Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 15 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 15 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक

▪️पंडित अनिल पांडेय


Astrology   | Horoscope

Astrology Forecast 

Horoscope Weekly

तीनवती न्यूज: 14 सितंबर,2025


पितृपक्ष प्रारंभ हो गया है । मेरी प्रार्थना है कि पितृ देवता आपकी सदैव रक्षा करें । कहां है कि-

तस्वीर में टंगे पितृ देते हैं संदेश,

जीवन जो है वही सत्य है,

उसी को जीयो,

जिंदगी और मृत्यु में एक श्वास का अंतर है।

जी हां ! जिंदगी और मृत्यु में केवल एक श्वास का अंतर होता है । एक सांस पहले तक व्यक्ति जिंदा रहता है और वही सांस बंद होते ही वह मृत हो जाता है। जीवन से मृत्यु  तक सभी को पहुंचना है  और इस सफर में अच्छे और बुरे क्षण निश्चित रूप से आते हैं। मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपके पास 15 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक के  सप्ताह के अच्छे और बुरे क्षणों को बताने के लिए  प्रस्तुत हूं।

इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में ,  मंगल तुला राशि  में , गुरु मिथुन राशि में, शुक्र सिंह राशि में, शनि मीन राशि में बक्री और राहु कुंभ राशि में वक्री होकर भ्रमण करेंगे । बुद्ध 15 तारीख को 10:50 दिन से कन्या राशि में प्रवेश करेगा ।

अगर इस सप्ताह आपको तकलीफ की मात्रा ज्यादा लगे तो आपको चाहिए कि आप मेरी पुस्तक नासे रोग हरे सब पीरा में दिए गए हनुमान चालीसा के मंत्रों का संपुट पाठ करें और हनुमान जी की कृपा से अपने दुखों को समाप्त कर सुख प्राप्त करें ।


यह भी पढ़ेसुरों से सजी एक शाम स्वर्गीय विट्ठल भाई पटेल के नाम " भुलाए नहीं भूलती भैया की याद " ▪️विट्ठल भाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान इंदौर व सागर का आयोजन 14 सितंबर को ▪️सिंगर साईंराम अय्यर , इशिता विश्वकर्मा, अनिल श्रीवास्तव ,इकबाल खान व कलाकार देंगे प्रस्तुतिया : कई हस्तियों का होगा सम्मान

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

मेष राशि-

इस सप्ताह आपका, और आपकी माता-पिता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपके जीवन साथी को कष्ट हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है । शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे । व्यापार ठीक-ठाक चलेगा ।  भाइयों और बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है ।  इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं  ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान  करें  तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

_____________

क्लिक करे

देखे: #विट्ठलभाईपटेल : नाम एक : व्यक्तित्व अनेक

_______________

वृष राशि-

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । माता जी या पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ हो सकती है । व्यापार आपका उत्तम चलेगा । आपकी संतान के कष्ट में कमी आएगी  । आप अपने शत्रुओं को थोड़ा सा प्रयास करके पराजित कर सकते हैं । छात्रों की पढ़ाई ठीक-तक चलेगी । भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा । इस सप्ताह आपके लिए 19 ,20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें तथा शुक्रवार को किसी मंदिर के पुजारी जी के पास जाकर सफेद वस्त्रो का दान दें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

यह भी पढ़ेSAGAR: बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को एक लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

मिथुन राशि-

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है । इस सप्ताह आपके भाग्य से कुछ विशेष प्राप्ति नहीं हो पाएगी ।  कुछ भी प्राप्त करने के लिए आपको पूर्ण परिश्रम करना चाहिए । आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  । संतान के प्रति सतर्क रहें । छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है ।  17 या 18 सितंबर को थोड़ी सी धन की प्राप्ति हो सकती है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है । 

यह भी पढ़े: सीबीआई ने सागर में तीन सैन्य इंजीनियर सेवा अधिकारियों और एक बिचौलिए को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

कर्क राशि-

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है । आपके विचारों में उग्रता आ सकती है । अपने स्वभाव पर  आपको ध्यान देना पड़ेगा  ।  व्यापार उत्तम चलेगा ।   भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे ।  भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है  । धन आने के मार्ग में बाधायें हैं  ।  इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है  ।  15 और 16 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन एक माला गायत्री मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।


यह भी पढ़ेSAGAR: मेडिकल स्टोर्स संचालक का लायसेंस मिला एक्सपायरी डेट का : गांव गांव कराने जाता था डिलेवरी : भारी मात्रा में मिली एक्सपायरी डेट की दवाएं ▪️प्रशासन ने अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर किया सील


सिंह राशि -

इस सप्ताह आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ हो सकती है । अगर आप प्रयास करेंगे तो इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति होगी । धन भाव में बैठकर सूर्य और बुद्ध आपको धन लाभ देंगे । मगर धन लाभ के लिए आपको विशेष प्रयास करने पड़ेंगे।  व्यापार में उन्नति होगी । भाग्य साथ देगा । भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी । संतान का आपके सहयोग प्राप्त होगा । इस सप्ताह आपके लिए 19 , 20 और 21 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं  । 17 और 18 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

कन्या राशि-

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में 15 और 16 तारीख को  गजकेसरी योग बन रहा है । जिसके कारण 15 और 16 तारीख को आपको कार्यों में काफी सफलता प्राप्त हो सकती है । इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रह सकता है ।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी सी खराबी आ सकती है ।  शत्रुओं को थोड़ा प्रयास करके आप परास्त कर सकते हैं । धन हानि को रोकने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे । इस सप्ताह आपके लिए 19 , 20 और 21 तारीख को कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

SAGAR: छात्रों की पुस्तकें कबाड़ी को बेचने वाले स्कूल के प्राचार्य को संभाग कमिश्नर ने किया सस्पेंड

तुला राशि-

इस सप्ताह आपके माताजी पिताजी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपको ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की शिकायत हो सकती है । कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है  । भाग्य से थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है  ।  विशेष प्रयास के बाद आप शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं । आपको अपने संतान से इस सप्ताह कम सहयोग प्राप्त होगा ।  छात्रों की पढ़ाई में रुकावट हो सकती है ।  भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव आ सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है ।  गजकेसरी योग के कारण आपको 15 और 16 तारीख को भाग्य से कुछ मदद मिल सकती है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ेBJP पार्षद ने समस्याओं को लेकर किया चक्काजाम : बैठी धरने पर ▪️जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कराया धरना काम : मौके पर की निगम कमिश्नर से चर्चा

वृश्चिक राशि-

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का अच्छा योग है । आप अगर  प्रयास करेंगे तो एक अच्छी मात्रा में धन आपके पास आ सकता है  । भाग्य से भी आपको साधारण मदद प्राप्त हो सकती है । पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ हो सकती है । कार्यालय में आपके सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयास में समाप्त कर सकते हैं । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा । आपकी संतान इस सप्ताह आपका सहयोग बहुत कम कर पाएगी । इस सप्ताह आपके लिए 19 , 20 और 21 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है ।  15 और 16 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि-

इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों करने में आप सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपकी कुंडली के सप्तम भाव में  गजकेसरी योग बन रहा है ।  जिसके कारण व्यापार में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है । अगर विवाह की बात चल रही है तो उसमें भी सफलता मिल सकती है । भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा । धन आने के मार्ग में कई बाधाएं आयेंगी । धन प्राप्ति के लिए आपको बहुत ज्यादा प्रयत्न करना पड़ेगा ।   आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं ।   17 और 18 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

यह भी पढ़ेसीएम राईज स्कूल के शिक्षक और चपरासी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने ▪️निलंबन अवधि के वेतन भुगतान के एवज में शिक्षक से मांगे थे 05 लाख

मकर राशि-

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।  पिताजी के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है ।  माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  कार्यालय में आपको इस सप्ताह आपके साथियों से सहयोग कम प्राप्त होगा ।  भाग्य से आपको भरपूर मदद मिलेगी  ।  आपके जितने भी पेंडिंग काम है जो भाग्य के कारण नहीं हो रहे हैं उनको आपको इस सप्ताह कर लेना चाहिए  ।  भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे ।  दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें ।  शत्रुओं से सावधान रहें  । इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है  । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

सीएम राईज स्कूल के शिक्षक और चपरासी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने ▪️निलंबन अवधि के वेतन भुगतान के एवज में शिक्षक से मांगे थे 05 लाख

कुंभ राशि-

इस सप्ताह आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  आपके और आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो सकती है  । इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए  ।  भाग्य के सहारे नहीं रहना चाहिए ।   इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से बचेंगे  ।   इस सप्ताह आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा ।  गजकेसरी योग के कारण 15 और 16 तारीख को आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है ।  15 और 16 तारीख को आपके संतान को उन्नति भी प्राप्त हो सकती है । धन आने की मात्रा ठीक-ठाक रहेगी । इस सप्ताह आपके लिए 19 ,20 और 21 सितंबर कार्यों को करने के लिए अनुकूल है  ।  17 और 18 सितंबर को आपको सावधानीपूर्वक कार्यों को करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन किसी चर्म रोगी को  दान दें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

मीन राशि-

इस सप्ताह आपके माता-पिता जी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा ।   दुर्घटनाओं से सावधान रहें । आपके स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है । व्यापार उत्तम चलेगा । व्यापार में अगर आप ध्यान देंगे तो व्यापार में बढ़ोतरी भी हो सकती है । गुरु और चंद्र के सहयोग से निर्मित योग के कारण इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 सितंबर कार्यों को करने के लिए अनुकूल है ।  19 , 20 और 21 सितंबर को आपको बड़े सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को निपटाना चाहिए । इस सप्ताह  आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें और भगवान शिव को का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।


ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

पशु सेवा समिति सदस्यों ने पशु पालन मंत्री से की मुलाकात : लम्पी वायरस की भयावहता को लाया संज्ञान में

पशु सेवा समिति सदस्यों ने पशु पालन मंत्री से की मुलाकात : लम्पी वायरस की भयावहता को लाया संज्ञान में


 तीनबत्ती न्यूज: 13 सितंबर 2025 - 

सागर: सागर  जिले सहित प्रदेश में पशुओं की जानलेवा बीमारी लम्पी वायरस के बढ़ते प्रकोप और स्थानीय पशु पालन विभाग की लापरवाही को लेकर पशु सेवा समिति के पारंग शुक्ला एवं वासु चौबे ने पशु पालन एवं डेयरी विभाग के मंत्री  लखन पटेल से रहली में मुलाकात की । पारंग शुक्ला ने बताया कि इस समस्या को स्थानीय विधायक श्री शैलेन्द्र जैन के संज्ञान में लाने पर उन्होंने यह मुलाकात करवाई।

पशु सेवा समिति के सदस्यों ने विस्तार से मंत्री श्री पटेल को सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के लिए आग्रह किया और निवेदन किया कि लम्पी वायरस से बचाने के लिए पशुओं का टीकाकरण शीघ्र शुरू किया जाए , पशु पालन विभाग के डॉक्टरों की टीम गठित कर पशुओं के उपचार में तेज़ी लाई जाए, साथ ही 1962 एम्बुलेंस में लम्पी वायरस की दवाई भी उपलब्ध कराई जाए। श्री पटेल ने तत्काल विभाग के डायरेक्टर को निर्देशित किया कि इन तीन बिंदुओं पर सम्पूर्ण प्रदेश में कार्यवाही सुनिश्चित की जाए साथ ही जिले के पशु पालन विभाग को भी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के निर्देश दिए ।

Share:

Sagar : कांग्रेस पार्षद दल की बैठक नगर निगम क़े खिलाफ आंदोलन की रुपरेखा बनी

Sagar : कांग्रेस पार्षद दल की बैठक  नगर निगम क़े खिलाफ आंदोलन की रुपरेखा बनी 


तीनबत्ती न्यूज: 13 सितंबर,2025

सागर :  जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी महेश जाटव द्वारा आज कांग्रेस पार्षद दल की समीक्षा बैठक ली गई, जिसमे नगर निगम मे व्याप्त भ्रष्टाचार एवं पार्षदों की अनदेखी को विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए नगर निगम मे नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव नें कहा कि नगर निगम भ्रस्टाचार का अड्डा बन गया है, आम जनता परेशान है, लोग मूलभूत सुबिधाये भी प्राप्त नहीं कर पा रहे, स्मार्ट सिटी मे शहर की नालियाँ खुली पड़ी है, मच्छरो का प्रकोप है। हमने निगम प्रशासन सें अनेक कहा लेकिन पार्षदों की ही बाते नहीँ सुनी जाती है, और की क्या कहे.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव नें सभी पार्षदों सें उनकी परेशानी सुनी और कहा कि वास्तव मे निगम मे भ्रस्टाचार का बोलबाला है कोई सुनने बाला नहीँ है, हम शीघ्र ही नगर निगम क़े विरुद्ध बड़ा आंदोलन करेंगे, आज की बैठक मे आंदोलन की रुपरेखा पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा की पार्षद गण लोगो सें निर्वाचित होकर आते है, जनता सीधे तोर पर हमसे जुडी रहती है, हमारे नैतिक कर्तव्य है की हम जनता की आवाज बने, आने बाले समय मे जो आंदोलन होगा वह ऐतिहासिक होगा।

इस अवसर पर पार्षद सुलेखा राकेश राय,ऋचा सिंह गोंड, ताहिर खान, नीलॉफऱ चमन अंसारी, शशि महेश जाटव,शिवशंकर यादव, रौशनी खान,अशोक चकिया   नें अपनी बात भी रखी।

Share:

SAGAR: मेडिकल स्टोर्स संचालक का लायसेंस मिला एक्सपायरी डेट का : गांव गांव कराने जाता था डिलेवरी : भारी मात्रा में मिली एक्सपायरी डेट की दवाएं ▪️प्रशासन ने अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर किया सील

SAGAR: मेडिकल स्टोर्स संचालक का लायसेंस मिला एक्सपायरी डेट का : गांव गांव कराने जाता था डिलेवरी : भारी मात्रा में मिली एक्सपायरी डेट की दवाएं

▪️प्रशासन ने अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर किया सील


तीनबत्ती न्यूज : 13 सितम्बर 2025 

सागर: सागर जिले में ग्रामीण इलाकों में मेंडिकल स्टोर्स किन हालातों में चल रहे है । इसका प्रमाण केसली में देखने मिला। मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण करने पर संचालक का लायसेंस एक्सपायरी डेट का था। इसके साथ ही बोरियो ने भी एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिली। संचालक गांव गांव डिलेवरी करने भी जाता था। प्रशासन ने मेडिकल स्टोर्स सील कर दिया और अन्य कार्यवाई की जा रही है। 


कलेक्टर श्री संदीप जी आर  के निर्देश पर केसली के ग्राम सहजपुर में संचालित राजेश मेडीकल स्टोर संचालक श्री जिनेन्द्र जैन के मेडीकल स्टोर की जाँच तहसीलदार केसली, बी.एम.ओ. केसली, राजस्व निरीक्षक केसली, हल्का पटवारी सहजपुर, डॉक्टर श्री विकास अग्रवाल सहजपुर व अन्य स्टाफ के साथ मेडीकल संचालित होने के दस्तावेज व मेडीकल में उपलब्ध दवाईयों का निरीक्षण किया गया। 


मेडीकल संचालक द्वारा विगत 03-04 वर्षों के एक्सपायर डेट की दवाईयां दो बोरिया निकाली गई। मेडीकल संचालक का मेडीकल चलानें के संबंध में लायसेंस एक्सपायर हो चुका है। तथा मेडीकल संचालक श्री जिनेन्द्र जैन द्वारा अवैध रूप से अनाधिकृत दवाओं का विक्रय करना पाया गया  एवं इनके द्वारा गाँव-गाँव जाकर डिलेवरी करवाई जाती है जबकि इन्हें डिलेवरी करने के लिए कोई पात्रता नहीं है। 


उपरोक्त अनियमितताओं के कारण राजेश मेडीकल स्टोर सील किया गया। एक्सपायरी दवाओं को जप्त कर पंचनामा बनाया गया तथा आगे की कार्यवाही हेतु नियमानुसार उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



