Editor: Vinod Arya | 94244 37885

BTIRT सागर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 पर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन

BTIRT सागर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 पर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन


तीनबत्ती न्यूज : 10 मार्च, 2026

सागर: संभाग के प्रतिष्ठित नैक मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान, बाबूलाल तराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (BTIRT) सागर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “वूमेन इन साइंस: कैटेलाइजिंग अ विकसित भारत” पर रही। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल के सह-संयोजन से किया गया। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर पुनीत शुक्ला रहे।

--------------- 

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

सागर में पूर्व विधायक के आवास और अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नल कनेक्शन नियम विरुद्ध मिले : नगर निगम ने काटे कनेक्शन: जुर्माना सहित वसूली जाएगी राशि

----------------- 



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. आशीष वर्मा, डायरेक्टर, आईओईटी, (डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर) उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रूपशी जैन, (सहायक प्राध्यापक, बीटीआईपीएस सागर ) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह ने अपने कर कमलों से मुख्य अतिथि प्रोफेसर वर्मा एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। ग्रुप रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और इनोवेशन की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य अतिथि प्रो. आशीष वर्मा ने अपने संबोधन में विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया। प्रो. वर्मा जी ने छात्रों को खगोलीय विज्ञान और मैटाफिजिक्स के बारे में बताया साथ में उन्होंने छात्रों से यह भी कहा कि यदि आपको वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपने अंदर लाना है तो श्रीमद् भागवत गीता का अध्ययन करें क्योंकि गीता के श्लोक में विज्ञान समावेश है l विशिष्ट अतिथि डॉ. रूपशी जैन ने भी विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्थान प्राचार्य डॉ. वीरेश कुमार फुसकले एवं संस्था सचिव डॉ. सत्येंद्र जैन ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


बीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री संतोष जैन 'घड़ी' ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उन्हें नवाचार एवं शोध के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को बधाई दी।

इस अवसर पर सभी संकाय विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। मंच संचालन असिस्टेंट प्रो. महिमा जैन ने किया एवं कार्यक्रम का आभार प्रथम वर्ष विभाग एचओडी रामू मिश्रा ने व्यक्त किया।

Share:

कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू पारितोष कटारे को समाज सेवा के लिए प्रशासन ने किया सम्मानित

कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू पारितोष कटारे को समाज सेवा के लिए प्रशासन ने किया सम्मानित


तीनबत्ती न्यूज : 10 मार्च ,2026

सागर: सागर  सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष सिंटू पारितोष कटारे को जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। कलेक्टर संदीप जी आर ने उन्हें 6 मार्च को प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनकी सराहना की। सिंटू कटारे अपनी निस्वार्थ समाजसेवा और जमीनी स्तर पर मानवीय सहायता के लिए जाने जाते हैं।

--------------- 

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

सागर में पूर्व विधायक के आवास और अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नल कनेक्शन नियम विरुद्ध मिले : नगर निगम ने काटे कनेक्शन: जुर्माना सहित वसूली जाएगी राशि

----------------- 

श्मशान घाट सेवा से लेकर असहायों की मदद

वे श्मशान घाटों पर लावारिस दिवंगतों का अंतिम संस्कार करने, सड़क दुर्घटनाओं और आगजनी जैसी आपातकालीन स्थितियों में मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कोरोना काल में उन्होंने प्रवासी मजदूरों की सहायता और राशन वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सैकड़ों लोगों को कोरोना काल में अनाज वितरण रोजाना किया। उन्होंने दो गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया था।

बीमार लोगों और गौ वंश की सेवा

सिंटू कटारे की सेवा का दायरा केवल इंसानों तक सीमित नहीं है, वे बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गोवंश के उपचार व मृत पशुओं के ससम्मान दफनाने की व्यवस्था भी स्वयं करते हैं। कलेक्टर संदीप जी आर ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें मध्यप्रदेश सरकार की 'राहवीर' योजना की जानकारी भी दी। सिंटू कटारे को मिले सम्मान पर शहर के गणमान्य नागरिकों और उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Share:

Sagar News : पूर्व विधायक के घर और अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मिले नियम विरुद्ध नल कनेक्शन : नगरनिगम ने काटे नल कनेक्शन ▪️व्यवसायिक जलकर का निर्धारण कर जुर्माना सहित की होगी वसूली

Sagar News : पूर्व विधायक के घर और अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में  मिले नियम विरुद्ध नल कनेक्शन : नगरनिगम ने काटे नल कनेक्शन

▪️व्यवसायिक जलकर का निर्धारण कर जुर्माना सहित की होगी वसूली 

तीनबत्ती न्यूज : 10 मार्च, 2026

सागर :  नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया आदि करों की राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम की टीम द्वारा कटरा वार्ड, रामपुरा वार्ड, मोतीनगर वार्ड तथा जवाहरगंज वार्ड में उपभोक्ताओं से संपर्क कर बकाया करों की वसूली की कार्रवाई की गई।

----------------- 

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

सागर में पूर्व विधायक के आवास और अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नल कनेक्शन नियम विरुद्ध मिले : नगर निगम ने काटे कनेक्शन: जुर्माना सहित वसूली जाएगी राशि

----------------- 


घरेलू नल कनेक्शनों का व्यवसायिक उपयोग

वसूली अभियान के दौरान गुजराती बाजार मेनरोड स्थित विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगे नल कनेक्शनों की साइज का परीक्षण जलप्रदाय टीम द्वारा किया गया। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे कनेक्शन पाए गए जो 1/2 इंच साइज के घरेलू नल कनेक्शन के रूप में स्वीकृत थे, जबकि उनका उपयोग 1 इंच साइज के व्यवसायिक कनेक्शन के रूप में किया जा रहा था। ऐसे कनेक्शनों को मौके पर ही काटने की कार्रवाई की गई। 

यह भी पढ़ें: MP: लोकायुक्त पुलिस ने 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सब इंस्पेक्टर और आरक्षक को ▪️एक मामले में ज्वेलर्स संचालक को फंसाने की धमकी देकर मांगी थी रिश्वत

इन पर हुई कार्रवाई

राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान शास्त्री मार्केट, डॉ. सतनाम सिंह बिल्डिंग, लखीमचंद राजकुमार, प्रभात सिंह समैया, साहू आयरन ट्रेडर्स, बंगाली मिठाइयां, शिमला स्वीट्स एंड डेयरी, साहू ब्रदर्स, छोटा भाई, जेठा भाई, अरविंद भाई पटेल, नरेन्द्र कुमार साहू तथा एक प्रसूतिका गृह में नल कनेक्शनों का उपयोग नियमों के विरुद्ध पाया गया।


यह भी पढ़ेंनगर निगम सागर बकाया करों की वसूली पर सख्त : तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं के नल कनेक्शनों का व्यवसायिक जलकर स्वीकृति दिनांक से निर्धारित किया जाएगा तथा निर्धारण के बाद अंतर राशि एवं जुर्माना सहित वसूली की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम द्वारा कटरा वार्ड के शेष कनेक्शनों की जांच एवं जलकर वसूली का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Share:

MP: लोकायुक्त पुलिस ने 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सब इंस्पेक्टर और आरक्षक को ▪️एक मामले में ज्वेलर्स संचालक को फंसाने की धमकी देकर मांगी थी रिश्वत

MP: लोकायुक्त पुलिस ने  15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सब इंस्पेक्टर और आरक्षक को

▪️एक मामले में ज्वेलर्स संचालक को फंसाने की धमकी देकर मांगी थी रिश्वत


तीनबत्ती न्यूज : 09 मार्च, 2026

बड़वानी : इंदौर लोकायुक्त पुलिस की  टीम ने बड़वानी जिले के अंजड़ थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने एक ज्वेलर्स संचालक जयराज चौधरी को पुराने आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त टीम ने आरक्षक पवन प्रजापति को रिश्वत की पहली किस्त  15 हजार की लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।शिकायतकर्ता जयराज चौधरी अंजड़ में डायमंड ज्वेलर्स संचालित करते हैं। 

यह भी पढ़ेंइंदौर से पन्ना जा रहे युवक को सागर बस स्टैंड पर डंडों से पीटा ▪️घायल युवक बोला : किसी और मारने आए थे, मुझे मारकर भाग निकले

उन्होंने लोकायुक्त इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल ने एक व पुराने भारत बर्फा आत्महत्या मामले में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोपी ने केस खत्म करने के बदले आरक्षक पवन प्रजापति के माध्यम से "खर्चा पानी" के रूप में 50,000 रुपए की मांग की थी।


लोकायुक्त ने 15 हजार लेते पकड़ा रंगे हाथों

लोकायुक्त एसपी इंदौर के निर्देश पर टीम ने शिकायत का सत्यापन किया, जो सही पाया गया। सत्यापन के दौरान ही आरक्षक पवन प्रजापति ने जयराज चौधरी से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15,000 रुपए प्राप्त कर लिए। शेष राशि बाद में देने का सौदा तय हुआ था, जिसके आधार पर लोकायुक्त ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: Sagar Crime : छात्रा को कटर मारकर भागे आरोपी का शव रेलवे ट्रेक पर मिला ▪️कक्षा 12 वीं की छात्रा पर पेपर देकर लौटते वक्त किया था हमला

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 और बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में आरक्षक विजय कुमार, आशीष नायडू और अन्य सदस्य शामिल रहे।



Share:

सीएम डॉ. मोहन यादव का 11 मार्च को हटा आगमन: जनप्रतिनिधियों, कमिश्नर व आईजी ने तैयारियों का लिया जायजा

सीएम डॉ. मोहन यादव का 11 मार्च को हटा आगमन:  जनप्रतिनिधियों,कमिश्नर व आईजी ने तैयारियों का लिया जायजा


तीनबत्ती न्यूज :  09 मार्च 2026

सागर: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव 11 मार्च को बुंदेलखंड के दौरे पर रहेंगे। सीएम डॉ यादव सागर में ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के उदघाटन कार्यक्रम के बाद दमोह जिले के हटा में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ेंसीएम डॉ. मोहन यादव का 11 मार्च को सागर आगमन : मंत्री गोविंद राजपूत ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण: कार्यकताओं को सौंपी जिम्मेदारी


हटा की तैयारिया देखी प्रशासन ने

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कार्यक्रम के तहत 11 मार्च को दमोह जिले के हटा नगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भ्रमण प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी एवं आईजी पुलिस हिमानी खन्ना हटा पहुंची। इस अवसर पर विधायक उमादेवी खटीक, जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, गोपाल पटैल, लालचंद खटीक, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एडीशनल एसपी सुजीत कुमार भदौरिया, एडीएम राकेश मरकाम सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।


कमिश्नर श्री सुचारी ने आईजी श्रीमती हिमानी खन्ना के साथ मॉडल स्कूल के पास बनाये गये हैलीपेड का जायजा लिया और जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने गौरीशंकर मंदिर के प्रांगण का जायजा लिया और व्यवस्था देखी और समुचित दिशा निर्देश दिये गये । तदोपरांत कमिश्नर श्री सुचारी ने कार्यक्रम स्थल दद्दा जी मंच, पंडाल व्यवस्था, पार्किग, बैठक व्यवस्था के साथ पेयजल के साथ अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश 

 विधायक उमादेवी खटीक ने कहा यह हर्ष की बात है कि 11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ यादव का आगमन हटा नगर में प्रस्तावित है, मुख्यमंत्री क्षेत्र की विभिन्न उपलब्धियों और स्वीकृत विकास कार्यो का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही महिला सम्मेलन में भी अपनी सहभागिता निभायेंगे।


 इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया अधिकारियों द्वारा हेलीपैड की व्यवस्थाओं के साथ ही हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग तथा सभा स्थल पर चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिनका पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होने कहा सभी तैयारियां 10 मार्च की रात तक पूरी करने के निर्देश दिए गए । 

यह भी पढ़ेंइंदौर से पन्ना जा रहे युवक को सागर बस स्टैंड पर डंडों से पीटा ▪️घायल युवक बोला : किसी और मारने आए थे, मुझे मारकर भाग निकले

कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि मुख्यमंत्री का औपचारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे सागर जिले से प्रस्थान कर अपरान्ह लगभग 3 बजे हटा पहुंचेंगे और शाम 4:30 बजे यहां से प्रस्थान करेंगे। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कमिश्नर अनिल सुचारी और आईजी हिमानी खन्ना द्वारा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं। तदानुसार हेलीपैड, मार्ग व्यवस्था, मंदिर प्रांगण एवं आमसभा स्थल से संबंधित व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा बैठक के दौरान सभी व्यवस्थाओं पर सार्थक चर्चा हुई और दिए गए निर्देशों को तत्काल अमल में लाया जाएगा।



Share:

इंदौर से पन्ना जा रहे युवक को सागर बस स्टैंड पर डंडों से पीटा ▪️घायल युवक बोला : किसी और मारने आए थे, मुझे मारकर भाग निकले

इंदौर से पन्ना जा रहे युवक को सागर बस स्टैंड पर डंडों से पीटा 

▪️घायल युवक बोला : किसी और मारने आए थे, मुझे मारकर भाग निकले


तीनबत्ती न्यूज : 09 मार्च, 2026

सागर : संभागीय मुख्यालय सागर पर अपराधिक वारदाते तेजी से बढ़ रही है। मुख्य बस स्टैंड पर गुंडागर्दी और मारपीट की घटनाएं अक्सर हो रही है। ताजा मामले में इंदौर से पन्ना जा रहा एक युवक बाथरूम करने उतरा तो बदमाशों ने डडो से पीट दिया। गम्भीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है बदमाश किसी और को मारने आए थे। 

यह भी पढ़ें: Sagar Crime : छात्रा को कटर मारकर भागे आरोपी का शव रेलवे ट्रेक पर मिला ▪️कक्षा 12 वीं की छात्रा पर पेपर देकर लौटते वक्त किया था हमला

इंदौर से पन्ना जा रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक शिवम पिता श्रीराम पटेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम कमलपुरा (पन्ना) रविवार को इंदौर से ओम सांईराम ट्रेवल्स की बस में पन्ना की यात्रा कर रहा था। आज सोमवार तड़के बस सागर बस स्टैंड पर पहुंची। जहां शिवम बाथरूम करने के लिए बस से नीचे उतरा। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन युवक आए और शिवम के साथ डंडों से मारपीट की और भाग निकले । 

______________

वीडियो देखने क्लिक करे

दो कारों की भिंडत : भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल और उनकी पत्नी घायल

____________

किसी और को मारने आए थे बदमाश 

अस्पताल में इलाजरत घायल शिवम पटेल ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे बस स्टैंड के पास बस से नीचे उतरकर बाथरूम गया था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन युवक आए। वे बस में चढ़ गए। कुछ देर बाद नीचे उतरे। उन्होंने मुझे देखा और बोले कि यह नहीं है। शायद वह किसी को तलाश रहे थे। मैं बस में चढ़ने लगा तभी पीछे से उन्होंने सिर पर दो डंडे मारे। मैं गिर पड़ा। इसी दौरान और मारपीट की गई। मारपीट कर वह भाग गए। 

______________

वीडियो देखने क्लिक करे

आवासीय परिसर में संचालित मिला आरओ वाटर प्लांट : कमियां मिलने पर तालाबंदी : दो मैरिज गार्डनो की बकाया टैक्स वसूली पर कार्रवाई

_____________________

ऑटो चालकों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

इस घटना में घायल युवक शिवम के अनुसार बस स्टाफ ने मौके पर कोई मदद नहीं की। अस्पताल भी नहीं पहुंचाया। बस स्टैंड पर मौजूद आटो चालकों ने मुझे बीएमसी में भर्ती कराया है। उधर घटनाक्रम की सूचना मिलते ही घायल के पिता श्रीराम पटेल पन्ना से सागर आए और पुलिस को सूचना दी।

Share:

Sagar News : आवासीय परिसर में संचालित मिला आरओ वाटर प्लांट : कमियां मिलने पर तालाबंदी : दो मैरिज गार्डनो की बकाया टैक्स वसूली पर कार्रवाई ▪️अनियमितताएं मिलने पर राजस्व अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

Sagar News : आवासीय परिसर में संचालित मिला आरओ वाटर प्लांट : कमियां मिलने पर तालाबंदी

: दो मैरिज गार्डनो की बकाया टैक्स वसूली पर कार्रवाई

▪️अनियमितताएं मिलने पर  राजस्व अधिकारी को  कारण बताओ नोटिस


तीनबत्ती न्यूज : 09 मार्च ,2026

सागर :  नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क एवं दुकानों के किराये की बकाया राशि की वसूली तथा आवासीय भवनों के व्यवसायिक उपयोग की जांच के लिए गठित उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई,साथ ही बकाया करों की राशि जमा न करने पर संबंधित परिसरों में तालाबंदी की कार्रवाई भी की गई ।

__________

वीडियो देखने क्लिक करे

आवासीय परिसर में संचालित मिला आरओ वाटर प्लांट : कमियां मिलने पर तालाबंदी : दो मैरिज गार्डनो की बकाया टैक्स वसूली पर कार्रवाई

_____________________


आवासीय परिसर में आर ओ वाटर प्लांट में मिली कमियां

उड़नदस्ता दल ने तिली वार्ड में कैला माता मंदिर के पास विनय केशरवानी द्वारा आवासीय परिसर में आरओ वाटर प्लांट संचालित किया जाना , शासकीय भूमि में ट्यूबवेल, घरेलू नल कनेक्शन का उपयोग, व्यापार अनुज्ञा का अभाव तथा परिसर में बड़ी मात्रा में गंदगी पाए जाने पर स्थल को सील करते हुए तालाबंदी की कार्रवाई की गई।


दो मैरिज गार्डन पर कार्रवाई

इसी प्रकार अंबेडकर वार्ड स्थित कन्हैया मैरिज गार्डन के मानचित्र की स्वीकृति एवं संपत्तिकर निर्धारण आवासीय पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ की गई। वहीं मोतीनगर स्थित आदर्श मैरिज गार्डन का संपत्तिकर निर्धारण भी आवासीय पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ेंनगर निगम सागर बकाया करों की वसूली पर सख्त : तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

बेकरी पर कार्यवाई

पंतनगर वार्ड स्थित एक बेकरी प्रतिष्ठान को संपत्तिकर, जलकर एवं कचरा प्रबंधन शुल्क की बकाया राशि तत्काल जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार कर संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ की गई।

अनियमितताएं पाए जाने पर राजस्व अधिकारी को नोटिस

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने उड़नदस्ता दल को विभिन्न स्थानों पर मिल रहीं अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

उड़नदस्ता दल के प्रभारी सहायक आयुक्त आनंद मंगल गुरु ने बताया कि आवासीय परिसरों में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने तथा घरेलू नल कनेक्शन का व्यवसायिक उपयोग पाए जाने पर कनेक्शन को व्यवसायिक श्रेणी में परिवर्तित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बिना स्वीकृति के संचालित मैरिज गार्डनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित की जाएगी।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमानुसार अपने बकाया करों का भुगतान करें तथा भवन उपयोग संबंधी नियमों का पालन करें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये रहे शामिल

कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त आनंद मंगल गुरु,महिला ब्रिगेड की सहायक प्रभारी श्रीमती जया श्रीवास्तव, श्रीमती नीता श्रीवास्तव, श्रीमती विजया श्रीवास्तव, स्वदेश राजा बुंदेला, विकास गुरु, अनिरुद्ध चाचौंदिया, संजय सोनी, देवकुमार चौबे एवं अजय रैकवार उपस्थित रहे।

Share:

महिला दिवस पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने किया महिलाओ का सम्मान

महिला दिवस पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने किया महिलाओ का सम्मान

तीनबत्ती न्यूज : 08 मार्च 2026
सागर
: महिला दिलस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने घर घर जाकर बुजुर्ग कांग्रेसी महिलाओ का सम्मान किया।
सेवादल परिवार ने पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष, पूर्व पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री श्रीमति किरण मिश्रा,श्रीमतिअरणा दुबे,श्रीमति किरण सिंघई,श्रीमति स्वाति मिश्रा(पंचायत सचिव),श्रीमति अंबिका मिश्रा(शिक्षक), श्रीमति मीना सांडिल्य और श्रीमति शिवरानी कोरी के घर पहुंच कर उनका सम्मान किया।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने वरिष्ठ महिलाओं को साल श्रीफल देकर उन्हे सम्मानित कर उनकाआर्शीवाद लिया । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, नितिन पचौरी, शरद मिश्रा, सुशील शांडिल्य, एड.राजेश मिश्रा, विकास दुबे, सुनील मिश्रा, कृष्णा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive