Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर: नया बाजार, वर्णी कॉलोनी की समस्याओं को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन

सागर: नया बाजार, वर्णी कॉलोनी की समस्याओं को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज:  19 जनवरी 2026: 

सागर: नया बाजार, वर्णी कॉलोनी की रोड की हालत बहुत खस्ता है, जिस कारण आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग घायल हो रहे हैं। निवासियों ने विधायक शैलेन्द्र जैन को ज्ञापन सौंपकर रोड निर्माण, महिला और पुरुष प्रसाधन का निर्माण, अपराधी तत्वों का जमावड़ा बंद कराने, यातायात समस्या का समाधान और लच्छू चौराहे पर पुलिस पॉइंट तैनात कराने की मांग की।विधायक शैलेन्द्र जैन ने निवासियों को आश्वासन दिया कि नया बाजार, वर्णी कॉलोनी की रोड निर्माण और पुरानी सब्जी मंडी में महिला और पुरुष प्रसाधन शीघ्र बनवाए जाएंगे। 

ये हुए शामिल

ज्ञापन देने वालों में गुंजन शुक्ला, दिनेश बिलहरा, संजय खाद, अशोक जैन वीर किराना, डॉ ऋषभ जैन, मनीष जैन, मनोज धबौली, रागनी जैन, रचना जैन, रश्मि अशोक वीर, श्रद्धा जैन, पारंग शुक्ला, लक्की बड़कुल, अंशुल बजाज, शुभम सत्यभैया, अभीडोरा, दीपक जैन, पारस जैन, रोहित निबुआ वाले, आकाश सोनी आदि शामिल थे। 

Share:

जिला सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का हुआ सम्मान

जिला सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का हुआ सम्मान


तीनबत्ती न्यूज: 20 जनवरी, 2026

सागर :  जिला सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का सम्मान समारोह विवेकानंद वार्ड मंगल भवन सुश्री ङाॅ.याकृति जड़िया द्वारा रखा गया। कार्यक्रम में जिला सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद जडिया , मंत्री  महेश सोनी पीपल वाले कोषाध्यक्ष  बृजेश सोनी, चुनाव संचालक पवन जडिया, वृंदावन पीपल वाले, गोपाल सोनी, राजू बम का सम्मान निमेष जड़िया ने साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया .

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राजेंद्र जडिया, द्वारका जडिया , लक्ष्मी नारायण जडिया विनीत नेपाली शीतल सोनी बढ़िया उपस्थित रहे ।



अध्यक्ष गोविंद जडिया ने कहा की सराफा एसोसिएशन की मजबूती के लिए भरपूर प्रयास करूंगा । मजदूर कारीगर वर्गों के लिए हर संभव प्रयास करूंगा । पवन जडिया  ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम आयोजन डॉ. याकृति जड़िया ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं उन्होंने कहा कि संगठन मजबूती के लिए हम सबको एकजुट से कार्य करना होगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्राफा से कन्हैया लाल जडिया रमाकांत सोनी मुकेश भाटिया अजय सोनी सतीश सोनी बबलू सोनी डब्बू सोनी संतोष सोनी अमोल सोनी दुर्गेश सोनी रजनी सोनी महेंद्र सोनी बसंत सोनी रामस्वरूप मसब नितिन सोनी राकेश भाटिया सभी लोग उपस्थित रहे।

Share:

सुखी होने का एकमात्र उपाय 'स्वाध्याय' : डॉ. एस. पी. भारिल्ल ▪️ 'हम दुखी हो ही नहीं सकते' विषय पर व्याख्यान

सुखी होने का एकमात्र उपाय 'स्वाध्याय' : डॉ. एस. पी. भारिल्ल

▪️ 'हम दुखी हो ही नहीं सकते' विषय पर व्याख्यान


तीनबत्ती न्यूज: 19 जनवरी, 2026

सागर। "जीवन की सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि हम पूरी जिंदगी दोनों हाथों से साधन समेटते रहते हैं, जबकि जाना खाली हाथ ही है। मनुष्य भव दुर्लभ है, इसका सही उपयोग आत्म-चिंतन में है।" यह  सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. एस. पी. भारिल्ल ने व्यक्त किए। वे यहाँ महावीर जिनालय के 20वें वार्षिक महोत्सव के समापन अवसर पर "हम दुखी हो ही नहीं सकते" विषय पर संबोधित कर रहे थे।

700 की क्षमता वाले पद्माकर सभागृह में अनुशासन का अद्भुत नजारा दिखा। श्रोताओं की भारी भीड़ के कारण बालकनी और मंच पर अतिरिक्त 275 कुर्सियां लगानी पड़ीं। बड़ी संख्या में युवाओं ने जमीन पर बैठकर डॉ. भारिल्ल के 110 मिनट के व्याख्यान को एकाग्रता से सुना और अपनी जिज्ञासाओं का त्वरित समाधान पाया।

डॉ भारिल्ल ने कहा कि, स्वाध्याय ही सुख का मार्ग है। संसार की झंझटों के बीच सुखी होने का एक ही उपाय है—स्वाध्याय शुरू कर देना। भीतर की शांति- "जिसके भीतर युद्ध होता है, वह बाहर शत्रु ढूँढ ही लेता है।" परिस्थितियां कैसी भी हों, यह हम पर निर्भर करता है कि हम उनसे कैसे गुजरते हैं। मोक्ष का लक्ष्य- हमने मनुष्य भव पाकर मुश्किल काम तो कर लिया, अब 'भव का अभाव' (मोक्ष) करना सरल है, लेकिन हम पुण्य की चकाचौंध में अपनी असली मंजिल भूल गए हैं।

गरिमामयी उपस्थिति एवं सम्मान

कार्यक्रम प्रारंभ में मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया ने डॉ. भारिल्ल का परिचय दिया। स्वागत भाषण  सुनील सराफ ने दिया और आदित्य जैन ने आभार व्यक्त करते हुए डॉ. भारिल्ल को भारत के सबसे लोकप्रिय वक्ताओं में से एक बताया। विधायक शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व में 'आनंद यात्रा' का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सागर की धरा पर प्रथम आगमन पर डॉ. भारिल्ल का अभिनंदन करने वालों में प्रमुख रूप से महेश विलहरा, स्वदेश जैन (गुड्डू भैया), गुलज़ारी लाल, राजा भैया, बीएमसी के छय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ जैन, सौम्या समैया ( जनसंपर्क अधिकारी ), श्रीमंत सुरेश उदय सेठ, बी. एस. जैन, मनीष (सुभाष ट्रांसपोर्ट), भीष्म जैन, नरेन्द्र भंडारी, राजीव मानक चौक, संजीव दिवाकर, संजय सराफ, और मनोज बांगेला आदि शामिल थे।

सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला

सहज समाधि शतक विधान के समापन पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। महिला मंडल ने 'सुंदर श्रविका सभा' की आकर्षक प्रस्तुति दी, वहीं पाठशाला के बच्चों ने 'जम्बू स्वामी का विवाह एवं वैराग्य' प्रसंग का सजीव मंचन किया।

कार्यक्रम में आगम, सिद्धार्थ, अतुल सतभैया, टोनू निर्मल, श्रेयांश, पराग, संजय कहांन, मुकेश ट्रांसपोर्ट, विनय जैन, राजेश चौधरी, राजू बनारसी, रजनीश बटिका, आशीष जैन, नीरज जैन, विकास मोदी, हितेश भंडारी, राहुल जैन, राकेश पंप, विवेक मोदी, प्रश्म भंडारी, अभिषेक, सत्येन्द्र, शैलेन्द्र, शाश्वत और अनूप उपस्थित रहे। साथ ही तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय के साधर्मी, अखिल भारतीय जैन युवा (महिला) फेडरेशन, मुमुक्षु मंडल टीकमगढ़, जबलपुर, जबेरा सहित आसपास के अंचलों से आए बड़ी संख्या में जैन बंधु इस आध्यात्मिक समागम के साक्षी बने।

Share:

Sagar: इसी साल पूरा होगा छोटे तालाब का सौंदर्यीकरण एवं शुद्धिकरण

Sagar: इसी साल पूरा होगा छोटे तालाब का सौंदर्यीकरण एवं शुद्धिकरण 


तीनबत्ती न्यूज: 19 जनवरी ,2026

सागर : ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के संजय ड्राइव क्षेत्र स्थित छोटे तालाब के सौंदर्यीकरण एवं शुद्धिकरण का कार्य इसी वर्ष पूर्ण कर लिया जाएगा। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सोमवार को छोटे तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं शुद्धिकरण कार्यों के निरीक्षण के दौरान दी।

________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर के छोटे तालाब का इसी साल होगा सौंदर्यकरण : बड़े पैमाने पर हो रही है साफ सफाई

_______

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की पहचान और नागरिकों की सुविधा से जुड़ी हुई है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए।

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि छोटे तालाब के कायाकल्प हेतु व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनमें आकर्षक घाटों का निर्माण, नागरिकों के लिए वॉकिंग ट्रैक, तालाब में फाउंटेन की स्थापना, सुंदर एवं आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था, बैठने के लिए बेंच, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, भगवान शिव की प्रतिमा, बच्चों के मनोरंजन हेतु टॉय ट्रेन, सुंदर मंडपम सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही तालाब के जल की स्वच्छता बनाए रखने के लिए शुद्धिकरण से जुड़े कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं।

निगमायुक्त ने कहा कि कार्य पूर्ण होने के उपरांत छोटा तालाब न केवल शहर की सुंदरता में चार चांद लगाएगा, बल्कि यह नागरिकों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण के बाद अब जल्द ही छोटा तालाब भी स्वच्छ और सुंदर स्वरूप में नजर आएगा, जिससे सागर शहर की छवि और अधिक सुदृढ़ होगी।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने संबंधित ठेकेदार को नियमित निगरानी रखते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की कमी समय रहते दूर की जा सके। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तालाब में किसी भी स्थिति में कचरा न डाला जाए, अन्यथा दोषियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी।


Share:

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध गायन फाग की प्रस्तुति में प्रदेश को प्रथम स्थान दिलाने वाली टीम ने की मंत्री गोविंद राजपूत से भेंट

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध गायन फाग की प्रस्तुति में प्रदेश को प्रथम स्थान दिलाने वाली टीम ने की मंत्री गोविंद राजपूत से भेंट

तीनबत्ती न्यूज:  19 जनवरी 2026

सागर: भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित देश के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में से एक राष्ट्रीय युवा उत्सव विकसित भारत-2047 यंग इंडिया लीडर डायलाॅग में बुंदेलखंड के युवाओं ने समूचे देश में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध गायन फाग की प्रस्तुतिकरण कर 29 वर्ष में पहली बार प्रथम स्थान दिलाने वाली टीम ने सोमवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद राजपूत के निज निवास पहुंचकर उनसे भेंट की एवं आर्शीवाद प्राप्त किया। 

________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर के छोटे तालाब का इसी साल होगा सौंदर्यकरण : बड़े पैमाने पर हो रही है साफ सफाई

_______


इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने सभी कलाकारों को मिली उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप कलाकारों की बदौलत बुंदेलखंड का नाम पूरे देश में पहचाना जाता है। जिसके लिए आपकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। साथ ही इन कलाकारों को प्रशिक्षित करने वाले कोच एवं शिक्षक भी बधाई के पात्र है। जिसकी बदौलत आप लोग देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर पायें हैं उन्होंने कहा कि मुझे बड़ी खुशी है कि सुरखी के कलाकार भी इस टीम में शामिल है। सुरखी के युवाओं ने पढ़ाई, खेल तथा नृत्य एवं गायन के क्षेत्र में अपनी सुरखी का नाम रोशन किया है। हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि हम युवाओं को मंच प्रदान करें ताकि उनकी प्रतिभा और निखर के आये जिसके लिए सुरखी विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट महाकुंभ चल रहा है। जहां से बेहतरीन खिलाड़ी निकलेंगें। मंत्री श्री राजपूत ने आश्वासन दिया कि आप कलाकारों को जहां भी मेरी आवश्यकता होगी मैं आपका पूरा सहयोग करूंगा। मंत्री श्री राजपूत से भेंट करने आयी साक्षी पटैरिया रहली, ओम भट्ट सागर, पंकज खरारे, हिमांष खरारे, विधान चैबे, यश पाठक, शिवांगी पाठक, गोलू कुशवाहा राहतगढ़, आदित्य दांगी सेमरा, केशवराज बादल बांदरी आदि ने मंत्री श्री राजपूत का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Share:

कांग्रेस ने नरयावली विधानसभा की ड्राफ्ट मतदाता सूची पर उठाए सवाल ▪️मतदाता सूची के पुनरीक्षण उपरान्त भी ट्रांसफर हो चुके प्रशासनिक अधिकारियों के नाम

कांग्रेस ने नरयावली विधानसभा की ड्राफ्ट मतदाता सूची पर उठाए सवाल

▪️मतदाता सूची के पुनरीक्षण उपरान्त भी ट्रांसफर हो चुके प्रशासनिक अधिकारियों के नाम 


तीनबत्ती न्यूज: 19 जनवरी ,2025

सागर /भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये गये मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के प्रथम चरण उपरान्त प्रकाशित हुई नरयावली विधानसभा क्षेत्र की ड्राफ्ट मतदाता सूची पर कांग्रेसजनों ने सवाल उठाते हुए मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व नरयावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में अनुविभागीय अधिकारी एवं नरयावली विधान सभा क्षेत्र के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  अमन मिश्रा को प्रमाण सहित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसजनों के साथ रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुये पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर निर्वाचन आयोग ने जो दिशा निर्देश जारी किये गये थे। सागर जिलें में निर्वाचन आयोग के जारी दिशा व निर्देशो का खुला उल्लंघन कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य मे गम्भीर अनियमित्ताऐं बरती गईं हैं। 

________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर के छोटे तालाब का इसी साल होगा सौंदर्यकरण : बड़े पैमाने पर हो रही है साफ सफाई

_______

अफसरों के तबादले, सूची में नाम

उन्होंने कहा कि सागर जिलें के पूर्व कलेक्टर दीपक आर्य का तबादला सागर से वर्ष 2024 में हुआ था साथ ही सागर जिलें के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी का भी सागर से तबादला 2024 में ही हुआ था किंतु मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य उपरान्त नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 122 की मतदाता सूची के सरल 288 पर पूर्व कलेक्टर दीपक आर्य तथा सरल क्रमांक 368 पर , पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी पत्नी श्रीमती गीतिका तिवारी का नाम सरल क्रमांक 369 पर आज भी दर्ज हैं जिससे यह स्पष्ट होता है कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरक्षण कार्य के कार्य में गंभीर अनियमिताएं बरती गई हैं और निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण कार्य नही किया गया हैं।

निष्पक्ष जांच हो

पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने निर्वाचन कार्य मे लगें अमलें की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा समय समय पर पुनरक्षण कार्य में पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता बरतने को लेकर ज्ञापन व पत्रों आदि के माध्यम से निर्वाचन आयोग सहित जवाबदारी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया बावजूद इसके प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में कई गंभीर अनियमित्ताएँ उजागर हुई है जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं कि नगर पालिका मकरोनिया के शबरी वार्ड क्रमांक 18 बड़तुमा का मतदान केंद्र क्रमांक 164 की ड्राफ्ट मतदाता सूची पर बी. एल. ए.और कांग्रेस पार्टी के वार्ड पार्षद ने लिखित आपत्ति बी.एल.ओ को प्रस्तुत कर ड्राफ्ट मतदाता सूची निर्वाचन आयोग के नियम व निर्देशों के अनुरूप ना होने पर आपत्ति दर्ज कराई हैं साथ ही ग्राम बड़कुआ मतदान केंद्र 72 की मतदाता सूची में कई मतदाता सागर विधानसभा के गुरु गोविन्द सिंह वार्ड के शामिल होने तथा सूची से मृतकों विवाह होकर अन्य क्षेत्रों में गई महिलाओं के नाम नही काटें गए है और अनेकों मतदाताओं की डबल प्रविष्टियां दर्ज है यही नही एस.ए.एफ.बटालियन नगर पालिका मकरोनियाके मतदान केन्द्र 190 की ड्राफ्ट मतदाता सूची 2026 में जो अनुभाग अंकित है वहा के मतदाताओं के नाम नहीं है और बटालियन मतदान केन्द्र के मतदाताओं की सहमति के बगैर उनके नाम गौर नगर की मतदाता सूची में दर्ज कर दिए गए हैं उक्त केंद्र के बी.एल.ओ द्वारा जो मैपिंग की गई और नवीन मतदाता जोड़कर व घटाकर केंद्र बनाए गए हैं वहीं मतदान केंद्र क्रमांक 130 की ड्राफ्ट मतदाता सूची में श्रीमती यशोदा पति श्री धनीराम का नाम दर्ज होने के बावजूद उन्हें नोटिस जारी किया गया है तथा मृतक मतदाता क्रमांक 162 श्री गुलाब पिता बट्टू और मतदाता क्रमांक 325 श्री वृंदावन पिता जीवन दास तथा मतदाता क्रमांक 111 श्री रूप सिंह पिता चेते के नाम आज भी दर्ज हैं जबकि  दिनांक 20 नम्बर 2025 को इसी मतदान केंद्र पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सागर ने पहुंचकर आवश्यक दिशा व निर्देश दिए थे जिन्हे अनदेखा किया गया है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस जनों ने कहा कि पहले जो मतदान केंद्र क्रमांक 108 था उसे मनमाने ढंग से 115 कर दिया गया तथा ड्राफ्ट मतदाता सूची में गृह संख्या 01 का मकान खंडर पड़ा है व उसमें कोई नहीं रहता उसमें श्री मुकेश पिता जी.पी नायक को दो नंबर पर मतदाता होना दर्शाया है जबकि उनका नाम सागर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 41 विट्ठल नगर वार्ड में स्थित आर.एस.एस कॉलोनी में भी नाम दर्ज हैं इसी प्रकार इसी गृह संख्या में श्री नरेन्द्र पिता रविन्द्र,श्री आदित्य पिता रूप सिंग,श्री यशवंत रवींद्र आदि अन्य मतदाताओं दर्ज किए गए हैं इसके साथ ही नगर पालिका मकरोनिया के शंकरगढ़ वार्ड के मतदान केंद्र क्रमांक 212 में मतदाता सूची कई मतदाताओं की दोहरी प्रविष्टि और उनके परिवार जनों के सदस्यों की शादी होने के बाबजूद उनके नाम पृथक नहीं किए गए हैं एवं आम मतदाताओं की सहमति के बगैर मतदाता सूची बनाई गई है स्थानीय मतदाता एवं कांग्रेस पार्टी के बी.एल.ए द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति को दरकिनार किया गया है और नगर पालिका मकरोनिया,नगर परिषद कर्रापुर व छावनी कैन्ट क्षेत्र सहित अनेकों मतदान केंद्रों पर चिन्हित कर फार्म 6,7,8 भरवाए जा रहें है।कांग्रेसजनों ने ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच कराकर ड्राफ्ट मतदाता सूची एवं नवीन मतदान केंद्रों को नियमों के अनुरूप दुरुस्त करानें तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करनें की पुरजोर मांग उठाई हैं। 


इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,पूर्व सरपंच पुरूषोतम शिल्पी,शैलेन्द्र तोमर, युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,कोमल सिंह, मोतीलाल पटैल,राजा सिंह बुंदेला, साहित्य पांडे,खुशहाल यादव,आमिर खान, राजेश श्रीवास, सत्यम सिंह चौधरी, हरिदर्शन पराशर,आई एम खान आदि मौजूद थे।

Share:

बीएमसी के डॉक्टरों ने एमपीईबी कर्मचारियों को सी.पी.सी.आर. का दिया विशेष प्रशिक्षण

बीएमसी के डॉक्टरों ने एमपीईबी कर्मचारियों को सी.पी.सी.आर. का  दिया विशेष प्रशिक्षण 

तीनबत्ती न्यूज:  19 जनवरी 2026

सागर: : शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा एमपीईबी के कर्मचारियों के लिए एक विशेष सी.पी.सी.आर. (CPCR) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी डॉक्टर सौरभ जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी और मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बीएमसी डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर को पत्र के माध्यम से कर्मचारियों हेतु सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित करने का अनुरोध किया गया था।

________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर के छोटे तालाब का इसी साल होगा सौंदर्यकरण : बड़े पैमाने पर हो रही है साफ सफाई

_______

डॉ. सत्येंद्र उईके (विभागाध्यक्ष, आकस्मिक चिकित्सा विभाग) ने अपनी टीम के साथ विद्युत कर्मियों को कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में जीवन बचाने की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि 'इलेक्ट्रिक शॉक' जैसी स्थिति में यदि शुरुआती कुछ मिनटों में सही तरीके से सी.पी.सी.आर. दिया जाए, तो किसी की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर बिजली विभाग की ओर से मुख्य रूप से अधीक्षण अभियंता  एम.वाय. मंसूरी, कमलकांत अहिरवार, एस.के. मुड़ा, श्री सर्वेश गौतम, संजय गुप्ता और  प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

Share:

जलजीवन मिशन : छतरपुर, पन्ना और दमोह में धीमी गति पर कमिश्नर की कड़ी नाराजगी

जलजीवन मिशन : छतरपुर, पन्ना और दमोह में धीमी गति पर कमिश्नर की कड़ी नाराजगी 


तीनबत्ती न्यूज:19 जनवरी, 2026

सागर:कमिश्नर अनिल सुचारी ने जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने छतरपुर, पन्ना और दमोह में धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने कहा कि हर घर जल मिशन का लाभ लोगों को मिलना चाहिए और स्वच्छ जल मुहैया कराना शासन की प्राथमिकता है।

कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर पानी की टंकियों की साफ-सफाई कराएं और लोगों को स्वच्छ और शुद्ध जल मुहैया हो, इसकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकियों की साफ-सफाई की जिलेवार प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि निवाड़ी जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल मिशन के तहत कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। कमिश्नर ने गढ़ाकोटा, मालथौन, शाहगढ़, बंडा, खुरई, सानौधा, देवरी, केसली, बीना, मड़िया, बक्स्वाहा, राजनगर, लवकुशनगर, बांघसुजारा, बड़ामलहरा, टीकमगढ़, पन्ना, पवई में बनाई जा रही जल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और इन जल परियोजनाओं का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive