Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Munmun Dhaba लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Munmun Dhaba लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर जिलेभर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : मुनमुन ढाबा का अवैध निर्माण ध्वस्त; राहतगढ़ में 4 प्रतिष्ठान सील

Sagar News: जिलेभर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : मुनमुन ढाबा का अवैध निर्माण ध्वस्त; राहतगढ़ में 4 प्रतिष्ठान सील


तीनबत्ती न्यूज: 13 सितंबर 2026

सागर: बंडा शराब कांड के बाद शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण के विरुद्ध सागर जिला प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने और अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंबंडा प्रकरण में आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, क्रेशर लीज निरस्त; 15 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के सदस्य करेंगे प्रभावित परिवारों से मुलाकात

इसी क्रम में मुनमुन ढाबा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ढाबे को पूर्व में सील किया जा चुका था। जांच में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण पाए जाने और सील किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने आज बुलडोजर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने बंडा शराब कांड पर सरकार को घेरा, SP हटाने और उनकी EOW जांच की मांग • बंडा कांड के चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद • कलेक्टर ने नहीं उठाए फोन, करेंगे शिकायत • भार्गव - भूपेंद्र और गोविंद राजपूत वाली भाजपा में बताया फर्क

कार्रवाई के दौरान एसडीएम सागर श्री रोहित वर्मा, तहसीलदार श्री राहुल गौड़ सहित राजस्व अमला एवं पुलिस बल मौजूद रहा।


राहतगढ़ में चार प्रतिष्ठान सील


राहतगढ़ क्षेत्र में भी राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शासकीय भूमि पर संचालित ढाबों और दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की। इन स्थानों पर पूर्व में अवैध रूप से शराब पिलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

यह भी पढ़ें: बंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार • पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद •अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

कार्रवाई के दौरान ग्राम लालवाग में एक ढाबे और एक दुकान, जबकि ग्राम नया खेड़ा में दो गुमटियों को सील किया गया। संबंधित संचालकों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां नहीं करने की चेतावनी दी गई।कार्रवाई में तहसीलदार श्री निर्मल सिंह राठौर, थाना प्रभारी श्री मुकेश सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री गोरे लाल सहित राजस्व एवं पुलिस अमला मौजूद रहा।



गौरझामर में स्कूल-अस्पताल के पास से अवैध गुमटियां हटाईं


देवरी के थाना गौरझामर क्षेत्र में भी 13 सितंबर को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। शासकीय स्कूल एवं अस्पताल के आसपास बनी अवैध गुमटियों को हटाया गया। इसके अलावा शराब दुकान के पास बनाए गए अवैध अहाते और गुमटियों को भी हटाकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें : बंडा शराब कांड: आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं श्री नरेन्द्र सोलंकी तथा एसडीओपी श्री अरुण कुमार उइके के मार्गदर्शन में और एसडीएम श्री मुनौवर खान के निर्देशन में की गई। मौके पर थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नसीर फारुकी, नायब तहसीलदार श्री चंद्रभान सिंह दीवान सहित राजस्व अमला एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

जिलेभर में जारी रहेगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive