Editor: Vinod Arya | 94244 37885

MP: गरबा पंडाल में गो मूत्र पिलाकर ही लोगो की एंट्री हो : BJP जिलाध्यक्ष की गरबा संचालकों को सलाह

MP: गरबा पंडाल में गो मूत्र पिलाकर ही लोगो की एंट्री हो : BJP जिलाध्यक्ष की गरबा संचालकों को सलाह

       (इंदौर BJP जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा)

तीनबत्ती न्यूज: 30 सितम्बर 2024

इंदौर : नवरात्रि पर्व शुरू होने वाला है। इस मौके पर गरबों  की धूम रहती है। गरबा की तैयारिया भी कई महीनो से लोग कर रहे है। गरबा आयोजन में बढ़ती अश्लीलता को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। आयोजन को लेकर पाबंदियों के सुझाव भी सामने आ रहे है।  गरबा आयोजन को लेकर  मध्यप्रदेश के इंदौर  बीजेपी जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने एक अनूठा आइडिया दिया है. उन्होंने कहा कि गरबा पंडाल में आने वाले हर व्यक्ति को गौमूत्र पिलाया जाए.उनका तर्क है कि हिंदुओं को गौमूत्र पीने में कोई आपत्ति नहीं होगी. इसी के साथ तिलक भी लगाकर आना होगा। चिंटू वर्मा के इस बयान से गरबा संचालकों को उलझा दिया है। 

_______________

सुने : बीजेपी जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा का बयान

_______________

चिंटू वर्मा ने आज मीडिया से  कहा कि पंडाल में कई तरह के लोग आते हैं, हम उनकी पहचान नहीं कर पाते, ऐसे में अगर पंडाल में जो भी लोग आएंगे, उन्हें हम गौमूत्र पिलाकर पंडाल में प्रवेश करने देंगे. उन्होंने कहा कि  'गरबा माता की आराधना का पर्व है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें शामिल होना चाहिए। माता की आराधना हमारी बहन और बेटियां करती हैं। समय-समय पर ऐसी चर्चा आती रहती हैं कि कुछ लोग ऐसे शामिल हो जाते हैं, जिन्हें लेकर चर्चा हो जाती है। इसलिए मेरा तो ऐसा मानना है और मैं सबसे अपील भी करना चाहूंगा कि हम पंडालों में प्रसाद वितरण करते हैं, तो गो माता जो हमारी माता है, गो मूत्र हम पीते है, उसे प्रसाद स्वरूप सभी को देना चाहिए .

यह भी पढ़े...कुर्सी का मोह होता तो सारे संघर्ष और जेलों की यातनाएं क्यों सही होतीं... ▪️पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट ... कांग्रेस में जाने का दवाब था..चाहता तो करोड़ों रुपए की जमीन बचा लेता....

सिर्फ हिंदुओं की एंट्री हो

बीजेपी नेता चिंटू का कहना है कि आधार कार्ड को एडिट किया जाता है, कुछ गैर-हिंदू गरबा में आकर तिलक भी लगवा लेते हैं. उन्होंने कहा कि इस वजह से हर साल कई तरह की समस्याएँ सामने आने लगती हैं. इसके लिए गौमूत्र पिलाना उनका अनूठा आइडिया है. उन्होंने कहा कि गरबा माता की आराधना हमारी बहन-बेटियाँ करती हैं. इससे पहले भी मध्यप्रदेश में नवरात्र गरबा त्योहार को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलीं. कुछ जगहों पर पंडालों में बाहर बोर्ड लगाकर लिखा गया था कि “गैर-हिंदू एंट्री न करें”, वहीं कहीं-कहीं तो यह भी सुनने को मिल रहा था कि उत्सवों में शामिल होने के लिए पहचान पत्र दिलाना होगा.

यह भी पढ़े Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह :30 सितम्बर से 06 अक्टूबर 2024 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

पार्टिसिपेंट्स के आईडी कार्ड

बता दें कि इंदौर से खबरें आई थीं कि दो दिनों में चोरी-छिपे गरबा पंडालों में आठ मुस्लिम घुस गए थे, जो पकड़े गए. वहीं पुलिस ने इनपर एक्शन भी लिया था. इन युवकों पर आरोप है कि इन्होंने अपनी पहचान छिपाकर एंट्री ली और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियाँ कीं. इस घटना के बाद उज्जैन में गरबे में आ रहे पार्टिसिपेंट्स के आईडी कार्ड चेक करने के अलावा उन्हें तिलक भी लगाया जा रहा था. वहीं, बीजेपी नेता के इस बयान के बाद अब गरबा में शामिल होने के लिए गौमूत्र पीने की व्यवस्था की जाएगी।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

Sagar : पढ़ाने की बजाए दूसरे कार्यों में संलग्न शिक्षको को निलंबित कर बर्खास्त करे : कलेक्टर ▪️ शिक्षको का कराएं प्रशिक्षण, दें शासकीय आचरण की जानकारी

Sagar : पढ़ाने की बजाए दूसरे कार्यों में संलग्न शिक्षको को निलंबित कर बर्खास्त करे : कलेक्टर

 ▪️ शिक्षको का कराएं प्रशिक्षण, दें शासकीय आचरण की जानकारी


तीनबत्ती न्यूज : 30 सितम्बर ,2024

सागर : सागर जिले में शिक्षा विभाग की हालत बुरी है। शिक्षको का नशे में आना, अभद्र व्यवहार, शिक्षको में आपस में मारपीट आदि की घटनाएं सामने आ रही है।इसी के साथ ही शिक्षक अपना मूल शिक्षकीय कार्य छोड़कर दूसरे कार्यों में सलग्न होने की भी शिकायते है। कलेक्टर संदीप जी आर ने इनको लेकर डीईओ को निर्देश जारी किए और प्रशिक्षण के साथ ही निलंबन की कार्यवाही करने की बात कही।

यह भी पढ़े...कुर्सी का मोह होता तो सारे संघर्ष और जेलों की यातनाएं क्यों सही होतीं... ▪️पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट ... कांग्रेस में जाने का दवाब था..चाहता तो करोड़ों रुपए की जमीन बचा लेता....

प्रशिक्षण दिलाये शासकीय आचरण का

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिला शिक्षा अधिकारी जिले के समस्त शिक्षकों एवं संकुल प्राचार्यों का प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में कराएं। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से शासकीय आचरण की जानकारी  प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि शिक्षा विभाग के शिक्षक सहित अन्य अधिकारी शैक्षणिक कार्य न करते हुए अन्य कार्यों में संलग्न रहते हैं। कई शिक्षक एवं प्राचार्य  शासकीय आचरण का ठीक से पालन नहीं करते। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि पूरी कार्य योजना बनाकर शनिवार को प्रशिक्षण आयोजित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि कोई शिक्षक नशे के प्रभाव में पाया जाता है तो उस पर तत्काल कठोर कार्रवाई  करते हुए टर्मिनेट किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य कार्य में संलग्न पाये जाने पर भी संबंधित को तत्काल निलंबित कर बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

महाराजा अग्रसेन जी के नारों से गुंजायमान हुआ नगर : पारंपरिक परिधान के साथ निकले अग्रवंशी

महाराजा अग्रसेन जी के नारों से गुंजायमान हुआ नगर : पारंपरिक परिधान के साथ निकले अग्रवंशी 


तीनबत्ती न्यूज : 29 सितम्बर ,2024

सागर : समाजवाद के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की 5148 भी जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज सागर की निकली भव्य शोभायात्रा मे अग्रवंशियो दिया एकजुटता का परिचय, शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों को प्रदर्शित करती हुई घोड़ो पर सवार बच्चों की झांकी रही आकर्षण का केंद्र । शोभा यात्रा में सम्मिलित पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता पजामा साफा एवं महिलाओं ने गुलाबी रंग की पारंपरिक परिधान पहनकर कतारबद्ध चल रहे थें।

____________

फेसबुक पेज पर खबर पढ़ने क्लिक करे: सागर में महाराज अग्रसेन की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

https://www.facebook.com/share/p/AWt9SDzyYrePorEn/?mibextid=oFDknk

____________

शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के साथ-साथ कुलदेवी महालक्ष्मी जी एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जानकी की झांकी  ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन जी के भजनों पर समाज की महिलाएं एवं बच्चे थिरकते हुए नांच रहे थे तो वहीं युवाओं द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के नारों से नगर गुंजायमान हो गया।

यह भी पढ़े Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह :30 सितम्बर से 06 अक्टूबर 2024 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय


शोभायात्रा का नगर मे जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अग्रसेन जी का आरती पूजन किया गया । तीनबत्ती पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता के नेतृत्व में वैश्य महासम्मेलन द्वारा एवं सेवादल जिलाध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में कांग्रेसजन द्वारा महाराजा अग्रसेन जी का आरती पूजन एवं समाज के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।


समाज के सचिव मोहन अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर सभी समाजों में उत्साह देखने मिला सभी अग्र बंधुओ ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर परिवार सहित शोभायात्रा में सम्मिलित होकर सामाजिक एकता का परिचय दिया। शोभायात्रा की झाकी में कुलदेवी महालक्ष्मी रुप में पूर्वा अग्रवाल एवं राम-जानकी में रुप में मनीष अग्रवाल एवं सोनल अग्रवाल रथ पर विराजमान रहे ।शो एक्सभायात्रा की आगवानी वरिष्ठ समाजसेवी ओपी अग्रवाल, अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष रवि अग्रवाल, द्वारका प्रसाद अग्रवाल सराफ, राकेश अग्रवाल रज्जन भैया, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल बाईसा मुहाल एवं सुधीर अग्रवाल कैलाश पोद्दार जी ने की।


शोभायात्रा के समापन पर समाज की महिला मंडल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का आरती पूजन किया गया । शोभायात्रा के भव्य आयोजन पर अग्रवाल विकास सभा के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने सभी समाज जन का आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा की व्यवस्थाओं को युवा मंच के विवेक अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,अभिषेक अग्रवाल, अभिनेष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल,विकास अग्रवाल, अंशुमान अग्रवाल,पर्व अग्रवाल,गौरव अग्रवाल, विशाल अग्रवाल,शरद पोद्दार, हिमांशु अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, शुभम् अग्रवाल हर्ष अग्रवाल ने संभाला।


ये हुए शामिल 

शोभायात्रा में राजेन्द्र अग्रवाल, रुपकिशोर अग्रवाल, राकेश गर्ग, शिवकुमार भीमसरिया,सुधीर अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, आनंद गुप्ता,शरद अग्रवाल, रामेश्वर प्रसाद अग्रवाल, संजय अग्रवाल,अशोक अग्रवाल अप्सरा ज्वैलर्स,गीतेश अग्रवाल गोलू भैया, रमेश चंद्र अग्रवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल,विनय अग्रवाल, रीतेश अग्रवाल, हरवंश अग्रवाल, हरिकिशन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, बंशीलाल अग्रवाल, शशिकांता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, विश्वाभा शाह सुनीता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रीति अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल, मोना अग्रवाल ममता अग्रवाल,नीरजा अग्रवाल,प्रज्ञा अग्रवाल, मंजूषा अग्रवाल,श्रद्धा अग्रवाल,शिल्पी अग्रवाल,नेहा अग्रवाल,सुरुचि अग्रवाल,वर्षा अग्रवाल,रितु अग्रवाल, मयूरी पोद्दार, रुचि पोद्दार, प्रियंका अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल निधि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

महाराज अग्रसेन जी की शोभायात्रा का सेवादल परिवार ने किया भव्य स्वागत



तीनबत्ती पर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने पुष्प वर्षा करके यात्रा का भव्य स्वागत किया।अग्रवाल समाज के अध्यक्ष और समाज की महिला अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर पूजा कर जय अग्रसेन के जयकारें लगायें।
इस दौरान शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,सुरेन्द्र चौबे,पकंज सिंघई,श्रीमति आशालता गर्ग,नितिन पचौरी,राजेश यादव, कमलेश अग्रवाल राकेश अग्रवाल मनीष अग्रवाल अंकुर यादव,रवि जैन,परख शुक्ला,राजा ठाकुर,अंशुल रजक फहीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

सनातन धर्म का सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा ने किया है: कांग्रेस नेता पंकज सिंघई

नातन धर्म का सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा ने किया है: कांग्रेस नेता पंकज सिंघई


तीनबत्ती न्यूज :29 सितम्बर ,2024

सागर
: हर माह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल का झंडारोहण और झंडावंदन कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों पर होता आया है,उसी श्रृंखला में इस सिंतबर माह के अंतिम रविवार को झंडावंदन कार्यक्रम छत्रसाल अखाडे के नजदीक,रामपुरा वार्ड में कांग्रेस पार्टी के आर टी आई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पकंज सिंघई जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पंकज सिंघई ने सनातन धर्म का चोला ओढ़े भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि देश के मुखिया नरेंद्र मोदी के मां के निधन पर और धर्म नगरी उज्जैन के बाशिंदे होते हुये भी प्रदेश के मुखिया ने पिता जी की मृत्यु पर केश दान नहीं किये और हेयर कलर करके मंच पर सनातन धर्म की रक्षा करने की बाते कर रहे हैं।



वे सागर आने पर जैन धर्म के मुनि सुधा सागर जी का आर्शीवाद लेने भाग्योदय नहीं गये। सनातन धर्म का सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा सरकार ने किया है इतना नुकसान मुगल और ब्रिटिश शासन में भी नहीं हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह यादव,पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष श्रीमति किरण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेस सेवादल परिवार जन वरिष्ठ कांग्रेसी एड.चतुर्भुज सिंह राजपूत के निवास पर पहुंच कर उन्हें सम्मानित करके उनका आर्शीवाद लिया इस दौरान उन्होंने पुराने प्रसंग के बारे में बताया कि 1 दिसंबर सन् 1933 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दांडी यात्रा के दौरान छत्रसाल अखाड़े आये थे।उन्होंने सेवादल की सक्रियता की भी तारीफ करते हुये सभी को आर्शीवाद दिया।
कार्यक्रम का आयोजन शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने और कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र चौबे,पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष अभिलाष सिंह सेंगर,यंग बिग्रेड अध्यक्ष सागर साहू, दिग्विजय सिंह राजपूत,नितिन पचौरी,कल्लू पटेल, आनंद हेला,पप्पू मिश्रा,लल्ला यादव,असद खान,अंकुर यादव,जगदीश दुबे,कार्तिक मिश्रा,पप्पू गौतम,शुभम् घोषी,दीपक छत्रसाल,राहुल विश्वकर्मा,अभि यादव,अप्पू चौरसिया,कृष्णा यादव,सुधीर चोरसिया,शंकु गौतम,कुंजी चौरसिया,दीपेश यादव,सचिन यादव,छोटू चौरसिया,अनिकेत चौरसिया,सुधीर चौरसिया,बिट्टू यादव,गुल्ली यादव,राकेश रावत,पकंज घोषी,राजा,अंशुल,अमर श्रीवास्तव,रवि जैन आदि उपस्थित रहे।

Share:

...कुर्सी का मोह होता तो सारे संघर्ष और जेलों की यातनाएं क्यों सही होतीं... ▪️पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट ... कांग्रेस में जाने का दवाब था..चाहता तो करोड़ों रुपए की जमीन बचा लेता....

 ...कुर्सी का मोह होता तो सारे संघर्ष और जेलों की यातनाएं क्यों सही होतीं...

▪️पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट ... कांग्रेस में जाने का दवाब था..चाहता तो करोड़ों रुपए की जमीन बचा लेता....


तीनबत्ती न्यूज : 29 सितम्बर ,2024

सागर। मध्यप्रदेश की बीजेपी और सरकार के बीच सबकुछ ठीक नही चल रहा है। दो कद्दावर  गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह को कार्यक्रमों में उपेक्षा किए जाने की खबरे खूब आ रही है। जानबूझकर उपेक्षा की जा रही है। बीजेपी के पुराने संघर्ष भरे दौर से राजनीतिक जीवन की शुरू करने वाले इन नेताओं का दर्द सोशल मीडिया पर दिख रहा है। रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव को लेकर दोनो दिगाजो ने अपनी पोस्ट लिखी और राजनेतिक सफर पर चर्चा की। ये पोस्ट राजनेतिक हलकों में जमकर चर्चा में है।  दोनो पूर्व मंत्रियों की पोस्ट में पुराने भाजपाइयों अपना सा दर्द महसूस कर रहे है।


पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह लिखा

छात्र राजनीति से लेकर विधायक और सांसद तक का चुनाव जीतने वाले और क्षेत्र बदलकर पार्टी के निर्देशों का पालन करने वाले पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह हाल ही में  रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव की छपी खबरों से उनका मन की व्यथा सामने आई। इस पोस्ट से पुराने भाजपाइयों को अपना दर्द भी दिखा। 

पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने लिखा कि 
"आज एक समाचार पत्र में इस आशय की पंक्तियां पढ़ कर मन व्यथित हुआ जिसमें लिखा गया है कि सागर इन्वेस्टर्स कान्क्लेव के मंच पर अपनी कुर्सी लगवाने के लिए मैंने प्रयास किए या बैठक व्यवस्था से मुझे एतराज था। 

कई दफा गए जेल, झेली यातनाएं

विधायक भूपेंद्र सिंह ने  लिखा कि " संघ और भाजपा मेरे खून में है और इनके अनुशासन का अनुसरण सदैव मैंने किया है। जिसके लिए विगत 45 वर्षों से मैं कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं। इन 45 वर्षों में से लगभग 25 वर्ष ऐसे संघर्षों से भरे थे जिनमें कांग्रेस की सरकार थी। उस समय जनसमस्याओं को लेकर आंदोलनों में पुलिस की लाठियां खाईं, अनेक बार जेलों की यातनाएं सहीं लेकिन संघर्ष का मार्ग नहीं छोड़ा और न ही विचारधारा से समझौता किया। कांग्रेस के सत्ता काल में अपनी पार्टी के लिए छात्र जीवन से ही दरी बिछाने, दीवाल लेखन करने, सड़कों पर जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन करने पर बिना किसी अपराध के जेलें काटीं। तब अनेक दिन ऐसे थे जब जेलों में खाना नहीं मिला, कड़ाके की सर्दियों में दरी और कंबल भी नहीं मिले और जेल के ठंडे फर्श पर बैठे-बैठे ही रातें गुजारीं। तब युवावस्था थी जब कांग्रेस सरकार ने मुझे प्रताड़ित करने के लिए एक वर्ष तक लगातार जेल में रखा और इस दौरान 7 बार जेलें बदलीं पर मैं झुका नहीं। पुलिस ने पीटा, दर्जनों झूठे मुकदमे लगाए।

यह भी पढ़ेभविष्य का बुन्देलखंड, विकसित बुन्देलखंड होगाः सीएम डॉ. यादव ▪️ सागर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 23 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव :28 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ▪️ढाना हवाई-पट्टी को बनायेंगे एयरपोर्ट : सागर में सिल्वर क्लस्टर का विकास होगा ▪️ खजुराहो को फिल्म सिटी के रूप में करेंगे विकसित ▪️ मुख्यमंत्री ने सागर में किया रीजनल इंडस्ट्रीयल कॉन्क्लेव का शुभारंभ

कांग्रेस में शामिल होने डाला गया दवाब

उन्होंने लिखा कि "मुझे स्मरण आता है कि मुख्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह जी के सागर आगमन पर छात्र आंदोलन हुआ तब उसमें सक्रिय हिस्सा लेने के प्रतिशोध में हमारे परिवार की बहुत सारी बेशकीमती जमीनों के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। मेरे पूज्य पिता और मुझ पर दबाव डाला गया कि कांग्रेस पार्टी में आ जाएं तो कुर्सी मिलेगी और जमीन का अधिग्रहण भी नहीं होगा।... लेकिन हमने कीमती जमीनों का सरकारी दरों पर अधिग्रहण हो जाने दिया लेकिन विचारधारा त्याग कर कांग्रेस में जाने और कुर्सियां लेने के प्रस्ताव को ठोकर मार दी। हजार करोड़ रुपए से अधिक कीमत की हमारी जमीन पर हाऊसिंग बोर्ड की कालोनियां बना दी गईं। पर आज मैं गर्व और गौरव से कह सकता हूं कि 45 वर्षों से राजनीति में होने और विपरीत समय में प्रताड़ना सहने के बाद भी मेरे भरे पूरे परिवार के एक भी सदस्य ने कुर्सी के मोह में भाजपा के अलावा किसी और पार्टी या विचारधारा को अपने जीवन में स्थान नहीं दिया। किसी सदस्य ने कांग्रेस में जाने का कभी विचार भी मन में नहीं आने दिया। "

वैचारिक वैचारिक दृढ़ता और अनुशासन आज हमारी सर्वश्रेष्ठ पूंजी

भूपेंद्र सिंह के अनुसार। "संघ और भाजपा के प्रति यही वैचारिक दृढ़ता और अनुशासन आज हमारी सर्वश्रेष्ठ पूंजी है। कुर्सियों का मोह हमने तब नहीं किया तो अब कुर्सियों के लिए मोह और समझौते क्या करेंगे! कुर्सियों की चाह मन में होती तो सारे संघर्ष और जेलों की यातनाएं क्यों सही होतीं ?"
 

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने लिखा : " राजनीति और पद यदि आपको मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा देते है तो आपसे उससे कई गुना ज्यादा छीन भी लेते हैं।"


मध्यप्रदेश के सबसे सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव एक दफा फिर चर्चा  में है। पूर्वमंत्री अक्सर अपने बेबाक बयानों और कार्यशैली को लेकर मीडिया की सुर्खी में बने रहते है। ताजा मामला अपने नाती पोते को स्कूल लेने के बाद सोशल मीडिया में लिखी पोस्ट है। जिसमे सत्ता के ग्लैमर और उससे हटने के बाद दर्द को लिखा है। लगातार 9 वा चुनाव सागर जिले की रहली विधानसभा से जीतने का रिकार्ड बनाने वाले गोपाल भार्गव  एमपी की  बीजेपी सरकारो में 15 साल मंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी रहे है। मोजूदा मोहन यादव सरकार में मंत्री नही बनाया गया है। 
सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम बीच में छोड़ा 

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कल 27 सितम्बर को सागर रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव का शुभारंभ किया और करीब सात घंटे निवेशकों और मंत्री विधायको के साथ रहे। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मंच पर रहे उनका स्वागत भी हुआ। इसके बाद पूर्व मंत्री मंच से उठाकर चले गए। सीएम मोहन यादव ने जब मंच से उनका नाम लिया तो वह जा चुके थे। गोपाल भार्गव का इस तरह जाना चर्चा का विषय बना ।

कार्यक्रम छोड़ा और पहुंचे स्कूल में : लिखा..सत्ता के ग्लैमर और हटने का दर्द

कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव का इस तरह चले जाने का माजरा उनके अफीशियाल फेसबुक पेज से रात में सामने आया। कार्यक्रम गोपाल भार्गव सागर में एक स्कूल में अपने नाती और पोते को लेने पहुंच गए। इसका जिक्र किया फेसबुक पर किया और दर्द भी सामने आया। 
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने लिखा कि 
" भौर होते ही बच्चों को तैयार कर स्कूल छोड़ने तथा बाद में वापिस लाने का आनंद और अनुभव बहुत ही अलग होता है, जिसका आज मुझे पहली बार एहसास हुआ। आज सागर में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में मुझे सम्मिलित होना था, सागर के ही एक स्कूल में मेरा नाति आशुतोष पहली कक्षा में पढ़ता है, सुबह स्कूल जाते समय उसने मुझसे कहा "दादू आप सागर जा रहें हैं ? लौटते समय मुझे स्कूल से लेते आना, मैंने कहा ठीक है, समय मिला तो तुम्हे साथ ले आऊंगा, कार्यक्रम से फुर्सत होते ही जीवन में पहली बार बच्चे को लेने स्कूल पहुंचा, स्कूल की छुट्टी होते ही बाहर निकलते मुझे देख आशुतोष मुझसे आकर लिपट गया। 

71 साल में पहला अनुभव :अपने बेटे बेटी के स्कूल नही गए कभी

गोपाल भार्गव ने लिखा कि  " 71 साल के जीवन में यह पहला अनुभव था, क्योंकि मैं कभी अपने पुत्र अभिषेक और तीनो बेटियों को बचपन में एक बार भी कभी स्कूल भेजनें या लेने नहीं गया, न ही कभी साथ घुमाने ले गया, अवकाश या जन्मदिन उस समय कोई जानता ही नहीं था !!
उन्होंने लिखा कि " राजनीति के कठोर धरातल पर चलते हुए परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं लगभग शून्य हो चुकी थी, इस बीच आज एक हल्का सा पारिवारिक एहसास हुआ। मैं सन 1974 में जय प्रकाश जी के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन के माध्यम से राजनीती में आया था तथा इस वर्ष सक्रिय राजीनीति में मुझे पूरे 50 वर्ष हो चुके है। यह भी सही है कि राजनीति और पद यदि आपको मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा देते है तो आपसे उससे कई गुना ज्यादा छीन भी लेते हैं। "
___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive