Editor: Vinod Arya | 94244 37885

गौर जयंती पर मनाया जाएगा सागर का गौरव दिवस , मुख्यमंत्री आयेंगे विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण : मंत्री भूपेंद्र सिंह◾ म्युनिसिपल स्कूल के बनेग मल्टीप्लेयर पार्किंग, कामर्शियल कांप्लेक्स

गौर जयंती पर मनाया जाएगा सागर का गौरव दिवस , मुख्यमंत्री आयेंगे विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण :  मंत्री भूपेंद्र सिंह

◾ म्युनिसिपल स्कूल के बनेग मल्टीप्लेयर पार्किंग, कामर्शियल कांप्लेक्स

सागर। आगामी 26 नवंबर डा हरिसिंह गौर की जयंती पर सागर का गौरव दिवस भव्यता और समारोहों के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान को भी आमंत्रित किया जा रहा है जो सागर स्मार्ट सिटी व नगरनिगम प्रशासन सहित अनेक विभागों के लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपए की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। यह घोषणा मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में की है।
मंत्री श्री सिंह ने बताया कि सागर का गौरव दिवस पर होने वाले विभिन्न तरह के आयोजनों की रूपरेखा बनाने और उन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए शहर और यह वार्ड स्तर पर आयोजन समितियां बनाई जाएंगी जिनमें सभी वर्गों, क्षेत्रों से गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। गौरव दिवस के कार्यक्रम से नगर के प्रत्येक नागरिक की  भागीदारी होगी। सभी घरों में रंगोली, सजावट, दीप प्रज्वलन, नगर में भव्य सजावट, आतिशबाजी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।  


मंत्री श्री सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को गौरव दिवस पर जिन कार्यों का लोकार्पण होगा उनमें प्रमुख रूप से रतौना स्थित डेयरी शिफ्टिंग कांप्लेक्स लागत 8 करोड़ रु, वर्किंग वूमन हास्टल 2.12 करोड़ रु, इंक्यूबेशन सेंटर 15 करोड़ र, मकरोनिया रेलवे ओवर ब्रिज 18 करोड़ रु, सिटी स्टेडियम 15 करोड़ रु, पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई की अटल पार्क में प्रतिमा लागत 1 करोड़ रुपए, तिली - सिविल लाइंस स्मार्ट रोड लागत 58.78 करोड़ रु, संजय ड्राइव से कनेरा पुल तक रोड 12 करोड़ रु, स्टार्म वाटर ड्रैनेज सिस्टम 52 करोड़ रुपए के अतिरिक्त अन्य विभागों के भी विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन होंगे।
समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आज सागर शहरी पीएम आवास के 546 हितग्राहियों के लिए किश्त के रूप में 546 लाख रु सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खाते में पहुंचाए गये हैं।


मंत्री श्री सिंह ने कहा कि समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया है कि म्युनिसिपल स्कूल के एक हिस्से में मल्टीप्लेयर पार्किंग, उसके ऊपर कामर्शियल कांप्लेक्स, पीछे मैदान व स्कूल भी रहेंगी। उन्होंने बताया कि नया बाजार के मल्टीस्टोरी शापिंग कांप्लेक्स का प्लान बन कर आ गया है। इस तीन मंजिला कांप्लेक्स में तीन गुना अधिक दूकानें बनेंगी अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा और नगरनिगम की आय भी बढ़ सकेगी। उन्होंने कहा कि कुछ विकास कार्यों को रीडेंसीफिकेशन के अंतर्गत भी लिया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में  सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ स्मार्ट सिटी श्री चंद्रशेखर शुक्ला,नेवी जैन  आदि उपस्थित रहे।
Share:

SAGAR: कच्चे आंवले और बेल तोडने पर प्रतिबंध

SAGAR: कच्चे आंवले और बेल तोडने पर प्रतिबंध



सागर 27 अक्टूबर 2022।
वनमंडल अधिकारी उत्तर सागर ने बताया कि वनमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र खुरई, बांदरी, मालथौन, उत्तर सागर, बण्डा, शाहगढ़ के शासकीय वनक्षेत्रों से कच्चे, अपरिपक्व आंवला एवं बेल फलों को तोड़कर अवैध संग्रहण, अवैध परिवहन एवं निष्कर्षण अथवा दोहन हेतु 26 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।
उक्त फलों के परिपक्व होने के बाद संयुक्त वन प्रबंधन समितियों की सहमति के बाद फलों का संग्रहण एवं क्रय-विक्रय नियमानुसार किया जा सकेगा, जो व्यक्ति इन नियमों का उल्लघंन करेगा यह भारतीय वन अधिनियम 1927, जैव विविधता अधिनियम 2002, म.प्र. वन उपज (जैव विविधता का संरक्षण और पोषणीय कटाई) नियम 2005, म.प्र. वन उपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969, म.प्र. अभिवहन ( वनोपज) नियम 2000 एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के अधीन बनाये गये उपबन्धों के उल्लंघन करने पर न्यायालयीन कार्यवाही का भागीदार होगा। इसके अधीन विहित वर्णित शस्ति ऐसी अवधि का कारावास जो 06 माह को होगा और जुर्माना जो 15000/- रूपये तक का हो सकेगा या दोनों से दण्डनीय होगा।                                        
Share:

नगर निगम में पहुंचे नगरीय विकास मंत्री , मेयर ने दी विकास कार्यों की जानकारी

नगर निगम में पहुंचे नगरीय विकास मंत्री , मेयर ने दी विकास कार्यों की जानकारी

सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री मान श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा सागर नगर में चल रहे स्मार्ट सिटी और नगर निगम सागर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तत्पश्चात  नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जहां महापौर कक्ष में महापौर श्रीमती संगीता डॉक्टर सुशील तिवारी, महापौर प्रतिनिधि डॉक्टर सुशील तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया इस मौके पर सागर सांसद श्री राजबहादुर सिंह उनके साथ थे।


स्वागत उपरांत महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने उन्हें नगर में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी। जिसको सुनते हुए  मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने भारतीय जीवन बीमा कार्यालय के बाजू में बन रहे नये नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने को कहा।


निगमाध्यक्ष ने किया स्वागत

इसके पश्चात मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह  निगम अध्यक्ष कक्ष में भी गये ।जहां नगर निगम अध्यक्ष श वृन्दावन अहिरवार, महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और मार्गदर्शन प्राप्त किया ।
इस मौके पर कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला, पार्षद  शैलेंद्र ठाकुर, सहायक आयुक्त  राजेशसिंह राजपूत, भाजपा नेता श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, श्री नवीन भट्ट, श्री नेमीचंद जैन, श्री निकेश गुप्ता श्री रामू ठेकेदार, सोना कनई पटेल, शुभम श्रीवास्तव ,सुमन रामराकेश डब्बू साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण तथा नगर निगम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


Share:

बुंदेलखंड डायग्नोज सेंटर सागर संभाग के लिए एक नई सौगात : मंत्री भूपेंद्र सिंह

 बुंदेलखंड डायग्नोज सेंटर सागर संभाग के लिए एक नई सौगात : मंत्री भूपेंद्र सिंह


सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने तिली रोड स्थित बुंदेलखंड डायग्नोज सेंटर का लोकापर्ण किया। इस दौरान सांसद राजबहादुर सिंह, मप्र खनिज निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार और महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी मौजूद थे। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. राय अस्पताल ने हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है और लगातार शहर को आधुनिक चिकित्सा सुविधा देने में लगा हुआ है। 

दीपावली के अवसर पर बुंदेलखंड डायग्नोज सेंटर शहरवासियों के लिए ही नहीं बल्कि संभाग के लिए एक नई सौगात है। सेंटर में लगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन अत्याधुनिक है, जिसमें 15 मिनट के भीतर मरीज की जांच हो जाएगी। जबकि पुरानी तकनीक वाली मशीन में 30 से 40 मिनट लगते थे। इसके अलावा सेंटर में टेलीपैथी के जरिए मुंबई और पुणे से भी एक्सपर्ट व्यू ले सकते हैं। सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड मशीनें भी नई तकनीक वाली है।

 मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. संतोष राय ऐसे डॉक्टर हैं, जो मानव सेवा के लिए जाने जाते हैं। डॉ. राय शहर में स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके इन्हीं प्रयासों की नई कड़ी बुंदेलखंड डायग्नोज सेंटर है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सेंटर का निरीक्षण किया और शहरवासियों के लिए शुरू होने जा रही जांच की नई सुविधाओं को बारीकी से समझा। 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. राय अस्पताल के संचालक डॉ. संतोष राय ने अतिथि का आभार माना। कार्यक्रम में नगर निगम के एमआईसी मेंबर शैलेष केशरवानी, पार्षद शैलेंद्र सिंह ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोली, सिविल सर्जन डॉ. ज्योति चौहान, डॉ. अखिलेश पटैरिया, डॉ. जीएस चौबे, डॉ. पीएस ठाकुर, डॉ. प्रदीप चौहान, डॉ. विजय शुक्ला, डॉ. दीपांशु दुबे, भाजपा नेता जाहर सिंह, सुखदेव मिश्रा, नेवी जैन, लक्ष्मण सिंह, नवीन भट्ट, जगन्नाथ गुरैया, अनुराग प्यासी,मुकेश साहू, राहुल साहू  आदि मौजूद थे। वहीं डायग्नोज सेंटर की टीम में संजय सिंह, श्रीकांत जैन, आकाश बजाज, डॉ. मनीष राय, डॉ. प्रतीक पटैरिया, डॉ. अंशुल नेमा, डॉ. निमिष गोयल, डॉ. रोहित नामदेव, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. आयुष चौहान और डॉ. अंजली यादव आदि उपस्थित रहे।
Share:

SAGAR: चाचा ने दो सगे भतीजों की लाठियो से पीट पीटकर की हत्या

SAGAR: चाचा ने दो सगे भतीजों की लाठियो से पीट पीटकर की हत्या


सागर। सागर जिले के देवरी इलाके के गौरझामर थाना क्षेत्र में चाचा ने फ़िल्मी स्टाइल में अपने सगे दो भतीजों का मर्डर कर दिया। दरअसल चाचा ने करीब दो दर्जन गुंडों के साथ अपनी भाभी और दो भतीजे को खदेड़कर बरकोटी बस स्टैंड के पास लाठियां और राडों से इस कदर पीटा की दोनों भतीजों को शरीर में गंभीर चोटें आई थी। जिनके हाथ-पैर फैक्चर हो गए थे। उन्हें देवरी के अस्पताल में भर्ती करने के बाद बीएमसी रैफर किया था। जहां दोनों भाई रामबाबू और राजा बाबू ने दम तोड़ दिया।  सगे भाइयों की जान जाने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को पुरानी रंजिश पर से अंजाम दिया गया।

सागर के गौरझामर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद की रंजिश में चाचा ने गुंडों के साथ मिलकर अपने ही दो भतीजों को लाठी-डंडों से इतना पीटा की दोनों की अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामले में पंचनामा बनाकर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार रामबाबू पुत्र रूपसिंग ठाकुर उम्र 26 साल और राजाबाबू ठाकुर उम्र 24 साल निवासी बिजौरा का अपने चाचा से विवाद चल रहा था।

मंगलवार को रंजिश के चलते चाचा ने करीब दो दर्जन गुंडों के साथ बरकोटी तिगड्डा पर दोनों भाइयों को घेर लिया। जहां उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर डंडे, लोहे की रॉडों से पीटा। दोनो को  बिजोरा से बरकोटी तक दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा। जब दोनों भाई सुरेंद्र सिंह के घर में घुस गए तो वहां दो जीपों से पहुंचकर करीब दो दर्जन गुंडों ने जमकर लाठियां और लोहे की रॉड बुरी तरह पीटा। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें मरा हुआ समझकर मारपीट करने वाले भाग गए। यही नहीं बचाने गयी माँ रेखा रानी
से भी पिटाई की गयी। मौके पर पहुंचे पिता रूप सिंह ने डायल 100 को सूचना दी। उनको देवरी अस्पताल में इलाज के बाद घायलों को बीएमसी भेजा था। जहां रामबाबू और राजा बाबू का दम निकल गया। मामले में पुलिस के अनुसार प्रकरण दर्ज कर मामले की   जाँच शुरू कर दी है आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
Share:

SAGAR: पत्रकार पर हुए प्रकरण दर्ज को लेकर, पत्रकारों ने जताई आपत्ति

SAGAR: पत्रकार पर हुए प्रकरण दर्ज को लेकर, पत्रकारों ने जताई आपत्ति

सागर । सागर जिले में  पत्रकारों पर मामले दर्ज किए जाने के मामले सामने आ रहे है। आज पत्रकारों ने एक मामले एसपी को ज्ञापन दिया और पत्रकारों को झूठे फसाने की बात रखी।
मामला सागर जिले का है ।जिसमें एक पत्रकार द्वारा कार्टून के माध्यम से अभिव्यक्ति की गई लेकिन पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर दिया गया जबकि वास्तविकता में ऐसा कोई मामला नहीं था।पत्रकार गजेंद्र ठाकुर द्वारा एक व्यवस्था को कार्टून के माध्यम से चिन्हित किया था। लेकिन पुलिस के खिलाफ बोलने पर पत्रकार को कानूनी कार्यवाही से गुजरना पड़ा। गजेंद्र ठाकुर के खिलाफ जैसीनगर थाना पुलिस द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर 295 ए ,153 ए, 505 का मामला पंजीबद्ध कर दिया
मामला दर्ज होने के बाद पत्रकार एकजुट हुए और  एसपी को ज्ञापन सौंपा के माध्यम से मांग की गई कि इस प्रकार से पत्रकारों पर यदि प्रकरण बनाए जाएंगे तो पत्रकार कार्य नहीं कर पाएंगे पत्रकारिता एवं कार्टून अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अंतर्गत आता है लेकिन पुलिस द्वारा संविधान के अनुरूप अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उक्त मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवम पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश पुलिस को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच कर एफआईआर रद्द करने की मांग की है।
Share:

मंत्री गोपाल भार्गव ने गाए दिवारी गीत , मोनियो का बढ़ाया उत्साह

मंत्री गोपाल भार्गव ने गाए दिवारी गीत , मोनियो का बढ़ाया उत्साह

सागर। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में दीवाली के बाद लोकगीतों और मोनिया  नाच खूब ग्रामीण अंचलों में होता है। गोवर्धन मेला में गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना के बाद क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना के लिए मोनियों के द्वारा दीवाली  लोक गीत गाया जाता है।



दीपावली के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मेलों का आयोजन परंपरानुसार किया जाता है।  लोक निर्माण एवं कुटीर ग्रामोद्योग विभाग के मंत्री श्री गोपाल भार्गव रहली के पटना ककरी में आयोजित मेले में शामिल  हुए और दिवारी गीत गाकर मौनियो का उत्साहवर्धन किया ।आयोजित मेले में सम्मिलित होकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। आयोजन में रहली नपा अध्यक्ष देवराज सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र जारोलिया, प्रह्लाद यादव सहित गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी सम्मिलित हुए ।
Share:

नायब तहसीलदार निलंबित, लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा था रिश्वत लेते◾ सागर कमिश्नर ने दिए आदेश

नायब तहसीलदार निलंबित, लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा था रिश्वत लेते
◾ सागर कमिश्नर ने दिए आदेश


सागर, 26 अक्टूबर 2022
कमिश्नर सागर संभाग  श्री मुकेश शुक्ला ने  कलेक्टर  पन्ना के प्रस्ताव पर  श्री रविशंकर शुक्ला, नायब तहसीलदार गुनौर एवं प्रभारी तहसीलदार रैपुरा (तत्का० ना०तह० वृत्त सलेहा तहसील गुनौर) जिला पन्ना को निलंबित कर दिया है। नायब तहसीलदार  के विरूद्ध  पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन सागर  में दर्ज अपराध में अभियोग पत्र  विशेष न्यायालय पन्ना में प्रस्तुत किया गया है।
श्री रविशंकर शुक्ला नायब तहसीलदार गुनौर एवं प्रभारी तहसीलदार रैपुरा (तत्का० ना०तह० वृत्त सलेहा तहसील गुनौर) जिला पन्ना को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 ( 1 ) बी के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
  श्री शुक्ला के निलंबन काल में उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय जिला पन्ना निर्धारित किया गया है। निलम्बन अवधि में श्री शुक्ला को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।     

ये है मामला 

लोकायुक्त पुलिस ने 25 जनवरी 22 को गुन्नौर नायब तहसीलदार रवि शंकर शुक्ला ने ब्रजबिहारी प्रजापति से जप्त बालू से भरे ट्रेक्टर-ट्राली को छोड़ने के एवज में 35 हजार रुपये की मांग की थी। सौदा 25 हजार में तय हुआ।नायब तहसीलदार प्रजापति पर पैसों के लिए दबाब बनाने लगा। इससे तंग आकर प्रजापति ने सागर लोकायुक्त से शिकायत की।टीम ने पहले मामले की जांच की और फिर योजना बनाकर उनकी घर जा पहुंची। जैसे ही नायब तहसीलदार ने प्रजापति से रिश्वत के पैसे लेने के लिए हाथ बढ़ाया उसे रंगेहाथों धर दबोचा। नायब तहसीलदार के हाथ धुलवाए गुलाबी हो गए।इसके बाद टीम उसे गुन्नौर थाना ले गई ।फिलहाल कार्रवाई जारी है। नायब तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। 
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive