Editor: Vinod Arya | 94244 37885

डा. विनोद मिश्रा रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय सागर के प्रथम कुलपति नियुक्त

डा. विनोद मिश्रा रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय सागर के प्रथम कुलपति नियुक्त



तीनबत्ती न्यूज :  25 अक्टूबर, 2024

सागर। जी.एस. कालेज ऑफ कामर्स एण्ड इकानामिक्स, जबलपुर के प्रोफेसर डा विनोद मिश्रा रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय सागर (Rani AvantiBai लोधी University Sagar ) के प्रथम कुलपति होंगे। कुलाधिपति राज्यपाल मगू भाई पटेल द्वारा नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ेमहिला सरपंच और उसके पति को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने



जारी आदेश के मुताबिक मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) के द्वितीय परन्तुक में दिए गए प्रावधान एवं राज्य शासन से परामर्श के पश्चात मैं, मंगुभाई पटेल, कुलाधिपति, रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.) एतद्वारा डॉ. विनोद कुमार मिश्रा, प्रोफसर, जी.एस. कालेज ऑफ कामर्स एण्ड इकानामिक्स, जबलपुर (म.प्र.) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि या 70 वर्ष की आयु जो भी पहले हो के लिए रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर का प्रथम कुलगुरु नियुक्त करता हूँ।

बीजेपी के रहे जिला अध्यक्ष

 डा विनोद मिश्रा जबलपुर बीजेपी के जिला अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके है। वे घोषणा पत्र समिति के सदस्य रहे है। उनका पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर अच्छा अध्ययन है। 

__________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने 53.68 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण ▪️खुरई में 25 करोड़ की आठ सड़कों के निर्माण कार्य की मिली मंजूरी

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने 53.68 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

▪️खुरई में 25 करोड़ की आठ सड़कों के निर्माण कार्य की मिली मंजूरी

तीनबत्ती न्यूज : 25 अक्टूबर ,2024

मालथौन। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लाख की लागत से निर्मित नवीन ब्लॉक पब्लिक स्वास्थ्य इकाई व 3.68 लाख की लागत से प्रसूति प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अब यहां विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांचे संभव हो सकेंगी।

पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य की सुविधाएं क्षेत्र में बढ़ें और क्रमशः बेहतर होती जाएं इसके लिए प्राथमिकता से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को जानकारी है कि यहां पहले पुराना भवन था जो काफी पुराना और जीर्ण शीर्ण हो गया था। इसे अब नए भवन के रूप में स्वीकृत कराया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के इस नए भवन में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां समस्त डॉक्टर्स, बीएमओ और स्टॉफ के क्वाटर्स बने हैं। सभी क्षेत्र वासियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिल सकें इसके लिए आधुनिक मशीनों के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां पर जगह की कमी होने के चलते 50 लाख की लागत से नवीन भवन स्वीकृत कराया गया। यहां सड़क एवं पार्क भी नहीं था। हमने यहां निरंतर कार्य करते हुए सड़क के साथ ही पार्क एवं स्ट्रीट लाइट लगवाई जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बैठने में कोई असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि खुरई स्वास्थ्य केंद्र में चार एंबुलेंस देने के साथ ही मालथौन स्वास्थ्य केंद्र के लिए भी दो एंबुलेंस दिए हैं। विभिन्न प्रकार की जो भी टेक्नोलॉजी एवं नई-नई मशीनें आ रही हैं, उसका लाभ हमारे क्षेत्र की जनता को मिल सके इसके लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं। यहां ब्लड बैंक भी शुरू कराया है। बाकी की जो भी व्यवस्था, सुविधा और निर्माण की जरूरत होगी उसे भी हम समय-समय पर पूरा करेंगे। स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ इमरजेंसी में भी उनको स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं यहीं उपलब्ध हो सकें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र सिंह दरी, गोविंद सिंह, राव राजा राजपूत, बलवीर सिंह, सिरनाम सिंह, रामकुमार बघेल, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, बादाम सिंह, आशीष पटैरिया, गोविंद पटैरिया, मुनब्बर खान, सचिन गुप्ता, संजय मुन्द्रे, विक्रांत गुप्ता, हिमांशु राही, सूर्य प्रताप राजपूत, नवन्यन तिवारी, उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेSagar: कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण : 56 अधिकारी कर्मचारी मिले गैर हाजिर : कारण बताओ नोटिस

25 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़के पू: र्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री का आभार व्यक्त किया

खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए मध्यप्रदेश शासन के पीडब्ल्यूडी विभाग ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर 8 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति जारी की है। खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली ये सभी 8 सड़कें 24.90 करोड़ की लागत से निर्मित होंगी।

पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री श्री राकेश सिंह को खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे थे। इनमें से जो आठ सड़कों को पीडब्ल्यूडी विभाग से स्वीकृति मिली है उनमें 426.23 लाख की लागत से खुरई -सिंगपुर मार्ग से बरोदिया बामन-तलापार मार्ग निर्माण, 358.46 लाख की लागत से फोरलेन मार्ग से चनारी मार्ग निर्माण, 444.25 लाख से बीकोर कलां पहले क्रेशर के बाजू से सिमरिया गंभीरिया मुख्य मार्ग रिपटा निर्माण सहित, 432.62 लाख की लागत से बलोप टपरा से बलोप धर्मपुर जनराहो मार्ग निर्माण, 360.57 लाख की लागत से सरखड़ी प्राथमिक स्कूल से सिलारपुर तिगड्डा(बरघाट तिगड्डा) से बरघाट मंदिर तक मार्ग निर्माण, 195.56 लाख की लागत से गोदूविजयपुरा मुख्य मार्ग से झौलसी- इनायतपुर मुख्य मार्ग निर्माण, 159.86 लाख की लागत से मंगूस से परसौन(डबूसा रामछांयरी) मार्ग निर्माण तथा 112.44 लाख की लागत से बरौदिया नौनागिर मार्ग से तोड़ा काछी नौनागिर मार्ग निर्माण के कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ेमहिला सरपंच और उसके पति को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने

क्षेत्र के ग्रामीण इलाक़ों की आठ सड़कों के निर्माण कार्य स्वीकृत होने पर पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की ग्रामीण आबादी को आवागमन के साथ कृषि व व्यापारिक गतिविधियों में भी सुगमता होगी। उनके उत्पाद समय पर और सुरक्षित रूप से बाजारों तक पहुंच सकेंगे। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने इन कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने के लिए खुरई क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री डा श्री मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है।


Share:

Sagar: कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण : 56 अधिकारी कर्मचारी मिले गैर हाजिर : कारण बताओ नोटिस

Sagar: कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण : 56 अधिकारी कर्मचारी मिले गैर हाजिर : कारण बताओ नोटिस


तीनबत्ती न्यूज : 25 अक्टूबर ,2024
सागर : कलेक्टर संदीप जी आर ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए कुल 56 अधिकारी/ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि कलेक्टर  संदीप जी आर के द्वारा निरीक्षण किए जाने पर आबकारी विभाग के 8, एसएलआर के 16, ट्राइबल डिपार्टमेंट के 17, महिला एवं बाल विकास विभाग के 12, ओबीसी विभाग के 1 तथा डूडा से 2 अधिकारी/ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


साफसफाई के दिए निर्देश


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सभी को निर्देशित किया कि वे संपूर्ण कार्यालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक पड़ी सामग्री को राइट ऑफ करें। ऐसी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री या फर्नीचर जो अनुपयोगी है उस पर अपलेखन की कार्यवाही करें। इसी प्रकार यदि कार्यालय में कंप्यूटर, प्रिंटर आदि अनुपयोगी है तथा उनमें सुधार की गुंजाइश है, तो उन्हें रिपेयर करा कर  शासकीय हॉस्टल्स या अन्य संस्थाओं में देने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें, जिससे की हॉस्टल में पढ़ रहे बच्चों को सुविधा मिलेगी।


कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में नेटवर्किंग प्रिंटर स्थापित करने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे कि एक प्रिंटर नेटवर्किंग रूम में ही विभिन्न विभागों से संबंधित प्रिंटिंग का कार्य किया जा सकेगा।निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  रुपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर  विजय डेहरिया भी मौजूद थे।

__________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

महिला सरपंच और उसके पति को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने

महिला सरपंच और उसके पति को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने


तीनबत्ती न्यूज: 25 अक्टूबर ,2024

छतरपुर : लोकायुक्त पुलिस सागर ने छतरपुर जिले घुवारा के एक ग्राम की महिला सरपंच और उसके पति को 15 हजार रु0ये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है । कपिल धारा कुएं के बिल के भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।सा गर लोकायुक्त की टीम ने बमनौरा कलॉ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को ट्रैप की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ेखंडवा में सेंट्रल GST के अधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

कपिल धारा कुएं का था भुगतान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक महेंद्र प्रताप सिंह लोधी के दादा के नाम पर कपिल धारा कुआ आवंटित हुआ था। बड़ामलहरा जनपद पंचायत के ग्राम रामटोरिया की सरपंच बबली आदिवासी द्वारा  कुएं का 2 लाख 87 हजार का बिल पास होना था।

यह भी पढ़े: इंदौर में  लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख की रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर को किया गिरफ्तार : बिजली कनेक्शन के एवज में मांगी थी रिश्वत

 बबली ने महेंद्र से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।म हेंद्र ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त में की थी। शनिवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने सरपंच बबली और उसके पति सुनील आदिवासी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े : सागर में संपदा अधिकारी कार्यालय के सहायक को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

महिला सरपंच और उसका पति गिरफ्तार

लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया कि 7 सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंच कर महिला सरपंच बबली और उसके पति सुनील को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। जिनकी गिरफ्तारी हो गई है। पति को सहआरोपी बनाया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रोशनी जैन, निरीक्षक पी एस बेन और स्टाफ शामिल रहा।

__________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

सेंट्रल GST के अधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

सेंट्रल GST के अधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने


तीनबत्ती न्यूज : 25 अक्टूबर,2024

इंदौर : मध्यप्रदेश के खंडवा में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने सेंट्रल जीएसटी के अफसर को 20 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा है।  जीएसटी सुपरिटेंडेंट ने एक फर्म का सस्पेंड रजिस्ट्रेशन बहाल करने तथा दो फर्मों के रजिस्ट्रेशन में सुधार के लिए रिश्वत मांगी थी। मामले में खरगोन जिले के सनावद निवासी अकाउंटेंट की शिकायत की थी।

यह भी पढ़े: इंदौर में  लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख की रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर को किया गिरफ्तार : बिजली कनेक्शन के एवज में मांगी थी रिश्वत

फरियादी राहुल बिरला निवासी सनावद के अनुसार वह GST रिटर्न एवं अकाउंटिंग का कार्य सनावद में रहकर करते हैं। CGST के सुपरिंटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी द्वारा एक मेडिकल फर्म का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं तीन फर्मों में अमेंडमेंट कराना था। इसी काम के लिए रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत राहुल ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय से की थी।

यह भी पढ़े : सागर में संपदा अधिकारी कार्यालय के सहायक को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

लोकायुक्त डीएसपी प्रवीणसिंह बघेल ने बताया जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आज आरोपी सुपरिंटेंडेंट CGST प्रभाग खंडवा को रिश्वत लेते उनके कार्यालयीन कक्ष में रंगे हाथ ट्रैप कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में कार्रवाई की है।

__________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख की रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर को किया गिरफ्तार : बिजली कनेक्शन के एवज में मांगी थी रिश्वत

लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख की रिश्वत लेते  जूनियर इंजीनियर को किया गिरफ्तार : बिजली कनेक्शन के एवज में मांगी थी रिश्वत


तीनबत्ती न्यूज : 24 अक्टूबर ,2024

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने MPEB  के एक जूनियर इंजीनियर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा है। उसके साथ ही एक आउटसोर्स कर्मचार भी पकड़ा गया है। रिश्वत की रकम इस आउटसोर्स कर्मचारी ने ली थी।इंदौर में पिछले हफ्ते लोकायुक्त पुलिस ने जिला शिक्षा केंद्र की डीपीसी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था।

यह भी पढ़े खरगोन में सब इंजीनियर को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने : बिलों के भुगतान के एवज में मांगी रिश्वत


बिजली कनेक्शन के लिए मांगी रिश्वत


लोकायुक्त डीएसपी अनिरुद्ध वाधिया और आर.डी.मिश्रा ने बताया कि प्रिंस यशवंत रोड निवासी चाणक्य शर्मा ने 23 अक्टूबर को इसकी शिकायत की थी। इसमें म.प्र.पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सुभाष नगर जोन के जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र साहू के खिलाफ एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने की बात कही गई थी। शर्मा ने शिकायत में कहा था कि मकान नंबर 45 न्यू 34, पी.वाय.रोड, इंदौर में पहले से तीन व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन लगे हुए हैं। उस मकान में एक नए घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इस पर जूनियर इंजीनियर पुष्पेन्द्र साहू ने मकान का सर्वे किया।

यह भी पढ़े : सागर में संपदा अधिकारी कार्यालय के सहायक को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

कार्यालय में किया ट्रैप

इसके बाद व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन पैनल से एक घरेलू विद्युत कनेक्शन देने के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत की जांच के बाद गुरुवार 24 अक्टूबर को पुष्पेन्द्र साहू को उसके कार्यालय में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारी अज़हरुद्दीन क़ुरैशी के माध्यम से एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

यह भी पढ़े : इंदौर में शिक्षा केंद्र की परियोजना समन्वयक अधिकारी DPC को लोकायुक्त पुलिस ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा ▪️ स्कूल की मान्यता संबंधी RTI को खत्म कराने के एवज में

 दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने गए दल में इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक पवन पटोरिया, शिवप्रकाश पाराशर, चंद्र मोहन बिष्ट, म.आर.सोनम चतुर्वेदी शामिल थे।

__________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

www.Teenbattinews.com

Archive