Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: एल एण्ड टी फायनेंस कंपनी में धोखाधड़ी करने वाले कर्मचारी को सजा


Sagar: एल एण्ड टी फायनेंस कंपनी में धोखाधड़ी करने वाले कर्मचारी को  सजा


सागर, 12 जून 2023 । धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गौरव सिंह चौहान को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला-सागर सुरभि सिंह सुमन की अदालत ने दोषी करार देते हुये भा.द.वि. की धारा-406 के तहत 02 वर्ष का साधारण कारावास एवं पॉच सौ रूपये अर्थदण्ड की सजा से दंडित किया है। । मामले की पैरवी सहा.जिला लोक अभियोजन अधिकारी सचिन गुप्ता ने की।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादी रमेश सोनी ने दिनांक 28.09.15 को इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एल एण्ड टी फायनेंस कंपनी भगवानगंज में कलेक्शन मैनेजर के पद पर पदस्थ था उसकी कपनी में गौरव चौहान निवासी वन विभाग कालोनी तिली रोड सागर का 25 सितम्बर 2014 से कलेक्शन अधिकारी के पद पर पदस्थ होकर कार्य करता थाण् उसने दिनांक 05.05.15 से 01.08.15 के बीच कंपनी के ऋणदाताओं की किश्त की वसूली कर मोबाईल डिवाईज से उन्हें रसीदें देकर पैसे प्राप्त किया और यह पैसा फायनेंस कंपनी के आई सीण्आईण्सीण्आईण् बैंक खाते में जमा नहीं किया। अभियुक्त गौरव चौहान ने ऋणदाताओं से कलेक्शन कर कुल 8,40,000 रूपये बैंक खाता में जमा नहीं किये गये थे।  उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेख किये गये, घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर थाना-केन्ट द्वारा भा.दं.सं. की धारा- 406 का अपराध आरोपी के विरूद्ध दर्ज करते हुये विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेश किया। अभियोजन द्वारा अभियोजन साक्षियों एवं संबंधित दस्तावेजों को प्रमाणित किया गया एवं अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया ।  जहॉ विचारण उपरांत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला-सागर सुरभि सिंह सुमन की न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुये उपर्युक्त सजा से दंडित किया है।
                                                                     





Share:

Video: पिता और दादा से आगे निकला दिग्विजय सिंह का पोता: छह साल की उम्र में दिया भाषण

Video: पिता और दादा से आगे निकला दिग्विजय सिंह का पोता:  छह साल की उम्र में दिया भाषण

तीनबत्ती न्यूज
राजगढ़,12 जून ,2023: पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीटर व फेसबुक हैंडल से अपने छह वर्षीय पोते सहस्त्रजय का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपना दूसरा भाषण देते हुए नज़र आ रहे है। इसके पूर्व में वे अपना पहला भाषण जयवर्धन सिंह के साथ एक धार्मिक आयोजन में देते हुए नज़र आए थे, जिसमें उन्होंने कहा था, मैं अपने दाता (पिता) के साथ यहां स्पीच (भाषण) देने आया हूं। उनका भाषण सुनने के बाद आसपास खड़े लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया था। 





पहले भाषण का वीडियो केवट राज जयंती के मौके का था। वहीं, दूसरा वीडियो हाल ही में राघोगढ़ में आयोजित कायस्थ समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह का है, जहां उन्होंने अकेले पहुंचकर अपना भाषण दिया।


भाषण में दिग्विजय के पोते कहते नजर आ रहे हैं कि मैं पहला भाषण देने केवट समाज के मंदिर में आया था, जहां भाषण दिया था लेकिन यह मेरा पहला भाषण ही कहा जाएगा। मेरे दादा (पिता) के बिना। मैं आज दो कार्यक्रम में जाऊंगा, एक तो यहां और दूसरे कार्यक्रम में शाम 5:00 बजे जाऊंगा। चित्रगुप्त मंदिर में आया मुझे बहुत सारे लोग मिले। सब ने मुझे मालाएं पहनाईं। थोड़े मेरे से बड़े मिले,थोड़े मेरे से छोटे मिले, बोलो राघौजी महाराज की जय बोलो सभी संतों की जय बोलो बागेश्वर धाम की जय।


बताया जा रहा है कि बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जब राघोगढ़ किले पर आए थे, तो सहस्त्रजय ने उनसे काफी बातें की और वे हनुमान चालीसा का पाठ भी करने लगे हैं। दिग्विजय सिंह ने सहस्त्रजय के हाल ही में कार्यक्रम में दिए गए भाषण का वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पोता तो दादा और पिता से भी आगे निकल गया, इस उम्र में हमने कभी भाषण देने का नहीं सोचा है। प्रभु नज़र न लगे। दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद उनके पोते सुर्खियों में हैं और उनकी राजनीति में एंट्री भी बताई जा रही है और लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नज़र आ रहे हैं।

_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


Share:

सागर: फिर 108 एंबुलेंस में ही महिला को प्रसव , स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव

सागर: फिर 108 एंबुलेंस में ही महिला को प्रसव , स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव

सागर,12 जून ,2023 :सागर जिले में एक बार फिर 108 एंबुलेंस में महिला का पर्व हुआ। जच्चा बच्चा दोनो स्वास्थ्य है।  स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर प्रसव कराने पहुंची महिला को दर्द ना होने पर  महिला भारती को शाहपुर से सागर किया रेफर किया कुछ किलोमीटर चलते ही टोल टैक्स के पास महिला भारती पति पूरन गौड़ उम्र 24 साल निवासी डांगीडेहर प्रसव कराने शाहपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी । वहा से महिला हो दर्द नही होने पर  भारती पति पूरन गौड़ को सागर रेफर 108 एंबुलेंस से सागर भेजा जा रहा था।  शाहपुर से कुछ ही किलोमीटर चलते टोल टैक्स के पास महिला को अत्यधिक पीड़ा होने लगी।

 108 एंबुलेंस के ईएमटी भगीरथ लोधी और पायलट दीवान लोधी ने गाड़ी रोक कर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया और  मकरोनिया स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहा पर मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं परिवार वालों ने 108 एंबुलेंस स्टाफ की सराहना की और धन्यवाद दिया।
Share:

दोनो भाई बहिन राहुल–प्रियंका झूठे, दोनो ने नर्मदा किनारे झूठ बोला ▪️प्रियंका गांधी की सभा पर मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान▪️चुनावी हिंदुत्व दिखा रही है कांग्रेस

दोनो भाई बहिन राहुल–प्रियंका झूठे, दोनो ने नर्मदा किनारे झूठ बोला 

▪️प्रियंका गांधी की सभा पर मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान
▪️चुनावी  हिंदुत्व दिखा रही है कांग्रेस

तीनबत्ती न्यूज
सागर,12 जून ,2023 । मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी आयोजन के जरिए चुनावी शंखनाद शुरू किया है। जबलपुर में आज अभूतपूर्व आयोजन हुआ। इस आयोजन को घेरते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दोनो भाई बहिन झूठ बोलने का काम कर रहे है।

                 मंत्री भूपेंद्र सिंह

उन्होंने आज सागर में मिडिया से चर्चा में कहा कि राहुल गांधी ने 5 अक्टूबर 2018  को मां नर्मदा किनारे  कसम खा कर कहा था कि हमारी सरकार बनते ही 10 दिन में 2 लाख किसानों के कर्जे माफ कर देंगे , अन्यथा सीएम बदल देंगे। उन्होंने मंच से  ही दिन भी गिनाए थे कहा था कि सीएम को कान पकड़कर हटा देंगे। इसके बाद कमलनाथ की सरकार बनी। लेकिन दस दिन में किसानों का कर्ज माफ नही हुआ और न ही सीएम को हटाया गया। बल्कि प्रदेश के 11 लाख किसान डिफाल्टर हो गए। 
उन्होंने कहा कि  अब  सीएम शिवराज ने यह निर्णय लिया  है कि डिफाल्टर किसानों  के 2 हजार करोड़ की राशि भरेंगे।  इससे  11 लाख किसान कर्ज माफी या ओवर् डयू से मुक्त होंगे। 


अब प्रियंका आई झूठे वादे करने

मंत्री भूपेंद्र  सिंह  ने कहा कि अब जबलपुर प्रियंका गांधी आई है। मां  नर्मदा किनारे झूठे वादे का काम कर रही है। पहले  2018 में राहुल ने और अब  2023 में प्रियंका गांधी चुनावी ढोंग ,चुनावी हिदुत्व और पूजा अर्चना कर रही है। इनकी धर्म में सिर्फ चुनावी आस्था है। मंत्री ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद चुनाव वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाए ।
बीजेपी सरकार चुनावी वादे पूरा कर रही है। दोनो भाई बहिन झूठ बोलने का काम कर रहे है। एमपी की जनता अब दुबारा धोखा नहीं खाजएंगे।


कर्नाटक और हिमाचल के वादों में जोड़ी शर्ते


                 मंत्री भूपेंद्र सिंह

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने  कर्नाटक, और हिमाचल  में जो वादे किए वो पूरा नहीं कर पा रहे है। अब उनमें शर्ते जोड दी है।  जो भी घोषणाएं की उनमें शर्ते लगाने का काम किया है। इन राज्यों में लोगो को लाभ नहीं मिल रहा है। बिजली की दर बढ़ा दी। 


शिवराज सरकार कर रही है वादे पूरा

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लाडली बहना के माध्यम से प्रदेश खाते में 1500 करोड़ की राशि जारी की गई। इससे  बहनों में उत्साह  और आत्मविधावस बढ़ा है। कांग्रेस झूठे वादे करती है।  एमपी की जनता सब जानती है। जनता पिछला धोखा नहीं भूली है। आगे अब दुबारा धोखा नहीं खाएगी। 
 


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

प्रियंका गांधी की सभा के लिये सेवादल का जत्था जबलपुर रवाना

प्रियंका गांधी की सभा के लिये सेवादल का जत्था जबलपुर रवाना


सागर,11 जून 2023। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी जी के जबलपुर दौरे में सम्मिलित होने राघौगढ से जबलपुर जाते हुये पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह जी का सागर के बम्हौरी तिराहे पर शहर और ग्रामीण कांग्रेस सेवादल ने अगवानी की और उन्ही के काफिले के साथ जबलपुर के लिये प्रस्थान किया।
इस मौके से प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित, शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव,राजीव हजारी,अनिकेत जैन,रानू,नितिन पचौरी,कल्लू पटेल,प्रीतम यादव,आनंद हेला,लल्ला यादव,शुभम जाटव,आकाश जाटव,सुनील ठाकुर,छोटू वाल्मीकि,सीनू वाल्मीकि, अभिषेक जैन आदि उपस्थित रहे।
Share:

SAGAR: छोटी तलैया में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत

SAGAR: छोटी तलैया में  नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत

तीनबत्ती न्यूज
सागर ,11 जून ,2023 : सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के आसोली घाट गांव में 3 मासूम बच्चों की छोटी तलैया में डूबने से मौत हो गई। इसमें एक बच्चा पांच बहनों में इकलौता भाई है, तो दूसरा बच्चा चार बहनों मैं एक भाई था। वह अपने मामा के यहां गर्मियों की छुट्टी के लिए आया हुआ था। नहाते समय गहराई में चले गए बच्चे असोली घाट गांव के पास करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर खेत में बनी छोटी तलैया में नहाने गए तीनों बच्चे घर से बिना बताए नहाने के लिए गए थे। नहाते समय गहराई में जाने की वजह से यह बच्चे डूब गए वहीं से निकल रही एक बच्ची ने जब इनके लिए देखा, तो उसने इनके घर वालों को सूचना दी। इसके बाद गांव वाले पहुंचे और ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने तीनों बच्चों के लिए मृत घोषित कर दिया। 


गांव में छाया मातम
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद एसडीएम मनोज कुमार चौरसिया, नायब तहसीलदार दिनेश चंदेल, देहात थाना प्रभारी नितिन पाल, शहरी पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची।

रात में ही कराए जा रहे पोस्टमार्टम

खुरई एसडीएम मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि यह घटना बहुत दुखद है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे है। परिजनों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि छोटी तलैया में करीब 5 फीट तक पानी था। जिसमें डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गई। कलेक्टर से विशेष स्वीकृति के बाद अब रात 9 बजे तीनों बच्चों के पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं।


बड़ी मन्नत के बाद हुआ था रोहन

 जानकारी के मुताबिक, रोहन पिता राजकुमार चढ़ार (8) जो अपनी पांच बहनों में एक भाई था। गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कल्पना तिवारी ने बताया कि रोहन की मां आंगनवाड़ी सहायिका है। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर मन्नत के बाद रोहन हुआ था। वह पांच बहनों में सबसे छोटा था । उसकी मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। रोहन चढ़ार गांव में ही तीसरी कक्षा में पढ़ता था और उसी के खेत में छोटी तलैया बनी हुई थी। जहां वह नहाने गांव आया हुआ था।


मामा के यहां आया हुआ था आदर्श

इस घटना में 8 वर्षीय आदर्श उर्फ थान सिंह पिता मुन्ना अहिरवार निवासी मूडरा जरुआखेड़ा की मौत हो गई। वह अपने मामा के गांव आसोली घाट आया हुआ था। वह चार बहनों में एक छोटा भाई था। मृतक के पिता मुन्ना अहिरवार ने बताया कि बड़ी मन्नत के बाद चार बहनों के बाद लड़का हुआ था। इसकी मौत के बाद सब कुछ बर्बाद हो गया।
उन्होंने बताया कि करीब पांच दिन पहले आदर्श को उसकी नानी और मामा अपने साथ ले गए थे। वह दूसरी कक्षा में पास हो गया था और तीसरी कक्षा में पहुंचा था वह बहुत खुश था कि आने वाले कुछ समय के बाद ही स्कूल खुलने वाले थे। 



Share:

डाॅ. शरद सिंह की पुस्तक " भारत के आदिवासी क्षेत्रों की लोककथाएं’’ पढ़ाई जा रही है सिक्किम विश्वविद्यालय तथा सेंट्रल यूनीवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में

डाॅ. सुश्री शरद सिंह की पुस्तक  " भारत के आदिवासी क्षेत्रों की लोककथाएं’’ 
पढ़ाई जा रही है सिक्किम विश्वविद्यालय तथा सेंट्रल यूनीवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में 

तीनबत्ती न्यूज
 सागर,11 जून ,2023 । सागर निवासी देश में ख्यातिप्राप्त प्रतिष्ठित हिन्दी लेखिका डाॅ. (सुश्री) शरद सिंह की पुस्तक ‘‘भारत के आदिवासी क्षेत्रों की लोककथाएं’’ सिक्किम विश्वविद्यालय के हिन्दी के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के थर्ड सेमेस्टर में संदर्भ ग्रंथ के रूप में पढ़ाई जा रही है। इसी प्रकार उनकी यही पुस्तक सेंट्रल यूनीवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार, गया के स्नातकोत्तर हिन्दी पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर में अनुशंसित सहायक ग्रंथ के रूप में शामिल है। डाॅ. सुश्री शरद सिंह की बहुचर्चित पुस्तक ‘‘भारत के आदिवासी क्षेत्रों की लोककथाएं’’ नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली से सन् 2009 में प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक में लेखिका ने उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक समूचे भारत की चालीस आदिवासी क्षेत्रों की लोककथाएं रोचक ढंग से हिन्दी में लिखी हैं। इस पुस्तक की लोकप्रियता विदेशों तक है। डाॅ शरद सिंह ने बताया कि इसी पुस्तक के संबंध में उनके पास जेरूसलम विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका सुश्री मरीना रिमशा का ईमेल आया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि-‘‘मैं जेरूसलम के विश्वविद्यालय की हिंदी भाषा और साहित्य की प्राध्यापिका हूं। इस सेमेस्टर हम आदिवासी साहित्य पढ़ रहे हैं। जब मैंने कुछ साल पहले आदिवासी साहित्य पर कुछ लेक्चर सुने तो वहां आपकी किताब ‘भारत के आदिवासी क्षेत्रों की लोककथाएं’ से तीन छोटी-सी अंदमानी लोककथाएं पढ़ी गई थीं। मैं अपने विद्यार्थियों के साथ वही कहानियां पढना चाहती हूं।’’
      यह सागर नगर के लिए गर्व का विषय है कि सुश्री शरद सिंह की पुस्तकें देश-विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में रुचिपूर्वक पढ़ाई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि उनकी अब तक विभिन्न विषयों एवं विविध विधाओं में 57 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और वे लेखन कार्य में निरंतर सक्रिय हैं। डॉ.शरद सिंह को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सागर के साहित्यकारों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली सौगातें : मुख्यमंत्री काआभार जताया, मंत्री और विधायको ने▪️प्रदेशव्यापी आंदोलन खत्म कराया था मंत्री भूपेंद्र सिंह ने

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली 
सौगातें : मुख्यमंत्री काआभार जताया, मंत्री और विधायको ने

▪️प्रदेशव्यापी आंदोलन खत्म कराया था मंत्री भूपेंद्र सिंह ने


सागर, 11 जून 2023 । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मांगों के अनुरूप उनके हित में अनेक निर्णय लेने पर मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह,विधायक शैलेंद्र जैन प्रदीप लारिया आदि ने आभार जताया है। 

सागर से खत्म कराया था प्रदेशव्यापी आंदोलन 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त  किया है। उल्लेखनीय है कि विगत 6 अप्रैल को मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के धरनास्थल पर पहुंचकर उनकी प्रदेश व्यापी हड़ताल को समाप्त कराया था । उनकी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री चौहान से विस्तार से चर्चा  भी की थी।
 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने  आज भोपाल में  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं की पंचायत आयोजित कर उनके हित में अनेक बड़ी घोषणाएं की हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों का मानदेय बढ़ाकर 13 हजार रुपए और  सहायिका बहनों का मानदेय 6500 रुपए कर दिया गया है। सेवानिवृत्त होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 1.25 लाख रुपए और सहायिकाओं को 1 लाख रुपए की राशि देने का निर्णय लिया गया है। सभी कार्यकर्ता/सहायिका बहनों का 5 लाख रुपए तक के  स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा  कराया जाएगा। सहायिकाओं को पदोन्नति में आरक्षण 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की  गई है।  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिकाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ देने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।


      मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि उनके भाई मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बहनों को दिए गये आश्वासन को उनकी अपेक्षा से कहीं अधिक पूरा किया है।  यह सिद्ध कर दिया है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की संवेदनशीलता और वचनबद्धता अद्वितीय है।


विगत अप्रैल माह में लंबे समय से चल रही प्रदेश व्यापी हड़ताल खत्म कराने सागर के तीन मढ़िया स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने आंदोलनकारी संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मोबाइल फोन पर सीधी बात की थी। इस चर्चा में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा था कि हमारी इन बहिनों से कह दो कि जो तुम लोग मांग रही हो, उससे कहीं अधिक तुम्हारा भाई जल्दी ही तुम्हें देगा। आज उन्होंने अपनी बात को चरितार्थ कर दिखाया।

 मंत्री गोपाल  भार्गव ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं की वेतन वृद्धि एवं अन्य सुविधाएं देने पर लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान   को धन्यवाद देते हुए आभार जताया एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।


लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री  श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त  करते हुए कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का दर्द समझते हुए आज उनको यह सौगात दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहनों को तोहफा देने के बाद आगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों का मानदेय बड़ाकर 13 हजार रुपए एवं सहायिका बहनों का मानदेय 6500 रुपए कर दिया है साथ ही कार्यकर्ता बहन की सेवा निवृत्ति पर एक मुश्त 1.25 लाख रुपए एवं सहायिका बहनों की सेवा निवृत्ति पर 1 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है। 

इन बहनों को 5 लाख रुपए का  स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा कराया जा रहा है। इसके साथ ही आंगनवाड़ी सहायिका बहनों को पदोन्नति में आरक्षण 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इस अवसर मंत्री श्री  भार्गव ने सागर जिले सहित समस्त मध्यप्रदेश  की सभी आगनवाड़ी बहनों को बधाई दी है।


विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने  जताया आभार और आंगनवाड़ी बहनों को दी बधाई

      विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को तोहफा देने के बाद आगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों को एक बड़ी सौगात दी है। विधायक श्री जैन ने सागर नगर की सभी आगनवाड़ी बहनों को बधाई दी है। विधायक श्री जैन विगत लंबे समय से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों की मांगों का समर्थन करते हुए आए हैं उन्होंने इन बहनों के प्रत्येक आंदोलन में उनके भाई के रूप में पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया और उनकी मांगों से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह को अवगत करा कर उनसे इनके पक्ष में अविलंब निर्णय लेने का आग्रह किया था।


विधायक प्रदीप लारिया ने दी बधाई



 नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया  ने मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री  श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की लाडली बहनों को तोहफा देने के बाद आगनवाड़ी में कार्यरत कार्यकर्ता और सहायिका बहनों को एक बड़ी सौगात दी है। सागर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी कार्यकर्ताओं ने किया था। अब उनकी मुरादे सीएम ने पूरी कर दी है। 


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive