साल के एक मासूम बच्चे का सफल ऑपरेशन कर उसे टेम्पोरो-मैंडिबुलर जॉइंट (TMJ) एंकायलोसिस जैसी गंभीर स्थिति से निजात दिलाई है। बच्चा पिछले तीन वर्षों से अपना मुंह नहीं खोल पा रहा था।


नौ वर्षीय बालक का 3 साल से मुंह बंद था, वह केवल लिक्विड डाइट पर निर्भर था। थ्री डी सी टी स्कैन में जबड़े की हड्डियों का आपस में जुड़ना (TMJ एंकायलोसिस) पाया गया।ऑपरेशन के तुरंत बाद बच्चा 30 मिमी से अधिक मुंह खोलने में सक्षम हुआ। 

____________

वीडियो देखने क्लिक करे : 

सागर: शिवसेना ने #वैलेंटाइन डे के खिलाफ मोर्चा खोला : #लट्ठों में चमेली और सरसों का तेल पिलाकर पूजन किया

_____________

चुनौतीपूर्ण थी सर्जरी और एनेस्थीसिया

चूंकि बच्चे का मुंह पूरी तरह बंद था, इसलिए सामान्य तरीके से बेहोश करना (Intubation) असंभव था। डॉ. शशि वाला के नेतृत्व में एनेस्थीसिया टीम ने 'नेजल फाइबर-ऑप्टिक इंट्यूबेशन' जैसी विशेष तकनीक का उपयोग कर इस बाधा को पार किया।

सर्जरी डॉ. श्वेता भटनागर और उनकी टीम द्वारा अत्यंत सटीकता के साथ की गई। ऑपरेशन के बाद डॉ. सर्वेश जैन की देखरेख में आई सी यू में रखने के बाद बच्चे को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।




बीएमसी डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन के तुरंत बाद हमें अपेक्षित परिणाम मिले हैं। अब नियमित फिजियोथेरेपी से बच्चे की स्थिति में और भी बेहतर सुधार होगा।

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि इस सफल सर्जरी के बाद अब वह बच्चा तरल आहार की मजबूरी से निकलकर सामान्य भोजन कर सकेगा और स्पष्ट रूप से बोल पाएगा। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ (सुश्री प्रियंका) का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

यह सफलता दर्शाती है कि अब जटिल मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के लिए मरीजों को बड़े महानगरों की ओर भागने की जरूरत नहीं है। 

Share:

जन सुनवाई में गैर हाजिर नपा सीएमओ को नोटिस: कलेक्टर का ऑन द स्पॉट एक्शन

जन सुनवाई में गैर हाजिर  नपा सीएमओ को नोटिस: कलेक्टर का ऑन द स्पॉट एक्शन


तीनबत्ती न्यूज: 10 फरवरी 2026

सागर: कलेक्टर संदीप जी आर ने जैसीनगर में आयोजित जनसुनवाई में बगैर पूर्व सूचना एवं बगैर अनुमति के अनुपस्थित रहने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलहरा श्री के बी एस बघेल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी कारण बताओ नोटिस के अनुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी बिलहरा श्री के बी एस बघेल बिना किसी पूर्व सूचना / अनुमति के अनुपस्थित रहे, जबकि इस संबंध में सीएमओ को पूर्व में सूचना दी गई थी, जिससे शिकायतों की उचित समीक्षा नहीं की जा सकी जिसके लिये प्रथम दृष्टया सीएमओ उत्तरदायी है। जिस हेतु उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर समक्ष में उपस्थित होकर कारण व्यक्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही  आदेशित किया गया कि यदि नियत समयावधि में उत्तर प्राप्त नहीं हुआ तो प्रकरण में अग्रेतर कार्यवाही की जावेगी।

कलेक्टर की सख्त चेतावनी

कलेक्टर  संदीप जी आर ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आदेशों के पालन में देरी या लापरवाही करने वाले किसी भी शासकीय सेवक को बख्शा नहीं जाएगा।

Share:

बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर 16 फरवरी से जन आक्रोश रथ यात्रा : भानू सहाय , बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष ▪️ नेताओं ने की वादाखिलाफी, 20 फरवरी को सागर में आएगी यात्रा

बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर 16 फरवरी से जन आक्रोश रथ यात्रा : भानू सहाय , बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा 

▪️नेताओं ने की वादाखिलाफी, 20 फरवरी को सागर में आएगी यात्रा


तीनबत्ती न्यूज: 10 फरवरी, 2026

सागर : बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर 16 फरवरी से 13 मार्च तक जनआक्रोश रथ यात्रा मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में निकाली जाएगी। इसमें अंचल के सभी जनपदों के 350 गांवों से यात्रा निकलेगी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने मीडिया को आज यह जानकारी दी । इस मौके पर  मोर्चा के अंकलेश्वर दुबे, विवेक तिवारी, प्रवक्ता रघुराज शर्मा और मीडिया प्रभारी हनीफ खान मौजूद रहे।

2014 में किया था वादा

भानु सहाय ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र के निवासी वर्षों से अपने अलग राज्य की माँग करते आ रहे हैं। वर्ष 2014 में देश की जनता से बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने का वादा किया गया था, जिस पर विश्वास करके हम बुन्देलियों ने सरकार को भारी समर्थन दिया। उस समय उमाभारती ने इसका समर्थन किया था। तत्कालीन मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उमा जी का समर्थन किया था। लेकिन बादा पूरा नहीं किया। अब उमाभारती अनर्गल बाते करती है। भाजपा में अब कोई उमा की नहीं सुनता। अब उमा फ्यूज बल्ब की तरह है।

उन्होंने कहा कि  12 वर्षों के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया। इससे बुंदेलखंड की जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है। आज भी हमारा क्षेत्र बेरोजगारी, गरीबी, सूखा, पलायन, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है।बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाए बिना इन समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं है। बार-बार आश्वासन देने के बाद भी ठोस कदम न उठाना जनता के साथ विश्वासघात है।


जनाक्रोश यात्रा 

भानू सहाय ने बताया कि वनवासी राम (चित्रकूट) से राम राजा सरकार के चरणों (ओरछा धाम) तक की अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र यात्रा दिनांक 16 फरवरी से 13 मार्च तक प्रथम चरण की जनआक्रोश रथ यात्रा की जा रही है। रथ यात्रा का मार्ग चित्रकूट, बांदा, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, ललितपुर, दतिया, उरई, हमीरपुर, महोबा, छतरपुर, निवाड़ी, झांसी देहात, झांसी एवं ओरछा में यात्रा सम्पन्न होगी। रथ यात्रा में एक लाख संघर्ष करने वाले बुंदेली योद्धा तैयार किए जाएंगे जो बुन्देलखण्ड क्षेत्र के हर गांव और मजरों से होंगे। उत्तरप्रदेश कांग्रेस ने इसका समर्थन किया है। मध्यप्रदेश में जीतू पटवारी ने अभी आश्वासन दिया है कि वे पार्टी फोरम पर चर्चा रखेंगे।

उन्होंने कहा कि रथ यात्रा में बुंदेलखंड राज्य का समर्थन नहीं करने वाले जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने के लिए 'राम कौ कॉल' (राम की कसम) अभियान पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है, इस बार गंगाजली भी उठवाई जाएगी। बुंदेलखंड राज्य का समर्थन नहीं करने वाले जनप्रतिनिधियों को चुनाव में हरवाने का कार्य किया जाएगा। चुनाव आते ही जो नेता बुंदेलखंड राज्य की राग अलापने लगते हैं वो अब स्वीकार नहीं की जाएगी। "जो बुन्देलखण्ड का नहीं वो किसी काम का नहीं"।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive