Sagar News : राजस्व अधिकारियों द्वारा किया जा रहा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण: कई जगह मिली कमियां
तीनबत्ती न्यूज: 20 अप्रैल 2026
सागर:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिले में संचालित उपार्जन केंद्रों का राजस्व अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे किसानों को सुगम, पारदर्शी एवं व्यवस्थित खरीदी व्यवस्था उपलब्ध कराना तथा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
___________
वीडियो देखने क्लिक करे
सागर : क्षत्रिय महासभा का कन्या विवाह समारोह: पूर्व मंत्री #भूपेंद्रसिंह ने सपरिवार पांव पखारे :
___________
इसी क्रम में खरीदी केंद्र भैसवाही का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र प्रभारी द्वारा टेंट, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिस पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। किसानों की सुविधा के लिए छाया, बैठने की व्यवस्था तथा समय पर तौल प्रक्रिया को सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए।
इसी प्रकार पामाखेड़ी समिति का निरीक्षण किया गया, जहां टेंट की व्यवस्था नहीं पाई गई। इस पर अधिकारियों ने समिति प्रभारी को तत्काल टेंट लगाने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
तहसील बीना अंतर्गत भानगढ़ खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही रामपुर, बीना-इटावा, पुरैना, बिलाखना एवं वेयरहाउस बिहरना स्थित खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान तौल प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की समीक्षा की गई।
इसी क्रम में बलेह केंद्र क्रमांक-2, चौरई वेयरहाउस चौरई तथा गढ़ाकोटा क्षेत्र के खरीदी केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित हो। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए हैं।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें