Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर से ट्रक से निकले मजदूर सतना में पकड़े गए, प्रशासन ने कराई स्क्रीनिग/कवारेंटायन किया

सागर से ट्रक से निकले मजदूर सतना में पकड़े गए, प्रशासन ने कराई स्क्रीनिग/कवारेंटायन किया

#COVID19_SAGAR


सतना। लॉक डाऊन के 19 दिन हो चुके है। जिलों की सीमाएं भी सील होने के दावे किए जा रहे है । लेकिन  फंसे मजदूर किसी भी तरह से अपने घर वापिस पहुचने में लगे गई। सागर जिले के खुरई -बीना क्षेत्र में फसल कटाई के लिए आये  मजदुर किसी तरह से ट्रक नम्बर MP15 G 4470  में सवार होकर सतना पहुच गए। 

पढ़े : महामारी तुम महाठगनी हम जानी....

ब्रजेश राजपूत/ सुबह सवेरे में ग्राउंड रिपोर्ट


सूत्रों के मुताबिक  सतना जिले  के रामनगर में ट्रक में सवार होकर खुरई बीना से 41 लोगों का जत्था रामनगर पहुंचा।  सचिव पुष्पेंद्र सिंह के द्वारा ट्रक को पकड़ कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में लाया गया ।जहां सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है ।लाक डाउन में जिले की सीमाएं लॉक होने के बाद भी भारी तादाद में रामनगर में इन दिनों बाहरी लोगों का आना-जाना बना हुआ है। 
सतना ASP गौतम सोलंकी के मुताबिक ये रामनगर के रहने वाले है। फसल कटाई के लिए गए थे। फिलहाल इनका स्वास्थ्य परीक्षण कर कवारेन्टीन किया गया है। 
------------------------------------- www.teenbattinews.com

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885
---------------------------------
Share:

महामारी तुम महाठगनी हम जानी.... ब्रजेश राजपूत/ सुबह सवेरे में ग्राउंड रिपोर्ट

महामारी तुम महाठगनी हम जानी....

 ब्रजेश राजपूत/ सुबह सवेरे में ग्राउंड रिपोर्ट 

हमें  खुद से सवाल पूछना होगा, केवल यही सवाल नहीं कि हम इस संकट से कैसे उबरेंगे, बल्कि यह सवाल भी कि इस तूफान के गुजर  जाने के बाद हम कैसी दुनिया में रहेंगे. तूफान गुजर जायेगा, जरूर गुजर जायेगा, हममें से ज्यादातर जिंदा बचेंगे लेकिन हम एक बदली हुयी दुनिया में रह रहे होंगे... ये महत्वपूर्ण बात कहने वाले शख्स हैं प्रो. युवाल नोहा हरारी,
प्रोफेसर हरारी इस्त्रायली इतिहास और दार्शनिक हैं तथा यरूसलम के हिब्रू विश्वविघालय में इतिहास पढाते हैं। सेपियन्स, होमो डेयस और टवेंटी फर्स्ट लेसन फार टवेंटी फर्स्ट सेंचुरी सरीखी तीन किताबें लिखकर दुनिया भर में चर्चित हो गये हैं। इस महामारी के दौर में  हरारी को इसलिये याद कर रहा हूं क्योंकि  हरारी ने अपनी किताब होमो डेयस की शुरूआत में ही कहते हैं कि अकाल, महामारी और युद्व सदियों से मानव सभ्यता के दुश्मन रहे हैं जिनकी चपेट मे आकर करोडों लोगों ने जान दी हैं। मगर अब हम उस दौर में आ गये हैं जब कम खाने की बजाये दुनिया में ज्यादा खाकर मरने वालों की संख्या ज्यादा है। कुपोपण से ज्यादा लोग मोटापे और उससे होने वाली बीमारी से मरते हैं। यहीं वो लिखते  हैं जिस युग में मानव जाति प्राकृतिक महामारियों के सामने असहाय हुआ करती थी वह युग शायद अब बीत गया है मगर संभव है उसकी याद आये। 

देखे : एबीपी न्यूज़ पर सनसनी में सागर के कोरोना पाजिटिव मरीज की टिकटाक कहानी,
मास्क का मजाक उड़ाने वाले को निकला कोरोना पॉजिटव 

हरारी की चर्चित किताब होमो डेयस ए ब्रीफ हिस्टी आफ टुमारो 2016 में आयी थी और उन्होंने भी कल्पना नहीं की होगी कि ठीक चार साल बाद हम फिर किसी वैश्विक महामारी से जूझ रहे होंगे। ऐसी महामारी जिसने कठोर चीन से लेकर उदार इटली और फ्रांस के बाद शक्तिशाली अमेरिका को भी बर्बादी के कगार पर खडा कर दिया। भारत की बात इसलिये नहीं करूंगा कि इन विकसित देशों के सामने हमारा देश तो अभी थाली चम्मच ही बजा रहा है। 
महामारियां हमेशा से सभ्यता की दुश्मन रहीं हैं। 1330 में पिस्सुओं से फैली यर्सीनिया पेस्टिस ने यूरेशिया के दस करोड से ज्यादा लोगों की जान ली थी तो 1918 मे स्पेनिश फलू ने एक साल से भी कम समय में पांच से दस करोड लोगों की जान ले ली। दुनिया की आबादी के एक तिहाई लोग इसके वाइरस की चपेट में आ गये। सैनिकों से फैली इस बीमारी ने भारत में डेढ करोड लोग मारे। इसके बाद 2002 में सार्स, 2005 में फलू, 2009 में स्वाइन फलू 2014 में इबोला और अब कोरोना। 

देखे:  एबीपी न्यूज़..Madhya Pradesh: Congress ने राष्ट्रपति से की Shivraj सरकार की शिकायत

कहने का मकसद ये कि कुछ सालों के अंतराल में ये महामारियां आती रहीं हैं और हमारी सभ्यता पर हमारे इतराने के अहंकार को चूर चूर कर चली जातीं हैंं। जब हम राप्टवाद के नशे में डूब रहे हैं तब ये छोटा सा वाइरस आकर बताता है कि कहां अपने को सीमाओं के दायर में बांट कर इतरा रहे हो। हम तो वैश्विक हैं ना चीन को छोडते हैं और ना अमेरिका को सबको नतमस्तक करके ही दम लेते हैं। भारत की कुनैन की गोली अमेरिका को चाहिये तो उनके बेहतर वैंटिलर की तकनीक भारत को चाहिये। इस सहयोग से ही जानलेवा वाइरस से लड सकते हैं। वरना ये वाइरस इतने दबे पांव आता है कि किसी को खबर ही नहीं होती। हम लाख कहें कि ये बीमारी इसने फैलायी या उसने फैलायी मगर ये वाइरस का यही खास गुण ही है कि पता ही नहीं चलता कि वाइरस लेकर घूमने वाला शख्स बीमार है। वो अंजाने में बीमारी बांटता है और संक्रमित लोगों की संख्या कई गुना बढाता जाता है। कोई धर्म और संप्रदाय किसी को बीमारी नहीं बांटते। दूसरा इस बीमारी से निपटने का तरीका भी बहुत अलग है जो लोगों को इस बीमारी को छिपाने को मजबूर करते हैं। बीमार शख्स को तो एकंतवास में भेजा ही जाता है फिर उसके परिवार और फिर उसका पडोस सभी के साथ ये क्रम दोहराया जाता है। हैरानी ये है कि कोरोना पाजिटिव आने पर भी मरीज की हालत बिगडे ये तय नहीं होता। और ऐसे में एकांतवास भुगतने वाला शख्स सिवाये वहां से भागने के विचार करने के सिवाय कुछ नहीं करता। इस बीमारी में होने वाली मौतें उन बुजुर्गों की ज्यादा हैं जो पहले से ही किसी बीमारी की चपेट में रहे और इस बीमारी ने उनकी बीमारी कई गुना बढाकर जानलेवा बना दी। 

पढ़े : सागर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को गर्म पानी और नमक का घोल पिलाने में जुटा पुलिस कम्ट्रोल रूम स्टाफ

यहां  फिर हरारी याद आते हैं, इस महामारी को लेकर उन्होंने कुछ दिनों पहले फाइनेंसियल टाइम्स में लेख लिखा जिसमें कहा कि इस महामारी के दौर में हमें  चुनना है कि हम वैश्विक एकजुटता की तरफ जायेंगे या राप्टवादी अलगाव को चुनेंगे। यदि राप्टवादी अलगाव को चुनेेंगे तो ये संकट देर से टलेगा। लेकिन हम वैश्विक एकजुटता को चुनते हैं तो यह कोराना के खिलाफ हमारी बडी जीत तो होगी ही साथ ही हम भविप्य के संकटों से निबटने के लिये मजबूत होंगे जो 21 वीं सदी में धरती से मानव जाति का अस्तित्व ही मिटा सकते हैं। इसलिये जरूरी है कि कोरोना से तो कडाई से निपटे मगर रोगियों से उदारता से पेश आयें फिर वो चाहे किसी भी धर्म जाति या संप्रदाय के हों। इस महामारी से तो हम जीत जायेगे ही इस बात का गवाह इतिहास है मगर समाज में वैमनस्यता घर कर गयी तो देश का बंटवारा ही होता है इस बात की गवाही भी इतिहास ही देता है। 

देखिए ज्वलंत विषय 'महामारी के दौर में हरारी' पर परिचर्चा। इसमें डॉ युवाल नोआ हरारी की किताबों के हिंदी अनुवादक मदन सोनी के साथ होंगे। मंजुल पब्लिकेशन के   लेखक और वरिष्ठ पत्रकार बृजेश राजपूत।
आज 12 अप्रेल रविवार को 


ब्रजेश राजपूत, एबीपी न्यूज, भोपाल
Share:

सागर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को गर्म पानी और नमक का घोल पिलाने में जुटा पुलिस कम्ट्रोल रूम स्टाफ

सागर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को गर्म पानी और नमक का घोल पिलाने में जुटा पुलिस कम्ट्रोल रूम स्टाफ

#COVID19_SAGAR
सागर। जैसा की विधित है करोना सबसे पहले गले में अटैक करता है गले में रहने के समय यदि गर्म पानी का सेवन किया जाए या गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे किए जाएं ऐसा करने से काफी लाभदायक होता है इसी लाभ के उद्देश्य कंट्रोल रूम में पदस्थ उप निरीक्षक आर के एस चौहान और उनकी टीम द्वारा गर्म पानी करके दो बड़ी केतली में रखकर सीसीटीवी वाहन और निर्भया मोबाइल में दोनों टाइम रखकर शहर में जगह-जगह ड्यूटी पर लगे पुलिस बल एवं अन्य शासकीय कर्मचारियों को यह गर्म पानी और नमक के घोल का सेवन करवाया जा रहा है ।

पढ़े : एसव्हीएन यूनिवर्सिटी  ने की आईसोलेशन वार्ड के लिए 100 पंलग की व्यवस्था की

जिसकी सराहना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा भी की जा रही है उपनिरीक्षक आर के एस चौहान के टीम में आरक्षक विशाल आरक्षक रूद्रेश आरक्षक सुधीर महिला आरक्षक पीतांबरी महिला रक्षक ममता महिला आरक्षक निर्मला मौर्य महिला आरक्षक निशा इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं ये दोनों वाहन दोनो पाली में कन्ट्रोल रूम से  गर्म पानी लेकर अपनी डयूटी में जाते है दोनो वाहन को अपनी डियूटी में पूरे शहर में घूमना होता है इस प्रकार डयूटी के साथ साथ गर्म पानी सभी को उपलब्ध हो जाता है।

------------------------------------- www.teenbattinews.com

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885
---------------------------------
Share:

एसव्हीएन यूनिवर्सिटी ने की आईसोलेशन वार्ड के लिए 100 पंलग की व्यवस्था की

एसव्हीएन यूनिवर्सिटी  ने की आईसोलेशन वार्ड के लिए 100 पंलग की व्यवस्था की

सागर ।  कोरोना की विरूद्ध लड़ाई में समाजसेवी नागरिकों का सहायोग मिल रहा है। वे स्वतः होकर इस कार्य में आगे आ रहे है।  एसव्हीएन यूनिवर्सिटी के कुलपति  अनिल तिवारी ने कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए  आईसोलेषन वार्ड हेतु 100 पंलग की व्यवस्था की है। कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए कुलपति श्री तिवारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और उनका आभार माना है।

पढ़े :सागर जिले में अभी 52 मरीजों की सेम्पल रिपोर्ट आना बाकी,अभी तक 51 आई है नेगेटिव
मेडिकल स्टोर रखेंगे सर्दी खासी के मरीजों का रिकार्ड

नगर निगम आयुक्त श्री आरपी अहिरवार, नगर दण्डाधिकारी श्री पवन बारिया, नगर निगम उपायुक्त श्री पीके खरे, और नायब तहसीलदार श्री अजेन्द्रनाथ प्रजापति ने आईसोलेषन वार्ड का निरीक्षण किया। यहां सभी व्यवस्थाएं अच्छी है।                                        
Share:

परेशान लोगो को राशन मुहैया कराया सेवादल काँग्रेस ने

परेशान लोगो को राशन मुहैया कराया सेवादल काँग्रेस ने

सागर । सागर शहर में सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ता  "सर्वे भवन्तु सुखिनाः" की भावना को चरितार्थ करते कोरोना आपदा में लोगो की मदद करने में जुटे हुए है। सेवादल ने  रविशंकर वार्ड में ऐसे 8 परिवारों की राशन से मदद की जो दो दिन से परेशान थे और लाकडाऊन बढने की खबर लगते ही उन परिवारों की महिलाओं के आंसू आ गये ।सेवादल की मदद से अब उन परिवारों में खुशी की लहर है।

पढ़ेसागर जिले में अभी 52 मरीजों की सेम्पल रिपोर्ट आना बाकी,अभी तक 51 आई है नेगेटिव
मेडिकल स्टोर रखेंगे सर्दी खासी के मरीजों का रिकार्ड


सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने सभी नियमों का पालन करते हुये इन गरीब परिवारों तक पहुंचकर उन्हे राशन प्रदान किया 
राशन में आटा,दाल भाई नेवी जैन द्वारा उपलब्ध कराया गया।चावल, बिस्किट और दूध सेवादल अध्यक्ष ने उपलब्ध कराया। 
एक परिवार में रसोई गैस के ना होने पर परेशान परिवार को भाई नेवी जैन की मदद से सेवादल अध्यक्ष ने रसोई गैस प्रदान की।
इस अभियान का बीडा उठाये हुये आज सेवादल को पूरे 15 दिन हो गये है। आज सेवादल अध्यक्ष के साथ सहयोगी के रूप मे ब्लाकाध्यक्ष नितिन पचौरी, जयदीप यादव, प्रवीण यादव,मोन्टी साहू,शैलेन्द्र नामदेव सेवादल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
Share:

सागर जिले में अभी 52 मरीजों की सेम्पल रिपोर्ट आना बाकी,अभी तक 51 आई है नेगेटिव मेडिकल स्टोर रखेंगे सर्दी खासी के मरीजों का रिकार्ड

सागर जिले में अभी 52 मरीजों की सेम्पल रिपोर्ट आना बाकी,अभी तक 51 आई है नेगेटिव 
मेडिकल स्टोर रखेंगे सर्दी खासी के मरीजों का रिकार्ड
सागर । सागर  जिले में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट है । संक्रमण प्रभावित  क्षेत्रो का कलेक्टर प्रीति मैथिल और एसपी अमित सांघी ने निरीक्षण भी किया और जरूरी निःर्देश भी दिए। 
सागर जिले में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर बुन्देलखण्ड मेडिकल कालेज सागर के  बुलेटिन के मुताबिक सागर जिले में अभी तक एक रिपोर्ट की  ही पाजिटिव रिपोर्ट  निकली है। अभी तक 51 रिपोर्ट नेगेटिव आई 52 मरीजों की रिपोर्ट अभी आना बाकी  है।अकेले आज 45 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए है।

इस समय आईशोलेशन वार्ड में अभी  63 मरीजों को रखा गया है। स्वस्थ्य होकर घर जाने वालों की संख्या 40 है। बुलेटिन के अनुसार मेडिकल कालेज में  62 पीपीई किट और 952 N 95 मास्क उपलब्ध है। 

सागर जिले में लॉक डाऊन  का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही जारी है। अभी  तक 196 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।इसके अलावा जिले में 650 लोगो को होम कवारेन्टीन किया गया है।

पढ़े :सागर जिले में  होम क्वेरेंटाइन आदेष का उलघंन करने पर 5 के खिलाफ  FIR
 कंटेन्मेंट एरिया में ड्यूटी करने वालो मिली किट
 
मेडीकल स्टोरों को सर्दी, खांसी, जुखाम, तीव्र ज्वर के दवाईयां लेने वालों का रिकार्ड रखना होगा

# इसकी जानकारी प्रतिदिन कोरोना कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने होगी

सागर  । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने राष्ट्रीय महामारी कोरोना वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने एवं बचाव की दृष्टि से आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 तथा मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत सागर जिले में संचालित समस्त मेडिकल स्टोर संचालकों,  फार्मासिस्टस, ड्रगिस्ट एवं कैमिस्ट्स को आदेशित किया गया है कि  उनके पास जो भी व्यक्ति सर्दी, ।खांसी, जुखाम, तीव्र ज्वर आई.एल.आई. (फेफड़ो में गंभीर संक्रमण) जैसे कोरोना संक्रमण के लक्ष्णों से मिलते-जुलते उपचार की दवाईयां लेने के लिए निजी चिकित्सकों के प्रिस्क्रिप्शन लेकर या बिना किसी चिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन के आते है, तो ऐसे समस्त व्यक्तियों के नाम, पिता/पति का नाम, पूर्ण पता तथा मोबाईल नं. एक रजिस्टर में अंकित करें तथा प्रतिदिन उक्त जानकारी जिला स्तरीय कोरोना कंट्रोल रूम,स्मार्ट सिटी कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर सागर को व्हाट्सएप नम्बर 75822-42802 नंबर पर उपलब्ध करायें। इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।

------------------------------------- www.teenbattinews.com

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885
---------------------------------
Share:

राजस्व महकमा पहुच रहा है कोरोना आपदा से लेकर खेतो तक

राजस्व महकमा पहुच रहा है  कोरोना आपदा से लेकर  खेतो तक

#COVID19_SAGAR

सागर। जिले में कोरोना संक्रमण से आम नागरिको को जागरूक किया जाकर लॉकडाउन अवधि में घरो में ही परिवार के सदस्यो के साथ  सामाजिक विलगता  नियमावली का पालन कराये जाने में जिले की राजस्व टीम भी महती भूमिका का निर्वहन कर रही है। सागर जिले में कुल 603 पटवारी एवं 35 राजस्व निरीक्षक जिले की समस्त 12 तहसीलो में पदस्थ है। सभी राजस्व विभाग द्वारा निर्मित अंर्तजिला चेकपोस्ट पर कर्तव्य का निर्वहन कर अनावश्यक व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक लगाने,गरीब, निसहाय, बेसहारा शहरी एवं ग्रामीण जनो को निर्मित भोजन सामग्री पैकिटो में वितरण कराये जाने में  एवं खाद्य विभाग द्वारा ग्रामीण जन एवं शहरी निवासीयो को पी.डी.एस. दुकानों के माध्यम से एवं वॉलंटियर्स/दान दाताओं के माध्यम से प्राप्त सामग्री के वितरण कराये जाने में अपने अधिकारीगणों के साथ जबाबदेही से ड्यूटी का निर्वहन कर रहे है। 

पढ़े : होम क्वेरेंटाइन आदेष का उलघंन करने पर 5 के खिलाफ  एफआईआर

कंटेन्मेंट एरिया में ड्यूटी करने वालो मिली किट

 जिला मुख्यालय सागर में covid-19 संक्रमित पॉजीटिव केस प्राप्त होने पर उक्त क्षेत्र को कंटेंमेंट एरिया घोषित किया जाकर सर्विलेंस हेतु  चार दल का गठन किया गया है। इस  कार्य हेतु इंसीडेब्ट कमांडर का  दायित्व श्री पवन  बारिया, नगर  दंडाधिकारी निभा रहें हैं । कानून व्यवस्था हेतु श्री एम.पी.प्रजापति, नगर  पुलिस अधीक्षक एवं अन्य ववस्थाओं हेतु श्री प्रणय कमल  खरे, उपायुक्त, नगर  निगम एवं  श्री हरिशंकर जयसवाल, कार्यपालन  यंत्री, लोक  निर्माण विभाग कंटेन्मेंट क्षेत्र के  सर्विलेंस हेतु दल  में  अपना दायित्व निभा रहे  हैं  । सर्विलेंस हेतु प्रथम दल में तहसीलदार सागर डॉ. नरेंद्र बाबू यादव  के सहयोगार्थ राजस्व निरीक्षक सागर-1 श्री देवदीप सिंह, पटवारी श्री नीलेश मिश्रा एवं श्री यशवंत सोनी की ड्यूटी लगाई गई है।इसी प्रकार से तीन अन्य दल भी शिफ्ट अनुसार बनाये जाकर 24 घंटे में सघन कार्य संपादित कराये जाने में जिले का राजस्व अमला महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

पढ़े : टिकटाक वीडियो में मास्क का मजाक उड़ाने वाले समीर को निकला कोरोना पाजेटिव, फिर मांगी सलामती की दुआ

बुन्देलखण्ड के पहले मरीज की टिकटाक कहानी


उपरोक्त कार्य के साथ ही राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण कार्य जैसे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम रबी की अधिसूचित फसले गेहूं एवं चना की फसलो में फसल कटाई प्रयोगो का संपादन भी आवश्यक कार्य के रूप में भी कर रहे है। आज दिनॉक तक की स्थिति में राजस्व विभाग अंतर्गत जिले के कुल प्रयोग 2770 मे से 2086 प्रयोग अर्थात 76 फीसदी प्रयोग उक्त जिले के पटवारीयों द्वारा कोरोना संक्रमण की प्रतिकूल व्याधा के मध्य खेतो में पहुंकर संपादित कर दिये गए है । उल्लेखनीय है, कि उक्त प्रयोगो के आधार पर ही जिले की फसलो की औसत उत्पादकता एवं बीमित कृषको को बीमा राशियों का  भुगतान किया जाता है।
Share:

होम क्वेरेंटाइन आदेष का उलघंन करने पर 5 के खिलाफ एफआईआर, कंटेन्मेंट एरिया में ड्यूटी करने वालो मिली किट

होम क्वेरेंटाइन आदेष का उलघंन करने पर 5 के खिलाफ  एफआईआर, कंटेन्मेंट एरिया में ड्यूटी करने वालो मिली किट

#COVID19_SAGAR

सागर। कोरोना  वायरस के संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण के लिये जिले में दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधित आदेष लागू किया गया है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक निर्धारित अवधि के लिये होम अथवा संस्थागत क्वारेंटाइन किये जाने पर संबंधित व्यक्ति/व्यक्तियों का समूह/परिवार को उसके पालन करने के निर्देष दिये गए थे। सागर के 5 व्यक्तियों द्वारा होम क्वेरेंटाइन आदेष का पालन न करने पर इनके विरूद्व धारा 188, 269,270 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।
जिनके विरूद्व एफआईआर दर्ज की गई हैः- उनमें राहुल पिता रमाकांत सेन निवासी ग्राम गंभीरिया थाना मकरोनिया, अनिल पिता रामअवतार अहिरवार निवासी शंकर नगर मंदिर के पास, मो. शकील निवासी नूरा मस्जिद के पास तिलकगंज, दिनेष रजक निवासी तकिया मुहल्ला तथा मो. तारिक निवासी मीट मार्केट के सामने शामिल है।

पढ़े : टिकटाक वीडियो में मास्क का मजाक उड़ाने वाले समीर को निकला कोरोना पाजेटिव, फिर मांगी सलामती की दुआ

बुन्देलखण्ड के पहले मरीज की टिकटाक कहानी



कनटेमेंट एरिया में डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पीपीई किट,मास्क एवं सेनेटाईजर वितरित
सागर कनटेमेंट एरिया कृष्णगंज क्षेत्र के विभिन्न रास्तों को सील कर दिया गया है। विभिन्न रास्तों के प्रवेष पर पुलिस द्वारा तीन पालियों में डयूटी की जा रही है। जिससे कोई भी व्यक्ति कनटेमेंट एरिया में न जा सके न ही आ सके केवल डयूटी कर रहे शासकीय कर्मियां स्वास्थ विभाग एवं सफाई कर्मियों को छूट है। विभिन्न मार्गों पर तैनात पुलिस बल के जवानों को पीपीई किट वितरित किये गए।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक, पुलिस अधीकक्षक श्री अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त श्री आरपी अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ श्री इच्छित गढ़पाले, सिटी मजिस्ट्रेट श्री पवन वारिया, नगर निगम उपायुक्त डा. प्रणय कमल खरे तथा तहसीलदार श्री नरेन्द्र बाबू यादव विभिन्न मार्गों पर तैनात पुरूष एवं महिला पुलिस कर्मियों को पीपीई किट, मास्क एवं सेनेटाईजर वितरित किये गए।

------------------------------------- www.teenbattinews.com

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885
---------------------------------
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive