Editor: Vinod Arya | 94244 37885

बीएमसी के डॉक्टरों ने एमपीईबी कर्मचारियों को सी.पी.सी.आर. का दिया विशेष प्रशिक्षण

बीएमसी के डॉक्टरों ने एमपीईबी कर्मचारियों को सी.पी.सी.आर. का  दिया विशेष प्रशिक्षण 

तीनबत्ती न्यूज:  19 जनवरी 2026

सागर: : शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा एमपीईबी के कर्मचारियों के लिए एक विशेष सी.पी.सी.आर. (CPCR) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी डॉक्टर सौरभ जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी और मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बीएमसी डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर को पत्र के माध्यम से कर्मचारियों हेतु सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित करने का अनुरोध किया गया था।

________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर के छोटे तालाब का इसी साल होगा सौंदर्यकरण : बड़े पैमाने पर हो रही है साफ सफाई

_______

डॉ. सत्येंद्र उईके (विभागाध्यक्ष, आकस्मिक चिकित्सा विभाग) ने अपनी टीम के साथ विद्युत कर्मियों को कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में जीवन बचाने की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि 'इलेक्ट्रिक शॉक' जैसी स्थिति में यदि शुरुआती कुछ मिनटों में सही तरीके से सी.पी.सी.आर. दिया जाए, तो किसी की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर बिजली विभाग की ओर से मुख्य रूप से अधीक्षण अभियंता  एम.वाय. मंसूरी, कमलकांत अहिरवार, एस.के. मुड़ा, श्री सर्वेश गौतम, संजय गुप्ता और  प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

Share:

जलजीवन मिशन : छतरपुर, पन्ना और दमोह में धीमी गति पर कमिश्नर की कड़ी नाराजगी

जलजीवन मिशन : छतरपुर, पन्ना और दमोह में धीमी गति पर कमिश्नर की कड़ी नाराजगी 


तीनबत्ती न्यूज:19 जनवरी, 2026

सागर:कमिश्नर अनिल सुचारी ने जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने छतरपुर, पन्ना और दमोह में धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने कहा कि हर घर जल मिशन का लाभ लोगों को मिलना चाहिए और स्वच्छ जल मुहैया कराना शासन की प्राथमिकता है।

कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर पानी की टंकियों की साफ-सफाई कराएं और लोगों को स्वच्छ और शुद्ध जल मुहैया हो, इसकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकियों की साफ-सफाई की जिलेवार प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि निवाड़ी जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल मिशन के तहत कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। कमिश्नर ने गढ़ाकोटा, मालथौन, शाहगढ़, बंडा, खुरई, सानौधा, देवरी, केसली, बीना, मड़िया, बक्स्वाहा, राजनगर, लवकुशनगर, बांघसुजारा, बड़ामलहरा, टीकमगढ़, पन्ना, पवई में बनाई जा रही जल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और इन जल परियोजनाओं का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 


Share:

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किए एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किए एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण


तीनबत्ती न्यूज:  18 जनवरी 2026 
सागर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है वीबी-जी रामजी योजना जिससे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार कर गांव को समृद्ध बनायेंगे इस योजना में 125 दिन के रोजगार की गांरटी है, इस योजना में ग्राम पंचायतें अपने गांव के विकास के लिए खुद निर्णय लेकर विकास कार्य करेंगी। सीसी रोड सोंदर्यकरण अधोसंरचना जैंसे कार्य कर ग्राम पंचायतें शसक्त होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सीहोरा में विभिन्न विकास कार्य के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं छोटे-छोटे गांव भी अब पक्की सड़कों से जुड़ चुके हैं।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मैं और मेरा पूरा परिवार दिन-रात मेहनत करते हैं हमारा संकल्प है कि सुरखी का विकास प्रदेश में अलग पहचान बनाएं जिसका नतीजा है कि आज हम सबसे कम समय में सबसे अधिक विकास कार्य करने वाले क्षेत्र में शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प ने विश्व में भारत को अलग पहचान दी तो वही जन-जन के नेता डॉक्टर मोहन यादव की दूरदर्शी सोच ने मध्य प्रदेश में विकास की नई इमारत लिखी। हम सब आपके सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। आपका आशीर्वाद और सहयोग इस विकास रथ को और गति देगा। 

इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सीहोरा में नल जल योजना, पेयजल टैंकर, सी.सी. रोड निर्माण कार्य मुख्य बाजार से जैन मंदिर की ओर, चबूतरा निर्माण, हाईमास्ट फाउन्डेशन कंट्रोल पैनल मय फिटिंग 02 स्थानों पर, मंगल भवन निर्माण कार्य संत रविदास मंदिर के पास, ,सीहोरा में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सीहोरा में राजस्व का आवासीय भवन, सीहोरा में उप तहसील कार्यालय भवन, सीहोरा में हाई स्कूल का अनुरक्षण कार्य,  प्री-फेब्रिकेटेड स्वागत द्वार निर्माण कार्य सिहोरा लोटना मार्ग पर, सामुदायिक, भवन, घाट निर्माण कार्य, श्रवण प्रताप चबूतरा निर्माण, शांतिधाम सौंदर्याकरण कार्य, पेवर ब्लॉक कार्य पंचायत भवन, टीन शेड निर्माण भूतेश्वर मंदिर, आदि का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करते हुए सीहोरा को मंत्री राजपूत ने एक करोड़ से अधिक की राषि के विकास कार्यों की सौगात दी। राजपूत ने कहा कि चैकी जंलधर मार्ग को वन विभाग से अनुमति दिला दी है, अब इसका कार्य शीघ्र पूर्ण होगा इससे करीब 50 ग्रामों को आवागमन की सुविधा होगी।

खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत ने  योगाचार्य विष्णु आर्य के स्वास्थ्य का हालचाल जाना


प्रख्यात योगाचार्य विष्णु आर्य पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंदसिंह राजपूत उनके निवास पर पहुंचे। श्री राजपूत ने श्री आर्य के उपचार की जानकारी लेते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान श्री राजपूत ने श्री आर्य के योग जगत को दिए योगदान को अतुलनीय बताया।  योग से जुड़े कार्यक्रमों की चर्चा की।  इस दौरान श्री आर्य के पुत्र पत्रकार  विनोद आर्य, सुबोध आर्य, पत्रकार अभिषेक यादव समेत परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
Share:

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने 11 हजार पौधारोपण के संकल्प के साथ सेवा भाव से मनाया जन्मदिन

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने 11 हजार पौधारोपण के संकल्प के साथ सेवा भाव से मनाया जन्मदिन


तीनबत्ती न्यूज: 18 जनवरी, 2026

सागर। संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने अपना जन्मदिन पारंपरिक उत्सव के बजाय सेवा, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाते हुए शहर में 11 हजार पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की। इस महाअभियान का शुभारंभ सतगुरु कबीर आश्रम एवं काकागंज मुक्तिधाम परिसर में 500 पौधों के रोपण के साथ किया गया।



कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, जिला पंचायत के कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के.वी., सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, चिकित्सक, पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संकल्प फाउंडेशन का समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य सराहनीय

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन निरंतर समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि रिशांक तिवारी द्वारा अपने जन्मदिन पर 11 हजार पौधे लगाने का संकल्प एक अभिनव पहल है, जो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा। यह प्रयास समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाएगा।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।  वृक्षारोपण से हमें स्वच्छ पर्यावरण मिलता है । संकल्प फाउंडेशन द्वारा लिया गया यह संकल्प भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने पूर्वजों की स्मृति में तथा अपने बच्चों के जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करें जिससे वे हमारी आने वाली पीढ़ियों को लाभदायक सिद्ध हों।



जिला पंचायत के कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के.वी. ने कहा कि बुंदेलखंड जैसे जल-अभाव वाले क्षेत्र में वृक्षारोपण करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण किंतु सराहनीय कार्य है। संकल्प फाउंडेशन का यह प्रयास निश्चित रूप से अन्य संस्थाओं एवं नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष  रिशांक तिवारी ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण की प्रेरणा उन्हें बड़े पिताजी डॉ. सुशील तिवारी से मिली, जिन्होंने स्वयं अनेक पौधे लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रारंभ हुआ यह वृक्षारोपण अभियान पूरे एक माह तक लगातार चलेगा तथा लगाए गए सभी पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी संस्था द्वारा निभाई जाएगी। उन्होंने सतगुरु कबीर आश्रम के पदाधिकारियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक संगठनों, डॉक्टरों, पत्रकारों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधों की सुरक्षा और संवर्धन का संकल्प लिया।

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी को महापौर निवास पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

 संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर महापौर निवास एफ-1 बंगला में आयोजित मिलन समारोह में नगर की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर पुष्प हार पहनाकर यशस्वी स्वस्थ सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।

इस अवसर पर एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर , राजकुमार पटेल, नरेश यादव,श्रीमती संगीता शैलेष जैन, सोमेश जड़िया,रामू ठेकेदार, रूबी  कृष्ण कुमार पटेल, रोशनी बसीम खान,डा.लक्ष्मी ठाकुर, पार्षद प्रहलाद पटेल ,पत्रकार सुदेश तिवारी , विनोद आर्य,संदीप तिवारी, कपिल तिवारी,शरद बरसैंया,राकेश तिवारी,अजय दुबे विश्व हिंदू परिषद,सूर्यांश तिवारी टप्पू चौबे,इंजीनियर. प्रकाश चौबे,इंजी.गोविंद राय, पप्पू तिवारी शिवसेना, गणेश सेन,नीरज साहू मुकेश साहू, अर्पित पाण्डेय,स्वेता तिवारी, स्वराज,अर्जुन भट्ट,राजू नगरिया,संगीता ठाकुर,दीपा तिवारी,शिवा ठाकुर,डॉ प्रियंका उपाध्याय डा.नीना गिडियन,संतोष दुबे,गजेंन्द्र ठाकुर,पंकज सोनी, प्रज्ज्वल भारद्वाज,अनिल दुबे, डब्बू साहू, प्रहलाद रैकवार, वंदनातिवारी,विनीता राजपूत,राजू तिवारी,कमलेन्द्र जाटव, विद्याभूषण तिवारी , महेश तिवारी,अनिल दुबे,शशांक दीक्षित, दीप्ती रैकवार, राजू कंट्रोल, मुकेश साहू,डा उमेश सराफ उत्सव समिति,चंद्रभान लोधी,मोनू लारिया,डॉ मनीष जैन,राम मिलन , पंकज अहिरवार ,हिमांशु,देशराज,मंजीत,नीरज करोसिया,भानु प्रताप, नवीन भट्ट,उमेश गुप्ता ,अनिल सेन,शुभम नामदेव, सुजीत ठाकुर, शुभ दुबे, प्रियंक चाचौदिया,  सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह :  19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय


तीनबत्ती न्यूज: 11 जनवरी ,2026

जय श्री राम

गणतंत्र दिवस आने वाला है और हमें अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए कवि कुल शिरोमणि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी जी की कविता कि इस अंश को याद रखना चाहिए   :-

मुझे तोड़ लेना वनमाली!

उस पथ में देना तुम फेंक॥

मातृ-भूमि पर शीश चढ़ाने।

जिस पथ जावें वीर अनेक॥

आने वाले गणतंत्र दिवस को याद करते हुए मैं पंडित अनिल पांडे आज आपके पास 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल को आपको बताने जा रहा हूं ।

इस सप्ताह सूर्य, मंगल,बुद्ध और शुक्र मकर राशि में रहेंगे ।  वक्री गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे । 

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि:-

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो इस सप्ताह आपका अपने कार्यालय में अत्यधिक प्रभाव रहेगा । इस बात की संभावना है की वाणी में अंतर के कारण आपका अपने अधिकारी से विवाद हो जाए ।  आपको चाहिए कि आप इस विवाद को टाल दें । आपके संतान की स्थिति ठीक रहेगी । भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रहेंगे ।  इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 जनवरी तथा 25 जनवरी को दोपहर के बाद का समय सफलता दायक है । 23 , 24 और 25 जनवरी के दोपहर तक का समय आपको सतर्क रहने का है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि:-

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा । परंतु आपको केवल भाग्य के भरोसे नहीं रहना चाहिए । आपको अपने कार्यों को करने हेतु पूर्ण प्रयास करना चाहिए ।  कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी ।  व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है ।  आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी ।   कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है ।  इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयोगी है ।  25 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें ।   सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि:-

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा  ।  आपको परिश्रम करने पर ही सफलता प्राप्त होगी  ।  भाग्य पर विश्वास ना करें  ।  आपका लग्नेश इस सप्ताह अष्टम भाव में है ,जिसके कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है  ।  आपकी संतान का आपके सहयोग प्राप्त हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 23 , 24 और 25 तारीख की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए मददगार है । 19 और 20 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

कर्क राशि :-

अविवाहित जातकों के लिए यह  अच्छा समय है ।  विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे । व्यापार में आपको लाभ होगा ।  भाग्य से मामूली मदद प्राप्त होगी ।  दुर्घटनाओं के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए ।  अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको साथियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा  । सामान्य धन आने की उम्मीद है ।  आपको रक्त संबंधी कोई रोग हो सकता है ।  इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख कार्यों को करने हेतु लाभदायक है ।  21 और 22 तारीख को कोई भी कार्य करने के पहले आपको पूरी सावधानी बरतना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का का दान करें और शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।

सिंह राशि:-

इस सप्ताह आप आसानी से अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं । अगर आपको पहले से किसी तरह का कोई रोग है तो वह भी समाप्त हो सकता है ।  भाग्य से आपको मदद मिलेगी  । कचहरी के कार्यों में पूरी सावधानी बरतें  ।   आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । थोड़ा  धन आने की संभावना है ।  इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग नहीं मिल पाएगा ।   इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 जनवरी परिणाम दायक है ।   सप्ताह के बाकी दिनों में आपको होशियार रहकर अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी का दर्शन कर हनुमान चालीसा का कम से कम तीन बार वचन करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

कन्या राशि:-

अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है ।  आप सभी परीक्षाओं में सफल रहेंगे।  आपकी संतान को इस सप्ताह सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं ।  कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त करने का योग है परंतु यह सफलता पूर्ण परिश्रम और सावधानी से कार्य करने पर प्राप्त होगी ।   इस सप्ताह आपके लिए 23,  24 और 25 की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए शुभ है ।  21 22 और 25 की दोपहर के बाद से आपको सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को करना चाहिए ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

तुला राशि:-

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है ।  कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए ।  आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा ।  आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहना चाहिए ।  बहुत मामूली धन आने का योग है । आपके संतान को कष्ट हो सकता है ।  संतान से आपको कोई भी सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा ।   इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 और 25 तारीख के दोपहर के बाद का समय कार्यों को करने हेतु उचित है ।  23 , 24 और 25 की दोपहर तक आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए ।    इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की का जाप करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

वृश्चिक राशि:-

इस सप्ताह भाई बहनों के साथ आपका संबंध ठीक रहेगा ।  भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है ।  शत्रुओं को आप थोड़ा सा प्रयास करके समाप्त कर सकते हैं ।  कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है  । रोगों से आपको रोगों में आपको आराम मिल सकता है इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है । 25 तारीख के दोपहर के बाद का समय आपके लिए उचित नहीं है ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें ।   सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

धनु राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है ।  भाग्य से भी आपको मदद मिलेगी  ।  दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें  ।  छात्रों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा  ।  आपको अपने संतान से मदद प्राप्त हो सकती है  । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे  ।  इस सप्ताह आपके लिए 23  ,24 और 25 जनवरी कार्यों के प्रति परिणाम दायक है  ।  सप्ताह के बाकी  दिन भी ठीक-ठाक हैं ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

मकर राशि:-

इस सप्ताह आपका आत्म विश्वास ठीक-ठाक रहेगा । अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक है  ।  विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं ।  आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  ।  दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं  ।  भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 19 , 20 और 25 तारीख के दोपहर के बाद का समय कार्यों को करने हेतु उपयुक्त है  । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं  ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि:-

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में पूरी सावधानी से कार्य करने के उपरांत सफलता प्राप्त हो सकती है ।  आपका या आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है ।   मामूली धन लाभ ही प्राप्त हो पाएगा ।  आपको अपने संतान से थोड़ा सहयोग प्राप्त हो सकता है ।   इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख कार्यों के प्रति शुभ है ।   19 और 20 तारीख को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सजकता बरतनी चाहिए ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

मीन राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है ।  अगर आप इस तरफ विशेष ध्यान देंगे तो ज्यादा मात्रा में भी धन प्राप्त हो सकता है ।  आपके संतान को थोड़ा सा कष्ट भी हो सकता है ।  अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं ।  आपको गर्दन और कमर के दर्द के प्रति सतर्क रहना चाहिए । यह बीमारी आपको या आपके जीवन साथी दोनों में से किसी एक को हो सकती है ।   इस सप्ताह आपके लिए 23 , 24 और 25 तारीख कार्यों के करने के लिए उपयुक्त हैं ।   21 और 22 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है । 

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

सेवा एवं संस्कार के रूप में मनाया गया रिशांक तिवारी का जन्मदिवस ▪️स्वच्छता, वृद्ध सम्मान और सामाजिक सरोकारों की प्रेरक पहल

सेवा एवं संस्कार के रूप में मनाया गया रिशांक तिवारी का जन्मदिवस

▪️स्वच्छता, वृद्ध सम्मान और सामाजिक सरोकारों की प्रेरक पहल


तीनबत्ती न्यूज: 17 जनवरी, 2026

सागर: नगर में युवा नेता एवं समाजसेवी रिशांक तिवारी का जन्मदिवस इस वर्ष सेवा, संवेदना और संस्कार के भाव के साथ मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर एक दिन पूर्व इसे “सेवा एवं संस्कार दिवस” के रूप में मनाते हुए दो सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य समाज के प्रति उत्तरदायित्व, मानवीय मूल्यों और सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करना रहा।



कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पहलवान बाबा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई। इस दौरान उपस्थित युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और यह संदेश दिया कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा और श्रद्धा का यह संगम आयोजन को विशेष बनाता नजर आया।



इसके पश्चात वृद्धाश्रम के लगभग 30 बुजुर्गों के साथ आत्मीय समागम आयोजित किया गया। बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर उनके साथ समय बिताया गया। इस संवाद के दौरान बुजुर्गों ने अपने जीवन से जुड़ी दैनिक समस्याएँ, स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयाँ, अकेलापन तथा पारिवारिक उपेक्षा जैसी पीड़ाओं को साझा किया। आयोजकों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना जिससे बुजुर्गों को अपनापन और सम्मान का अनुभव हुआ। इसी क्रम में सभी बुजुर्गों को संजय ड्राइव स्थित झील में क्रूज भ्रमण कराया गया। झील की प्राकृतिक सुंदरता के बीच यह क्रूज यात्रा बुजुर्गों के लिए अत्यंत आनंददायक और स्मरणीय अनुभव सिद्ध हुई।

क्रूज भ्रमण के उपरांत बुजुर्गों के लिए भोजन एवं जलपान की समुचित व्यवस्था की गई। संकल्प फाउंडेशन द्वारा बुजुर्गों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर बुजुर्गों ने आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे अपने जीवन के सुखद पलों में से एक बताया और आयोजक को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान रिशांक तिवारी ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि “आप सभी हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। आपके अनुभव हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। आपकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान का प्रयास करना हमारा कर्तव्य है। आपकी मुस्कान और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।” उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के बरगद के वृक्ष के समान हैं, जो जीवन की कठिन धूप में हमें अपनी छांव प्रदान करते हैं। हमें उनका निरादर नहीं करना चाहिए, बल्कि पूरे सम्मान, संवेदनशीलता और धैर्य के साथ उनकी सेवा करनी चाहिए। आज की युवा पीढ़ी को आगे आकर बुजुर्गों के साथ समय बिताना चाहिए और सेवा को अपने जीवन का संस्कार बनाना चाहिए।


यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है कि विशेष अवसरों को दिखावे के बजाय सेवा, संवेदना और संस्कार के साथ मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर सूर्यांश तिवारी, शुभम नामदेव, संचित शुक्ल, निष्कर्ष दुबे, नमन चौबे, हिमांशु साहू, शुभम गौतम, गणेश सेन, सागर जाटव, वरदान राजपूत, शुभम पहलवान, शिवांक तिवारी सहित अनेक युवा साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

राष्ट्रीय युवा उत्सव विकसित भारत 2047-यंग लीडर डायलॉग: सागर के युवाओं को मिली सफलता: कलाकारों को महापौर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

राष्ट्रीय युवा उत्सव विकसित भारत 2047-यंग लीडर डायलॉग: सागर के युवाओं को मिली सफलता: कलाकारों को  महापौर ने  उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी


तीनबत्ती न्यूज: 17 जनवरी, 2026

सागर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव विकसित भारत 2047 – यंग लीडर डायलॉग में सागर जिले के युवाओं ने समूह लोक गायन विधा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। सागर के कलाकारों ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता के 29 वर्षों के इतिहास में पहली बार प्रदेश को देशभर में प्रथम स्थान दिलाकर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि बुंदेलखंड का भी गौरव बढ़ाया है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में विजेता कलाकारों ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी से सौजन्य भेंट की।

महापौर एवं महापौर प्रतिनिधि ने कलाकारों की मेहनत, अनुशासन और कला के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


इस दल के निर्देशक कृष्ण विजय कलायतन संगीत संस्था, सागर के यश गोपाल श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में कलाकारों ने यह मुकाम हासिल किया। प्रस्तुति का नेतृत्व संजय कोरी ने किया। दल में रहली की साक्षी पटैरिया, सागर के ओम भट्ट, दमोह में जन्मे पंकज खरारे व हिमांश खरारे, विधान चौबे, बीना के यश पाठक व शिवांगी पाठक, राहतगढ़ के गोलू कुशवाहा, सेमरा के आदित्य दांगी तथा बांदरी के केशराज बादल सहित अन्य प्रतिभाशाली कलाकार शामिल रहे।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि बुंदेलखंड के इन कलाकारों ने अपनी लोकसंस्कृति और कला के माध्यम से देशभर में मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान बनाई है। यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि हमारे युवा प्रतिभाशाली हैं और उन्हें सही मंच व मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा सकते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी एवं युवा भाजपा नेता सूर्यांश तिवारी ने  भी सभी कलाकारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share:

Sagar : शुरू हुई पौधारोपण महोत्सव की तैयारियां: 18 जनवरी से शुरू होगा 11,000 पौधों को लगाने का संकल्प

Sagar : शुरू हुई पौधारोपण महोत्सव की तैयारियां: 18 जनवरी से शुरू होगा 11,000 पौधों को लगाने का संकल्प 


तीनबत्ती न्यूज: 16 जनवरी, 2026

सागर: पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल के अंतर्गत सागर शहर में संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने जा रहे वृक्षारोपण महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं। आगामी 18 जनवरी, रविवार से शुरू होने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में 11,000 पौधों का रोपण किया जाएगा। इस व्यापक अभियान को लेकर न केवल आयोजक संस्था बल्कि विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक संगठनों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


आयोजन को लेकर संकल्प फाउंडेशन द्वारा कई स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं जिससे यह अभियान दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ सके। संकल्प फाउंडेशन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वृक्षारोपण महोत्सव का शुभारंभ 18 जनवरी, रविवार, सुबह 10 बजे से किया जाएगा । प्रारंभिक पौधारोपण कार्यक्रम के लिए दो प्रमुख स्थलों का चयन किया गया है काकागंज श्मशान घाट परिसर एवं शासकीय प्राथमिक शाला, काकागंज ।


वृक्षारोपण महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्थलों पर जाकर भूमि की स्थिति, पौधों के रोपण की व्यवस्था, सिंचाई की संभावनाएं, सुरक्षा व्यवस्था तथा भविष्य में पौधों के संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने संबंधित कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए।


इस अवसर पर अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा वृक्षारोपण केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन न होकर हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। संकल्प फाउंडेशन का यह प्रयास है कि हम सिर्फ पौधे लगाएं ही नहीं बल्कि उन्हें जीवित रखें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण तैयार करें।


कार्यक्रम स्थल की जानकारी प्रदान करते हुए जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा शुभम नामदेव ने बताया कि संकल्प फाउंडेशन द्वारा होने जा रहा यह वृक्षारोपण महोत्सव अभियान पूरे जनवरी माह तक चलेगा तथा सभी शहरवासियों से अपील की कि वे इस वृक्षारोपण महोत्सव में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को सफल बनाएं। यह अभियान केवल आज के लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए है।


इस अवसर पर मॉड्यूल ऑफ फॉरेस्ट ऐंड क्लाइमेट चेंज के जिलाध्यक्ष निष्कर्ष दुबे ने कहा आज जिस तरह से जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं उसे देखते हुए वृक्षारोपण जैसे अभियानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। संकल्प फाउंडेशन द्वारा 11,000 पौधों के रोपण का संकल्प सराहनीय है और यह अन्य संस्थाओं एवं नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी ले तो पर्यावरण संकट से काफी हद तक निपटा जा सकता है।


इस वृक्षारोपण महोत्सव की एक विशेषता यह है कि इसमें जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस अवसर पर नमन चौबे , शुभम गौतम , मोनू लारिया , कार्तिक जाटव , कमलेंद्र जाटव, रत्नेश जाटव आदि उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive