Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar crime: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 1 करोड़ से ज्यादा की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sagar crime: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 1 करोड़ से ज्यादा की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार



तीनबत्ती न्यूज: 13 मई, 2026

सागर। थाना मकरोनिया पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब से भरे एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस ने करीब 1 करोड़ 8 लाख 25 हजार रुपये कीमत की शराब और वाहन जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को मकरोनिया चौराहा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने कंटेनर ट्रक क्रमांक MP 09 DF-0620 को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, ट्रक से करीब 1500 पेटी अंग्रेजी शराब, कुल लगभग 13,500 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। वहीं, जब्त वाहन की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल मशरूका 1 करोड़ 8 लाख 25 हजार रुपये का जब्त किया गया।

वाहन चालक विजय दांगी (24) निवासी ग्राम ब्राह्मणगांव, थाना माचलपुर, जिला राजगढ़ से पूछताछ की गई, लेकिन वह शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी विजय दांगी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक पूछताछ में अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़े इनपुट मिले हैं। पुलिस अब शराब के स्रोत और सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है तथा अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना मकरोनिया और यातायात थाना सागर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।थाना प्रभारी मकरोनिया रविंद्र सिंह चौहान सूबेदार  हेमंत पटेल उप निरीक्षक राजेश शर्मा सहायक उप निरीक्षक सोहन मरावी प्रधान आरक्षक हरी सेवक ,हल्के, आरक्षक शुभम आरक्षक विशाल आरक्षक अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




 

Share:

महंगाई के "अच्छे दिनों" पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार: लग्जरी वाहन छोड़ साइकिल पर उतरे पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पचौरी

महंगाई के "अच्छे दिनों" पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार: लग्जरी वाहन छोड़ साइकिल पर उतरे पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पचौरी


तीनबत्ती न्यूज: 13 मई,, 2026

सागर। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और फिर "खर्च कम करने" की सलाह पर तीखा तंज कसते हुए आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पचौरी अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। अक्सर फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियों में चलने वाले श्री पचौरी ने आज केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और खनिज तेल संकट के नाम पर जनता को गुमराह करने के विरोध में मकरोनिया स्थित अपने निज निवास से 'साइकिल सत्याग्रह' का आगाज किया।



"कांग्रेस ने जनता को कार में बिठाया, मोदी सरकार वापस साइकिल पर लाई"

साइकिल चलाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे श्री पचौरी का यह विरोध प्रदर्शन मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर एक गहरा कटाक्ष था। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा: "कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है कि उसने देश को प्रगति दी और आम आदमी को साइकिल से उठाकर बड़ी-बड़ी लग्जरी कारों में बैठने के काबिल बनाया। लेकिन आज विडंबना देखिए, मोदी सरकार के 'विकास' ने जनता को वापस साइकिल पर आने को मजबूर कर दिया है।"

श्री पचौरी ने कटाक्ष करते हुए मशविरा दिया कि यदि केंद्र सरकार को डीजल-पेट्रोल की वाकई में इतनी ही चिंता है, तो वह इसकी शुरुआत खुद से करें। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और आला अधिकारियों को एसी गाड़ियां छोड़कर साइकिल से दफ्तर जाने की सलाह जारी करें, न कि मध्यम वर्ग की जेब पर बोझ डालें।

शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी 'व्यंग्य यात्रा'

यह साइकिल यात्रा मकरोनिया से प्रारंभ होकर सिविल लाइन, जिला कचहरी तिराहा, गोपालगंज, खांडेकर मूर्ति, बंगाली चौराहा, बस स्टैंड, परकोटा, तीन बत्ती, कटरा जामा मस्जिद और राधा चौराहा होते हुए अंबेडकर मूर्ति पर संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

यात्रा में ये रहे शामिल 

इस विरोध प्रदर्शन में श्री पचौरी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम शामिल रहा, जिनमें मुख्य रूप से चक्रेश सिंघई (पूर्व नेता प्रतिपक्ष), अवधेश तोमर एवं शैलेन्द्र तोमर, नारायण विश्वकर्मा (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), योगराज कोरी, महेश सेन आदित्य चौधरी (उपाध्यक्ष, जिला युवक कांग्रेस), शाहरुख खान (महासचिव, NSUI), दीपू कोरी, रितेश विश्वकर्मा (ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष), और शिवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

जिला युवा कांग्रेस सागर ने नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जमकर किया प्रदर्शन


जिला युवा कांग्रेस सागर ने नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जमकर किया प्रदर्शन


तीनबत्ती न्यूज: 13 मई,2026

सागर: देश की प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट यू.जी 2026 के पेपर लीक और वरती गई अनियमितताओं के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार सागर जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में युवा कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी की अगवाई में स्थानीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज चौराहें के समीप भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

जिला युवा कांग्रेस ने नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जमकर किया विरोध प्रदर्शन

