Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Pitru Paksha 2025 : पितृ पक्ष : 07 सितम्बर से शुरू होगा तर्पण कार्यक्रम : चंद्रग्रहण के पहले करे कार्य ▪️चकराघाट पर पंडित यशोवर्धन चौबे के मार्गदर्शन में होगा तर्पण कार्यक्रम

Pitru Paksha 2025 : पितृ पक्ष पर 07 सितम्बर से शुरू होगा तर्पण  कार्यक्रम : चंद्रग्रहण के पहले करे कार्य 

▪️चकराघाट पर  पंडित यशोवर्धन चौबे के मार्गदर्शन में होगा तर्पण कार्यक्रम

 

तीनबत्ती न्यूज : 05 सितम्बर ,2025

सागर:  प्रत्येक विक्रम संवत अनुसार इस विक्रम संवत 2082 मैं प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चकरा घाट तालाब पर शीतला देवी मंदिर फर्श पर से लेकर बाल भोले घाट तक तर्पण कार्य समाहित और संचालित किया जाएगा। पंडित यशोवर्धन चौबे के मार्गदर्शन में तर्पण कार्यक्रम संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनाँक 07 सितम्बर 2025 दिन रविवार  से भादो के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से शुरू होंगे। इस दिन चंद्रग्रहण भी है  इसलिए सभी कार्य दोपहर 12 बजे के पहले संपन्न होंगे। 

पंडित यशोवर्धन चौबे ने बताया कि यह यम/ नियम /संयम /में समाहित अपने पितरों की ऋण से उऋणी होने के लिए भादों की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से कुआर के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक क्रमशः 15 दिन तक पित्रचर्या नाम का वह शब्द जो पित्रो की तृप्ति और भुक्ती मुक्ती के लिये प्राप्ति का  कारक है।ऐसे पितरों के आशीर्वाद प्राप्ति वंश वृद्धि व सभी का कल्याण हो इस कामना के साथ तर्पण का कार्य प्रातकाल,ब्रह्म मुहूर्त से सुबह 5बजे  से शीतला देवी माता मदिर चकराघाट  तालाब पर आरंभ किया जाएगा।


पितृ पक्ष में तर्पण करने वालो के नियम

▪️पूर्णिमा में अमावस्या तक यम, नियम, संयम से रहना हैं।

▪️नाखून, दाड़ी, कटिंग केवल पहले दिन, बीच में किसी एक पितृ की तिथि पर और फिर आखरी दिन होगी।

▪️ इन दिनों में श्मशान घाट जाना वर्जित हैं, केवल घर पर बैठने जा सकते हैं । (लकड़ी एवं खारी में श्मशान घाट नहीं जा सकते हैं, घर का कोई भी सदस्य जा सकता हैं, तर्पण करने वाले नहीं जायेगा

▪️बाहर के सभी प्रकार के भोजन करना मना हैं (तेरहवी, पटा, भण्डारा, जन्मदिन इत्यादि) केवल कुटुम्ब में भोजन कर सकते हैं ।

▪️ अपेय वस्तु (नशा) करना मना है।

▪️ सौर (बच्चे का जन्म) सूतक (घर कुटुम्ब में मृत्यु का होना) होने पर तर्पण तुंरत बंद कर देना हैं।

▪️ अनावश्यक बार्तालाप नहीं करना हैं।

▪️ यदि बहुत जरूरी काम से बाहर जाना हैं, तो कुशा और तर्पण की सामग्री साथ ले जाकर जहाँ पर जा रहे हैं, वहीं पर तर्पण करना हैं।

कुशा मंत्र

भगवान रुद्र कुश वृक्ष के शीर्ष पर निवास करते हैं, और भगवान केशव कुश वृक्ष के मध्य में निवास करते हैं। ब्रह्मा कुशा के मूल में कुशा के शरीर में निवास करते हैं। आप कुश के पुत्र कुश हैं और आपको ब्रह्मा ने पूर्वकाल में उत्पन्न किया था। मैं देवताओं और पितरों के कल्याण के लिए कुशा उखाड़ रहा हूँ।

श्राद्ध कर्म में चार भाग होतें

1. तर्पण 2. कविता (कागुर) 3. हव्य (आहुति) 4. तेल का छोटा दीपक दक्षिण की तरफ प्रतिदिन उजियार कर रखा जाता हैं ।

तर्पण करने के लिए जरूरी सामग्री

1. कुशा 2. जवा 3. तिल 4. चावल

5. कच्चा दूध 6. गंगाजल 7. सफेद या पीले फूल 8. सफदे तोलिया या रूमाल (नया)

9. 1 जनेऊ / 1 सुपाड़ी

प्रतिदिन करने वाले मंत्र 

केवल पितृ पक्ष में 15 दिन : 

ऊँ पितृ नमः, ऊँ पितृ देव नमः, ऊँ सर्व पितृ देव नमः


________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

रिश्वत के तीन प्रकरणों में लोकायुक्त पुलिस सागर ने अदालत में अभियोगपत्र किया प्रस्तुत

रिश्वत के तीन प्रकरणों में लोकायुक्त पुलिस सागर ने अदालत में अभियोगपत्र किया प्रस्तुत

तीनबत्ती न्यूज: 04 सितम्बर ,2025

सागर: पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त के भ्रष्टाचार अधिनियम के लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में दिये गए निर्देश पर सागर लोकायुक्त इकाई द्वारा विगत तीन दिनों में में 03  पृथक -पृथक प्रकरणों में  03 आरोपियों  के विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय विशेष  न्यायालय में प्रस्तुत किया है। एसपी लोकायुक्त योगेश्वर शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ेसागर: लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच से एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा सहकारी समिति के प्रबंधक और दो अन्य को ▪️खरीदी केंद्र पर किसानों की मूंग को बताया खराब : ग्रेडिंग बदलवाने के एवज में मांगे दो लाख रुपए

इन रिश्वत के मामलों में दाखिल किया अभियोग पत्र

दमोह कोर्ट में दाखिल अभियोग पत्र

 रिश्वत के आरोपी आरोपी सुदर्शन पटेल ,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (APO ), जनपद पंचायत पटेरा जिला दमोह को शिकायतकर्ता श्री आनंद सिंह से  पंचायत में कराए गए कार्य की पोर्टल पर फोटो सत्यापित करने के एवज में 20000 रूपये  रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था |प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर विधिवत शासन से अभियोजन स्वीकृति प्राप्त की जाकर दिनांक 02 सितंबर 2025  को माननीय विशेष  न्यायालय ( भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) दमोह में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है ।

सागर कोर्ट ने प्रस्तुत किया अभियोग पत्र

इसी तरह आरोपी पियूष साहू उप निरीक्षक ,तत्कालीन चौकी प्रभारी ,नई बस्ती थाना बीना जिला सागर को शिकायतकर्ता ईशान साहू से  एक्सीडेंट में जप्त बस को न्यायालय के आदेश से सुपुर्दनामा पर देने करने के एवज में 30000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था | प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर विधिवत शासन से अभियोजन स्वीकृति प्राप्त की जाकर दिनांक 03.09.2025  को माननीय विशेष  न्यायालय ( भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) सागर में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है ।

यह भी पढ़ेSAGAR: मूंग खरीदी केंद्रों पर गड़बड़ियां : करीब 40 लाख की मिली हेराफेरी : सहकारी समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR ▪️दो दिन पहले लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख की रिश्वत लेते भी पकड़ा था समिति प्रबंधक को

टीकमगढ़ की अदालत में दाखिल किया अभियोग पत्र

आरोपी सुभाष सोनी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना निवाड़ी  को शिकायतकर्ता श्री सोहनलाल शर्मा से इसकी साली को आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त करने के एवज में 40000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था | प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर विधिवत शासन से अभियोजन स्वीकृति प्राप्त की जाकर दिनांक 04.09.2025  को माननीय विशेष  न्यायालय ( भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) टीकमगढ़ में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है ।


________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

50 लाख रुपए की राशि से बनेगा यादव समाज का मंगल भवन : मंत्री गोविंद राजपूत ने स्वीकृत की अतिरिक्त 25 लाख रुपए की राशि

50 लाख रुपए की राशि से बनेगा यादव समाज का मंगल भवन : मंत्री गोविंद राजपूत ने स्वीकृत की अतिरिक्त 25 लाख रुपए की राशि


तीनबत्ती न्यूज: 04 सितंबर 2025

सागर।  मंत्री गोविंद सिंह राजपूत गुरुवार को राहतगढ़ के समीप चौकी ग्राम में यादव समाज भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर यादव समाज द्वारा आयोजित आभार सभा एवं स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए। मंत्री राजपूत ने मंगल भवन का जायजा लिया। इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने यादव समाज के भवन में सुविधाओं के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की। उल्लेखनीय है कि यादव समाज के मंगल भवन का निर्माण मंत्री श्री राजपूत द्वारा पूर्व में स्वीकृत 25 लाख रुपए की राशि से पूर्ण हो चुका है, और अब अतिरिक्त राशि के साथ कुल 50 लाख रुपए की लागत से यह भवन और अधिक सुविधाजनक व व्यवस्थित बनाया जाएगा।


मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भवन का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यादव समाज भवन का निर्माण कार्य संतोषजनक ढंग से पूर्ण हुआ है, लेकिन इसे और अधिक सुविधाजनक बनाने की आवश्यकता है। मंत्री राजपूत ने इसके लिए अतिरिक्त 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। उन्होंने बताया कि इस राशि से भवन में एक अतिरिक्त कक्ष, भवन की सुरक्षा के लिए चारों ओर बाउंड्री वॉल, समाजजनों के बैठने के लिए टीन शेड, बोरवेल और पानी की टंकी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।  उन्होंने आगे कहा कि यह भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और मांगलिक कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा। 50 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाला यह भवन मांगलिक कार्यक्रमों, सामाजिक बैठकों और अन्य आयोजनों के लिए एक आदर्श स्थल होगा। मंत्री राजपूत ने कहा कि सभी प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने के बाद भवन का लोकार्पण कार्यक्रम भव्य समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी लोग सम्मिलित होंगे। 

यादव समाज ने किया स्वागत

इस अवसर पर यादव समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री राजपूत का  स्वागत किया साथ ही समाज के प्रति उनके समर्पण और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामकुमार यादव ने कहा कि मंत्री श्री राजपूत के सहयोग एवं योगदान से न केवल भवन का निर्माण संभव हुआ, बल्कि समाज की एकता और विकास को भी नई दिशा मिली है। साथ ही समाज के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने मंत्री राजपूत के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके जनसेवा के कार्यों की सराहना की। 

ये रहे मोजूद

इस अवसर पर चौकी सरपंच राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, रामकुमार यादव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अजब सिंह यादव, अनिरुद्ध यादव, ह्रदय यादव, जगदीश यादव, देवेंद्र यादव, देशराज यादव, बल्लू यादव, पप्पू यादव, भारत सिंह यादव, श्रीराम यादव, मलखान सिंह यादव, योगेश यादव, नीरज यादव, विनोद ओसवाल, विनोद कपूर, रामनाथ कुर्मी, अमित राय, दीपक जैन डैनी, सतीश तिवारी, श्रीराम देवालिया,नेकीराम खटीक, नईम मंसूरी, अतीक कुरैशी, सलीम रंगरेज़, अख्तर उसमानी, नहीम भाई, रफीक भाई चुड़ी वालें, शहरेयार उसमानी, अजीम नेता, तारिक उसमानी, फिरोज बाबा, रणधीर सिंह, मयंक जैन, अर्पित जैन, उमाशंकर कबीरपंथी, विकास जैन, अभी विश्वकर्मा, पंकज जैन, मुलायम चौधरी, अंकित जैन, याकू मंसूरी, ऋषभ ओसवाल, देवेंद्र यादव, अनुराग पाठक, प्रवीण गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के सम्माननीय बन्धु, क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का ऐतिहासिक जंगी प्रदर्शन ▪️निर्वाचन आयोग स्वतंत्र इकाई होने के बाद भी निष्पक्ष और ईमानदारी से काम नहीं क़र रहा है: भूपेंद्र मुहासा ,जिलाध्यक्ष कांग्रेस

लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का ऐतिहासिक जंगी प्रदर्शन

▪️निर्वाचन आयोग स्वतंत्र इकाई होने के बाद भी निष्पक्ष और ईमानदारी से काम नहीं क़र रहा है: भूपेंद्र मुहासा ,जिलाध्यक्ष कांग्रेस


तीनबत्ती न्यूज: 04 सितम्बर,2025

सागर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा मे विपक्ष गांधी के निर्देशन में पूरे देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण भूपेंद्र सिँह मुहासा के नेतृत्व मे "वोट चोर गद्दी छोड़" पदयात्रा एवं विशाल जंगी प्रदर्शन का आयोजन किया गया।जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपने अधिकारों का उपयोग करने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष  ग्रामीण कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह मुहांसा के नेतृत्व मे जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद,प्रथम जन प्रदर्शन, पदयात्रा आज नरयावली विधानसभा क्षेत्र के रजाखेड़ी बजरिया से सरदार वल्लभ भाई पटेल  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरम्भ होकर, हजारों कांग्रेसियों के साथ मकरोनिया चौराहा,वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी  की प्रतिमा पर समाप्त हुआ जहाँ ऐतिहासिक प्रदर्शन क़र केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा निर्वाचन आयोग के माध्यम से की जा रहीं वोट चोरी के विरुद्ध  जंगी प्रदर्शन किया गया।


 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा नें कहा कि इस समय मध्यप्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार वोटर लिस्ट मे हेराफेरी कर बनाई सरकार है. निर्वाचन आयोग स्वतंत्र इकाई होने के बाद भी निष्पक्ष और ईमानदारी से काम नहीं क़र रहा है। इसी के विरोध मे पूरे देश मे कांग्रेस के द्वारा सड़को पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है। श्री मुहासा नें कहा कि देश को आजादी दिलाने और लोकतंत्र की स्थापना कांग्रेस नें ही की थी,  भाजपा नें लोकतान्त्रिक मूल्यों की हत्या की है।

इस जंगी प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य वर्तमान सरकार की कथित वोट चोरी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी पर हुए हमलेऔर लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आवाज उठाना था । विभिन्न ज्ञापनो का वाचन ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, पार्षद सीमा चौधरी एवं शैलेन्द्र तोमर नें किया। पदयात्रा एवं प्रदर्शन का संचालन संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर नें तथा शामिल हुए लोगो के प्रति आभार जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी नें व्यक्त किया।


ये हुए शामिल 

प्रदर्शन मे मुख्य रूप से प्रभारी घनश्याम सिंह ,  जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ,शहर अध्यक्ष महेश जाटव ,सह प्रभारी मनोज कपूर , अभिषेक यादव ,पूर्व सांसद डाँ आनंद अहिरवार,पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर,हर्ष यादव,सुरेंद्र चौधरी ,पूर्व विधायक सुनील जैन,तरबर लोधी, नारायण प्रजापति , प्रदेश महामंत्री रेखा चौधरी,नीरज शर्मा ,ज्योति पटेल,कमलेश साहू,त्रिलोकीनाथ कटारे, नेता प्रतिपक्ष निगम बब्बू यादव,रणवीर सिँह डिलाखेड़ी,राजकुमार घनोरा, विजय लोधी,देव प्रशांत ठाकुर,पार्षद ऋचा सिँह ठाकुर,सुलेखा राकेश राय ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, रौशनी वसीम खान,संगीता अजय अहिरवार,जगदीश यादव,रमाकांत यादव,माधवी चौधरी,अवधेश तोमर, देवेंद्र तोमर, आनंद तोमर,जितेंद्र भावना रोहण,लक्ष्मी नारायण सोनकिया,प्रमिला सिंह राजपूत अंचल आठया,सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल चौबे, जितेंद्र चौधरी,प्रदीप पाण्डेय, संजय मोंटी यादव,अशरफ खान,प्रशांत समेया, राजा सेन, विजय साहू,मीना पवन पटेल,खुरई से गिरीश पटेरिया,आशु भाई जान, विजय सिंह राजपूत, विनोद यादव हरविंदर चावला, राम सिंह नरेश मिशन, बंडा से भूपेंद्र सिंह राजपूत, श्रीकांत सराफ,रहली से संजय पटेरिया, बीडी पटेल, विहारी कुशवाहा, दीपक जैन, रविंद्र सिँह लोधी, रामबाबू, हरदयाल,देवरी से संजय ब्रजपुरिया अंचल आठया हरिशंचंद लोधी आशीष बाबा राजोरिया,बीना से सुरेश तिवारी,अशोक परिहार, राजाराम अहिरवार,नरेंद्र सिंह ठाकुर, मोतीलाल अहिरवार, देवेंद्र कुशवाहा,सुरेंद्र लोधी,पंकज यादव,हरि शंकर दीक्षित,सुभाष सिंघई,विमल अहिरवार,ममता अहिरवार,अनुराग ठाकुर,अमित ठाकुर,जतिन झा,प्रमोद राय,विक्रांत गोलंदाज, तुलाराम अहिरवार, आशीष चौबे प्रशांत राय प्रिंस चौरसिया शिवेंद्र सिंह परिहार, कमलेश साहू, ज्योति पटेल,नीरज शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर,ब्लाक अध्यक्ष गण देवेन्द्र कुर्मी, वीरेंद्र सिंह लोधी, लगन सिंहठाकुर , प्रभु मिश्रा,सुरेंद्र सिंह राजपूत, भूपेन्द्र सिंह राजपूत, बंटी चौबे,डाँ वीरेंद्र लोधी, सोम तिवारी, दीपक जैन, रत्नेश पटेल, यासीन खान, सुरेंद्र सिंह छावड़ा, पप्पू यादव,शाकिर खान, इन्दर सिंह ठाकुर,गुड्डू अमोदा,निरंजन मम्मा, प्रहलाद मुहासा, सौरभ खटीक, पियूष अवस्थी,आर आर पाराशर, दीपक दुबे, राकेश राय, राकेश राय,दीपक दुबे, हेमंत लारिया,राजा बुंदेला, जगन्नाथ विश्वकर्मा, विनोद रजक, मनोज गुप्ता, दुर्गेश अहिरवार, मोतीलाल कुर्मी, अशोक कुशवाहा कमलेश बाल्मीकि,अजय अहिरवार,रवि उमाहिया,मंगल पटेल,मोहन अहिरवार,राजा,अमर सिंह लोधी,विशाल सिंह, राजेन्द्र यादव, राजपाल लोधी, संदीप चौधरी,एम आई खान, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, हरगोविंद कुर्मी, हर्षवर्धन कुर्मी, पुरषोत्तम शिल्पी,परमसुख, राहुल कुशवाहा,कोमल सिंह लोधी, अमित कुशवाहा, गुड्डू रैकवार,शिवा राठौर, कुन्दन जाट, गोविंद उपाध्याय, प्रीतम अहिरवार, अशोक कुशवाहा,पंचमलाल, युनूस खान,अफजल खान,बंटी कोरी, राजेश श्रीवास,कन्नू कोरी,कमल चौधरी, शुभम सोनी, रोहित वर्मा,अजय बमदेले, मुकेश राजपूत, मनोहर पाराशर,एड घनश्याम पटेल,राजू चौकसे, रामसेवक अहिरवार, कल्याण अहिरवार, सरफराज पठान,पवन राय,पवन केसरवानी, धर्मेंद्र तोमर, रामकिशन बंसल, खेमचंद मारा,खिलान सिंह सहित हजारों कांग्रेसी कार्यकर्त्ता इस जंगी प्रदर्शन मे शामिल हुए।

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

सागर, दमोह के 79 ग्रामों में शुरू डाक विभाग का अभियान ▪️विकसित भारत का लक्ष्य साकार करेगा अंत्योदय आदर्श ग्राम अभियान: महापौर संगीता तिवारी

सागर, दमोह के 79 ग्रामों में शुरू डाक विभाग का अभियान

▪️विकसित भारत का लक्ष्य  साकार करेगा अंत्योदय आदर्श ग्राम अभियान: महापौर संगीता तिवारी


तीनबत्ती न्यूज: 04 सितम्बर,2025

सागरसागर डाक संभाग द्वारा सागर एवं दमोह जिले के 79. ग्रामों के प्रत्येक व्यक्ति को डाक विभाग की योजनाओं से जोड़ने के लिए एक अभिनव पहल के तहत शुरू किए गए "अंत्योदय आदर्श ग्राम अभियान" का शुभारंभ पदमाकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कलश पूजन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूर्ण होने पर सागर डाक संभाग द्वारा सागर एवं दमोह के 79 ग्रामों के लोगों को डाक विभाग की योजनाओं से जोड़ने की पहल पं. दीनदयाल उपाध्याय के विशेष सामाजिक सुधार अंत्योदय की अवधारणा पर आधारित एक सराहनीय कार्यक्रम है। 


उन्होंने कहा  यह अभियान न केवल ग्रामों की तस्वीर बदलने वाला होगा बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को सफल करने में भी साकार होगा। उन्होंने कहा कि समय के साथ डाक विभाग में कई बदलाव हुए हैं और इस विभाग का अपनापन ही है जो लोगों का विश्वास इस पर कायम है। डाक विभाग लोगों के वित्तीय हितों को ध्यान में रखते हुए उनके जीवन को बदलने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों को डाक विभाग की योजनाओं से जोड़ा जाएगा


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाकघर प्रवर अधीक्षक अनिल कुमार आरख ने कहा कि सागर, दमोह के 79 ग्रामों तक डाकघर की योजनाएं पहुंचाने का लक्ष्य है। अब यह ग्राम भी देश की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि "डाक सेवा, जन सेवा" का भाव लेकर हम सामाजिक उत्थान में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।सहायक अधीक्षक विनय श्रीवास्तव ने कहा कि डाक विभाग जन हितेषी अनेक योजनाओं के रूप में प्रासंगिक हो गया है और सिंगल विंडो के माध्यम से लोगों को लाभान्वित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय डाक एक विभाग नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने वाला एक नेटवर्क है जिसमें सबसे ज्यादा युवा जुड़े हुए हैं।अंत्योदय ग्राम अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने हितग्राही बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि खाता की पासबुक भेंट की। 


डाक जीवन बीमा योजना के तहत राजकुमार श्रीमती सुधा को चैक, समूह सुरक्षा बीमा योजना के तहत दस लाख का चैक योगेश कौशल एवं ढाई लाख का चेक पवन को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ पचौरी ने किया। आभार उप संभागीय निरीक्षक नितिन कांत खरे ने माना। इस अवसर पर एसडीआई राजेन्द्र प्रजापति, जेपी सूत्रकार, युवा नेता सूर्यांश तिवारी सहित सागर, दमोह के ग्रामीण क्षेत्रों से आए डाक सहायक, डाकपाल बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

पितृपक्ष के आरंभ और अंत पर ग्रहण की खगोलीय घटना : सन 2006 तथा 1978 में भी पितृपक्ष से जुड़े थे दो ग्रहण ▪️सारिका घारू

पितृपक्ष  के आरंभ और अंत पर ग्रहण की खगोलीय घटना : सन 2006 तथा 1978 में भी पितृपक्ष से जुड़े थे दो ग्रहण 

▪️सारिका घारू 


तीनबत्ती न्यूज: 04 सितम्बर, 2025

रविवार 07 सितम्‍बर को पितृपक्ष के आरंभ की पूर्णिमा पर पूर्णचंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होने जा रही है जिसे भारत में देखा जा सकेगा । इस पूर्णचंद्रग्रहण के 15 दिवस बाद 21 सितम्‍बर को पितृमोक्ष अमावस्‍या पर आंशिक सूर्यग्रहण की घटना होगी लेकिन इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस बारे में जानकारी देते हुये बताया कि इस तरह वैश्विक स्‍तर पर इस साल पितृपक्ष के आरंभ और अंत दोनो तिथियों पर ग्रहण की घटना होगी ।

सारिका ने कहा कि पितृपक्ष में दो ग्रहण की इस घटना के संबंध मे सोशलमीडिया मे प्रसारित किया जा रहा है कि 122 सालों बाद पितृपक्ष की शुरूआत और अंत ग्रहण की घटना से होने जा रहे हैं । इसके लिये 122 साल पहले सन 1903 में हुये दो ग्रहणों का उदाहरण दिया जा रहा है कि तब ये ग्रहण पितृपक्ष के आंरभ और अंत मे थे। जबकि वास्‍तविक्‍ता यह है कि सन 1903 में 21 सितम्‍बर  पितृमोक्ष अमावस्‍या को तो पूर्ण सूर्यग्रहण था इसके 15 दिन बाद 06 अक्‍टूबर 1903 को आंशिक चंद्रग्रहण हुआ । लेकिन 06 अक्‍टूबर को तो शरद पूर्णिमा थी और पितृपक्ष समाप्‍त हुये 15 दिन बीत चुके थे । इस तरह 122 साल पहले हुई घटना के गलत तथ्‍य प्रस्‍तुत करके आज की स्थिति में वैज्ञानिक तथ्‍यों पर ग्रहण लगाया जा रहा है ।सारिका ने कहा कि पितृपक्ष का आंरभ और समापन पर ग्रहण की घटना कोई दुर्लभ नहीं है इसके पहले इस प्रकार की घटना वर्ष 2006 मे हुई थी जबकि पितृपक्ष के आरंभ में 07 सितंबर 2006 भाद्रपद पूर्णिमा पर आंशिकचंद्रग्रहण था जो कि भारत में दिखा भी था । इसके 15 दिन बाद पिृतमोक्ष अमावस्‍या 22 सितम्‍बर 2006 को वलयाकार सूर्यग्रहण था जो कि भारत में नहीं दिखा । 

इसके पहले 1978 में भी यह हो चुका है जबकि पितृपक्ष का आरंभ 16 सितम्‍बर 1978 को पूर्ण चंद्रग्रहण से होकर 02 अक्‍टूबर 1978 को आंशिक सूर्यग्रहण के साथ समापन हुआ था। इसके पहले भी अनेक बार यह संयोग आता रहा है ।

सारिका ने निवेदन किया कि तथ्‍यों की बिना पड़ताल करे किसी समाचार को मसालेदार बनाना वैज्ञानिक तथ्‍यों को ग्रहण लगाने के समान है । आईये अपने पूर्वजों की स्‍मृति के इस पखवाड़े को मनाये पूर्ण श्रृद्धा और वैज्ञानिक जानकारी के साथ।


________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive