Editor: Vinod Arya | 94244 37885

शाहपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, हादसे का रूप देने की साजिश नाकाम : शराब माफिया के हमले में हुई दो युवकों की हत्या

शाहपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, हादसे का रूप देने की साजिश नाकाम : शराब माफिया के हमले में हुई दो युवकों की हत्या


तीनबत्ती न्यूज|12 मई 2026। सागर जिले के शाहपुर चौकी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हत्या के बाद पूरे मामले को सड़क दुर्घटना दिखाने की साजिश रची थी, जिसे वैज्ञानिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर विफल कर दिया गया।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: शराब माफिया के हमले में दूसरे युवक की भी मौत: शव रखकर प्रदर्शन : दो दिन में दो हत्याएं|

---------------

शराब माफिया ने किया था हमला

जानकारी के अनुसार, 8 मई की रात शाहपुर क्षेत्र में शराब बेचने के संदेह को लेकर कुछ आरोपियों ने सूरज अहिरवार और नीरज प्रजापति का रास्ता रोककर विवाद किया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में नीरज प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल सूरज अहिरवार ने उपचार के दौरान 10 मई को दम तोड़ दिया।


हादसा बताने की कोशिश

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने घटना को सड़क हादसा साबित करने के लिए मृतकों की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की और अपनी बोलेरो वाहन को खंती में उतारकर दुर्घटना जैसा दृश्य तैयार किया। हालांकि घटनास्थल की बारीकी से जांच, तकनीकी साक्ष्य और गवाहों से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा कर दिया।

यह भी पढ़ेंSagar Crime : शव रखकर प्रदर्शन, बाजार बंद: शराब माफिया हमले में दूसरी मौत से शाहपुर में आक्रोश ▪️पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बोले: अवैध शराब कारोबार पर लगे लगाम, पुलिस करे सख्त कार्रवाई

पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी नीलेश अहिरवार और अंशुल यादव को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नीलेश अहिरवार पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे पूर्व में जिला बदर भी किया जा चुका है।

इनकी सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर थाना प्रभारी सानौधा, उनि बालाराम छारी, सउनि जय सिंह ठाकुर, सउनि शेषनारायण दुबे, प्रआर उमेश तिवारी, प्रआर  धर्मदास बंसल, प्रआर  पुरुषोत्तम दास, प्रआर  विष्णु प्रसाद, प्रआर राजेश पाण्डे, आरक्षक  प्रवीण जाट, आरक्षक  देवेन्द्र, आरक्षक  लकी अहिरवार, आरक्षक  शिवराज उईके, आरक्षक  प्रमोद राजपूत, आरक्षक  गौरव अग्निहोत्री, आरक्षक  राहुल श्रीवास्तव एवं आरक्षक  नीरज आठिया की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।  

-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

चार दिवसीय रक्तदान शिविर: मानवता का महायज्ञ, नए कीर्तिमान बनाएगा : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️16 से 19 मई तक रक्तदान महा अभियान शिविर

चार दिवसीय रक्तदान शिविर: मानवता का महायज्ञ, नए कीर्तिमान बनाएगा : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

▪️16 से 19 मई तक रक्तदान महा अभियान शिविर 


तीनबत्ती न्यूज: 12 मई,2026

सागर। जीवन के अंत में मनुष्य के साथ सिर्फ मानवता जाती है, न उसका पद जाता है न पैसा। यही जीवन का मंत्र है। और रक्तदान से किसी का जीवन बचा देना सबसे बड़ी मानवता है। हम सभी मिलकर 16,17,18 और 19 मई को आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदान कर फिर से मानवता के शिखर को छुएंगे। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने होटल दीपाली  के सभाकक्ष में उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में व्यक्त किये।

यह भी पढ़ें: सिंघई परिवार ने पेश की नेत्रदान- देहदान की मिसाल: श्रीमती किरण सिंघई का नेत्रदान और देहदान : तीन साल पहले पति प्रकाश चंद सिंघई का भी हुआ था देहदान

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्त के अभाव में यदि किसी का जीवन चला जाए तो हमारा राजनीति में रहना व्यर्थ है। राजनीति का उद्देश्य ही गरीब, असहाय, निशक्त की मदद करना है। जब किसी गरीब जरूरतमंद को 1-2 यूनिट ब्लड की आवश्यकता होती है तो वह कहां से लाएगा। वह हमारी ओर आशा भरी निगाहों से देखता है कि हम कुछ करें! उसके पास न पैसे होते हैं और न डोनर होता है। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए ऐसे गरीब की पीड़ा हम नहीं समझेंगे तो कौन समझेगा। जरूरतमंद फोन करें और उसे तुरंत ब्लड मिल जाए यह हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई सरकारी योजना नहीं हो सकती जिससे ब्लड मिल सके। क्योंकि ब्लड मार्केट में नहीं मिलता और न ही किसी फैक्ट्री में बनाया जा सकता है। ब्लड सिर्फ मनुष्य से ही मनुष्य को मिल सकता है, जो ऐसे रक्तदान शिविरों से ही संभव है। इसीलिए रक्तदान को सर्वोच्च दान माना जाता है।



पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह रक्तदान महाअभियान हमारा नहीं आप सब का जन जन का अभियान है। मैं सिर्फ निमित्त मात्र हूं सारा पुण्य आप सभी रक्तदाताओं का है। यह अभियान राजनैतिक भी नहीं है, राजनीति के लिए तो वर्ष भर होता है लेकिन जीवन में मानवता के प्रति भी तो हमारी कुछ जिम्मेदारी होना चाहिए। हमारे कार्यालय में संचालित ब्लड हेल्पलाइन सेवा से जरूरतमंद का क्षेत्र, जाति या राजनैतिक प्रतिबद्धता पूछे बिना जल्दी से जल्दी ब्लड की व्यवस्था कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में रक्तदान के महत्व से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों का पत्र आप सभी को दिया है जिन पर आधारित रक्तदान की अपील वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। इच्छुक रक्तदाता चार दिवसों में से किस तारीख को रक्तदान करने आएंगे यह हमारे कार्यालय को सूचित कर सकते हैं ताकि  व्यवस्थाओं को सुविधाजनक बनाया जा सके।

यह भी पढ़ेंलोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि मुझे आज भी स्मरण है कि जब पहले वर्ष रक्तदान शिविर के आयोजन की रूपरेखा बन रही थी तब मैंने भूपेन्द्र भैया से कहा कि भ्रांतियों के चलते रक्तदान कराना कठिन कार्य है तब उनका उत्तर था कि कठिन काम है इसीलिए तो यह करना है। और इस भ्रांति को तोड़ने का काम इतना सफल हुआ है कि आज सैकड़ों लोग रक्तदान करने इस शिविर का इंतजार करते हैं। पूर्व सांसद ने अंधत्व की समस्या की गंभीरता को बताते हुए बैठक में आग्रह किया कि मरणोपरांत नेत्रदान के संकल्प के कार्य को भी हाथ में लिया जाना चाहिए। 62 वर्ष की उम्र में लगातार 4 वर्षों से शिविर में रक्तदान कर रहीं महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि पिछले हफ्ते उपमुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी के समक्ष जिला विकास समिति की बैठक में प्रस्ताव रख कर जिला चिकित्सालय के ब्लडबैंक को बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को सौंपने और इसे 5000 यूनिट संग्रहण क्षमता योग्य अत्याधुनिक बनाने के लिए 5.75 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई है जिससे रक्तदान महाअभियान के प्रति उनके दृढ़ संकल्प का पता चलता है।


ये रहे शामिल

बैठक को पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, डा सुशील तिवारी, संतोष रोहित, जिला भाजपा मंत्री हरीशंकर कुशवाहा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, पार्षद शैलेंद्र ठाकुर, रामकुमार साहू ने भी संबोधित किया और महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह लोधी ने किया। बैठक में अविराज सिंह, लखन सिंह बामोरा, नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, श्रीमती मालती कुशवाहा, जनपद उपाध्यक्ष बलवीरसिंह राजपूत, श्रीमती संध्या भार्गव, पुष्पेन्द्र सिंह परिहार, रिशांक तिवारी, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, राजपाल सिंह राजपूत, अरविन्द सिंह लोधी, अनिल पाराशर, सूर्यांश तिवारी, सिरनाम सिंह, काशीराम मास्टर, सीमा राय, श्रीमती लक्ष्मी लोधी, उत्तम सिंह बामोरा, अशोकसिंह पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष, पार्षद देशराज यादव, बलराम यादव, मनोज राय, रनधीर सिंह ठाकुर, महेश साहू,  रविन्द्र सिंह राजपूत, रामकुमार बघेल, राजू बटयावदा, डक्कू पांडे, सोमेश जडिया, रामू ठेकेदार, धर्मेन्द्र खटीक, हरेन्द्र खटीक, पृथ्वी सिंह, प्रभात सिंह, नरेन्द्र सिंह, शैलेश वर्मा, आशीष पटैरिया, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, जितेन्द्र धनौरा, सत्येन्द्र सिंह बामौरा, विश्वनाथ सिंह लोधी, राजकुमार सिंह ढाना, अनिल जैन, राजेश सैनी, इन्द्रकुमार राय, रिचा राजपूत, सतेन्द्र सिंह होरा, सिद्धार्थ सिंह बामोरा, रुद्रप्रताप सिंह बामोरा, संतोष दुबे, नवीन भट्ट, अजय तिवारी, धर्मेन्द्र अहिरवार, अशोक अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह, काशी राम अहिरवार, मुकेश जैन, राजेन्द्र पटेरिया, प्रमोद जैन बारदाना, अनिल जैन नैनधरा, अवधेश जैन जैसीनगर, राजेश सैनी, राजकुमार जैन बरा, कोमल यादव, दयाराम चैरसिया, पप्पु मुकद्दम, संतोष तिवारी, राजकुमार अहिरवार गढौली, सचिन राय, मुकेश जैन बांदरी, अंकित जैन रजवास, नितिन पटैरिया, विशाल गुरु, महेश लोधी अजीत सिंह चीलपहाडी, शिंथिल पढ़ेले, उमेश यादव, जमना राय, लल्लू जैन बिलानी, श्रीचंद जैन, शरद जैन बंटी, मनोज शुक्ला, राकेश चैबे, आदित्य सिंह मेनबारा, के.के गोरा, सहित जिले भर से आए सैकड़ों गणमान्य जन, जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।


-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

सिंघई परिवार ने पेश की नेत्रदान- देहदान की मिसाल: श्रीमती किरण सिंघई का नेत्रदान और देहदान : तीन साल पहले पति प्रकाश चंद सिंघई का भी हुआ था देहदान

सिंघई परिवार ने पेश की नेत्रदान- देहदान की मिसाल: श्रीमती किरण सिंघई का नेत्रदान और देहदान : तीन साल पहले पति प्रकाश चंद सिंघई का भी हुआ था देहदान


तीनबत्ती न्यूज|12 मई 2026

सागरसागर का सिंघई परिवार मानवता की सेवा की मिसाल और प्रेरक परिवार बन गया है। सागर के इतवारी वार्ड निवासी श्रीमती किरण सिंघई का निधन हो गया। परिवारजनों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उनका नेत्रदान कराने के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में देहदान कराया।  गार्ड आग ऑनर दिया गया। तीन साल पहले श्री मति सिंघई के पति सिंचाई विभाग के रिटायर्ड सब इंजीनियर प्रकाशचंद सिंघई के निधन पर भी देहदान हुआ था। इसमें उनके पुत्र RTI कार्यकर्ता पंकज सिंघई और परिवार की भूमिका अहम रही है।

यह भी पढ़ेंलोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा


सागर के इतवारी वार्ड निवासी सिंघई परिवार ने मानव सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। समाजसेवी RTI कार्यकर्ता पंकज सिंघई की माताजी श्रीमती किरण सिंघई (77 वर्ष) के निधन के बाद परिवार ने उनकी अंतिम इच्छानुसार पहले नेत्रदान कराया और फिर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में देहदान कर मानवता की मिसाल कायम की।

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हुआ देहदान : देहदानी स्व. अमोल रजक को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई श्रद्धांजलि

मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे श्रीमती किरण सिंघई के निधन के तुरंत बाद उनके बड़े पुत्र पंकज सिंघई ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के आई बैंक से संपर्क किया। आई बैंक इंचार्ज डॉ. सारिका चौहान के मार्गदर्शन में मेडिकल टीम उनके निवास पहुंची, जहां परिवार की सहमति से दोनों आंखों के कॉर्निया सुरक्षित निकाले गए। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण खरे ने बताया कि सिंघई परिवार लंबे समय से नेत्रदान के प्रति जागरूक रहा है।


गार्ड ऑफ ऑनर दिया 

नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार ने दिवंगत किरण सिंघई के लेकर गए पार्थिव शरीर को अपने निवास से चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को सौंप दिया। मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन के अनुसार, यह महाविद्यालय में नौवां देहदान था, जिसे शासन के निर्देशानुसार राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ विदाई दी गई।


तीन साल पहले हुआ था प्रकाश सिंघई का देहदान

गौरतलब है कि करीब तीन वर्ष पहले  22 फरवरी 2023 को श्रीमती किरण सिंघई के पति एवं सिंचाई विभाग के रिटायर्ड सब इंजीनियर स्वर्गीय प्रकाशचंद सिंघई का भी निधन के बाद देहदान किया गया था। परिवार के सेवा भाव की परंपरा यहीं नहीं रुकी, इससे पहले पंकज सिंघई के ताऊजी का भी देहदान इसी संस्थान में किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: स्व. श्री किशन का देहदान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दिया सम्मान

विधायक पहुंचे बीएमसी

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. पी.एस. ठाकुर, एनाटॉमी विभाग का स्टाफ और परिजन उपस्थित रहे। 

डीन डॉ. ठाकुर ने डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे निर्णय समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। सिंघई परिवार न केवल स्वयं अंगदान और देहदान कर रहा है, बल्कि श्री पंकज सिंघई निरंतर समाज को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। दिवंगत श्रीमती किरण सिंघई अपने पीछे पुत्र पंकज सिंघई, आशीष सिंघई, अतुल सिंघई एवं श्रीमती शालिनी सिंघई ,पुत्री संयोगिता डॉ जिनेश जैन , मनोज जैन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

यह भी पढ़ें: मानवता की सर्वोच्च सेवा: सुगंधी बाई जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान और देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित


ये हुए शामिल

उनके निधन पर श्रद्धांजलि देने वालो में विधायक शैलेन्द्र जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन, स्वदेश जैन, शरद अग्रवाल, कमलेश बघेल, नीरज मुखारया, विनोद चौकसे,अरविंद  चौकसे, बाबू सिंह यादव, चक्रेश सिंघई, नरेश यादव ,राजेश केशरवानी, सिंटू कटारे ,पप्पू गुप्ता, नीलेश राय, संजय जैन पंप, अजय तिवारी ,प्रदीप चतुर्वेदी, सुदेश तिवारी ,गोविंद सरवैया कपिल पचौरी बब्लू टेलर, कमल जैन चेनपुरा प्रफुल चौधरी ,अजित नाहर , कुलदीप भाटिया विनीत ताले वाले सहित जैन समाज और शहर के नागरिक गण आदि शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें: गवेषणा संवाद:मृत्यु के बाद के विधिक अधिकार: देहदान और अंगदान करने के नियमों के सरलीकरण कराए जाने पर विमर्श

मानवता के हित में निर्णय : रघु ठाकुर

समाजवादी चिंतक  रघु ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि अभी कुछ समय पूर्व श्री पंकज सिंघई ने उनकी माता जी और मेरी भाभी जी श्रीमती किरण सिंघई  के निधन की दुखद सूचना दी।पंकज सिघ‌ई के पिताजी स्व प्रकाश चंद्र सिंघई मेरे सहपाठी व मित्र थे।उनके निधन के बाद सिंघई परिवार ने देह दान की परंपरा शुरू की थी और श्री पंकज सिंघई और सभी  परिजनों ने उस परम्प रा कों याद रखते हुए अपनी माता जी श्रीमती किरण सिंघई  की देह दान करने का निर्णय किया है। श्री पंकज सिंघई और उनके परिवार को इस मानवता के हित के निर्णय लेने के लिए साधुवाद। 

देहदान की परंपरा एक बहुत ही श्रेष्ठ परंपरा है, जहां व्यक्ति मृत्यु के बाद भी दूसरों व समाज के  काम आता है।

मैं सागर से बाहर हूं और इस देहदान के समय पहुंचना संभव नहीं। मैं श्रीमती किरण सिंघई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और श्री पंकज सिंघई व उनके परिवार को उनके साहसिक निर्णय के लिए  पुनः साधुवाद देता हूं।


-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

Sagar News: कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर ने सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी को किया सस्पेंड

Sagar News: कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर ने  सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी को किया सस्पेंड


तीनबत्ती न्यूज:  12 मई 2026

सागर: प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 11 मई 2026 को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कृत्रिम गर्भाधान कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि डॉ. रहीश खान, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, पशु चिकित्सालय दलपतपुर द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अत्यंत कम, मात्र 3 प्रतिशत कार्य किया गया। साथ ही संबंधित की ई-अटेंडेंस (सार्थक एप) के परीक्षण में यह भी पाया गया कि 15 फरवरी 2026 से 10 मई 2026 के बीच कई बार संस्था की निर्धारित लोकेशन से अलग स्थान पर उपस्थिति दर्ज की गई। इस संबंध में संबंधित अधिकारी द्वारा कोई स्पष्ट एवं संतोषजनक कारण प्रस्तुत नहीं किया गया।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में सुनीं जन-समस्याएं : मौके पर समाधान : गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस


-----------------------

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित अधिकारी द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतते हुए शासन के आदेशों की अवहेलना एवं स्वेच्छाचारिता की गई है। यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरीत पाया गया। उपसंचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला सागर द्वारा प्रस्तुत नोटशीट दिनांक 11 मई 2026 के अनुसार डॉ. रहीश खान को पूर्व में भी लक्ष्यानुसार कृत्रिम गर्भाधान कार्य करने के निर्देश दिए गए थे, किंतु उनके द्वारा लगातार कार्य में लापरवाही बरती जाती रही। साथ ही यह भी पाया गया कि संबंधित अधिकारी प्रतिदिन मुख्यालय पशु चिकित्सालय दलपतपुर से सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे थे तथा अनुपस्थिति के संबंध में कोई उचित कारण भी प्रस्तुत नहीं कर पाए।


उपरोक्त परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डॉ. रहीश खान को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।


-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

Sagar News : राहतगढ़ बस स्टैंड बंद फिर भी खड़ी मिली बस : अवैध रूप से खड़ी बसों को किया गया जब्त

Sagar News: राहतगढ़ बस स्टैंड बंद फिर भी खड़ी मिली बस : अवैध रूप से खड़ी बसों को किया गया जब्त


तीनबत्ती न्यूज: 12 मई 2026

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए बंद राहतगढ़ बस स्टैंड परिसर में अवैध रूप से खड़ी यात्री बसों को जप्त किया गया। उल्लेखनीय है कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं नवीन बस स्टैंड मोतीनगर से संचालन सुनिश्चित करने हेतु 8 मई 2026 से राहतगढ़ स्थित पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन पूर्णतः बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद कुछ बस संचालकों द्वारा आदेशों की अवहेलना कर पुराने बस स्टैंड परिसर में बसें खड़ी कर सवारी भरने का कार्य किया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी एवं परिवहन विभाग के संयुक्त दल ने  मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से खड़ी बसों को जप्त करने की कार्यवाही की गई ।


अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित है। सभी बसों का संचालन केवल नवीन बस स्टैंड मोतीनगर से ही किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा एवं सुगम यातायात हेतु यह व्यवस्था लागू की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आंगे भी सतत रूप से जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी बस संचालकों से अपील की है कि वे प्रशासन के आदेशों का पालन करें तथा निर्धारित नवीन बस स्टैंड से ही बसों का संचालन करें।

-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में सुनीं जन-समस्याएं : मौके पर समाधान : गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में सुनीं जन-समस्याएं : मौके पर समाधान : गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस


तीनबत्ती न्यूज:  12 मई 2026

सागर: आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज शाहगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। यहाँ आयोजित एक विशेष जनसुनवाई में उन्होंने ग्रामीणों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक शिकायतों को विस्तार से सुना और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में सुनीं जन-समस्याएं : मौके पर समाधान : गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस


-----------------------

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने मुख्य रूप से पेयजल, राजस्व और जनहितकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने राजस्व मामलों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सीमांकन, नामांतरण और नक्शा सुधार जैसे कार्यों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। उन्होंने 10 दिवसीय विशेष अभियान (ड्राइव) चलाने की बात कही, जिसमें एस डी एम और एस डी ओ पी स्तर के अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे। राजस्व मामलों जैसे भूमि पर अवैध कब्जे , नक्शा सुधार, नामांतरण, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती आदि पर समय सीमा में कार्य करें।

यह भी पढ़ें: पेयजल योजनाओं में देरी करने वाले ठेकेदार को करें ब्लैकलिस्ट:समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने वाली एजेंसियों पर होगी FIR , लापरवाह अधिकारियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर प्रतिभा पाल

कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर ही समग्र आईडी में नाम जोड़ा गया साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया ताकि कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।

श्रीमती पाल ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों जैसे पीडब्लूडी, मनरेगा, खाद्य विभाग, एमपीईबीसे संबंधित समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही

यह भी पढ़ें: जनगणना कार्य में प्रगति न लाने पर चार सीएमओ, एक तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश ▪️10 मई तक 50% कार्य पूर्ण करने के निर्देश, प्रगति न लाने वाले प्रगणकों, सुपरवाइजरों पर होगी सख्त कार्रवाई

तीन दिन में निपटाये प्रकरण

कलेक्टर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि आज के केस तीन दिन में (आज के प्रकरणों का निराकरण 3 दिन के भीतर) अनिवार्य रूप से हो जाना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से विवेक केवी सहित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारी  मौजूद रहे।



अनुपस्थित अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा शाहगढ़ में विशेष जनसुनवाई के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं विशेष जनसुनवाई से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही आदेशित किया कि उक्त अधिकारी तीन दिवस में समक्ष में स्वयं उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत कर कारण व्यक्त करे।

कलेक्टर श्रीमती पाल द्वारा पूर्व में ही समस्त विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में विभागीय जनकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद जनसुनवाई के दौरान उक्त अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इन अधिकारियों डॉ रोहित शिटोले  पशु चिकित्सा अधिकारी मयंक मरकाम कार्यपालन यंत्री एमपीईबी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 

-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

अंधेपन का खतरा टला: बीएमसी में दुर्लभ 'फंगल साइनोसाइटिस' का सफल ऑपरेशन

अंधेपन का खतरा टला: बीएमसी में दुर्लभ 'फंगल साइनोसाइटिस' का सफल ऑपरेशन


तीनबत्ती न्यूज|12 मई, 2026

सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) के ईएनटी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डॉक्टरों की टीम ने "एग्रेसिव फंगल साइनोसाइटिस" जैसी दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे एक मरीज का सफल ऑपरेशन कर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि उसकी आंखों की रोशनी को भी खोने से रोक लिया।

यह भी पढ़ेंलोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

क्या थी मरीज की स्थिति?

38 वर्षीय एक पुरुष पिछले 2-3 महीनों से बाईं आंख में तेज दर्द, चेहरे पर सूजन और धुंधला दिखाई देने की समस्या से परेशान था। धीरे-धीरे संक्रमण इतना बढ़ गया था कि उसकी आंख का आकार बाहर की ओर निकलने लगा था। जांच (CT स्कैन और MRI) में पाया गया कि नाक के भीतर फैला फंगल संक्रमण आंख की मांसपेशियों और आई-बॉल पर भारी दबाव बना रहा था, जिससे मरीज के पूरी तरह अंधा होने का खतरा पैदा हो गया था।

यह भी पढ़ेंकेएफ रूस्तमजी पुरस्कार : सम्मानित हुए 101 पुलिसकर्मी ▪️पुलिस भर्ती जारी: वर्ष 2026 की नई भर्ती में सब इंस्पेक्टर से लेकर पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी : सीएम डॉ मोहन यादव

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए ईएनटी विशेषज्ञों ने तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया। आधुनिक एफ ई एस एस (फंक्शनल एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी) और ऑर्बिटल डीकंप्रेसन तकनीक का उपयोग करते हुए नाक के रास्ते से ही सारा संक्रमित फंगल मास सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस सफल प्रक्रिया से आंख पर पड़ रहा दबाव तुरंत कम हो गया। ऑपरेशन के बाद अब मरीज की दृष्टि में सुधार है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में ईएनटी विभाग से डॉ. रीमा गोस्वामी, डॉ. दिनेश जैन, डॉ. सादिया आफरीन, डॉ. श्वेतांक और डॉ. निधि तथा एनेस्थीसिया टीम से डॉ. अजय सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: MP: लोकायुक्त का छापा, तीन सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार,एक महिला डाक्टर भी :मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले लेते थे कमीशन

सफलता पर दी बधाई

डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर ने पूरी टीम को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि  बीएमसी सागर अब आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ गंभीर से गंभीर बीमारियों के इलाज में सक्षम है। इस तरह के सफल ऑपरेशन संस्थान की विशेषज्ञता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।


-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive