Editor: Vinod Arya | 94244 37885

श्री गुरू सिंघ सभा सागर के सतेंद्र सिंह होरा बने अध्यक्ष : देवेन्द्र पाल सिंह चावला बने जनरल सेकेट्री

श्री गुरू सिंघ सभा सागर के सतेंद्र सिंह होरा बने अध्यक्ष : देवेन्द्र पाल सिंह चावला बने जनरल सेकेट्री

तीनबत्ती न्यूज : 13 अगस्त ,2025

सागर। गुरु सिंघ सभा ट्रस्ट चुनाव के बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरू सिंघ सभा का नया अध्यक्ष सतिंदर सिंह होरा को दुबारा चुना गया है। इसमें देवेंद्र पाल सिंह चावला  जनरल सेकेट्री बनाए गए है। खंडा पैनल की बैठक में यह निर्णय हुआ। जिसकी गोविंदर सिंह दुग्गल निर्वाचन अधिकारी ,श्री गुरुसिंघ सभा सागर  ने इसकी घोषणा की बैठक में प्रधान के साथ ही पूरी वर्किंग कमेटी का भी गठन किया गया है। गुरु सिंघ सभा के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रही है। 

यह रही श्री गुरू सिंघ सभा सागर

निर्वाचन अधिकारि श्री गुरू सिंघ समा सागर भगवानगंज सागर के अनुसार आज 13.अगस्त.2025 को श्रीगुरू सिंघ सभा सागर के चुनाव में विजयी खण्डा पेनल के सदस्यों की मीटिंग हुई।  जिसमें सर्वसम्मति से सतेन्द्र सिंह होरा को अध्यक्ष चुना गया। प्रस्ताव कुलदीप सिंह भाटिया ने दिया समस्त सदस्यों ने समर्थन दिया उपरान्त वर्किंग कमेटी के सदस्य घोषित हुये जो कि निम्नानुसार हैं :-

अध्यक्ष (मुख्य सेवादार) स. सतिन्दर सिंह होरा

मीत प्रधान श्रीमति हरविन्दर कौर छावड़ा, मीत प्रधान स. कुलदीप सिंह भाटिया (सरदार सुरजीत सिंह भाटिया) ,जनरल सेकेट्री स. दविन्दर पाल सिंह चावला, सेकेट्री स. दविन्दर सिंह अजमानी, केशियर श्रीमति हरविन्दर कौर गांधी,  स्टोर एवं स्कूल मैंनेजर   (गुरु नानक माध्यमिक विद्यालय भगवानगंज)इन्दरपाल सिंह होरा है। 


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे









Share:

SAGAR: खरपतवारनाशक दवाओं से सोयाबीन की फसल हुई खराब : दवा विक्रेता और कंपनी पर FIR ▪️23 किसानों ने फसलों के नुकसान की शिकायत की थी

SAGAR: खरपतवारनाशक दवाओं से सोयाबीन की फसल हुई खराब : दवा विक्रेता और कंपनी पर FIR 

▪️23 किसानों ने फसलों के नुकसान की शिकायत की थी


तीनबत्ती न्यूज:  13 अगस्त 2025
सागर
: कलेक्टर सागर संदीप जी आर के निर्देशन में एवं उपसंचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी कृषि बंडा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा एचपीएम केमिकल एवं फर्टिलाइजर लिमिटेड कंपनी का उत्पाद बायोक्लोर नीदानाशक, खरपतवारनाशी दवा से 23 कृषकों की सोयाबीन की फसल नुकसान की शिकायत हुई थी।

एक दर्जन गांवों में आई शिकायत

किसानों ने बताया कि सुप्रीम एग्रो ओवरसीज पुरानी सब्जी मंडी नया बाजार सागर प्रोप्राईडर मनीष जैन द्वारा बायोक्लोर एचपीएम केमिकल एवं फर्टिलाइजर लिमिटेड की नीदानाशक, खरपतवारनाशी दवा का विक्रय कच्चे एवं पक्के बिल पर ग्राम चकेरी, विनेका, पिपरिया चमारी, गोदाई पिपरिया इल्लांई, कनेरा, धामोनी, पहलादपुर, नैनधरा आदि ग्रामों के लगभग 35 कृषकों को किया गया। जिसके उपयोग से सोयाबीन की फसल खराब हो गई एवं सूख गई।

