Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सनातन धर्मालंबियों द्वारा ज्योतिषपीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी के साथ प्रयागराज में हुये दुर्व्यवहार के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सनातन धर्मालंबियों द्वारा ज्योतिषपीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी के साथ प्रयागराज में हुये दुर्व्यवहार के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज: 22 जनवरी, 2026

सागर :  सागर के सनातन धर्मावलम्बी द्वारा  सिविल लाईन चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च  निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश  को सौपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि मोनी अमावस्या पर्व पर दिनांक 18-01-26 को माद्य मेला प्रयागराज मे संगम तट पर जाते हुए शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की पालकी और उनके दण्डि स्वामी, ब्रह्मचारी और उनके शिष्यों के साथ मारपीट की गई थी । जिसमें संतो को लाठी, घूसों तथा पैरों से मारा गया वटुक ब्रह्मचारियों को शिखा पकड़कर खींचा गया।

इसका विरोध करते हुए बाबा जगदीशानंद जी ने कहां है कि हिन्दू विरोधी योगी सरकार द्वारा शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ किये गये दुर्व्यवहार की न्यायायिक जांचकर प्रयागराज मेलाधिकारी एवं उत्तरप्रदेश पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की। ज्ञापन में शामिल अरविंद मिश्रा ने कहां है कि उत्तरप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आविलंब शंकराचार्य जी से माफी मांगकर तत्काल ससम्मान उन्हें गंगा स्नान को ले जाये यदि समय रहते हुये सरकार द्वारा माफी नहीं मांगी गई तो हिन्दू विरोधी सरकार के प्रति चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा।  पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष  राजकुमार पचौरी जी द्वारा बताया गया है कि यह सनातन धर्म का अपमान नहीं सहा जायेगा ।

इस अवसर पर बाबा जगदीशानंद जी, कृष्णा महाराज, अंकलेश्वर अन्नी दुबे , राजकुमार पचौरी, राममिलन तिवारी, अरविंद मिश्रा, बिट्टू चौहान, कृपाल सिंह ठाकुर, शेषपाल ठाकुर, मनोज सहा, वरूण सिंह आशुतोष वाजपेयी, अक्षत कोठारी, रामकुमार दुबे, अमित पाण्डे, सोनू ठाकुर शैलेन्द्र ठाकुर, राजा गुर्जर आदि बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



Share:

आपकी महापौर आपके द्वार एवं जन चौपाल का 10 शिविर संपन्न

आपकी महापौर आपके द्वार एवं जन चौपाल का 10 शिविर संपन्न


तीनबत्ती न्यूज:  22 जनवरी 2026

सागर: : नगर निगम सागर द्वारा नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संचालित “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” के अंतर्गत 10वां शिविर अंबेडकर वार्ड में संविधान चौक पर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनके निराकरण की कार्रवाई मौके पर ही की गई।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान हेतु नगर निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने नागरिकों से अपने वार्ड को स्वच्छ रखने और स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।



शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रकाश, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, लोककर्म, स्वास्थ्य, योजना, राजस्व विभाग अंतर्गत संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क की राशि जमा की गई तथा आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपकर समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए।


नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए नगर निगम का आभार व्यक्त किया। शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती संगीता शैलेष जैन, श्री राजकुमार पटेल, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया एवं वार्ड पार्षद सरिता विशाल खटीक, संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।


महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने संविधान चौक पर बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि शिविरों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।


वरिष्ठ नेता अनिल सेन ने कहा कि पहली बार नगर निगम द्वारा महापौर जी द्वारा इस प्रकार जनता के द्वार पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। शहर में सौंदर्यीकरण के कार्यों ने शहर की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के लिए नगर निगम के चक्कर लगाना पड़ते थे मगर महापौर जी द्वारा मौके पर ही समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया जा रहा है। 

Share:

ड्राफ्ट मतदाता सूची में कलेक्टर/एस पी निवास में नाम जोड़ने का गंभीर मामले की पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

ड्राफ्ट मतदाता सूची में  कलेक्टर/एस पी निवास में नाम जोड़ने का गंभीर मामले की पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने की निष्पक्ष जांच की मांग 

▪️पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की मांग पर सागर जिला कलेक्टरसंदीप जी आर ने दिया उचित कार्यवाही का आश्वासन



तीनबत्ती न्यूज: 22 जनवरी, 2026

सागर एक:  नरयावली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 40 अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 122 (सदर कैंट, सागर) की ड्राफ्ट मतदाता सूची 2026 में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इस मतदान केंद्र के अंतर्गत कलेक्टर महोदय के बंगला क्रमांक 15 एवं पुलिस अधीक्षक सागर के बंगले के पते पर ऐसे व्यक्तियों के नाम दर्ज किए गए हैं, जो विगत एक वर्ष से अधिक समय से सागर जिले में निवास ही नहीं कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि कूट रचित दस्तावेज एवं कपटपूर्ण जानकारी एस.आई.आर. फार्म में भरकर साठगाँठ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़े गए हैं। यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के अंतर्गत गंभीर दंडनीय अपराध है।

उन्होंने कहा कि जब कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के आवास से संबंधित मतदान केंद्रों पर इस प्रकार की अनियमितता हो सकती है, तो अन्य मतदान केंद्रों में बड़े पैमाने पर फर्जी नाम जोड़ने और वास्तविक मतदाताओं के नाम काटे जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

श्री चौधरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी सागर से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोकतंत्र की पवित्रता और मतदाता सूची की शुद्धता बनी रह सके।

नरयावली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 40 के मतदान केंद्र क्रमांक 122 की ड्राफ्ट मतदाता सूची 2026 में सुनियोजित फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सागर के सरकारी बंगलों के पते पर ऐसे लोगों के नाम जोड़ दिए गए हैं जो वर्षों से सागर जिले में रहते ही नहीं हैं।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल निर्वाचन अमले की मिलीभगत से कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर किया गया है, जो लोकतंत्र के साथ सीधा धोखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस गंभीर अपराध की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को तुरंत दंडित नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में इस प्रकार की हेराफेरी चुनाव प्रक्रिया को दूषित करने का प्रयास है और इसकी जिम्मेदारी तय होना चाहिए।

Share:

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम सागर ने प्रदेश में "ए" ग्रेड प्राप्त कर दूसरे स्थान पर

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम सागर ने प्रदेश में "ए" ग्रेड प्राप्त कर दूसरे स्थान पर


तीनबत्ती न्यूज : 20 जनवरी 2026

सागर: : नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम सागर ने 98.3 वेटेज स्कोर के साथ "ए" ग्रेड प्राप्त कर मध्यप्रदेश की 16 नगरीय निकायों में कीर्तिमान स्थापित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।


निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग के कारण यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का स्थल पर पहुंचकर उनका संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के कारण प्रदेश की 16 नगरीय निकायों में "ए" ग्रेड प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 

Share:

Sagar: नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर भाजपा ने मनाया उत्सव

Sagar: नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर भाजपा ने मनाया उत्सव 

तीनबत्ती न्यूज: 20 जनवरी, 2026

सागर। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर सागर में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार के साथ माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। नेतागणों ने उपस्तिथ कार्यकर्ताओं का मिष्ठान खिलाकर मुँह मीठा कराया व उन्हें बधाई दी।इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी के साथ ढ़ोल बाजो की धुन पर जमकर डांस करते हुए खुशियाँ मनाई । 

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने  कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ बड़े पदों और बड़ी जिम्मेदारियों के लिए किसी विशेष परिवार से होना आवश्यक नहीं। यहाँ साधारण कार्यकर्ता होना ही सबसे बड़ी योग्यता है। इसी संगठन में एक सामान्य परिवार का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे दायित्व तक पहुँच सकता है

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि पार्टी के लिए संगठन पर्व केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र का उत्सव है।जहाँ अन्य दल परिवार-केंद्रित राजनीति तक सीमित रहे हैं वहीं भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पारदर्शी, सहभागी और लोकतांत्रिक तरीके से अपने नेतृत्व का चयन करती है।


जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि उत्सव कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजेश केशरवानी,आनंद चौहान,विनय मिश्रा,प्रशांत जैन, छुट्टन तिवारी, जिला महामंत्री अमित कछवाहा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, लक्ष्मण सिंह, चैन सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष नीतिश गुप्ता जिला मंत्री सुषमा यादव जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन आलोक सह मीडिया प्रभारी अलोक केसरवानी,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नीरज यादव अमित बैसाखिया,पार्षद अनूप उर्मिल,धर्मेन्द्र खटीक डब्बू साहू,शैलेश जैन,बब्लू कमानी, प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन, सितिन केशरवानी,राहुल नामदेव, दीपक जैन,सोनू चौहान,नितिन सोनी, राहुल वैध, विकाश केशरवानी,सुमित यादव,पंकज भट्ट,धर्मेन्द्र रजक, चंचल विश्वकर्मा गौरव नामदेव अंशुल हर्ष,चिराग सबलोक, विकास केशरवानी,सोनल सोनी, सावित्री सैनी,गीता दक्ष,पुष्पा कुशवाहा लोकानाथ पटेल, शैलेन्द्र नामदेव, नितिन साहू, हिमांशु जोशी, विक्रम ठाकुर, विवेक साहू, कुलदीप सैनी, नवीन रैकवार, अनिरुद्ध यादव,अमन गौतम एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता  उपस्तिथ रहें।

Share:

सागर: नया बाजार, वर्णी कॉलोनी की समस्याओं को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन

सागर: नया बाजार, वर्णी कॉलोनी की समस्याओं को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज:  19 जनवरी 2026: 

सागर: नया बाजार, वर्णी कॉलोनी की रोड की हालत बहुत खस्ता है, जिस कारण आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग घायल हो रहे हैं। निवासियों ने विधायक शैलेन्द्र जैन को ज्ञापन सौंपकर रोड निर्माण, महिला और पुरुष प्रसाधन का निर्माण, अपराधी तत्वों का जमावड़ा बंद कराने, यातायात समस्या का समाधान और लच्छू चौराहे पर पुलिस पॉइंट तैनात कराने की मांग की।विधायक शैलेन्द्र जैन ने निवासियों को आश्वासन दिया कि नया बाजार, वर्णी कॉलोनी की रोड निर्माण और पुरानी सब्जी मंडी में महिला और पुरुष प्रसाधन शीघ्र बनवाए जाएंगे। 

ये हुए शामिल

ज्ञापन देने वालों में गुंजन शुक्ला, दिनेश बिलहरा, संजय खाद, अशोक जैन वीर किराना, डॉ ऋषभ जैन, मनीष जैन, मनोज धबौली, रागनी जैन, रचना जैन, रश्मि अशोक वीर, श्रद्धा जैन, पारंग शुक्ला, लक्की बड़कुल, अंशुल बजाज, शुभम सत्यभैया, अभीडोरा, दीपक जैन, पारस जैन, रोहित निबुआ वाले, आकाश सोनी आदि शामिल थे। 

Share:

जिला सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का हुआ सम्मान

जिला सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का हुआ सम्मान


तीनबत्ती न्यूज: 20 जनवरी, 2026

सागर :  जिला सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का सम्मान समारोह विवेकानंद वार्ड मंगल भवन सुश्री ङाॅ.याकृति जड़िया द्वारा रखा गया। कार्यक्रम में जिला सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद जडिया , मंत्री  महेश सोनी पीपल वाले कोषाध्यक्ष  बृजेश सोनी, चुनाव संचालक पवन जडिया, वृंदावन पीपल वाले, गोपाल सोनी, राजू बम का सम्मान निमेष जड़िया ने साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया .

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राजेंद्र जडिया, द्वारका जडिया , लक्ष्मी नारायण जडिया विनीत नेपाली शीतल सोनी बढ़िया उपस्थित रहे ।



अध्यक्ष गोविंद जडिया ने कहा की सराफा एसोसिएशन की मजबूती के लिए भरपूर प्रयास करूंगा । मजदूर कारीगर वर्गों के लिए हर संभव प्रयास करूंगा । पवन जडिया  ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम आयोजन डॉ. याकृति जड़िया ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं उन्होंने कहा कि संगठन मजबूती के लिए हम सबको एकजुट से कार्य करना होगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्राफा से कन्हैया लाल जडिया रमाकांत सोनी मुकेश भाटिया अजय सोनी सतीश सोनी बबलू सोनी डब्बू सोनी संतोष सोनी अमोल सोनी दुर्गेश सोनी रजनी सोनी महेंद्र सोनी बसंत सोनी रामस्वरूप मसब नितिन सोनी राकेश भाटिया सभी लोग उपस्थित रहे।

Share:

सुखी होने का एकमात्र उपाय 'स्वाध्याय' : डॉ. एस. पी. भारिल्ल ▪️ 'हम दुखी हो ही नहीं सकते' विषय पर व्याख्यान

सुखी होने का एकमात्र उपाय 'स्वाध्याय' : डॉ. एस. पी. भारिल्ल

▪️ 'हम दुखी हो ही नहीं सकते' विषय पर व्याख्यान


तीनबत्ती न्यूज: 19 जनवरी, 2026

सागर। "जीवन की सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि हम पूरी जिंदगी दोनों हाथों से साधन समेटते रहते हैं, जबकि जाना खाली हाथ ही है। मनुष्य भव दुर्लभ है, इसका सही उपयोग आत्म-चिंतन में है।" यह  सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. एस. पी. भारिल्ल ने व्यक्त किए। वे यहाँ महावीर जिनालय के 20वें वार्षिक महोत्सव के समापन अवसर पर "हम दुखी हो ही नहीं सकते" विषय पर संबोधित कर रहे थे।

700 की क्षमता वाले पद्माकर सभागृह में अनुशासन का अद्भुत नजारा दिखा। श्रोताओं की भारी भीड़ के कारण बालकनी और मंच पर अतिरिक्त 275 कुर्सियां लगानी पड़ीं। बड़ी संख्या में युवाओं ने जमीन पर बैठकर डॉ. भारिल्ल के 110 मिनट के व्याख्यान को एकाग्रता से सुना और अपनी जिज्ञासाओं का त्वरित समाधान पाया।

डॉ भारिल्ल ने कहा कि, स्वाध्याय ही सुख का मार्ग है। संसार की झंझटों के बीच सुखी होने का एक ही उपाय है—स्वाध्याय शुरू कर देना। भीतर की शांति- "जिसके भीतर युद्ध होता है, वह बाहर शत्रु ढूँढ ही लेता है।" परिस्थितियां कैसी भी हों, यह हम पर निर्भर करता है कि हम उनसे कैसे गुजरते हैं। मोक्ष का लक्ष्य- हमने मनुष्य भव पाकर मुश्किल काम तो कर लिया, अब 'भव का अभाव' (मोक्ष) करना सरल है, लेकिन हम पुण्य की चकाचौंध में अपनी असली मंजिल भूल गए हैं।

गरिमामयी उपस्थिति एवं सम्मान

कार्यक्रम प्रारंभ में मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया ने डॉ. भारिल्ल का परिचय दिया। स्वागत भाषण  सुनील सराफ ने दिया और आदित्य जैन ने आभार व्यक्त करते हुए डॉ. भारिल्ल को भारत के सबसे लोकप्रिय वक्ताओं में से एक बताया। विधायक शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व में 'आनंद यात्रा' का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सागर की धरा पर प्रथम आगमन पर डॉ. भारिल्ल का अभिनंदन करने वालों में प्रमुख रूप से महेश विलहरा, स्वदेश जैन (गुड्डू भैया), गुलज़ारी लाल, राजा भैया, बीएमसी के छय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ जैन, सौम्या समैया ( जनसंपर्क अधिकारी ), श्रीमंत सुरेश उदय सेठ, बी. एस. जैन, मनीष (सुभाष ट्रांसपोर्ट), भीष्म जैन, नरेन्द्र भंडारी, राजीव मानक चौक, संजीव दिवाकर, संजय सराफ, और मनोज बांगेला आदि शामिल थे।

सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला

सहज समाधि शतक विधान के समापन पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। महिला मंडल ने 'सुंदर श्रविका सभा' की आकर्षक प्रस्तुति दी, वहीं पाठशाला के बच्चों ने 'जम्बू स्वामी का विवाह एवं वैराग्य' प्रसंग का सजीव मंचन किया।

कार्यक्रम में आगम, सिद्धार्थ, अतुल सतभैया, टोनू निर्मल, श्रेयांश, पराग, संजय कहांन, मुकेश ट्रांसपोर्ट, विनय जैन, राजेश चौधरी, राजू बनारसी, रजनीश बटिका, आशीष जैन, नीरज जैन, विकास मोदी, हितेश भंडारी, राहुल जैन, राकेश पंप, विवेक मोदी, प्रश्म भंडारी, अभिषेक, सत्येन्द्र, शैलेन्द्र, शाश्वत और अनूप उपस्थित रहे। साथ ही तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय के साधर्मी, अखिल भारतीय जैन युवा (महिला) फेडरेशन, मुमुक्षु मंडल टीकमगढ़, जबलपुर, जबेरा सहित आसपास के अंचलों से आए बड़ी संख्या में जैन बंधु इस आध्यात्मिक समागम के साक्षी बने।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive