Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR: मूंग खरीदी केंद्रों पर गड़बड़ियां : करीब 40 लाख की मिली हेराफेरी : सहकारी समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR ▪️दो दिन पहले लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख की रिश्वत लेते भी पकड़ा था समिति प्रबंधक को

SAGAR: मूंग खरीदी केंद्रों पर गड़बड़ियां : करीब 40 लाख की मिली हेराफेरी : सहकारी समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR 

▪️दो दिन पहले लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख की रिश्वत लेते भी पकड़ा था समिति प्रबंधक को


तीनबत्ती न्यूज: 30 अगस्त ,2025

सागर: मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी में गड़बड़ियां की बड़े पैमाने पर शिकायतें सामने आई है। सागर जिले में सहकारी समितियों और वेयर हाउस तक भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। किसानों लुटते नजर आ रहे है। हाल ही में एक सहकारी समिति प्रबंधक और वेयर हाउस संचालक को  लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा। उसी समिति की कलेक्टर संदीप जी आर ने स्टॉक आदि की जांच कराई तो 40 लाख रु0 की 459 क्विंटल मूंग की हेराफेरी पाई गई। इसमें मामला भी दर्ज किया गया है। 

समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर पर FIR 

कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देश पर मूंग खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर बड़ी कार्यवाही करते हुए बहुउद्देशीय प्राथमिक शाख समिति, जरूआ खरीदी स्थल बी 9, जरूआ वेयर हाउस, केसली के समिति प्रबंधक संतोष चौबे एवं कम्प्यूटर आपरेटर सुनील प्रजापति के विरूद्ध एफआईआर की कार्यवाही की जाकर प्रकरण को विवेचना में लिया गया। 

    सहकारी समिति प्रबंधक संतोष चौबे

______________

यह भी पढ़ेसागर: लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच से एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा सहकारी समिति के प्रबंधक और दो अन्य को ▪️खरीदी केंद्र पर किसानों की मूंग को बताया खराब : ग्रेडिंग बदलवाने के एवज में मांगे दो लाख रुपए

____________

स्टॉक चेक करने पर 459 क्विंटल मूंग की गड़बड़ी

कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड केसली में पदस्थ कृषि विस्तार/नोडल अधिकारी अनिल मंडलोई ने बताया कि कलेक्टर श्री संदीप जी ने निर्देश अनुसार बहु उद्देश्यीय प्राथमिक शाख सहकारी समिति जरूआ खरीदी स्थल वी-9 जरूआ वेयर हाउस केसली का निरीक्षण एसएडीओ चेतन मुजाल्दे, कृषि विस्तार अधिकारी रवि कुमार मोरे, बबलू चौहान, तहसीलदार प्रेम नारायण सिंह, पटवारी रामेश्वर गौड़, पुष्पेन्द्र चौधरी, धीरत मरावी , लालसींग ठाकुर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। मौके मौके पर पर समिति के कम्प्यूटर आपरेटर सुनील प्रजापति के द्वारा प्रदाय जानकारी अनुसार उपार्जन पोर्टल ऑनलाईन अनुसार कुल मूंग खरीदी 10063. 20 क्विंटल मात्रा प्राप्त हुई, जिसमें से भण्डारण केन्द्र को 9307.7 क्विंटल मात्रा परिवहन किया गया एवं खरीदी केन्द्र पर शेष मात्रा 755.5 क्विंटल होनी चाहिए थी परन्तु मौका स्थल पर 296 क्लिंटल नान एफएक्यू (अमानक) मात्रा पाई गई। उपरोक्त मात्रा का मिलान करने के आधार पर समिति प्रबंधक संतोष चौवे एवं आपरेटर सुनील प्रजापति द्वारा 459.5 क्विटल मूंग की मात्रा कीमत करीब 39,89,379 रूपए की अनियमितता पाई गई।

दोनों पर मामला दर्ज

मौके पर स्थल पंचनामा एवं जप्ती कार्यवाही की गई। इस प्रकार बहु उद्देश्यीय प्राथमिक शाख सहकारी समिति जरूआ खरीदी स्थल बी-9 जरूआ वेयर हाउस केसली के समिति प्रबंधक संतोष चौबे पिता राममनोहर चौबे निवासी जैतपुर डोमा एवं कंप्यूटर आपरेटर सुनील प्रजापति पिता गणेश प्रसाद प्रजापति निवासी ग्राम जमुनिया चिखली विकास खण्ड केसली मूंग खरीदी में अनियमितता करने पर धारा 318 (4), 316(5) बीएनएस का अपराध घटित करना पाया गया है। जिस पर थाना गौरझामर में एफआईआर की कार्यवाही की जाकर प्रकरण को विवेचना में लिया गया। 

कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त एसडीएम राजस्व, तहसीलदार, कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मूंग खरीदी केंद्रों का लगातार निरीक्षण करें एवं आवश्यक कार्रवाई करें।

________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

सामुदायिक भवन में कन्या छात्रावास की स्थापना एक बेहतर सेवा प्रकल्प : नरेन्द्र सिंह तोमर

सामुदायिक भवन में कन्या छात्रावास की स्थापना एक बेहतर सेवा प्रकल्प :  नरेन्द्र सिंह तोमर

तीनबत्ती न्यूज: 29 अगस्त ,2025

सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में कन्या छात्रावास बनाने को समाज सेवा के क्षेत्र में एक बेहतर सेवा प्रकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व गृह मंत्री , विधायक भूपेन्द्र जी सामाजिक क्षेत्र में लगातार काम करते हैं और यह कार्य भी सराहनीय है। कन्या छात्रावास में रहकर अध्ययन करने वालीं छात्राओं का जीवन भविष्य में उत्कृष्ट होगा।

विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर ने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस भवन के शिल्यान्यास भूमिपूजन में पिछले साल दिसम्बर में मुझे यहां आने का अवसर मिला था और यह प्रसन्नता की बात है कि 8 माह में ही यह सुंदर और सुविधाजनक भवन बनकर तैयार हो गया है। आज मैंने यहां देखा कि बहुत अच्छी व्यवस्था पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र जी ने की है। सामुदायिक भवन में छात्राओं का छात्रावास है। यहां बच्चियों को आवास की और जो आवश्यकता अनुरूप सुविधाएं हैं, वे सब इस भवन में हैं। श्री तोमर ने कहा कि मैं समझता हूं कि ग्रामीण क्षेत्र के सामन्य परिवार और गरीब परिवार की बेटियों को शहर में यह सुविधा मिल जाए तो उनके जीवन को बहुत अच्छी सहायता मिलती है। 


 पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह सामाजिक क्षेत्र में लगातार काम करते रहते हैं और यह प्रकल्प भी मुझे बहुत अच्छा और सामयिक लगा। मुझे पूरी आशा है कि छात्रावास में जो बच्चियां रह रहीं हैं, रह कर अध्ययन कर रहीं हैं, उनको एक अच्छा अनुशासित वातावरण मिल रहा है। एक अच्छी जीवन को वह प्रारंभ कर रहीं हैं और अध्ययन पूर्ण होने के बाद निश्चित रूप से उनका जीवन और उत्कृष्ट होगा। ऐसा मैं विश्वास पूर्वक इस अवसर पर कह सकता हूं।


इसके पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के साथ सामुदायिक भवन में महाराणा प्रताप कन्या छात्रावास के कार्यालय, छात्राओं के आवास कक्ष को भी देखा। तदोपरांत उन्होंने छात्राओं के साथ स्वलपाहार लिया। छात्रावास की छात्राओं को आने-जाने के लिए पूर्व गृह मंत्री एवं  विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा उपलब्ध कराई मिनी बस का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया। श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रूद्राक्ष धाम में भगवान राधाकृष्ण की पूजा अर्चना की तथा हनुमान जी के निर्माणाधीन मंदिर को भी देखा।


ये रहे मोजूद

इस अवसर पर पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, क्षत्रिय महासभा सागर के जिलाध्यक्ष लखन सिंह, महापौर प्रतिनिधि डाॅ. सुशील तिवारी, लक्ष्मण सिंह, शैलेन्द्र ठाकुर, रिशांक तिवारी, महेश साहू, अजय देवलचैरी, शुभम घोषी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत, एड. गोविंद सिंह कर्रापुर, राहुल चौरा, गोलू श्रीवास्तव, अजीत सिंह चीलपहाड़ी, के.के. गुर्जर, अवधेश जैन, अतुल नेमा, संदीप साहू, बाबू घोषी, नमन चौबे, शुभम नामदेव, कमलेश जाटव, नरेश धनौरा, संदीप कुसमगढ़, सत्यम धनौरा, नकुल हजारी, सुधीर सिंह रतनारी, मंगल सिंह, दीपक पौराणिक, गोविंद सिंह, संदीप सिंह, सचिन ठाकुर, चंद्रास ठाकुर आदि उपस्थित थे।


________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

आगामी आदेश अथवा नए अध्यक्ष के निर्वाचन तक सरिता जैन बनी देवरी नगरपालिका की अध्यक्ष: समर्थकों ने मनाई खुशिया

आगामी आदेश अथवा नए अध्यक्ष के निर्वाचन तक सरिता जैन बनी देवरी नगरपालिका की अध्यक्ष: समर्थकों ने मनाई खुशिया


तीनबत्ती न्यूज: 29 अगस्त ,2025

सागर: सागर जिले की देवरी नगर पालिका का अध्यक्ष पद खाली होने के बाद शासन ने देवरी के वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद सरिता संदीप जैन सिनेमा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव आरके कार्तिकेय ने आदेश जारी किया है। बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने इस पूरे मामले में विधानसभा में सवाल उठाया था। जिसमें नेहा अलकेश जैन की अनियमितताओं को लेकर कार्यवाही की बात कही गई थी।  पिछले दिनों राज्य शासन ने नेहा हैं को अध्यक्ष पद से हटा दिया था। 

_________

वीडियो देखने क्लिक करे

सरिता जैन बनी देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष

_______



जारी आदेश में कहा गया है कि नगर पालिका देवरी की पूर्व अध्यक्ष नेहा अकलेश जैन को विभागीय आदेश के तहत अध्यक्ष पद से हटाया गया था। जिसके बाद 25 अगस्त से नगर पालिका अध्यक्ष का पद खाली था। इस पर शासन ने नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद सरिता संदीप जैन (सिनेमा वाले) को आगामी आदेश तक अथवा अध्यक्ष निर्वाचित होने तक के लिए नगर पालिका देवरी अध्यक्ष की सभी शक्तियों और कर्तव्यों का निर्वहन करने क करने हेतु नाम निर्दिष्ट करता है


। 


ईमानदारी से कार्य करूंगी

उनके अध्यक्ष बनने पर खुशिया मनाई गई। समर्थकों ने ढोलधमाके के साथ उनका स्वागत किया। अध्यक्ष सरिता जैन ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है। में देवरी के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करूंगी।


________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सागर आगमन पर जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह तोमर के सागर आगमन पर जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत


तीनबत्ती न्यूज: 29 अगस्त ,2025

सागर। शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का सागर आगमन हुआ। सागर आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं,ने गर्मजोशी के साथ जगह जगह भव्य स्वागत किया। स्वागत का दौर सागर जिले के प्रारम्भिक ग्राम बगरोद चौराहे से शुरू हुआ जो लगातार चलता रहा। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रदेशकार्य समिती सदस्य जाहर सिंह,दमोह जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के साथ ग्राम बगरोद चौराहे के पास स्वागत कर भेंट की। सुरखी विधानसभा के राहतगढ में मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी व पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।नरयावली विधानसभा के भापेल में विधायक इंजी.प्रदीप लारिया प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल ने पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।


सागर विधानसभा के लेहदरा नाके पर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया महापौर संगीता सुशील तिवारी,पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह,ने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।



सागर के मोतीनगर चौराहे पर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया के साथ जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी,मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने सभागार में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ आम जनों की सहभागिता रही।

________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

श्रीराधाष्टमी महामहोत्सव पर श्री गौर गोविंद मंदिर में होंगे अनेक आयोजन

श्रीराधाष्टमी महामहोत्सव पर  श्री गौर गोविंद मंदिर  में होंगे अनेक आयोजन


तीनबत्ती न्यूज; 29 अगस्त ,2025

सागर: श्रीराधाष्टमी महामहोत्सव पर अनेक आयोजन होंगे। सागर शहर के श्री गौर गोविंद मंदिर में सूक्ष्मरूप से सैकड़ो वर्ष से मनाया जाता था। इस दफा बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारियां की गई है। तलैया जानकारी मंदिर के श्री फूलसिंह पंडा, डा पी एस ठाकुर और डा लक्ष्मी ठाकुर ने मीडिया को दी। 


ये होंगे आयोजन

श्री गौर गोविंद मंदिर में सात दिवसीय श्रीराधाष्टमी महामहोत्सव 27अगस्त 25 से शुरू हों चूके है। आगामी 02 सितंबर 25 तक रविशंकर वार्ड गौर गोविंद मंदिर में अनंत विभूषित श्री गुरु महाराज वासुदेव शरण "बिरही" विभूषित जी की प्रेरणा से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया जा रहा है।

प्रतिदिन प्रातः प्रभात-फेरी मंगला आरती, श्री हरिनाम संकीर्तन, श्रीमदभागवत पाठ दोपहर में 4:00 बजे से 6:30 बजे तक श्री राधा कृपाकटाक्ष पर विशेष कथा पं. श्री रसिक बिहारीदास भागवताचार्य द्वारा हो रही है। 01 व 02 सितंबर 2025 को श्री वृदावन से पधारे श्री रामानंद प्रभु जी द्वारा राधा प्राकट्य लीला पर कथा समय शम 4 से 8 बजे तक होगी।

जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

31 अगस्त रविवार को श्रीराधारानी के जन्म उत्सव पर सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक श्रीराधारानी का अभिषेक, 9:00 बजे से प्रेम भक्ति चंद्रिका का पाठ, 12 बजे दिन में श्री राधिका जी का प्राकाटय एवं महाआरती दर्शन भव्य फूल बंगला प्राकट्य में होगा, तत्पश्चात श्रीराधा तत्व पर प्रवचन तथा श्री राधे राधे मण्डल एवं अन्य मण्डल द्वारा बधाई गान इसके बाद 2 बजे दिन में नगर संकीर्तन शोभायात्रा गौर गोविंद मंदिर से प्रारंभ होकर के मुख्य मार्ग से होते हुए आदर्श गार्डन मोतिनगर में समापन होना जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रभात फेरी मण्डल एवं भक्तगण शमिल होंगे। शोभायात्रा के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ ल महोत्सव का समापन होगा।


आकर्षण का केंद्र होंगे फूल बंगला और झांकी 

उन्होंने बताया कि श्री वृदावन धाम से पधारे भक्तों द्वारा फूल बंगला बनाया जाएगा जिसमें बैंगलोर, कन्नौज, शिमला, पुष्कर, कलकता एवं दिल्ली आदि जगहों से विभिन्न प्रकार के 150 विंवटल फूलों का उपयोग किया जाएगा।


________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

अंतिम हत्या के मामले मे सीरियल किलर आरोपी शिवप्रसाद को आजीवन कारावास

अंतिम हत्या के मामले मे सीरियल किलर आरोपी शिवप्रसाद को आजीवन  कारावास 




तीनबत्ती न्यूज: 29 अगस्त, 2025

सागर । सागर में अंतिम हत्या के मामले में सीरियल किलर के आरोपी षिवप्रसाद उर्फ हल्कू धुर्वे को भा.द.वि. की धारा- 302 के तहत आजीवन सश्रम कारावास एवं पॉच हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा से अपर-सत्र न्यायाधीष/विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम) प्रषांत सक्सेना जिला-सागर की अदालत नेे दंडित किया ।  मामले की पैरवी विषेष लोक अभियोजक सौरभ डिम्हा ने की। 


जिला अभियोजन सागर के मीडिया प्रभारी सौरभ डिम्हा ने बताया कि दिनॉक 31.08.22 को रात्रि लगभग 01 बजे सिर मे चोट लगने से आहत मंगल को उसका भतीजा सचिन जिला अस्पताल लेकर पहुॅचा, आहत के माथे पर फटा हुआ घाव था ड्यूटी डाक्टर ने घटना की सूचना थाना प्रभारी गोपालगंज को दी । आहत गंभीर अवस्था में होने से उसे बी.एम.सी. सागर रिफर किया गया बीएमसी सागर मे। उप.निरी. एन.एस. ठाकुर ने आहत मंगल अहिरवार के बताने पर धारा- 307 भादवि की देहाती नालिसी लेख की जिसमे उसने बताया कि वह संत रविदास वार्ड में रहता है ग्राम रतौना में भारत पेट्रोल पंप के सामने मकान बनाने में मिस्त्रीगिरी का काम करता है रात करीब 09 बजे वह खाना खाकर अकेला सो रहा था कोई अज्ञात व्यक्ति उसे सोते समय जान से मारने की नियत से फावड़े से सिर मे बायी तरफ और सामने माथे मे प्राणघातक चोट पहॅुचाई वह चिल्लाया तो वह व्यक्ति फावड़ा लेकर भाग गया। फिर वह भारत पेट्रोल पंप पर गया वहॉ काम करने वाले लोगो को घटना बताई  108 ऐबुलेंस से उपचार के लिये तिली अस्पताल आया। घटना स्थल थाना मोतीनगर क्षेत्र होने से थाना मोतीनगर में अज्ञात हमलावर के विरूद्ध देहाती नालिसी के आधार पर धारा- 307 की प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख की गई । विवचेना के दौरान एफएसएल की टीम, फिंगर पिं्रट की टीम ने घटना स्थल पर पहुॅचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया, घटना स्थल का नक्षा तैयार किया गया , अंगुल चिन्ह् विषेषज्ञ सेवालाल चौधरी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर संभावित चिन्ह् लेकर पंचनामा तैयार किया गया।विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेखबद्ध; किये गये आहत मंगल की हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जिस पर से प्रकरण में 302 भादवि का इजाफा किया गया। विवचेना के दौरान आरोपी षिवप्रसाद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसके आधार पर घटना स्थल से घटना से संबधित महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये,जप्तषुदा समस्त सामग्री को परीक्षण हेतु एफएसएल सागर भेजा गया । थाना-मोतीनगर द्वारा धारा 302 भा.दं.सं., के अंतर्गत आरोपी के विरूद्ध विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेश किया। अभियोजन द्वारा मामले में  29 अभियोजन साक्षियों को परीक्षित कराया गया एवं दस्तावेजों को प्रदर्षित एवं विचारण के दौरान जप्तषुदा सामग्री को भी आर्टिकल कराया गया व तर्क प्रस्तुत किये गये । अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया एवं दण्ड के प्रष्न पर आरोपी को मृत्युदंड से दंडित करने के लिये तर्क प्रस्तुत किये गये । जहॉ विचारण उपरांत अपर-सत्र न्यायाधीष/विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम) श्रीमान प्रषांत सक्सेना जिला-सागर की न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुये उपर्युक्त सजा से दंडित किया। 

  

Share:

सागर: लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच से एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा सहकारी समिति के प्रबंधक और दो अन्य को ▪️खरीदी केंद्र पर किसानों की मूंग को बताया खराब : ग्रेडिंग बदलवाने के एवज में मांगे दो लाख रुपए

सागर: लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच से एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा सहकारी समिति के प्रबंधक और दो अन्य को

▪️खरीदी केंद्र पर किसानों की मूंग को बताया खराब : ग्रेडिंग बदलवाने के एवज में मांगे दो लाख रुपए



तीनबत्ती न्यूज : 28 अगस्त ,2025
सागर : मध्यप्रदेश में सरकार मूंग की खरीदी कर रही है। खरीदी केंद्रों में किसानों के साथ भ्रष्टाचार होने की ढेर शिकायतें सामने आ रही है। ताजा मामला सागर जिले का सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस सागर ने जिले के केसली में सहकारी समिति के प्रबंधक सहित तीन लोगों को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है । एक सरपंच द्वारा किसानों की मूंग को वेयर हाउस में मूंग तुलवाकर रखवाने के दौरान खराब बताकर उसकी ग्रेडिंग बदलवाने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत  ली गई । इसके लिए सरपंच से दो लाख रुपए रिश्वत में मांगे थे। 
पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश  है। 
___________

वीडियो देखने क्लिक करे

_____________

मूंग खरीदी केंद्र का मामला

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के मुताबिक मूंग उपार्जन केंद्र का मामला है।
सागर जिले के देवरी के ग्राम पड़‌रई बुजुर्ग के सरपंच दिनेश सिंह राजपूत पिता मोहन सिंह राजपूत उम्र 42 वर्ष , निवासी ग्राम मुर्रई ने एक शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें किसानों से मूंग को वेयरहाउस में रखे जाने के समय खराब बताया और ग्रेडिंग बदलवाने के एवज में रिश्वत मांगी जाना बताया । लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज जरुवा वेयर हाउस ,केसली ,जिला सागर में संतोष चौबे सहायक प्रबंधक सेवा सहकारी समिति जरूआ तहसील  केसली समिति , सहायक राजेश पाण्डे (प्राईवेट व्यक्ति )एव शिविका वेयर हाऊस सहजपुर का  संचालक दिव्यांश  तिवारी(प्राईवेट व्यक्ति) को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।



सरपंच ने की थी शिकायत

ग्राम पड़‌रई बुजुर्ग तह देवरी के सरपंच दिनेश सिंह ने इसकी शिकायत की थी जानकारी के मुताबिक ऐसे किसान जिन्होंने वर्ष 2025 में मूँग के उपार्जन हेतु सेवा सहकारी समिति जरुआ तहसील  केसली में रजिस्ट्रेशन कराया हैं । उनके मूँग की तुलाई आवेदक दिनेश सिंह  द्वारा कराई गई है ।  लगभग 371 क्विंटल मूंग की तुलाई  हो चुकी है ।

वेयर हाउस में जमा करने के दौरान बताया खराब मूंग को

पूरे मॉल को  जब शिविका वेयर हाऊस में जमा करने हेतु भेजा गया तो उसके संचालक दिव्यांश तिवारी द्वारा माल ख़राब ग्रेडिंग का बतला कर रखने से मना कर दिया गया।  इस पर  आवेदक द्वारा सहायक प्रबंधक सेवा सहकारी समिति जरूआ  संतोष चौबे से संपर्क कर बात की एवं माल वापस करने हेतु कहा तो सेवा सहकारी समिति जरूआ तहसील केसली समिति के सहायक प्रबंधक संतोष चौबे  द्वारा उनके सहायक राजेश पाण्डे एवं शिविका वेयर हाऊस सहजपुर के संचालक दिव्यांश तिवारी के साथ मिल कर मूँग की ग्रेडिंग  रिपोर्ट को सही करके उसे  वेयर हाऊस में रखवाने  एवं  माल की टी सी बनाने के बदले में 02 लाख रु की मांग की गई ।
इस पर आवेदक द्वारा व्यथित होकर लोकायुक्त पुलिस सागर को कार्यवाही हेतु शिकायती आवेदन दिया गया । पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर द्वारा शिकायत का सत्यापन करने हेतु निरीक्षक रोशनी जैन को अधिकृत किया गया । शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपीगण आवेदक से 01 लाख रुपये लेकर कार्य करने के लिए सहमत हो गए । अग्रिम कार्यवाही के दौरान आज  28 अगस्त को आरोपी संतोष चौबे को आवेदक से 01 लाख रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया ,आरोपी द्वारा आवेदक से रुपये लेकर अपने साथी  अजय सिंह घोषी को दे दिए थे इसीलिए अजय सिंह घोषी(प्राइवेट व्यक्ति ) को भी इस प्रकरण में सह आरोपी बना कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

ये रहे टीम में
ट्रैप की कार्यवाही में ट्रैपकर्ता अधिकारी निरीक्षक रोशनी जैन  ट्रैप टीम* - निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक रंजीत सिंह एवं ट्रैप दल शामिल रहा।

________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

www.Teenbattinews.com

Archive