जांच में सही मिली शिकायत
कार्यालय उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला सागर द्वारा गठित जांच दल ने प्रभावित सोयाबीन फसलों का निरीक्षण किया। जिससे पता चला कि बायोक्लोर खरपतवारनाशी से सोयाबीन की फसल तो सूख गई परंतु खरपतवार नष्ट नहीं हुआ, इस प्रकार किसानों के साथ छल करके गलत खरपतवारनाशी का विक्रय कर राशि हड़प ली गई। जांच उपरांत एचपीएम कंपनी एवं दवा विक्रेता एम/एस सुप्रीम एग्रो ओवरसीज सागर के विरुद्ध प्रथम सूचना प्रकरण बंडा थाना में दर्ज किया गया।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे








Share:

SAGAR : कांग्रेस द्वारा चुनावो में वोट चोरी के विरोध केंद्र सरकार का किया पुतला दहन ▪️ पुलिस ने पुतलों को छीनने की कोशिश की : वाटर केनन से खदेड़ा प्रदर्शनकारियों को

SAGAR : कांग्रेस द्वारा  चुनावो में वोट चोरी के विरोध केंद्र सरकार का  किया पुतला दहन

▪️ पुलिस ने पुतलों को छीनने की कोशिश की : वाटर केनन से खदेड़ा प्रदर्शनकारियों को


तीनबत्ती न्यूज : 12 अगस्त ,2025

 सागर :  वोटर वेरीफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के विरोध मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ,श्रीमती प्रियंका गांधी , अखिलेश यादव सहित अन्य सांसदों को,संसद से चुनाव आयोग तक निकाले जा रहे,शांतिपूर्ण पैदल मार्च में पुलिस द्वारा बलपूर्वक रोकने एवं उपस्थित विपक्षी सांसदों को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में  मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश पर आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन रामाश्रम होटल के सामने बस स्टैंड सागर मे किया गया।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

कांग्रेस द्वारा चुनावो में वोट चोरी के विरोध केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

___________

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी नें कहा कि कांग्रेस  द्वारा  चुनावो में वोट चोरी के विरोध केंद्र सरकार का आज पुतला दहन किया गया है । विपक्षी सांसदों को को आवाज उठाने पर गिरफ़्तार करना केंद्र सरकार की हिटलर शाही और तानाशाही प्रवत्ती को दर्शाता है।  भाजपा की सरकार वोट चोरी करती है। जनता की वोट को चोरी करना भाजपा का काम है।


पुतला दहन में कांग्रेसी दो दो पुतले अलग अलग स्थानों से लेकर आए थे।  पुलिस ने पुतला छुड़ाने की कोशिश की । इस दौरान पुलिस ने वाटर केनन का प्रयोग कर कांग्रेसियों को खदेडा । पुतला दहन कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन और जनता उपस्थित रहीं, लम्बे समय बाद कांग्रेस का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। 


ये हुए शामिल 

प्रदर्शन मे प्रमुख रूप से  पं मुन्ना चौबे, सुनील जैन पूर्व विधायक,अमित दुबे राम जी, मुकुल पुरोहित, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, नेता प्रतिपक्ष बाबू यादव,चक्रेश सिंघई,पप्पू गुप्ता,मुन्ना यादव,महेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष गण योगराज कोरी,प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान,पार्षद गण ताहिर खान,अशोक चकिया, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी,अवधेश तोमर,सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, महेश जाटव कमलेश तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, रमाकांत यादव,सागर साहू,महेश अहिरवार,अरविंद ठाकुर, अजय राजपूत,हरिश्चंद्र सोनबार,, रवि सोनी, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, लीलाधर सूर्यवंशी, गब्बर खान, गोपाल प्रजापति, शाहरुख पठान, शाहरुख खान, निलेश अहिरवार,  गब्बर पठान,मार्शल खान, दिनेश पटेरिया कुंजीलाल लडियां, दीनदयाल तिवारी, नौशाद अब्बासी,महेश सोनी, शरद पुरोहित,रिंकू केसरवानी, महेश सोनी,  दीपेश कोरी,प्रशांत सोनी, आदित्य चौधरी, यश तिवारी, लोकेंद्र विश्वकर्मा, रितेश विश्वकर्मा, पं रामशर्मा, जैद खान, सौरभ खटीक, चैतन्य कृष्ण पांडे, राजेश कोरी,लीलाधर सूर्यवंशी,शाहरुख खान,अंकुर यादव, वासु सोनी,गोलू सेन, इमरान खान, पिंकू यादव,सलीम खान, प्रमोद साहू,रिंकू केसरवानी,काजल रयान ,अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष जमीर गब्बर पठान,श्रेया कुमार, जय रैकवार,ओमप्रकाश पंडा, नैतिक चौधरी, हिमांशु गंगेले,पीयूष अवस्थी, शिव अहिरवार,धनंजय अहिरवार, राजाराम मयूरी सहित सेकड़ो की संख्या मे केंद्र सरकार के पुतला दहन मे लोग उपस्थित थे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

सरकार व बीमा कंपनी की संयुक्त टीम से सागर जिले की फसलों के पुनः सर्वे हेतु पत्र लिखा पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने

सरकार व बीमा कंपनी की संयुक्त टीम से सागर जिले की फसलों के पुनः सर्वे हेतु पत्र लिखा पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने


तीनबत्ती न्यूज: 12 अगस्त ,2025

सागर। मध्यप्रदेश के कुछ किसानों को दो रवि व एक खरीफ सीजन की फसलों के बीमा क्लेम के लिए 1125 करोड़ की राशि मिलने के लिए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री डा.श्री मोहन यादव को पत्र लिख कर धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस पत्र में पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यह भी आग्रह किया है कि सागर जिले के किसानों को नियमानुसार बीमा राशि मिले इसके लिए जिले के किसानों की फसलों का पुनः सर्वे सरकार एवं बीमा कंपनी की संयुक्त टीम से कराने के आदेश दिए जाएं। 

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री डा. श्री मोहन यादव जी को लिखे पत्र में बताया है कि राजस्व की दृष्टि से सागर जिला मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। यहां की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर आश्रित है परंतु बीमा कंपनी के द्वारा जो राशि दी गई है उसमें सागर जिले के किसानों को मात्र 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं, क्योंकि बीमा कंपनी के द्वारा सागर जिले के कृषि उत्पादन का गलत आकलन किया गया है।


पत्र में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से विनम्र आग्रह किया है कि सागर जिले के किसानों को नियमानुसार बीमा राशि मिले इसके लिए किसानों की फसलों का पुनः सर्वे सरकार और बीमा कंपनी की संयुक्त टीम के माध्यम से हो। इस पुनः सर्वे के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी आदेशित करने की कृपा करें ताकि सागर जिले के किसानों को पर्याप्त राशि मिल सके।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

SAGAR: पीएम श्री हाई स्कूल में14 शिक्षक मिले गैर हाजिर: लगातार गैरहाजिरी बनी है स्कूलों में शिक्षकों की

SAGAR: पीएम श्री हाई स्कूल में14 शिक्षक मिले गैर हाजिर: लगातार गैरहाजिरी बनी है स्कूलों में शिक्षकों की


तीनबत्ती न्यूज :  12 अगस्त 2025
सागर
: संभाग कमिश्नर  अनिल सुचारी के निर्देश पर संयुक्त संचालक मृत्युंजय कुमार के द्वारा सागर जिले सहित सभी संभाग के विद्यालयों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है एवं आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। संयुक्त संचालक शिक्षा श्री मृत्युंजय कुमार ने पीएमश्री एकीकृत शासकीय जूनियर बेसिक हाई स्कूल देवरी सागर का आकस्मिक निरीक्षण किया।


ये शिक्षक मिले गैरहाजिर

निरीक्षण के दौरान संस्था से श्रीमती सुषमा स्वामी प्रभारी प्राचार्य, पीडी प्रजापति माध्यमिक शिक्षक, प्रदीप मेहरा माध्यमिक शिक्षक, श्रीमती रजनी चौरसिया माध्यमिक शिक्षा, श्रीमती महिमा मिश्रा माध्यमिक शिक्षक, श्रीमती गायत्री सोनी माध्यमिक शिक्षा, श्रीमती वंदना जवारे माध्यमिक शिक्षक, मोहन कुमार सोनी माध्यमिक शिक्षक, अवधेश पाठक माध्यमिक शिक्षा एवं श्रीमती ज्योति बृजपुरिया प्राथमिक शिक्षक साथ ही 04 अतिथि शिक्षक क्रमशः दीपाली सोनी, किरण मिश्रा, श्री उमाशंकर दुबे एवं श्री नौशाद खान भी संस्था से अनुपस्थित पाए गए। सभी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।



______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

सागर संभाग में सभी 37 जन औषधी केन्द्रों को शुरू कराएं : कमिश्नर ▪️खाद और बीज गुणवत्ता नियंत्रण में उदासीनता बरतने पर टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर के उप संचालक कृषि को नोटिस ▪️सहकारी बैंकों में खाते खोलने में उदासीनता : लापरवाहों को नोटिस

सागर संभाग में सभी 37 जन औषधी केन्द्रों को शुरू कराएं : कमिश्नर


▪️खाद और बीज गुणवत्ता नियंत्रण में उदासीनता बरतने पर टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर के उप संचालक कृषि को नोटिस 
▪️सहकारी बैंकों में खाते खोलने में उदासीनता : लापरवाहों को नोटिस




तीनबत्ती न्यूज :  12 अगस्त 2025
सागर
: कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सागर संभाग में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित जन औषधी केन्द्रों को और अधिक बेहतर और जनोन्मुखी बनाने के निर्देश सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिए है। कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग के लिए स्वीकृत सभी 37 जन औषधी केन्द्रों को शीघ्र प्रारंभ कराएं और जन औषधी केन्द्रों के माध्यम से लोगों को बाजिब दामों में दवाईयां और अन्य सेवाएं मुहैया कराएं।

सहकारी बैंकों में नहीं खोले खाते, अधिकारियों को नोटिस
 
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जन औषधी केन्द्रों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए जन औषधी केन्द्रों का व्यापक प्रचार प्रसार भी कराएं। बैठक मंें सहकारिता विभाग द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेण्टरों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि कॉमन सर्विस सेण्टरों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी भी जन मानस तक पहुंचाने का प्रयास करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि कॉमन सर्विस सेण्टरों को और अधिक कारगर और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएं। बैठक में सहकारी बैंकों में विभिन्न समीतियों के खाते खोलने की प्रक्रिया की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सागर जिले में विभिन्न समीतियों के खाते क्यों नहीं खोले गए इसके संबंध में सहायक आयुक्त सहकारिता को पत्र लिखें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सागर जिले में सहकारिता बैंकों में विभिन्न समीतियों के खाते खोलने के कार्य में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही भी प्रस्तावित करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सहकारी बैंकों में खाते खोलने में टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले के अधिकारियों द्वारा भी काफी उदासीनता बरती गई है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि टीकमगढ़ और निवा़ड़ी जिले के सहकारिता विभाग के जवाबदेह अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्यवाही प्रस्तावित करें।
 
बैठक में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने संभाग की सभी मंडियों में स्थित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों को और अधिक बेहतर और कारगर बनाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने अधिकारियेां को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों के माध्यम से किसानों को कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन की आधुनिक तकनीकि की जानकारी मिलना चाहिए। किसानों को विभिन्न मंडियों में अनाज और सब्जियों की दरों की जानकारी भी समय समय पर मिलना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सागर संभाग की मंडियों में संचालित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र सतत रूप से सक्रिय होकर कार्य करें। इसकी समुचित व्यवस्थाएं अधिकारी सुनिश्चित करें।
 
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सागर संभाग के सभी मिट्टी परीक्षण केन्द्र सक्रिय रूप से कार्य करें इसकी व्यवस्था कृषि विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें। बैठक में खाद वितरण की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सागर संभाग के तेन्दुखेड़ा, पथरिया, जबेरा क्षेत्र के किसानों को समुचित खाद प्राथमिकता के साथ मुहैया कराएं।
बैठक में चालू खरीफ फसलों की स्थिति की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण क्षेत्रों का सतत रूप से भ्रमण करें, फसलों की स्थिति का अवलोकन करें तथा किसानों से जीवन्त संपर्क स्थापित कर किसानों को फसलों मेें होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए किए जा रहे बचाव के तरीके बताएं।

उप संचालक कृषि कल्याण अधिकारियों को नोटिस

बैठक में कमिश्नर ने चालू खरीफ सीजन में सागर संभाग के निवाड़ी, टीकमगढ़ एवं छतरपुर जिलों में खाद और बीज की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित कार्य नहीं करने पर कमिश्नर ने उप संचालक कृषि कल्याण टीकमगढ, उप संचालक कृषि कल्याण निवाड़ी एवं उप संचालक कृषि कल्याण छतरपुर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद एवं बीज गुणवत्ता नियंत्रण के लिए की गई कार्यवाही की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि सभी जिलों में चालू सीजन में खाद और कीटनाशकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएं। कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग के किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध हों यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करें।

 बैठक में केन्द्रीय सहकारी बैंक मर्यादित के कार्यों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए की सागर संभाग में कालातीत ऋणों की वसूली के लिए निरंतर प्रयास करें। बैठक में मंडी समीतियों के कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सागर संभाग में पिछले वित्तीय वर्ष के अपेक्षा चालू वित्तीय वर्ष में 6 प्रतिशत आवक बढ़ी है। सागर संभाग में सागर संभाग की मंडियों को 6 करोड़ 64 लाख रुपए की मंडी शुल्क प्राप्त हुई है। बैठक में कमिश्नर द्वारा एमपीएग्रो के कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में संयुक्त संचालक सहकारिता, संयुक्त संचालक कृषि, सचिव मंडी बोर्ड, बीज निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

www.Teenbattinews.com

Archive