    
  


Share:

SAGAR: बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को एक लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

 SAGAR: बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को एक लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

    (रिश्वत खोर इंजिनियर मिलन परतेती)

तीनबत्ती न्यूज : 13 सितंबर, 2025
सागर। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सागर नगर संभाग के  एक जूनियर इंजीनियर को लोकायुक्त पुलिस सागर ने एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। प्लाट के ऊपर से 11 केवी की बिजली लाईन हटवाने के एस्टीमेट को एप्रूवड कराने   एवज में रिश्वत मांगी थी।पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख द्वारा प्रदेश में  भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।  आज सागर में बड़ी कार्रवाई की गई ।
_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

____________

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा ने बताया कि आज मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सागर नगर संभाग के जूनियर इंजीनियर और प्रभारी सहायक  अभियंता मिलन परतेती को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। 




प्लाट के ऊपर से 11 केवी की बिजली लाईन हटवाने के एस्टीमेट को एप्रूवड कराने मांगी रिश्वत

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक बिजली  ठेकेदार रामकुमार पटेल पिता स्व रत्न कुमार पटेल ,निवासी नेहा नगर मकरोनिया सागर ने लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा को एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक  उपभोक्ता के प्लाट के ऊपर से जा रही 11 kv की लाइन को हटवाने के लिए आवेदक राम कुमार पटेल (ठेकेदार) बनाये गए एस्टीमेट को DE अजित चौहान से एप्रुव करवाने के एवज मे सहायक अभियंता मिलन परतेती  द्वारा उससे डेढ़ लाख रु. की मांग करने की  जा रही है। 


नगर संभाग कार्यालय में हुआ ट्रैप 

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की जांच कराई। शिकायत सही पाए जाने पर MPEB आफिस पावर हाऊस सागर शहर में  मिलन परतेती कनिष्ठ अभियंता (प्रभारी सहायकअभियंता) को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। टीम में ट्रैपकर्ता निरीक्षक रोशनी जैन ट्रेप दल सदस्य निरीक्षक कमल सिंह उइके तथा लोकायुक्त सागर स्टाफ शामिल था।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

SAGAR: आंगनवाड़ियों का निरीक्षण : अनुपस्थित और लापरवाह शासकीय सेवकों को नोटिस

SAGAR:  आंगनवाड़ियों का निरीक्षण  : अनुपस्थित और लापरवाह शासकीय सेवकों को नोटिस



तीनबत्ती न्यूज 13 सितम्बर 2025 
सागर: कलेक्टर श्री संदीप जी आर द्वारा जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को लगातार सक्रीय रूप से कार्य करने एवं अनुपस्थित और लापरवाह शासकीय सेवकों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। इसी परिपेक्ष्य में जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत द्वारा परियोजना देवरी के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र कटंगी बंद पाया गया कार्यकर्ता सूरज लोधी अनुपस्थित पाई गई, आंगनबाड़ी केंद्र शासकीय दिशा निर्देशों के अनुरूप स्थल पर संचालित होता नहीं पाया गया केंद्र की साफ सफाई आने जाने का मार्ग चाइल्ड फ्रेंडली नही था।  आंगनबाड़ी केंद्र झुंकू 2 बंद पाया गया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सावित्री साहू एवं सहायिका श्री सदा रानी बंसल अनुपस्थित पाई गई केंद्र में ताला लगा पाया गया आंगनबाड़ी की किसी भी गतिविधि का संचालन कार्यकर्ता सहायिका द्वारा नहीं किया जा रहा था। उक्त लापरवाही के संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सूरज लोधी, सावित्री साहू एवं सहायिका सदारानी बंसल को नोटिस जारी किया गया। 


औचक निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र झुंकू 1 संचालित पाया गया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सीमा अरेले फेस कैप्चर ई केवाईसी करती हुई पाई गई एवं सहायिका श्री कुंवर बाई केंद्र पर उपस्थिति पाई गई आंगनबाड़ी केंद्रों के नियम अनुसार संचालन के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षकों एवं परियोजना अधिकारी देवरी को दिशा निर्देश दिए गए एवं लापरवाही बरतने वाली कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



    
Share:

लेखापाल की संदिग्ध मौत: परिजनों ने किया चक्का जाम ▪️मंत्री गोविंद राजपूत के आश्वासन के बाद खत्म हुआ विरोध प्रदर्शन

लेखापाल की संदिग्ध मौत: परिजनों ने किया चक्का जाम

▪️मंत्री गोविंद राजपूत के आश्वासन के बाद खत्म हुआ विरोध प्रदर्शन


तीनबत्ती न्यूज: 12 सितम्बर, 2025

सागर: नगर परिषद  राहतगढ़ के लेखापाल हेमराज कोरी (उम्र 57) की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव जगल में मिला।इसके बाद शुक्रवार को राहतगढ़ में मृतक के परिवारजनों एवं नगर परिषद के कर्मचारियों व राहतगढ़ के लोगों द्वारा चक्काजाम किया गया। जाम की सुचना मिलते ही मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तुरंत मौके पर पहुंचे। मंत्री राजपूत ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से बात की, उनकी मांगों को गंभीरता पूर्वक सुना एवं जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री राजपूत ने परिजनों को समझाइश देकर शांतिपूर्वक जाम को खुलवाया। 

____________

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

लेखापाल की संदिग्ध मौत: परिजनों ने किया चक्का जाम ▪️मंत्री गोविंद राजपूत के आश्वासन के बाद खत्म हुआ विरोध प्रदर्शन

_____________


RTI कार्यकर्ता ने किया ब्लैकमेल

पीड़ित परिजनों ने मंत्री राजपूत को बताया कि हेमराज कोरी लेखपाल के रूप में नगर परिषद में पदस्थ थे। सत्येंद्र जैन नामक युवक द्वारा आरटीआई लगाकर लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही उनसे लगातार पैसों की मांग करता था। परिजनों और कर्मचारियों ने सत्येंद्र जैन पर आरटीआई के नाम पर 40 लाख रुपए की मांग का आरोप लगाया, जिसके दबाव में और मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर नगर परिषद के लेखपाल हेमराज ने आत्महत्या की। 


शुक्रवार को पीड़ित परिजनों, नगर परिषद कर्मचारियों और राहतगढ़ के हजारों नागरिकों ने फर्जी तरीके से आरटीआई लगाकर डरा धमका कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले सत्येंद्र जैन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर चक्का जाम किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्रीय विधायक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और आक्रोशित नागरिकों से संवेदनशीलता के साथ बात की एवं मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिजनों की मांगों को सुना, एवं उन्हें अस्वस्थ किया कि आरोपी के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेसीबीआई ने सागर में तीन सैन्य इंजीनियर सेवा अधिकारियों और एक बिचौलिए को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

पीड़ित के साथ हूं: दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी : मंत्री गोविंद राजपूत

मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिवारजनों से अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि, दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार और राहतगढ़ के लोगों के साथ हूं। परिवार जनों के लिए हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री राजपूत ने एसडीएम और टीआई को सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उसके द्वारा दायर आरटीआई की जांच करने के निर्देश दिए, ताकि फर्जी प्रकरणों का खुलासा हो सके।

मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिवार जनों को आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। मंत्री राजपूत के आश्वासन और समझाइश के बाद पीड़ित परिवारजनों और लोगों ने जाम समाप्त किया। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि जांच के बाद सत्येंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। 

यह भी पढ़ेसीएम राईज स्कूल के शिक्षक और चपरासी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने ▪️निलंबन अवधि के वेतन भुगतान के एवज में शिक्षक से मांगे थे 05 लाख

मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए राहतगढ़ से उनके पैतृक निवास तक नगर परिषद कर्मचारियों, परिजनों और स्थानीय लोगों के लिए एक बस की व्यवस्था की, जिससे लोग अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें। इस मौके पर नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष पप्पू तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रियांक तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष जाहिर कुरैशी, ऋषभ ओसवाल सहित प्रतिनिधि, कर्मचारी मौजूद रहे।


_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive