Editor: Vinod Arya | 94244 37885

लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा


तीनबत्ती न्यूज|12 मई,2026

टीकमगढ़। लोकायुक्त सागर की टीम ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में पदस्थ लैब टेक्नीशियन एवं स्थापना शाखा के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे कर्मचारी नितिन मिश्रा को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में की गई।

यह भी पढ़ेंदमोह में लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा: चौकीदार भी सह-आरोपी

रिटायर्ड स्वीपर से की रिश्वत

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद कारी निवासी देवेंद्र वाल्मीकि ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता हरिकिशन वाल्मीकि जनवरी 2026 में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ से स्वीपर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनके तीन समयमान वेतनमान के एरियर और अर्जित अवकाश नगदीकरण की राशि का भुगतान लंबित था।



दो लाख मांगे थे रिश्वत में

आरोप है कि उक्त भुगतान प्रक्रिया करवाने के एवज में आरोपी नितिन मिश्रा ने 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान 7 मई 2026 को आरोपी द्वारा पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेना भी सामने आया।

यह भी पढ़ें: MP: लोकायुक्त का छापा, तीन सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार,एक महिला डाक्टर भी :मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले लेते थे कमीशन

कालेज में पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

इसके बाद लोकायुक्त सागर की टीम ने मंगलवार 12 मई को जाल बिछाकर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ की लेखा शाखा में आरोपी को दूसरी किस्त के रूप में 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें : लोकायुक्त पुलिस सागर की बड़ी कार्रवाई: DEO ऑफिस के तीन बाबू 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक मंजू किरण तिर्की एवं लोकायुक्त सागर टीम द्वारा अंजाम दी गई। फिलहाल मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए लोकायुक्त सागर हेल्पलाइन नंबर 8435794333 जारी किया गया है।


-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

डॉ गौर विवि: एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के छात्रों की दोहरी सफलता: गेट-2026 और आईआईटी जेम-2026 में शानदार प्रदर्शन

डॉ गौर विवि: एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के छात्रों की दोहरी सफलता: गेट-2026 और आईआईटी जेम-2026 में शानदार प्रदर्शन


तीनबत्ती न्यूज: 11 मई, 2026

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त भूविज्ञान (एप्लाइड जियोलॉजी) विभाग के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विभाग के एम.टेक. के 10 छात्रों ने गेट-2026 एवं बी.एससी. के 05 छात्रों ने आईआईटी जेम -2026 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। गेट-2026 परीक्षा में विभाग के 5 छात्रों ने उत्कृष्ट अखिल भारतीय रैंक (AIR) हासिल की। इनमें आकाश चौबे (AIR-41), अभिश्रुति हैंडिक (AIR-238), सूर्यांचल सिंह गहलोत (AIR-301), उज्ज्वल शुक्ला (AIR-312) एवं हर्षित मिश्रा (AIR-352) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 5 छात्रों, देव उत्कल मिश्रा (AIR-634), अनूप के (AIR-696), करुणा राय (AIR-696), राकेश काले (AIR-726) तथा धीरज साहू (AIR-841) ने भी ने भी सराहनीय अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी पात्रता सुनिश्चित की है।

यह भी पढ़ेंडॉ गौर विवि : मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. दिव्या भनोट “एक्सीलेंट वर्क सर्विस अवॉर्ड” से सम्मानित

जेम-2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में नरेंद्र सेन (AIR 50), प्रणव राज (AIR 80), अनुराग वर्मा (AIR 431), आदित्य चौबे (AIR 464), संगीता अहिरवार (AIR 655) ने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई.एस. ठाकुर, विभागाध्यक्ष प्रो. ऐ. के. सिंह  सहित सभी संकाय सदस्यों ने इस उपलब्धि पर सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

विश्वविद्यालय: एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के छात्रों की दोहरी सफलता: गेट-2026 और आईआईटी जेम-2026 में शानदार प्रदर्शन


प्रो. सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की निरंतर मेहनत, समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और विभाग के शैक्षणिक परिवेश का प्रतिफल है। इन छात्रों की यह उपलब्धियाँ निश्चित ही अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य तय करने और प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगी। 

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करने वाली है तथा यह विभाग की शैक्षणिक पहचान को और सशक्त करेगी। यह सफलता विश्वविद्यालय तथा विभाग के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि है।

-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

डॉ गौर विवि : मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. दिव्या भनोट “एक्सीलेंट वर्क सर्विस अवॉर्ड” से सम्मानित

डॉ गौर विवि : मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. दिव्या भनोट “एक्सीलेंट वर्क सर्विस अवॉर्ड” से सम्मानित


तीनबत्ती न्यूज: 11 मई,2026

सागर | डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिव्या भनोट को यूथ रेडक्रॉस की सामाजिक एवं मानवीय गतिविधियों में सक्रिय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (IRCS) द्वारा “एक्सीलेंट वर्क सर्विस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 8 मई 2026 को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल की गरिमामयी अध्यक्षता में मध्यप्रदेश रेडक्रॉस राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कुमरे (आईएएस) द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. भनोट मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक कल्याण एवं सामाजिक सेवा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। मनोविज्ञान के क्षेत्र तथा सामुदायिक सहभागिता में उनके योगदान की व्यापक सराहना की गई है।


 इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर ने डॉ. दिव्या भनोट को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  

Share:

पेयजल योजनाओं में देरी करने वाले ठेकेदार को करें ब्लैकलिस्ट:समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने वाली एजेंसियों पर होगी FIR , लापरवाह अधिकारियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर प्रतिभा पाल

पेयजल योजनाओं में देरी करने वाले ठेकेदार को करें ब्लैकलिस्ट:समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने वाली एजेंसियों पर होगी FIR , लापरवाह अधिकारियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई :  कलेक्टर प्रतिभा पाल


तीनबत्ती न्यूज: 11 मई 2026

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यों में देरी और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 30 जून तक कार्य पूर्ण न करने वाली निर्माण एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट किया जाए और उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके साथ ही, संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए।


कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का रेस्टोरेशन कार्य समय सीमा में किया जाए, ताकि सड़कें यथास्थिति में वापस आ सकें। भीषण गर्मी को देखते हुए निर्देश दिए गए कि आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक स्रोतों को निर्धारित कर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जो ठेकेदार कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं, उन्हें तत्काल ब्लैकलिस्ट करें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उनके खराब प्रदर्शन का रिकॉर्ड उनके कार्य अनुभव में जोड़ा जाए, ताकि वे भविष्य में अन्य निविदाओं में शामिल न हो सकें।

बैठक में जल निगम की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने 'सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट' (SIA) पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। साथ ही, पंचायतों के माध्यम से 'यूजर चार्जेस' की वसूली और जल समितियों की सक्रियता सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ट्रीटेड वॉटर की योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है, जिसका लाभ सभी को मिलना चाहिए।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य में विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। 15 से 30 जून तक यदि कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, तो संबंधित एजेंसी पर एफआईआर और ब्लैकलिस्टिंग की कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, कार्यों की निगरानी में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ठेकेदार से संबंधित लंबित वाजिब बिलों का भुगतान ईई, पीएचई स्वयं परीक्षण कर 7 दिनों के भीतर करें, ताकि कार्य की गति प्रभावित न हो। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री विवेक के वी, जल निगम और पीएचई के अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हुआ देहदान : देहदानी स्व. अमोल रजक को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई श्रद्धांजलि

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हुआ देहदान : देहदानी स्व. अमोल रजक को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई श्रद्धांजलि


तीनबत्ती न्यूज: 11 मई ,2026

सागर। बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय  सागर में आज 1सोमवार, 11 मई 2026 को एक प्रेरणादायक एवं समाजोपयोगी पहल के तहत स्वर्गीय श्री अमोल रजक के परिजनों द्वारा उनके पार्थिव शरीर का एनाटॉमी विभाग में शिक्षण एवं प्रशिक्षण हेतु देहदान किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने परिजनों की सहमति एवं आदेशानुसार पार्थिव शरीर को अनुसंधान और शिक्षा के उद्देश्य से स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें: स्व. श्री किशन का देहदान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दिया सम्मान

जनहित में निर्णय

स्व. अमोल रजक, उम्र 68 वर्ष, निवासी पठार मोहल्ला, ग्राम पोस्ट कर्रापुर, केरबाना, सागर के परिवारजनों ने समाज और चिकित्सा शिक्षा के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस दौरान उनकी पत्नी अशोक रानी रजक, पुत्र लखन रजक एवं भरत रजक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: मानवता की सर्वोच्च सेवा: सुगंधी बाई जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान और देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित

महाविद्यालय प्रशासन ने इस पुनीत कार्य के लिए परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देहदान चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है, जिससे भविष्य के चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर सहित एनाटॉमी विभाग के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंत में देहदाता परिवार का सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और इस महान सामाजिक कार्य के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: गवेषणा संवाद:मृत्यु के बाद के विधिक अधिकार: देहदान और अंगदान करने के नियमों के सरलीकरण कराए जाने पर विमर्श

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, शासन के निर्देशानुसार बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में यह आठवां देहदान है, जिसे “गार्ड ऑफ ऑनर” देकर सम्मानित किया गया। स्व. अमोल रजक के इस योगदान को समाज और चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।

-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  

Share:

केएफ रूस्तमजी पुरस्कार : सम्मानित हुए 101 पुलिसकर्मी ▪️पुलिस भर्ती जारी: वर्ष 2026 की नई भर्ती में सब इंस्पेक्टर से लेकर पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी : सीएम डॉ मोहन यादव

केएफ रूस्तमजी पुरस्कार : सम्मानित हुए 101 पुलिसकर्मी

▪️पुलिस भर्ती जारी: वर्ष 2026 की नई भर्ती में सब इंस्पेक्टर से लेकर पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी : सीएम डॉ मोहन यादव

 


तीनबत्ती न्यूज: 11 मई,2026

भोपाल। 'नए दौर में अपराध और अपराधियों के तरीके बदल गए हैं। मध्यप्रदेश पुलिस डिजिटल और साइबर क्राइम के मामलों से भी पूरी दक्षता के साथ निपट रही है। मध्यप्रदेश पुलिस अपने साहस, अनुशासन और दृढ़ इच्छा शक्ति के लिए पहचान रखती है। पुलिस विभाग ने कानून व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए अपने काम से अलग ही पहचान बनाई है।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। सीएम डॉ. यादव 11 मई को राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित केएफ रूस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने पुष्प गुच्छ  भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। इस दौरान अश्वरोही दल ने भी उनका अनोखे अंदाज में स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। समारोह में प्रदेश के मुखिया ने केएफ रूस्तमजी पुरस्कार वर्ष 2019-20 और 2021-22 के अंतर्गत परम विशिष्ट श्रेणी, अति विशिष्ट श्रेणी और विशिष्ट श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किए।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

पुलिस विभाग द्वारा दी जाने वाली पुरस्कार राशि बधाई : सीएम डॉ मोहन यादव

+------------------




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने अपनी हिम्मत और दक्षता के बल पर आज पुरस्कार प्राप्त किए हैं। मैं पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रदेश के सभी जांबाज पुलिसकर्मियों को बधाई देता हूं। केएफ रूस्तमजी पुरस्कार हर वर्ष दिए जाएंगे। पद्म विभूषण रूस्तम जी ने अपने उत्कृष्ट प्रयासों से प्रदेश पुलिस को गौरवान्वित किया। पुलिस विभाग के पुरस्कारों का सिलसिला जारी रहे। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार शांति और सुरक्षा के लिए युवाओं को संदेश देगा। 



चुनौतियों के साथ ड्यूटी करती है पुलिस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रूस्तम जी ने जिस प्रकार प्रदेश की धरती से दस्यु समस्या को खत्म करने की मुहिम चलाई थी। उसी पर आगे बढ़ते हुए पिछले साल मध्यप्रदेश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो चुका है। संगठित अपराधों से निपटने के लिए भी सुनियोजित ढंग से योजनाएं बनाई जा रही हैं। रूस्तम जी ने नागपुर के दंगों में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल की नींव रखी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के 101 पुलिसकर्मियों को केएफ रूस्तमजी पुरस्कार दिया गया है। राज्य सरकार पुलिस विभाग में नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कारों को प्रोत्साहन दे रही है। पुलिसकर्मी अनेक चुनौतियों के साथ ड्यूटी करते हैं।


लाल सलाम को आखिरी सलाम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश बदल रहा है। देश में 35 साल से नक्सलवाद लाइलाज बीमारी की तरह था। मध्यप्रदेश सबसे पहले इस समस्या से मुक्त हुआ। आज भारत के सभी राज्य लाल सलाम को आखिरी सलाम करते हुए नक्सलवाद से मुक्त हुए हैं। इसके लिए देश केंद्रीय नेतृत्व का ऋणी है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से लड़ाई में हमारी विजय हुई। हथियार और आतंकवाद के बल पर लोगों को डराया जाता था। मध्यप्रदेश के एक तत्कालीन मंत्री की हत्या तक कर दी गई थी। 



पुलिसकर्मियों की चिंता हमारा दायित्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस विभाग में भर्तियां जारी हैं। वर्ष 2023 और 2024 की भर्तियां पूर्ण हो गई हैं। अब वर्ष 2026 की नई भर्ती में सब इंस्पेक्टर से लेकर पुलिसकर्मियों की भर्ती शुरू की जाएगी। राज्य सरकार ने 22 हजार 500 भर्तियों का लक्ष्य रखा था। अगले वर्ष इसे पूरा करने के लिए फिर भर्ती करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस बैंड तक के लिए भर्ती निकाली गई है। पुलिस विभाग हमारे परिवार का हिस्सा है। पुलिसकर्मियों के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उनकी सुख-सुविधाओं की चिंता करना भी हमारा दायित्व है। 




पुलिस विभाग को मिल रहा सीएम डॉ. यादव का सहयोग

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कहा कि आज परम विशिष्ट श्रेणी के 7, अति विशिष्ट श्रेणी के 8 और विशिष्ट श्रेणी के 86 पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें 11 दिसंबर 2025 को प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराना भी शामिल है। डायल 112 सेवा का क्रियान्वयन, पिछले साल कुल साढ़े 8 हजार पदों पर पुलिस भर्ती की स्वीकृति प्राप्त हुई है। कॉन्स्टेबल भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है और सिपाहियों को ज्वाइनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में प्रदेश पुलिस बल में 10 हजार पदों पर भर्ती की स्वीकृति शीघ्र ही मिलने की संभावना है। सिंहस्थ 2028 एक बड़ा आयोजन होगा, इसके लिए पुलिस बल को प्रशिक्षण देकर जमीनी स्तर पर तैनात करना बहुत आवश्यक है। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ओर से पुलिस विभाग को पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। हमारे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपराध नियंत्रण के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं।


---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  

Share:

सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र एवं पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद

सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र एवं पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद


तीनबत्ती न्यूज | 11 मई 2026

सागर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सुपुत्र श्री केसरी नंदन और पुत्रवधू प्रेरणा के परिणय सूत्र में बंधने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और नव दम्पत्ति को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन और उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ेंSagar Crime : शव रखकर प्रदर्शन, बाजार बंद: शराब माफिया हमले में दूसरी मौत से शाहपुर में आक्रोश ▪️पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बोले: अवैध शराब कारोबार पर लगे लगाम, पुलिस करे सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने सागर के निजी होटल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नव-दंपति को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और उनके परिवार से भेंट कर खुशियां साझा कीं। उन्होंने नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह दो आत्माओं का पवित्र मिलन है। ईश्वर आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दे।



कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से भी आत्मीय चर्चा की।

-----------------------

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के बेटे के विवाह आशीर्वाद समारोह में सागर के वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी, विनोद आर्य और मुकेश जैन ढाना ने पहुंचकर बधाई दी।


------------------------

यह भी पढ़ेंHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 11 मई से 17 मई 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

ये रहे मौजूद

इस शुभ अवसर पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री  राकेश शुक्ला, विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक  प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू, श्रीमती संध्या भार्गव, डॉ. निवेदिता रत्नाकर, डॉ. अखिलेश रत्नाकर, राजेंद्र सिंह,  विक्की खस,  अनिरुद्ध पिंपलापुरे, श्री मुदित शेजवार,पूर्व महापौ अभय दरे, श्री जगन्नाथ गुरेया,  डॉ. वीरेंद्र पाठक ,प्रभारी संभाग कमिश्नर एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सचिंद्रनाथ चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंट दिनेश कौशल अपर कमिश्नर श्री पवन जैन, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं परिजन मौजूद थे।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सागर आगमन : धर्मश्री हेलीपेड पर हुआ गरिमामय स्वागत

____________

मुख्यमंत्री का धर्मश्री हेलीपेड पर हुआ गरिमामय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सागर जिले के अप्ल प्रवास के दौरान सागर आगमन पर धर्मश्री हेलीपेड पर गरिमामय स्वागत हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, सागर विधायक  शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया,  श्याम तिवारी,  प्रभारी संभाग कमिश्नर एवं कलेक्टर  श्रीमती प्रतिभा पाल, एसपी श्री अनुराग सुजानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।


---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive