Editor: Vinod Arya | 94244 37885
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने झाड़ू बेलन लेकर निकाला आक्रोश मार्च ★ प्रशासन ने किए ऐन मौके पर प्रदर्शन रोकने के नाकाम प्रयास
एमपी-: शांति के टापू में क्यों है अशांति,,,, ★ ब्रजेश राजपूत/ एबीपी न्यूज़ पर ब्लॉग
एमपी : शांति के टापू में क्यों है अशांति,,,,
★ ब्रजेश राजपूत/ एबीपी न्यूज़ पर ब्लॉग
उज्जैन - उन्नीस अगस्त की रात, मोहर्रम का मौका और गीता कालोनी में जुटी भीड़ में हो गयी ऐसी विवादित नारेबाजी जो विवाद का विषय बनी। अगले दिन जो वीडियो आया जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के दृश्य सामने आये। सरकार सख्त हुयी और राजद्रोह की धाराओं में सात नामजद और करीब बीस लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हो गये। कुछ दिनों बाद बात आयी कि वो पाकिस्तान नहीं काजी साहब जिंदाबाद के नारे थे मगर जितना नुकसान होना था हो चुका था। एक खास वर्ग की बदनामी, मीडिया का भारी कवरेज और आरोप में धरे गये लोग लंबे समय के लिये जेल में।
इंदौर - बाईस अगस्त की दोपहर, गोविंद नगर में एक चूडी वाले को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा सामान की तलाशी ली पता चला कि यूपी से आया है साथ में दो आधार कार्ड हैं नाम तस्लीम। आरोप लगाया गया कि चूडी बेचने के बहाने छेड़छाड़ कर रहा था। वीडियो वायरल होता है तो रात में पिटाई के विरोध में बाणगंगा थाने का घेराव होता है। पुलिस पहले घेराव करने वालों पर कार्रवाई करती है। साथ ही चूडी वाले को पीटने वालों को भी पकड़ा जाता है और एक दिन बाद ही पढ़ने वाले तसलीम को पास्को एक्ट के तहत पकडकर जेल भेज दिया जाता है। वैसे इंदौर में पंद्रह अगस्त के बाद से लगातार ऐसी छोटी छोटी घटनाएं हो रही थी जिसमें दोनों समाजों में वैमनस्य बढ रहा था।
नीमच- छब्बीस तारीख को थाना सिंगोली में पुलिस को खबर मिली कि किसी चोर को पकडा है और उससे मारपीट की जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि कान्हा भील को चोर समझकर कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा, पिकअप गाडी में पैर बांधकर घसीटा जिससे बाद में उसकी मौत हो गयी। बर्बरता का वीडियो वाइरल हुआ और पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मौत का मामला दर्ज किया और उनके घर गिराये और गिरफ्तार किया।
देवास- छब्बीस तारीख को हाटपिपलिया के बरौली गांव में टोस और जीरा बेचने वाले मुस्लिम फेरी वाले जहीर को बामनिया रोड के पास गांव के कुछ लोगों ने रोका, गांव में क्यों आये इस पर पूछताछ की आधार कार्ड मांगा और नहीं मिलने पर मारपीट की। गांव वालों ने जहीर को बाद में बताया पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
उज्जैन - उनतीस अगस्त, उज्जैन जिले के महिदपुर के सेकली गांव में पहुंचे कबाडी अब्दुल रशीद को गांव के कुछ लोगों ने रोका, गांव में आने पर ऐतराज जताया, उसकी गाडी से सामान फेंका और धौंस देकर जय श्री राम के नारे भी लगवाये। कबाडी की शिकायत पर अगले दिन पुलिस ने झाडला थाने में मारपीट का मामला दर्ज किया।
पिछले दिनों लगातार एक के बाद हुयी इन घटनाओं से मध्य प्रदेश खबरों में गर्माया रहा। बीच के पंद्रह महीनों को छोड़ दें तो 2005 से मध्य प्रदेश की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा मध्यप्रदेश को शांति का टापू कहते आये हैं। तो ये दिल का हद्य प्रदेश अशांति का चौराहा क्यों बन बैठा है ये सवाल प्रदेश की जनता के मन में है। ऐसा अचानक क्या हो गया है कि कुछ लोगों की हरकत के कारण प्रदेश की इतनी बदनामी हो रही है। मगर इन सारी घटनाओं को वीडियो के मार्फत से हम देखेंगे तो एक बात साफ नजर आती है वो है समाज में बढ रही नफरत और वैमनस्यता साथ ही कानून के डर का खत्म होना। कोई भी किसी को रोक कर परिचय पत्र मांगने लगता है। किसी के पहनावे पर एतराज करने लगता है। हमारे गांव क्यों आए इस पर सवाल खडे करने लगता है।
मौका मिलते ही कानून को एक तरफ रखकर सामने वाले को सबक सिखाना शुरू कर दिया जाता है। छोटे छोटे गांव और कस्बों में मोरल पुलिसिंग के नाम पर गले में पटटा डालकर किसी को भी सबक सिखाने वालों की एक नयी जमात पनप गयी है। जो किसी को चोर किसी को विदेशी एजेंट बताकर उसके साथ मारपीट पर उतारू हो जाती है।
निश्चित ही ये घटनाएं दुखद और चिंताजनक हैं आखिर किस प्रकार का समाज हम अपने प्रदेश में बनने जा रहे हैं। एक वर्ग विशेष को निशाना बनाना फासिज्म है। किसी के कहीं आने जाने पर पाबंदी लगाना कम्युनिस्ट देशों में होता है। धर्म और पहनावे के नाम पर नफरत फैलाने से देश फिर वैसा ही बंटेगा जैसा पचहत्तर साल पहले टूटा था।
इन पूरी घटनाओं में अच्छी बात ये है कि पुलिस ने कार्रवाई की है सख्ती दिखाई है। मगर इन घटनाओं पर सरकार में बैठे जनप्रतिनिधी अक्सर चूक कर जाते हैं और हमेशा कमजोर के खिलाफ ही खडे दिखते हैं। छोटी छोटी घटनाओं को तालिबान और पाकिस्तान से जोड़कर देखने की और उनके नाम पर दूसरों को डराने की ये प्रवृत्ति खतरनाक है। भारी भरकर जुमलों को कैमरों के सामने बोलकर नेता मंत्री के बयान सनसनी तो बन जाते हैं मगर इसके असर दूरगामी होते हैं। उन जैसी भाषा और दूसरे लोग भी बोलने लगते हैं। पर इन घटनाओं में एक और सबसे खतरनाक पक्ष है वो है आम आदमी की खामोशी और चुप्पी।
मध्यप्रदेश में पहले जैसी शांति रहे इसके लिये जरूरी है प्रशासन की सख्ती और आम जनता की इन घटनाओं को रोकने की प्रवृत्ति तभी मध्यप्रदेश शांति का टापू बना रहेगा। ...
★ ब्रजेश राजपूत ,एबीपी न्यूज़ ,भोपाल
साप्ताहिक राशिफल : 6 सितंबर से 12 सितंबर 2021 ★ पण्डित अनिल पांडेय
MP: 34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले
MP: 34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले
भोपाल। मध्यप्रदेश में आज आईएएस Aउर आईपीएस अफसरों के तबादले का दिन रहा । राज्य शासन ने पहले आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की । जिसमे एक दर्जन जिलों के कलेक्टर बदले गए। दूसरी लिस्ट आईपीएस अधिकारियों की जारी हुई । इसमे 11 जिलों के एसपी के ट्रांसफर आदेश निकले।
देखे : तबादला सूची
मध्य प्रदेश में IAS अफ़सरों के तबादले बारह ज़िलो के कलेक्टर बदले , ★ दीपक आर्य होंगे सागर कलेक्टर
मध्य प्रदेश में IAS अफ़सरों के तबादले , बारह ज़िलो के कलेक्टर बदले ,
★ दीपक आर्य होंगे सागर कलेक्टर,
भोपाल।एमपी में आज राज्य शासन ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इनमे 12 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए है। सागर कलेक्टर दीपक सिंह का भोपाल तबादला हुआ है। बालाघाट कलेक्टर दीपक आर्य को सागर जिला का कलेक्टर बनाया गया है। देखे पूरी सूची
मकरोनिया में अवैध खनिज परिवहन एवं भंडारण पर कार्यवाही, तीन ट्रेक्टर और एक डम्पर जब्त
सागर । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की माफिया मुक्त बनाने की योजना के तहत कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देश पर सागर को माफी मुक्त करने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देश पर शनिवार को सागर की उपनगरीय क्षेत्र तहसील मकरोनिया में श्री सतीश वर्मा तहसीलदार सागर नगर , नायब तहसीलदार सोनम पाण्डे, खनिज अधिकारी श्री राजेश गंगेले , थाना मकरोनिया के पुलिस बल एवम राजस्व दल के सहयोग से संयुक्त कार्यवाही की गई। तहसीलदार श्री सतीश वर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर मकरोनिया में अवैध रेत परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर ,1 डंफर , एवं कृष्णानगर मकरोनिया में संचालित 2 अवैध रेत भंडारण फड़ जप्त कर प्रकरण तैयार किए गए।
कालोनाईजर के अवैध निर्माण कर को हटाया,नाले पर था अतिक्रमण
सागर । विठठ्लनगर वार्ड स्थित मोमिन पुरा नाले से लगकर कालोनाईजर द्वारा अवैध रूप से विकसित कर प्लाटों और उसके बीचो-बीच सड़क निर्माण कार्य सहित अन्य निर्माण कार्यो किये जाने के साथ नाले पर भी अतिक्रमण किया गया था।
कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देश पर एवं नगर निगम आयुक्त श्री आर.पी.अहिरवार के मार्गदर्शन में नगर निगम, पुलिस प्रशासन की संयुक्त मुहिम द्वारा हटाने की कार्यवाही की गई।
नगर निगम उपायुक्त डॉ.प्रणय कमल खरे, सहायक आयुक्त श्री मनीष परते, प्र.कार्यपालन यंत्री श्री रमेश चौधरी, उपयंत्री राजकुमार साहू, आयुषी श्रीवास्तव, अतिक्रमण प्रभारी श्री संजय सोनी एवं पुलिस बल सहित निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर अवैध निर्माण को हटाया गया।
इस दौरान निगमायुक्त श्री आर.पी.अहिवार ने निर्देष दिये है कि शहर में अवैध कालोनी एवं अवैध निर्माणो के विरूद्व अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इस संबंध में उपायुक्त डॉ.प्रणय कमल खरे ने बताया कि विठ्ठलनगर वार्ड मोमिन पुरा में इस अवैध कालोनी निर्माण किये जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित भूमि स्वामी को नोटिस दिये गये थे और दस्तावेज मंगाये भी गये थे वह सही नहीं पाये जाने पर उक्त अवैध निर्माण हटाने का हटाये जाने की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान कालोनाईजर द्वारा पूर्व से बने नाले के पास स्थित कुंए को पाटकर उस पर प्लाटिंग की जा रही थी जिसे जे.सी.बी.मशीन से पुनः कुएं की मिट्टी हटाकर उसे निकाला गया है।
खुरई में 37 लाख से अधिक की भूमि को कराया गया अतिक्रमण से मुक्त
सागर । माफिया मुक्त मध्य प्रदेश बनाने के लिए जहां शिवराज सिंह चौहान निरंतर कार्य कर रहे हैं, वही मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात कलेक्टर श्री दीपक सिंह द्वारा सागर जिले को माफिया मुक्त करने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं। इसी परिपेक्ष में शनिवार को खुरई में 37 लाख रुपए से अधिक की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया ।
खुरई तहसीलदार श्री इसरार अंसारी ने बताया कि कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देश पर खुरई में आज शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया ,हटाए गए अतिक्रमण की शासकीय कीमत लगभग 37 लाख रूपये आंकी गई है ।
तहसीलदार श्री अंसारी ने बताया कि खुरई में गब्बर पिता जाफ़र कुरैशी द्वारा 800 वर्ग फुट, नहीम पिता हनीफ खांडेकर कुरैशी द्वारा 225 वर्ग फुट, श्री इरशाद पिता शफी कुरैशी द्वारा 900 स्क्वायर फुट एवं अनवर पिता शफी कुरैशी द्वारा 800 स्क्वेयर फिट ,कुल भूमि 2725 वर्ग फुट शासकीय जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। श्री अंसारी ने बताया कि कुल 2725 स्क्वेयर फुट की शासकीय कीमत लगभग रूपये 37 लाख आंकी गई है । उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई खुरई में निरंतर जारी रहेगी।






















