Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Video:वंदे भारत ट्रेन के कोच में लगी आग: बीना के आस: कमलापति से निजामुद्दीन जा रही थी , सभी यात्रियों को निकाला सुरक्षित
वृद्धाश्रम के वृद्धों एवं दिव्यांग विद्यालय के बच्चों के साथ विधायक शैलेंद्र जैन ने मनाया जन्मदिन
जो कार्य राजा-महाराजाओं, नवाबों और पिछली सरकारों ने मिलकर नहीं किया वो बीते 20 सालों में हमने कर दिखाया: सीएम शिवराज सिंह▪️2771 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन
▪️2771 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

____________
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कुक्षी माईक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना प्रधानमंत्री जी के "पर ड्रॉप मोर क्रॉप" (पानी की प्रति बूंद से अधिक फसल) पर आधारित है। इसी मंत्र को अपना संकल्प बनाते हुए मध्यप्रदेश सरकार सिंचाई के क्षेत्र में नवाचार कर पानी की हर बूंद को उपयोगी बना रही है। सरकार की इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण बन रही हैं म.प्र. में सफलता के साथ संचालित माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाएँ। कुक्षी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना की सम्पूर्ण जल वितरण प्रणाली भूमिगत पाईप लाईन पर आधारित है और प्रत्येक 2.5 हेक्टेयर चक तक किसान को 23 मीटर दाबयुक्त जल उपलब्ध होगा। दाबयुक्त जल से किसान, माईक्रो सिंचाई के अंतर्गत स्प्रिंकलर का लाभ ले सकेंगे तथा कम जल में अधिक सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस पद्धति से सिंचाई मिलने पर किसान को खेत समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी। पाईप नहरों के लिए स्थाई भू-अर्जन नहीं किया जाएगा। परियोजना से कुक्षी तहसील के 96 ग्रामों के 39 हजार 854 हेक्टेयर क्षेत्र में, गंधवानी तहसील के 79 ग्रामों के 35 हजार 149 हेक्टेयर क्षेत्र में, विधानसभा क्षेत्र कुक्षी के 24 ग्रामों के 7248 हेक्टेयर क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र गंधवानी के 151 ग्रामों के 67 हजार 752 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि मेघनाद घाट का विकास किया जाएगा और यहाँ से सरदार सरोवर तक क्रूज चलाया जाएगा।
______________
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गत 20 वर्षों में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव हुए हैं। अकेले धार जिले में 1 हजार 268 करोड़ से अधिक की लागत से लगभग 3 हजार 300 किमी लम्बाई की कुल 835 सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन किया गया है। जिले में 196 करोड़ 62 लाख रु. की लागत से 117 पुलों का निर्माण किया गया है। विद्युत अधोसंरचना के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर 333 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। जिले में 216 करोड़ रुपए की लागत से 54 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। फीडर विभक्तीकरण के 85 करोड़ की लागत के 311 कार्य पूर्ण किए गए हैं। इसके अलावा 519 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित 78 सिंचाई परियोजनाओं से 29 हजार 790 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित की गई। वर्तमान में 905 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से 22 सिंचाई परियोजनाएँ निर्माणाधीन हैं। जल जीवन मिशन में जिले में अब तक 2 लाख 63 हजार 783 परिवारों तक नल का शुद्ध जल पहुँचाया जा चुका है। जिले में 15 सीएम राइज विद्यालय प्रारम्भ हुए। लगभग 237 करोड़ रुपए की लागत से एकलव्य विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर,आश्रम, क्रीडा परिसर एवं छात्रावासों का निर्माण किया गया है। धार में मेडिकल कॉलेज बनेगा।लगभग 71 करोड़ रुपए की लागत से कुल 529 स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण एवं उन्नयन किया गया है। जिले के लगभग 11 लाख 40 हजार हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। आयुष्मान योजना में 15 हजार से अधिक मरीजों का निःशुल्क इलाज हुआ है।
MP: डेड बॉडी निकालने नदी में उतरे टीआई आर आर वास्कले की डूबने से मौत
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये प्रदेशवासियों की ज़िंदगी में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" मंत्र को आत्मसात करके हम आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही जन-कल्याण, सुराज और विकास को शासन का आधार-स्तंभ बनाकर जनता के जीवन को बदलने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नर्मदा जल को क्षिप्रा नदी तक ले जाने के दुष्कर कार्य को सरकार ने कर दिखाया है। इतना ही नहीं निमाड़, मालवा, क्षेत्र में नर्मदा जल जहाँ नहरों से नहीं पहुँचाया जा सकता वहाँ पाइपों से मोटर लगाकर पहुँचाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असंभव शब्द मेरे शब्दकोष में है ही नहीं। धार जिले के एक-एक गाँव में सिंचाई एवं पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेघनाद घाट में आज कुक्षी माइक्रो उद्घवहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया गया है। हम किसानों की बेहतरी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, जो पहले 4 हजार रुपए थी, उसको बढ़ाकर 6 हजार रुपए किया है। प्रधानमंत्री किसान योजना सहित इसे मिलाकर अब किसानों को 12 हजार रुपए मिला करेंगे। पहले किसानों को 16 प्रतिशत ब्याज पर कर्जा मिलता था, जिसे हमने शून्य प्रतिशत कर दिया है। पिछली सरकार द्वारा कन्या विवाह योजना, संबल योजना, लेपटॉप वितरण बंद कर दिए गए थे, जिन्हें हमने पुनः आरंभ किया हैं। अभी 20 जुलाई को मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरित किए जाएंगे।
साप्ताहिक राशिफल : 17 जुलाई से 23 जुलाई 2030 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय
मुख्यमंत्री ने नर्मदा पूजन किया, चुनरी चढ़ाई, भजन गाए
भूमि-पूजन के पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान मेघनाद घाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर माँ नर्मदा को 551 मीटर चुनरी चढ़ाई। नर्मदा तट पर भजन मंडली द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने बचपन का पसंदीदा भजन "राम भजन सुखदायी - जपो रे मेरे भाई" गाया।
मुख्यमंत्री ने किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कुक्षी तहसील के ग्राम चंदनखेड़ी के मेघनाद घाट पर पारिजात का पौधा रोपित किया। पौध-रोपण के लिए यहाँ 175 गाँवों की मिट्टी लाई गई थी। मुख्यमंत्री रविवार को कुक्षी तहसील के ग्राम निसरपुर के ग्राम चंदनखेड़ी आये थे।
औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, राज्यसभा सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद श्री छतरसिंह दरबार, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, सर्वश्री मनोज सोमानी, मुकाम सिंह किराड़े, वीरेंद्र सिंह बघेल, जयदीप पटेल, संभाग आयुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा, आईजी श्री राकेश गुप्ता जन-प्रतिनिधि और विशाल जन-समुदाय उपस्थित था।
Sagar: भीषण सड़क हादसा: छह की मौत ,एक घायल :ट्रक और कार की भीषण टक्कर▪️अमरदीप ट्रेवल्स के अतुल दुबे की थी कार
MP: डेड बॉडी निकालने नदी में उतरे टीआई आर आर वास्कले की डूबने से मौत
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने NEW फेसबुक पेज और ट्वीटर से जुड़ने लाईक / फॉलो करे
साप्ताहिक राशिफल : 17 जुलाई से 23 जुलाई 2030 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय
खुरई नपा से जुड़े 12 गावों में सामुदायिक भवन बनेंगे - मंत्री भूपेन्द्र सिंह▪️नपा परिषद और अन्त्योदय समिति की संयुक्त बैठक▪️भाजपा के मोर्चों व एल्डरमेनों को गति प्रदान करने प्रभारियों की घोषणा की
▪️नपा परिषद और अन्त्योदय समिति की संयुक्त बैठक
सागर 15 जुलाई 2023 : खुरई नगरपालिका में परिसीमन के बाद जोड़े गए सभी 12 गांवों में विवाह आदि समारोहों के लिए हाल व दस बारह कमरों वाले बड़े सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। आगामी 23 जुलाई को हनौता बांध पर्यटन स्थल पर 25 एकड़ में निर्मित स्मृति उद्यान में खुरई के सभी वार्डों के नागरिक अपने पूर्वजों की स्मृति में 2000 वृक्षों का रोपण करेंगे। यह जानकारी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई आडिटोरियम में आयोजित नगरपालिका परिषद तथा दीनदयाल अंत्योदय समितियों की संयुक्त बैठक में दी।
बैठक में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हनौता बांध स्थल को पर्यटक स्थल बनाने के लिए वहां गार्डन, रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल, बोटिंग, हाल , बच्चों के मनोरंजन के झूले आदि सभी साधन उपलब्ध होंगे। इस पिकनिक स्थल पर एक साथ बड़ी संख्या में आने वाले परिवारों के लिए अलग-अलग स्थल उपलब्ध रहेंगे। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि प्रत्येक वार्ड के पार्षद को उनके वार्ड से 75 ऐसे इच्छुक लोगों की सूची 18 जुलाई तक नगर अध्यक्ष को सौंपना है जो अपने पूर्वजों की स्मृति में हनौता बांध पर्यटन स्थल पर बन रही वाटिका में वृक्ष लगाना चाहते हैं। इन लोगों के नामों की तख्तियां, पौधा, गड्ढा आदि के सभी इंतजाम खुरई नगरपालिका की ओर से होंगे। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निरंतर चलेगा। अगले दिन खुरई नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह बैठक खुरई नगर के विकास की आगे की कार्ययोजना व जनप्रतिनिधि के नाते हमारे दायित्वों के विषय पर आयोजित की गई है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों, एल्डरमैनों व अंत्योदय समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने निर्विरोध चुन कर आप सभी पर जो विश्वास सौंपा है उसके अनुरूप दायित्व क्या हम निभा पा रहे हैं,यह सभी पार्षदों को सोचना चाहिए। आपका काम रोड, नाली बनवाने से भी सेवा और सुशासन से अधिक वार्ड को आदर्श बनाने का है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सभी पार्षद अनिवार्य रूप से प्रतिदिन सुबह दो घंटे वार्ड का भ्रमण करें। वार्ड में बिजली, पानी, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पार्कों, जिम, बैडमिंटन कोर्ट का मेंटेनेंस आदि जनसुविधाओं के साथ चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता, सरकारी संस्थाओं के कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करें और सभी में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
शहरी व ग्रामीण अंत्योदय समितियों को भी इन सभी कार्यों की निगरानी व समन्वय स्थापित कर विकास को गति देने का कार्य करना है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खुरई के छह विभिन्न क्षेत्रों में 15 अगस्त से संजीवनी क्लीनिक आरंभ होंगी जिनमें डॉक्टरों द्वारा उपचार व दवा निशुल्क दी जाएगी। 20 जुलाई के पहले गरीबों के लिए 5 रुपए में भरपेट भोजन की योजना के तहत पठार क्षेत्र में दीनदयाल रसोई आरंभ हो जाएगी।
मंत्री श्री सिंह ने सभी से कहा कि लाड़ली बहना के फार्म 25 जुलाई से पुनः भरे जाएंगे । इसमें 21 वर्ष तक की बहनें, 5 एकड़ तक की भूमि व ट्रैक्टर की मालिक बहनें भी फार्म भरने के लिए पात्र होंगी। अगले सप्ताह से खुरई में आवासीय पट्टे वितरण का कार्य भी आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद, एल्डरमैन व अंत्योदय समिति सदस्य 17 जुलाई को स्कूल चलें अभियान में सक्रियता से हिस्सा लें। मंत्री श्री सिंह ने सभी को निर्देश दिए कि अपने वार्ड के 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों की सूची 20 जुलाई तक बना कर भेजें।
मंत्री श्री सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से नगर व अपने वार्ड के ऐसे आवश्यक विकास कार्य पूछे जो तात्कालिक आवश्यकता के हों। इसमें महत्वपूर्ण सुझाव व मांगे आईं जिनको मंत्री श्री सिंह ने स्वीकृत किया। कई वार्डों में आंगनवाड़ी भवन, सीसी रोड, सामुदायिक भवन स्वीकृत किए। खिमलासा मार्ग और सागर मार्ग को जोड़ने के लिए बायपास निर्माण कार्य के लिए मंत्री श्री सिंह ने सैद्धांतिक सहमति दी और परीक्षण के निर्देश दिए।
बैठक में अंत्योदय समिति अध्यक्ष गोपाल नेमा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीबाई अहिरवार, नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि संजय समैया, दीनदयाल अंत्योदय समिति ग्रामीण अध्यक्ष हरिशंकर जी, देशराज यादव, एसडीएम मनोज चौरसिया, सीएमओं दुर्गेश सिंह, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण जैन गढ़ौला, जनपद सीईओ मीना कश्यप, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद, जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, एई कुलदीप सिंह, धमेन्द्र सिंह निर्तला, तरनजीत सिंह छावड़ा, प्रभु चौधरी, अखिलेश पण्डा, मुन्नालाल कुशवाहा, विजय अहिरवार, निर्मल राज अहिरवार, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती कुंवरबाई, पप्पू दुबे, रन्धीर सिंह ठाकुर, आकाश परिहार, भूपेन्द्र ठाकुर, मिन्दर रजक, नर्वदा सेन, प्रमोद सोनी सहित अनेक जन उपस्थित थे।
खुरई। खुरई ऑडिटोरियम में आयोजित नगरपालिका परिषद तथा दीनदयाल अंत्योदय समितियों की संयुक्त बैठक के दौरान मंत्री श्री सिंह ने पार्षद देशराज यादव को नगरपालिका में पार्षद दल का नेता व सचेतक नियुक्त किए जाने की घोषणा की। सभी छह एल्डरमैनों को छह ऐसे वार्डों के प्रभार सौंपे जिनमें पार्षदों को सशक्त बनाने की आवश्यकता लग रही थी। मंत्री श्री सिंह ने खुरई भाजपा के सभी अनुषांगिक संगठनों को गति प्रदान करने के लिए सभी के प्रभारियों की घोषणा बैठक में की। पार्टी की ओर से नगरपालिका प्रभारी संजय समैया बाबा को नियुक्त किया गया है। एल्डर मैन गब्बर सिंह को प्रताप वार्ड, नर्बदा सेन को कबीर वार्ड, आकाश परिहार को रानी अवंति बाई वार्ड, बल्ली सोनी को वीर सावरकर वार्ड, भूपेंद्र ठाकुर गोलू को विनोबा भावे वार्ड और मिंदर रजक को आचार्य विनोबा भावे वार्ड की जिम्मेदारी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा सौंपी गई है।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी खुरई नगर एवं ग्रामीण में मण्डल मोर्चा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिनमें युवा मोर्चा के नगर प्रभारी सोना यादव, ग्रामीण प्रभारी कुंजन सिंह कुर्मी करैयागूजर, महिला मोर्चा नगर प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा, ग्रामीण मोर्चा प्रभारी श्रीमती प्रवेशरानी पटैरिया, किसान मोर्चा नगर प्रभारी रविन्द्र चौरसिया, ग्रामीण मोर्चा प्रभारी अविनाश राजपूत गढौलाजागीर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर प्रभारी पप्पू पटैल, ग्रामीण मोर्चा प्रभारी ओमप्रकाश सिंह बिलैया, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर प्रभारी चुन्नीलाल अहिरवार, ग्रामीण मोर्चा प्रभारी टीकाराम अहिरवार, जनजाति मोर्चा नगर प्रभारी सुरेन्द्र आदिवासी, ग्रामीण प्रभारी कीरत आदिवासी दलपतपुर, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर प्रभारी बलराम यादव, ग्रामीण प्रभारी प्रवीण ईसाई बागथरीपट्टी एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नगर प्रभारी शैलेन्द्र असाटी को नियुक्त किया गया है।
सायबर क्राइम से लोगों को बचाने, चलाये व्यापक अभियान:ऑनलाइन लोन का प्रलोभन देने बालों पर हो सख्त कार्रवाई▪️मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुलिस अफसरों की विशेष बैठक बुला कर दिए निर्देश
▪️मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुलिस अफसरों की विशेष बैठक बुला कर दिए निर्देश
भोपाल : 15 जुलाई 2023: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाकर राजधानी में ऑनलाइन ऋण प्राप्त करने वाले एक परिवार द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी लेकर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को देखते हुए सायबर अपराधों पर सख्त नियंत्रण की आवश्यकता है। परिवारों को इस तरह बर्बाद होते नहीं देखा जा सकता। तकनीक का उपयोग कर ऐसी घटनाओं को रोका जाये और दोषियों को दंडित करें। लोगों को सायबर क्राइम से बचाने के लिए व्यापक अभियान भी चलाया जाए।
BHOPAL : सामूहिक खुदकुशी: बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी▪️आनलाइन जाँब और लोन के जाल में बना कर्जदार: सुसाइड के पहले ली फोटो
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायण चारी मिश्र और अन्य अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ.राजेश राजौरा, एडीजी श्री आदर्श कटियार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऐसी घटनाएँ न हों, इसके लिए आवश्यक जन जागरूकता की जरूरत है। इसके लिए एक पृथक कार्य-योजना बना कर अमल किया जाए। जनता को ऑनलाइन ऋण उपलब्ध कराने के ऑफर देने वाले लोगों पर नजर रखी जाए। जिस एप के माध्यम से यह अपराध होते हैं, उनका संचालन करने वालों की धर पकड़ की जाए। यदि स्थानीय लोग इनमें शामिल नहीं हैं और देश के अन्य स्थानों या विदेश से ऐसी अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा हो तो उन तक पहुँचने के लिए दल भी भेजे जाएँ। लोगों को पैसा दिलवाने का लोभ देकर उन्हें ठगने वाले लोगों के विरूद्ध हर व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। पुलिस द्वारा भी इस संबंध में व्यापक अभियान संचालित होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऋण के दुष्चक्र में फँसने वाला व्यक्ति विवश होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाए, उसके पूर्व प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्यवाही की जाए। जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर चलना चाहिए। विशेषकर विद्यालय और महाविद्यालयों में इस संबंध में व्याख्यान भी होना चाहिए ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन ऋण प्रदान करने के प्रलोभन से बचें।
पुलिस अफसरों ने बताया भारत सरकार ने करीब 90 एप पर प्रतिबंध लगाया है। सचेत पोर्टल भी कार्य कर रहा। रिजर्व बैंक द्वारा कई एप अधिकृत नहीं है, जो लोगों को ऋण दिलाने का काम करें। भोपाल में हुई घटना की गंभीरता से विवेचना की जा रही है।
Sagar: जोरदार बारिश में खुली पोल, घरों में भरा पानी, कई इलाके जलमग्न, बाढ़ जैसे हालात:लोगो ने किया चक्काजाम▪️कलेक्टर ने की स्कूलो की छुट्टी और आंगनबाड़ी केंद्र किए बंद▪️कलेक्टर ,विधायक और मेयर ने लिया हालात का जायजा ▪️नदी में बहा युवक देखे : वीडियो
प्रमुख निर्देश :- सायबर क्राइम पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। भोपाल में परिवार के सदस्यों द्वारा आत्महत्या की घटना दर्दनाक है। अपराधी शीघ्र पकड़े जाएँ। ऐसे प्रयास हों कि भोपाल और प्रदेश के अन्य स्थानों के नागरिक इस तरह के दुष्चक्र में न फँसे।
▪️आमजन को आवश्यक जानकारियाँ देकर जागरूक बनाएँ। परिवारों को संकट से बचाने के लिए सभी प्रयास करें।
▪️ सायबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता अभियान बड़े पैमाने पर चलाएँ।





