Editor: Vinod Arya | 94244 37885

इंडी गठबंधन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी मानसिकता महिला विरोधी : प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा अश्वनी परांजपे ▪️सागर में आक्रोश रैली व पदयात्रा 24 अप्रैल को

इंडी गठबंधन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी मानसिकता महिला विरोधी : प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा अश्वनी परांजपे

▪️सागर में आक्रोश रैली व पदयात्रा 24 अप्रैल को 


तीनबत्ती न्यूज: 22 अप्रैल, 2026

सागर। कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दल हमेशा से महिलाओं को अधिकार देने के पक्ष में नहीं थे। ‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम को लेकर लोकसभा में जो घटनाक्रम हुआ वह सिर्फ एक संसदीय परंपरा नहीं बल्कि देश की आधी आबादी से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय था। राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडी गठबंधन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी मानसिकता महिला विरोधी है। ‘नारी शक्ति वंदन‘ विधेयक का लोकसभा में पारित न हो पाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह विधेयक देश की माताओं-बहनों को सशक्त बनाने, उन्हें निर्णय प्रक्रिया में उचित भागीदारी दिलाने तथा नए भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल थी यह बात महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे सागर में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन एवं आभार जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी महापौर संगीता तिवारी,पूर्व विधायक सुधा जैन, पारुल साहू महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमति ज्योति सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव इंदु चौधरी,प्रतिभा तिवारी मंचासीन रहीं।

महिला विरोधी चरित्र उजागर

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा  कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने अपनी संकीर्ण राजनीति और स्वार्थ के चलते इस महत्त्वपूर्ण विधेयक को गिराने का काम किया, जो स्पष्ट रूप से उनके महिला विरोधी चरित्र को उजागर करता है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने महिलाओं को अधिकार नहीं मिलने दिया। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के समय भी इसको  लेकर प्रयास किए गए, तब भी कांग्रेस और विपक्षी दलों ने अड़ंगा लगा दिया था।कांग्रेस के शासनकाल में तो महिला आरक्षण को लेकर कोई प्रयास ही नहीं किया गया। 

उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं 70 साल से अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रही हैं। संसद और राज्यों की विधानाभाओं में देश की आधी आबादी को 33 प्रतिशत आरक्षण उनका अधिकार है। आजादी के बाद करीब 50 सालों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को कभी उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रयास नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम लाकर देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस फिर विरोध में उतर आई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2023 में संसद में यह विधेयक लाया गया, तब कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने इसलिए समर्थन कर दिया, क्योंकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का डर था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जब महिलाओं को वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से उनका अधिकार दिलाने के लिए संसद का विशेष सत्र में इसे पारित कराना चाहा तो विपक्षी दलों ने विरोध कर दिया। दरअसल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके व अन्य विपक्षी दल महिलाओं को उनका अधिकार मिलने ही नहीं देना चाहते हैं। महिलाओं को अधिकारों से वंचित करने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ देशभर की महिलाएं आक्रोशित हैं। सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफार्म के जरिए देश की नारी शक्ति आक्रोश व्यक्त कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की उन महिलाओं में बड़ी आशा जागी थी, जो अभी तक पंच, सरपंच, जनपद व जिला पंचायत के विभिन्न पदों पर चुनी हुई हैं। महिलाओं को आशा थी कि अब देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में उन्हें प्रतिनिधित्व मिलेगा तो महिलाओं के अधिकारों को प्रमुखता से रख सकेंगी, लेकिन कांग्रेस व विपक्षी दलों ने महिलाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया।

भाजपा चुप नहीं बैठेगी

भाजपा महिलाओं को देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने तक चुप नहीं बैठेगी। भाजपा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाकर रहेगी, क्योंकि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करके दिखाती है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ जिस तरीके से कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने कार्य किया है,उसको लेकर सागर में भी भाजपा जनता के समक्ष जाएगी। देश में सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत होती है। भाजपा जनता को यह बताएगी कि किस प्रकार से विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकार छीनने का पाप किया है। जिसके लिए 24अप्रैल को सागर में बड़ी आक्रोश रैली व पदयात्रा निकाली जाएगी।

Share:

गर्ल्स डिग्री कालेज का निरीक्षण : होम साईंस विभाग का पूरा स्टाफ नदारद : ताला लगा : बिना हस्ताक्षरों का मिला हाजिरी रजिस्टर ▪️ क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक ने नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

गर्ल्स डिग्री कालेज का निरीक्षण : होम साईंस विभाग का पूरा स्टाफ नदारद : ताला लगा : बिना हस्ताक्षरों का मिला हाजिरी रजिस्टर

▪️ क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक ने नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

 

तीनबत्ती न्यूज :  22 अप्रैल 2026

सागर : उच्च शिक्षा विभाग ने सागर में शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान बड़ी लापरवाही उजागर होने पर सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे ने बुधवार को कॉलेज के नवीन साइंस ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. आर.के. गोस्वामी और डॉ. भावना यादव भी मौजूद रहे। कॉलेज संचालन में पाई गई अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए अतिरिक्त संचालक ने प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी को तत्काल तलब किया।

निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां

निरीक्षण के दौरान  गृह विज्ञान विभाग में सभी शिक्षक व स्टाफ अनुपस्थित मिले, विभाग पर ताला लगा था।कई विषयों की स्नातकोत्तर कक्षाएं और प्रायोगिक कार्य संचालित नहीं पाए गए। अतिरिक्त संचालक ने अनुपस्थित प्राध्यापकों, अतिथि विद्वानों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस दौरान  साइंस ब्लॉक प्रभारी डॉ. अरविंद बोहरे के संज्ञान में अवकाश आवेदन न होने पर आपत्ति दर्ज की गई।

उपस्थिति में भी लापरवाही

निरीक्षण के दौरान सुबह 11:30 बजे तक अधिकांश शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ द्वारा उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर नहीं किए गए थे, जो गंभीर अनुशासनहीनता मानी गई।

सख्त कार्रवाई के निर्देश

अतिरिक्त संचालक ने कॉलेज प्रशासन को व्यवस्थाएं सुधारने और अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।



Share:

पड़ोसी राज्यों से गेहूं की अवैध बिक्री रोकने सागर कलेक्टर के सख्त निर्देश : सीमावर्ती मार्गों पर लगेंगे चेक पोस्ट

पड़ोसी राज्यों से गेहूं की अवैध बिक्री रोकने सागर कलेक्टर के सख्त निर्देश :  सीमावर्ती मार्गों पर लगेंगे चेक पोस्ट


तीनबत्ती न्यूज:  22 अप्रैल 2026

सागर: सागर जिले में पड़ोसी राज्यों खासतौर उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती जिलों से गेहूं सागर लाकर उपार्जन केंद्रों पर बेचे जाने की हमेशा शिकायत रही है। पिछले सालों में कई मामले पकड़े भी गए। इस साल नईं कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सख्ती दिखाई है। 

चेक पोस्ट बनेंगे

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेंहूँ उपार्जन अवधि 15 अप्रैल से 31 मई 2026 के दौरान पड़ोसी राज्यों से उपार्जन केन्द्रों पर लाई जाने वाली उपज की अवैध विक्री रोकने हेतु चैक पोस्ट लगाये जाने के संबंध में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अन्य राज्यों की सीमा से लगे मार्गों पर राजस्व, पुलिस, मंडी, कृषि, सहकारिता एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल गठित कर तत्काल चेक पोस्ट स्थापित किए जाएं।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में श्रीमती सुगंधी जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान व देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित

-----------------

गठित दलों की जानकारी कंट्रोल रूम में

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि गठित दलों के सदस्यों के नाम और दूरभाष क्रमांक की जानकारी जिला कंट्रोल रूम को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। सीमावर्ती इलाके में आवश्यक चेकिंग दल तैनात कर सघन पर्यवेक्षण करावें। अवैधानिक तरीके अपनाकर अन्य राज्य से उपार्जन केन्द्रो में विक्रय हेतु आने वाला उत्पाद रोके। नामित दल का विवरण मय दूरभाष क्रमांक की जानकारी कंट्रोल रूम को भेजें तथा, दल द्वारा किए गए कार्य की सप्ताहिक रूप से समीक्षा करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उपार्जन की समाप्ति तक अवैध आवक को हर हाल में रोका जाए ताकि जिले के वास्तविक किसानों को ही शासन की योजना का लाभ मिल सके और उपार्जन नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।

Share:

मानवता की सर्वोच्च सेवा: सुगंधी बाई जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान और देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित

मानवता की सर्वोच्च सेवा: सुगंधी बाई जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान और देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित


​तीनबत्ती न्यूज: 22 अप्रैल, 2026 

सागर: मोतीनगर क्षेत्र की निवासी 72 वर्षीया श्रीमती सुगंधी बाई जैन के निधन ने पूरे शहर को शोकाकुल कर दिया, किंतु उनके पीछे छूटे पदचिन्हों ने मानवता को एक नई राह दिखाई है। भाग्योदय अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस लेने वाली सुगंधी बाई ने अपनी मृत्यु के पश्चात न केवल दो लोगों की दुनिया रोशन की, बल्कि चिकित्सा विज्ञान के शोध हेतु अपनी देह भी समर्पित कर दी।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में श्रीमती सुगंधी जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान व देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित

-----------------

दो अंधियारी जिंदगियों में उजियारा 

अपनी माता की अंतिम इच्छा का मान रखते हुए पुत्र नितिन जैन, निशांत जैन और पुत्री नेहा जैन, दामाद सुरेन्द्र जैन, देवर चक्रेश सिंघई ने तत्काल 'आई बैंक' से संपर्क किया। बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय की टीम ने सफलतापूर्वक कोर्निया संरक्षित किया।


​नेत्रदान के पश्चात, परिजनों ने दिवंगत सुगंधी बाई के पार्थिव शरीर को बीएमसी के एनाटॉमी विभाग को सौंप दिया। यह चिकित्सा छात्रों के प्रशिक्षण के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि शासन के विशेष प्रोटोकॉल के तहत, इस महान त्याग के लिए उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। यह बीएमसी सागर में इस श्रेणी का छठा देहदान है।

​बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी.एस. ठाकुर ने कहा कि शोक की इस घड़ी में जैन परिवार का यह निर्णय अनुकरणीय है। देहदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि एक मृत शरीर भविष्य के कई डॉक्टरों को जीवन बचाने की शिक्षा देता है। पूरा महाविद्यालय परिवार इस पुण्य कार्य के लिए सदैव आभारी रहेगा।

चिकित्सा टीम का योगदान

​इस पूरी प्रक्रिया को आई बैंक इंचार्ज डॉ. सारिका चौहान, डॉ. रोशी जैन, डॉ. आयुषी मोदी और उनकी समर्पित टीम ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराया। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों की इस पहल को समाज के लिए एक "प्रेरणापुंज" बताया है।

Share:

Sagar News: महिला को फांसी के फंदे तक पहुंचने से पहले डायल 112 ने बचाया सुरक्षित

Sagar News: महिला को फांसी के फंदे तक पहुंचने से पहले डायल 112 ने बचाया सुरक्षित


तीनबत्ती न्यूज:  22 अप्रैल 2026

सागर ; कहते हैं कि सही समय पर मिली मदद किसी भी जिंदगी को नया मौका दे सकती है, और सागर में यह बात एक बार फिर साबित हुई। ‘डायल 112’ की त्वरित कार्रवाई से एक महिला को आत्मघाती कदम उठाने से ऐन वक्त पहले बचा लिया गया। इस घटना ने न केवल एक जान बचाई, बल्कि एक परिवार को टूटने से भी बचा लिया।

 क्या है मामला

पुलिस कंट्रोल रूम को इवेंट आईडी 5712 के माध्यम से सूचना मिली कि मोतीनगर थाना क्षेत्र की धर्मश्री कॉलोनी निवासी रानी अहिरवार (30) ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही हैं।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में श्रीमती सुगंधी जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान व देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित

-----------------

मिनटों में मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को समझते हुए कंट्रोल रूम ने तुरंत एफआरवी (मोतीनगर) को रवाना किया। टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी।एएसआई नरवध सिंह और पायलट साजिद खान ने बिना देर किए पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचने पर महिला दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। पुलिस टीम ने तुरंत हस्तक्षेप कर महिला को सुरक्षित बचा लिया और उसे मानसिक रूप से संभाला।

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में एसआई नरवध सिंह पायलट साजिद खान की सराहनीय भूमिका रही। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की। स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर कुछ मिनट की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस की अपील

सागर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जीवन अनमोल है और किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं है। किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें।


Share:

PWD के तीन अफसर ढाई लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

PWD के तीन अफसर ढाई लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई


तीनबत्ती न्यूज: 21 अप्रैल, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में इंदौर में लोकायुक्त टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, धार निवासी ठेकेदार राजपाल सिंह पंवार ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म द्वारा वर्ष 2023 में करीब 4 करोड़ 73 लाख रुपये का सड़क निर्माण कार्य लिया गया था, जिसे लगभग 4 करोड़ 51 लाख 72 हजार रुपये में पूरा किया गया।

अंतिम बिल के भुगतान के एवज में मांगी रिश्वत

आरोप है कि PWD के अधिकारियों ने अंतिम बिल जारी करने के बदले 3 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया।

ढाई लाख रुपये लेते पकड़े गए कार्रवाई के दौरान

कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम को उनके सरकारी आवास पर 1.50 लाख रुपये लेते हुए।अनुविभागीय अधिकारी टी.के. जैन को कार्यालय परिसर में 1 लाख रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरे आरोपी उपयंत्री अंशु दुबे ने राशि कम होने का हवाला देकर पैसे लेने से इंकार कर दिया, लेकिन जांच में उसकी भूमिका सामने आने पर उसे भी आरोपी बनाया गया है।

इन धाराओं में केस दर्ज

तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है और एक बार फिर सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े हो गए हैं।


Share:

ऑटो में छूटी 3 लाख की मशीन, सागर पुलिस ने 6 घंटे में तलाशा : रोते युवक के चेहरे पर आई मुस्कान

ऑटो में छूटी 3 लाख की मशीन, सागर पुलिस ने 6 घंटे में तलाशा : रोते युवक के चेहरे पर आई मुस्कान


तीनबत्ती न्यूज : 21 अप्रैल 2026

सागर: सागर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। ऑटो में छूटी करीब 3 लाख रुपये की पीएफटी (पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट) मशीन को पुलिस ने महज 6 घंटे में बरामद कर उसके मालिक को सुरक्षित लौटा दिया।

------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

ऑटो में छूटी 3 लाख की मशीन, #सागर पुलिस ने 6 घंटे में तलाशा : रोते युवक के चेहरे पर आई मुस्कान

_

---------------------------------


जानकारी के अनुसार, सिप्ला कंपनी में ‘ब्रीथ फ्री एजुकेटर’ के रूप में कार्यरत पंकज दुबे मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम पहुंचे और बताया कि मकरोनिया से मेडिकल कॉलेज जाते समय उनका बैग ऑटो में छूट गया। बैग में उनकी महंगी पीएफटी मशीन थी, जो उनके रोजगार का एकमात्र साधन है। कम आय होने के कारण मशीन खोना उनके लिए बड़ा संकट था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में कंट्रोल रूम प्रभारी आरकेएस चौहान और टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ऑटो की पहचान की गई और जानकारी को वायरलेस व सोशल मीडिया के माध्यम से शहरभर में प्रसारित किया गया।

पुलिस की सक्रियता का असर यह हुआ कि ऑटो चालक को जब मामले की जानकारी मिली तो उसने बैग सुरक्षित होने की पुष्टि की। इसके बाद उसे थाना गोपालगंज बुलाया गया, जहां जांच के बाद मशीन सही हालत में पाई गई और पंकज दुबे को सौंप दी गई।

सुबह रोते हुए कंट्रोल रूम पहुंचे युवक के चेहरे पर मशीन वापस मिलने के बाद खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने सागर पुलिस का आभार जताया।

इस पूरी कार्रवाई में कंट्रोल रूम टीम, जिसमें रेखा रजक और आरक्षक योगेश सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे, की अहम भूमिका रही।


Share:

पेंशन प्रकरण में गलत जन्मतिथि अंकित करने पर सहायक संचालक मत्स्य उद्योग पन्ना को नोटिस जारी करने के कमिश्नर ने दिए निर्देश

पेंशन प्रकरण में गलत जन्मतिथि अंकित करने पर सहायक संचालक मत्स्य उद्योग पन्ना को नोटिस जारी करने के कमिश्नर ने दिए निर्देश


तीनबत्ती न्यूज:  21 अप्रैल 2026

सागर : कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सेवा निवृत्त शासकीय कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश संयुक्त संचालक पेंशन को दिए हैं। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि सागर संभाग में पेंशन प्रकरणों के निराकरण के काफी प्रकरण लंबित हैं, वहीं परिवार पेंशन के भी प्रकरण लंबित हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि पेंशन प्रकरणों और परिवार पेंशन प्रकरणों के लंबित प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कराएं।

कमिश्नर ने पन्ना जिले में सहायक संचालक मत्स्य उद्योग द्वारा पेंशन प्रकरण के निराकरण के मामले में सेवा निवृत्त कर्मचारी के पेंशन प्रकरण की फाइल में गलत जन्मतिथि अंकित करने के कारण पेंशन प्रकरण का निराकरण समय पर नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है तथा सहायक संचालक पन्ना को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

कमिश्नर ने संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा को भी निर्देश दिए हैं कि वे सागर संभाग में लंबित लगभग 713 वेतन निर्धारण के प्रकरणों का 1 सप्ताह की समय अवधि में निराकरण कर इसकी सूचना उन्हें दें। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज कोष एवं लेखा, सामाजिक न्याय विभाग, उद्योग विभाग, एमपीआरडीसी के कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक में पेंशन प्रकरणों के निराकरण की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने संयुक्त संचालक पेंशन को निर्देश दिए कि वे ऐसे आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराएं, जिनके कार्यालयों में काफी लंबे समय से पेंशन प्रकरण लंबित हैं। कमिश्नर ने कहा कि पेंशन प्रकरणों के निराकरण में रुचि नहीं रखने वाले आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कमिश्नर ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सागर संभाग की सभी औद्योगिक इकाइयों में जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कराने के लिए कार्य योजना बनाएं तथा वर्षा काल में वृहद स्तर पर पौधरोपण कराएं।

बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सागर संभाग के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण इकाइयों में प्रशिक्षण के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि सागर संभाग की सभी औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों में शत-प्रतिशत प्रशिक्षुओं को प्रवेश मिलना चाहिए। बैठक में कमिश्नर ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक योजना, कल्याणी पेंशन योजना, मुख्यमंत्री अविवाहित योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना की भी समीक्षा की गई।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive