SAGAR: समय पर काम न करने वाले 200 से अधिक शासकीय सेवकों पर जुर्माना
______________
SAGAR: समय पर काम न करने वाले 200 से अधिक शासकीय सेवकों पर जुर्माना
______________
Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 19 मई से 25 मई, 2025 तक
▪️पंडित अनिल पांडेय
तीनबत्ती न्यूज :18 मई ,2025
एक कोटेशन है "यह भी नहीं रहेगा" । इसका अर्थ है जो आज है वह कल नहीं रहेगा अर्थात अगर आज आपके बुरे दिन चल रहे हैं तो यह निश्चित मानिए कि आपके अच्छे दिन आने वाले हैं । बुरे दिनों से बिल्कुल नहीं घबराना चाहिए । बुरे दिनों को किस तरह निपटाना है तथा अच्छे दिनों में क्या-क्या लाभ उठाने हैं यही बताने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आपके पास 19 मई से 25 मई 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल लेकर प्रस्तुत हूं
इस सप्ताह सूर्य वृष राशि में रहेगा । मंगल कर्क में , गुरु मिथुन राशि में, शुक्र, शनि और वक्री राहु मीन राशि में भ्रमण करेंगे । बुध प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 23 तारीख के 12:31 दिन से वृष राशि में प्रवेश करेगा ।
आइए अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।
मेष राशि-
उच्च के शुक्र आपके कुंडली के गोचर में इस समय बारहवें में भाव में विराजमान हैं । जिसके कारण प्रयास करने पर आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है । लाभ में कमी होगी । सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें । माता जी के स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए । कार्यालय में आपको सहयोग प्राप्त होगा । भाग्य से लाभ प्राप्त होगा । सन्तान की तरफ से आपके सहयोग प्राप्त हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 19 और 24 तथा 25 तारीख कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं । 22 और 23 मई को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें । मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
वृष राशि-
इस सप्ताह आपके लाभ के भाव में उच्च के शुक्र विराजमान है । जिसके कारण आपके व्यापार में लाभ की मात्रा में वृद्धि होगी । भाई बहनों के साथ संबंधों में बदलाव आएगा । संबंध पहले से मजबूत बनेंगे । कचहरी के कार्यों में सफलता का योग कम है । आपके पिताजी को कष्ट हो सकता है । कार्यालय के कार्यों में आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए । आपके मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने हेतु उचित है । 24 और 25 मई को कोई कार्य करने के पहले आपको पूरा विचार कर लेना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मिथुन राशि:-
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । कार्यालय के कार्यों में आपको सहयोग प्राप्त होगा । नवम भाव में बैठे राहु के कारण भाग्य से आपको मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी । भाई बहनों के साथ सहयोग नहीं रहेगा । धन आने की उम्मीद है । कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें । इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख कार्यों को करने के लिए शुभ है । 19 तारीख को कोई भी कार्य करने के पहले आपको पूरी प्लानिंग कर लेना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
कर्क राशि:-
इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से मदद मिल सकती है । आपको इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए । निकट भविष्य में आपको रक्त संबंधी कोई रोग हो सकता है । कृपया समय-समय पर टेस्ट अवश्य करवाएं । कचहरी के कार्यों में आपको बहुत सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको थोड़े धन की प्राप्ति हो पाएगी । इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 19 तथा 24 और 25 तारीख कार्यों को करने हेतु लाभदायक है । 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल, अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।
सिंह राशि:-
इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है । इस सप्ताह आप थोड़े से प्रयास से ही अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं । कचहरी के कार्यों में सतर्कता पूर्वक कार्य करने पर सफलता का योग है । कार्यालय में आपको सतर्क रहना चाहिए । भाग्य से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी । इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 मई कार्यों को करने हेतु अनुकूल हैं। 19 तथा 22 और 23 मई को आपको सचेत रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
कन्या राशि:-
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम रहेगा । माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । पिताजी को कुछ परेशानी हो सकती है । अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है । उनके विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे । प्रेम संबंधों में भी वृद्धि होगी । धन आने का योग है । भाग्य से आपको कोई मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी । आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा । आप अगर प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख फलदायक है । 20 ,21 और 24 तथा 25 तारीख को आपको कार्यों को करने में सावधानी बरतना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
तुला राशि:-
इस सप्ताह आपका और आपकी माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपके पिताजी को कष्ट हो सकता है । कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए । भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी । दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए । शत्रु से आपको सतर्क रहना चाहिए । परंतु सामान्य तौर पर शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे । इस सप्ताह आपके लिए 19 , 24 और 25 मई परिणाम दायक है । अगर आप सावधान नहीं रहेंगे तो आपके कार्यों को करने में नुकसान हो सकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
वृश्चिक राशि:-
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । मानसिक चिताओं में बढ़ोतरी हो सकती है । भाग्य से आपको कोई मदद प्राप्त नहीं होगी । भाग्य के सहारे इस सप्ताह बिल्कुल ना रहे । नहीं तो आपको काफी नुकसान होगा । आपको चाहिए कि आप अपने परिश्रम पर विश्वास करें । और कोई भी कार्य करने के लिए पूरे दिल से मेहनत करें । आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा । शत्रुओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 मई कार्यों को करने हेतू लाभकारी हैं । 24 और 25 मई को आपको निरंतर सावधान रहना है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें साथ ही भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवारहै ।
धनु राशि:-
इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके जीवनसाथी के पेट में कुछ समस्या हो सकती है । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा । दुर्घटनाओं से इस सप्ताह बच जाएंगे । धन आने के मार्ग में कुछ बाधाएं हैं । भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आएगा । इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 मई शुभ है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
मकर राशि:-
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । सप्तम भाव में बैठे मंगल के कारण आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी समस्या हो सकती है । भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे । संतान से आपके सहयोग नहीं मिल पाएगा । आपके पेट में थोड़ी परेशानी हो सकती है । माता जी का स्वास्थ्य भी थोड़ा कम ठीक रहेगा । कचहरी के कार्यों में सतर्क रहें । धन के मामले में भी आपको सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 19 तथा 24 और 25 मई कार्यों को करने हेतु प्रभावशाली हैं । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
कुंभ राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है । धन किसी बड़े काम के करने के दौरान आएगा । माता जी को मानसिक कष्ट रहेगा । उनका ध्यान रखें । आपकी प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है । अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं । आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा । भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 मई कार्यों को करने हेतु अच्छे है । 19 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए और कार्य करने के पहले पूरा जानकारी कर लेना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मीन राशि:-
यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए उत्तम है । उनके विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं । प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है । धन की मात्रा में थोड़ी कमी होगी । आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । आपके संतान को भी कष्ट संभव है । छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी । शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख कार्यों को करने हेतु उत्तम है । 20 और 21 तारीख को आपको सावधान होकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।
जय मां शारदा।
निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया ,
सागर (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004
मोबाइल नंबर :-8959594400
कर्रापुर में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली विशाल तिरंगा यात्रा
तीनबत्ती न्यूज : 17 मई ,2025
सागर : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने के लिए नरयावली विधानसभा के कर्रापुर में शनिवार को विधायक इंजी. प्रदीप लारिया की अगुवाई में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सागर सांसद डॉ.लता वानखेड़े विशेष रूप से उपस्थित रही।
इस यात्रा की शुरुआत विधायक लारिया ने बस स्टैंड बाजार के पास भारत माता और शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर और तिरंगा लहराकर की। यह आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस रैली में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं, युवा, महिलाएं और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत बस स्टैंड से हुई और यह मुख्य मार्ग से होते हुऐ बाजार में सम्पन्न हुई।गणमान्यजन हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हुए। "भारत माता की जय", जय हिंद और "वंदे मातरम" के नारों से कर्रापुर नगर गूंज उठा।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि यह सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि देश के गौरव, बलिदान और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “जब-जब तिरंगा लहराता है, तब-तब हमारी आत्मा और बलिदान की परंपरा भी लहराती है।” उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं, बल्कि भारत की नारी शक्ति की रक्षा और सम्मान बताया। लारिया ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, “अब भारत की बेटियों की ओर उठी हर नजर का जवाब सीमा पार से मिलेगा। भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन जब मातृभूमि पर खतरा आता है, तो भारत सुदर्शन भी उठा सकता है।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि हर नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे, यही सच्ची श्रद्धांजलि है उन वीरों के लिए जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।*
सागर का टाईगर रिजर्व: देश का पहला वाइल्डलाइफ एरिया जहां बाघ, तेंदुए संग होगी चीते की बसाहट
पूरे जिले से रक्तदान के लिए उमढ़े रक्तवीर, दो दिनों में 746 यूनिट रक्त एकत्रित
तिरंगा यात्रा : पाकिस्तान देश नहीं आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
तीनबत्ती न्यूज : 16 मई, 2025
सागर।भारत की सुरक्षा के लिए नागरिक संगठन द्वारा सागर में भव्य विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उप मुख्यमंत्री डॉ.राजेंद्र शुक्ल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सागर सांसद डॉ.लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, विधायक वीरेंद्र लम्बरदार, महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावनअहिरवार, नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक व्यावसायिक राजनैतिक संगठन एन.सी.सी. एनसीसी कैडेट, विभिन्न विधालय- महा विधालय के छात्र छात्राएं सहित बड़ी संख्या में राष्ट्र प्रेमी शामिल रहें।
शुक्रवार को तिरंगा यात्रा म्युनिसिपल स्कूल से प्रारंभ हुई जो तीन बत्ती पर लगे पाकिस्तान के झंडे को रौंदते हुए कीर्ति स्तंभ, वन वे होते हुए पुन: म्युनिसिपल स्कूल पहुंची। तिरंगा यात्रा में शामिल जन पूर्ण अनुशासन के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारों व भारत माता के जयकारों के साथ चल रहे थे यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ।
तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि पहलगाम में जिस प्रकार से घृणित, कायराना हरकत करते हुए आतंकवादियों ने हमारे देश की बेटियों, बहनों और बच्चों के सामने उनके पिता, पति, भाई को सिर पर गोली मारकर निर्मम हत्या की थी। उस घटना ने देश के हृदय में बहुत गहरा घाव किया। भारत की एकता अखंडता को विखंडित करके धर्म के नाम पर वातावरण बनाकर देश में गृहयुद्ध छेड़ने का उनका नापाक मंसूबा था। इस घटना के बाद पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है। कश्मीर के लोगों ने भी कहा कि यह कश्मीरियत पर हमला है और हमें इस बात का कष्ट है कि घर से कश्मीर जो बेटियां बहु बनकर आई थी वो यहां से विधवा बनकर गई। यह कष्ठ हमारा कभी भर नहीं पाएगा। आज धर्म, समाज राजनीति से ऊपर उठकर हमारा देश ह।
__________
वीडियो देखने क्लिक करे
देखे : सागर में तिरंगा यात्रा में उमड़े शहरवासी
________
उन्होंने कहा कि समूचे देश में तिरंगा यात्रा निकल रहीं है। आज देश की आवश्यकता है कि सभी देशवासी एकजुट रहें जिसका माहौल पूरे देश में बना हुआ देश के लिए सभी राजनीतिक दल सभी धर्म समाज के लोग एक जुट होकर मांग कर रहे हैं कि पाकिस्तान को छोड़ना नहीं है क्योंकि पाकिस्तान देश नहीं बल्कि आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है। हमारे सैन्य बलों ने पाकिस्तान में घुसकर उन्हें चेतावनी दी है इस प्रकार की घटना कीपुनरावृति हुई तो अगला निशाना लाहौर और इस्लामाबाद मे होगा। चाहे आतंकवाद हो या नक्सलवाद इन्हें जड़ से समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्पित है।
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी देश की सेना ने जो दुश्मनों को धूल चटाने का काम किया है, उसके सम्मान में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में आपकी सहभागिता के लिए आपकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि आज की इस यात्रा में बच्चे, जवान, बुजुर्ग सभी ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया यह आपकी देशभक्ति का प्रमाण है,
सांसद डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि हम यह तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाल रहे हैं क्योंकि हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़ने का काम किया उनको नेस्तनाबूत करने के लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उनको मिटने का काम किया।
नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सर्व समाज को साथ लेकर सेना के सम्मान में हम सभी मैदान में हैं, हमारी सेना के पराक्रम ने दिखा दिया है कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या देश के प्रति आपके जज्बे और सम्मान को दर्शाती है यह यात्रा सामान्य यात्रा नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने संबोधित करते हुए देश के वीर जवानों के साहस को नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या राष्ट्र प्रेमी सागर वासी शामिल हुए।
यह मानव कल्याण का महायज्ञ, रक्तदाता आगे आएंः पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह
▪️शिविर के पहले दिन 231 ने किया रक्तदान
तीनबत्ती न्यूज : 16 मई ,2025
सागर। पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित 4 दिवसीय रक्तदान शिविर दीपाली परिसर में रामबाग मंदिर के महंत पूज्य श्री घनश्याम दास जी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीपप्रज्वलन व स्वस्तिवाचन के साथ आरंभ हो गया। चार दिवसीय वृहद रक्तदान शिविर के पहले दिन 231 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानव कल्याण के हितार्थ अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिनमें देवरी विधायक बृज बिहारी पटैरिया, नगर निगम सागर की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, अनेक एम आई सी सदस्य व पार्षदगण शामिल रहे। सागर जिले के साथ विदिशा जिले से भी रक्तदान करने युवा आए।
शुभारंभ के अवसर पर महंत घनश्याम दास जी महाराज ने उपस्थित रक्तदानियों व जनसमुदाय से कहा कि पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह में सेवा और सद्कार्यों के गुण हैं जो उन्हें दूसरों से भिन्न बनाते हैं। उनका जन्मदिन को मनाने का यह परोपकारी कार्यक्रम मानव जीवन की रक्षा के लिए समर्पित हो गया है जिसका पुण्य उनके साथ सभी रक्तदाता भाई बहिनों को मिल रहा है।
____________
देखे: चार दिवसीय रक्तदान शुरु
https://www.facebook.com/share/v/16GxZWy7YC/
_______
09 वर्षों में 11500 यूनिट रक्तदान
पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर बताया कि विगत नौ वर्षों में 11500 यूनिट रक्त संकलित हो कर हजारों जीवन बचाने के लिए काम आया जिसके निमित्त आप हम सभी बने हैं। इस सेवा अभियान को इससे आगे ले जाने के लिए हमारे पास अगले तीन दिवस हैं। इस कार्यक्रम से सागर में रक्तदान एक स्वस्फूर्त अभियान बनता जा रहा है जो बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं और शिविर की उपयोगिता को देखते हुए शिविर की अवधि बढ़ा कर चार दिवसीय कर दी गई है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी व्यवस्था और सुरक्षा के साथ रक्त संकलन का कार्य कर रही हैं। शिविर में उपस्थित सिविल सर्जन डा जयंत जैन ने बताया कि समय-समय पर रक्तदान करने के अनेक स्वास्थ्यगत लाभ हैं यह प्रमाणित तथ्य है।
मानव कल्याण के यज्ञ रक्तदान शिविर के आरंभ में ही नगर निगम सागर की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य नरेश यादव, अनूप उर्मिल, राजकुमार पटेल, रामू ठेकेदार, पार्षद प्रतिनिधि अमन चौरसिया पुरव्याऊ, पार्षद सूरज घोसी, देवेन्द्र अहिरवार सहित कई पार्षदों ने रक्तदान किया। उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती संगीता तिवारी व पार्षद राजकुमार पटेल ने परिजनों सहित रक्तदान किया। दो अन्य महिला रक्तदाताओं विशाखा पवार और रिया ठाकुर ने रक्तदान कर महिला रक्तदाताओं को प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। खुरई नगर से आए मौसम सिंह राजपूत, राजा भाई ठाकुर, दीपक सिंह अटवाल, पवनदीप सिंह अटवाल, बालकृष्ण कुशवाहा ने रक्तदान किया। मालथौन से आए रामकुमार बघेल, गोलू प्रताप राय, राजकुमार अहिरवार गढ़ौली, गोविंद सिंह सहावन, कृष्ण कुमार अहिरवार, विवेक चौहान, रवि यादव, हरिओम सेन, रामकुमार लोधी ने रक्तदान किया।
सागर के यशवंत करोसिया, सूर्यांश तिवारी, बंटी श्रीवास्तव, रिशांक तिवारी, विशाल गुरु पटकुई, राजीव सोनी, उमेश यादव, अनिल यादव, अतुल यादव, राकेश यादव, यशवर्धन सोनी, पत्रकार उदय गौतम, पत्रकार राजेंद्र भस्नेरिया, विनय तिवारी, रामशंकर देवलिया ने रक्तदान किया। देर शाम तक रक्तदान करने वालों का तांता लगा रहा। सागर, खुरई, मालथौन, रजवांस, बीना, देवरी के साथ साथ विदिशा जिले से भी रक्तदाता बड़ी संख्या में आए। सभी रक्तदाताओं को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। शिविर स्थल पर रक्तदाताओं के लिए पौष्टिक भोजन, पेयपदार्थों, चिकित्सकीय सुविधाएं, वातानुकूलित हाल के साथ मौजूद रहीं।
श्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रथम दिन रक्तदान करने पहुंचे सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा है कि दूसरों को जीवन दान देने का यह योगदान करके आप सभी ने अपने जीवन की सार्थकता को भी सिद्ध किया है।
स्वास्थ्य विभाग ने की निगरानी व्यवस्थाओं की
क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. श्रीमती नीना गिडियन, सीएमएचओ डॉ श्रीमती ममता तिमोरे, सिविल सर्जन डॉ जयंत जैन, रक्तदान शिविर स्थल पर व्यवस्थाओं की निगरानी करने पहुंचे। जिला ब्लडबैंक प्रभारी डॉ. महेश जैन तथा बीएमओ खुरई डॉ. शेखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में रक्त संग्रहण के लिए प्रशिक्षित चिकित्सकीय व नर्सिंग स्टाफ, ब्लड ट्रांसपोर्टेशन वाहन उपस्थित रहे। रक्तदान में रिकार्ड बना चुके सागर रक्तवीर समीर जैन, जैसे स्वयंसेवी भी पहुंचे और रक्तवीरों का प्रोत्साहन किया। ऐसे रक्तदाता भी आए जिन्होंने गत नौ शिविरों में भी रक्तदान किया है। वरिष्ठ नेताओं स्वयंसेवियों ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र सौंपे।
ये रहे मोजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, वरिष्ठ एम आई सी सदस्य विनोद तिवारी, शैलेंद्र ठाकुर, चंद्रप्रताप सिंह खुरई, नरेन्द्र सिंह बामोरा, उत्तम सिंह बामोरा, ऋषि दुबे, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह नरोदा, अनिल पाराशर, देशराज सिंह यादव, शरद अग्रवाल, पंकज मुखारया, जिला क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष अशोक सिंह, संतोष रोहित, अजय तिवारी देवलचौरी, सतेंद्र सिंह, अतुल नेमा, शरद जैन, अनिल ढ़िमोले, राजकुमार बरकोटी, सुनील भाई केसली, बंटी पिठौरिया, संतोष दुबे, विजय पटेल, ब्रजेश पांडे, राजेश सैनी, विकास बेलापुरकर, मनोज शुक्ला, अजय लम्बरदार, मनीष मिश्रा, लक्ष्मण सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता शिविर स्थल पर उपस्थित रहे।
Sagar: सौ से अधिक स्कूल और प्राइवेट बसों की चेकिंग : 34 बसों में मिली कमियां : 57 हजार वसूला जुर्माना ▪️नशे में बस चलाते मिला ड्राईवर: बस जब्त
सागर : बसों की फिटनेस आदि की कमियों वाली बसे सड़कों पर दौड़ रही है। आते दिन दुर्घटना भी हो रही है। प्रशासन अब इनकी चैंकिंग कर रहा है। प्रदेश में 13 मई 2025 से 31 मई 2025 तक स्कूल बसों एवं प्राइवेट बसों की चेकिंग संबंधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस दौरान भारी कमियां बसों के संचालन मिल रही है। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मनोज कुमार तेहनगुरिया ने उप पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक सिंह के साथ संयुक्त रूप से पारस स्कूल परिसर में खड़ी स्कूल वाहनों को चैक किया गया।
सागर में आज सिविल लाइन चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थानों में लगी स्कूल बसों तथा यात्री बसों को चेक किया गया। जिसमें सुरक्षा उपकरण जैसे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र ,फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, पैनिक बटन, सुरक्षा ग्रिल, आपातकालीन खिड़की दरवाजा चेक किए गए। विशेष अभियान में 100 से अधिक बसें चेक की गई। जिनमें से 34 बसों में कमी पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत चालानी कार्रवाई की जाकर समन शुल्क जुर्माना 57500 रुपए वसूल किया गया।
नशे में ड्राईवर
चेकिंग के दौरान यात्री बस क्रमांक एमपी 09 FA 6219 का चालक सफीक पिता सलमान पता गोपालगंज सागर शराब के नशे में यात्री बस चलाते हुए पाए जाने पर बस को जप्त कर थाना सिविल लाइन में खड़ा किया गया।जिसका प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय में जुर्माना हेतु पेश किया जावेगा। उपरोक्त कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक सिंह चौहान ,निरीक्षक यातायात मोहन सिंह एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा की गई।
![]() |
जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे, ,▪️बख्शीखाना व नया बाजार को जी प्लस-2 मॉडल पर बनाया जाएगा ▪️ टाटा कंपनी पर लगेगी पेनाल्...