___________


प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए समुचें प्रकरण की माननीय उच्चतम न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच करानें,दोषी अधिकारियों और माफियाओं पर कठोरतम कार्यवाही करनें व भविष्य में परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति लागू करनें की पुरजोर मांग उठाई।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी नें कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। मेहनत करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और सरकार नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए वर्षों तक मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक माफिया उनकी उम्मीदों को तोड़ने का काम कर रहे हैं।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक यह साबित करते हैं कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। केन्द्र सरकार छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखने में असफल रही है।

ये रहे शामिल

प्रदर्शन में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एड.निखिल चौकसें, युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल चौबे,युवा कांग्रेस सागर विधान सभा अध्यक्ष सागर साहू,नरयावली विधान सभा अध्यक्ष रोहित वर्मा,सुरखी विधान सभा अध्यक्ष एड.प्रणव प्रताप सिंह आदि ने नीट परीक्षा पेपर लीक पर तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय, रमाकांत यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर,रवि उमाहिया,देवेंद्र कुर्मी,कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मार्शल खान, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग शहर अध्यक्ष अरविंद पंथी,आदिवासी कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पार्षद ऋचा सिंह,रवि सोनी,आई एम खान, राजेश श्रीवास,मदन सेन,रजिया खान,डॉ.किरण लता सोनी,रेखा सोनी,शक्ति सिंह,राजा बुंदेला, नीलेश अहिरवार,इंजी.सत्यम सिंह,दुर्गेश कुमार अहिरवार,पवन जाटव,सुहेब कुरैशी,समीर मकरानी,राहुल कुशवाहा,रोहित मांडले, श्रीदास रैकवार,अनिल दक्ष,राजपाल सिंह,प्रसंग शुक्ला, राजेश श्रीवास,दीपेन्द्र सिंह राजपूत,शिवम तिवारी,नरेश राय,गुलाब अहिरवार,मोहसिन खान,जीवन अहिरवार,अजय लारिया,राजा चौधरी आदि मौजूद थे।


----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  





Share:

कांग्रेस : वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने रवि सोनी : भैयन पटेल नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस : वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने रवि सोनी : भैयन पटेल नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त


तीनबत्ती न्यूज: 13 मई, 2026

सागर: जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में आज कांग्रेस प्रकोष्ठों में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर पूर्व पार्षद श्री भैयन पटेल तथा वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ का शहर अध्यक्ष रवि सोनी को नियुक्त होने पर जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में आज उनकी नई नियुक्ति पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने उनका स्वागत किया ।

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि आपकी नियुक्ति पर आशा है कि आप शहर में कांग्रेस को मजबूत करेंगे एवं कांग्रेस की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने पुष्प मालाओं से कांग्रेस प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष द्वय भैयन पटेल एवं रवि सोनी का कांग्रेस जनों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाकांत यादव ,दीनदयाल तिवारी, लीलाधर सूर्यवंशी, कमलेश तिवारी, पार्षद रिचा सिंह, चमन अंसारी, श्रीदास रैकवार, सुल्तान कुरैशी,गोपाल प्रजापति, बाबू मछंदर, ज्योति मलैया, संजय रैकवार, दुलीचंद सकवार, प्रशांत सोनी, राहुल चंदेरिया मनोज चुटेले,रवि बोहत उमेश सैन, शिवापद,बल्लू करोसिया M.S.W., ऋषभ करोसिया ,अभिषेक करोसिया आदि विशेष रूप से उपस्थित थे ।


----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  





Share:

उपार्जन प्रक्रिया में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त : भुगतान में देरी और परिवहन प्रबंधन पर जताई नाराजगी

उपार्जन प्रक्रिया में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त : भुगतान में देरी और परिवहन प्रबंधन पर जताई नाराजगी

तीनबत्ती न्यूज: 13 मई 2026

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में जारी उपार्जन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने परिवहन, भुगतान और भंडारण प्रबंधन में आ रही समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया।समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने एसी नोट कम जारी होने और किसानों के भुगतान में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अनाज गोदाम में पहुंचने के बाद 24 घंटे के भीतर डब्लू एच आर (Warehouse Receipt) और एक्सेप्टेंस नोट बन जाना चाहिए जिससे किसानों को समय पर भुगतान हो सके।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में सुनीं जन-समस्याएं : मौके पर समाधान : गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि निर्धारित समय सीमा के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की तय की जाएगी।  कलेक्टर ने निर्देश दिये कि खरीद और भुगतान के बीच के अंतर को तत्काल कम किया जाए। उपार्जन केंद्रों से अनाज के उठाव में तेजी लाने के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाने और पर जोर दिया गया। समितियों के पास लंबित स्टॉक की समीक्षा करते हुए उन्होंने बॉटम 5 गोदाम प्रबंधकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, जहाँ कार्य संतोषजनक नहीं है।


कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को हिदायत दी कि उपार्जन कार्य शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों को समय सीमा के भीतर निराकृत करने के आदेश दिए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में उपार्जन संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

50 हजार की रिश्वत मांगने वाला रोजगार सहायक दोषी: कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा

50 हजार की रिश्वत मांगने वाला रोजगार सहायक दोषी: कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा


तीनबत्ती न्यूज: 13 मई 2026 टीकमगढ़ : लोकायुक्त पुलिस सागर की ट्रैप कार्रवाई से जुड़े एक मामले में विशेष न्यायालय टीकमगढ़ ने तत्कालीन रोजगार सहायक को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार देते हुए कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।

जानकारी के अनुसार, आवेदक करन सिंह यादव ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां ग्राम पंचायत की सरपंच हैं और पंचायत के कार्यों के संचालन के दौरान नए मस्टर रोल जारी करने तथा अन्य कार्यों के एवज में रोजगार सहायक सरजू विश्वकर्मा द्वारा 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ेंबीना मंडी रिश्वत कांड में दो अधिकारियों को 4-4 साल की सजा,: लोकायुक्त पुलिस सागर ने किया था ट्रैप

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने 11 नवंबर 2017 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। विवेचना पूरी होने के बाद मामला विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम टीकमगढ़ में प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

विशेष न्यायाधीश ने 11 मई 2026 को सुनाए फैसले में आरोपी सरजू विश्वकर्मा, तत्कालीन रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बड़माडई खास, को दोषी पाते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2 हजार रुपए अर्थदंड तथा धारा 13(1)(डी) में 4 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 3 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।


-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

बीना मंडी रिश्वत कांड में दो अधिकारियों को 4-4 साल की सजा,: लोकायुक्त पुलिस सागर ने किया था ट्रैप

बीना मंडी रिश्वत कांड में दो अधिकारियों को 4-4 साल की सजा,:  लोकायुक्त पुलिस सागर ने किया था ट्रैप 


तीनबत्ती न्यूज : 13 मई 2026

सागर:  भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लंबित एक महत्वपूर्ण मामले में विशेष न्यायालय सागर ने कृषि उपज मंडी बीना के तत्कालीन सहायक ग्रेड-3 और सचिव को दोषी करार देते हुए 4-4 वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।

------------------

पढ़ें पूरा रिश्वत का मामला

           ट्रैप कार्यवाई का फोटो

SAGAR: बीना मंडी सचिव व क्लर्क ₹8430 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

--------------------------------------

मामला वर्ष 2023 का है, जब आवेदक गोविन्द वल्लभ ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके द्वारा खरीदे गए 1686 क्विंटल गेहूं और मसूर को मंडी रिकॉर्ड में दर्ज करने तथा अनुज्ञा जारी करने के एवज में आरोपी प्रति क्विंटल 5 रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने 12 जून 2023 को कार्रवाई करते हुए आरोपी नितिन रैकवार, तत्कालीन सहायक ग्रेड-3 कृषि उपज मंडी बीना और नवल सिंह रघुवंशी, तत्कालीन सचिव कृषि उपज मंडी बीना को 8430 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।उक्त कार्रवाई में डीएसपी राजेश खेड़े, निरीक्षक बीएम द्विवेदी, निरीक्षक रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक शफीक खान, प्रधान आरक्षक अजय आदि शामिल रहे थे।

यह भी पढ़ें: दमोह में लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा: चौकीदार भी सह-आरोपी

मामले की विवेचना पूरी होने के बाद अभियोग पत्र विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सागर में प्रस्तुत किया गया। विशेष न्यायाधीश ने 13 मई 2026 को सुनाए गए फैसले में आरोपी नितिन रैकवार एवं नवल सिंह रघुवंशी, तत्कालीन सचिव कृषि उपज मंडी बीना, को दोषसिद्ध पाते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत 4-4 वर्ष के सश्रम कारावास और 10-10 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।


-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा समय-सारणी में संशोधन ▪️14 मई की परीक्षा अब 19 मई को, 21 मई की परीक्षा 26 मई को होगी आयोजित


माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा समय-सारणी में संशोधन

▪️14 मई की परीक्षा अब 19 मई को, 21 मई की परीक्षा 26 मई को होगी आयोजित


तीनबत्ती न्यूज:  13 मई 2026

भोपाल: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा हायर सेकेंडरी प्रमाण-पत्र परीक्षा 2026 की द्वितीय परीक्षा के लिए पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। दिनांक 14.05.2026 एवं 21.05.2026 को (CUET) UG-2026 की परीक्षा होने के कारण मण्डल द्वारा जारी हायर सेकेण्डरी परीक्षां कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया हैं।


दिनांक 14.05.2026 हो होने वाली कृषि, होम साइंस (कला समुह) एवं एकाउंटेन्सी विषय की परीक्षा अब 19.05.2026 दिन मंगलवार को। इसी प्रकार दिनांक 21.05.2026 हो होने वाली गणित एवं मनोविज्ञान विषय की परीक्षा अब 26.05.2026 दिन मंगलवार को आयोजित की जाएगी। संशोधित टाइम-टेबल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखें जा सकते हैं।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive