नया सर्वसुविधायुक्त खेल स्टेडियम बनेगा: विधायक शैलेन्द्र जैन की पहल पर मंत्री विश्वास सारंग ने दिए दी स्वीकृति: डीपीआर बनाने के निर्देश
तीनबत्ती न्यूज: 19अप्रैल, 2026
सागर।शहर के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आ रही है। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात कर शहर में एक और नवीन एवं सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम के निर्माण की मांग रखी।
__________
वीडियो देखने क्लिक करे अलविदा दाऊ जी
____________'__
इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए मंत्री सारंग ने सहमति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को स्टेडियम निर्माण के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के निर्देश दिए।
विधायक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सागर में एक विकसित खेल परिसर मौजूद है, लेकिन लगातार बढ़ती खिलाड़ी संख्या और शहर के विस्तार को देखते हुए एक और आधुनिक खेल परिसर की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावित स्टेडियम के लिए लगभग 6 हेक्टेयर भूमि आरक्षित कर ली गई है, जिससे परियोजना को शीघ्र गति मिल सकेगी।
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने इस महत्वपूर्ण पहल पर सहमति देने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए मंत्री विश्वास सारंग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया स्टेडियम बनने से सागर के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें