Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कर्रापुर चक्काजाम: विधायक प्रदीप लारिया के हस्तक्षेप से शांत हुआ जन आक्रोश: निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

कर्रापुर चक्काजाम: विधायक प्रदीप लारिया के  हस्तक्षेप से शांत हुआ जन आक्रोश:  निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा


तीनबत्ती न्यूज: 16 जनवरी, 2026

सागर :  नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद कर्रापुर के वार्ड क्रमांक-7 में निवासी बृजेन्द्र ठाकुर (पिता राजाराम ठाकुर) की संदिग्धावस्था में हुई मृत्यु के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने न्याय की मांग को लेकर कर्रापुर में चक्काजाम कर दिया।

____________

फेसबुक पर वीडियो देखने क्लिक करे

सुरखी में जैन मंदिर में चोरी: बाजार था बंद: थाने के सामने धरना

__________

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया तत्काल चक्काजाम स्थल पर पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। परिजनों ने विधायक के समक्ष मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग रखी।जनभावनाओं और मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक श्री लारिया ने तत्काल प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल (PM Panel) से कराया। साथ ही, उन्होंने पुलिस प्रशासन को घटना की बारीकी और निष्पक्षता से जांच करने के कड़े निर्देश दिए ताकि सत्य सामने आ सके।


विधायक श्री लारिया की त्वरित सक्रियता, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय और समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी नागरिक शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया गया। विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Share:

सुरखी में जैन मंदिर में चोरी: घटनाओं के विरोध में बाजार बंद रहा : थाने के सामने धरना

सुरखी में जैन मंदिर में चोरी: घटनाओं के विरोध में बाजार बंद रहा : थाने के सामने धरना 


तीनबत्ती न्यूज: 16 जनवरी, 2026

सागर: सागर जिले के  सुरखी में 5 दिन पहले छोटे जैन मंदिर में चोरी की घटना और चोरी की अन्य वारदातों को लेकर आक्रोषित जैन समाज के साथ पूरे क्षेत्र के लोगों ने सामूहिक रूप से 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और थाने के सामने धरना दिया। 

____________

फेसबुक पर वीडियो देखने क्लिक करे

सुरखी में जैन मंदिर में चोरी: बाजार था बंद: थाने के सामने धरना

__________

वीरेंद्र जैन ने बताया कि सुबह 10 बजे से आक्रोशित सभी समाजों के लोग थाने के सामने इकट्ठे हो गए और पिछले दो माह में चोरी की 50 से ज्यादा घटनाओं को पुलिस के द्वारा नहीं पकड़े जाने पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए पुलिस की खिलाफ जमकर नारेबाजी की और थाने के स्टाफ को बदलने की बात कही।  जैन मंदिर से लगभग 5 किलो से अधिक चांदी के 20 छत्र चोरी हो गए थे और कुछ नगदी भी अज्ञात चोर ले गए हैं । इसके अलावा छोटी-मोटी चोरियां और खेतों में किसानों की बिजली की मोटरों की चोरियों की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज हैं लेकिन एक भी चोर को पुलिस ने पकड़ा नहीं है । 


जिला पंचायत अध्यक्ष से भूमिले थे लोग

 इस संदर्भ में जिला पंचायत के अध्यक्ष और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भाई हीरा सिंह राजपूत सुरखी पहुंचे थे और जैन समाज के लोगों को उन्होंने चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया था लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से चोर अब तक नहीं पकड़े जा सके है । 


ये हुए शामिल

घटनाक्रम में भाजपा नेता सरमन सिंह ठाकुर, अरुण गौतम, महाराज सिंह ठाकुर, नर्मदा सिंह ठाकुर नंदकिशोर भार्गव, सतेंद्र सिंह ठाकुर, उत्तम मासाब, वीरेंद्र जैन, अनिल जैन, दीपक जैन, बिंदु जैन, प्रशांत जैन, संटू जैन, संतोष बड़कुल, अरविंद बड़कुल, बालचंद जैन, अभय जैन, दिनेश बड़कुल, सुरेंद्र जैन, राहुल जैन सहित सागर से पहुंचे पूर्व विधायक सुनील जैन, सागर जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना, अजय जैन लंबरदार, अवधेश जैन जैसीनगर, राजकुमार जैन, अजय जैन, कमलेश जैन, अरविंद जैन पठा, निर्मल जैन बिलहरा के अलावा गौरझामर,देवरी,ढाना, बिलहरा, मकरोनिया, आदि स्थानों के जैन समाज के लोगों के साथ सुरखी ग्रामीण क्षेत्र के सैकडो लोगों ने इस प्रदर्शन और धरना में अपनी सहभागिता दी। 

एसडीओपी देवरी शशिकांत सरयाम, थाना प्रभारी रामू प्रजापति ने धरना स्थल पर लोगों से चर्चा कर कुछ दिन के लिए धरना स्थगित करने की अपील की और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। सुरखी पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए जरूर उठाया है।

Share:

Sagar: शहर कांग्रेस में वार्ड कमेटी बनाने के लिए ब्लॉक की बैठक

Sagar: शहर कांग्रेस में वार्ड कमेटी बनाने के लिए ब्लॉक की बैठक 


तीनबत्ती न्यूज: 15 जनवरी, 2026

सागर : जिला शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 3 के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की प्रथम बैठक का आयोजन राजीव नगर वार्ड में किया गया है।  जिसमें ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने ब्लॉक अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का शीघ्र गठन करने के लिए युवाओं महिलाओं बुजुर्गों और बुद्धिजीवी वर्गों की टीम का शीघ्र गठन करें ।  

महेश जाटव ने कहा कि शहर की 48 वार्ड में हमें वार्ड कमेटी का गठित करना है जिसमें सभी वर्गों को महिलाओं को साथ लेकर इन कमेटियों का मजबूती से संचालन हो इस ओर ब्लॉक अध्यक्षों को बड़ी तेजी से काम करना है क्षेत्र में कुछ भूमाफियाओं ने अपनी जमीनों की कीमत बढ़ाने के लिए गरीबों की मकान दुकानों पर बुलडोजर चलवाए जो क्षेत्र के लोग कभी नहीं भूलेंगे।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: रुद्राक्षधाम : श्रीहनुमान जी की प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा समारोह एवं सात दिवसीय श्रीरामकथा : परम पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगी : आयोजक : पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह

___________

नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मित्र ने कहा कि मुझे इस पद पर देकर जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करुंगा।बैठक का आयोजन करने वाले गोपाल प्रजापति ने कहा कि पुलिस द्वारा प्रजापति समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है उनके ट्रैक्टरों को जबरदस्ती पकड़ा जा रहा है इस पर रोक नहीं लगी तो आगामी समय में सभी एक होकर इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगें

बैठक का संचालन कमलेश तिवारी ने किया एवं आभार आनंद हैला ने माना बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र राजे,महेश अहिरवार, गोपाल प्रजापति,बंटी कोरी, नरेश सनकत, श्रीदास रैकवार, सुनील पाहवा, आनंद हैला,दीनदयाल तिवारी, नीलेश प्रजापति, योगराज कोरी, भगवान् दास प्रजापति, अनिल दक्ष, आदि ने संबोधित किया बैठक में शैलेष अकेला, तज्जु भाई जान  रविंद्र दुबे आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन बैठक में उपस्थित थे।



Share:

ऐरण महोत्सव : ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल

ऐरण महोत्सव : ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल


तीनबत्ती न्यूज: 15 जनवरी, 2026
सागर। ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे कि  युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे एवं क्षेत्र समृद्ध बनेगा, विरासत से विकास की उड़ान भी शुरू होगी। उक्त विचार उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सागर जिले के बीना में तीन दिवसीय ऐरण महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, श्याम तिवारी,  गौरव सिरोठिया, अरुणोदय चौबे, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम  विजय डेहरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद था। 

उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने ऐरण महोत्सव में बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक स्थलों पर महोत्सव आयोजित कर उनकी गरिमा एवं पर्यटन को बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में यह ऐरण विश्व पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित होगा और यहां बड़ी संख्या में सैलानी एवं पर्यटक आएंगे उन्होंने कहा कि यहां बीना नदी के कारण यह स्थल और भी मनोरम है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक विष्णु भगवान की मूर्ति देखकर लगता है कि सैकड़ों हजारों वर्ष पूर्व भी यहां के कलाकार कितने कुशल एवं दक्ष होंगे, जिन्होंने इतनी अच्छी नक्काशी के माध्यम से उनको मूर्ति रूप दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास परंपरा को आधुनिकता से जोड़ने का कार्य ऐरण महोत्सव करेगा। प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह ऐरण महोत्सव के माध्यम से कला संस्कृति को जहां मंच मिल रहा है वहीं संस्कृति एवं इतिहास से सभी अवगत भी हो रहे हैं। 



बीना विधायक श्रीमती निर्मला स्प्रे ने कहा कि ऐरण महोत्सव बीना सहित बुंदेलखंड एवं मध्य प्रदेश के गौरव का पुरातत्व स्थल है जिससे पूरे विश्व में सागर की पहचान स्थापित हुई है उन्होंने कहा कि 4 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वादा किया था आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा यह वादा पूरा किया गया है उन्होंने कहा कि ऐरण बुंदेलखंड सहित विश्व की धरोहर है।
प्रभारी मंत्री ने की गंगा आरती

उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने ऐरण में बीना नदी में गंगा आरती की इस अवसर पर विधायक श्रीमती निर्मला स्प्रे, श्री श्याम तिवारी, श्री गौरव सिरोठिया, श्री अरुणोदय चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। 


प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

ऐरण महोत्सव के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर श्री मोहन चढ़ार एवं डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नागेश दुबे को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। 1700 वर्ष पुराने ऐरण के विष्णु भगवान के मंदिर एवं विभिन्न अवतारों की पुरातत्व विभाग के अधिकारी डा मोहन चढ़ार एवं डॉ नागेश दुबे ने विस्तार से जानकारी दी।
Share:

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सागर ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सागर ने  11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन 


तीनबत्ती न्यूज: 15 जनवरी, 2026

सागर: तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष गंधाली कदम  ने बताया कि प्रांत के आह्वान पर तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला सागर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री   के नाम का ज्ञापन  जिला कलेक्टर को सौंपा गया ।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: रुद्राक्षधाम : श्रीहनुमान जी की प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा समारोह एवं सात दिवसीय श्रीरामकथा : परम पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगी : आयोजक : पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह

___________


ये है संघ की 11 सूत्रीय मांग

1 कर्मचारियों को केंद्र के समान केंद्रीय तिथि से महंगाई भत्ता जाए 

2 सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाए

3 नव नियुक्त कर्मचारियों को 70 80 90% वेतन देने के आदेश पर तत्काल रोक लगाया जाए 

4 शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जनजाति विभागों पर शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नति  वेतनमान एवं  समयमान शीघ्र दिया जाए 

5 ओल्ड पेंशन योजना लागू की जाए 

6 लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के लिपिकों की भांति ग्रेड पे दिया जाए 

7 अनुकंपा नियुक्ति एवं चतुर्थ श्रेणी पदोन्नति पर सीपीसीटी के अनिवार्यता को खत्म किया जाए 

9 ई अटेंडेंस को तत्काल रोक लगाई जाए 

10 सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को पी पी ओ एवं अन्य सभी  स्वामित्व का भुगतान सेवानिवृत्ति दिनांक पर मिले 

11 वर्ष 1997 से नियुक्त गुरुजी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की गणना का लाभ दिया जाए

ये रहे शामिल 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष चूरामन  रैकवार , शासकीय शिक्षक संगठन जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता, लिपिक संघ जिला अध्यक्ष नरेंद्र रैकवार, संभागीय अध्यक्ष बेनी प्रसाद प्रजापति,( छोटू बाबू) प्रांतीय सचिव  प्रताप सिंह राजपूत, आज़ाक्स जिला अध्यक्ष गजेंद्र बोहत, लघु वेतन कर्मचारी संघ थानसिंह मंडल, शिवम पचौरी, राकेश द्विवेदी, विवेक अहिरवार, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से सतीश चौधरी , यू एस रावत, अमित मिश्रा, लवी मैसी राजेश कुमार ढगे ,बृजेश लोधी,नरेश,  शैलेन्द्र सिंग ठाकुर बंडा ब्लॉक सत्यनारायण राजपूत , खेमचंद राय एवं अन्य ऑफिस के कर्मचारी कमिश्नरी कार्यालय, कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला पशु चिकित्सा ,स्वास्थ्य विभाग ,शिक्षा विभाग तकनीकी विभाग ,राजस्व विभाग ,कृषि विभाग ,आदिम जाति कल्याण विभाग, भू अभिलेख ,आबकारी विभाग, नगर निगम आदि समस्त विभागों के सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित थे।

Share:

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की श्रुति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता प्रथम पुरस्कार

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की श्रुति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता प्रथम पुरस्कार


तीनबत्ती न्यूज: 15 जनवरी, 2026

सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के फिजियोथेरेपी विंग में कार्यरत श्रुति शर्मा ने संस्थान का गौरव बढ़ाते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भुवनेश्वर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैनुअल थेरेपी कॉन्फ्रेंस 2026 में साइंटिफिक पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (SVNIRTA) , कटक द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। वर्तमान में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उच्च स्तरीय उपचार के साथ-साथ अनुसंधान एवं नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दिशा में श्रुति शर्मा एवं अर्चना वर्मा द्वारा फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में लगातार शोध कार्य किए जा रहे हैं, जो चिकित्सा जगत में नए बदलाव ला रहे हैं।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: रुद्राक्षधाम : श्रीहनुमान जी की प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा समारोह एवं सात दिवसीय श्रीरामकथा : परम पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगी : आयोजक : पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह

___________

उपलब्धि पर दी बधाई

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कॉलेज के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन और आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र चौबे ने विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए श्रुति शर्मा को हार्दिक बधाई दी है। यह सफलता न केवल विभाग के लिए गर्व की बात है, बल्कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी मजबूती से दर्शाती है।

Share:

Sagar : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: वैष्णोंदेवी जाने वाली यात्रा निरस्त : अब 31 जनवरी को मां कामाख्या देवी जायेगी यात्रा

Sagar : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: वैष्णोंदेवी जाने वाली यात्रा निरस्त : अब 31 जनवरी को मां कामाख्या देवी जायेगी यात्रा



तीनबत्ती न्यूज: 15 जनवरी, 2025
सागर
: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत दिनांक 31 जनवरी 2026 को वैष्णों देवी जाने वाली यात्रा अपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई है। वैष्णोंदेवी जाने वाली तीर्थयात्रा अब मां कामाख्या देवी के लिए दिनांक 31 जनवरी को की जावेगी। मां कामाख्या देवी जाने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: रुद्राक्षधाम : श्रीहनुमान जी की प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा समारोह एवं सात दिवसीय श्रीरामकथा : परम पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगी : आयोजक : पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह

___________

कलेक्टर संदीप जी आर ने उक्त के संबंध में आयुक्त नगर पालिक निगम सागर, अधिशासी अधिकारी छावनी मंडल जिला सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी / कार्यपालन जनपद पंचायत (समस्त), मुख्य नगर पलिका अधिकारी/नगर परिषद् (समस्त) को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया कि तीर्थ यात्रियों के लिए माँ वैष्णोदेवी तीर्थ हेतु यात्रा प्रस्तावित की गई थी उक्त यात्रा अपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई है। सागर जिले से 31.01.2026 से 05.02.2026 तक मॉ वैष्णोदेवी तीर्थ यात्रा के स्थान पर कामाख्या धाम हेतु यात्रा जाना प्रस्तावित होने से समस्त तीर्थयात्रियों को सूचित कर लिखित में सहमति प्राप्त कर कार्यालय को दिनांक 17 जनवरी.2026 को सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

Share:

सागर की बेटियों ने नेशनल पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में लहराया परचम : आयुषी, अक्षदा , प्रीति और अंशिका ने जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल

सागर की बेटियों ने नेशनल पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में लहराया परचम : आयुषी, अक्षदा , प्रीति और अंशिका ने जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल


तीनबत्ती न्यूज : 14 जनवरी, 2026

सागर: पावर लिफ्टिंग इंडिया के तत्वाधान मे हरियाणा राज्य पावर लिफ्टिंग ऐसोसियेशन द्वारा 07 जनवरी 2026 से  11 जनवरी  2026 तक नेशनल सब जूनियर, जूनियर, सिनियर एवं मास्टर वर्ग की क्लासिक एवं इक्यूबड नेशनल बेंच प्रेस चेम्पियनशिप का आयोजन किया गया। चेम्पियनशिप में सागर की बेटी अक्षदा भागवत ने सब जूनियर 47 ग्राम भार वर्ग में भाग लेकर नेशनल का पुराना रिकार्ड तोडकर नया रिकार्ड अपने नाम कर गोल्ड मेडल जीता।


वहीं सब जूनियर 57 किलोग्राम भार वर्ग में सागर अंशिका भागवत ने सिलवर मेडल प्राप्त किया। सिनियर 76 किलोग्राम भार वर्ग में सागर की आयुषी अग्रवाल ने सिलवर मेडल अर्जित किया एवं मास्टर-1 52 किलोग्राम भार वर्ग में डॉ. प्रिति रैना ने सिलवर मेडल अर्जित किया। 

इन बेटियों की इस उपलब्धि पर सागर पावर लिफ्टिंग ऐसोशियन के सचिव अकुर गुप्ता अध्यक्ष विनोद यादव उपाध्यक्ष भगवान दास कश्यप, शिवाजी राव भागवत संरक्षक बी.डी. विश्वकर्मा, प्रिंस चंदेलिया, सतीश कुमार, मनोहर लाल सेन, प्रशांत पटेल, गोविंद सिंह, ब्रजेश राजगोंड, शिवम मौर्या, राखी गौतम तथा सभी पावर लिफ्टिंग परिवार सागर ने बधाइ दी।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive