Editor: Vinod Arya | 94244 37885

किसी भी युग में ब्राह्मणों का अपमान विनाशकारी साबित हुआ है - प्रेमभूषण जी महाराज ▪️केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को शामिल होंगे श्री रामकथा

किसी भी युग में ब्राह्मणों का अपमान विनाशकारी साबित हुआ है - प्रेमभूषण जी महाराज

▪️केन्द्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को शामिल होंगे श्री रामकथा में


तीनबत्ती न्यूज: 04 फरवरी ,2026

सागर: ब्राह्मणों का आवेश करोड़ों कुलों का नाश कर देता है। इनका अपमान करने का परिणाम प्रतापी राजा प्रताप भानु ने देखा था। ब्राह्मणों का अपमान कभी भी नहीं होना चाहिए। रामजी भी वाल्मीकि मुनि से यही कहते हैं कि हमारे रहने से किसी साधु, संत, तपस्वी को क्लेश ना हो ऐसा स्थान बताइए जहां मैं जाकर रहूं। मनुष्य रूप में आए भगवान ने धरती पर ब्राह्मणों का इतना मान रखा तो आज भी इसका पालन अवश्य किया जाना चाहिए, इसी में हमारा और जगत का कल्याण है। उक्त बातें मध्य प्रदेश के सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का गायन के पांचवें सत्र में पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कथा वाचन करते हुए  कहीं।  कथा श्रवण हेतु आज म.प्र शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, अनेक विधायक, पूर्व विधायक, सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेताओं का आगमन हुआ। कथा आयोजन में केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 5 फरवरी को शामिल होंगे।


श्री राम जी की कथा त्याग की कथा

सरस् श्रीराम कथा गायन के लिए लोक ख्याति प्राप्त प्रेममूर्ति प्रेमभूषण जी महाराज ने मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेन्द्र सिंह के पावन संकल्प से आयोजित रामकथा के क्रम में भगवान की मंगल वन यात्रा के प्रसंगों का गायन करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्री राम को बताया है कि जिसके पांव अनायास ही तीर्थ यात्रा में पहुंच जाएं, आप उनके मन में निवास करते हैं। श्री राम जी की कथा त्याग की कथा है। अयोध्या जी में चक्रवर्ती जी के जाने के बाद केवल राज परिवार का ही नहीं बल्कि आम जनता में भी हम जो त्याग का भाव पाते हैं वह आज अनुकरण करने योग्य है। इस कथा में भरत चरित्र सुनने के बाद हमें भगवान का प्रेम प्राप्त करने का सूत्र मिलता है। और यह सूत्र है “रामहि केवल प्रेम पियारा।“

पूज्य पं प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा कि भरत भैया इस प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं जो सदा प्रभु श्रीराम के कहने में रहते हैं। यही कारण है कि बार-बार प्रभु श्रीराम लोगों को यह कहते हुए देखे जाते हैं कि आप हमें हमारे भरत भैया से भी ज्यादा प्रिय हो।मनुष्य सबसे अधिक प्रेम उसी को करता है जो व्यक्ति उसके कहने में रहता है। श्री राम कथा का श्रवण करने के समय अगर हम भरत जी के चरित्र का दर्शन करते हैं तो  हमें पता चलता है कि सभी भाइयों में श्री राम जी भरत जी को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और उन पर ज्यादा भरोसा करते हैं।महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीराम को जब भरत भैया के आगमन की सूचना मिलती है, तो वह इस बात को सोचकर निश्चिंत हो जाते हैं कि भरत भैया तो हमेशा ही मेरे कहने में ही रहते हैं इसलिए उन्हें दूसरे ही पल अपनी समस्या का समाधान भी मिल जाता है। महाराज श्री ने कहा कि सामान्य जीवन में भी वह व्यक्ति धन्य है जिसके पास कहने में रहने  वाला कोई व्यक्ति मौजूद है।


संसार की कोई वस्तु उसके साथ नहीं जाती

उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में छीन झपट करके चाहे जितना कुछ भी इकट्ठा कर ले, लेकिन संसार की कोई वस्तु उसके साथ नहीं जाती। केवल परमार्थ, सत्कर्म और पुण्य ही साथ जाता है। परमार्थ यात्रा के पथिक की ही कीर्ति का गायन होता है।  उन्होंने बताया कि प्रवचन करने से सिद्धि प्राप्त नहीं होती है। मन, कर्म और वचन से समर्पित भाव रखते हुए प्रयत्न करने से ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है। स्नेह बांटने से प्राप्त होता है। भगवान की भगवत्ता एक है, रूप अनेक हैं। वही राम हैं, वही कृष्ण हैं, वही शिव हैं वही भगवती हैं। भगवान के विभिन्न स्वरूप उनके भक्तों के कारण हैं। जैसे एक ही व्यक्ति किसी का पिता होता है किसी का पुत्र होता है किसी का मामा होता है किसी का साला होता है, किसी का जीजा भी होता है और किसी का फूफा होता है।

पूज्य महाराज श्री ने बताया कि इस कलयुग में राम जी के पक्षकार भी हैं और राम जी के विरोधी भी हैं। आश्चर्य तो इस बात से होता है कि अब रावण के समर्थक भी पैदा हो गए हैं। ने जो स्वार्थ के कारण राम जी का विरोध हो तो समझ में आता है लेकिन रावण की पूजा करने वालों की बात समझ में नहीं आती है। महाराज जी ने श्रीराम के वन में निवास और भ्रमण की कथा गाते हुए अनेक मोहक भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित रामकथा के प्रेमी भजनों का आनन्द लेते और झूमते दिखाई दिए।


साधु संत हुए शामिल कथा में

इस आयोजन के मुख्य यजमान भूपेंद्र सिंह जी ने सपरिवार व्यास पीठ का पूजन किया और भगवान की आरती उतारी। रामायण जी की आरती में पूरा कथा पंडाल शामिल रहा। सभी श्रोताओं ने श्री हनुमान चालीसा पाठ में भी अपना स्वर मिलाया। आज भी अनेक संत महात्मा श्रीराम कथा श्रवण हेतु पहुंचे जिनमें ऋषिकेश से आए त्रिदंडी स्वामी श्रीमद् शक्ति प्रसाद शामिल रहे। जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सुरेंद्र जैन मालथौन के नेतृत्व में व्यासपीठ पर पहुंच कर पं प्रेमभूषण जी महाराज को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। रूद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में नव प्राण प्रतिष्ठित दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर में दर्शन हेतु आज भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर में ध्वज चढ़ाने अनेक ग्रामों से ग्रामवासी सोबतो, भजन मंडलियों के साथ दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर पधारें।  


श्रीराम कथा श्रवण हेतु पधारे अतिथिगण

श्रीराम कथा के मुख्य यजमान पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह और उनके परिजनों के साथ कथा श्रवण एवं आरती में प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल, विधायक शिवनारायण ज उमरिया, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष निवाड़ी श्रीमती सरोज राय, सागर जिला भाजपा प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा विदिशा, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन, पूर्व विधायक हरबंस सिंह राठौर, हटा के पूर्व विधायक पीएन तंतवाय, खुरई नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेंद्र कुमार गुरहा, डॉ. सुशील तिवारी, त्रिदंडी स्वामी 108 श्रीमद् भक्तिप्रसाद ऋषिकेश, स्वामी राधारमण महाराज जी राजघाट धाम सागर, उनके उत्तराधिकारी श्री कृष्णामृत दास, सचिव श्री वसंत बाबा चौरसिया, शिवराज सिंह, हरीश अग्रवाल भोपाल, सुरेन्द्र सुहाने, श्रीमती ऋतु श्याम तिवारी, मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिही लाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवतार पांडे, श्रीमती संध्या भार्गव, अनुराग प्यासी, योगेश पवार दैनिक भास्कर, श्रीमती प्रीति नायक बीना, दमोह पथरिया से मनीषा दुबे, संजू भाऊसाहब, रवि चौरसिया, पूर्व निगम अध्यक्ष पं. त्रिलोकी कटार,े पूर्व भूमि विकास बेंक अध्यक्ष राजेन्द्र जारोलिया, विवेक भट्ट, अमित राय तथा धर्मेन्द्र राय आरएसएस बांदरी, जनभागीदारी अध्यक्ष मनीषा मिश्रा, देशराज सिंह यादव, राजू चंदेल, राजेंद्र यादव कल्लू, अजीत सिंह आजमानी, इंद्रकुमार राय, सुनील जैन गढ़ोला, राजू समैया, भूपेंद्र सिंह सेंगर, फेरन सिंह बाहर पुर, दीपक बागले, रामजी ठाकुर, संतोष विनायठा, शैलेंद्र चौहान,सुरेंद्र जैन मालथौन, प्रमोद जैन वारदाना, राकेश बजाज, प्रदीप राय बीना, डॉ. पीएस ठाकुर, सौदान सिंह,फूल सिंह पंडा, चतुर्भुज सिंह राजपूत, रंजोर सिंह बुंदेला शाहगढ़, जगत सिंह उदयपुरा, शिवराज सिंह बड़े छापरी, बलवंत सिंह कर्रापुर, रणधीर सिंह पटना, मंगल सिंह बंडा, नत्थू सिंह सिमरिया, संजय बापट, आकाश सिंह गोदना बीना, राजेंद्र सिंह दरी, वीरेंद्र सिंह दरी, मुकेश कौशिक खुरई, पृथ्वी सिंह, परशुराम कल्याण बोर्ड के संयोजक मधुसूदन खेमरिया, प्रीति सिंह राजपूत, सतेंद्र सिंह, पूर्व महापौर मनोरमा गौर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गंभीरिया, सचिव वीरेंद्र सिंह, प्रदीप तिवारी, उत्तम सिंह बामोरा, बलवंत सिंह पार्षद, सोमेश जड़िया, पार्षद रानी अहिरवार, पार्षद याकृति जड़िया, अर्पित पांडे, प्रतीक चौकसे, संतोष दुबे, नवीन भट्ट, अभिषेक सिंह गौर, डॉ. तुषार मिश्रा, लोकेश तिवारी गड़र, मकरोनिया पार्षद राजा रिछारिया, नरेन्द्र ठाकुर, विवेक सक्सेना, गब्बर सिंह खुरई शामिल रहे, निकेश गुप्ता, विजय नीखरा, आरके अजमानी, नितिन पालीवाल, केके गोरा शामिल रहे। पार्किंग व्यवस्था में एकांश राय, नितिन यादव, संजय ठाकुर, प्रशांत मकोरया, सत्यम घोषी, समीर रैंकवार, राहुल राजपूत, के.के सिंह गुर्जर का योगदान रहा।



केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केबिनेट मंत्री  प्रह्लाद सिंह पटेल का सागर के रुद्राक्ष धाम मंदिर आगमन

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह श्रीराम कथा के सातवे दिवस 6 फरवरी को रूद्राक्ष धाम मंदिर सागर में आयोजित श्रीराम कथा के समापन दिवस पर आयोजन में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि समापन दिवस पर श्रीराम कथा के साथ भंडारा प्रसादी का भी आयोजन है जो 10 बजे से आरंभ हो जायेगा। छठे दिवस 5 फरवरी को  पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल जी कथा श्रवण एवं दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर के दर्शन हतु रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में पधारेंगे।

व्यवस्था में रहा इनका योगदान-

रविन्द्र सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष, अरविंद सिंह बिलैया, रतनसींग लोधी, विनोद  सेन वनहट,  देवेन्द्र सिंह ठाकुर सुमरेरी,  राजासिंह ठाकुर नरोदा, पप्पू कुशवाहा पडरई,  ब्रजेन्द्र कुशवाहा, कल्याण कुशवाहा कोकलवारा (नरोदा), विजयसिंह ठाकुर, बिजेंद्र सिंह भीलोन, देवेन्द्र यादव भूसा, महेन्द्र कुर्मी सतनाई, अंकित सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष, शोभाराम राठौर व धर्मेन्द्र कुशवाहा तोडाकाछी, करीम खां मझेरा, श्रीमती प्रवेशरानी पटैरिया, गोरेलाल कुशवाहा बम्होरीनबाव, बलराम यादव कचनोदा, सरदार सिंह बरौदियानौनागिर, नितिन रैकवार, मोतीलाल अहिरवार बरौदियानौनागिर, रामसेवक साहू कौरासा, हरनाम सींग, अशोक कुर्मी ग्वारी, रविन्द्र सिंह ठाकुर ऐचनवारा, भैरव सिंह सिलापरी, भुजबल सिंह सरपंच, नीलेश सिंह ठाकुर बिलैया, सुनील ठाकुर किशनगढ़, रिंकू राजपूत सिलौधा, वृजभूषण सिंह कुशवाहा, माधवसिंह,  अरविंद लोधी, जितेन्द्र राजपूत सिलौधा, धर्मेन्द्र कुर्मी चांदपुर, कीरत सींग गौड़ महूनाजाट, राजनारायण कुर्मी, यदुपाल यादव आसौलीघाट, रहीस यादव खजराहरचंद, जितेन्द्र सिंह कुर्मी प्यासी, हरनाम सींग ठाकुर रेंगुवा, शुभम श्रीवास्तव, विश्वनाथ अहिरवार जरवांस (खुरई), हरिशंकर कुशवाहा पूर्व मंडल अध्यक्ष, वनवारीसींग ठाकुर मुकारमपुर, भगवान दास, अनंदी कुशवाहा कुशवाहा हनौता, वनखिरिया, संजय अहिरवार घोरट, रनविजय ठाकुर बागथरी, खिलान सरपंच टीहर, खुशाल कुर्मी, सचिन कुर्मी रूसल्ला, माखन कुर्मी, सोनू कुर्मी निर्तला, नरेन्द्र कुर्मी लुहर्रा, देवराज सिंह, राजाभाईसिह गनपत, राकेश घोषी, आदित्य कुर्मी सरपंच सबदा, देवेन्द्र सिंह ठाकुर गूलर, राजपाल सिंह राजपूत खुरई, गिन्नीराजा तोमर अटाकर्नेलगढ़, सुरेन्द्र सिंह बघेल झौलसी, सुरेन्द्र सिंह बघेल झौलसी, हाकम सिंह राजपूत परसोन, नीरज राजपूत परसोन, रहीस लोधी वनहट, माधव सिंह राजपूत वनहट, सुल्तान सिंह राजपूत देवपुरा, लखन सिंह लोधी वनहट, देशराज यादव पार्षद खुरई, फूलसींग वासुदेव ढावरी, राजेन्द्र यादव खिरिया, राजकुमार सिंह बम्होरीहुड्डा का योगदान श्रीराम कथा आयोजन में उल्लेखनीय रहा।



Share:

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को निलंबित किया सागर कमिश्नर ने

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को निलंबित किया सागर कमिश्नर ने




तीनबत्ती न्यूज 04 फरवरी 2026 
सागर: संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी के आदेशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला पन्ना द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुरूप आयोजित नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी संबंधी प्रशिक्षण में अनुपस्थिति और निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला पन्ना द्वारा अवगत कराया गया कि तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजयगढ़ के पत्र दिनांक 02 फरवरी 2026 के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के तारतम्य में नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसके बावजूद डॉ. अजय सचान, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, अजयगढ़, जिला पन्ना एवं श्री अभिषेक धर द्विवेदी, सहायक यंत्री, जल संसाधन विभाग, अजयगढ़, जिला पन्ना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। साथ ही उनके द्वारा अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की आईडी न तो बनवाई गई और न ही लॉगिन किया गया।

प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन एवं परीक्षण के उपरांत पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. अजय सचान एवं सहायक यंत्री अभिषेक धर द्विवेदी एवं डॉ. अजय सचान, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, अजयगढ़, जिला पन्ना प्रथम दृष्टया दोषी पाया गये। उनका यह कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है, जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम का उल्लंघन है। मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम के अंतर्गत संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
Share:

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर सागर कमिश्नर ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर सागर कमिश्नर ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित



तीनबत्ती न्यूज 04 फरवरी 2026
सागर
: संभाग कमिश्नर  अनिल सुचारी ने शिक्षक द्वारा अपने पदीय दायित्वों में स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर बरतने पर शिक्षक श्री राम लखन पाराशर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, सागर संभाग द्वारा अवगत कराया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय के तहत उच्च पद का कार्य सौंपे जाने संबंधी निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देशों की कंडिका 2.3 के अंतर्गत उच्च पद प्रभार की काउंसलिंग में भाग लेने वाले अधिकारियों के लिए गोपनीय चरित्रावली की ग्रेडिंग तथा विभागीय जांच की स्थिति अद्यतन रखना अनिवार्य था।

जांच में पाया गया कि श्री रामलखन पाराशर, मूल पद प्रधानाध्यापक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क. 2, टीकमगढ़ (उच्च पद प्रभार व्याख्याता) के विरुद्ध जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के आदेश दिनांक 13 मार्च 2021 द्वारा विभागीय जांच संस्थित की गई थी। जांच प्रतिवेदन दिनांक 10 जुलाई 2021 के अनुसार उनके विरुद्ध तीन आरोप आंशिक रूप से प्रमाणित पाए गए थे। इसके बावजूद श्री पाराशर द्वारा 24 सितंबर 2023 को उच्च श्रेणी शिक्षक/प्रधानाध्यापक माध्यमिक शाला से व्याख्याता के उच्च पद प्रभार की काउंसलिंग में भाग लिया गया एवं काउंसलिंग के दौरान प्रतिभागी लोक सेवक के रूप में विद्यालय चयन संबंधी सहमति पत्र पर स्वयं हस्ताक्षर करने के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ द्वारा किए जाने वाले प्रतिहस्ताक्षर एवं पदमुद्रा के स्थान पर भी स्वयं के हस्ताक्षर किए गए। इसके फलस्वरूप संचालनालय के आदेश दिनांक 06 अगस्त 2024 द्वारा श्री पाराशर को व्याख्याता हिन्दी के पद पर उच्च पद प्रभार का पदांकन आदेश जारी किया गया।

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, सागर संभाग से प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन एवं परीक्षण के उपरांत श्री राम लखन पाराशर को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। उनका यह कृत्य स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का द्योतक मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया। फलस्वरूप मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के अंतर्गत संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।


Share:

Sagar news : इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन पेयजल स्त्रोतों आदि की लगातार देखरेख करे : अवधेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग ▪️मानव अधिकारों से संबंधित प्रकरणों का तत्काल निपटाए

Sagar news : इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन पेयजल स्त्रोतों आदि की लगातार देखरेख करे : अवधेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग

▪️मानव अधिकारों से संबंधित प्रकरणों का तत्काल निपटाए



तीनबत्ती न्यूज : 04 फरवरी , 2026
सागर : मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने सागर में अधिकारियों की एक बैठक में निर्देश दिए कि समाज में समरसता, सशक्तिकरण बनाए रखने के लिए मानव अधिकार आयोग का पहला कर्तव्य है और इसके लिए सभी जिलाधिकारी लगातार कार्य करें और मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें। बैठक में संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, कलेक्टर  संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा, नगर निगम उपायुक्त एस एस बघेल एसडीएम अमन मिश्रा सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
_____________

____________


मानव अधिकारों से संबंधित सभी प्रकरणों का तत्काल निराकरण 

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष  अवधेश प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि मानव अधिकारों से संबंधित सभी प्रकरणों का जल्दी निपटारा  किया जावे एवं किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भी लगातार मॉनिटरिंग रखें और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन करें एवं राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण भी किया जाए जिससे कि हितग्राहियों द्वारा मांगी गई राजस्व की नकल को समय सीमा में प्रदान किया जा सके।



इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने कहा कि इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए नगर निगम, जिला प्रशासन लगातार कार्य करें एवं कुआं, हैंडपंप, पानी की टंकी सहित अन्य पेयजल के स्रोतों की साफ सफाई लगातार की जावे, कहीं भी लीकेज न हो इसके भी विशेष प्रयास किया जावे, लीकेज होने पर पानी दूषित होता है और इसी से बीमारियां बढ़ती हैं। उन्होंने समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों का संरक्षण करना मानवाधिकार आयोग का प्रमुख कर्तव्य है इसके लिए लगातार कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज में समस्त सशक्तिकरण के लिए मानव अधिकार आयोग के द्वारा लगातार सुनिश्चितता रखनी चाहिए एवं यह अधिकार हमारे संविधान में गारंटी रूप में प्रदान किया गया है। 
संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने संभाग के की स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की वही कलेक्टर  संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल ने भी जिले के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
Share:

विश्व कैंसर दिवस: BMC सागर में जागरूकता शिविर; बुंदेलखंड को जल्द मिलेगी 'अत्याधुनिक कैंसर यूनिट' ▪️BMC में पिछले साल 649 नए मरीज आए : कुल 3294 मरीजों का परामर्श व उपचार हुआ

विश्व कैंसर दिवस: BMC सागर में जागरूकता शिविर; बुंदेलखंड को जल्द मिलेगी 'अत्याधुनिक कैंसर यूनिट'

▪️BMC में पिछले साल 649 नए मरीज आए :  कुल 3294 मरीजों का परामर्श व उपचार हुआ


तीनबत्ती न्यूज: 03 फरवरी 2026

सागर : बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC), सागर में आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर विभाग द्वारा एक वृहद जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष 2026 की थीम “अद्वितीयता से एकजुट” (United by Unique) के तहत व्यक्तिगत देखभाल और कैंसर के शीघ्र निदान पर विशेष जोर दिया गया।

चिंताजनक आंकड़े: 2026 तक 15 लाख नए मामले संभावित

देश में कैंसर की रफ़्तार डराने वाली है। विशेषज्ञों के अनुसार, वर्ष 2026 तक भारत में नए कैंसर मामलों की संख्या 15 लाख को पार कर सकती है।

बीएमसी सागर में भी मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है

वर्ष 2025 का लेखा-जोखा:

- पिछले साल विभाग में 649 नए मरीज आए, जबकि कुल 3294 मरीजों का परामर्श व उपचार हुआ।

- कीमोथेरेपी: रिकॉर्ड 1132 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर कीमोथेरेपी प्रदान की गई।

- पुरुषों में मुंह, गले और फेफड़ों का कैंसर, जबकि महिलाओं में स्तन व बच्चेदानी (सर्वाइकल) का कैंसर सबसे ज्यादा पाया जा रहा है।


कैंसर के कारण और बचाव

कैंसर विशेषज्ञ और विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील गौर ने बताया कि भारत में लगभग 70% कैंसर को केवल सही जीवनशैली और समय पर जांच से रोका जा सकता है।

- जोखिम के मुख्य कारण:

    - तंबाकू: धूम्रपान और गुटखा फेफड़ों व मुंह के कैंसर की मुख्य वजह है।

    - जीवनशैली: मोटापा, शराब का सेवन और शारीरिक निष्क्रियता।

    - अन्य: आनुवंशिक कारण, वायु प्रदूषण और HPV जैसे खतरनाक संक्रमण।

- बचाव के 4 स्वर्णिम नियम:

    - परहेज: तंबाकू और शराब से पूरी तरह दूरी बनाएं।

    - आहार: फल और सब्जियों से भरपूर संतुलित भोजन लें और नियमित व्यायाम करें।

    - टीकाकरण: HPV और हेपेटाइटिस-बी के टीके लगवाएं।

    - स्क्रीनिंग: नियमित अंतराल पर मैमोग्राम, पेप्स स्मीयर और कोलोनोस्कोपी कराएं।

मुफ्त इलाज और 'आयुष्मान' का सहारा

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने जानकारी दी कि बीएमसी में कैंसर की सभी जांचें और उपचार पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध हैं। यहाँ मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के तहत अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात

बीएमसी डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि आगामी वर्ष में यहाँ पूर्णतः समर्पित कैंसर यूनिट शुरू हो जाएगी। इससे बुंदेलखंड के मरीजों को बड़े शहरों की ओर नहीं भटकना पड़ेगा और उन्हें अपने ही शहर में कैंसर का अत्याधुनिक इलाज मिल सकेगा।

Share:

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और किरण रिजिजू से मुलाकात की सांसद डॉ लता वानखेड़े ने

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और किरण रिजिजू से मुलाकात की सांसद डॉ लता वानखेड़े ने


तीनबत्ती न्यूज: 03 फरवरी ,2026

नई दिल्ली : सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने नई दिल्ली में रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात की और सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई मांगें रखीं। 

सांसद ने रेल मंत्री ने 2026-27 के रेल बजट में मध्य प्रदेश को 15,188 करोड़ रुपये का आवंटन दिया है, जिसके लिए सांसद ने उनका धन्यवाद किया। सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने रेल मंत्री से निम्नलिखित मांगें रखीं:

- 14813 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में कंजिया स्टेशन पर स्टॉपेज की मंजूरी

- भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए साप्ताहिक नई ट्रेन स्वीकृत करना

- सागर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 3-4 के निर्माण के बाद नई ट्रेनों की संभावना

- सागर लोकसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के कार्य को तेज गति से पूरा करना

- बीना, मंडी बमौरा, जरुआखेड़ा, खुरई आदि स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग

रेल मंत्री ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाया और आवश्यक निर्देश जारी किए।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात की


सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने संसद भवन में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरण रिजिजू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सागर संसदीय क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, जनहित की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सांसद डॉ. वानखेड़े ने क्षेत्र में अधोसंरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विकास से संबंधित कार्यों के संबंध में उन्हें अवगत कराते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री श्री रिजिजू ने सांसद को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, संसदीय कार्य प्रणाली एवं विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

इस मुलाकात के दौरान सांसद अनिता नागर सिंह चौहान और भारती पारधी भी उपस्थित रहीं।


Share:

सीएम डा मोहन यादव से मिले विधायक प्रदीप लारिया : नई विकास योजनाओं के दिए प्रस्ताव

सीएम डा मोहन यादव से मिले विधायक प्रदीप लारिया : नई विकास योजनाओं के दिए प्रस्ताव

तीनबत्ती न्यूज: 03 फरवरी, 2026

सागर: नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर नरयावली विधानसभा को 'सर्वश्रेष्ठ' बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इनमें सड़क कनेक्टिविटी, सिंचाई परियोजनाएं, पुल निर्माण और शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव शामिल हैं।

सड़क कनेक्टिविटी:

- बम्होरी तिराहा से गढ़पहरा तक 24 किमी फोरलेन निर्माण- ताजखिरिया से मुहली तक फोरलेन विस्तार

- खुरई मार्ग NH-14 से नगना ढोंगा-बरोदिया मार्ग का मजबूतीकरण

- पुरानी सदर-सेमराबाग-बहेरिया से पटकुई तक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग

- मुहली-बड़कुआ, मदनपुरा-खिरिया और सानौधा-सिमरिया जैसे ग्रामीण अंचलों के लिए नई सड़कें

पुल निर्माण:

- धसान नदी पर उच्च स्तरीय जलमग्नीय पुल:

- खाकरोन-ईशुरवारा मार्ग (16.70 करोड़)

- हीरापुर-रामछायरी मार्ग (7.38 करोड़)

- मोलाली नाला पर पुल:

- सागर बायपास-बिहारीपुरा (7.54 करोड़)

- पथरिया हाट-पृथ्वीपुरा (9.71 करोड़)

- बांकुरी व लुहारीघाट पर पुल निर्माण

सिंचाई परियोजनाएं:

- नवीन योजनाएं:

- तोड़ा गौतमिया, हनौता पारीक्षत और गढ़ौली सेवारा में नए तालाब एवं डैम निर्माण

- घुरेटा में वियर योजना का सुधार

- प्रशासकीय स्वीकृति:

- करिया पाठा वियर (3.24 करोड़)

- पिपरिया जसराज जलाशय (16.80 करोड़)

शैक्षणिक व्यवस्था:

- शासकीय हाई स्कूल भवनों के निर्माण की लंबित स्वीकृतियां

- वर्तमान शासकीय माध्यमिक शालाओं और हाई स्कूलों के उन्नयन (upgrade)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Share:

माता-पिता को संतुष्ट करने वाली संतानें संसार में दुर्लभ हैं : पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज ▪️श्री राम कथा में प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव आदि हुए शामिल

माता-पिता को संतुष्ट करने वाली संतानें संसार में दुर्लभ हैं :  पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज

▪️श्री राम कथा में प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव आदि हुए शामिल


तीनबत्ती न्यूज: 03 फरवरी, 2026

सागर: माता-पिता को संतुष्ट करने वाले संतान संसार में दुर्लभ हैं। वह माता-पिता भाग्यशाली हैं जिनके पास आज्ञाकारी पुत्र और पुत्री हैं जो उनके मन के अनुसार चलते हैं। भगवान राम ने तो सिर्फ इतना ही सुना की पिताजी ने माता जी को दो वचन दिए हैं और चुपचाप अपने पिताजी के वचनों का पालन करने वन यात्रा पर  निकल पड़े। यह उद्गार मध्य प्रदेश के सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का गायन के चौथे सत्र में पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कथा वाचन करते हुए व्यक्त किए। श्रीराम कथा के चौथे दिवस कथा श्रवण हेतु अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, संगठन पदाधिकारी, आयोग के अध्यक्ष, विधायक, पूर्व मंत्री, अनेक पूर्व विधायक, महापौर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से नेता गण पहुंचे।

यह भी पढ़ें: श्रद्धा और विश्वास है तो जीवन में सब कुछ मिलता है: पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ▪️रुद्राक्ष धाम में सप्त दिवसीय श्री राम कथा शुरू

मनुष्य अपने कर्म बिगाड़ करके ही जीवन में दुख कष्ट पाता है

सरस् श्रीराम कथा गायन के लिए लोक ख्याति प्राप्त प्रेममूर्ति प्रेमभूषण जी महाराज ने मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेन्द्र सिंह  के पावन संकल्प से आयोजित रामकथा के क्रम में श्री सीताराम विवाह से आगे के प्रसंगों का गायन करते हुए कहा कि मनुष्य अपने कर्म बिगाड़ करके ही जीवन में दुख कष्ट और बीमारी प्राप्त करता है। मनुष्य को खासकर अपने विवाह के बाद अपने कर्मों के प्रति सावधान जरूर हो जाना चाहिए। कर्म करने में लापरवाही का परिणाम भी सामने आता है। सीखने के लिए एक अवस्था होती है जीवन भर बार-बार गलती कर करके नहीं सीखा जा सकता है।


पूज्य महाराज श्री ने कहा कि जिसके पास जो होता है दूसरे को वही वस्तु दे सकता है। अपने कष्ट और दुख के लिए हम बेवजह भगवान को दोष लगाते हैं। भगवान किसी को दुख या कष्ट दे ही नहीं सकते हैं, क्योंकि उनके पास ना तो दुख है, ना कष्ट है। भगवान के पास कोई बीमारी भी नहीं है तो वह देंगे कहां से? हमारे हाथ में केवल हमारा कर्म है। हमारे कर्म से ही हमारा प्रारब्ध बनता है। कोई भी व्यक्ति किसी और के भाग्य को बदल नहीं सकता है। क्योंकि उसका भाग्य तो उसके अपने ही कर्मों से बना होता है। कर्म का फल हर हाल में खाना होता है और सनातन धर्म विश्वास पर ही टिका है।

यह भी पढ़ेंमनुष्य को भटकने से बचाता है सत्संग : पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ▪️पूज्य श्री रावतपुरा सरकार के सानिंध्य में प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न : दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में दर्शन प्रारंभ

केवट जी को 17 जन्मों के बाद भगवान के पांव पखारने का अवसर मिला था। निषाद राज गुह को लक्ष्मण जी ने राम जी के बारे में बताते हुऐ कहा था -‘‘ आप व्यर्थ में कैकई माता को दोषी मान रहे हैं। कोई चाह कर भी किसी को सुख या दुख नहीं दे सकता है। मनुष्य तो अपने कर्म से ही सुख अथवा दुख पाता है लेकिन हमारे राम जी तो भगवान हैं। भगवान विकारों से रहित हैं और उन्हें कोई सुख अथवा दुख प्रभावित नहीं कर सकता है।“ महाराज जी ने बताया कि मानस में कुल सात गीता हैं और यह प्रसंग गुह गीता के नाम से जाना जाता है। यह प्रसंग हमें बताता है कि सीताराम जी के चरणों में प्रेम रखते हुए और अपने परिश्रम से अर्जित धन का सदुपयोग करने वाले ही सदा सुखी रह सकते हैं। लक्ष्मण जी ने निषाद राज गुह को यह शिक्षण दिया लेकिन उसको पकड़ लिया वहाँ उपस्थित केवट जी ने और अगले दिन उन्होंने भगवान के चरणों में अपनी प्रीत का दर्शन भी करा दिया। प्रभु के चरण पखार कर वह जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो गए।

धरती का संसार भगवान की रचना है और इसकी हर रचना पर भगवान की ही दृष्टि है। भगवान को वही जान पाता है जिसे भगवान स्वयं जनवाना चाहते हैं और भगवान को जान जाने वाला भगवान का ही होकर ही रह जाता है। भगवान ने केवट जी, शबरी जी और निषाद जी को जो सौभाग्य प्रदान किया वह अपने आप में यह बताने के लिए पर्याप्त है कि भगवान कभी भी भगत में जात-पात का भेद नहीं देखना चाहते हैं। धरती के किसी भी मनुष्य के लिए भगवान का गुणगान करने के लिए जाति और कुल का कोई महत्व नहीं होता है। हमारे सनातन सद्ग्रन्थों में यह बार-बार बताया गया है कि जो कोई भी चाहे प्रभु को जप ले और अपना जीवन धन्य कर ले। कोई भी गा ले, फल अवश्य मिलेगा।

यह भी पढ़ें: आनंद प्राप्ति के लिए स्वयं प्रयास करना पड़ता है, कोई और यह नहीं दे सकता है : पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज

महाराज श्री ने कहा कि भारत की भूमि देवभूमि है, धर्म की भूमि है। यहां धर्म का पालन करने वाले ही सदा सुखी रहते हैं और अधर्म पथ पर चलने वाले लोगों को दुख भोगने ही पड़ते हैं। लेकिन हाल के वर्षों में सनातन धर्म और परंपरा के साथ कई तरह के खिलवाड़ की घटनाएं हो रही है जो चिंता का विषय है। हमारी संस्कृति धर्म पर आधारित है जैसे तैसे नहीं चलती है। धर्म और परंपराओं का सब विधि से पालन होना चाहिए और तभी समाज का कल्याण संभव है। पूज्यश्री ने कहा कि भगवान अविकारी हैं और मनुष्य अर्थात जीव विकारों से परिपूर्ण है। भगवान और मनुष्य में यही मूल अंतर है। अपने कर्मों के माध्यम से जीव अगर अपने विकारों से रहित हो जाता है या विकारों को कम करना शुरू कर देता है तो वह भगवान के तुल्य होने लगता है। निरंतर सतकर्मों में रहने वाला व्यक्ति ही विकारों से छुटकारा पाता है। 

जानबूझ कर किया गया अपकर्म या पाप मनुष्य का पीछा नहीं छोड़ता है 


पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा कि जानबूझ कर किया गया अपकर्म या पाप मनुष्य का पीछा नहीं छोड़ता है और उसका फल हर हाल में भोगना ही पड़ता है। अगर ऐसा नहीं होता तो लोग रोज-रोज पाप करते और गंगा जी में नहा कर पाप धो लेते। फिर तो धरती पर कोई पापी बचता ही नहीं। सनातन सदग्रंथों में हर बात की व्याख्या की गई है, हमें इन पर विश्वास रखते हुए जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। महाराज श्री ने अनेक संगीतमय भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित रामकथा के प्रेमी, भजनों का आनन्द लेते रहे। कथा मंच का संचालन तारकेश्वर मिश्र ने किया।



कथा के चौथे दिवस उमड़े श्रद्धालु : अनेक मंत्री ,नेता हुए शामिल

श्रीराम कथा के चौथे दिवस मुख्य यजमान पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक तथा उनके परिवार के साथ कथा श्रवण, श्री रामायण जी व व्यास पीठ के आरती पूजन में महेन्द्र सिंह प्रदेश प्रभारी भाजपा म.प्र.,केबिनेट मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत, संभागीय भाजपा प्रभारी श्री गौरव रणदिवे, पूर्व केबिनेट मंत्री पं. गोपाल भार्गव, श्रीमती मालती राय महापौर भोपाल, अवधेशप्रताप सिंह मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष म.प्र., जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, सुश्री प्रियंका बृजबिहारी पटैरिया देवरी, श्रीमती सरोजसिंह राजपूत जिला अध्यक्ष भाजपा टीकमगढ़, सुरेन्द्र सिंह पूर्व राज्यसभा सांसद, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, हरिसिंह रघुवंशी विधायक गंजबासौदा, पूर्व विधायक संजय जैन टप्पू, महेश राय बीना पूर्व विधायक, पूर्व विधायक धरमू राय, पूर्व विधायक तरवर सिंह, पूर्व विधायक सुनील जैन, सतेन्द्रभूषण सिंह भोपाल पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री भाजपा, महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, मुकेश तिवारी कुरवाई जिला महामंत्री विदिशा, रविकरण त्रिपाठी शहडोल संभागीय अध्यक्ष ब्राह्मण समाज, राजा ठाकुर जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा उज्जैन, विशाल राजौरिया जिला महामंत्री उज्जैन, अनिल सोनकर जिला महामंत्री विदिशा, पूर्व सपा प्रदेशाध्यक्ष गौरीसिंह यादव, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी,  कुलदीप खरे पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भोपाल, सिद्धार्थसिंह बामोरा, ऋषि लोधी दमोह पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा, डॉ. मनोहर सिंह मंडल अध्यक्ष तारादेही दमोह, लखन सिंह बामोरा क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष, युवा भाजपा नेता अविराज सिंह, पार्षद श्रीमती रानी अहिरवार, पार्षद श्रीमती रूबी पटेल, पार्षद राजकुमार पटेल, अनुराग प्यासी, राजकुमार पचौरी पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस, डॉ. राकेश शर्मा, श्रीमती वर्षा शर्मा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा, रिशांक तिवारी, राजाराज सिंह करैया, नरेन्द्र सिंह पप्पू, बंटी श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, मनीष मिश्रा, वीनू शमशेर जंगबहादुर राणा, अजीत सिंह भैंसा, कृष्णा सिंह महुआखेड़ा, अजीत सिंह चीलपहाड़ी, अवधसिंह लंबरदार, राजेंद्र सिंह दरी, यशवंत करोसिया, मंगलसिंह सागौनी, पार्षद याकृति जड़िया, पार्षद अनूप उर्मिल, पार्षद शैलेश केशरवानी, जाहर सिंह, अनिल हजारी, लक्ष्मण सिंह, संतोष दुबे, नवीन भट्ट, अजय लंबरदार, लल्लू बिलानी, उमेश यादव, शुभम घोषी, राजू तिवारी, श्याम जी दुबे, राकेश चौबे, बाटू दुबे, मनोज शुक्ला, अंकित विश्वकर्मा, प्रदीप पांडे, जित्तू मास्साब, राजीव सोनी, आदित्य सिंह, विजय पटेल, संदीप सिंह, विशाल गुरु, विक्रम सिंह, रावराजा राजपूत, गोलूप्रताप राय, राजेंद्र नामदेव, संजय बापट, राहुल सिंह चौरा, लखन सिंह कुसुमगढ़, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, पप्पू गुप्ता, चक्रेश जैन, नकुल हजारी, सुरेश हसरेजा एवं हरेमाधव टीम सागर एवं खुरई, विवेक शर्मा अध्यक्ष एलएनसीटी कॉलेज भोपाल सहित अनेक गणमान्य जन शामिल रहे। 

कथा स्थल की व्यवस्था में राजपाल सिंह मण्डल अध्यक्ष धनौरा, अनिल पाराशर मण्डल अध्यक्ष बांदरी, नीतेश यादव मण्डल अध्यक्ष बरोदियाकलां, अरविन्द सिंह रामछायरी मण्डल अध्यक्ष मालथौन, राहुल चौधरी मण्डल अध्यक्ष खुरई नगर, रविन्द सिंह राजपूत मण्डल अध्यक्ष खुरई ग्रामीण, जितेन्द्र सिंह धनौरा, रामकुमार बघेल पूर्व मण्डल अध्यक्ष, काशीराम अहिरवार टेलर, राजकुमार अहिरवार सरपंच, राहुलसिंह बाहरपुर, सुजान सिंह लोधी, तेवरी रघुराज सिंह, बरोदियाबामन, रामबाबू सिंह खैरा, रविन्द्र सिंह गंमिरियाबुजुर्ग, नीरज रघुवंशी, चैनसिंह तेवरी, अर्जुन अहिरवार गोलनी, रमन यादव बूधौन, प्रेमसिंह गौड कनेरागौड, राजेन्द्र गौड बसियागौड, शिवराज कुशवाहा कुमरोल, रघुराज सिंह बाहरपुर, नरेन्द्र सिंह धरमपुर, मालकसींग घोषी, बलोप जसवीर सिंह, गढौलाजागीर सुरेन्द्र सिंह धनौरा, उदयसिंह नगदा, सत्यम कुर्मी बेरी, इमरत लोधी मुडिया, सरदार सिंह राजपूत दुगाहाकलां, इमरत सिंह आसौली, वीरसींग प्रजापति, उजनेट, जाहर सिंह चकेरी, गजेन्द्र विश्वकर्मा पथरियाचिंताई, भानूसिंह दुगाहाखुर्द, दशरथ सिंह गंगउवा, रामकुमार सिंह इमलियादुगाहा, सनमान सिंह राजपूत बडराहा, नन्हेभाई गौड मुहांसा, रंजीत सिंह राजपूत पिपरियागौड, अजय सिंह बलउ, सुरेन्द्र सिंह पतराज, राजपाल सिंह राजपूत, धनौरा, बलराम सिंह बाडौली, श्रीमती पुष्पा लोधी गढौलाजागीर, अनिल सेंगर कुमरोल, राकेश यादव हनुमतपहाडी, ऋषि व्यास मुहलीखुर्द, गजेन्द्र सिंह तुरकाई, केशव पाराशर गंभीरियाबुजुर्ग, मनोज राय बेरखेडी, प्रमोद सिंह गौड कनेरागौड, दारा सिंह दांगी बाहरपुर, दीपक यादव बलोप, रामकुमार कटारे गढौलाजागीर, जगदीश कुशवाहा धनौरा, सुनील कुर्मी बेरी, रविन्द्र सिंह रहरोन, बाबू सिंह चकेरी, देवी सिंह ठाकुर पथरियाचिंताई, कोमल चढार दुगाहाखुर्द, विस्तार सिंह बडराहो, मूरत सिंह बलउ, विनोद पटवा, रामाधार शर्मा, अक्षय जैन धनोरा मंडल, रामशास्त्री, गोलू राय, बलबीर सिंह, सुरेन्द्र लोधी, तोरण सिंह सहित सभी व्यवस्था प्रभारी शामिल रहे। 


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive